Tuesday, April 21, 2026

CG ब्रेकिंग : नगरीय निकाय चुनाव : भाजपा ने उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने राजनांदगांव के नगरीय निकायों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार नगर पंचायत छुरिया अजय पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है। साथ ही नगर पंचायत छुरिया में 15 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। वहीं, डोंगरगढ़ नगर पालिका के लिए 24 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। जबकि लालबहादुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र साहू को चुनावी मैदान में उतारा है, साथ ही लालबहादुर नगर पंचायत से 15 पार्षद प्रत्याशियों की भी लिस्ट जारी की है।

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, छात्र की मौत

राजनांदगांव | राजनांदगांव-खैरागढ़ रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा रेलवे ओवर ब्रिज पर हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। युवक, जो कॉलेज का छात्र बताया जा रहा है, ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद ब्रिज पर जाम लग गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।

राजनांदगांव-खैरागढ़ रोड पर रेलवे ओवर ब्रिज पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार छात्र को टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ब्रिज पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.राजनांदगांव | राजनांदगांव-खैरागढ़ रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा रेलवे ओवर ब्रिज पर हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। युवक, जो कॉलेज का छात्र बताया जा रहा है, ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद ब्रिज पर जाम लग गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। 

राजनांदगांव-खैरागढ़ रोड पर रेलवे ओवर ब्रिज पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार छात्र को टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ब्रिज पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

सरायपाली : ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज, दुर्घटना में हुई थी 6 माह के बच्ची की मौत.

सरायपाली में कल हुए बस दुर्घटना में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. कल हुए इस दुर्घटना में एक 6 माह की बच्ची की मौत हो गई, जबकि 43 लोग घायल हो गए.

मिली जानकारी के अनुसार 24 जनवरी 2025 से बस क्रमांक CG-23-N-2400 से कुल 43 लोग सवार होकर दुर्ग से पुरी जगन्नाथ यात्रा में जा रहे थे, इसी दौरान सुबह करीबन 04 बजे सरायपाली भोज अग्रवाल के पेट्रोल पंप के आगे एन एच 53 रोड में ट्रक क्रमांक RJ-17-GA-5673 के चालक द्वारा अपनी वाहन ट्रक को बिना सांकेतिक चिन्ह के लापरवाही पूर्वक रोड पर खड़ी कर दिया था, जिससे बस क्रमांक CG-23-N-2400 जाकर ट्रक के पीछे में टकरा गई. टकराकर एक्सीडेंट होने से बस में सवार कुल 43 लोग घायल हो गये जिसमें से एक 06 माह की लड़की कु. इनाया खान की मौके पर मृत्यु हो गई.

मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ अपराध धारा 106(1)-BNS, 125(a)-BNS, 285-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.सरायपाली में कल हुए बस दुर्घटना में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. कल हुए इस दुर्घटना में एक 6 माह की बच्ची की मौत हो गई, जबकि 43 लोग घायल हो गए.

मिली जानकारी के अनुसार 24 जनवरी 2025 से बस क्रमांक CG-23-N-2400 से कुल 43 लोग सवार होकर दुर्ग से पुरी जगन्नाथ यात्रा में जा रहे थे, इसी दौरान सुबह करीबन 04 बजे सरायपाली भोज अग्रवाल के पेट्रोल पंप के आगे एन एच 53 रोड में ट्रक क्रमांक RJ-17-GA-5673 के चालक द्वारा अपनी वाहन ट्रक को बिना सांकेतिक चिन्ह के लापरवाही पूर्वक रोड पर खड़ी कर दिया था, जिससे बस क्रमांक CG-23-N-2400 जाकर ट्रक के पीछे में टकरा गई. टकराकर एक्सीडेंट होने से बस में सवार कुल 43 लोग घायल हो गये जिसमें से एक 06 माह की लड़की कु. इनाया खान की मौके पर मृत्यु हो गई.

मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ अपराध धारा 106(1)-BNS, 125(a)-BNS, 285-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

छत्तीसगढ़ में टूटा धान खरीदी का रिकार्ड, तक 29 हजार 599 करोड़ रूपए का भुगतान

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के 25 लाख 13 हजार किसान धान बेच चुके हैं। धान खरीदी के एवज में बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत अभी तक किसानों को 29 हजार 599 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है।

धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मीलिंग के लिए तेजी के साथ धान का उठाव किया जा रहा है। अभी तक 110 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी कर दिया गया है। जिसके विरूद्ध 87 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का उठाव हो चुका है। धान खरीदी 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।

प्रदेश के समस्त पंजीकृत कृषकों को खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान विक्रय हेतु टोकन की सुविधा ऑनलाईन एप्प (टोकन तुंहर हांथ) एवं उपार्जन केन्द्रों में 25 जनवरी 2025 तक के लिए उपलब्ध कराया गया है। किसान सुविधा अनुसार तिथि का चयन कर नियमानुसार धान विक्रय कर सकते है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा इस खरीफ वर्ष के लिए 27.78 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।

राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य की तहत 24 जनवरी को 30 हजार 762 किसानों से 1.41 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। इसके लिए 58 हजार 997 टोकन जारी किए गए थे।खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के 25 लाख 13 हजार किसान धान बेच चुके हैं। धान खरीदी के एवज में बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत अभी तक किसानों को 29 हजार 599 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है।

धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मीलिंग के लिए तेजी के साथ धान का उठाव किया जा रहा है। अभी तक 110 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी कर दिया गया है। जिसके विरूद्ध 87 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का उठाव हो चुका है। धान खरीदी 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।

प्रदेश के समस्त पंजीकृत कृषकों को खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान विक्रय हेतु टोकन की सुविधा ऑनलाईन एप्प (टोकन तुंहर हांथ) एवं उपार्जन केन्द्रों में 25 जनवरी 2025 तक के लिए उपलब्ध कराया गया है। किसान सुविधा अनुसार तिथि का चयन कर नियमानुसार धान विक्रय कर सकते है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा इस खरीफ वर्ष के लिए 27.78 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।

राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य की तहत 24 जनवरी को 30 हजार 762 किसानों से 1.41 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। इसके लिए 58 हजार 997 टोकन जारी किए गए थे।

पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस परेड से पहले एनसीसी कैडेट्स, कलाकारों और आदिवासी मेहमानों से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों के तहत एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों, राष्ट्रीय रंगशाला कैम्प के कलाकारों, झांकी कलाकारों और आदिवासी मेहमानों से मुलाकात की। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के निवास स्थान लोक कल्याण मार्ग पर आयोजित किया गया जहां पीएम मोदी ने इन सभी से बातचीत की। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उनके साथ मौजूद थे।

गणतंत्र दिवस परेड 26 जनवरी को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पीएम मोदी द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ शुरू होगी। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कर्तव्य पथ पर एक विशेष बग्गी में पहुंचकर सलामी लेंगी और फिर परेड की शुरुआत होगी। इस परेड में सशस्त्र बलों, पैरा मिलिट्री फोर्सेस, सहायक नागरिक बलों, एनसीसी और एनएसएस के सदस्य शामिल होंगे।

वहीं परेड की शुरुआत एक सांस्कृतिक प्रदर्शन से होगी जिसमें देशभर से 300 कलाकार पारंपरिक वाद्ययंत्रों पर संगीत प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद भारतीय सशस्त्र बलों और एक विशेष 352 सदस्यीय इंडोनेशियाई दल का मार्च पास्ट होगा। गौरतलब है कि इस बार इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इसके अलावा, गणतंत्र दिवस परेड में 5,000 कलाकारों द्वारा 45 से अधिक अलग-अलग नृत्य रूपों का प्रदर्शन भी होगा। इस बार सांस्कृतिक कलाकार पूरे कर्तव्य पथ पर प्रदर्शन करेंगे ताकि सभी मेहमानों को समान अनुभव मिल सके। साथ ही, पहली बार त्रि-सेवा झांकी का प्रदर्शन भी होगा जो भारतीय सशस्त्र बलों के संयुक्त प्रयास और एकता को प्रदर्शित करेगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों के तहत एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों, राष्ट्रीय रंगशाला कैम्प के कलाकारों, झांकी कलाकारों और आदिवासी मेहमानों से मुलाकात की। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के निवास स्थान लोक कल्याण मार्ग पर आयोजित किया गया जहां पीएम मोदी ने इन सभी से बातचीत की। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उनके साथ मौजूद थे।

गणतंत्र दिवस परेड 26 जनवरी को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पीएम मोदी द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ शुरू होगी। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कर्तव्य पथ पर एक विशेष बग्गी में पहुंचकर सलामी लेंगी और फिर परेड की शुरुआत होगी। इस परेड में सशस्त्र बलों, पैरा मिलिट्री फोर्सेस, सहायक नागरिक बलों, एनसीसी और एनएसएस के सदस्य शामिल होंगे।

