महासमुंद : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज महासमुंद दौरा, विभिन्न बैठकों मे होंगे शामिल

 

रायपुर/महासमुंद, 6 अगस्त 2025।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आज बुधवार को महासमुंद जिले में आगमन होने वाला है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे रायपुर स्थित अपने निवास सिविल लाइन से मंत्रालय के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां वे विभिन्न विभागों की महत्त्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे।

बैठकों के उपरांत श्री साय शाम करीब 5:30 बजे कार द्वारा महासमुंद के लिए रवाना होंगे। उनका आगमन शाम 6:30 बजे महासमुंद के विशाल मेगा मार्ट परिसर में प्रस्तावित है, जहाँ शाम 7:30 बजे तक कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से मुलाकात कर जिले की विभिन्न योजनाओं व विकास कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं।

प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व अन्य तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य

 

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉

🌄सुप्रभातम🌄

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

🌻बुधवार, ०६ अगस्त २०२५🌻

सूर्योदय: 🌄 ०५:५८

सूर्यास्त: 🌅 ०७:०८

चन्द्रोदय: 🌝 १७:११

चन्द्रास्त: 🌜२७:१३

अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)

ऋतु: ⛈️ वर्षा

शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)

मास 👉 श्रावण

पक्ष 👉 शुक्ल

तिथि 👉 द्वादशी (१४:०८ से त्रयोदशी)

नक्षत्र 👉 मूल (१३:०० से पूर्वाषाढ)

योग 👉 वैधृति (०७:१८ से विष्कुम्भ)

प्रथम करण 👉 बालव (१४:०८ तक)

द्वितीय करण 👉 कौलव (२६:२२ तक)

॥ गोचर ग्रहा: ॥

सूर्य 🌟 कर्क

चंद्र 🌟 धनु

मंगल 🌟 कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)

बुध 🌟 कर्क (अस्त, पश्चिम, वक्री)

गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)

शुक्र 🌟 मिथुन (अस्त, पश्चिम, मार्गी)

शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)

राहु 🌟 कुम्भ

केतु 🌟 सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

अभिजित मुहूर्त 👉 ❌❌❌

अमृत काल 👉 ०६:१० से ०७:५२

विजय मुहूर्त 👉 १४:३७ से १५:३१

गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:०६ से १९:२७

सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:०६ से २०:१०

निशिता मुहूर्त 👉 २४:०२ से २४:४४

राहुकाल 👉 १२:२३ से १४:०३

राहुवास 👉 दक्षिण-पश्चिम

यमगण्ड 👉 ०७:२० से ०९:०१

दुर्मुहूर्त 👉 ११:५६ से १२:४९

होमाहुति 👉 शनि

दिशा शूल 👉 उत्तर

अग्निवास 👉 आकाश

चन्द्र वास 👉 पूर्व

शिववास 👉 कैलाश पर (१४:०८ से नन्दी पर)

☄चौघड़िया विचार☄

दिन का चौघड़िया

१ – लाभ २ – अमृत

३ – काल ४ – शुभ

५ – रोग ६ – उद्वेग

७ – चर ८ – लाभ

॥रात्रि का चौघड़िया॥

१ – उद्वेग २ – शुभ

३ – अमृत ४ – चर

५ – रोग ६ – काल

७ – लाभ ८ – उद्वेग

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

शुभ यात्रा दिशा

उत्तर-पूर्व (गुड़ अथवा दूध का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष

प्रदोष व्रत, बुध-दामोदर द्वादशी, विष्णु पवित्रार्पण, देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०८:३० से ०९:१४ तक आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

आज १३:०० तक जन्मे शिशुओ का नाम मूल नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (भ, भी) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पूर्वाषाढ नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (भू, धा, फा) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त

