CG लोकसभा चुनाव 2024: वोटिंग के दिन रहेगी छुट्टी, इन दिनों में बंद रहेंगे जिले, देखें तारीख

CG लोकसभा चुनाव 2024: वोटिंग के दिन रहेगी छुट्टी, इन दिनों में बंद रहेंगे जिले, देखें तारीख
प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण में होंगे। इन सीटों पर वोटिंग के दिन छुट्टी रहेगी। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार 19 अप्रैल को बस्तर सीट के लिए वोटिंग होगी। इस दिन कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा जिले में अवकाश रहेगा।

26 अप्रैल को राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर सीट के लिए वोटिंग होगी। इस दिन कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला मानपुर-अंबागढ़ चौकी, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, बालोद, उत्तर बस्तर कांकेर, कोंडागांव केशकाल विधानसभा क्षेत्र, धमतरी में अवकाश रहेगा।

7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग व रायपुर सीट पर वोटिंग होगी। इस दिन सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, सारंगढ़, बिलाईगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बलौदाबाजार-भाटापारा, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, मुंगेली, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा और रायपुर जिले में अवकाश रहेगा।

बसना -: नशा मुक्ति,मस्तिष्क, मानसिक रोग,सेक्स रोग अब बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम बसना मे उपलब्ध इलाज :

बसना -: नशा मुक्ति,मस्तिष्क, मानसिक रोग,सेक्स रोग
अब बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम बसना मे
उपलब्ध इलाज :



डिप्रेशन, OCD (बार-बार काम करना), आत्महत्या विचार आना
सिजोफ्रेनिया, याददाश्त कमजोर होना, हिस्टीरिया,
दौरे आना।
मिर्गी, सिरदर्द, नींद न आना, शक करना,
सेक्स सम्बन्धित समस्याऐं ।
• चिन्ता, टेंशन, घबराहट, डर लगना,
उल-जलूल बातें करना ।
• बच्चों का जिद्दी या ज्यादा चंचल होना,
बिस्तर में पेशाब करना, पढ़ाई में कमजोर।
• मानसिक रोग उदासी / मानसिक तनाव,
घबराहट, स्वभाव में तेजी, नींद की समस्या,
गुस्सा / चिड़चिड़ापन, डर लगना, अवाजे सुनाई देना,
कोई काम बार-बार करना ।
डॉ. राहुल राजीव
एम.बी.बी.एस., एम.डी. ( मनोरोग )
मनोरोग, नशा मुक्ति, सेक्स रोग
विशेषज्ञ एवं काउन्सलर
• सभी प्रकार के नशों का इलाज शराब, स्मैक, हैरोइन, अफीम, भांग, चरस, गांजा, गोलिया,
सिगरेट, बीड़ी, तम्बाकू आदि
• बच्चो के मानसिक रोग मंदबुद्धि होना, अधिक चंचल होना, पढ़ाई में ध्यान न लगना ।
काउन्सलिंग सेवायें : फेमिली काउंसिलिंग, मैरिज काउंसिलिंग, चाईल्ड एवं
गाइडेन्स काउंसिलिंग, एजुकेशनल मोटिवेशनल काउंसिलिंग ।
उपलब्ध : 07 अप्रैल 2024 सुबह 10 से 1 बजे तक
अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
84618-11000, 77708-68473,77730-86100
बसना, जिला-महासमुंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ -/ अलग-अलग एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 11 नक्सलियों को ढेर कर दिया. मारे गए नक्सलियों के पास से मशीन गन जैसे भारी हथियार मिले हैं. बस्तर में 9 नक्सली मारे गए हैं जबकि बालाघाट में दो नक्सलियों की मौत हुई है.!

छत्तीसगढ़ -/ अलग-अलग एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 11 नक्सलियों को ढेर कर दिया. मारे गए नक्सलियों के पास से मशीन गन जैसे भारी हथियार मिले हैं. बस्तर में 9 नक्सली मारे गए हैं जबकि बालाघाट में दो नक्सलियों की मौत हुई है.!

