बसना श्रावण सोमवार पर विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने की शिव आराधना, ग्राम चौपाल लगाकर सुनीं जनसमस्याएं-समाधान का दिया भरोसा

बसना श्रावण सोमवार पर विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने की शिव आराधना, ग्राम चौपाल लगाकर सुनीं जनसमस्याएं-समाधान का दिया भरोसा

शिव भक्ति से सेवा तक: विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने ग्राम अंशुला में सुनी जन समस्याएं,कहा-ग्राम की समृद्धि है मेरी प्राथमिकता

गांव में योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना ही सरकार की प्राथमिकता : विधायक डॉ संपत अग्रवाल

ग्राम अंशुला में विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने साय सरकार की योजनाओं की दी जानकारी,कहा-अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी हर सुविधा

 

 

बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अंशुला में श्रावण मास के दूसरे सोमवार को एक भावनात्मक और जनसंपर्क से जुड़ी ऐतिहासिक पहल देखने को मिली। विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने इस पवित्र अवसर पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। पूजा के पश्चात ग्रामवासियों से सीधे संवाद के लिए ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे गांव ने गर्मजोशी से विधायक डॉ संपत अग्रवाल का स्वागत किया।

विधायक डॉ अग्रवाल ने अपने उद्बोधन की शुरुआत शिव वंदना से करते हुए कहा कि श्रावण मास का हर सोमवार हमें सेवा और साधना की प्रेरणा देता है। मैंने आज भगवान भोलेनाथ से पूरे प्रदेश और गांव के लोगों की सुख-शांति की प्रार्थना की है। साथ ही, विकास की इस यात्रा में जनसंवाद ही मेरा संबल है।

उन्होंने ग्रामवासियों से सौजन्य भेंट की और व्यक्तिगत रूप से उनकी समस्याओं को सुना। चौपाल की सभा में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि ग्राम अंशुला की समृद्धि मेरी प्राथमिकता है।

विधायक डॉ अग्रवाल ने कहा साय सरकार की नीति स्पष्ट है कि हर योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। यह सिर्फ वादा नहीं, हमारा कर्तव्य है। मेरी प्रतिबद्धता है कि गांव के हर नागरिक को स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाएं निर्बाध रूप से उपलब्ध हों।

उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना,शौचालय योजना, जन धन योजना, पेंशन योजना,महतारी वंदन योजना और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि अब इन्हें और अधिक प्रभावशाली ढंग से लागू किया जाएगा।

चौपाल में मौजूद ग्रामीणों ने स्थानीय समस्याएं संबंधी मुद्दों को विधायक डॉ अग्रवाल के समक्ष रखा । जिस पर विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने हर समस्या पर ध्यान देते हुए कहा कि आपके सहयोग और विश्वास के साथ, हर समस्या का समाधान संभव है। मैं स्वयं इन विषयों की निगरानी करूँगा।

ग्राम चौपाल में महिलाएं, युवा, बुजुर्ग सभी उपस्थित रहे और जनप्रतिनिधि से खुलकर संवाद किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल,वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश अग्रवाल,विधायक प्रतिनिधि सोनू छाबड़ा, जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरें, रेमडा सरपंच प्रतिनिधि सोहन पटेल,अंशुला सरपंच सुधारु पालेश्वर,भाजपा कार्यकर्ताओं सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने दी ₹75.23 लाख की सौगात, बसना को मिला नया शैक्षणिक भवन

विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने दी ₹75.23 लाख की सौगात, बसना को मिला नया शैक्षणिक भवन

बसना में शिक्षा को नई ऊंचाई देने की पहल: विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने हाईस्कूल भवन निर्माण का किया भूमिपूजन

विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने हाईस्कूल भवन निर्माण का किया भूमिपूजन,कहा-विद्यार्थियों के लिए आधुनिक सुविधाओं की सौगात विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने दी ₹75.23 लाख की सौगात, बसना को मिला नया शैक्षणिक भवन

विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने नवीन हाईस्कूल भवन के निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन, कहा-विद्यार्थियों को अब आधुनिक और सुविधायुक्त शिक्षण माहौल मिलेगा

स्कूल भवन न केवल भौतिक ढांचे को मजबूत करेगा, बल्कि बच्चों के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा : विधायक डॉ संपत अग्रवाल

बसना विधायक डॉ संपत अग्रवाल के नेतृत्व में बसना क्षेत्र में शैक्षणिक विकास की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया। राज्य सरकार की स्वीकृति के बाद बसना में नवीन हाईस्कूल भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक डॉ संपत अग्रवाल के करकमलों द्वारा शिलान्यास कर विधिवत भूमिपूजन के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर 75.23 लाख रुपये के विकास कार्य की सौगात क्षेत्र को दी गई, जिसके लिए विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया।

विधायक डॉ अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज बसना के शैक्षणिक भविष्य को साकार करने के लिए एक नई शुरुआत हुई है। बसना के विद्यार्थियों को अब आधुनिक और सुविधायुक्त शिक्षण माहौल प्राप्त होगा। हम चाहते हैं कि हमारे क्षेत्र के बच्चे भी उच्च स्तरीय शिक्षा व वातावरण में अध्ययन करें। उन्होंने आगे कहा कि यह भवन न केवल भौतिक ढांचे को मजबूत करेगा, बल्कि बच्चों के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

विधायक डॉ अग्रवाल आगे यह भी उल्लेख किया कि यह नया भवन केवल ईंटों और सीमेंट का ढांचा नहीं बल्कि बच्चों के समग्र विकास की नींव है। शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है बल्कि वातावरण, संसाधन और प्रेरणा का भी मेल है। यही उद्देश्य इस भवन निर्माण का मूल आधार है।

इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने विधायक को एक आवेदन पत्र सौंपा जिसमें विद्यालय परिसर में शौचालय और शेड निर्माण की मांग की गई। विधायक डॉ अग्रवाल ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा और स्वच्छता हमारी प्राथमिकता है, और इन मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा।

आपको बता दे कि यह नया भवन स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) के परिसर में स्थित चयनित स्थल के बाईं ओर बनाया जाएगा।इस नवीन स्कूल भवन निर्माण में 10 आधुनिक कक्ष,पुस्तकालय ,कंप्यूटर कक्ष,बालक एवं बालिका शौचालय बनाए जाएंगे।भवन निर्माण के साथ-साथ नलकूप खनन ,जल आपूर्ति व्यवस्था , सेनेटरी और विद्युतीकरण कार्य भी शामिल है।

इस कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ खूशबू अग्रवाल, उपाध्यक्ष शीत गुप्ता,जनपद पंचायत अध्यक्ष डिलेश्वरी निराला, उपाध्यक्ष मोहित पटेल,सभापति प्रकाश सिन्हा,मंडल अध्यक्ष नरेंद्र यादव,पार्षदगण,जनपद सदस्यगण,समेत कई जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, विद्यार्थीगण और क्षेत्रीय गणमान्यजन मौजूद रहे।

सरायपाली/कलार महासभा परिक्षेत्र सरायपाली की क्षेत्रीय सभा का आयोजन

सरायपाली/कलार महासभा परिक्षेत्र सरायपाली की क्षेत्रीय सभा का आयोजन

सरायपाली कलार महासभा परिक्षेत्र सरायपाली की क्षेत्रीय सभा का आयोजन आशीर्वाद विद्या मंदिर सरायपाली में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए राधेश्याम डडसेना को सभापति नियुक्त किया गया,कार्यक्रम की अध्यक्षता कलार समाज परिक्षेत्र अध्यक्ष सीता टंकेश्वर जायसवाल ने किया।सर्वप्रथम समाज के आराध्यदेव भगवान सहस्त्रबाहु और माता बहादुर कलारिन के छायाचित्र पर पूजा अर्चना से शुरू हुई।समाज को आगे बढ़ाने और सामाजिक गतिविधियों और क्रियाकलापों में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी के लिए विभिन्न नियम बनाए गए और उन नियमों में युवाओं को चलने की सुझाव दी गई।पूर्व अध्यक्ष चक्रधर डडसेना ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाज समाज में युवाओं की भागीदारी से समाज का उत्थान होता है,समाज में पुत्र पुत्री का सामाजिक बंधु से विवाह हो इसके लिए माता पिता को मार्गदर्शन देना चाहिए।भरत डडसेना ने उद्बोधन में समाजिक एकता पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर रसिक जायसवाल को सरायपाली शहर का अध्यक्ष चुना गया।

मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण(शिक्षादूत) 2024=25 प्राप्त करने पर शिक्षक सुन्दर लाल डडसेना को समाज की ओर से पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।इस कार्यक्रम में संरक्षक राधेश्याम डडसेना,सीता टंकेश्वर जायसवाल परिक्षेत्र अध्यक्ष,चक्रधर डडसेना भूतपूर्व अध्यक्ष,डॉ अंगद डडसेना सचिव,अरुण जायसवाल उपाध्यक्ष,सुन्दर लाल डडसेना बाराडोली, मोंगरा डडसेना,संजय डडसेना,राजेंद्र जायसवाल,भरत लाल डडसेना,विजय जायसवाल,रसिक जायसवाल संजयनगर,शिवा जायसवाल पतेरापली, टंकेश्वर जायसवाल,हरदयाल डडसेना झिलमिला,चंद्रहास जायसवाल घेंसपाली,नोहर लाल डडसेना परसकोल विष्णुराम जायसवाल परसकोल,गजबंधु जायसवाल,पवन डडसेना पतेरापाली,,विमल जायसवाल,राजेश कुमार डडसेना तिहारीपाली ,रामकुमार डडसेना ,शंकर लाल जायसवाल, देवनारायण जायसवाल,हेतराम जायसवाल,प्रेमलाल जायसवाल पैकिन,बोधराम डडसेना तिहारीपाली, ईश्वर प्रसाद जायसवाल साथ महिला कार्यकारिणी और युवा कार्यकारिणी के सदस्य और स्वजाति बंधु उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन टंकेश्वर जायसवाल ने किया।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : कलेक्टर ने जिला अस्पताल के वार्डों का औचक निरीक्षण कर मरीजों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए  

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : कलेक्टर ने जिला अस्पताल के वार्डों का औचक निरीक्षण कर मरीजों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए

कलेक्टर ने जिला अस्पताल के वार्डों का औचक निरीक्षण कर मरीजों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए

सारंगढ़ बिलाईगढ़ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सोमवार की सुबह जिला अस्पताल सारंगढ़ के विभिन्न वार्डों का आकस्मिक निरीक्षण किया, जिसमें ओपीडी, आईपीडी, पंजीयन, दवा वितरण, एक्सरे, डायलिसिस, लैब, टीकाकरण, ड्रेसिंग, डेंटल, पोषण पुनर्वास (एनआरसी) सहित महिला और पुरुष वार्ड

आदि शामिल थे। कलेक्टर ने एक्सरे कक्ष में मशीनों के संबंध में रेडियोग्राफर एस क्षेत्र से जानकारी लिए। कलेक्टर ने टीकाकरण में आये गर्भवती महिला के परिजन को समझाया कि जब भी हॉस्पिटल आए यह टीकाकरण का रिकॉर्ड कॉपी जरूर लाएं। डॉ कन्नौजे ने नर्स को समय समय पर सही टीकाकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार स्क्रीनिंग कक्ष में उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी को कहा कि वे जिले के सभी क्षेत्रों का, खासकर महानदी किनारे बसे गांव में टीबी, कुष्ठ, सिकलसेल आदि बीमारियों का स्वास्थ्य चेकअप सर्वे करें और चिन्हांकित मरीजों का समुचित इलाज करें।

