जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा भाटापारा शहर में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

आरोपियों द्वारा मकान अंदर आलमारी का ताला तोड़कर नगदी एवं सोने चांदी के जेवर कर लिया गया चोरी

● आरोपियों से नगदी रकम ₹5000 एवं सोने का चैन सहित कुल ₹85,000 का सामान किया गया बरामद

आरोपियों के नाम

1. लखन साहू उम्र 31 साल निवासी के.के.वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर

2. सोनू उर्फ आशुतोष निषाद उम्र 24 वर्ष निवासी संत माता कर्मा वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर

एकलव्य आवासीय परिसर का भारत सरकार के अधिकारी ने किया निरीक्षण

दिए आवश्यक निर्देश

महासमुंद 6 मार्च 2025/ जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, भोरिंग का भारत सरकार के उच्चाधिकारियों द्वारा आज दोपहर गहन निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण दल में आईएएस श्री आशीष चटर्जी (एमडी ट्रायफेड), प्रभाकर खदाने (रीजनल मैनेजर), कलेक्टर श्री विनय लंगेह, जिला पंचायत के सीईओ श्री एस आलोक, एसडीएम श्री हरिशंकर पैकरा तथा सहायक आयुक्त शिल्पा साय (आदिवासी विकास महासमुंद) शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान शैक्षणिक सुविधाओं का मूल्यांकन किया गया। विद्यालय में दी जा रही शिक्षा, पाठ्यक्रम, शिक्षकों की उपलब्धता और छात्रों की उपस्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही आवासीय सुविधाएँ: छात्रावासों की स्वच्छता, भोजन व्यवस्था, पेयजल, और रहने की स्थिति का निरीक्षण किया गया।

आधिकारियों ने अनुशासन और सुरक्षा मानकों, अनुशासन व्यवस्था, और अन्य आपातकालीन व्यवस्थाओं की जांच की गई। अन्य आवश्यक सुविधाएँ: पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, खेल-कूद की सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर भी विशेष ध्यान दिया गया।

अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान कुछ आवश्यक सुधारों के सुझाव दिए गए, ताकि छात्रों को और अधिक बेहतर सुविधाएँ मिल सकें। शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने और छात्र-छात्राओं के समग्र विकास के लिए विभिन्न पहलुओं पर जोर दिया गया।

इस निरीक्षण का उद्देश्य विद्यालय की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ करना तथा छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा और सुविधाएँ उपलब्ध कराना था । निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर ने सभी बिंदुओं पर तत्काल अमल करने के निर्देश सहायक आयुक्त को दिए हैं।

महासमुंद श्रीमती मोंगरा किशन लाल पटेल अध्यक्ष एवं श्री भीखम सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए

महासमुंद 6 मार्च 2025त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन में निर्वाचित होने के उपरांत गुरुवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया किया गया। दोनों पदों के लिए नाम निर्देशन पत्र भरा गया। नामांकन दाखिल होने के उपरांत निर्धारित समय पर 15 सदस्यों द्वारा मतदान किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 15 से श्रीमती मांगरा किशन लाल पटेल तथा उपाध्यक्ष पद हेतु श्री भीखम सिंह ठाकुर निवार्चन क्षेत्र क्रमांक 6 निर्वाचित हुए। मतदान उपरांत परिणाम की घोषणा की गई और पीठासीन अधिकारी श्री रविराज ठाकुर द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य गण, सहायक पीठासीन अधिकारी श्रीमती सृष्टि चंद्राकर सहित निर्वाचन से जुडे़ अधिकारी उपस्थित थे।महासमुंद 6 मार्च 2025त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन में निर्वाचित होने के उपरांत गुरुवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया किया गया। दोनों पदों के लिए नाम निर्देशन पत्र भरा गया। नामांकन दाखिल होने के उपरांत निर्धारित समय पर 15 सदस्यों द्वारा मतदान किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 15 से श्रीमती मांगरा किशन लाल पटेल तथा उपाध्यक्ष पद हेतु श्री भीखम सिंह ठाकुर निवार्चन क्षेत्र क्रमांक 6 निर्वाचित हुए। मतदान उपरांत परिणाम की घोषणा की गई और पीठासीन अधिकारी श्री रविराज ठाकुर द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य गण, सहायक पीठासीन अधिकारी श्रीमती सृष्टि चंद्राकर सहित निर्वाचन से जुडे़ अधिकारी उपस्थित थे।