कर्क – २८:०९ से ०६:३१

सिंह – ०६:३१ से ०८:५०

कन्या – ०८:५० से ११:०८

तुला – ११:०८ से १३:२९

वृश्चिक – १३:२९ से १५:४८

धनु – १५:४८ से १७:५१

मकर – १७:५१ से १९:३३

कुम्भ – १९:३३ से २०:५८

मीन – २०:५८ से २२:२२

मेष – २२:२२ से २३:५६

वृषभ – २३:५६ से २५:५०+

मिथुन – २५:५०+ से २८:०५+

पञ्चक रहित मुहूर्त

शुभ मुहूर्त – ०५:३९ से ०६:३१

रज पञ्चक – ०६:३१ से ०८:५०

शुभ मुहूर्त – ०८:५० से ११:०८

चोर पञ्चक – ११:०८ से १३:००

शुभ मुहूर्त – १३:०० से १३:२९

रोग पञ्चक – १३:२९ से १४:०८

शुभ मुहूर्त – १४:०८ से १५:४८

मृत्यु पञ्चक – १५:४८ से १७:५१

अग्नि पञ्चक – १७:५१ से १९:३३

शुभ मुहूर्त – १९:३३ से २०:५८

रज पञ्चक – २०:५८ से २२:२२

अग्नि पञ्चक – २२:२२ से २३:५६

शुभ मुहूर्त – २३:५६ से २५:५०+

रज पञ्चक – २५:५०+ से २८:०५+

शुभ मुहूर्त – २८:०५+ से २९:३९+

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम की जानकारी विदेश यात्रा पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद,9926826570 फोन पेय 8889391334