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. दो अलग-अलग एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 11 नक्सलियों को ढेर कर दिया. मारे गए नक्सलियों के पास से मशीन गन जैसे भारी हथियार मिले हैं. बस्तर में 9 नक्सली मारे गए हैं जबकि बालाघाट में दो नक्सलियों की मौत हुई है. शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर सुरक्षाबलों ने अपने अभियान को तेज कर दिया है.

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों से एनकाउंटर में 9 नक्सली मारे गए हैं और अभी भी मुठभेड़ जारी है. वहीं मध्य प्रदेश के बालाघाट में भी दो नामी नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि मुठभेड़ सुबह करीब छह बजे गंगालूर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत लेंड्रा गांव के पास एक जंगल में हुई, जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी.

उन्होंने कहा कि जिला रिजर्व गार्ड, स्पेसल टास्क फोर्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन (सीओबीआरए) की टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी रुकने के बाद घटनास्थल से चार नक्सलियों के शव, एक लाइट मशीन गन और अन्य हथियार बरामद किए हैं. गंगालूर थाना क्षेत्र के कोरचोली और लेंड्रा के जंगलों में मुठभेड़ अभी भी जारी है.

बता दें कि बीजापुर जिला बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां 19 अप्रैल को आम चुनाव के पहले चरण में मतदान होगा. इसी को लेकर वहां सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान को तेज कर दिया है. वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली मार गए हैं.

अधिकारी ने बताया कि केराझारी वन क्षेत्र में सोमवार रात नौ बजे से 10 बजे के बीच गोलीबारी शुरू हुई थी. अधिकारी के मुताबिक बाद में पुलिस ने इलाके में तलाशी शुरू की और दो नक्सलियों के शव बरामद किए, मारे गए नक्सलियों की पहचान सजंती उर्फ ​​क्रांति और रघु उर्फ ​​शेर सिंह के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एक एके-47 राइफल, एक 12 बोर राइफल समेत अन्य चीजें बरामद की गई है. अधिकारी ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है.

महासमुंद / रूपकुमारी चौधरी दाखिल करेंगी नामांकन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , प्रदेश भाजपा प्रभारी नितिन नहीं , प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

महासमुंद / रूपकुमारी चौधरी दाखिल करेंगी नामांकन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , प्रदेश भाजपा प्रभारी नितिन नहीं , प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के की तीन सीटों के लिए नामांकन शुरू हो गया है इसी कड़ी में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी कल 3 अप्रैल को यानी कल अपना नामांकन दाखिल करेंगी इस अवसर पर छग के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, केबिनेट मंत्री ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा के साथ प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता उपस्थित रहेंगे ।

भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी बुधवार को महासमुंद लोकसभा की आठों विधानसभा के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आम जनता के साथ विशाल रैली निकालते हुए शुभ मुहूर्त में अपना नामांकन दाखिल करेंगी । इसके पहले
शहर के हाई स्कूल मैदान में विशाल जनसभा आयोजित ‌की गई है ततपश्चात हाई स्कूल मैदान से पैदल रैली के रूप में पंद्रह हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओ के साथ छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन और वरिष्ठ नेतागण खुली गाड़ी में सवार होंगे उनकी अगुवानी युवा मोर्चा के पदाधिकारी,कार्यकर्ता, दुर्गा वाहिनी की बहनों के साथ नर्तक दल करेगा । नामांकन रैली मुख्य सड़क से होते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचेगी, जहां विभिन्न स्थानों पर अलग अलग सामाजिक संगठन, राइस मिल संगठन के साथ साथ आम जनमानस स्वागत करेंगे ।
यह नामांकन रैली ऐतिहासिक व भव्य होगी । जिसमें लोकसभा क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ता, सहित आम जनता शामिल होंगे ।
जनता के मिलते आशीर्वाद से यह स्पष्ट हो गया है कि महासमुंद लोकसभा में भाजपा की पक्की है । इस बार महासमुंद लोकसभा में भाजपा की जीत ऐतिहासिक होगी ।
इस नामांकन रैली में लोकसभा क्लस्टर प्रभारी अजय चंद्राकर, धरमलाल कौशिक, शिवरतन शर्मा, संजय श्रीवास्तव, रामू रोहरा, भूपेंद्र सवन्नी, चुन्नीलाल साहू, सरला कोसारिया, लक्ष्मी वर्मा, किशोर महानंद, मोतीलाल साहू, भावना बोहरा, शंकरलाल अग्रवाल, संतोष उपाध्याय, संपत अग्रवाल, योगेश्वर राजू सिन्हा, रोहित साहू, संजय शर्मा, राजेश साहू, प्रकाश बैस, जगन्नाथ पाणीग्राही के साथ महासमुंद लोकसभा कोर कमेटी , चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य महासमुंद लोकसभा के आठो विधानसभा के कोर कमेटी व चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य सहित हजारो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे ।

