CG : पिथौरा मुडीपार में बिजली गिरने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, एक महिला घायल

 

महासमुंद, 6 अगस्त 2025 — छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुडीपार में खेत में काम कर रहे एक दंपती पर आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक अन्य महिला घायल हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मुडीपार निवासी राधेश्याम दीवान (35) एवं उनकी पत्नी रत्ना बाई दीवान (30) अपने खेत पर काम कर रहे थे। उनके साथ उमेश्वरी दीवान (30) भी खेत में उपस्थित थीं। दोपहर लगभग तीन बजे अचानक तेज गर्जना और चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिससे राधेश्याम और रत्ना बाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के दौरान कुछ दूरी पर काम कर रही उमेश्वरी दीवान भी इसकी चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना सरपंच और पुलिस को दी।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक दंपती के शवों को पोस्टमार्टम के लिए उपस्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां जांच के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

पिथौरा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गिरने की त्रासदी और इससे बचाव के उपायों की आवश्यकता की ओर इशारा करता

महासमुंद/जिले के सभी संकुलों में पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन कलेक्टर श्री लंगेह ने शेर और पचेड़ा स्कूल में आयोजित पालक-शिक्षक बैठक में बच्चों और पालकों से की आत्मीय चर्चा

महासमुंद/जिले के सभी संकुलों में पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन कलेक्टर श्री लंगेह ने शेर और पचेड़ा स्कूल में आयोजित पालक-शिक्षक बैठक में बच्चों और पालकों से की आत्मीय चर्चा

महासमुंद / स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी शालाओं में पालकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने और उन्हें बच्चों की प्रगति से अवगत कराने तथा बच्चों में भविष्य की सम्भावनाओं का आंकलन कर पालकों के साथ समन्वय साधते हुए संयुक्त रूप से परिणाम उन्मुखी प्रयास करने हेतु बुधवार 06 अगस्त को जिले के सभी 184 संकुलों में पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया है। पालक-शिक्षक बैठक में आज कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शेर एवं पचेड़ा में आयोजित संकुल स्तरीय पालक शिक्षक बैठक कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने पालक शिक्षक बैठक में शामिल होकर पालकों और बच्चों से संवाद कर उनके अनुभव जाने। इस अवसर पर उन्होंने शाला परिसर का अवलोकन भी किया।

कलेक्टर श्री लंगेह ने पालकों से चर्चा करते हुए कहा कि अपने बच्चों की गतिविधियों और पढ़ाई की स्तर को नियमित रूप से परखने के लिए उनसे चर्चा करते रहें। यह सुनिश्चित करें कि बच्चे स्कूल से आने के पश्चात होम वर्क अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा के गुणवत्ता के स्तर को बढ़ाने के लिए पालक और शिक्षक नियमित रूप से संवाद करके स्थानीय स्तर पर ही समाधान करें। पालकों ने जाति प्रमाण पत्र संबंधित समस्या के संदर्भ में भी कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर ने चर्चा के दौरान कहा कि बच्चों को मोबाईल की लत से दूर रखें। साथ ही शिक्षकगण भी अध्यापन के दौरान मोबाईल का उपयोग आवश्यकता अनुसार ही करें। बैठक में पालकों ने बेहतर शिक्षण के लिए और भी सुझाव दिए। कलेक्टर ने पालकों से मोर गांव मोर पानी अभियान, एक पेड़ मां के नाम अभियान के संबंध में अवगत कराया। साथ ही बच्चों को नशा से दूर रखने सामूहिक संकल्प भी लिया गया। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे, डीएमसी श्री रेखराज शर्मा, संबंधित स्कूल के प्राचार्य, सरपंच, संकुल समन्वयक, शिक्षकगण, पालकगण एवं समिति के सदस्य मौजूद थे। जिले के अन्य स्कूलों में नियुक्त नोडल अधिकारियों द्वारा पालक-शिक्षक बैठक आयोजित किया गया।

उल्लेखनीय है कि बच्चों के माता पिता के प्रथम चरण के अंतर्गत जिले में 06 अगस्त को संकुल स्तर पर आयोजित कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपादित करने जिले के सभी अधिकारियों को 01-01 संकुल की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है। जिले के सभी अधिकारियों को संबंधित संकुल केन्द्रों का निरीक्षण कर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रतिवेदन करने का निर्देश दिया गया है।

