महासमुंद/मोर गांव मा पानी“ अभियान जिले में 5 हजार सोखता गड्ढा एवं सौ से अधिक इंजेक्शन वेल का निर्माण

महासमुंद/मोर गांव मा पानी“ अभियान जिले में 5 हजार सोखता गड्ढा एवं सौ से अधिक इंजेक्शन वेल का निर्माण

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में महासमुंद जिले में जल संरक्षण को लेकर “मोर गांव मा पानी“ अभियान अंतर्गत एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। कलेक्टर के निर्देशों के अनुरूप जिले में जन भागीदारी और विभागीय समन्वय से जल संचय के लिए विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है, जो अब मूर्त रूप ले रहा है।

इस अभियान के तहत ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, शिक्षा विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वित प्रयासों से स्कूलों, आंगनवाड़ियों, पंचायत भवनों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों में जन सहयोग से सोखता गड्ढों का निर्माण किया जा रहा है। “मोर गांव मा पानी“ अभियान का उद्देश्य सिर्फ जल संचय नहीं, बल्कि जन-जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ाना भी है।

अब तक जनभागीदारी से कुल 05 हजार सोखता गड्ढों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है और तेजी से इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। साथ ही 125 इंजेक्शन वेल के माध्यम से भूमिगत जल का पुनर्भरण किया जा रहा है। जनभागीदारी से जनपद पंचायतों द्वारा कुल 1839 सोखपीट का निर्माण किया गया है। जिसमें जनपद पंचायत महासमुंद में 269, बागबाहरा में 352, पिथौरा में 451, बसना में 282 एवं जनपद पंचायत सरायपाली में 485 सोखपीट तैयार किया गया है।

इसी तरह 25 बोरवेल रिचार्ज किया है। जिसमें जनपद पंचायत महासमुंद में 13, बागबाहरा में 07, पिथौरा में 03, बसना में 12 एवं जनपद पंचायत सरायपाली में 13 इंजेक्शन वेल का पुनर्भरण किया गया। अन्य जल संरक्षण कार्य अंतर्गत 785 कार्य जनपद पंचायतों द्वारा किया गया है।

जिसमें जनपद पंचायत महासमुंद में 111, बागबाहरा में 269, पिथौरा में 137, बसना में 111 एवं जनपद पंचायत सरायपाली में 157 कार्य किया गया है। इसके अलावा शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी सोखता गड्ढा और इंजेक्शन वेल का निर्माण किया गया है। सोखता गड्ढे वर्षा जल को जमीन में समाहित करने में मदद करते हैं, जिससे जल स्तर को बनाए रखने और भूजल संसाधनों को पुनर्जीवित करने में सहयोग मिलेगा। यह एक स्थायी समाधान की दिशा में सार्थक कदम है।

महासमुंद/ज़िले में 15 अगस्त तक देशभक्ति की भावना पर आधारित हर घर तिरंगा कार्यक्रम कलेक्टर ने दिए निर्देश

महासमुंद/ज़िले में 15 अगस्त तक देशभक्ति की भावना पर आधारित हर घर तिरंगा कार्यक्रम कलेक्टर ने दिए निर्देश

 

महासमुंद/हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर आधारित तिरंगा यात्रा में तिरंगा रैली, तिरंगा मैराथन, सेल्फी विथ तिरंगा कार्यक्रम आयोजित होंगे भारतीय ध्वज तिरंगा राष्ट्र का प्रतीक है। इस 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “हर घर तिरंगा“ कार्यक्रम का आयोजन 02 से 15 अगस्त, 2025 तक तीन चरणों में (किया जा रहा है। जिसमें प्रथम चरण 02 से 08 अगस्त, द्वितीय चरण 09 से 12 अगस्त, तृतीय चरण 13 से 15 अगस्त 2025 आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर आधारित होगा।

इसके अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि आमजन में देश भक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि हो। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग ने छत्तीसगढ़ के सभी कलेक्टरों को गतिविधियाँ संचालित करने हेतु दिशा-निर्देश जारी किए है।