आज का राशिफल

🐐🐂💏💮🐅👩

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन मंगलदायक रहेगा। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी धार्मिक यात्रा अथवा दान-पुण्य के अवसर मिलेंगे लेकिन मन से स्वार्थ की भावना नही निकलेगी। व्यावसायिक क्षेत्र पर विलम्ब के कारण शीघ्र धन देने वाला अनुबंध हाथ से निकल सकता है। आज आलस्य एवं कार्य के प्रति उत्साह की कमी भी रहेगी। घरेलु कार्य की भरमार रहेगी भाग दौड़ के बाद भी इनमे से कुछ अधूरे रह सकते है। सामाजिक क्षेत्र पर उन्नति करेंगे नए लाभ के सम्बन्ध बनाने की कोशिश सफल रहेगी। पारिवारिक वातावरण गरिमामय रहेगा लोग आपके परिवार के आचरण की मिसाल देंगे लेकिन मतलब से ही। संध्या बाद मौज-शौक पर खर्च करेंगे। वायु विकार के कारण जोड़ो अथवा सीने में दर्द हो सकता है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन पूर्व में बरती स्वास्थ्य संबंधित लापरवाही के चलते दिन भर के कारण शारीरिक रूप से शिथिलता रहेगी। प्रातःकाल के समय ध्यान योग का अभ्यास करना शारीरिक एवं मानसिक दृष्टि से अत्यन्त लाभदायक रह सकता है। दिन के आरंभ में प्रत्येक कार्य में पहले लापरवाही दिखाएंगे परन्तु एक बार किसी कार्य को हाथ मे लेने पर उसी में तल्लीन हो जाएंगे। आर्थिक रूप से दिन उलझनों वाला रहेगा धन की आमद जरूर होगी पर आय की अपेक्षा खर्च अधिक रहेंगे संतुलन बनाना मुश्किल रहेगा। महिलाओं की भी आज जमा पूंजी घरेलू एवं सामाजिक व्यवहारों के ऊपर खर्च हो सकती है। स्वयं एवं परिजनों की सेहत का विशेष ख्याल रखें। बुजुर्गो से सामाजिक व्यवहारों के चलते मतभेद उभरेंगे। संतानो पर अनावश्यक दबाव ना डाले ठंडे तरल पदार्थों के सेवन एवं गहरे जल में जाने से बचें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन नौकरी पेशाओ के लिए उत्तम रहेगा अधूरे कार्य पूर्ण होने से कार्य क्षेत्र पर प्रशंसा होगी नए अधिकार भी मिल सकते है। मध्यान के समय दौड़धूप करनी पड़ेगी लेकिन इसी से भविष्य की योजनाएं बलवती बनेंगी। परन्तु आज कारोबारी जातक किसी कार्य को लेकर दिन भर दुविधा की स्थिति में रह सकते है। पिता अथवा किसी निकटस्थ के सहयोग से दुविधा से मुक्ति मिलेगी धन लाभ कार्य मे विलम्ब के कारण आगे के लिए टलेगा आज भी आवश्यकता अनुसार हो ही जायेगा। पारिवारिक जन बेवजह जिद पर अड़ेंगे जिससे असुविधा महसूस करेंगे परन्तु निकट भविष्य में यही आनंद का कारण बनेगी। पड़ोसियों से मेलजोल बढेगा फिर भी घर के भेद ना दें बदनामी हो सकती है। महिलाओ के सहयोग से घर की सुख शांति बनी रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन लाभ की संभावना बनते बनतेश अनिर्णय की स्थिति के कारण बिगड़ सकती है कोई भी कार्य घरेलू हो या व्यवसायिक हाथ मे लेंगे शीघ्र परिणाम ना मिलता देख बीच मे छोड़ देंगे। आज सफलता पाने के लिए अधिक दृढ़ निश्चय एवं मन को एकाग्रचित और धैर्य भी रखना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धी अतिरिक्त प्रलोभन देकर आपके बनते कार्य को बिगाड़ने का प्रयास करेंगे फिर धन लाभ दैनिक खर्च लायक हो जाएगा। आज आपकी महात्त्वकांक्षाएँ भी अधिक रहेगी मध्यान तक पूरी ना होने पर मन मे संताप होगा प्रयास करते रहे संध्या तक किसी न किसी मे सफलता अवश्य मिलेगी। परिजन का व्यवहार अनुकूल रहेगा महत्त्वपूर्ण कार्यो में मार्गदर्शन भी मिलेगा परन्तु आप इसकी अनदेखी करेंगे घर के छोटे लोगो से आज विशेष स्नेह रहेगा। सेहत में विकार बनने पर भी इन्हें जल्दी से प्रकट नही करेंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आप अपने मतलब से ही व्यवहार करेंगे जिस जगह से कोई लाभ नजर नही आएगा उसके प्रति लापरवाही करेंगे लेकिन जहां से लाभ की संभावना दिखेगी वहां जल्दबाजी में करने का प्रयास करेंगे जिससे कुछ ना कुछ गड़बड़ होगी। कार्य क्षेत्र पर आप बदलाव लाने का प्रयास करेंगे परन्तु इससे आपकी पुरानी प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है जो की निकट भविष्य में आर्थिक कमी का कारण बनेगी। आज किसी के बात ना मानने पर क्रोध आने से प्रेम सम्बन्धो में खटास आएगी इसलिए धैर्य रखने का प्रयास करें। आध्यात्म के प्रति निष्ठा कम ही रहेगी। भोगो में रुचि के कारण शांति नहीं मिल सकेगी। कुछ समय महत्त्वपूर्ण कागजी कार्यवाही में व्यतीत होगा किसी महत्त्वपूर्ण कागजात के गुम अथवा मिकने में विलंब होने से दुविधा में रहेंगे। पारिवारिक वातावरण आपके व्यवहार पर केंद्रित रहेगा। सेहत संबंधित शिकायत कम ही रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज दिन का पहला भाग अशान्त रहेगा। पुरानी घरेलु उलझनों के कारण आज भी मन विचलित रहेगा। जिससे दैनिक कार्यो में चाह कर भी उत्साह नहीं दिखा पाएंगे। मध्यान के आस पास परिवार में किसी महिला के कारण ग़लतफ़हमी से विवाद हो सकता है। सन्तानो का व्यवहार विपरीत रहेगा। परन्तु दोपहर के बाद का समय कार्य क्षेत्र से लाभ दिला सकता है इसके लिए नौकरी एवं व्यवसाय को पूरा समय देना आवश्यक है। कार्य क्षेत्र पर हास्य के अवसर मिलने से मन को राहत मिलेगी। धन लाभ अकस्मात होने से अधूरे कार्य पूर्ण कर सकेंगे लेकिन किसी की आवश्यकता पड़ने पर आर्थिक सहायता ना कर पाने का दुख भी होगा। आज मित्रो अथवा अन्य कारणों से यात्रा की योजना बनेगी लेकिन अभी दो दिन पर्यटन यथा संभव टालने का प्रयास करें दुर्घटना हो सकती है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिए धनदायक रहेगा सेहत प्रातःकाल के समय थोड़ी से नरम होगी लेकिन दिनचर्या में बाधा नही पहुचेगी। आज क्रय-विक्रय के व्यवसाय अथवा शेयर सट्टे में निवेश से निश्चित धन लाभ होगा। अन्य व्यवसाय में भी नए अनुबंध मिलने की सम्भवना रहेगी परन्तुन नए व्यवसाय का आरम्भ अभी ना करें। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी साथ ही धन की उगाही भी कर पाएंगे। नौकरी पेशा जातको की कार्य क्षेत्र पर कठिन दिनचर्या रहेगी किसी सहयोगी के हिस्से का कार्य आपको करना पड़ेगा। धार्मिक कृत्यों विशेषकर ज्योतिषीय उपायो में विश्वास करेंगे लेकिन खर्च नही करेंगे। दाम्पत्य जीवन में नोकझोंक के बाद खुशियां बढ़ेंगी शुभसमाचार की प्राप्ति होगी। विरोधीयो षडयंत्र रचेंगे लेकिन असफल होंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप अपने किये सभी कार्यो में संतोष रखेंगे इसका मुख्य कारण परिस्थिति अनुसार स्वयं को ना ढालपाना रहेगा। पारिवारिक सदस्य आरम्भ में आपका विरोध करेंगे लेकिन समझाने के बाद आपके निर्णयों के समर्थन करेंगे। विशेषकर महिलाएं परिवार में अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाएंगी धन सम्बंधित समस्याओं को सुलझाने में भी आर्थिक सहयोग करेंगी। आप लाभ-हानि के चक्कर में ज्यादा नहीं पड़ेंगे लेकिन देखा देखी में सुखोपभोग की मानसिकता अवश्य रहेगी। पुराने स्नेहीजन से आनंददायक भेंट रहेगी। पड़ोसियों से किसी कारण बहस हो सकती है जिसका परिणाम बाद में गंभीर हो सकता है। सरकारी कार्य करने के लिए किसी की सहायता आवश्यक रहेगी फिर भी अधूरे ही रह जाएंगे। धन लाभ प्रयास करने पर होगा लेकिन आशा से कम। सेहत थोड़ी बहुत ढीली रहेगी लापरवाही करने पर अकस्मात बिगड़ सकती है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आप अपने आप मे ही मस्त रहेंगे। इस कारण घर एवं बाहर का वातावरण असामान्य बनेगा। या तो किसी कार्य में प्रतिक्रिया देंगे नही देंगे तो हर कार्य में मीन मेख निकालने पर परिजन एवं सहकर्मियो को अखरेगा। व्यापार में लाभ की संभावनाएं तो रहेंगी परन्तु आपकी व्यवहार शून्यता के चलते आर्थिक लाभ विलम्ब से होगा अथवा निरस्त भी हो सकता है। परिवार के बुजुर्ग लोग आपकी उदार वृति को समझ आज शांत ही रहेंगे। नौकरी पेशा जातक कार्यो को जल्द पूर्ण करने के कारण गलती कर सकते है। सामजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में आपका योगदान बढ़ने से सम्मान मिलेगा। संताने जिद्दी व्यवहार करेंगी इच्छा पूर्ति ना करने पर अशांति फैलाएंगी निकट भविष्य में खर्च कराकर ही मानेंगी। सेहत थोड़ी बहुत थकान व कमर दर्द को छोड़ सामान्य बनी रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन परिस्थितियां बीते दिन से अधिक विकट रहने वाली है। नौकरी अथवा व्यवसाय में छोटी गलती के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है इसलिये सहकर्मी अथवा नौकरों के ऊपर आश्रित ना रहें जितना संभव हो स्वयं की देखरेख में कार्य संपंन्न करवाये। सेहत में भी उतार चढ़ाव आने से कार्य प्रभावित हो सकते है उदर शूल अथवा अन्य पेट सम्बंधित व्याधि के कारण असहजता बनेगी। महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा अधिक सजग रहेंगी फिर भी अपने कार्यो में असंतोष ही होगा। सरकारी एवं जमीनी कार्य आगे के लिए टलेंगे जिससे समय एवं धन नष्ट होगा। लोग आपके नरम स्वभाव का फायदा उठायेंगे उधार के कारण मान भंग की स्थिति बन सकती है। गृहस्थ जीवन में थोड़ी बहस होगी परन्तु शांति बनी रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आप अपना ध्यान अनर्गल विषयो को छोड़ आवश्यक कार्यो पर एकाग्र करने का प्रयास करें अन्यथा जहाँ लाभ होना है वहां हानि मिलेगी। मन में अन्य उच्चस्तरीय लोगो की बराबरी करने की चाहत रहेगी वासनाओ में भी भटकेगा इनमे अधिक रुचि रहने के कारण धन खर्च की परवाह नहीं करेंगे। धन लाभ स्वयं की लापरवाही के चलते आगे के लिए टलेगा। व्यवसाय में निवेश आज ना ही करे आगे परिस्थितियां बाधक बनने से फंस सकता है। स्वयं अथवा परिजन की स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं की अनदेखी आगे भारी पड़ सकती है। परिवार की अनदेखी करेंगे लेकिन अन्य लोगो की समस्या सुलझाने के लिए तत्परता दिखाएंगे इस कारण घर मे खींच-तान रह सकती है। विवेकी व्यवहार अपनाए बेवजह की परेशानी से बचेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको कार्य क्षेत्र पर कई व्यवधानों का सामना करना पड़ सकता है। परन्तु आत्मविश्वास बनाये रखें सोची योजनाएं अवश्य पूरी होंगी। प्रातःकाल कोई कार्य अकस्मात आने से दैनिक कार्य थोड़े विलम्ब से शुरू होने के कारण पूर्ण होने में भी विलम्ब होगा आर्थिक मामले भी इस वजह से प्रभावित हो सकते है। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति अधिक आकर्षण बेवजह परेशानी का कारण बनेगा। प्रेम प्रसंगों में किसी ग़लतफ़हमी के कारण अचानक दूरी आ सकती है। धन सम्बंधित व्यवहारों के कारण असहजता रहेगी। नौकरी पेशा जातक भी कार्य स्थल पर असुरक्षित अनुभव करेंगे। अधिकारी वर्ग अकारण भी क्रोध कर सकते है। आज पेट अथवा अन्य शरीर के अंग में लंबी बीमारी हो सकती है। धन अथवा किसी आवश्यक कार्य मे टाल मटोल करने पर घर का माहौल थोड़ा अशांत व असंतुष्ट बनेगा।

