महासमुंद/उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

महासमुंद/उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

 

महासमुन्द/ जिला पंचायत महासमुन्द में जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द श्री विजय कुमार लहरे के निर्देशन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन समय-सीमा में किये जाने हेतु जिले के समस्त विकासखण्ड नोडल अधिकारियों का समीक्षा बैठक शुक्रवार को आयोजित किया गया। बैठक में कमलनारायण चन्द्राकर जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण महासमुन्द के द्वारा एजेण्डावार चर्चा किया गया। नवसाक्षर व स्वयंसेवी अनुदेशकों की सूची प्रपत्र अनुसार, 2025-26 का लक्ष्य विकास खंडवार, लक्ष्य के विरुद्ध पोर्टल में प्रविष्टि की संख्या, पोर्टल में प्रविष्टि हेतु शेष संख्या, स्थानांतरण से प्रभावित स्कूल यूजर व सर्वेयर की जानकारी, 2025-26 हेतु वास्तविक लक्ष्य संख्या, विकास खंडवार केंद्र संख्या, सितंबर 2025 में परीक्षा में शामिल होने हेतु लक्ष्य संख्या, मार्च 2026 में परीक्षा में शामिल होने हेतु लक्ष्य संख्या, नव साक्षरो हेतु उल्लास केंद्र में प्राप्त पुरानी उल्लास प्रवेशिका की जानकारी, आदर्श उल्लास केंद्र का नाम विकास खंडवार, उल्लास केंद्र संचालन की जानकारी, सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा वाद विवाद प्रतियोगिता के संबंध में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर से प्राप्त दिशा निर्देशों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में श्रीमती सम्पा बोस ए.पी.सी. एवं जिला नोडल अधिकारी उल्लास कार्यक्रम, विनोद कुमार शुक्ला विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बसना, श्रीमती तारिका कुंजाम सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी महासमुंद, रामता मन्नाडे सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बागबाहरा, सतीश स्वरूप पटेल बी.आर.सी.सी. सरायपाली, समस्त विकासखण्ड के नोडल अधिकारी उल्लास कार्यक्रम ईश्वर चन्द्राकर महासमुंद, जगदीश नेताम सरायपाली, वीरेंद्र साहू बसना, अरुण कुमार देवता पिथौरा तुलसी राम पटेल प्रधान पाठक पिथौरा उपस्थिति रहे।

महासमुंद : उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

महासमुंद : उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

महासमुन्द 06 अगस्त 2025/ जिला पंचायत महासमुन्द में जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द श्री विजय कुमार लहरे के निर्देशन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन समय-सीमा में किये जाने हेतु जिले के समस्त विकासखण्ड नोडल अधिकारियों का समीक्षा बैठक शुक्रवार को आयोजित किया गया।  बैठक में कमलनारायण चन्द्राकर जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण महासमुन्द के द्वारा एजेण्डावार चर्चा किया गया।
नवसाक्षर व स्वयंसेवी अनुदेशकों की सूची प्रपत्र अनुसार, 2025-26 का लक्ष्य विकास खंडवार, लक्ष्य के विरुद्ध पोर्टल में प्रविष्टि की संख्या, पोर्टल में प्रविष्टि हेतु शेष संख्या, स्थानांतरण से प्रभावित स्कूल यूजर व सर्वेयर की जानकारी, 2025-26 हेतु वास्तविक लक्ष्य संख्या, विकास खंडवार केंद्र संख्या, सितंबर 2025 में परीक्षा में शामिल होने हेतु लक्ष्य संख्या, मार्च 2026 में परीक्षा में शामिल होने हेतु लक्ष्य संख्या, नव साक्षरो हेतु उल्लास केंद्र में प्राप्त पुरानी उल्लास प्रवेशिका की जानकारी, आदर्श उल्लास केंद्र का नाम विकास खंडवार, उल्लास केंद्र संचालन की जानकारी, सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा वाद विवाद प्रतियोगिता के संबंध में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर से प्राप्त दिशा
निर्देशों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में श्रीमती सम्पा बोस ए.पी.सी. एवं जिला नोडल अधिकारी उल्लास कार्यक्रम, विनोद कुमार शुक्ला विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बसना, श्रीमती तारिका कुंजाम सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी महासमुंद, रामता मन्नाडे सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बागबाहरा, सतीश स्वरूप पटेल बी.आर.सी.सी. सरायपाली, समस्त विकासखण्ड के नोडल अधिकारी उल्लास कार्यक्रम ईश्वर चन्द्राकर महासमुंद, जगदीश नेताम सरायपाली, वीरेंद्र साहू बसना, अरुण कुमार देवता पिथौरा तुलसी राम पटेल प्रधान पाठक पिथौरा उपस्थिति रहे।