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, जिला स्तरीय अधिकारी सहित जिले के जनपद सीईओ एवं सीएमओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार 02 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में हर घर तिरंगा अभियान पूरी गरिमा के साथ झंडा संहिता का पालन करते हुए मनाया जाए। उन्होंने सभी जनपद सीईओ एवं सीएमओ से कहा कि प्रत्येक वार्ड या ग्राम में तिरंगे झंडे की पर्याप्त उपलब्धता हो, शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए स्व-सहायता समूहों के माध्यम से व्यवस्था की जाए। साथ ही सभी कार्यालयों एवं घरों में तिरंगा फहराने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों के साथ ही आम नागरिकों को भी डाकघरों से झण्डा क्रय करने प्रोत्साहित करें।

कलेक्टर ने कहा कि जिले में तिरंगा यात्रा पूरे उत्साह और देशभक्ति की भावना से मनाया जाए। इसमें सबकी भागीदारी सुनिश्चित हो। झंडा संहिता में हुए संशोधन के अनुसार तिरंगा झंडा घरों में भी फहराया जा सकता है, लेकिन झंडा साफ सुथरा और अच्छी तरह से प्रेस किया हुआ होना चाहिए। कटा-फटा या मैला झंडा किसी भी हालत में उपयोग में ना लाया जाए, प्रत्येक कैनवास का डिजाईन राष्ट्रीय ध्वज के समान 3ः2 में होगा, इस संबंध में आमजन को जागरूक भी करें। उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले में 15 अगस्त तक देशभक्ति की भावना पर आधारित तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, तिरंगा मैराथन, सेल्फी विथ तिरंगा, कैनवास कार्यक्रम स्थलों पर तिरंगा कैनवास स्थापित किए जाएंगे। जहां लोग किसी भी भारतीय भाषा में ‘‘हर घर तिरंगा’’ और ‘‘जय हिन्द’’ लिख सकेंगे। स्कूलों और कॉलेजों में तिरंगा फहराने और देशभक्ति गीतों के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही आयोजन स्थल पर तिरंगा झंडे, वस्त्र, खाद्य पदार्थ के विक्रय के लिए स्टॉल भी लगाए जाएंगे। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि इस तिरंगा यात्रा में उत्साह से भाग लें। उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम को हर घर तिरंगा डॉट कॉम में रजिस्टर्ड भी कर सकते हैं।

स्कूली बच्चों और ग्राम पंचायतों में निकाली गई तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा का आगाज स्कूली बच्चों और ग्रामीणों द्वारा किया गया। बसना विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बिछिया में स्वच्छा ग्राही समूह और शिक्षक पंचायत प्रतिनिधि व स्कूली छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। वहीं ग्राम पंचायत बेलसोंडा में शासकीय उच्च प्राथमिक शाला के बच्चों द्वारा तिरंगा यात्रा उत्साह पूर्वक निकाला गया जिसमें ग्रामीण, महिला एवं बच्चे शामिल हुए।

महासमुंद/जिले के प्रत्येक शालाओं में पालक शिक्षक बैठक 6 अगस्त को

महासमुंद/जिले के प्रत्येक शालाओं में पालक शिक्षक बैठक 6 अगस्त को

 

महासमुंद/ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार समस्त शैक्षणिक संस्थानों में पालक शिक्षक बैठक का आयोजन विद्यालय स्तर पर किया जाना है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने पालक शिक्षक बैठक हेतु आवश्यक निर्देश देते हुए 6 अगस्त को प्रातः 11ः00 बजे जिले के सभी शालाओं में पालक शिक्षक बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

सफल आयोजन के लिए 184 निरीक्षणकर्ता अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा है कि बैठक में शिक्षकों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित हो। साथ ही पालकों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करें।

महासमुंद/जन चौपाल में कलेक्टर श्री लंगेह ने सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

महासमुंद/जन चौपाल में कलेक्टर श्री लंगेह ने सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