वहीं परेड की शुरुआत एक सांस्कृतिक प्रदर्शन से होगी जिसमें देशभर से 300 कलाकार पारंपरिक वाद्ययंत्रों पर संगीत प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद भारतीय सशस्त्र बलों और एक विशेष 352 सदस्यीय इंडोनेशियाई दल का मार्च पास्ट होगा। गौरतलब है कि इस बार इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इसके अलावा, गणतंत्र दिवस परेड में 5,000 कलाकारों द्वारा 45 से अधिक अलग-अलग नृत्य रूपों का प्रदर्शन भी होगा। इस बार सांस्कृतिक कलाकार पूरे कर्तव्य पथ पर प्रदर्शन करेंगे ताकि सभी मेहमानों को समान अनुभव मिल सके। साथ ही, पहली बार त्रि-सेवा झांकी का प्रदर्शन भी होगा जो भारतीय सशस्त्र बलों के संयुक्त प्रयास और एकता को प्रदर्शित करेगी।

सिंघोड़ा : बार बार कोर्ट में नोटिस लगवा रहे हो… पति-पत्नी ने घर घुसकर गंदी गंदी गाली गलौज कर की मारपीट.

सिंघोड़ा थाना अंतर्गत पति-पत्नी ने एक व्यक्ति के घर घुसकर गंदी गंदी गाली गलौज कर मारपीट किया, और जान से मारने की धमकी दी. जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोईलबहाल का निवासी सफेदलाल दास 22 जनवरी 2025 को शाम करीब 07 बजे घर पर परिवार के साथ था, और घर के आंगन में आग ताप रहा था. घर की लाईट बंद थी और तभी गांव के गंगाधर बरिहा एवं उसकी पत्नी सावित्री बरिहा दोनो उसके घर अंदर घुस गये गंगाधर बरिहा जो अपने हाथ डंडा रखा था बोलने लगा सफेदलाल दास कहा हो आओ तुम मेरे लिए एवं मेरे परिवार के लिए बार बार कोर्ट में नोटिस लगवा रहे हो तुमको आज तुम्हारे घर में ही जान से खत्म कर दुंगा की धमकी देने लगा.

तब सफेदलाल पास आया तो उसके  घर अंदर ही गंगाधर बरिहा अपने हाथ में रखे डंडा से मारपीट करने लगा तब वह अपने मोबाईल से टर्च चालु करने लगा तो उसके मोबाईल को गंगाधर बरिहा खीचकर जमीन में पटक दिया जिसे मोबाईल टुट गया.

गंगाधर बरिहा एवं उसकी पत्नी सावित्री बरिहा हमला करने की तैयारी के साथ घर अंदर घुसकर गंदी गंदी गाली दे रहे थे. गंगाधर बरिहा की पत्नी सफेदलाल के हाथ को पकड ली तब गंगाधर बरिहा एक डंडा उसके बांये जांघ को एवं एक डंडा बांये हाथ को मारा. तभी सफेदलाल  का परिवार वाले बीच बचाव किये.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 333-BNS, 351(3)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.सिंघोड़ा थाना अंतर्गत पति-पत्नी ने एक व्यक्ति के घर घुसकर गंदी गंदी गाली गलौज कर मारपीट किया, और जान से मारने की धमकी दी. जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोईलबहाल का निवासी सफेदलाल दास 22 जनवरी 2025 को शाम करीब 07 बजे घर पर परिवार के साथ था, और घर के आंगन में आग ताप रहा था. घर की लाईट बंद थी और तभी गांव के गंगाधर बरिहा एवं उसकी पत्नी सावित्री बरिहा दोनो उसके घर अंदर घुस गये गंगाधर बरिहा जो अपने हाथ डंडा रखा था बोलने लगा सफेदलाल दास कहा हो आओ तुम मेरे लिए एवं मेरे परिवार के लिए बार बार कोर्ट में नोटिस लगवा रहे हो तुमको आज तुम्हारे घर में ही जान से खत्म कर दुंगा की धमकी देने लगा.

तब सफेदलाल पास आया तो उसके  घर अंदर ही गंगाधर बरिहा अपने हाथ में रखे डंडा से मारपीट करने लगा तब वह अपने मोबाईल से टर्च चालु करने लगा तो उसके मोबाईल को गंगाधर बरिहा खीचकर जमीन में पटक दिया जिसे मोबाईल टुट गया.