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना मे प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन द्वारा ब्रेन और स्पाइन संबंधित सभी ऑपरेशन 07,04,2024 को उपलब्ध!

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना मे प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन द्वारा ब्रेन और स्पाइन संबंधित सभी ऑपरेशन 07,04,2024 को उपलब्ध!अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना मे प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन द्वारा ब्रेन और स्पाइन संबंधित सभी ऑपरेशन 07,04,2024 को उपलब्ध उपचार•  हेड इंजरी और ट्रॉमा • पीठ दर्द• ब्रेन हैमरेज• ब्रेन ट्यूमर• ब्रेन टी बीपी डियाट्रिक न्यूरो• मिर्गी का दौरा• कमर दर्द 07-04-2024• गर्दन दर्द• स्पाइनल फ्रैक्चर• माइग्रेन (सिर दर्द)• मानसिक तनाव• लकवा / स्ट्रोक• दिमागी बुखार समयसु बह 10 बजे सेआपका स्वास्थ्य, हमारी जिम्मेदारी डॉ. रूपेश वर्मान्यू रोसर्जन मस्तिष्क एवं स्पाईन सर्जन राशन कार्ड/आयुष्मान कार्ड द्वारा इलाज की सुविधाअ ग्रवाल नर्सिंग होम बसना, जिला-महासमुंद (छ.ग.) संपर्क: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

सरायपाली -: शास.प्राथ.शाला मुंधा में अंगना म शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन

सरायपाली -: शास.प्राथ.शाला मुंधा में अंगना म शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
सरायपाली ब्लॉक के प्राथमिक शाला मुधा में अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के तहत( माह- मार्च की गतिविधि )माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शीला विश्वास (प्रधान पाठक) द्वारा बाल्यावस्था में बच्चों  की उचित देखभाल पोषण और उनका सर्वांगीण विकास के संबंध में उपस्थित माताओं को जानकारी दी। उन्होंने कहा इस आयु में बच्चों का बौद्धिक एवं शारीरिक विकास तीव्र गति से होता है, इसके लिए बच्चों को पर्याप्त अवसर और माहौल मिलना चाहिए।

इसी उद्देश्य को लेकर माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम किया गया। माता ही प्रथम गुरु होती है, बच्चों की स्कूल आने से पहले की तैयारी आनंदमय माहौल में खेलकूद के साथ होनी चाहिए। बच्चों के सर्वांगीण विकास का   दायित्व पूरे परिवार एवं समाज का होता है। माताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में मुख्य भूमिका निभाती है। माताओं को अपने घर की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को शिक्षा देती है।

बच्चों को खाना बनाते समय सब्जी, गिनना, छोटा बड़ा की पहचान, रंगों की पहचान आदि सीखा सकते हैं। उन्हें अपनी भाषा में गीत कहानी आदि सुनाना जिससे बच्चों में सुनने एवं कल्पना करने की क्षमता का विकास होता है। इस प्रकार बच्चों को घर पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रारंभिक शिक्षा देने माताओं को प्रोत्साहित किया गया।

पिथौरा : रावणभाटापारा पिथौरा में एक व्यक्ति रंगमंच के पास हाथ में स्टील का कत्ता लेकर लोगों को डरा धमकाकर भयभीत करते पकड़ाया

पिथौरा : रावणभाटापारा पिथौरा में एक व्यक्ति रंगमंच के पास हाथ में स्टील का कत्ता लेकर लोगों को डरा धमकाकर भयभीत करते पकड़ाया
थाना पिथौरा में प्रधान आरक्षक के अनुसार दिनांक 31.03.24 को हमराह आरक्षक 394, 529 के शासकीय बोलेरो क्रमांक CG 03 8335 में टाउन पेट्रोलिंग हेतु रवाना हुआ था जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति रंगमंच के पास रावणभाटापारा पिथौरा में हाथ में स्टील का कत्ता लेकर लहराते हुये