महासमुंद/ जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में आज आमजन से सीधे संवाद करते हुए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना, और विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक मामले में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिया जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

ग्राम दुरुगपाली विकासखंड बसना निवासी लाल बिहारी साहू ने शौचालय निर्माण कार्य में जाली हस्ताक्षर कर पैसा आहरण के संबंध में आवेदन किया जिस पर कलेक्टर ने सीईओ बसना को जांच कर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। ग्राम तमोरा विकासखंड बागबाहरा निवासी द्वारका प्रसाद पांडे ने मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल हेतु आवेदन, ग्राम गौरिया सांकरा निवासी रंजीत भोई ने वन अधिकार भूमि को सीमांकन करने हेतु, ग्राम बिरकोनी निवासी नोहर महिलांग ने दीनदयाल भूमिहीन मजदूर न्याय योजना की राशि दिलाने, ग्राम भुरकोनी पिथौरा के ग्राम वासियों ने अवैध कब्जा हटाने, ग्राम नवापारा महासमुंद में नया उपार्जन केंद्र खोलने के संबंध में, अमृतलाल भोई महासमुंद द्वारा ग्राम परसकोल में भवन निर्माण की राशि दिलाने हेतु, सुरिन्दर सिंह महासमुंद निवासी द्वारा ग्राम पंचायत खरोरा में मुख्य मार्ग में दुकानों के अवैध निर्माण में कार्रवाई हेतु, ग्राम तिहारीपाली सराईपाली निवासी रंजीत यादव द्वारा जाति प्रमाण पत्र बनाने एवं ग्राम लभरा खुर्द निवासी यांशिव कुमार ध्रुव द्वारा जाति एवं निवास में त्रुटि सुधार हेतु आवेदन किया गया।

कलेक्टर श्री लंगेह ने जन चौपाल में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण के लिए निर्देश दिए।

रायपुर/छत्तीसगढ़ होकर गुजरने वाली 30 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, 15 सितंबर तक नहीं चलेंगी 

रायपुर /छत्तीसगढ़ होकर गुजरने वाली 30 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, 15 सितंबर तक नहीं चलेंगी

 

रायपुर : अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अनेक परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, जिसमें बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच चौथी रेलवे लाइन परियोजना महत्वपूर्ण परियोजना है. बिलासपुर झारसुगुड़ा एक व्यस्त रेल मार्ग है, जो इस पूरे क्षेत्र को उत्तर एवं दक्षिण भारत से जोड़ती है. इस मार्ग पर परिचालन को और भी सुचारू बनाने के लिए चौथी रेल लाइन का निर्माण किया जा रहा है. इससे क्षमता आवर्धन के साथ-साथ इस मार्ग पर ट्रेनों की समय बद्धता में भी वृद्धि होगी. बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच निर्माणाधीन 206 किलोमीटर चौथी रेल लाइन में से अब तक 150 किलोमीटर से अधिक का रेल लाइन का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है.

इसके अंतर्गत बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन के रायगढ़ रेलवे स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। रायगढ़ रेलवे स्टेशन को चौथी रेललाइन में जोड़ने का यह कार्य 31 अगस्त से 15 सितंबर तक (विभिन्न तिथियो में) किया जायेगा। इस कार्य के दौरान अतिआवश्यक होने पर ही गाड़ियों का परिचालन प्रभावित हो एवं रेल यात्रियो को कम से कम असुविधा का सामना करना पड़े इसका भी ध्यान रखा गया है। रेल विकास से संबंधित इस महत्त्वपूर्ण कार्य के लिए कुछ ट्रेनों का परिचालन अल्पकालिक बाधित रहेगा एवं इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी.