गंगाधर बरिहा एवं उसकी पत्नी सावित्री बरिहा हमला करने की तैयारी के साथ घर अंदर घुसकर गंदी गंदी गाली दे रहे थे. गंगाधर बरिहा की पत्नी सफेदलाल के हाथ को पकड ली तब गंगाधर बरिहा एक डंडा उसके बांये जांघ को एवं एक डंडा बांये हाथ को मारा. तभी सफेदलाल  का परिवार वाले बीच बचाव किये.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 333-BNS, 351(3)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

बसना : मिडिल स्कूल कुड़ेकेल में दिया गया न्यौता भोज

news-details

प्रधानमंत्री पोषण आहार के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक सुशील कुमार सिन्हा सर जी के जन्म दिवस के अवसर पर बच्चों को न्यौता भोज के रूप में खीर पुरी का वितरण किया गया ।सर्वप्रथम प्रधान पाठक सिन्हा सर जी का जन्मदिन पूरे स्टाफ एवं बच्चों ने केक काट कर मनाया। इस अवसर पर प्राचार्य बलदेव मिश्रा,संकुल समन्यवक गोवर्धन डडसेना, चंद्रपाल पटेल, शबीना दयाला, संतोषी साहू पूरे सभी स्टॉफ ने सिन्हा सर को उनके जन्म दिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान किए।

संचार साथी ऐप : ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर अपराध करने वालो के खिलाफ अब ऐप के माध्यम से करवा सकते हैं कार्रवाई

भारतीय नागरिकों को धोखा देने और साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी करने के लिए धोखेबाज पहले   भारतीय मोबाइल नंबर (+91-xxxxx) प्रदर्शित करने वाले अंतरराष्ट्रीय स्पूफ कॉल का उपयोग कर रहे थे। हालाँकि ये कॉल भारत से आती हुई लगती हैं लेकिन वास्तव में ये कॉलिंग लाइन आइडेंटिटी (CLI) के हेरफेर के माध्यम से विदेश से की जाती हैं जिसे आमतौर पर फ़ोन नंबर के रूप में जाना जाता है।

दूरसंचार विभाग (DoT) ने सक्रिय रूप से हस्तक्षेप करते हुए सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (TSP) के साथ मिलकर स्वदेशी रूप से विकसित अंतर्राष्ट्रीय इनकमिंग स्पूफ्ड कॉल्स रोकथाम प्रणाली शुरू की है। यह उपकरण एक अवरोधक साबित हुआ जिसने आने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय कॉलों में से 90% को ब्लॉक कर दिया जिन्हें स्पूफ्ड कॉल के रूप में पहचाना गया था – लगभग 1.35 करोड़, केवल 24 घंटों में। भारतीय नंबरों से पहचानी और ब्लॉक की गई स्पूफ्ड कॉल अब घटकर लगभग 4 लाख प्रतिदिन रह गई हैं जो विदेश से स्पूफ्ड कॉल का उपयोग करके साइबर-अपराधों के मुद्दे से निपटने में इस प्रणाली की सफलता को दर्शाता है।

उपर्युक्त प्रणाली के सफल कार्यान्वयन के कारण विदेश में घोटाले करने वालों ने अपने काम करने के तरीके को बदल दिया है और अब वे अंतर्राष्ट्रीय नंबरों का उपयोग करके धोखाधड़ी करने लगे हैं। इसका मुकाबला करने के लिए DoT ने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं से भारत के बाहर से आने वाली सभी कॉल पर “अंतर्राष्ट्रीय कॉल”(international call) प्रदर्शित करने के लिए कहा है। इससे नागरिक को यह समझने में आसानी होगी कि आने वाली कॉल एक “अंतर्राष्ट्रीय कॉल” है और यह DoT, TRAI, पुलिस, RBI, सीमा शुल्क, UIDAI आदि जैसे संगठनों से नहीं हो सकती है। प्रमुख सेवा प्रदाताओं में से एक ने पहले ही अपने नेटवर्क में इसे लागू कर दिया है और अन्य ऐसा करने की प्रक्रिया में हैं।