छत्तीसगढ़ : अधिकारी, कर्मचारी अपने स्वयं के आवासीय परिसर में सोलर पॉवर प्लांट स्थापित करें – मुख्यमंत्री श्री साय

छत्तीसगढ़ : अधिकारी, कर्मचारी अपने स्वयं के आवासीय परिसर में सोलर पॉवर प्लांट स्थापित करें – मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदुषण मुक्त बिजली की ओर छत्तीसगढ़ को अग्रसर करने के लिए प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को प्रात्साहित करने संबंधितों को निर्देश दिए हैं।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का उददेश्य सौर उर्जा का अधिकाधिक उपयोग करने हेतु घर-घर आवश्यकता अनुरूप सौर उर्जा संयंत्र स्थापित कर उपभोक्ताओं को बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने एवं मासिक बिजली बिल में कमी लाना है। योजना के तहत रूफटॉप सोलर पॉवर प्लांट स्थापित करने के लिए एक वॉट से तीन किलो वॉट तक पर केन्द्रीय और राज्य सरकार द्वारा एक वॉट पर 45 हजार से तीन किलो वॉट पर एक लाख 8 हजार रूपए तक अनुदान दिया

मुख्य अभियंता छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी के सभी नियमित अधिकारी / कर्मचारियों को अपने आवासीय परिसरों में रूफटॉप सोलर पॉवर प्लांट स्थापित करने की सलाह दी जाती है। सोलर प्लांट केन्द्रीय और राज्य वित्तीय सहायता के रूप में 45 हजार रूपए से एक लाख 8 हजार रूपए तक अनुदान दिए जाने का प्रावधान है। उन्होने कहा कि अधिकारी / कर्मचारी अपने स्वयं के आवासीय परिसर में रूफटॉप सोलर प्लांट की स्थापना किया जाना सुनिश्चित करें। । जो अधिकारी / कर्मचारी बोर्ड क्वार्टर, किराए के मकान या बहुमंजिला इमारतों में रह रहे हैं, वे अपने गृहनगर (छत्तीसगढ़ राज्य) में स्थित स्वयं के या पुश्तैनी मकान पर रूफटॉप सोलर पॉवर प्लांट स्थापित कर सकते हैं। बहुमंजिला इमारत में रहने वाले अधिकारी /कर्मचारी, वर्चुअल नेट मीटरिंग के माध्यम से रिहायशी सोसाइटी सदस्यों के समन्वय में आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत रूफटॉप सोलर पॉवर प्लांट स्थापित करने के लिए एक वॉट से तीन किलो वॉट तक पर केन्द्रीय और राज्य सरकार द्वारा 45 हजार से एक लाख 8 हजार रूपए तक अनुदान दिया जाएगा।

मुख्य अभियंता छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने कहा कि अधिकारी / कर्मचारियों को एक वॉट से तीन किलो वॉट तक की क्षमता के रूफटॉप सोलर पॉवर प्लांट स्थापित करने हेतु 6 प्रतिशत के ब्याज दर पर 10 वर्षों के लिए बैंक द्वारा लोन की सुविधा है उपलब्ध करायी जाएगी,  जिसकी EMI राशि समान्य मासिक बिल से भी कम है।  उन्होने अधिकारी / कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि 3 माह के भीतर अपने परिसरों में रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करें अन्यथा पॉवर कंपनी द्वारा दी जा रही बिजली बिल में विशेष रियायत की सुविधा को स्थगित किये जाने पर विचार किया जाएगा। इसलिए उक्त योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाये एवं अधिक जानकारी के लिए पी.एम.सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आनलाईने पोर्टल पर लॉग ऑन कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

सरायपाली/खाद की कमी और कालाबाज़ारी के विरोध में विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में 7 अगस्त को कृषि विभाग का घेराव करेंगे क्षेत्र के किसान खाद की कमी से क्षेत्र के किसानों में है रोष 