रद्द होने वाली एक्सप्रेस गाडियां

1. दिनांक 30 अगस्त से 2 सितंबर तक टाटानगर से चलने वाली 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

2. दिनांक 31 अगस्त से 03 सितंबर तक को बिलासपुर से चलने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

3. दिनांक 03 सितंबर को टाटानगर से चलने वाली 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

4.दिनांक 03 सितंबर को इतवारी से चलने वाली 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

5. दिनांक 30 अगस्त को पुणे से चलने वाली 20822 सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

6. दिनांक 01 सितंबर को पुणे से चलने वाली 20821 पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

7. दिनांक 31 अगस्त को कामाख्या से चलने वाली 22512 कामाख्या-कुर्ला एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

8. दिनांक 02 सितंबर को कुर्ला से चलने वाली 22511 कुर्ला-कामाख्या एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

9. दिनांक 29 अगस्त एवं 1 सितंबर को हटिया से चलने वाली 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी

10. दिनांक 31 अगस्त एवं 03 सितंबर को पुणे से चलने वाली 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

11. दिनांक 27 अगस्त को पूरी से चलने वाली 20813 पूरी-जोधपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

12. दिनांक 30 अगस्त को जोधपुर से चलने वाली 20814 जोधपुर–पूरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी

13. दिनांक 30 अगस्त को उदयपुर से चलने वाली 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

14. दिनांक 31 अगस्त को शालीमार से चलने वाली 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

15. दिनांक 30 अगस्त को मालदा से चलने वाली 13425 मालदा- सूरत एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

16. दिनांक 01 सितंबर, 2025 को सूरत से चलने वाली 13426 सूरत-मालदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

17. दिनांक 27 एवं 28 अगस्त को पोरबंदर से चलने वाली 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

18. दिनांक 29 एवं 30 अगस्त को शालीमार से चलने वाली 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

19. दिनांक 29 अगस्त को वास्को-द-गामा से चलने वाली 17321 वास्को-द-गामा-जसीडीह एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

20. दिनांक 01 सितंबर को जसीडीह से चलने वाली 17322 जसीडीह-वास्को-द-गामा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

21. दिनांक 29 अगस्त को बिलासपुर से चलने वाली 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

22. दिनांक 31 अगस्त को पटना से चलने वाली 22844 पटना- बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

23. दिनांक 02 सितंबर को हावड़ा से चलने वाली 12262 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

24. दिनांक 03 सितंबर को मुंबई से चलने वाली 12261मुंबई- हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

25. दिनांक 29 अगस्त को कुर्ला से चलने वाली 12101 कुर्ला–शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

26. दिनांक 31 अगस्त को शालीमार से रवाना होने वाली शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस रद्द रहेगी

पैसेंजर ट्रेनें

1. दिनांक 31 अगस्त से 15 सितंबर, 2025 तक रायगढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी.

2. दिनांक 31 अगस्त से 15 सितंबर, 2025 तक बिलासपुर से चलने वाली 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू रद्द रहेगी.

3. दिनांक 31 अगस्त से 15 सितंबर, 2025 तक रायगढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी.

4. दिनांक 30 अगस्त से 14 सितंबर, 2025 तक बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू रद्द रहेगी.

*परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें*

1. दिनांक 30 अगस्त, 2025 को हावड़ा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12222 हावड़ा-पुणे दुरन्तो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, लाखोली, रायपुर होकर चलेगी.

2. दिनांक 01 सितंबर, 2025 को पुणे से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12221 पुणे-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रायपुर, लाखोली, टिटलागढ़, झारसुगुड़ा होकर चलेगी.

3. दिनांक 29 अगस्त एवं 01 सितंबर, 2025 को हावड़ा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12262 हावड़ा-मुंबई दुरन्तो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, लाखोली, रायपुर होकर चलेगी.

4. दिनांक 31 अगस्त एवं 02 सितंबर, 2025 को मुंबई से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12261 मुंबई-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रायपुर, लाखोली, टिटलागढ़, झारसुगुड़ा होकर चलेगी.

5. दिनांक 30 अगस्त एवं 01 सितंबर, 2025 को कुर्ला से चलने वाली 12101 कुर्ला–शालीमार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रायपुर, लाखोली, टिटलागढ़, झारसुगुड़ा होकर चलेगी.