भारतीय नागरिकों तक पहुंचने वाले अंतरराष्ट्रीय स्पूफ कॉल के खतरे से निपटने के लिए दूरसंचार विभाग ने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (TSP) से ऐसे अंतरराष्ट्रीय वाहकों से आने वाली कालों  को ब्लॉक करने के लिए कहा है जो बार-बार भारत में स्पूफ किए गए CLI कॉल ट्रैफ़िक भेज रहे हैं। दूरसंचार विभाग के निर्देशों का पालन करते हुए एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल आदि जैसे विभिन्न भारतीय अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार सेवा प्रदाताओं ने 20 से अधिक ऐसे वाहकों/एग्रीगेटरों को ब्लॉक कर दिया है जो स्पूफ किए गए अंतरराष्ट्रीय कॉल भेज रहे थे।

साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई में नागरिकों ने भी दूरसंचार विभाग के साथ हाथ मिलाया है। वे न केवल अपरिचित अंतरराष्ट्रीय नंबरों से आने वाली कॉलों विशेष तौर पर सरकारी अधिकारी होने का दावा करने वाले नंबरों से आने वाली कॉलों के बारे में सावधानी बरत रहे हैं, बल्कि संचार साथी मोबाइल ऐप और पोर्टल ( www.sancharsaathi.gov.in)  के माध्यम से दूरसंचार विभाग को उनकी सूचना भी दे रहे हैं। इससे दूरसंचार विभाग को ऐसे वाहकों/एग्रीगेटरों के खिलाफ कार्रवाई करने में मदद मिल रही है।

हाल ही में शुरू  किए गए संचार साथी ऐप ने धोखाधड़ी वाली कॉल की रिपोर्ट करने की सुविधा नागरिकों के लिए आसान बना दी है। यह नागरिकों को सीधे अपने मोबाइल फोन कॉल लॉग से ऐसी घटनाओं की रिपोर्ट करने की अनुमति देकर किसी भी संदिग्ध धोखाधड़ी संचार की रिपोर्ट करने की आसानी को बहुत बढ़ा देता है।

दूरसंचार विभाग उन्नत समाधानों को लागू करके और विभिन्न हितधारकों के साथ मिलकर काम करके दूरसंचार संसाधनों के दुरुपयोग को रोकने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसका उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए एक सुरक्षित और सुरक्षित दूरसंचार पारिस्थितिकी तंत्र सुनिश्चित करना है।

संचार साथी पर नागरिकों द्वारा सक्रिय रिपोर्टिंग अंतरराष्ट्रीय नंबरों से धोखाधड़ी गतिविधियों को रोकने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है। संदिग्ध धोखाधड़ी कॉल की रिपोर्टिंग संचार साथी पोर्टल या हाल ही में लॉन्च किए गए संचार साथी मोबाइल ऐप के माध्यम से की जा सकती है जो Google Play Store और Apple App Store दोनों पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है ।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने जारी की अधिसूचना, कुल 1129 पदों पर होगी भर्ती, जाने डिटेल्स

और आईएफएस के लिए कुल 1129 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

इनमें से 979 आईएएस और शेष 150 आईएफएस के पद शामिल हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर 11 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन पत्र में संशोधन 12 से 18 फरवरी तक किया जा सकता है।

 इसी क्रम में आइए भर्ती संबंधित अन्य डिटेल जान लेते हैं।

यूपीएससी सीएसई IAS-IFS भर्ती संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां

यूपीएससी सीएसई आवेदन तिथियां- 22 जनवरी से 11 फरवरी 2025

यूपीएससी सीएसई आवेदन संपादन तिथियां- 12 से 18 फरवरी 2025

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा तिथि- 25 मई 2025 (एक दिन)

यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा तिथि- 22 अगस्त 2025 से आगे(5 दिन)

यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा तिथि- 16 नवंबर 2025 से आगे (5 दिन)

यूपीएससी IAS-IFS परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने के लिए, इन चरणों का पालन करें-

इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं और फिर ‘परीक्षा’ सेक्शन पर जाएं।

‘ऑनलाइन आवेदन करें’ लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ें।

इसपर पंजीकरण के लिए अपना मूल विवरण जैसे नाम, जन्म तिथि और संपर्क जानकारी आदि दर्ज करें।

व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता और पसंदीदा परीक्षा केंद्र प्रदान करके आवेदन पत्र भरें।

नवीनतम फोटोग्राफ और हस्ताक्षर सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड ही करें।

आवेदन शुल्क जमा करने के लिए आप ऑनलाइन बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से या किसी नामित बैंक शाखा में जाकर 100 रुपये का भुगतान कर सकते हैं।