बसना: अग्रवाल नर्सिंग होम में 8 अगस्त को यूटोलॉजी कैंप, किडनी और पथरी के मरीजों को मिलेगा समुचित इलाज

 

बसना, जिला महासमुंद | 6 अगस्त 2025:
बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम में आगामी शुक्रवार, 8 अगस्त 2025 को शाम 5 बजे से विशेष यूटोलॉजी कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में किडनी, मूत्र रोग, प्रोस्टेट और पथरी से संबंधित मरीजों को परामर्श, जांच और सर्जरी की सुविधा प्रदान की जाएगी।

इस विशेष शिविर का नेतृत्व करेंगे डॉ. योगेश बारापात्रे (MBBS, MS, MCh), यूरो सर्जन, जो मूत्र संबंधी बीमारियों और जटिल सर्जरी में विशेषज्ञ हैं।
जांच शुल्क मात्र ₹700 रखा गया है। राशन कार्ड या आयुष्मान कार्डधारकों के लिए सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

उपलब्ध सेवाएं:

किडनी की पथरी का इलाज और ऑपरेशन

प्रोस्टेट का समुचित इलाज

किडनी में सूजन और सिकुड़न का उपचार

पुरुषों में बाँझपन एवं नपुंसकता का इलाज

मूत्र नली का संक्रमण और रुकावट का उपचार

किडनी, प्रोस्टेट एवं टेस्टिस के कैंसर का इलाज

पीडियाट्रिक यूरोलॉजी व इमरजेंसी यूरोलॉजी सेवाएं

विशेष ऑफर के तहत सीटी स्कैन और एक्स-रे जांच पर 50% की छूट भी दी जा रही है। ऑपरेशन के इच्छुक मरीजों को 7 अगस्त तक अपनी जांच रिपोर्ट के साथ भर्ती होने की सलाह दी गई है।

संपर्क करें:

अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)
फोन: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100
(नोट: अग्रिम पंजीयन अनिवार्य है)

छत्तीसगढ़ : नेशनल हाईवे की बदहाली पर हाईकोर्ट सख्त, प्रोजेक्ट मैनेजर को फटकार

 

बिलासपुर, 6 अगस्त 2025 – छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे की खराब स्थिति को लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी पर नाराजगी जताई है। मंगलवार को हुई सुनवाई में हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने प्रोजेक्ट मैनेजर को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया और सवाल दागा – “नेशनल हाईवे कब तक सुधार देंगे?”

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की अध्यक्षता वाली बेंच ने सड़क की बदहाल स्थिति और आए दिन हो रहे हादसों को गंभीरता से लेते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर को तीन सप्ताह के भीतर शपथपत्र देने का आदेश दिया है, जिसमें यह स्पष्ट करना होगा कि सड़क की मरम्मत का कार्य कब तक पूरा होगा।

कोर्ट ने जताई गहरी चिंता

हाईकोर्ट ने कहा कि बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे प्रदेश का प्रमुख मार्ग है, जो राजधानी रायपुर को न्यायधानी बिलासपुर से जोड़ता है। इस मार्ग से सरगुजा, बस्तर और अन्य संभागों के लोग आवागमन करते हैं। इसके बावजूद सड़क की हालत बेहद खराब है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

लापरवाही पर फटकार

कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि “नेशनल हाईवे अथॉरिटी मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति कर रही है।” सड़क पर स्टॉपर और संकेतक बेतरतीब ढंग से पड़े हैं, जो खुद हादसों का कारण बनते हैं।

सुधार की मांग

हाईकोर्ट ने एनएचएआई के वकील से सवाल किया कि वे स्वयं रायपुर जाते होंगे, क्या उन्होंने सड़क की स्थिति नहीं देखी? कोर्ट ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

यह मामला पूरे राज्य के लिए अहम है, क्योंकि खराब सड़कों की वजह से जान-माल का नुकसान लगातार हो रहा है। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद उम्मीद की जा रही है कि प्रशासन इस दिशा में ठोस कदम उठाएगा।

बसना : गठिया रोगियों के लिए बड़ी राहत: 8 अगस्त को उपलब्ध रहेंगे सुप्रसिद्ध रुमेटोलॉजिस्ट डॉ. नमन जैन

 

बसना, महासमुंद | 6 अगस्त 2025
प्रदेश के जोड़ों एवं गठिया रोग से पीड़ित मरीजों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। अब रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के सुप्रसिद्ध एवं प्रदेश के एकमात्र उच्च प्रशिक्षित जोड़ एवं गठिया रोग विशेषज्ञ डॉ. नमन जैन बसना में भी अपनी सेवाएं देंगे।

डॉ. नमन जैन (MD, DNB – Clinical Immunology and Rheumatology) अब हर माह के दूसरे शुक्रवार को अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में मरीजों को परामर्श व उपचार प्रदान करेंगे। इस माह वे 8 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक उपलब्ध रहेंगे।