6. दिनांक 01 एवं 03 सितंबर, 2025 को शालीमार से रवाना होने वाली 12102 शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, लाखोली, रायपुर होकर चलेगी.

*बीच में समाप्त होने वाली गाडियां*

7. दिनांक 31 अगस्त से 15 सितंबर, 2025 तक गोंदिया एवं झारसुगुडा से चलने वाली 68861/68862 गोंदिया–झारसुगुडा- गोंदिया पैसेंजर बिलासपुर-झारसुगुडा-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी.

8. दिनांक 30 अगस्त, 01, 02, 03, 04, 06, 08, 09, 10, 11 एवं 13 सितंबर 2025 को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12410 निज़ामुद्दीन-रायगढ़ गोडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर में ही समाप्त होगी यह गाड़ी बिलासपुर एवं रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी.

9. दिनांक 01, 03, 04, 05, 06, 08, 10, 11, 12, 13 एवं 15 सितंबर, 2025 को रायगढ़ से चलने वाली 12409 रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोडवाना एक्सप्रेस रायगढ़ के स्थान पर यह गाड़ी बिलासपुर से ही निज़ामुद्दीन के लिए रवाना होगी. यह गाड़ी बिलासपुर एवं रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी.

10. दिनांक 31 अगस्त एवं 01, 02, 03, 04, 05, 07, 08, 09, 10, 11, 12, 14 एवं 15 सितंबर, 2025 को गोंदिया से चलने वाली 12070 गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस बिलासपुर में ही समाप्त होगी यह गाड़ी बिलासपुर एवं रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी.

11. दिनांक 01, 02, 03, 04, 05, 06, 08, 09, 10, 11, 12, 13, 15 एवं 16 सितंबर, 2025 को रायगढ़ से चलने वाली 12069 रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस रायगढ़ के स्थान पर यह गाड़ी बिलासपुर से ही गोंदिया के लिए रवाना होगी. यह गाड़ी बिलासपुर एवं रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी.

महासमुंद/कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता दिवस और योजनाओं की प्रगति की गई समीक्षा

महासमुंद/कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता दिवस और योजनाओं की प्रगति की गई समीक्षा

 

महासमुंद, कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने आज सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों और आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर नवपदस्थ जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, अनुविभागीय अधिकारी, सभी विभाग के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। वीसी के माध्यम से जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ सहित सभी ब्लॉक स्तरीय संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री लंगेह ने तिरंगा यात्रा की तैयारी की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष तिरंगा यात्रा हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग थीम पर आयोजित किया जाएगा। यह अभियान तीन चरणों में आयोजित होगा, जो 15 अगस्त तक चलेगा। कलेक्टर ने कहा कि तिरंगा यात्रा की तैयारी हेतु सभी जनपद सीईओ को आवश्यक निर्देश दिए। इस अभियान में स्वयंसेवी संगठनों, स्वयं सहायता समूह और आम नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से भी आजादी का महोत्सव मना सकते हैं। साथ ही कलेक्टर ने इस वर्ष मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए इसे रजत जयंती थीम के अनुरूप एवं गरिमापूर्ण आयोजन करने और पूर्व वर्षों की भांति अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में श्री लंगेह ने अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में समय-सीमा में डेटा अपलोड करने, तथा ई-ऑफिस का अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने 15 वर्ष से अधिक पुरानी शासकीय वाहनों की नीलामी हेतु संबंधित जानकारी प्रस्तुत करने को कहा। मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा करते हुए बसना एवं खल्लारी में प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

पीएम जनमन योजना अंतर्गत निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासों को 15 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बहुद्देशीय केंद्रों की प्रगति की जानकारी भी ली गई। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अब तक 87 प्रतिशत कार्ड बनाए जा चुके हैं, शेष शत-प्रतिशत लक्ष्य को जल्द पूर्ण करने हेतु स्वास्थ्य विभाग की टीम को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया। राशन कार्ड में मृत व्यक्तियों के नाम हटाने हेतु विशेष अभियान चलाने को कहा गया।