एसडीएम बागबाहरा ने किया स्कूलों और छात्रावास का निरीक्षण, सुविधाओं का लिया जायजा

महासमुंद 6 मार्च 2025 कलेक्टर श्री विनय कुमार के निर्देशानुसार जिले में शैक्षणिक संस्थानों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सतत निरीक्षण जारी हैं। इसी कड़ी में आज एसडीएम बागबाहरा श्री उमेश साहू द्वारा विभिन्न विद्यालयों एवं छात्रावासों का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति, कक्षाओं की स्थिति, विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं तथा मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के तहत प्राथमिक शाला मेंस सुखरी डबरी एवं माध्यमिक विद्यालय सुखरी डबरी का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने स्कूल की व्यवस्था, शिक्षकों की उपस्थिति तथा छात्रों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली। विद्यार्थियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को भी समझने का प्रयास किया गया। एसडीएम ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से बातचीत की और उनकी पढ़ाई की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे पढ़ाई के स्तर को सुधारने और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए विशेष प्रयास करें।

एसडीएम श्री साहू ने निरीक्षण के दौरान छात्रावासों की साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की भी जांच की। उन्होंने छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को समझा तथा उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत एसडीएम ने शिक्षकों एवं विद्यालय प्रशासन को निर्देश दिए कि वे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने, छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने विशेष ध्यान दें। इसके अलावा, यदि किसी विद्यालय या छात्रावास में कोई कमी पाई गई, तो उसे शीघ्र सुधारने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया।

प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन द्वारा ब्रेन और स्पाइन संबंधित सभी ऑपरेशन अब बसना में

उपलब्ध उपचार

• हेड इंजरी और ट्रॉमा • पीठ दर्द

• ब्रेन हैमरेज

• गर्दन दर्द

• ब्रेन ट्यूमर

पीडियाट्रिक न्यूरो

• ब्रेन टी बी

• मिर्गी का दौरा

• कमर दर्द

• स्पाइनल फ्रैक्चर

• माइग्रेन (सिर दर्द)

• मानसिक तनाव

• लकवा / स्ट्रोक

• दिमागी बुखार

08 मार्च 2025

दोपहर

02 बजे से

आपका स्वास्थ्य, हमारी जिम्मेदारी

AGRAWAL

NURSING HOME

MULTISPECIALITY HOSPITAL

सर्वे

सन्तु निरामयाः

डॉ. अमित मुखर्जी

न्यूरोसर्जन

मस्तिष्क एवं स्पाईन सर्जन

राशन कार्ड/आयुष्मान कार्ड द्वारा इलाज की सुविधा

अग्रवाल नर्सिंग होम

बसना, जिला-महासमुंद (छ.ग.) संपर्क: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100उपलब्ध उपचार
• हेड इंजरी और ट्रॉमा • पीठ दर्द
• ब्रेन हैमरेज
• गर्दन दर्द
• ब्रेन ट्यूमर
पीडियाट्रिक न्यूरो
• ब्रेन टी बी
• मिर्गी का दौरा
• कमर दर्द
• स्पाइनल फ्रैक्चर
• माइग्रेन (सिर दर्द)
• मानसिक तनाव
• लकवा / स्ट्रोक
• दिमागी बुखार
08 मार्च 2025
दोपहर
02 बजे से
आपका स्वास्थ्य, हमारी जिम्मेदारी
AGRAWAL
NURSING HOME
MULTISPECIALITY HOSPITAL
सर्वे
सन्तु निरामयाः
डॉ. अमित मुखर्जी
न्यूरोसर्जन
मस्तिष्क एवं स्पाईन सर्जन
राशन कार्ड/आयुष्मान कार्ड द्वारा इलाज की सुविधा
अग्रवाल नर्सिंग होम
बसना, जिला-महासमुंद (छ.ग.) संपर्क: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