सरायपाली/खाद की कमी और कालाबाज़ारी के विरोध में विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में 7 अगस्त को कृषि विभाग का घेराव करेंगे क्षेत्र के किसान खाद की कमी से क्षेत्र के किसानों में है रोष

सरायपाली: सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में लगातार सामने आ रही खाद की भारी कमी और कालाबाज़ारी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी अब सड़कों पर उतरने जा रही है। क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में क्षेत्र के किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता 7 अगस्त गुरुवार को कृषि विभाग सरायपाली का घेराव कर ज्ञापन सौंपेंगे।

इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति में विधायक चातुरी नंद ने कहा कि सरायपाली विधानसभा के सभी सोसायटियों में खाद की कमी लगातार बनी हुई है। सोसायटियों में खाद नहीं मिलने से क्षेत्र के किसान महंगे दामों पर व्यापारियों से खाद खरीदने को मजबूर है। विधायक चातुरी नंद ने कहा कि किसानों की समस्या को लेकर बार बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद आज दिनांक तक किसानों की समस्या जस की तस बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसान पहले रजिस्ट्री कार्यालय के समीप इक्कठे होंगे तत्पश्चात कृषि विभाग के कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए घेराव करने जाएंगे।

कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मत है कि खाद जैसी आवश्यक कृषि सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। लेकिन प्रशासन की उदासीनता और बिचौलियों की मिलीभगत से किसान परेशान हैं। इस आंदोलन के माध्यम से कांग्रेस किसानों की पीड़ा को आवाज़ देने जा रही है।

विदित हो कि सरायपाली विधायक चातुरी नंद ने कुछ दिनों पहले ही खाद की कमी को लेकर उच्चाधिकारियों को अल्टीमेटम दिया था और अब अल्टीमेटम की मियाद खत्म होने के बाद कृषि विभाग का घेराव करने जा रही है।

छत्तीसगढ़: बसना के धरती से निकला खनिजों का खजाना, छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता भालुकोना-जमनीडीह क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा ई-नीलामी

छत्तीसगढ़: बसना के धरती से निकला खनिजों का खजाना, छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता भालुकोना-जमनीडीह क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा ई-नीलामी

छत्तीसगढ़: बसना के धरती से निकला खनिजों का खजाना, छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता भालुकोना-जमनीडीह क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा ई-नीलामी

छत्तीसगढ़ बसना : खनिज के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल जिले के भालुकोना-जमनीडीह क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा ई-नीलामी

 

रायपुर, 5 अगस्त 2025।
छत्तीसगढ़ ने खनिज अन्वेषण के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। महासमुंद जिले के भालुकोना-जामनीडीह क्षेत्र में निकल (Nickel), क्रोमियम (Chromium) और प्लेटिनम समूह के तत्व (PGE) पाए गए हैं। यह खोज मेसर्स डेक्कन गोल्ड माइनिंग लिमिटेड (DGML) द्वारा की गई है।

इस क्षेत्र में करीब 3000 हेक्टेयर भूमि पर हुए सर्वेक्षण में लगभग 700 मीटर लंबी और 300 मीटर गहराई तक खनिजीकृत पट्टी की पुष्टि हुई है। यह छत्तीसगढ़ को रणनीतिक खनिजों के राष्ट्रीय और वैश्विक मानचित्र पर लाने की दिशा में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है।

पूर्व में इस क्षेत्र को भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) द्वारा चिन्हित किया गया था। इसके बाद राज्य सरकार द्वारा ई-नीलामी के माध्यम से इसे DGML को आवंटित किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस खोज को ‘आत्मनिर्भर भारत मिशन’ की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा, “यह केवल खनिज की खोज नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विकास का भविष्य तय करने वाला अवसर है।”

खनिज संसाधन विभाग के सचिव पी. दयानंद ने कहा कि यह उपलब्धि वैज्ञानिक और रणनीतिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण है। DGML द्वारा गठित क्रिटिकल मिनरल सेल और अनुसंधान केंद्रों की भागीदारी से राज्य को वैश्विक खनिज आपूर्ति श्रृंखला में विशेष स्थान मिल सकता है।

 

राज्य सरकार ने रणनीतिक खनिजों को प्राथमिकता देते हुए अपने 50% से अधिक अन्वेषण प्रस्ताव इसी क्षेत्र पर केंद्रित किए हैं। इससे आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़, न केवल देश बल्कि एशिया में भी रणनीतिक खनिजों का प्रमुख उत्पादक राज्य बन सकता है।

छत्तीसगढ़ बसना : खनिज के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल जिले के भालुकोना-जमनीडीह क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा ई-नीलामी

 

 