डॉ. जैन गठिया रोग, रुमेटिज्म, एसएलई, शोग्रेन सिंड्रोम, ऑटोइम्यून बीमारियों, मांसपेशियों की कमजोरी, त्वचा संबंधी जटिल रोग और लंबे समय से चल रही दर्द की समस्याओं के विशेषज्ञ हैं।

गठिया रोग के मुख्य लक्षणों में शामिल हैं: जोड़ों में दर्द, सूजन, अकड़न या टेढ़ापन

कमर व गर्दन में लगातार दर्द
मांसपेशियों में कमजोरी या जकड़न
लंबे समय से दर्द की दवाइयों का सेवन करने वाले मरीज
त्वचा का कड़क होना, घाव का न भरना चकत्तों के साथ बुखार
SLE, Sjögren जैसी गंभीर बीमारियां अपॉइंटमेंट के लिए संपर्क करें:
📞 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100
📍 अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)

“सर्वे सन्तु निरामया” के मूल मंत्र के साथ, अग्रवाल नर्सिंग होम क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

CG : बिजली बिल हाफ योजना में बड़ा बदलाव: छत्तीसगढ़ के 14 लाख परिवारों को लगा झटका

 

रायपुर, 6 अगस्त 2025।
छत्तीसगढ़ सरकार ने ‘बिजली बिल हाफ योजना’ में बड़ा बदलाव करते हुए 400 यूनिट तक मिलने वाली छूट को अब घटाकर सिर्फ 100 यूनिट तक सीमित कर दिया है। इस फैसले से राज्य के लगभग 14 लाख मिडिल क्लास परिवारों को झटका लगा है, जो पहले इस योजना का भरपूर लाभ ले रहे थे।

प्रदेश में कुल 45 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ता हैं, जिनमें से 31 लाख परिवार 100 यूनिट या उससे कम बिजली की खपत करते हैं। इन परिवारों को योजना का लाभ पहले की तरह मिलता रहेगा। लेकिन अब 100 यूनिट से ज्यादा बिजली खपत करने वालों को ज्यादा बिल चुकाना होगा।

क्या बदला गया है योजना में?

1. पहले 400 यूनिट तक छूट मिलती थी, अब इसे घटाकर 100 यूनिट कर दिया गया है।

2. 200 यूनिट तक हाफ बिल की छूट अब खत्म कर दी गई है।

3. योजना से सीधे तौर पर 30% मिडिल क्लास और निम्न वर्ग के उपभोक्ता प्रभावित होंगे।

 

सरकार का विकल्प: रूफटॉप सोलर प्लांट

राज्य सरकार ने रूफटॉप सोलर पैनल को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी योजना शुरू की है।

3 किलोवाट सोलर प्लांट पर ₹1 लाख की सब्सिडी।

2 किलोवाट प्लांट पर ₹90 हजार की सहायता।
लक्ष्य है कि लोग अपनी बिजली खुद बनाएं और खर्च कम करें।

जनता में नाराजगी, सोशल मीडिया पर विरोध

बिजली बिल में इस कटौती को लेकर कई उपभोक्ता सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस फैसले से महंगाई और बढ़ेगी और आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।

महासमुंद : बसना में महिलाओं के लिए बड़ी सुविधा: अग्रवाल नर्सिंग होम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. उमा त्रिपाठी अब हर गुरुवार को उपलब्ध

 

बसना, महासमुंद। महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में अब स्त्री रोगों की विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रसिद्ध लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. उमा त्रिपाठी (MBBS, MS) हर गुरुवार, 07 अगस्त 2025 से नियमित रूप से उपलब्ध रहेंगी।

डॉ. त्रिपाठी महिलाओं से संबंधित जटिल रोगों जैसे कि पुरानी श्रोणि पीड़ा (Chronic pelvic pain), एंडोमेट्रियोसिस, यूटेरिन फायब्रॉइड, ओवेरियन सिस्ट, एक्टोपिक प्रेगनेंसी, बांझपन (infertility) और स्त्री कैंसर के उपचार में विशेष अनुभव रखती हैं।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यहां डिलीवरी की भी संपूर्ण सुविधा प्रतिदिन उपलब्ध है और सभी इलाज आधुनिक तकनीकों से किए जाते हैं।अधिक जानकारी या परामर्श के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:📞 70246 31494, 77730 86100अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) — महिलाओं के लिए समर्पित एक भरोसेमंद स्वास्थ्य केंद्र।

छत्तीसगढ़ में उमस बढ़ी, 7 अगस्त से झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी

 

छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के कारण राज्यभर में भीषण उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। तापमान बढ़ने से कूलर और एसी की मांग एक बार फिर से तेज हो गई है।

हालांकि मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। 7 अगस्त से प्रदेश में झमाझम बारिश के आसार जताए गए हैं। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग की चेतावनी:

ऑरेंज अलर्ट (तेज बारिश, वज्रपात, आंधी)
➤ जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, सुरगुजा, सूरजपुर

यलो अलर्ट (बिजली गिरने, तेज हवाएं)
➤ सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, महासमुंद, बलौदा बाजार, मुंगेली, कबीरधाम सहित अन्य जिले

वैज्ञानिकों का कहना:

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, मानसून की द्रोणिका रेखा का पूर्वी छोर अरुणाचल प्रदेश की ओर खिसक जाने से ‘मानसून ब्रेक’ की स्थिति बनी हुई है। लेकिन आने वाले दिनों में वर्षा गतिविधियां तेज हो सकती हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। बिलासपुर और राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

निवासियों को सलाह दी गई है कि बिजली गिरने और तेज हवाओं के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें

CG : सरायपाली बार-बार झटके आना या बेहोशी मिर्गी के लक्षण हो सकते हैं: ओम हॉस्पिटल में 8 अगस्त को विशेषज्ञ परामर्श:

CG : सरायपाली बार-बार झटके आना या बेहोशी मिर्गी के लक्षण हो सकते हैं: ओम हॉस्पिटल में 8 अगस्त को विशेषज्ञ परामर्श:
डॉ

सरायपाली (छत्तीसगढ़), 6 अगस्त 2025:
यदि किसी व्यक्ति को बार-बार बेहोशी आती है, शरीर अकड़ने लगता है, हाथ-पैर फड़कने लगते हैं या मुँह से झाग निकलता है, तो यह मिर्गी (Epilepsy) के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे मरीजों को शीघ्र ही न्यूरोलॉजिस्ट से परामर्श लेना चाहिए। ओम हॉस्पिटल, सरायपाली ने मिर्गी और मस्तिष्क रोगों के प्रति जागरूकता फैलाते हुए बताया है कि अब ओपीडी में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता निश्चित की गई है।

विशेष जानकारी:
ओम हॉस्पिटल NABH एंट्री लेवल से मान्यता प्राप्त संस्थान है, जहाँ मिर्गी का आधुनिक जांच और इलाज किया जाता है। मिर्गी के लक्षणों की पहचान के लिए ब्रेन स्कैन (EEG, MRI) किया जाता है और अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा उचित दवाओं एवं लाइफस्टाइल सलाह दी जाती है।

विशेषज्ञ परामर्श:
डॉ. रजनी कांत साहू, जो कि मस्तिष्क एवं स्पाइन रोग विशेषज्ञ हैं, प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शुक्रवार को ओम हॉस्पिटल सरायपाली में उपलब्ध रहेंगे। अगली उपलब्धता 8 अगस्त 2025, शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी।

उपलब्ध सुविधाएँ:
आयुष्मान भारत (PM-JAY), बीजू स्वास्थ्य योजना कार्डधारकों के लिए निःशुल्क इलाज
इंश्योरेंस के माध्यम से इलाज की सुविधा
हर गुरुवार को निःशुल्क परामर्श
संपर्क:
ओम हॉस्पिटल, सरायपाली
फोन: 07725-299360, मोबाइल: 83700-08558
स्थान: स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय के पास, नेशनल हाइवे, सरायपाली (छ.ग.)अन्य शाखाएं:रायपुर (महादेवघाट) – 83700-08551जगदलपुर (हटा ग्राउंड के सामने) – 84359-08123तिल्दा (बहेसर) – 70003-74946 / 93027-34809

छत्तीसगढ़ : हर-घर तिरंगा कार्यक्रम में सभी उत्साह से भाग लें : राज्यपाल श्री डेका

छत्तीसगढ़ : हर-घर तिरंगा कार्यक्रम में सभी उत्साह से भाग लें : राज्यपाल श्री डेका

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने राज्य के सभी नागरिकों से हर घर तिरंगा कार्यक्रम में उत्साह से भाग लेने की अपील की है। उन्होंने देश व प्रदेश के नागरिकों से आग्रह किया है कि अपने घरों में तिरंगा फहराएं और स्वतंत्रता दिवस को सम्मान व गर्व के साथ मनाएं।

देश एवं प्रदेश में 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग‘‘ थीम पर आधारित यह कार्यक्रम तीन चरणों में संपन्न होगा। प्रथम चरण 02 से 08 अगस्त, द्वितीय चरण 09 से 12 अगस्त, और तृतीय चरण 13 से 15 अगस्त 2025 तक किया जा रहा है। राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल झण्डा फहराने की परंपरा नहीं है बल्कि हमारी राष्ट्र भक्ति, एकता और गौरव का प्रतीक है। तिरंगे के साथ हमारा जुड़ाव, हमारे संविधान, संप्रभुता और गौरवशाली विरासत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद करते हुए उनसे प्रेरणा लें और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।