HEALTH Narayana MMI Health राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य चिरायु

AGRAWAL

NURSING HOME

MULTISPECIALITY HOSPITAL

सर्वे सन्तु निरामयाः

जिला चिकित्सालय महासमुंद, RBSK ( चिरायु),

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना एवं एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल,

रायपुर के सयुंक्त तत्वावधान में

निःशुल्क बाल

हृदय रोग जांच शिविर

शुक्रवार, 07 मार्च 2025 – सुबह 10 से दोप. 2 बजे तक

बच्चों में हृदय रोग के लक्षण

• तेज़ साँस लेना • अत्यधिक थकान और कमजोरी

• त्वचा या होठों पर नीलापन • अच्छे से स्तनपान न करना

निःशुल्क

2 डी इको की जाँच

• पसीना आना या स्तनपान करते समय सांस चढ़ना

डॉ. किंजल बक्शी

डॉ. एन. के. अग्रवाल

डॉ. अमित अग्रवाल

वरिष्ठ सलाहकार

वरिष्ठ सर्जन

शिशु रोग विशेषज्ञ

बाल हृदय रोग विशेषज्ञ

स्थान :

चेयरमैन, अग्रवाल नर्सिंग होम

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल

• बसना, जिला-महासमुंद (छ.ग.) 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100AGRAWAL
NURSING HOME
MULTISPECIALITY HOSPITAL
सर्वे सन्तु निरामयाः
जिला चिकित्सालय महासमुंद, RBSK ( चिरायु),
अग्रवाल नर्सिंग होम बसना एवं एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल,
रायपुर के सयुंक्त तत्वावधान में
निःशुल्क बाल
हृदय रोग जांच शिविर
शुक्रवार, 07 मार्च 2025 – सुबह 10 से दोप. 2 बजे तक
बच्चों में हृदय रोग के लक्षण
• तेज़ साँस लेना • अत्यधिक थकान और कमजोरी
• त्वचा या होठों पर नीलापन • अच्छे से स्तनपान न करना
निःशुल्क
2 डी इको की जाँच
• पसीना आना या स्तनपान करते समय सांस चढ़ना
डॉ. किंजल बक्शी
डॉ. एन. के. अग्रवाल
डॉ. अमित अग्रवाल
वरिष्ठ सलाहकार
वरिष्ठ सर्जन
शिशु रोग विशेषज्ञ
बाल हृदय रोग विशेषज्ञ
स्थान :
चेयरमैन, अग्रवाल नर्सिंग होम
अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
• बसना, जिला-महासमुंद (छ.ग.) 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

ट्रांसफार्मर पर चढ़ा व्यक्ति, डायल 112 की तत्परता से सुरक्षित बचाव

Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस Raigarh District Thana Bhupdevpur Raigarh

5 मार्च, रायगढ़। भूपदेवपुर क्षेत्र के चपले मार्ग पर बुधवार सुबह एक व्यक्ति के ट्रांसफार्मर पर चढ़ने की सूचना पर डायल 112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बचा लिया। सुबह करीब 11 बजे डायल 112 को घटना की जानकारी मिलते ही आरक्षक सुरेश सिदार और पवन डनसेना मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद बिजली ऑपरेटर प्रेम यादव और दीपक पटेल ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति अचानक ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया था, जिसे देखते हुए उन्होंने तुरंत विद्युत आपूर्ति बंद कर दी और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, वह व्यक्ति ट्रेन से उतरा और दौड़ते हुए ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। उसकी हरकतों को देखकर उसकी मानसिक स्थिति असामान्य प्रतीत हो रही थी। डायल 112 टीम और स्थानीय लोगों ने काफी प्रयासों के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा। जब आरक्षक सुरेश सिदार ने उससे बातचीत की, तो उसने अपना नाम मनोहर लोहारा (52), निवासी दतिया, जिला गुमला, झारखंड बताया। बातचीत में मनोहर सामान्य लगा और उसने बताया कि वह ट्रेन से अपने घर जा रहा था, लेकिन चपले के पास ट्रेन रुकने पर नीचे उतरा और ट्रेन छूट गई।

