रायपुर बसना / बसना में 250 सीटों की क्षमता वाला एक भव्य सेंट्रल लाइब्रेरी सह निर्माण के लिए 441.49 लाख रुपये की बड़ी राशि स्वीकृत विधायक डॉ संपत अग्रवाल के प्रयास और उप मुख्यमंत्री का सहयोग: बसना में साकार होगा

रायपुर बसना / बसना में 250 सीटों की क्षमता वाला एक भव्य सेंट्रल लाइब्रेरी सह निर्माण के लिए 441.49 लाख रुपये की बड़ी राशि स्वीकृत
विधायक डॉ संपत अग्रवाल के प्रयास और उप मुख्यमंत्री का सहयोग: बसना में साकार होगा ‘!

रायपुर  बसना विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए एक महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति मिली है. छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बसना विधानसभा क्षेत्र में बसना विधायक डॉ संपत अग्रवाल की अनुशंसा पर एक अत्याधुनिक सेंट्रल लाइब्रेरी सह रीडिंग जोन के निर्माण के लिए 441.49 लाख रुपये (लगभग 4.41 करोड़ रुपये) की बड़ी राशि स्वीकृत की है. इस जनहितैषी निर्णय के लिए बसना के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव का हृदय से आभार व्यक्त किया है.

*बसना के लिए ऐतिहासिक सौगात: ज्ञान का नया केंद्र*

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने उन्हें एक पत्र के माध्यम से इस महत्वपूर्ण परियोजना की स्वीकृति से अवगत कराया है. विधायक डॉ. अग्रवाल ने इस सौगात को बसना और पूरे क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक बड़ा वरदान बताया. उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति बसना विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास और यहां की जनता की वर्षों पुरानी अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए प्रदान की गई है.

विधायक डॉ. अग्रवाल ने विस्तार से बताया कि स्वीकृत राशि से नगर पंचायत बसना में 250 सीटों की क्षमता वाला एक भव्य सेंट्रल लाइब्रेरी सह रीडिंग जोन स्थापित किया जाएगा. उन्होंने कहा, यह परियोजना शिक्षा और ज्ञान के प्रसार में मील का पत्थर साबित होगी. हमारे छात्र, शोधकर्ता और आम जनता को अब गुणवत्तापूर्ण अध्ययन और पठन-पाठन का बेहतरीन वातावरण मिलेगा, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल होगा.

*पारदर्शिता और जनभागीदारी: विकास में सबका साथ*

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने पत्र में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल से अनुरोध किया है कि वे इस महत्वपूर्ण कार्य को अपने मार्गदर्शन में शीघ्रता और गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराएं. साथ ही, संबंधित अधिकारियों को भी इस परियोजना की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने उप मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए कहा कि इस कार्य को अधिकतम प्रभावी रूप से पूर्ण किया जाएगा. उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि विभाग द्वारा स्वीकृत इन कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाए, ताकि वे सक्रिय रूप से इसमें भागीदारी कर सकें.

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दृढ़ता से कहा कि इन परियोजनाओं की प्रगति और उनसे होने वाले लाभों की जानकारी आम जनता तक व्यापक रूप से पहुंचाई जाएगी. यह न केवल पारदर्शिता को बढ़ाएगा, बल्कि जनता का विश्वास और सहयोग भी सुनिश्चित करेगा, जो किसी भी विकास कार्य की सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है.

*विधायक ने जताया आभार, क्षेत्र के विकास की प्रतिबद्धता दोहराई*

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने इस ऐतिहासिक स्वीकृति पर अपनी असीम प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने कहा, यह कदम निश्चित रूप से बसना विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. मैं प्रदेश के यशस्वी उप मुख्यमंत्री अरुण साव का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने बसना की जनता की जरूरतों को समझते हुए यह महत्वपूर्ण स्वीकृति प्रदान की.

यह परियोजना बसना में शैक्षिक क्रांति लाने और युवाओं को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगी, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को एक नई दिशा मिलेगी. विधायक डॉ. अग्रवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर दोहराया है.