छत्तीसगढ़/गरियाबंद प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या: कोपरा में दिल दहला देने वाला हत्याकांड, प्रेम प्रसंग में गई जान

छत्तीसगढ़/प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या: कोपरा में दिल दहला देने वाला हत्याकांड, प्रेम प्रसंग में गई जान

कोपरा (गरियाबंद)। नगर पंचायत कोपरा से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जिसमें पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। यह वारदात 25 जुलाई की रात को हुई थी, जिसका खुलासा अब पुलिस जांच के बाद हुआ है।

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह: जानकारी के अनुसार, कोपरा निवासी चुम्मन साहू बिजली विभाग में कार्यरत था। उसके साथ काम करने वाला दौलत राम पटेल भी उसी गांव का निवासी है, जिसका चुम्मन के घर आना-जाना था। इसी दौरान दौलत और चुम्मन की पत्नी प्रतिमा साहू के बीच अवैध प्रेम संबंध बन गए।

पति चुम्मन को इस संबंध की भनक लग चुकी थी, जिससे पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। इससे तंग आकर प्रतिमा ने अपने प्रेमी दौलत के साथ मिलकर चुम्मन की हत्या की साजिश रची।

हत्या की रात की कहानी: 25 जुलाई की रात दौलत ने पहले चुम्मन को अत्यधिक शराब पिलाकर अर्धमूर्छित कर दिया और उसे घर भेज दिया। जब वह बेहोश हो गया, तब दौलत रात में प्रतिमा के घर पहुँचा और तकिए से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। प्रतिमा ने पति के पैर पकड़े रखे, ताकि वह विरोध न कर सके। इसके बाद दौलत मौके से फरार हो गया। अगली सुबह अफवाह फैलाई गई कि चुम्मन की मौत शराब पीने से हुई है और जल्दबाज़ी में उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।

पिता की सूझबूझ से हुआ खुलासा : हालाँकि, चुम्मन के पिता को बेटे की मौत पर संदेह हुआ और उन्होंने पांडुका थाने में आवेदन देकर पूरे मामले की जांच की मांग की। पुलिस जांच में जब प्रतिमा से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने अपने प्रेमी दौलत के साथ मिलकर पति की हत्या की।

आरोपी भेजे गए जेल: पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल जारी है।

Cg:भिलाई पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में हुए शामिल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Cg:भिलाई पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में हुए शामिल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

CM साय सपरिवार भिलाई पहुंचे और पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का श्रवण किया। उन्होंने X पोस्ट में बताया, आज सपरिवार भिलाई के जयंती स्टेडियम में विश्वविख्यात शिव कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी की शिव महापुराण कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

ये सिर्फ़ कथा नहीं थी, ये भगवान शिव से संवाद था, आत्मा की शांति और विश्वास का संगम था। शिव भक्ति और सनातन संस्कृति की दिव्य अनुभूति से मन भाव-विभोर हो गया।

इस अवसर पर पंडित प्रदीप मिश्रा जी से आशीर्वाद लिया और समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की

बसना/स्वास्थ्य सुरक्षा में ऐतिहासिक पहल: जीवनरक्षक दवाओं की कीमतों में कटौती से जनहित को मिली बड़ी राहत-विधायक डॉ संपत अग्रवाल

बसना/स्वास्थ्य सुरक्षा में ऐतिहासिक पहल: जीवनरक्षक दवाओं की कीमतों में कटौती से जनहित को मिली बड़ी राहत-विधायक डॉ संपत अग्रवाल

 

37 जीवनरक्षक दवाएं हुईं सस्ती : विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा-स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय

मोदी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय: विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने कहा-जीवनरक्षक दवाओं की कीमतों में कटौती से जनता को राहत यह पहल स्वास्थ्य-सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी : विधायक डॉ संपत अग्रवाल

बसना विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी कदम की सराहना करते हुए कहा “स्वस्थ भारत ही विकसित भारत की नींव है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि 37 आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं की कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत तक की कटौती एक साहसिक और संवेदनशील नीति है, जो आमजन के स्वास्थ्य अधिकारों को सशक्त बनाएगी।