मनोहर ने यह भी बताया कि वह कई दिनों से भूखा था, जिस पर डायल 112 टीम ने उसे भोजन कराया और नए कपड़े उपलब्ध कराए। आरक्षक ने उसके परिवारजनों से संपर्क कर उन्हें सूचना दी, जिसके बाद वे उसे लेने रायगढ़ आने के लिए रवाना हुए। थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक सीताराम ध्रुव द्वारा उसे घर तक पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था कराई गई। बाद में पत्थलगांव में मनोहर को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

डायल 112 स्टाफ और पुलिस की मानवीय पहल से न केवल एक अनहोनी टली बल्कि जरूरतमंद व्यक्ति को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया गया, जिससे समाज में पुलिस की संवेदनशीलता और सेवा भाव का परिचय मिला।Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस Raigarh District Thana Bhupdevpur Raigarh
5 मार्च, रायगढ़। भूपदेवपुर क्षेत्र के चपले मार्ग पर बुधवार सुबह एक व्यक्ति के ट्रांसफार्मर पर चढ़ने की सूचना पर डायल 112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बचा लिया। सुबह करीब 11 बजे डायल 112 को घटना की जानकारी मिलते ही आरक्षक सुरेश सिदार और पवन डनसेना मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद बिजली ऑपरेटर प्रेम यादव और दीपक पटेल ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति अचानक ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया था, जिसे देखते हुए उन्होंने तुरंत विद्युत आपूर्ति बंद कर दी और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, वह व्यक्ति ट्रेन से उतरा और दौड़ते हुए ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। उसकी हरकतों को देखकर उसकी मानसिक स्थिति असामान्य प्रतीत हो रही थी। डायल 112 टीम और स्थानीय लोगों ने काफी प्रयासों के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा। जब आरक्षक सुरेश सिदार ने उससे बातचीत की, तो उसने अपना नाम मनोहर लोहारा (52), निवासी दतिया, जिला गुमला, झारखंड बताया। बातचीत में मनोहर सामान्य लगा और उसने बताया कि वह ट्रेन से अपने घर जा रहा था, लेकिन चपले के पास ट्रेन रुकने पर नीचे उतरा और ट्रेन छूट गई।
मनोहर ने यह भी बताया कि वह कई दिनों से भूखा था, जिस पर डायल 112 टीम ने उसे भोजन कराया और नए कपड़े उपलब्ध कराए। आरक्षक ने उसके परिवारजनों से संपर्क कर उन्हें सूचना दी, जिसके बाद वे उसे लेने रायगढ़ आने के लिए रवाना हुए। थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक सीताराम ध्रुव द्वारा उसे घर तक पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था कराई गई। बाद में पत्थलगांव में मनोहर को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
डायल 112 स्टाफ और पुलिस की मानवीय पहल से न केवल एक अनहोनी टली बल्कि जरूरतमंद व्यक्ति को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया गया, जिससे समाज में पुलिस की संवेदनशीलता और सेवा भाव का परिचय मिला।

बसना के लोकप्रिय पत्रकार प्रकाश सिन्हा के जनपद सदस्य निर्वाचित होने पर पत्रकारों ने दी बधाई. 

जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा के जनपद सदस्य निर्वाचित होने पर पत्रकारों ने दी बधाई

बसना – जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 21 अंकोरी से जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा के जनपद सदस्य निर्वाचित होने पर प्रकाश सिन्हा के टिकरापारा निवास स्थान पहुंच कर पत्रकार साथियों ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

बता दें कि जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 21 अंकोरी से प्रकाश सिन्हा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जयराम नायक को 540 वोटों से परास्त कर जीत हासिल किया। क्षेत्र क्रं 21 से कुल 06 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे थे। प्रकाश सिन्हा ने कहा कि यह जीत मेरी जीत नहीं क्षेत्र की जनता की जीत है। अंकोरी क्षेत्र के सभी सम्माननीय जनता को मैं ह्रदय से आभार प्रकट करता हूं। क्षेत्र को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाया जायेगा। प्रकाश सिन्हा के घर पहुंच कर वरिष्ठ पत्रकार सेवक दास दीवान,आर के दास, प्रकाश पटेल,शीत गुप्ता, राकेश डड़सेना ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।