कृषि विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि 66 हजार टन खाद में से 81 प्रतिशत खाद का वितरण किया जा चुका है। वहीं, मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने व जरूरत पड़ने पर गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने आवारा पशुओं की समस्या को लेकर सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पशु मालिकों पर अपने पशुओं को सड़क पर खुला छोड़ने पाए जाने पर जुर्माना लगाया जाए। पंचायत स्तर पर पशुओं को रखने की स्थानीय व्यवस्था की जाए। अब तक महासमुंद में 1500 रुपए, पिथौरा में 400, सरायपाली में 1400 एवं बसना में 500 रुपए की पेनाल्टी वसूली गई है तथा कुल 251 पशुओं को विस्थापित किया गया है। अनुविभागीय अधिकारियों को इस पर निजी रूप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पेंशन प्रकरणों की समीक्षा की और सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को समय-सीमा में जानकारी भेजने के निर्देश दिए।

बैठक में समय-सीमा में प्राप्त पत्रों की समीक्षा, जनशिकायत निवारण, एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जनता से जुड़े प्रकरणों को समय पर और प्राथमिकता से हल किया जाए।

महासमुंद/ग्राम खैरटकला खेत की जमीन के विवाद में मारपीट, आरोपी पर अपराध दर्ज

महासमुंद/ग्राम खैरटकला खेत की जमीन के विवाद में मारपीट, आरोपी पर अपराध दर्ज

 

ग्राम खैरटकला, थाना कोमाखान दिनांक 04 अगस्त 2025 की सुबह ग्राम खैरटकला के टिकरापारा में जमीन को लेकर हुए विवाद में एक किसान के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। इस संबंध में रमेसर पटेल ने चौकी टुहलू में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पीतल सिंह ठाकुर के विरुद्ध धारा 296, 115(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार, फरियादी रमेसर पटेल, उम्र 48 वर्ष, ग्राम टिकरापारा खैरटकला का निवासी है, जो वर्षों से 30 डी.मी. भूमि पर खेती करता आ रहा है। सुबह लगभग 7:45 बजे वह अपनी जमीन जोतने जा रहा था, तभी गांव के ही पीतल सिंह ठाकुर ने खेत के मेड के पास उसे रोककर गाली-गलौच शुरू कर दी और डंडे से दोनों पैरों के घुटनों के नीचे वार किया। इस घटना से रमेसर पटेल को सूजन व दर्द की शिकायत हुई है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी उसके पुत्र चेतन कुमार पटेल सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे।

सूचना पर चौकी टुहलू द्वारा तत्काल प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि: “फरियादी द्वारा लिखित में शिकायत दी गई है, जिसमें उल्लेख है कि आरोपी ने पुरानी जमीन को लेकर गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। मामले में उचित धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है।”

बसना में दर्दनाक सड़क हादसा: पोस्टमास्टर की मौके पर मौत 

बसना में दर्दनाक सड़क हादसा: पोस्टमास्टर की मौके पर मौत

बसना। स्थानीय पदमपुर रोड पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ग्राम सिरको में पदस्थ पोस्टमास्टर कोमलजीत ठाकुर (उम्र लगभग 30 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई। कोमलजीत ठाकुर अपने बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल से बसना स्थित मेन पोस्ट ऑफिस आ रहे थे, तभी मिलन वस्त्रालय के सामने तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर क्रमांक CG04 PD 9866 के चालक ने वाहन को तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए कोमलजीत की बाइक को पीछे से ठोकर मार दी। इस भीषण टक्कर में कोमलजीत को सिर सहित शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोटें आईं। तत्काल उन्हें बसना के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर कोमलजीत के पिता श्री ठाकुरदिया कला निवासी प्रधान पाठक, जो वर्तमान में प्राथमिक शाला जोगीदादर में पदस्थ हैं, अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह सुबह 11 बजे स्कूल चले गए थे, और दोपहर लगभग 2 बजे उन्हें हादसे की सूचना मिली।