बलौदाबाजार : अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई, प्रभारी प्राचार्य निलंबित

बलौदाबाजार : अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई, प्रभारी प्राचार्य निलंबित

अनुशासनहीनता को बढ़ावा देने,शराब  पीकर विद्यालय आने,विद्यार्थियों एवं उनके पालकों से एडमिशन के नाम पर  अवैध वसूली एवं अमर्यादित व्यवहार सम्बन्धी शिकायत पर कड़ी कार्यवाही करते हुए प्रभारी प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय अर्जुनी में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य (मूल पद व्याख्याता एल बी ) खूबचंद सरसींहा के द्वारा शराब  पीकर विद्यालय  आने, विद्यार्थियों एवं उनके पालकों से एडमिशन के नाम पर  अवैध वसूली, कर्मचारियों क़ो मानसिक रूप से प्रताड़ित करने,अमर्यादित व्यवहार एवं अनुशासनहीनता को बढ़ावा देने सम्बन्धी शिकायत की जांच विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा कराई गई।जांच उपरांत  शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाई गई। जांच प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर दीपक सोनी के द्वारा प्रभारी प्राचार्य खूबचंद सरसीहा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। नोटिस का जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने के कारण प्रभारी प्राचार्य के  निलंबन की अनुशंसा की गई।

पदीय दायित्वों के  निर्वहन में घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं स्वेच्छाचारिता के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत मानते हुए संचालक लोक शिक्षण ने प्रभारी प्राचार्य खूबचंद सरसीहा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कसडोल नियत किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

 

छत्तीसगढ़ : टैरिफ में न्यूनतम वृद्धि, आपूर्ति में गुणवत्ता — छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सुधारों को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

रायपुर : टैरिफ में न्यूनतम वृद्धि, आपूर्ति में गुणवत्ता — छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सुधारों को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

स्टील उद्योगों के लिये राहत, घरेलु उपभोक्ताओं के लिए संरक्षण, कृषि पंपों पर नहीं पड़ेगा बोझ

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग द्वारा वर्ष 2025-26 हेतु घोषित बिजली टैरिफ में मात्र 1.89 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जो कि विगत वर्षों में न्यूनतम वृद्धि में से एक है। यह निर्णय जनसुनवाई की प्रक्रिया के बाद पारदर्शी ढंग से लिया गया है और इसे घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर स्टील और रोलिंग मिल उद्योगों तक ने सराहा है।

आम उपभोक्ताओं को राहत, किसानों पर कोई अतिरिक्त भार नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि घरेलू विद्युत दरों में केवल 10 से 20 पैसे तक की मामूली वृद्धि की गई है, जबकि कृषि पंप उपभोक्ताओं के लिए 50 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है — जिसका सीधा असर किसानों पर नहीं पड़ेगा क्योंकि यह राशि शासन द्वारा सब्सिडी के रूप में पहले से अग्रिम भुगतान की जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारा उद्देश्य  है कि छत्तीसगढ़ के कृषक वर्ग पर कोई अतिरिक्त आर्थिक भार न पड़े। सरकार किसानों के हितों की पूरी तरह से रक्षा कर रही है।

उद्योगों को बढ़ावा — स्टील इंडस्ट्री की दरों में कटौती

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने उद्योगों को प्रतिस्पर्धात्मक बनाए रखने हेतु मिनी स्टील, रोलिंग मिल और फेरो एलॉय जैसे ऊर्जा-गहन उद्योगों की दरों में कटौती की है। यह निर्णय उद्योगों के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

बेहतर आपूर्ति और घटती हानियाँ: गुणवत्तापूर्ण वितरण प्रणाली की दिशा में अग्रसर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में औसतन 23.85 घंटे/दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 23.45 घंटे/दिन बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। विशेष रूप से कृषि फीडरों में 18 घंटे प्रतिदिन की आपूर्ति दी जा रही है, जो देश के सभी राज्यों में सर्वाधिक आंकड़ों में शामिल है। तकनीकी और वाणिज्यिक हानि (AT&C Loss) को 2020-21 में 23.14% से घटाकर 2024-25 में 13.79% किया गया है। यह उपलब्धि दक्ष संचालन, पारदर्शी व्यवस्था और तकनीकी सुधारों का प्रमाण है।

अधोसंरचना विकास के लिए बड़ा निवेश, कोरबा में 1320 मेगावॉट का नया प्लांट

वर्तमान टैरिफ में केपिटल इन्वेस्टमेंट प्लान का भी समावेश है जिसके अंतर्गत  ट्रांसमिशन कंपनी के लिए ₹2433 करोड़, डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के लिए  ₹3977 करोड़ और जनरेशन कंपनी के लिए ₹2992 करोड़ का प्रावधान है। कोरबा में 1320 मेगावॉट के प्लांट की स्थापना का कार्य भी प्रारंभ हो चुका है, जिसकी लागत ₹15,800 करोड़ है। इससे छत्तीसगढ़ भविष्य में ऊर्जा-सरप्लस राज्य बनेगा और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

