सरायपाली/ग्राम केन्दुढार मोड़ में पुलिस द्वारा जब्त की गई अवैध शराब आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाही जारी

सरायपाली/ग्राम केन्दुढार मोड़  में पुलिस द्वारा जब्त की गई अवैध शराब आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाही जारी।                                                                                                                               थाना सरायपाली में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हूं कि आज दिनांक 18.06.2025 को हमराह स्टाफ आरक्षक 197, 394 के स्वंय के अपने अपने मोटर सायकल से जुर्म जरायम पतासाजी हेतु टाऊन एवं देहात मय विवेचना कीट के रवाना हुआ था ग्राम बालसी के पास पहुंचा था कि जरिये मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम नूनपानी का एक व्यक्ति ग्राम केन्दुढार मोड़ स्वागत गेट के पास अवैध रूप से हाथ भट्टी देशी महुआ शराब रख कर बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है कि सूचना पर मुखबीर सूचना पंचनामा तैयार कर गवाह उत्तम सिदार पिता प्रेम सिंह सिदार उम्र 32 वर्ष व यशवंत सिदार निसित सिदार उम्र 24 वर्ष साकिनान केन्दुढार थाना सरायपाली जिला महासमुंद को धारा 179 BNSS का नोटिस देकर साथ लेकर मुखबीर सूचना से अवगत कराकर मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान ग्राम केन्दुढार मोड़ स्वागत गेट के पास जाकर हमराह स्टाफ एवं गवाहन के घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़े जो अपने हाथ में एक पीले रंग की 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन रखा था । जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम दुखसाय सिदार पिता शिवचरण सिदार उम्र 50 साल ग्राम नुनपानी थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी होना बताया जिसे जरीकेन में क्या है पूछने पर हाथ भट्ठी देशी महुआ शराब होना एवं बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार करना बताया । जिसे गवाहों के समक्ष बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया । बाद संदेही को उक्त शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में धारा 94 BNSS का नोटिस दिया जो नोटिस में ही किसी प्रकार का वैध दस्तावेज नही होना लिखित में दिया । कि संदेही के कब्जे से गवाहों के समक्ष एक पीले रंग की 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरी करीबन 04 लीटर हाथ भट्ठी देशी महुआ शराब कीमती 800/रूपये को गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । आरोपी दुखसाय सिदार पिता शिवचरण सिदार उम्र 50 साल ग्राम नुनपानी थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 का कृत्य अपराध धारा 34 (1) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से विधिवत दिनांक 18/06/2025 के 21:40 बजे गिरफ्तार किया गया तथा मामला जमानतीय होने से आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर आरोपी दुखसाय सिदार को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया । बाद मय जप्त माल हमराह स्टाफ एवं गवाहन के वापस स्टेशन आया । आरोपी के विरूद्ध धारा 34 दर्ज कर कारवाही जारी।

सरायपाली/ग्राम जोगनीपनी में गाली गलौज कर मारपीट की घटना रिपोर्ट दर्ज

सरायपाली / ग्राम जोगनीपनी में गाली गलौज कर मारपीट की घटना रिपोर्ट दर्ज                                                                                                               ग्राम जोगनीपानी में रहता हूं, मैं सरायपाली में बिजली ठेकेदार का हेल्पर कार्य करता हूं, कि दिनांक 15/06/2025 को रात्रि 10 बजे मैं गांव में ही अपने चाचा कृपाराम कश्यप के घर में भाई के शादी में बने मड़वा में नाच रहा था उसी समय गांव के लोकनाथ निषाद, पुष्पेन्द्र बारिक एवं देवराज सिदार आये और हमारे बीच में नाचने लगे तथा हमारे साथी लोगों को लोकनाथ और पुष्पेन्द्र और देवराज सिदार धक्का मुक्की करने लगे तब मेरा साथी लोकेश प्रधान बोला कि धक्का मुक्की क्यों कर रहे हो बोलने पर मेरे साथी के कालर को तीनों पकड़कर मारपीट करने लगे तब मैं बीच बचाव करने गया तो मुझे भी ये तीनो मिलकर गंदी गंदी गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का से मारपीट किये उसके बाद मैं शादी घर से बाहर निकला तो लोकनाथ निषाद,पुष्पेन्द्र बारिक एवं देवराज सिदार फिर से आकर तीनो मुझे मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिये एवं लोकनाथ निषाद हाथ में पहने चुड़ा से मेरे सिर में मारपीट किया जिससे मेरे सिर में चोंट आया है । घटना को लोकेश प्रधान, द्रौपती कश्यप एवं विजय जगत देखे सुने हैं एवं बीच बचाव किया । ईलाज कराने के बाद आज दिनांक 18/06/2025 को थाना रिपोर्ट करने आया हूं । रिपोर्ट दर्ज कर कारवाही जारी।