आवेदन जमा करने के बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए अपने आवेदन की एक पीडीएफ डाउनलोड अवश्य कर लेंऔर आईएफएस के लिए कुल 1129 पदों पर भर्ती निकाली गई है। 

इनमें से 979 आईएएस और शेष 150 आईएफएस के पद शामिल हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर 11 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन पत्र में संशोधन 12 से 18 फरवरी तक किया जा सकता है।

 इसी क्रम में आइए भर्ती संबंधित अन्य डिटेल जान लेते हैं।

यूपीएससी सीएसई IAS-IFS भर्ती संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां

यूपीएससी सीएसई आवेदन तिथियां- 22 जनवरी से 11 फरवरी 2025

यूपीएससी सीएसई आवेदन संपादन तिथियां- 12 से 18 फरवरी 2025

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा तिथि- 25 मई 2025 (एक दिन)

यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा तिथि- 22 अगस्त 2025 से आगे(5 दिन)

यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा तिथि- 16 नवंबर 2025 से आगे (5 दिन)

यूपीएससी IAS-IFS परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने के लिए, इन चरणों का पालन करें-

इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं और फिर ‘परीक्षा’ सेक्शन पर जाएं।

‘ऑनलाइन आवेदन करें’ लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ें।

इसपर पंजीकरण के लिए अपना मूल विवरण जैसे नाम, जन्म तिथि और संपर्क जानकारी आदि दर्ज करें।

व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता और पसंदीदा परीक्षा केंद्र प्रदान करके आवेदन पत्र भरें।

नवीनतम फोटोग्राफ और हस्ताक्षर सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड ही करें।

आवेदन शुल्क जमा करने के लिए आप ऑनलाइन बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से या किसी नामित बैंक शाखा में जाकर 100 रुपये का भुगतान कर सकते हैं।

आवेदन जमा करने के बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए अपने आवेदन की एक पीडीएफ डाउनलोड अवश्य कर लें

महासमुंद : करणी कृपा पॉवर प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ किसानों ने किया धरना प्रदर्शन, कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह की दी चेतावनी

महासमुंद। छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा ने आज करणी कृपा पॉवर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण, किसानों की भूमि पर कब्जा के विरूद्ध किसानों ने लोहिया चौक पर 1 दिनी धरना प्रदर्शन कर शासन, प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी की बाद रैली की शक्ल में कलेक्टोरेट पहुँचकर कलेक्टोरेट का घेराव कर दिया। इस दौरान किसानों ने चेतावनी दी है कि 30 दिन में कार्रवाई नहीं होने पर वे घोषणा कर प्रतिदिन करणीकृपा प्राइवेट लिमिटेड में घुसकर आत्मदाह करेंगे। जिसकी जवाबदारी कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा मुख्यमंत्री की होगी। इसकी प्रतिलिपी गृह मंत्रालय भारत सरकार के मुख्य सचिव को भी भेजी गई है। मिली जानकारी के अनुसार 8 अगस्त 2024 को जनदर्शन में दिए ज्ञापन पर कार्रवाई के लिए आंदोलन रात राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ सहित किसान मोर्चा द्वारा राम मनोहर लोहिया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभा के पश्चात रैली निकाल जिलाधीश कार्यालय पहुंचे।महासमुंद। छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा ने आज करणी कृपा पॉवर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण, किसानों की भूमि पर कब्जा के विरूद्ध किसानों ने लोहिया चौक पर 1 दिनी धरना प्रदर्शन कर शासन, प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी की बाद रैली की शक्ल में कलेक्टोरेट पहुँचकर कलेक्टोरेट का घेराव कर दिया। इस दौरान किसानों ने चेतावनी दी है कि 30 दिन में कार्रवाई नहीं होने पर वे घोषणा कर प्रतिदिन करणीकृपा प्राइवेट लिमिटेड में घुसकर आत्मदाह करेंगे। जिसकी जवाबदारी कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा मुख्यमंत्री की होगी। इसकी प्रतिलिपी गृह मंत्रालय भारत सरकार के मुख्य सचिव को भी भेजी गई है। मिली जानकारी के अनुसार 8 अगस्त 2024 को जनदर्शन में दिए ज्ञापन पर कार्रवाई के लिए आंदोलन रात राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ सहित किसान मोर्चा द्वारा राम मनोहर लोहिया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभा के पश्चात रैली निकाल जिलाधीश कार्यालय पहुंचे।