सौर ऊर्जा की ओर एक कदम: घरेलू उपभोक्ताओं के लिए डबल अनुदान योजना

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 3 किलोवाट तक के संयंत्रों पर ₹78,000 तक केंद्र सरकार से अतिरिक्त 2 किलोवाट तक के संयंत्रों पर ₹30,000 तक राज्य शासन से अनुदान दिया जाएगा। यह योजना छत्तीसगढ़ के घरेलू उपभोक्ताओं को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में क्रांतिकारी पहल है।

ऊर्जा के क्षेत्र में 3 लाख करोड़ रुपये के करार, आएगी रोजगार क्रांति

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बताया कि पॉवर कंपनी/शासन द्वारा 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक के करार किए गए हैं, जिससे आने वाले समय में ऊर्जा उत्पादन और रोजगार दोनों के क्षेत्र में क्रांति आएगी।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि हमारी प्राथमिकता है कि बिजली उपभोक्ताओं को न केवल निर्बाध आपूर्ति मिले, बल्कि वह गुणवत्तापूर्ण, सस्ती और टिकाऊ हो। वर्तमान और भावी योजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ ऊर्जा के क्षेत्र में राष्ट्रीय मानक स्थापित करेगा।

महासमुंद/धारदार चाकू लहराकर फैला रहा था दहशत, संजय कानन गार्डन के पास से युवक गिरफ्तार

महासमुंदधारदार चाकू लहराकर फैला रहा था दहशत, संजय कानन गार्डन के पास से युवक गिरफ्तार

महासमुंद, 15 जुलाई 2025 शहर के संजय कानन गार्डन के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक ने खुलेआम धारदार चाकू लहराते हुए लोगों को डराने-धमकाने लगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रधान आरक्षक भागवत साहू ने बताया कि वे आरक्षक 112 मोह. रिजवान खान एवं आरक्षक 826 योगेश्वर ध्रुव के साथ गश्त पर निकले थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति, संजय गार्डन के पास सड़क किनारे, हाथ में बड़ा चाकू लहराकर आम नागरिकों को डरा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी राजा खान पिता जाफर खान उम्र 27 वर्ष निवासी संत रविदास गार्डन, नयापारा, महासमुंद को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 11 इंच लंबा धारदार चाकू बरामद किया गया, जिसमें 6.6 इंच फल (ब्लेड) एवं 4.4 इंच मुठ की लंबाई पाई गई।

पूछताछ में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने बरामद चाकू को गवाहों की मौजूदगी में जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर थाना लाकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

इस कार्रवाई में स्वतंत्र गवाह नकुल सोनी (ग्राम बेमचा) एवं आलेश साहू (नयापारा) की उपस्थिति रही, जिन्होंने पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। इस तरह की घटनाएं आम नागरिकों में दहशत फैलाने का प्रयास हैं, जिस पर पुलिस पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है।

शिवभक्ति के सुरों में डूबा रायपुर: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने परिवार संग किया श्रद्धा से ओत-प्रोत रुद्राभिषेक

शिवभक्ति के सुरों में डूबा रायपुर: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने परिवार संग किया श्रद्धा से ओत-प्रोत रुद्राभिषेक

हर-हर महादेव की गूंज में विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने की प्रार्थना,शिवभक्ति से सराबोर रहा पहला सोमवार

श्रावण में शिवमय हुआ रायपुर: विधायक डॉ. अग्रवाल ने रुद्राभिषेक कर सुख-शांति की कामना की

शिव स्तुति से गूंजा रायपुर: विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने परिवार संग किया पुण्य रुद्राभिषेक

रायपुर/श्रावण मास के प्रथम सोमवार को रायपुर का वातावरण भक्तिभाव और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया। इसी पावन अवसर पर बसना विधानसभा के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने रायपुर स्थित वालफोर्ट सिटी के शिव मंदिर में अपने परिवार के साथ भगवान शिव का विधिवत रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