महासमुंद : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की तैयारी प्रारंभ, आयुष विभाग के अंतर्गत व्यापक योग गतिविधियां जारी

महासमुंद : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की तैयारी प्रारंभ, आयुष विभाग के अंतर्गत व्यापक योग गतिविधियां जारी

आयुष विभाग, महासमुंद के तत्वावधान में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2025) के सफल आयोजन हेतु तैयारियां जोरों पर हैं। विभाग द्वारा जिलेभर में योग प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता कार्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं, जिनके अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला आयुष अधिकारी श्रीमती ज्योति गजभिये ने जानकारी दी कि 15 जून 2025 से जिले के सभी 14 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों एवं विभाग से संबद्ध संस्थाओं में नियमित रूप से प्रभातकालीन योग सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। इन योग शिविरों में प्रशिक्षित योगाचार्यों द्वारा नागरिकों को योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

योगा वेलनेस सेंटर, महासमुंद द्वारा जिला मुख्यालय स्थित संजय कानन उद्यान में प्रतिदिन प्रातः 6:30 बजे से योग सत्र आयोजित किया जा रहा है, जिसमें शहरवासियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। ये सत्र पूर्णतः निःशुल्क हैं और सभी आयु वर्ग के लिए खुले हैं। इसके साथ ही, जिले की सभी 36 आयुष संस्थाएं “हरित योग“ और “योग संगम“ जैसी अभिनव पहल के माध्यम से पर्यावरणीय संरक्षण एवं सामूहिक योगाभ्यास को प्रोत्साहित कर रही हैं। हरित योग के अंतर्गत योग सत्रों के बाद पौधरोपण, स्वच्छता एवं पर्यावरण विषयक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं “योग संगम“ के तहत विभिन्न समुदायों, विद्यालयों एवं संगठनों को जोड़कर सामूहिक योग गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। जिला आयुष अधिकारी ने जिलेवासियों से 21 जून को आयोजित मुख्य योग समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि “योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं।

रायपुर : अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस: उद्योग मंत्री श्री देवांगन कोरबा के योग कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर : अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस: उद्योग मंत्री श्री देवांगन कोरबा के योग कार्यक्रम में होंगे शामिल

राज्य के सभी जिलों में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग कार्यक्रम के लिए राज्य शासन द्वारा मंत्रिमंडल, सांसदों और विधायकों को नामांकित किया गया है। इसी तारतम्य में वाणिज्य उद्योग तथा श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शनिवार 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय कोरबा में आयोजित योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

 

रायपुर : मुंगेली जिले के 98 एकल शिक्षकीय स्कूलों में 133 शिक्षकों की पदस्थापना शिक्षा गुणवत्ता में सुधार का सराहनीय प्रयास

रायपुर : मुंगेली जिले के 98 एकल शिक्षकीय स्कूलों में 133 शिक्षकों की पदस्थापना शिक्षा गुणवत्ता में सुधार का सराहनीय प्रयास

मुंगेली जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से लागू करते हुए 98 एकल शिक्षकीय शालाओं में 133 शिक्षकों की पदस्थापना की गई है। इस पहल से दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों के बच्चों को बेहतर और सतत शिक्षा प्राप्त होने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि युक्तियुक्तकरण के तहत 82 प्राथमिक शालाओं में 99 शिक्षक, 7 पूर्व माध्यमिक शालाओं में 18 शिक्षक, तथा 9 उच्च माध्यमिक शालाओं में 16 शिक्षकों की विधिवत काउंसलिंग के माध्यम से नवीन पदस्थापनाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के अंतर्गत अचानकमार टाइगर रिज़र्व जैसे वनांचल क्षेत्रों के स्कूलों में भी शिक्षकों की पदस्थापना सुनिश्चित हुई है, जिससे इन क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा।

जिला प्रशासन की यह पहल सिर्फ शिक्षकों पदस्थापना तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण एवं सुदूर अंचलों में शिक्षा के स्तर को उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। शिक्षकों के युक्तियुक्तरण को अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों द्वारा व्यापक रूप से सराहा जा रहा है। इससे विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन की प्रक्रिया में सुधार होगा और बच्चों के शैक्षणिक भविष्य को मजबूती मिलेगी।

 

छत्तीसगढ़ में मचेगा मौसम का तांडव, 27 जिलों में येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ बारिश

छत्तीसगढ़ में मचेगा मौसम का तांडव, 27 जिलों में येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ बारिश

मानसून के सक्रिय होते ही छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के दौरान प्रदेश के 27 से अधिक जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा और वज्रपात की संभावना जताई गई है. लोगों को सतर्क रहने और मौसम संबंधित सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है. यह अलर्ट मानसून की प्रगति और गंगीय पश्चिम बंगाल में बने निम्न दाब के क्षेत्र के प्रभाव स्वरूप जारी किया गया है.