कलेक्टर ने महिला और पुरुष वार्ड के मरीजों का हाल-चाल जाना वहां इलाज ठीक प्रकार से हो रहा है कि नहीं इसकी जानकारी ली। सहसपुर से आए मरीज का हीमोग्लोबिन कम था, जिसका बेहतर इलाज करने के लिए कलेक्टर ने डॉक्टर को निर्देश दिए।

सिविल सर्जन ने कलेक्टर को बताया कि लैब रूम में 58 प्रकार के टेस्ट किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने जिला अस्पताल में निशुल्क डायलिसिस सुविधा और 58 प्रकार के लैब टेस्ट के व्यापक प्रचार करने के निर्देश दिए। साथ ही मरीज को वार्ड में और बाहर में गर्मी से परेशानी नहीं हो, इसके लिए कुलर लगाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिला अस्पताल में बाहर मरीज (ओपीडी) और भर्ती मरीज (आईपीडी) की जानकारी लिया। सिविल सर्जन डॉक्टर दीपक जायसवाल ने बताया कि प्रतिदिन ओपीडी में ढाई सौ से 300 मरीज आते हैं तथा आईपीडी में 200 से अधिक मरीज का दाखिला रहता है। इस पर कलेक्टर में सभी डॉक्टर, नर्स और सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि यहां आने वाले मरीजों का इलाज में किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसकी व्यवस्था करें। सिविल सर्जन द्वारा वार्ड कम होने व मरीजों की संख्या ज्यादा होने बताए जाने पर कलेक्टर ने जिला खनिज न्यास से पृथक वार्ड बनाने हेतु प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड का शुभारंभ

स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार वृद्धि करते हुए कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने जिला अस्पताल सारंगढ़ के इमरजेंसी वार्ड का उद्घाटन किया। इस वार्ड में अब एक्सीडेंटल और इमरजेंसी केस के लिए पृथक से ड्रेसिंग रूम बनाया गया है, जिसमें मरीज को सुविधा होगी। इस कार्यक्रम में अब्बास अली, घनश्याम बंसल, अविनाश पुरी गोस्वामी, अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, एसडीएम प्रखर चंद्राकर, बीएमओ डॉ रामलाल सिदार सहित अस्पताल के अन्य डॉक्टर नर्स आदि उपस्थित थे।

 

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : तंबाकू उत्पाद नियम कोटपा का उल्लंघन करने वालों पर हुई कार्यवाही

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : तंबाकू उत्पाद नियम कोटपा का उल्लंघन करने वालों पर हुई कार्यवाही

तंबाकू उत्पाद नियम कोटपा का उल्लंघन करने वालों पर हुई कार्यवाही

सारंगढ़ बिलाईगढ़ राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत कलेक्टर महोदय डॉ संजय कनोंजे के निर्देश और सीएमएचओ डॉ एफ आर निराला के मार्गदर्शन में  कोटपा अधिनियम 2003 के तहत कार्यवाही किया गया। इस कार्य में पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के सहयोग से पुलिस बल का सहयोग किया गया। प्रवर्तन दल के द्वारा सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में संचालितपान ठेलो और शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में छापा मारकर चालानी कार्यवाही किया गया। कोटपा अधिनियम 2003 के नियमों के उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर भी जुर्माना किया गया गया। तंबाकू उत्पाद से संबंधित विज्ञापनों को ग्रामों व शहरों से हटवाया गया। 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों के द्वारा क्रय-विक्रय सहित उपभोग करने पर सख्ती से कार्यवाही किया गया। इसी प्रकार थोक विक्रेताओं को नियम अनुसार विक्रय करने और किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा कोटपा अधिनियम का उल्लंघन कर रहे उन पर भी कार्यवाही करने के निर्देश दिया जा रहा है। प्रवर्तन दल के द्वारा सारंगढ़ ब्लॉक में धारा 4, धारा 6 ए और 6 बी के तहत कुल 28 चालान, चालान राशि रुपए 6100 ब्लॉक बरमकेला में कुल 9 चालान चालान राशि रुपए 1800 का चालान जमा करवाया गया।  प्रवर्तन दल में डॉ. इन्दु सोनवानी जिला नोडल अधिकारी राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, डॉ कीर्ति भगत, डॉ हितेश पैंकरा, सुरेश कुमार यादव, आरक्षक शकुंतला जायसवाल, दिनेश कुमार मिनकेतन पटेल उपस्थित थे।