पालक शिक्षक संवाद में पालकों को बच्चों के लिए यथासंभव घर में पढ़ाई के लिए मेरा कोना-स्टडी कॉर्नर के रूप में एक निश्चित स्थान तय करने की बात बताई गई। इसी प्रकार छात्रों के लिए एक आदर्श दिनचर्या कैसी हो इसकी जानकारी दी गई। बच्चों ने आज क्या सीखा के तहत पालकों की सहभागिता बढ़ाने के साथ उनकी प्रोग्रेस मॉनिटर करने में सहायता मिलेगी। बच्चा बोलेगा बेझिझक से बच्चों के अंदर स्टेज में बोलने के भय को दूर करना और पब्लिक स्पीकिंग और लीडरशिप क्वालिटी बढ़ाने पर काम होगा।

बच्चों की अकादमिक प्रगति एवं परीक्षा पर चर्चा का उद्देश्य पालकों और छात्रों को परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव को दूर करना और अच्छे अंक लाने के लिए प्रोत्साहित करना है। पुस्तक की उपलब्धता सुनिश्चित करना, बस्ता रहित शनिवार के अंतर्गत अन्य ज्ञानवर्धक गतिविधियों से छात्रों को जोड़ना, विद्यार्थियों के आयु, कक्षा अनुरूप स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषण की जानकारी देना, न्योता भोज के माध्यम से सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना, विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से शिक्षा हेतु पालकों एवं छात्रों को अवगत कराना, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, छात्रवृत्ति एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र निर्माण और नई शिक्षा नीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

महासमुंद सरायपाली : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत निःशुल्क प्रशिक्षण प्रारंभ प्रशिक्षण स्थल – आईटीआई भवन, दर्राभाठा सरायपाली

महासमुंद सरायपाली : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत निःशुल्क प्रशिक्षण प्रारंभ
प्रशिक्षण स्थल – आईटीआई भवन, दर्राभाठा सरायपाली

महासमुंद, 6 अगस्त –
जिला परियोजना लाईलीहुड कॉलेज महासमुंद एवं सहयोगी संस्था प्रगती इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन, सरायपाली के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है।

संस्था के संचालक डॉ. नंदकुमार पटेल ने जानकारी दी कि इस योजना के अंतर्गत हेल्थकेयर सेक्टर में दो प्रमुख कोर्स – Home Health Aide और General Duty Assistant में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण GOVT. ITI भवन, दर्राभाठा, सरायपाली में आयोजित होगा, जिसमें कुल 60 प्रशिक्षणार्थियों को स्थान दिया जाएगा।

प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क है तथा इसके लिए योग्यता 10वीं उत्तीर्ण एवं न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है।

इच्छुक एवं योग्य छात्र-छात्राओं से आग्रह किया गया है कि वे शीघ्रता से प्रगती इंस्टीट्यूट कार्यालय, भंवरपुर रोड, सरायपाली में संपर्क कर आवेदन करें। आवेदन का समय प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक रखा गया है।

> ★ सीमित सीटें उपलब्ध – पहले आएं, पहले पाएं ★

 

यह अवसर युवाओं के लिए न केवल रोजगारोन्मुखी कौशल प्राप्त करने का है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में करियर की दिशा में एक सशक्त कदम भी है।

छत्तीसगढ़ : 03 जेसीबी एवं 01 हाईवा वाहन जब्त  रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन का मामला

छत्तीसगढ़ : 03 जेसीबी एवं 01 हाईवा वाहन जब्त  रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन का मामला

छत्तीसगढ़/जांजगीर-चांपा जिले में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु गठित जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा आज ग्राम भादा, नवापारा, केवा एवं बम्हनीडीह क्षेत्र में आकस्मिक जांच की गई।

खनिज अधिकारी श्री अनिल कुमार साहू ने बताया कि ग्राम नवापारा स्थित हसदेव नदी से 03 जेसीबी वाहनों द्वारा अवैध रूप से रेत का उत्खनन करते पाए जाने पर उन्हें जब्त कर कलेक्टोरेट परिसर, जांजगीर में रखवाया गया है। इसी प्रकार, एक हाईवा वाहन को ओव्हरलोड स्थिति में रेत परिवहन करते पाए जाने पर जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त वाहनों एवं वाहन मालिकों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज करते हुए दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के मामले में जांच-पड़ताल का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

छत्तीसगढ़ : राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा की पहल से वार्ता सफल, विभागीय कार्य नियमित रूप से होंगे संचालित