श्रद्धा और विधि-विधान से शिव अभिषेक

विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने कहा कि श्रावण मास का पहला सोमवार शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। विधायक डॉ. अग्रवाल ने परिवार संग भगवान शिव को जल, दुग्ध, पुष्प, बेलपत्र और पंचामृत से अभिषेक किया। मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार और शिव स्तुति से गुंजायमान था, और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष ने वातावरण को दिव्यता से भर दिया।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल का संदेश

रुद्राभिषेक के उपरांत विधायक डॉ. अग्रवाल ने कहा, श्रावण मास शिव भक्ति का प्रतीक है, जो हमें आस्था, प्रकृति और आध्यात्मिकता से जोड़ता है। मैंने आज पूरे प्रदेश के सुख, शांति और समृद्धि के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की है। शिव की कृपा सभी पर बनी रहे—यही मेरी कामना है।

उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को सावन के इस शुभ अवसर पर आध्यात्मिक जागृति, स्वास्थ्य और सौहार्द की शुभकामनाएं दीं। साथ ही युवाओं को संदेश दिया कि धार्मिक संस्कारों से जुड़ना आधुनिक जीवन में स्थिरता और मूल्यबोध की नींव रखता है।

श्रावण मास: परंपरा और आत्मचिंतन का संगम

श्रावण मास सिर्फ उपासना नहीं, बल्कि आत्मचिंतन का अवसर भी है। यह महीना प्रकृति के सौंदर्य और मन की शुद्धता को महसूस करने का समय है। विधायक ने इस भावना को उजागर करते हुए सावन को “संस्कारों और सामाजिक सौहार्द का प्रेरक” बताया।

सारंगढ़-बिलाईगढ़/ देवानंद (मन्नू) देवांगन ने खोला ‘कोसा घर’, हाथकरघा कोसा साड़ियों के लिए समर्पित नई पहल

बिलाईगढ़: देवानंद (मन्नू) देवांगन ने खोला ‘कोसा घर’, हाथकरघा कोसा साड़ियों के लिए समर्पित नई पहल

बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ |
कोसा साड़ियों की परंपरा, शुद्धता और शान को सहेजते हुए बिलाईगढ़ के देवानंद (मन्नू) देवांगन ने अपने ही घर में “कोसा घर” नामक कोसा साड़ी दुकान की शुरुआत की है। यह पहल न केवल स्थानीय ग्राहकों को शुद्ध हाथकरघा कोसा साड़ी उचित मूल्य पर उपलब्ध कराएगी, बल्कि क्षेत्रीय बुनकरों को भी एक नई पहचान देगी।

देवानंद देवांगन पिछले 21 वर्षों से देशभर में प्रदर्शनी के माध्यम से हाथकरघा की साड़ियों को प्रमोट कर रहे हैं। उनकी बुनाई की विरासत पीढ़ियों से चली आ रही है। अपने अनुभव, समर्पण और परंपरा को बनाए रखते हुए वे अब बिलाईगढ़ में ही बुनकरों की कला को बढ़ावा देना चाहते हैं।

साल 2015-16 में उन्हें राज्य सरकार द्वारा स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति बुनकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

शुद्ध कोसा की पहचान और विशेषता

देवानंद देवांगन बताते हैं कि आजकल बाजार में नकली धागे इतनी सफाई से मिलाए जा रहे हैं कि पहली बार खरीदने वाले ग्राहक भी धोखा खा जाते हैं।
शुद्ध कोसा की पहचान के लिए वे बताते हैं – “साड़ी के एक ताना और एक बाना के धागे को निकालकर जलाएं। यदि वह राख बन जाए तो साड़ी शुद्ध है। अगर प्लास्टिक जैसी गंध और स्ट्रक्चर बन जाए तो उसमें मिलावट है।”

कोसा साड़ियों की खासियत:

प्राकृतिक रूप से प्राप्त धागों से बनी होती हैं।

पूजा-पाठ में पहनना शुभ माना जाता है।

गर्मी में ठंडक और सर्दी में गर्मी का अहसास कराती हैं।

वेजिटेबल डाई से रंगी होती हैं, जिससे रंग कभी नहीं उतरता।

सभी साड़ियाँ पूरी तरह हाथकरघा से बनी होती हैं।

ड्राई क्लीन कराने से इनकी क्वालिटी और बढ़ती है।

समय के साथ इनकी चमक और निखरती जाती है।

अलग-अलग सिल्क की पहचान:

कोसा सिल्क – पतला और मुलायम धागा

घीचा सिल्क – मोटा और रेशा उभरा हुआ

डुपियन सिल्क – मोटा धागा और रेशेदार

टिशू सिल्क – अत्यंत मुलायम क्वालिटी

निष्कर्ष:

देवानंद (मन्नू) देवांगन के यहां मिलने वाली कोसा एवं अन्य सिल्क साड़ियाँ –
शुद्ध, सुंदर, मजबूत, टिकाऊ, आरामदायक और पूजा के लिए उपयुक्त हैं।
इन साड़ियों में किसी प्रकार की मिलावट नहीं होती, जिससे ग्राहकों को असली कोसा का अनुभव मिलता है।

संपर्क एवं पता:

कोसा घर
थाना रोड, बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़
📍 गूगल मैप पर खोजें: Kosa Ghar
📞 संपर्क: 9179750066 / 9343200751 / 7000670405

सरायपाली/कृषक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटसेंद्री में मनाया गया 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस।

सरायपाली/कृषक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटसेंद्री में मनाया गया 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस।

कृषक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटसेंद्री में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्राचार्य साखीराम पटेल जी के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी सोमेश्वर प्रसाद नायक सहायक जन्मजय पटेल के निर्देशन में विद्यालय के सभागृह में 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस मनाया गया ।सर्वप्रथम मां शारदा तथा युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास पर अपना विचार व्यक्त किया कार्यक्रम अधिकारी नायक जी ने अपने उद्बोधन में स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कौशल विकास के महत्व बताया की इसके बहुत सारे लाभ है जैसे बेहतर रुचिकर व्यवसाय के अवसर, व्यक्तिगत विकास के साथ ही आर्थिक विकास में भी सहायक होता है। कौशल विकास व्यक्तियों एवं समुदायों के लिए एक महत्वपूर्ण निवेश होता है जो जीवन भर लाभान्वित करती रहती है,यह व्यक्तिगत ही नहीं अपितु समाज एवं देश के लिए भी महत्वपूर्ण है। अतः वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने युवाओं को रोजगार उद्यमिता के लिए कौशल से युक्त करने की रणनीतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस (WYSD)के रूप में घोषित किया ताकि युवाओं के भविष्य निर्माण के साथ-साथ स्वरोजगार से शांति एवं विकास संभव हो सके। कार्यक्रम में सहभागी स्वयंसेवकों में लीजा पटेल ,संजना निषाद ,कुमकुम मानिकपुरी , ज्योत्स्ना दास ,कुसुम चौहान,चंद्रहास पटेल ,हेमलता, टिकेश्वरी , टेकचंद ,लीलावती ,दीप्ति ,चित्रसेन, दयासागर, रूपेश, वर्षा , डालींम ,योगेंद्र ,रूपेश, सुजल ,शिवम ,मनीषा, दिव्या भोई ,योगेश डंडसेना,निखिल सेठ , ज्योति सीदार ,काजल दास ,तेजस्विनी साहू ,सुहानी बरिहा, किरण बरिहा ,लिसा निषाद ,चांदनी दास ,तारक पटेल ,सौम्या पटेल ,खुशबू डंडसेना ,किरण बरिहा ,गुलशन यादव, लक्ष्मीकांत चौधरी उपस्थित थे।

बसना/ग्राम हाड़ापथरा मोबाइल के लिए किया वाद-विवाद, गाली-गलौज और मारपीट

बसना/ग्राम हाड़ापथरा मोबाइल के लिए किया वाद-विवाद, गाली-गलौज और मारपीट

हेमकुमार बरिहा पर किशोरी से दुर्व्यवहार और धमकी का आरोप

ग्राम हाड़ापथरा में एक नाबालिग छात्रा के साथ मोबाइल को लेकर हुए विवाद में गाली-गलौज और मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। पीड़िता ग्राम हाड़ापथरा निवासी है और कक्षा 9वीं की छात्रा है। घटना के समय वह घर पर अकेली थी, जब उसके माता-पिता ग्राम बरोली बाजार गए हुए थे।

शाम करीब 6 बजे गांव का ही युवक हेमकुमार बरिहा उसके घर पहुंचा और उसकी मां से बात कराने को कहा। छात्रा ने अपनी मां से मोबाइल पर बात कराई, जिसके बाद हेमकुमार जबरदस्ती उसका मोबाइल लेकर चला गया। जब छात्रा ने मोबाइल वापस मांगा तो आरोपी ने कहा कि “जब तेरी मां पैसा देगी तब मोबाइल दूंगा” और अपने घर चला गया।