आने जाने वाले लोगों को डरा धमकाकर भयभीत कर रहा है कि सूचना पर गवाह कृष्ण कुमार निर्मलकर, ध्वजाराम निषाद को धारा 160 जाफौ का नोटिस तामिल कर हमराह स्टाफ एवं गवाह के मौका पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकडे नाम पता पूछने पर अपना नाम धनेश कुमार भट्ठ पिता लवकुमार भट्ट उम्र 22 साल साकिन रावणभाठापारा पिथौरा थाना पिथौरा बताया

जिसके कब्जे में एक स्टील का कत्ता जिसमें नारंगी रंग का प्लास्टिक का मुठ लगा हुआ, मुठ की लंबाई 5.2 इंच, गोलाई 3इंच, फल की लंबाई 6.5 इंच, फल की चौडाई 3 इंच, कुल लंबाई 11 इंच को बरामद किया गया उक्त कत्ता रखने के संबंध में वैध कागजात पेश करने धारा 91 जाफौ. नोटिस तामिल किया गया नोटिस में कोई कागजात नही है लिखित में दिया कि गवाहों के समक्ष उपरोक्त कत्ता को जप्त किया गया

आरोपी धनेश कुमार भट्ठ पिता लवकुमार भट्ट उम्र 22 साल साकिन रावणभाठापारा पिथौरा थाना पिथौरा का यह कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पाये जाने से दिनांक 31.03.24 के 21.15 बजे गिरफ्तार किया गया प्रकरण अजमानीय होने से गिरफ्तारी की सूचना परिजनों की दी गई बाद थाना वापस आकर आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

पिथौरा : ग्राम नयापाराकला में एक व्यक्ति अपने घर में 20 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित महुआ शराब के साथ पकड़ाया

पिथौरा : ग्राम नयापाराकला में एक व्यक्ति अपने घर में 20 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित महुआ शराब के साथ पकड़ाया  थाना पिथौरा में सउनि के अनुसार दिनांक 31.03.2024 को हमराह आरक्षक 555,923 के साथ अवैध शराब रेड कार्यवाही पर व्यक्ति मोटर सायकल क्रमांक CG 04 LV 2958, CG 07 LW8130 में ग्राम अरंड की ओर रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम नयापाराकला का रामलाल यादव अपने घर में अवैध रूप से बिक्री करने हेतु महुआ शराब रखा है

सूचना पर गवाह शिव कुमार यादव , दयाराम यादव को धारा 160 जाफौ. का नोटिस तामिल कर साथ लेकर ग्राम नयापाराकला रामलाल यादव के घर के पास पहुंचकर रामलाल यादव को आवाज देकर तलब किया गया जिसे मुखबीर सूचना से अवगज करा कर अवैध रूप से बिक्री करने हेतु महुआ शराब रखने के संबंध में पूछताछ करने पर अपने घर के अंदर से एक नीले रंग की 25 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक डिब्बा में भरी करीब 20 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित महुआ शराब को निकालकर पेश किया

जिसे गवाहों के समक्ष उक्त शराब को बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया उक्त शराब रखने के संबंध में वैध कागजात पेश करने धारा 91 जाफौ. का नोटिस तामिल किया गया नोटिस में कोई वैध दस्तावेज नहीं है लिखित में दिया कि गवाहों के समक्ष एक नीले रंग की 25 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक डिब्बा में भरी करीब 20 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित महुआ शराब कितमी 4000 रूपये। को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया मौके पर सीलबंद किया गया

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से दिनांक 31.03.2024 के 11/45 बजे विधिवत मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक के गिरफ्तार किया गया प्रकरण अजमानतीय होने से गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दिया गया । आरोपी के विरूद्ध बिना नंबरी देहाती नालसी क्रमांक 0/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया ।

छत्तीसगढ़ -: चुनावी प्रलोभन सामग्री एवं नगद रुपयो की आवाजाही रोकने चेक पॉइंट पर वाहनों के आवाजाही पर जांच 30 कूलर जप्त!