 

महासमुंद/देश की सीमाओं में डटे सैनिकों की कलाई सजेगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महतारी वंदन हितग्राहियों द्वारा भेजे राखियों से महासमुंद से सैनिकों को राखी और स्नेह से भरा पत्र भेजे गए

महासमुंद/देश की सीमाओं में डटे सैनिकों की कलाई सजेगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महतारी वंदन हितग्राहियों द्वारा भेजे राखियों से महासमुंद से सैनिकों को राखी और स्नेह से भरा पत्र भेजे गए

महासमुंद,रक्षाबंधन के पावन अवसर पर महासमुंद जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों द्वारा भेजे गए राखियों से इस बार देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों की कलाई सजेगी। भाई बहन के इस अटूट प्रेम को दर्शाते इस पावन त्यौहार में देशभक्ति और स्नेह से भरा पत्र भी लिखकर भेजा जा रहा है। जिले की आंगनबाड़ियों में कार्यरत बहनों ने न केवल अपने हाथों से रक्षासूत्र (राखी) तैयार किए, बल्कि सैनिकों के नाम स्नेह, सम्मान और कृतज्ञता से भरे पत्र भी प्रेषित किए।

इस अवसर पर महासमुंद शहरी सेक्टर 01 की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महतारी वंदन की हितग्राहियों ने कहा कि बहनों के लिए उनके ‘रक्षक’ केवल खुद का भाई ही नहीं, बल्कि देश की सीमाओं की रक्षा में समर्पित हमारे वीर सैनिक भी हैं। जब तक हमारे सैनिक सीमा पर जागते हैं, तब तक देशवासी निश्चिंत होकर विश्राम कर सकते हैं। जब सैनिकों की कलाई पर यह राखी बंधेगी ,तब सैनिक न केवल गौरवान्वित महसूस करेंगे बल्कि देश की रक्षा के लिए मजबूत होकर हमेशा डटे रहेंगे।

आज महासमुंद के शहरी सेक्टर के आंगनबाड़ी केंद्रों में यह कार्यक्रम उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री टी जटवार ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य मातृशक्ति और समुदाय को देश सेवा के भाव से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों के पोषण और शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और संस्कारों के वाहक भी बनते जा रहे हैं। इस अवसर पर फौजी भाइयों के लिए महतारी वंदन योजना से लाभान्वित माताओं बहनों द्वारा रक्षा सूत्र महासमुंद शहरी के आंगनवाड़ी केन्द्र यतियतन लाल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती राखी दुबे को सौंपा गया। इस अवसर पर वार्ड नं.10 के पार्षद श्री माखन पटेल, पूर्व पार्षद श्रीमती शोभा शर्मा, पर्यवेक्षक शीला प्रधान,न.पा से सीओ ममता बग्गा, आंगनवाड़ी सहायिका भानमती साहू, वीणा महिला समिति से श्रीमती सरला वर्मा, अनिता बिसेन, एवं सदस्य, वार्ड की अन्य महिलाएं क्रमशः गणेशिया चंद्राकर गायत्री देवांगन कुमारी बाई, चित्रलेखा, ललिता, वंदना चंद्राकर, वर्षा चंद्राकर, कांति साहू, श्यामा बाई, दशमत यादव, मीनाक्षी जलक्षत्री मौजूद थे

 

छत्तीसगढ़: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने सरिया में अटल परिसर, तहसील एवं उप-पंजीयक कार्यालय का किया लोकार्पण

छत्तीसगढ़: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने सरिया में अटल परिसर, तहसील एवं उप-पंजीयक कार्यालय का किया लोकार्पण