छत्तीसगढ़ : राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा की पहल से वार्ता सफल, विभागीय कार्य नियमित रूप से होंगे संचालित

छत्तीसगढ़/राजस्व अधिकारियों की मांगों पर बनी सहमति, हड़ताल समाप्त प्रमुख मुद्दों पर हुई कार्रवाई, शासन ने दिए आवश्यक निर्देश

राजस्व संघ के संसाधन नही तो काम नही सिद्धान्त पर आधारित 17 सूत्रीय मांगों की पूर्ति हेतु विगत सकारात्मक पहल नही होने पर 28 जुलाई से चरणबद्व आंदोलन पर बैठे राजस्व अधिकारियों ने राजस्व मंत्री के सकारात्मक पहल और ठोस आश्वासन पर आज हड़ताल से वापस हो गए। राज्य में गत कुछ दिनों से चल रही राजस्व अधिकारियों की हड़ताल अब समाप्त हो गई है। राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा के निवास कार्यालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद राजस्व संघ के पदाधिकारियों ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।

राजस्व मंत्री ने इस अवसर पर कहा, “राजस्व विभाग शासन की रीढ़ है, और अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनकी समस्याओं को शासन गम्भीरता से लेता है और उचित समाधान हेतु कटिबद्ध है।”

इस अवसर पर राजस्व सचिव, राजस्व संचालनालय के संचालक तथा उप सचिव भी उपस्थित रहे। संघ के प्रतिनिधियों ने विभागीय अधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर अपनी मांगों एवं समस्याओं को सामने रखा। मंत्री श्री वर्मा ने उनकी सभी बातों को गंभीरता से सुनते हुए समाधान हेतु आवश्यक आश्वासन दिए। संघ पदाधिकारियों ने भरोसा जताया कि राज्य शासन द्वारा समयबद्ध ढंग से उनकी मांगों का समाधान किया जाएगा।

मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने राजस्व विभाग को सुचारू बनाए रखने हेतु तत्परता से पहल की। राजस्व सचिव व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने संघ के प्रतिनिधियों से विस्तृत विमर्श कर समाधान के लिए मार्ग प्रशस्त किया। संघ द्वारा प्रस्तुत मुख्य मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए प्रशासन ने कई अहम बिंदुओं पर सहमति जताई है। परिणामस्वरूप, राजस्व अधिकारियों ने हड़ताल समाप्त कर पुनः कार्यभार संभालने की घोषणा की है।

डिप्टी कलेक्टर के पदों पर पदोन्नति/सीधी भर्ती पर 50ः50 अनुपात की बहाली पर कार्यवाही की जाएगी। राजस्व अधिकारियों को राजपत्रित दर्जा दिए जाने की मांग पर नायब तहसीलदार एवं तहसीलदार को राजपत्रित करने संबंधी प्रस्ताव पर शासन ने त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। लंबित पदोन्नति प्रकरणों का निराकरण करते हुए नायब तहसीलदारों एवं तहसीलदारों के लंबित ग्रेड पे और पदोन्नति मामलों का शीघ्र निपटारा किया जाएगा। इसी तरह सभी तहसीलों में कार्यरत अधिकारियों को प्रोटोकॉल एवं लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी हेतु शासकीय वाहन व चालक की सुविधा उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन मिला है। राजस्व विभाग में बिना वैध प्रक्रिया के निलंबन अथवा अभियोजन से प्रभावित अधिकारियों की स्थिति की 15 दिवस के भीतर जांच कर बहाली की कार्रवाई की जाएगी। इस निर्णय से राज्यभर के राजस्व कार्यालयों में कामकाज पुनः सामान्य हो गया है, जिससे आम जनता को राहत मिली है। संघ ने शासन की तत्परता और समाधानात्मक रुख की सराहना करते हुए भरोसा जताया कि लंबित विषयों पर आगे भी संवेदनशील निर्णय लिए जाएंगे। यह वार्ता संवाद और समन्वय के माध्यम से प्रशासनिक समस्याओं के समाधान का सफल उदाहरण बनी है।