विधायक डॉ अग्रवाल ने बताया कि इस निर्णय के तहत पैरासिटामोल, एटोरवास्टेटिन और एमोक्सिसिलिन जैसी प्रमुख जीवनरक्षक दवाएं अब पहले की तुलना में अधिक सस्ती दरों पर मिलेंगी, जिससे गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को राहत मिलेगी। उन्होंने इसे गरीब, श्रमिक और बुज़ुर्ग नागरिकों के लिए वरदान बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे ग्रामीण और जनजातीय राज्य में यह निर्णय स्वास्थ्य सेवा की पहुंच को सुदृढ़ करेगा।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने कहा कि जनकल्याण के इस ऐतिहासिक कदम ने स्वास्थ्य सेवा को लेकर हमारी प्रतिबद्धता को एक नई मजबूती दी है। यह निर्णय स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने यह भी कहा कि सरकार की यह पहल न सिर्फ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को राहत देगी, बल्कि एक समग्र और समावेशी स्वास्थ्य व्यवस्था की नींव रखेगी। उन्होंने कहा कि यह नीति ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूती प्रदान करेगी और देशभर में समान रूप से प्रभाव डालेगी।

विधायक डॉ अग्रवाल ने कहा कि ऐसे जनहितकारी फैसलों से सरकार का संवेदनशील और दूरदर्शी नेतृत्व स्पष्ट होता है। “स्वास्थ्य सुरक्षा अब अधिकार है, सिर्फ सुविधा नहीं।”

रायपुर : शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित आवेदन की अंतिम तिथि 18 अगस्त

रायपुर : शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित आवेदन की अंतिम तिथि 18 अगस्त

रायपुर,शासकीय जे. योगानन्दम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय, रायपुर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु विधि, भूगोल एवं भौतिक शास्त्र विषयों के एक-एक पद हेतु योग्य और निर्धारित अर्हताधारी अभ्यर्थियों से अतिथि व्याख्याता के रूप में सेवा देने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इन् पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र 18 अगस्त 2025 को शाम 5 बजे तक केवल पंजीकृत डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर कार्यालय में जमा कर सकते हैं। स्वयं आवेदन देने वाले आवेदकों को कार्यालय से प्राप्ति की पावती लेना अनिवार्य होगा।

निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। विस्तृत जानकारी एवं आवेदन से संबंधित सभी आवश्यक दिशा-निर्देश महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड तथा महाविद्यालय की वेबसाइट  पर उपलब्ध हैं।

 

बिग ब्रेकिंग: पाकिस्तान से रायपुर तक ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, महासमुंद जिले का युवक भी गिरफ्तार

बिग ब्रेकिंग: पाकिस्तान से रायपुर तक ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, महासमुंद जिले का युवक भी गिरफ्तार

रायपुर, 5 अगस्त 2025
रायपुर पुलिस ने पाकिस्तान से पंजाब के रास्ते छत्तीसगढ़ में ड्रग्स सप्लाई करने वाले अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 412 ग्राम हेरोइन जब्त की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ रुपये आंकी गई है।

महासमुंद के बलौदा ग्राम का युवक भी गिरफ्त में

गिरफ्तार आरोपियों में मनोज सेठ, उम्र 27 वर्ष, ग्राम बलौदा, थाना बलौदा, जिला महासमुंद का निवासी है। वर्तमान में वह श्रृष्टि प्लाजा के पास, राजीव गांधी नगर, अवंति विहार, थाना खम्हारडीह, रायपुर में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, मनोज सेठ इस नेटवर्क में सक्रिय पैडलर की भूमिका में था।

कैसे हुआ खुलासा

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि शहर में लगातार ड्रग्स तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं। कमल विहार निवासी सुवित श्रीवास्तव की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। उसके घर पर छापा मारने पर सुवित, पंजाब के गुरदासपुर निवासी लवजीत सिंह (मास्टरमाइंड) और ड्राइवर अश्वन चंद्रवंशी को गिरफ्तार किया गया।

डिजिटल नेटवर्क से चलता था कारोबार

पूछताछ में खुलासा हुआ कि लवजीत पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर पंजाब लाता था, जहां से वह देश के अन्य हिस्सों में सप्लाई करता था। रायपुर में उसका संपर्क सुवित श्रीवास्तव से था, जो वाट्सऐप के जरिए ऑर्डर लेकर पेमेंट के बाद माल डिलीवर करवाता था। 1 ग्राम हेरोइन की कीमत 10 हजार रुपए बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची

इस मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपियों में लक्ष्य परिफल राघव उर्फ लव, अनिकेत मालाधरे, मुकेश सिंह, जुनैद खान उर्फ सैफ चिला, राजविंदर सिंह उर्फ राजू और मनोज सेठ शामिल हैं।

बरामद सामान

पुलिस ने आरोपियों के पास से 412.87 ग्राम हेरोइन, तौल मशीन, सिल्वर रोल पेपर, हेरोइन सेवन में प्रयुक्त नोट, एटीएम कार्ड, चेक बुक आदि जब्त किए हैं। तीन आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।