महासमुंद : विशेष पिछड़ी जनजाति ग्राम भिथीडीह और सोनासिल्ली के सभी परिवारों को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

19 आवास पूर्ण एवं 14 निर्माणाधीन

पीएमजनमन योजना के माध्यम से आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, बैंक खाता बने

पारम्परिक बांस शिल्प को बढ़ावा देने से आजीविका सुदृढ हुई

महासमुंद, 04 मार्च 2025

आजादी के बाद पहली बार, महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखण्ड के अंतर्गत स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) ग्राम, भिथिडीह और सोनासिल्ली के 33 पीवीटीजी परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जिनकी कुल जनसंख्या 126 है। इन परिवारों को आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बैंकिंग सेवाओं, पारंपरिक बांस शिल्प को बढ़ावा देने, और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण जैसी सुविधाएं पहली बार प्राप्त हुई हैं। इससे इन परिवारों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है और उन्हें समाज में एक स्थिर और सम्मानजनक स्थान मिल रहा है। इन सरकारी प्रयासों के द्वारा उन्हें स्वास्थ्य, वित्तीय सेवाओं और आवास के क्षेत्र में पहली बार मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं, जो आजादी के बाद उनका जीवन बदलने में मदद कर रही हैं।
इन 33 परिवारों के सभी सदस्यों का आधार कार्ड और आयुष्मान भारत योजना का स्वास्थ्य कार्ड बनाया गया है। इससे इन परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं में भी सहूलियत मिलेगी। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से ये परिवार मुफ्त में इलाज और उपचार प्राप्त कर सकते हैं। इन परिवारों को बैंकिंग सेक्टर से भी जोड़ा गया है, ताकि उन्हें वित्तीय सेवाओं का लाभ मिल सके। अब वे बैंक खातों का संचालन कर सकते हैं, सरकारी लाभ योजनाओं का सीधा लाभ ले सकते हैं और अपने वित्तीय लेन-देन को आसान बना सकते हैं। इससे उनका आर्थिक सशक्तिकरण हो रहा है और वे बिना किसी परेशानी के पैसे भेज और प्राप्त कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत, इन 33 पीवीटीजी परिवारों को आवास निर्माण की स्वीकृति दी गई है। योजना के तहत 19 परिवारों के मकान पहले ही पूर्ण हो चुके हैं और 14 परिवारों के मकान निर्माणाधीन हैं। इन आवासों के निर्माण से इन परिवारों को रहने के लिए बेहतर, सुरक्षित और आरामदायक घर मिलेंगे। इससे उनकी जीवनशैली में सुधार होगा और वे ठंड, बारिश या अन्य मौसम की चुनौतियों से बच सकेंगे।
इन पीवीटीजी परिवारों के परंपरागत बांस शिल्प को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए गए हैं। स्थानीय बाजारों में इनकी शिल्पकला को प्रस्तुत किया गया है, जिससे इन परिवारों को अपनी कला और उत्पादों के माध्यम से आय प्राप्त हो रही है। यह कदम उनके पारंपरिक हुनर को संरक्षित करते हुए, उन्हें आजीविका के लिए एक स्थिर स्रोत प्रदान कर रहा है। इन सभी प्रयासों से पीवीटीजी परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। सरकारी योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन इन परिवारों के जीवन स्तर को उन्नत करने में सहायक साबित हो रहा है। यह प्रयास न केवल उनके जीवन को सरल बना रहे हैं, बल्कि उनकी सांस्कृतिक धरोहर को भी संरक्षित रखने का काम कर रहे हैं।19 आवास पूर्ण एवं 14 निर्माणाधीन

पीएमजनमन योजना के माध्यम से आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, बैंक खाता बने