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले घंटों में जिन जिलों में गरज-चमक और हल्की वर्षा की संभावना है, जिसमे बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर. इन क्षेत्रों में बिजली गिरने और आंधी-बारिश की स्थिति बन सकती है, जिसके चलते स्थानीय प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है.

राज्य में कई जगहों पर मध्यम वर्षा दर्ज की गई है. करतला और दुलदुला में सबसे अधिक 5 सेमी वर्षा हुई है. दुर्ग में अधिकतम तापमान 35.4°C और न्यूनतम तापमान 22.4°C दर्ज किया गया.

सिनोप्टिक सिस्टम का असर

मानसून पूरे छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो चुका है. गंगीय पश्चिम बंगाल में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और उससे जुड़े ऊपरी हवा के चक्रवातीय परिसंचरण के कारण प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां तेज हो गई हैं. यह सिस्टम झारखंड की ओर उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है

छत्तीसगढ़ में मचेगा मौसम का तांडव, 27 जिलों में येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ बारिश

छत्तीसगढ़ में मचेगा मौसम का तांडव, 27 जिलों में येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ बारिश

मानसून के सक्रिय होते ही छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के दौरान प्रदेश के 27 से अधिक जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा और वज्रपात की संभावना जताई गई है. लोगों को सतर्क रहने और मौसम संबंधित सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है. यह अलर्ट मानसून की प्रगति और गंगीय पश्चिम बंगाल में बने निम्न दाब के क्षेत्र के प्रभाव स्वरूप जारी किया गया है.

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले घंटों में जिन जिलों में गरज-चमक और हल्की वर्षा की संभावना है, जिसमे बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर. इन क्षेत्रों में बिजली गिरने और आंधी-बारिश की स्थिति बन सकती है, जिसके चलते स्थानीय प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है.

राज्य में कई जगहों पर मध्यम वर्षा दर्ज की गई है. करतला और दुलदुला में सबसे अधिक 5 सेमी वर्षा हुई है. दुर्ग में अधिकतम तापमान 35.4°C और न्यूनतम तापमान 22.4°C दर्ज किया गया.

सिनोप्टिक सिस्टम का असर

मानसून पूरे छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो चुका है. गंगीय पश्चिम बंगाल में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और उससे जुड़े ऊपरी हवा के चक्रवातीय परिसंचरण के कारण प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां तेज हो गई हैं. यह सिस्टम झारखंड की ओर उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है

बसना/अग्रवाल नर्सिंग होम मूत्र एवं पथरी रोग विशेषज्ञ न्यूरो सर्जन डॉ. योगेश बारापात्रे शुक्रवार 20जून शाम 5बजे उपलब्ध रहेंगे.                                                     

बसना/अग्रवाल नर्सिंग होम मूत्र एवं पथरी रोग विशेषज्ञ न्यूरो सर्जन डॉ. योगेश बारापात्रे  शुक्रवार 20जून शाम 5बजे उपलब्ध रहेंगे.                                                                                                   

यूटोलॉजी कैंप मूत्र एवं पथरी जांच

परामर्श एवं ऑपरेशन

उपलब्ध इलाज :

• किडनी की पथरी का समुचित इलाज एवं सर्जरी

.प्रोस्टेट का इलाज एवं सर्जरी

• किडनी में सूजन एवं सिकुडन का इलाज

पुरुषों में बाँझपन एवं नपुंसकता का उपचार

कोषका संक्रमण एवं मूत्र नली का सिकुडन

किडनी, प्रोस्टेट और टेस्टिस के कैंसर का इलाज

पेशाब का रुक रुक कर आना, लीक करना या

खून आने का उपचार

• पीडियाट्रिक यूरोलॉजी की सेवाएं

इमरजेंसी यूरोलॉजी की सेवाएं, ट्रामा से लेकर

किडनी में यूरिन ब्लॉकेज तक

शुक्रवार 20 जून 2025 शाम 5 बजे से

डॉ. योगेश बारापात्रे MBBS, MS, MCh यूरो सर्जन

जांच फीस मात्र ₹700

राशन या आयुष्मान कार्ड द्वारा

किडनी, मूत्र रोग, प्रोस्टेट एवं पथरी के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध

* ऑपरेशन के इच्छुक मरीज अपनी सभी जांच रिपोर्ट के साथ 19 जून को भर्ती हो जाएं

सीटी स्कैन जांच में 50% की छूट

एक्स-रे जांच 50% की छूट

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)

* अग्रिम पंजीयन अनिवार्य अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें

84618-11000, 77708-68473,77730-86100

पिथौरा:ग्राम गढ़बेड़ा में गाली गलौज कर मारपीट का मामला रिपोर्ट दर्ज

पिथौरा:ग्राम गढ़बेड़ा में गाली गलौज कर मारपीट का मामला रिपोर्ट दर्ज।                                                                                                                                        ग्राम गढबेडा चांदापारा का रहने वाला हूं, ट्रेक्टर ड्रायवरी का काम करता हूं, कि दिनांक 17.06.2025 के रात्रि 11.00 बजे करण ध्रुव मुझे फोन कर मोटर सायकल में पेट्रोल खत्म हो गया है, आओ बोला तब मैं वहां गया और करण ध्रुव के साथ जामपाली पट्रोल पम्प से पेट्रोल लेकर आकर वही बैठे थे रात्रि लगभग 1.30 बजे चांदापारा पडाव ग्राम गडबेडा में बैठ कर बातचीत कर रहे थे तभी बातों बातों में यश कुमार यादव , करण ध्रुव एवं एक अन्य जो गांव का है जिसका नाम नही जानता मुझे मॉ बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर मुझे हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिये है। यश कुमार यादव , करण ध्रुव एवं एक अन्य के द्वारा मुझे मारपीट करने से मेरे सिर चेथी में चोट लगा है। घटना को गांव का बडकू खडिया देखा है, रिपोर्ट दर्ज कारवाही जारी !

रायपुर : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के नवागांव में ‘‘आम बागवानी’’ को मिली नई उड़ान

रायपुर : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के नवागांव में ‘‘आम बागवानी’’ को मिली नई उड़ान

समेकित उद्यान विकास योजना के तहत 3 हेक्टेयर में होगा रोपण

राज्य सरकार प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए उद्यानिकी फसलों के फायदे के प्रति उन्हें जागरूक कर रही है। औषधीय गुण वाले फसलों के साथ ही कम पानी और अधिक आमदनी वाले फल-फूलों की खेती के लाभ के संबंध में किसानों को जानकारी दी जा रही है। वहीं फसल चक्र परिवर्तन के फायदे तथा वैज्ञानिक तकनीक के बारे में भी किसानों को मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।

इसी कड़ी में समेकित उद्यान विकास योजना के अंतर्गत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम नवागांव में आम की बागवानी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस योजना के तहत कृषक श्री धर्मेन्द्र सिंह कंवर एवं दो अन्य कृषकों द्वारा कुल 3 हेक्टेयर भूमि पर आम के पौध रोपण की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस योजना के अनुसार, किसानों द्वारा उपयुक्त आकार में 300 गड्ढों की खुदाई कर ली गई है, जिसमें बारिश शुरू होते ही संभावित रूप से 25-26 जून के आसपास दशहरी, लंगड़ा, बाम्बेग्रीन और अल्फांजो जैसे उच्च गुणवत्ता वाले आम पौधों का रोपण किया जाएगा।

इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता जिसमें पौध रोपण पर प्रति हेक्टेयर 10 हजार 938 रूपये का अनुदान, फेंसिंग के लिए 54 हजार 485 रूपये का अनुदान, बोर खनन के लिए 80 हजार रूपये का अनुदान और अंतरवर्ती फसल के लिए 30 हजार रूपये का अनुदान दिया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना है, बल्कि उन्हें फलोत्पादन जैसी लाभकारी कृषि पद्धतियों की ओर प्रेरित और प्रोत्साहित करना भी है।

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के उद्यान विकास अधिकारी ने बताया कि तीसरे वर्ष से प्रत्येक पौधे से औसतन 5 किलोग्राम आम का उत्पादन शुरू होने की संभावना है, जो अगले वर्षों में और बढ़ेगा। विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण, समय-समय पर निरीक्षण और मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा, ताकि वे वैज्ञानिक तरीके से आम की खेती कर सकें और अधिकतम उत्पादन प्राप्त कर सकें। इस पहल से नवागांव के किसानों के लिए एक नई आर्थिक संभावनाओं का द्वार खुल रही है। आम की व्यावसायिक खेती से किसानों को स्थायी आय का स्रोत मिलेगा साथ ही क्षेत्र में बागवानी संस्कृति को भी बल मिलेगा। स्थानीय स्तर पर फल उत्पादन बढ़ने से न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि बाजारों में भी गुणवत्तायुक्त स्थानीय आम की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।