छत्तीसगढ़ -: चुनावी प्रलोभन सामग्री एवं नगद रुपयो की आवाजाही रोकने चेक पॉइंट पर वाहनों के आवाजाही पर जांच 30 कूलर जप्त!

रायगढ़। आम चुनाव 2024 को लेकर जिले में आचार संहिता प्रभावशील है। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल एवं पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत उड़नदस्ता (FST) और स्थैतिक निगरानी दल (SST) सक्रिय होकर चुनावी प्रलोभन सामग्री एवं नगद रुपयो की आवाजाही रोकने चेक पॉइंट पर वाहनों के आवाजाही की सघन जांच की जा रही है।

इसी कड़ी में आज सुबह लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 02 के एफ.एस.टी. दल क्रमांक 07 के द्वारा थाना घरघोड़ा क्षेत्र अंतर्गत चुहकीमार मेन रोड में चेकिंग के दौरान पीकप क्रमांक सीजी 13 एटी 1438 में लोड लगभग 30 नग कुलर कीमती लगभग ₹2,00,000 को बिना बिल के परिवहन होते पकडा गया एवं सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय रायगढ़ को ईएसएमएस के जरिये सूचना अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया। साथ ही वाहन में लोड कुलर को मय वाहन के सुरक्षार्थ थाना घरघोड़ा में रखा गया है । एसएसटी दल में विश्वनाथ यादव, संकीर्तन साहू, एएसआई विल्फ्रेड मसीह और स्टाफ शामिल थे।

सावधान! नौकरी का झांसा देकर आरोपी ने भाई-बहन से की 7 लाख रुपए की ठगी, दिया फर्जी नियुक्ति पत्र

सावधान! नौकरी का झांसा देकर आरोपी ने भाई-बहन से की 7 लाख रुपए की ठगी, दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
छत्तीसगढ़ : कोरबा जिले से धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। दरअसल सिंचाई विभाग में पटवारी के पद पर भाई-बहन को नौकरी लगाने का झांसा देकर टोपी ने 7 लाख रुपए की ठगी की है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने ठग पर केस दर्ज कर लिया है। इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि विकास राठौर ढोढ़ीपारा कोरबा में रहता है।

वर्ष 2016 में उसकी मुलाकात भिखारीलाल कर्ष के साथ हुई थी। कर्ष ने बताया था कि वह शासकीय कर्मचारी है। उसकी सिंचाई विभाग में अफसरों के बीच अच्छी पकड़ है। उसने विकास राठौर को बताया कि वह सिंचाई विभाग में पटवारी की नौकरी लगवा सकता है। विकास भिखारीलाल के झांसे में आ गया। उसने नौकरी लगाने के लिए कहा। तब भिखारीलाल ने बताया कि 7 लाख रुपए खर्च करने पर वह विकास और उसकी बहन दोनों की नौकरी लगवा सकता है।

दोनों के बीच दिसंबर 2016 से फरवरी 2017 के बीच अलग-अलग किस्तों में 7 लाख रुपए का लेनदेन हुआ। विकास और उसके परिवार ने यह राशि भिखारीलाल को प्रदान किया। कई साल गुजर गए लेकिन विकास की सिंचाई विभाग में नौकरी नहीं लगी तब उसने भिखारीलाल पर पैसे वापसी के लिए दबाव डाला। भिखारीलाल आज-कल में नौकरी होने की बात कहकर टालता रहा। बाद में भिखारीलाल ने बिना तिथि अंकित के ज्वाइनिंग लेटर विकास राठौर को थमा दिया, वह भी लिपिक के पद का।

जब विकास ने भिखारी से बातचीत किया तो पता चला कि अभी पटवारी की भर्ती प्रक्रिया में देरी है इसलिए लिपिक का ज्वाइनिंग लेटर थमाया है। बाद में यह पत्र फर्जी निकला और उसने रूपए लौटाने का वादा किया। 6 लाख रुपए का एक चेक भी विकास को दिया। जिस पर दिनांक नहीं था। एक लाख रुपए ऑनलाइन लौटाने का वादा किया लेकिन रूपए नहीं लौटाया। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।