हड़ताल की वापसी से राहत हड़ताल समाप्त होने के बाद प्रदेश भर में राजस्व संबंधी कार्यों के पुनः सुचारू संचालन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इससे नामांतरण, बंटवारा, भू-अधिकार अभिलेख, सीमांकन जैसे कार्यों में हो रही देरी पर रोक लगेगी और आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। यह निर्णय राजस्व विभाग एवं शासन के बीच संवाद, सहमति और समाधान की संस्कृति को दर्शाता है, जो प्रशासनिक मजबूती और जनसेवा के लिए अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर राजस्व संघ के प्रांताध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार लहरे,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री विक्रांत सिंह राठौर,प्रदेश सचिव श्री प्रशांत पटेल,प्रदेश प्रवक्ता श्री शशिभूषण सोनी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

सरायपाली/ग्राम भूथिया तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, छात्रा घायल – पिता से की मारपीट

सरायपाली/ग्राम भूथिया तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, छात्रा घायल – पिता से की मारपीट

 

सरायपाली, रामचंडी कॉलेज बगईजोर में बीएससी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही ग्राम भूथिया निवासी एक छात्रा उस समय हादसे का शिकार हो गई जब वह अपनी स्कूटी से कॉलेज से घर लौट रही थी। दोपहर करीब 3 बजे से 3:30 बजे के बीच यह दुर्घटना ग्राम बालसी के पास हुई, जब छात्रा ने अपनी सहेली सावित्री अजगल्ले को छोड़ने के लिए स्कूटी रोकी थी।

छात्रा ने बताया कि जैसे ही उसकी सहेली स्कूटी से उतरी और वह स्वयं भी उतरने ही वाली थी, पीछे से आ रही स्कॉर्पियो वाहन (क्रमांक CG 04 QD 4011) के चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे छात्रा स्कूटी सहित गिर पड़ी और स्कूटी के नीचे दब गई, जिससे उसके कमर में चोट आई तथा स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई।

छात्रा के पिता रोहित प्रधान, जो मोटरसाइकिल से उसके आगे-आगे जा रहे थे, घटना को देख मौके पर लौटे और स्कॉर्पियो चालक को टोका। इससे गुस्साए चालक ने रोहित प्रधान के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ मुक्कों से मारपीट की, जिससे उन्हें बाएं कान और पेट में चोट आई। आरोप है कि चालक ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गया।

इस मामले में पीड़िता अपने पिता के साथ सरायपाली थाने पहुंची और आरोपी स्कॉर्पियो चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (BNS) की धाराओं 115(2), 125(a), 281, 296 और 351(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

बसना/खटखटी रोड बसना में अवैध शराब परोसी जा रही थी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बसना/खटखटी रोड बसना में अवैध शराब परोसी जा रही थी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 

बसना/थाना बसना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 04 खटखटी रोड स्थित एक मकान के सामने अवैध रूप से शराब पिलाते हुए एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मामले की जानकारी देते हुए थाना बसना में पदस्थ प्रधान आरक्षक ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अमर कुमार बेहरा नामक व्यक्ति अपने घर के सामने लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिला रहा है तथा शराब पीने की सुविधा भी उपलब्ध करा रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए थाना प्रभारी को अवगत कराकर प्रधान आरक्षक अपनी टीम के साथ घटनास्थल की ओर रवाना हुए।

गवाहों हबीब खान एवं खेमराज महंती के साथ वार्ड नं. 04 खटखटी रोड पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति लोगों को शराब परोस रहा था। पुलिस को देखते ही शराब पी रहे लोग मौके से फरार हो गए, जबकि शराब पिलाते हुए व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमर कुमार बेहरा पिता चन्द्रभानू बेहरा उम्र 32 वर्ष, निवासी खटखटी रोड, बसना बताया।

मौके से 2 नग देशी प्लेन शराब की खाली शीशी और 2 नग डिस्पोजल गिलास, जिसमें शराब की गंध आ रही थी, बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी का कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 36(सी) के तहत दंडनीय पाया गया, जिसे रात 9 बजे गिरफ्तार किया गया।

मामला जमानतीय होने एवं आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने पर उसे मुचलका पर रिहा कर दिया गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध कायम कर पुलिस ने मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है।

महासमुंद/ग्राम गढसिवनी में दशगात्र कार्यक्रम के दौरान मारपीट की घटना, चार लोगों पर मामला दर्ज 

महासमुंद/ग्राम गढसिवनी में दशगात्र कार्यक्रम के दौरान मारपीट की घटना, चार लोगों पर मामला दर्ज