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने रविवार को सरिया में नवनिर्मित तहसील कार्यालय, उप-पंजीयक कार्यालय और अटल परिसर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने तहसीलदार कोमल साहू और उप-पंजीयक पूनम सिदार को उनके पदीय दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने के लिए शुभकामनाएं दीं और विधिवत रूप से उन्हें उनके कार्यस्थल की कुर्सी पर आसीन कराया।

लोकार्पण समारोह के दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया और सरिया चौक में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत नगर पंचायत कार्यालय परिसर में अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा के साथ अटल परिसर का उद्घाटन भी किया गया।

मंगल भवन में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों, महिलाओं और आमजन के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार के गठन के 12 दिनों के भीतर किसानों को दो वर्षों का लंबित बोनस दिया गया। पहले वर्ष धान खरीदी का भुगतान लगभग 13 हजार करोड़ रुपये और दूसरे वर्ष 12 हजार करोड़ रुपये किया गया। उन्होंने बताया कि सरिया क्षेत्र में किसानों की मांग पर अपेक्स बैंक की स्थापना की गई है और अब यहां रजिस्ट्री कार्यालय भी आरंभ हो गया है। साथ ही 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का निर्माण कार्य भी तेज़ी से प्रगति पर है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा  कि राजनीति में आने का उनका उद्देश्य लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है और वे भ्रष्टाचार या कमीशनखोरी को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उप-पंजीयक को उन्होंने भ्रष्टाचारमुक्त सेवा देने की सख्त हिदायत दी और सभी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से जनता की सेवा में ईमानदारी और समर्पण की अपेक्षा जताई।

तहसील एवं उप-पंजीयक कार्यालय भवन का निर्माण छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, रायगढ़ द्वारा 72.12 लाख रुपये की लागत से किया गया है, वहीं अटल परिसर का निर्माण 19.95 लाख रुपये की लागत से पूरा हुआ है। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री कमलेश अग्रवाल,  जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अजय नायक,  श्री जगन्नाथ पाणिग्राही,  कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, पुलिस अधीक्षक श्री आञ्जनेय वार्ष्णेय समेत बड़ी संख्या में नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

 

महासमुंद कौशल तिहार 2025 के अंतर्गत जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता का आयोजन 23 जुलाई तक

महासमुंद कौशल तिहार 2025 के अंतर्गत जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता का आयोजन 23 जुलाई तक

महासमुंद शासन के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर “कौशल तिहार 2025“ का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर जिले में पंजीकृत वीटीपी संस्थाओं में प्रशिक्षित एवं प्रशिक्षणरत युवाओं के मध्य विभिन्न कौशल प्रतियोगिताओं का आयोजन निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा।

जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 23 जुलाई 2025 तक एवं राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता 28 से 30 जुलाई 2025 तक आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा, जहाँ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।

प्रतियोगिताएं चिन्हांकित कोर्सेस में आयोजित की जाएगी। जिसमें ड्राइविंग असिस्टेंट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, मोबाइल फोन हार्डवेयर रिपेयर टेक्निशियन, जल वितरण संचालक शामिल हैं। उक्त कोर्सों में वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अथवा प्रशिक्षणरत युवा सीएसएसडीए पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला कौशल विकास प्राधिकरण, जिला पंचायत महासमुंद एवं जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, बरोंडा बाजार, महासमुंद (शासकीय पॉलिटेक्निक भवन) से संपर्क कर सकते हैं।

महासमुंद प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय आदिवासी महा अभियान (पीएम-जनमन) योजना से कमार जनजाति परिवारों के जीवन में बहने लगी बदलाव की बयार

महासमुंद प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय आदिवासी महा अभियान (पीएम-जनमन) योजना से कमार जनजाति परिवारों के जीवन में बहने लगी बदलाव की बयार

सुरक्षित जीवन और सुनहरा भविष्य कमार समुदाय से उजाले, वंचना से विकास और अलगाव से आत्मबल की ओर बढ़ रहा