पारम्परिक बांस शिल्प को बढ़ावा देने से आजीविका सुदृढ हुई

महासमुंद, 04 मार्च 2025

आजादी के बाद पहली बार, महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखण्ड के अंतर्गत स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) ग्राम, भिथिडीह और सोनासिल्ली के 33 पीवीटीजी परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जिनकी कुल जनसंख्या 126 है। इन परिवारों को आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बैंकिंग सेवाओं, पारंपरिक बांस शिल्प को बढ़ावा देने, और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण जैसी सुविधाएं पहली बार प्राप्त हुई हैं। इससे इन परिवारों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है और उन्हें समाज में एक स्थिर और सम्मानजनक स्थान मिल रहा है। इन सरकारी प्रयासों के द्वारा उन्हें स्वास्थ्य, वित्तीय सेवाओं और आवास के क्षेत्र में पहली बार मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं, जो आजादी के बाद उनका जीवन बदलने में मदद कर रही हैं।
इन 33 परिवारों के सभी सदस्यों का आधार कार्ड और आयुष्मान भारत योजना का स्वास्थ्य कार्ड बनाया गया है। इससे इन परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं में भी सहूलियत मिलेगी। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से ये परिवार मुफ्त में इलाज और उपचार प्राप्त कर सकते हैं। इन परिवारों को बैंकिंग सेक्टर से भी जोड़ा गया है, ताकि उन्हें वित्तीय सेवाओं का लाभ मिल सके। अब वे बैंक खातों का संचालन कर सकते हैं, सरकारी लाभ योजनाओं का सीधा लाभ ले सकते हैं और अपने वित्तीय लेन-देन को आसान बना सकते हैं। इससे उनका आर्थिक सशक्तिकरण हो रहा है और वे बिना किसी परेशानी के पैसे भेज और प्राप्त कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत, इन 33 पीवीटीजी परिवारों को आवास निर्माण की स्वीकृति दी गई है। योजना के तहत 19 परिवारों के मकान पहले ही पूर्ण हो चुके हैं और 14 परिवारों के मकान निर्माणाधीन हैं। इन आवासों के निर्माण से इन परिवारों को रहने के लिए बेहतर, सुरक्षित और आरामदायक घर मिलेंगे। इससे उनकी जीवनशैली में सुधार होगा और वे ठंड, बारिश या अन्य मौसम की चुनौतियों से बच सकेंगे।
इन पीवीटीजी परिवारों के परंपरागत बांस शिल्प को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए गए हैं। स्थानीय बाजारों में इनकी शिल्पकला को प्रस्तुत किया गया है, जिससे इन परिवारों को अपनी कला और उत्पादों के माध्यम से आय प्राप्त हो रही है। यह कदम उनके पारंपरिक हुनर को संरक्षित करते हुए, उन्हें आजीविका के लिए एक स्थिर स्रोत प्रदान कर रहा है। इन सभी प्रयासों से पीवीटीजी परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। सरकारी योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन इन परिवारों के जीवन स्तर को उन्नत करने में सहायक साबित हो रहा है। यह प्रयास न केवल उनके जीवन को सरल बना रहे हैं, बल्कि उनकी सांस्कृतिक धरोहर को भी संरक्षित रखने का काम कर रहे हैं।

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में लोगों को मिल रहा किफायती दर पर आवास

आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने किया वन टाइम सेटलमेंट योजना-2 का शुभारंभ

लोगों का मिला ज़बरदस्त प्रतिसाद मात्र दो दिन में बुक हुए करोड़ों के मकान, घर खरीदने का ऐसा मौका दोबारा नहीं

रायपुर, 04 मार्च 2025

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में “सभी के लिए आवास” योजना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने वन टाइम सेटलमेंट योजना-2 की शुरुआत की है, जिसके तहत घर खरीदने वालों को 10 से 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।

इस योजना को 20 जनवरी 2025 को राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली थी, लेकिन आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण इसे तत्काल शुरू नहीं किया जा सका। अब 01 मार्च 2025 से इसे पूरे राज्य में लागू कर दिया गया है, जिससे आम जनता को किफायती दरों पर घर खरीदने का सुनहरा अवसर मिला है।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष एवं आवास विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद  ने बताया कि यह योजना हर वर्ग के लोगों के लिए फायदेमंद है, क्योंकि इसमें घरों की कीमतों पर 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। योजना के पहले दो दिनों में ही 8 करोड़ रुपये के 56 मकानों की बुकिंग हो चुकी है, जो इस योजना की जबरदस्त सफलता को दर्शाता है।