महासमुंद/ग्राम गढसिवनी में एक दशगात्र कार्यक्रम के दौरान पारिवारिक विवाद ने उग्र रूप ले लिया। एक ग्रामीण ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शाम को कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान उसके बड़े पापा बेदराम साहू और कृष्ण कुमार साहू के बीच खाने को लेकर कहासुनी हो रही थी, जिसे उसने शांत कराया और फिर बाजार चौक चला गया।

इसी दौरान रात्रि करीब 8:30 बजे गांव के ही चार युवक – 1. गणेशु साहू, 2. मोनू साहू, 3. हिमांशु साहू, 4. परविण साहू – वहां पहुंचे और पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोप है कि गणेशु साहू ने डंडे से शिकायतकर्ता की पीठ पर वार किया, जबकि मोनू, हिमांशु और परविण ने मिलकर उसके बाल पकड़कर हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

इस हमले में पीड़ित को पीठ और सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के प्रत्यक्षदर्शी गांव के राजेश कुमार साहू, नंद किशोर साहू और सुरेश सोनकर रहे, जिन्होंने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला।

पीड़ित ने  तुमगाव थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिस पर धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS एवं 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

गांव में इस घटना के बाद तनाव का माहौल है, पुलिस द्वारा निगरानी बढ़ा दी गई है।

पिथौरा/शराब के नशे में युवक ने की गाली-गलौज और मारपीट, पीड़ित ने थाने में की शिकायत

पिथौरा/शराब के नशे में युवक ने की गाली-गलौज और मारपीट, पीड़ित ने थाने में की शिकायत

 

पिथौरा/ वार्ड क्रमांक 15 बागडपारा पिथौरा निवासी एक किसान के साथ मारपीट और गाली-गलौज की घटना सामने आई है। यह घटना 3 अगस्त 2025 की शाम करीब 6 बजे की है, जब पीड़ित व्यक्ति रोज की तरह टहलने निकला था।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित जब ग्राम जंघोरा के पास स्थित संगवारी ढाबा के सामने पहुंचा, तो वहां उसका पड़ोसी निखिल पाण्डे शराब के नशे में खड़ा था। पीड़ित को देखकर आरोपी ने मां-बहन की अश्लील गालियां देनी शुरू कर दी। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी।

घटना के दौरान ढाबे में मौजूद कर्मचारी पंडा यादव ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में पीड़ित ने स्पष्ट रूप से बताया है कि रिपोर्ट उसके बयान के अनुसार दर्ज की गई है और उसने कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, और 351(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

महासमुंद/ग्राम हरनादादर जन्मोत्सव से लौट रहे किसान पर हमला, गंभीर चोटें – दो आरोपियों के खिलाफ BNS की धाराओं में मामला दर्ज

महासमुंद/ग्राम हरनादादर जन्मोत्सव से लौट रहे किसान पर हमला, गंभीर चोटें – दो आरोपियों के खिलाफ BNS की धाराओं में मामला दर्ज

 

महासमुंद/ग्राम हरनादादर (थाना बागबाहरा) के एक किसान के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। दिनांक 04 अगस्त 2025 की रात्रि लगभग 11 बजे, जब वह अपने बच्चों के साथ जन्म उत्सव कार्यक्रम से लौट रहा था, तब गांव के ही दो युवकों ने उसे रोककर विवाद कर मारपीट की।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित हरनादादर गांव का निवासी है, जिसने कक्षा 10वीं तक शिक्षा प्राप्त की है और खेती-किसानी करता है। वह अपने रिश्तेदार संजय डहरिया के यहाँ आयोजित जन्म उत्सव कार्यक्रम में बच्चों के साथ गया था। कार्यक्रम समाप्ति के बाद लौटते समय, गांव के गौठान के पास राकेश सतनामी और उसके साथी पप्पू ने उसे रोका और सिगरेट लाने के लिए कहा।

 

पीड़ित द्वारा इनकार करने पर पप्पू ने उसकी मोटरसाइकिल मांगी और सिगरेट लेने चला गया। लौटने के बाद जब पीड़ित ने अपनी गाड़ी की चाबी वापस मांगी, तो दोनों आरोपियों ने उसे मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी।

 

पीड़ित का कहना है कि गाली देने से मना करने पर दोनों ने उसे थप्पड़, डंडे और हाथ में पहने कड़े से बेरहमी से मारा, जिससे उसे दाहिने हाथ (भुजा), बायीं आंख के नीचे और भौं के ऊपर गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान गांव के सेवादास कुर्रे ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया।

 

पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर बागबाहरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में जुट गई है।