महासमुंद जनजातीय समाज को मुख्यधारा से जोड़ने एवं उनके सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय आदिवासी महा अभियान (पीएम-जनमन) आज सामाजिक न्याय, समावेशन और समर्पित प्रशासन का उत्कृष्ट उदाहरण बन चुका है। पीएमजनमन से आज कमार समुदाय अंधेरे से उजाले, वंचना से विकास और अलगाव से आत्मबल की ओर बढ़ रहा है। पीएम-जनमन योजना उनके लिए सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता एक सार्थक कदम है।

इस अभियान की शुरुआत 15 नवंबर 2023 को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर की गई थी। इस दिन को जनजातीय गौरव दिवस’’ के रूप में मनाई जाती है। यह योजना भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य विशेष पिछड़ी जनजातियों को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ते हुए उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर देना है।

महासमुंद जिले में निवास करने वाली कमार जनजाति, देश की विशेष पिछड़ी जनजातियों में शामिल है। यह समुदाय पारंपरिक रूप से जंगल, कंद-मूल और मजदूरी पर आश्रित रहा है। इनकी बसाहटें मुख्य ग्राम और शहरों से दूर जंगलों में स्थित हैं, जहाँ मूलभूत सुविधाओं का वर्षों तक अभाव रहा। सत्र 2015-16 के आधारभूत सर्वेक्षण के अनुसार, महासमुंद जिले में 923 कमार परिवार हैं जिनकी कुल जनसंख्या 3309 है। जिसमें पुरुष 1614 एवं महिला जनसंख्या 1695 है। जिले में इनका निवास विकासखण्ड महासमुंद, बागबाहरा एवं पिथौरा के कुछ ग्रामों में है। इनमें बड़ी संख्या में लोग अब भी कच्चे मकानों, बिना बिजली, बिना राशन, बिना स्वास्थ्य सुविधा और बिना सड़क संपर्क के जीवनयापन कर रहे थे।

पीएम-जनमन योजना के तहत कमार जनजाति परिवारों के जीवन में हुआ बदलाव

पीएम-जनमन योजना के अंतर्गत महासमुंद जिले के कमार जनजातीय परिवारों के लिए जिला प्रशासन एवं आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग ने समन्वय से कार्य प्रारंभ किया। घर-घर सर्वेक्षण के माध्यम से उनकी वास्तविक स्थिति को पहचाना गया और व्यक्तिगत दस्तावेजों से लेकर सामुदायिक संरचना तक का विकास किया गया।

इस योजना के तहत 330 परिवारों को बिजली कनेक्शन प्रदान किया गया। जिससे अब बच्चे रात में पढ़ाई कर पा रहे हैं और जहरीले जीव-जंतुओं से मुक्ति मिली है। 314 परिवारों को स्वच्छ पेयजल मुहैय्या कराने पीएम नल-जल योजना के तहत हर घर नल जल प्रदाय किया गया। जिससे गंदे पानी से होने वाली बीमारियों में कमी आई है। विशेष पिछड़ी जनजाति के चिन्हांकित 678 कच्चे मकान में निवासरत परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृति मिल चुकी है। जिसमें 405 परिवारों को पक्का छत मिल गया है। शेष घर निर्माणाधीन है। 75 बसाहटों में आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य सेवाएं और स्कूल का संचालन हो रहा है। जिससे बच्चों का नामांकन बढ़ा, संस्थागत प्रसव में वृद्धि हुई है। साथ ही सभी परिवारों का राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनाए गए है। लक्षित बैंक खाता 1825 में सिर्फ 80 व्यक्तियों का लक्ष्य शेष है। विकासखंड पिथौरा एवं बागबाहरा अंतर्गत शत प्रतिशत लोगों का जाति प्रमाण बना लिए गए है। महासमुंद विकासखंड में 300 व्यक्तियों का जाति प्रमाण पत्र प्रक्रियाधीन है। किसान सम्मान निधि अंतर्गत शत प्रतिशत पात्र लोगों का पंजीयन कर लिया गया है। 26 सड़कविहीन बसाहटों में सड़कें बन रही हैं, जिससे मुख्यधारा से संपर्क सुलभ होगा। मोबाइल टावर की स्थापना स्वीकृत की गई है। अब दूरदराज के ग्रामों में भी डिजिटल सेवाएं पहुँच सकेंगी।