मंडल आयुक्त श्री कुंदन कुमार ने बताया कि बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी बनाया गया है। इच्छुक लाभार्थी मंडल की वेबसाइटwww.cghb.gov.in  पर लॉग-इन करके अपने सपनों का घर बुक कर सकते हैं। साथ ही, टोल-फ्री नंबर 18001216313 और अधिकारियों के नंबरों पर अब तक 900 से 1000 कॉल प्राप्त हो चुकी हैं, जिससे योजना की लोकप्रियता साफ झलकती है। उन्होंने बताया कि यह योजना छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख स्थानों जैसे-रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर, धमतरी, दंतेवाड़ा, राजनांदगांव, कवर्धा, नवा रायपुर अटल नगर, आरंग, महासमुंद, अंबिकापुर, जशपुर, रायगढ़, कोरबा और अन्य प्रमुख शहरों में लागू की गई है।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने यह योजना विशेष रूप से उन लोगों के लिए तैयार की है जो वित्तीय कठिनाइयों के कारण घर नहीं खरीद पा रहे थे। छूट के साथ उपलब्ध ये आवास आम लोगों के लिए किफायती होंगे। यह योजना मंडल के लिए मील का पत्थर साबित होगी, और इसका लाभ उठाने का यह अवसर शायद दोबारा न मिले।आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने किया वन टाइम सेटलमेंट योजना-2 का शुभारंभ

लोगों का मिला ज़बरदस्त प्रतिसाद मात्र दो दिन में बुक हुए करोड़ों के मकान, घर खरीदने का ऐसा मौका दोबारा नहीं

रायपुर, 04 मार्च 2025

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में “सभी के लिए आवास” योजना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने वन टाइम सेटलमेंट योजना-2 की शुरुआत की है, जिसके तहत घर खरीदने वालों को 10 से 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।

इस योजना को 20 जनवरी 2025 को राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली थी, लेकिन आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण इसे तत्काल शुरू नहीं किया जा सका। अब 01 मार्च 2025 से इसे पूरे राज्य में लागू कर दिया गया है, जिससे आम जनता को किफायती दरों पर घर खरीदने का सुनहरा अवसर मिला है।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष एवं आवास विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद  ने बताया कि यह योजना हर वर्ग के लोगों के लिए फायदेमंद है, क्योंकि इसमें घरों की कीमतों पर 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। योजना के पहले दो दिनों में ही 8 करोड़ रुपये के 56 मकानों की बुकिंग हो चुकी है, जो इस योजना की जबरदस्त सफलता को दर्शाता है।

मंडल आयुक्त श्री कुंदन कुमार ने बताया कि बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी बनाया गया है। इच्छुक लाभार्थी मंडल की वेबसाइटwww.cghb.gov.in  पर लॉग-इन करके अपने सपनों का घर बुक कर सकते हैं। साथ ही, टोल-फ्री नंबर 18001216313 और अधिकारियों के नंबरों पर अब तक 900 से 1000 कॉल प्राप्त हो चुकी हैं, जिससे योजना की लोकप्रियता साफ झलकती है। उन्होंने बताया कि यह योजना छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख स्थानों जैसे-रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर, धमतरी, दंतेवाड़ा, राजनांदगांव, कवर्धा, नवा रायपुर अटल नगर, आरंग, महासमुंद, अंबिकापुर, जशपुर, रायगढ़, कोरबा और अन्य प्रमुख शहरों में लागू की गई है।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने यह योजना विशेष रूप से उन लोगों के लिए तैयार की है जो वित्तीय कठिनाइयों के कारण घर नहीं खरीद पा रहे थे। छूट के साथ उपलब्ध ये आवास आम लोगों के लिए किफायती होंगे। यह योजना मंडल के लिए मील का पत्थर साबित होगी, और इसका लाभ उठाने का यह अवसर शायद दोबारा न मिले।