कोमलजीत अपने पिता के साथ बसना में किराए के मकान में निवासरत थे। इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है।

प्रकरण में धारा 184-लापरवाही से वाहन चलाना एवं 106(1)-बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।

सरायपाली/ग्राम खपरीडीह सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत: किराना सामान लेकर लौट रहे थे, तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर

सरायपाली/ग्राम खपरीडीह सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत: किराना सामान लेकर लौट रहे थे, तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर

 

सरायपाली, महासमुंद | थाना सरायपाली अंतर्गत खपरीडीह गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 66 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान बंशीधर साहू पिता बैधनाथ साहू निवासी खपरीडीह के रूप में हुई है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंशीधर साहू 03 अगस्त 2025 की शाम करीब 6 बजे खपरीडीह स्थित एक दुकान से किराना सामान लेकर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। उसी समय तेज और लापरवाहीपूर्वक आ रही मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 06 GU 8961) ने पीछे से उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर से वे गंभीर रूप से घायल हो गए, उनके सिर और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आईं।

 

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल ओम हॉस्पिटल सरायपाली में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 04 अगस्त की रात 1:32 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल द्वारा दिए गए मेमो के अनुसार बंशीधर साहू को बेहोशी की हालत में भर्ती किया गया था। उनकी चोटें सिर और दाहिने हाथ में थीं। इलाज के दौरान उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही।

 

इस घटना की सूचना अस्पताल के सुरक्षा गार्ड मनेन्द्र सिंह (उम्र 18 वर्ष) द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर थाना सरायपाली में मर्ग क्रमांक 65/2025 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम किया गया। जांच में मोटरसाइकिल चालक विनोद मेहर की तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने की पुष्टि होने पर उसके विरुद्ध धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

 

पुलिस मामले की विवेचना कर रही है, वहीं मृतक के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना से गांव में शोक का माहौल है।

बसना/धुमाभांठा गांव में ट्रांसफार्मर चोरी का पर्दाफाश: तीन आरोपियों पर मामला दर्ज

बसना/धुमाभांठा गांव में ट्रांसफार्मर चोरी का पर्दाफाश: तीन आरोपियों पर मामला दर्ज

 

बसना/ गांव धुमाभांठा में ट्रांसफार्मर चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घटना 03 अगस्त 2025 को दोपहर करीब 12:30 बजे की है, जब गांव के ही दो व्यक्तियों द्वारा एक ट्रांसफार्मर को कबाड़ी को बेचने का प्रयास किया गया। मामले की सूचना पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम धुमाभांठा निवासी गणेश पटेल ने चौकी भंवरपुर में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि प्रेमलाल पटेल एवं श्रीराम पटेल नामक दो ग्रामीणों द्वारा गांव के ही ट्रैक्टर मार्ग के पास एक पुराना विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी कर, उसे धनेश्वर साहू नामक कबाड़ी को बेचने के लिए बुलाया गया था। धनेश्वर, रसोडा गांव का निवासी है और कबाड़ का व्यापार करता है।

गणेश पटेल ने बताया कि घटना के समय जब गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी प्रेमलाल पटेल मौके से फरार हो गया, जबकि कबाड़ी धनेश्वर साहू को लोगों ने पकड़कर रोके रखा। इस संबंध में पुलिस चौकी भंवरपुर में सूचना दी गई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 303(2), 317(2), 3(5) BNS धाराओं के तहत अपराध क्रमांक 0/25 दर्ज किया है और प्रकरण की जांच थाना बसना को सौंप दी गई है।

सूचना मिलने में हुई देर के बारे में गणेश पटेल ने बताया कि उन्होंने सलाह-मशवरा के बाद लिखित सूचना दी। चोरी गया ट्रांसफार्मर लगभग ₹5,000 मूल्य का बताया गया है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और कबाड़ी से पूछताछ जारी है।