राशन कार्ड बनने से अब हर परिवार को प्रतिमाह 35 किलो चावल मुफ्त मिल रहा है। इससे भोजन की चिंता दूर हुई है और बच्चे विद्यालय जाने लगे हैं। शिक्षा की ओर यह झुकाव आने वाले समय में उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने में सहायक होगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख तक के मुफ्त इलाज का लाभ मिलने से अब परिवारों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ता। मोबाइल मेडिकल यूनिट और स्वास्थ्य केंद्रों की सेवाएं ग्राम स्तर तक पहुँच रही हैं। बैंक खाते खुलने से अब लोगों को पेंशन, छात्रवृत्ति, सब्सिडी और अन्य योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। विशेषकर महिलाओं को महत्वपूर्ण योजनाओं जैसेमहतारी वंदन योजना का लाभ मिलने से परिवार में आर्थिक स्थिरता आ रही है।

जिला प्रशासन एवं सभी विभागों द्वारा सभी पिछड़ी जनजाति समुदाय को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में 2 बहुद्देशीय केंद्रों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, जहाँ आंगनवाड़ी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बच्चों के लिए खेल मैदान, रसोई घर, किचन गार्डन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएँगी। इससे न केवल सेवा वितरण बेहतर होगा बल्कि समुदाय आदिवासी महा अभियान (पीएम-जनमन) महासमुंद जिले के कमार जनजाति के जीवन में खूशियां लेकर आया है। समुदाय के साथ शासन का संवाद और सहभागिता भी सशक्त होगी।

महासमुंद/निजी उर्वरक एवं कीटनाशक विक्रेता केन्द्रों का औचक निरीक्षण एक केन्द्र में अनियमितता मिलने पर नोटिस जारी

महासमुंद/निजी उर्वरक एवं कीटनाशक विक्रेता केन्द्रों का औचक निरीक्षण एक केन्द्र में अनियमितता मिलने पर नोटिस जारी

महासमुंद  जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा 19 जुलाई को विकासखण्ड महासमुंद अंतर्गत ग्राम खट्टी के दो निजी कृषि विक्रय केन्द्रों सिन्हा कृषि केन्द्र एवं लक्ष्मी कृषि सेवा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सिन्हा कृषि केन्द्र में उर्वरक का पॉस स्टॉक मिलान किया गया, जिसमें निर्धारित मात्रा में उर्वरकों का भंडारण पाया गया। साथ ही केंद्र में उपलब्ध बिल बुक रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर तथा कृषकों को प्रदाय बिलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल द्वारा सभी आवश्यक दस्तावेजों को समय पर एवं सही स्थिति में पाया गया।

वहीं लक्ष्मी कृषि सेवा केन्द्र के निरीक्षण में 6 बोरी डीएपी उर्वरक नमी युक्त पाई गई, जिसे तत्काल निरुद्ध कर दिया गया। डीएपी का सेम्पल लेकर प्रयोगशाला रायपुर भेजने की कार्रवाई की गई है। इसके अतिरिक्त विक्रय केन्द्र द्वारा बोर्ड पर स्टॉक प्रदर्शन नहीं करने, स्टॉक रजिस्टर संधारित नहीं करने तथा ग्राहकों को बिल प्रदाय नहीं करने जैसी अनियमितताएं पाई गईं। इस संबंध में संबंधित विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक कृषि डॉ. परमजीत सिंह कंवर, अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री बी.आर. घोड़ेसवार, उर्वरक निरीक्षक श्री मनोज पटेल एवं श्री उमेश चन्द्राकर उपस्थित थे। कलेक्टर के निर्देश पर निरीक्षण नियमित रूप से जारी रखते हुए विक्रेताओं को निर्धारित मानकों का पालन करने हेतु सतर्क किया जा रहा है।