मोबाइल लेने के लिए जब छात्रा हेमकुमार के घर गई तो उसने छात्रा को अश्लील गालियां दीं, थप्पड़ मारा और जान से मारने की धमकी दी। बाद में जब पीड़िता की मां घर पहुंची और आरोपी से बात करने गई तो उसे भी गाली-गलौज का सामना करना पड़ा।

घटना की प्रत्यक्षदर्शी सीमरन वैष्णव बताई गई है। छात्रा ने घटना की जानकारी अपने पिता को भी दी और थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर भारतीय दंड संहिता की धाराएं 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत जांच शुरू कर दी है।

बागबाहरा/ग्राम कण्डीझर बोकरामुड़ा पति और सास ने की मारपीट, महिला घायल मामला दर्ज

बागबाहरा/ग्राम कण्डीझर बोकरामुड़ा पति और सास ने की मारपीट, महिला घायल मामला दर्ज

बागबाहरा, महासमुंद  ग्राम कण्डीझर बोकरामुड़ा निवासी एक महिला के साथ घरेलू विवाद के चलते मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़िता ने अपने पति और सास पर गंभीर आरोप लगाते हुए बागबाहरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता के अनुसार, घटना दिनांक 14 जुलाई 2025 की दोपहर लगभग 3:00 बजे की है, जब वह अपने घर के सामने बैठी थी। इसी दौरान उसका पति डोमार चक्रधारी, नशे की हालत में घर आया और उसे घर के अंदर बुलाया। घर में प्रवेश करने पर पति ने उसकी मां को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी और महिला को अश्लील व अपमानजनक गालियां दीं। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो पति और सास ने मिलकर उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर आसपास की महिलाएं फूलझरही और उर्मिला मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराया। इसके पश्चात पीड़िता ने अपने मायके और बड़े पिता तुलसीराम को घटना की जानकारी दी और डायल 112 को फोन कर मौके पर बुलाया। पुलिस ने पीड़िता को प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल बागबाहरा पहुंचाया।

पीड़िता ने बताया कि मारपीट से उसके पूरे शरीर में चोटें आई हैं और विशेष रूप से दाहिने कंधे में गंभीर दर्द हो रहा है जिससे वह कार्य नहीं कर पा रही है।

बागबाहरा पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है और जांच प्रारंभ कर दी है।

बसना/ छुईपाली टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार लापरवाही बनी जानलेवा, मोटरसाइकिल सवार युवक की हादसे में मौत

बसना/ छुईपाली टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार लापरवाही बनी जानलेवा, मोटरसाइकिल सवार युवक की हादसे में मौत

बसना, महासमुंद | थाना बसना क्षेत्र के छुईपाली टोल प्लाजा के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सरायपाली निवासी दुष्यंत सोनी के रूप में हुई है, जो अपने साथी दिनेश सारथी के साथ मोटरसाइकिल से लौट रहा था।

थाना बसना में पदस्थ प्रधान आरक्षक द्वारा दर्ज मर्ग क्रमांक 48/2025 की जांच के दौरान मृतक के चाचा रविशंकर सोनी, साथी दिनेश सारथी एवं प्रत्यक्षदर्शी दीपक मिश्रा के बयान दर्ज किए गए। इन बयानों के अनुसार, दिनांक 13 जून 2025 को दोपहर लगभग 2 बजे दुष्यंत सोनी अपने साथी दिनेश सारथी के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक CG22U6146 से सिंघनपुर की ओर से सरायपाली लौट रहा था। इसी दौरान छुईपाली टोल प्लाज़ा से पहले पीछे से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल (क्रमांक CG13AW4902) के चालक ने तेज़ रफ्तार, लापरवाही और खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए इनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक मोटरसाइकिल से गिर पड़े, और दुष्यंत सोनी का सिर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। साथी दिनेश सारथी को भी दाहिने पैर में चोट आई। तत्काल दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सरायपाली ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने दुष्यंत सोनी को मृत घोषित कर दिया।

जांच के पश्चात प्राप्त पीएम रिपोर्ट एवं गवाहों के कथनों के आधार पर पुलिस ने मोटरसाइकिल क्रमांक CG13AW4902 के चालक के खिलाफ भारतीय न्यायदंड संहिता (BNS) की धारा 281, 125(A), 106(1) एवं मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया है।

पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।