सरायपाली -:प्रिया इलेक्ट्रिकल्स ने गाँव के स्कूल के लिए पानी के समस्या को देखते हुए बोर खनन कर सहायता प्रदान किया!

सरायपाली -:प्रिया इलेक्ट्रिकल्स ने गाँव के स्कूल के लिए पानी के समस्या को देखते हुए बोर खनन कर सहायता प्रदान किया!

सरायपाली ब्लाक अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर बालसी विद्यालय वर्ष – 2002 से संचालित है, तथा कक्षा नर्सरी से अष्टम् तक संचालित है। विद्यालय में लगभग 250 भैया-बहन अध्ययनरत हैं, जो कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के निर्धन परिवार से हैं। विद्यालय में कोई जल स्त्रोत नहीं था जिससे पेयजल की समस्या बनी रहती थी। जब यह बात सरायपाली नगर के अग्रवाल समाज के श्री मनोज अग्रवाल जी (फर्म मां इंटरप्राइजेस), श्री सनोज अग्रवाल (प्रिया इलेक्ट्रिकल्स) के संज्ञान में आया तो उन्होंने बोर कराने व बोर फिटिंग कराने हेतु अपनी सहमति प्रदान की। उन्होंने इस पावन पुनीत कार्य को पूर्ण किया। उन्होंने इस बोर कार्य को अपने पुज्य दादाजी स्व.श्री द्वारका प्रसाद अग्रवाल एवं पुज्य दादीजी स्व.सरबती देवी के नाम से समर्पित किया।

रूपकुमारी चौधरी पहुंची महासमुंद विधानसभा के सिरपुर मंडलजनसंपर्क कर लोगों से मांगा जीत के लिए आशीर्वाद!

रूपकुमारी चौधरी पहुंची महासमुंद विधानसभा के सिरपुर मंडलजनसंपर्क कर लोगों से मांगा जीत के लिए आशीर्वाद!

महासमुंद लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी का आज सिरपुर मंडल में जनसंपर्क संपन्न हुआ। जिसमें वह ग्राम पासिद, अमलोर, मरौद, सुकूलबाय, सिरपुर, आचानकपुर, छापोराडीह एवं जलकी पहुंची जहां पहुंचकर उन्होंने जनसंपर्क कर लोगों से अपने जीत के लिए आशीर्वाद मांगा ।

जनसंपर्क के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार एवं भारत सरकार की आवास योजना, महतारी वंदन योजना, किसान सम्मान योजना किसानों को बोनस तथा समर्थन मूल्य धान खरीदी से लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बड़ा है।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय को भाजपा ने छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाया है वे छत्तीसगढ़ के लोगों के हित में दिन-रात काम कर रहे हैं वहीं केंद्र की भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता का कल्याण कर रही है इस बार पुनः भाजपा का सांसद चुनकर लोकसभा में भेजना है तथा भारतीय जनता पार्टी को 400 से अधिक सीटों से जिताना है तथा एक बार फिर से नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है। राज्य और केंद्र में डबल इंजन की सरकार मिलकर कोरबा लोकसभा लोकसभा सहित छत्तीसगढ़ को विकास में आगे ले जाएगी। डबल इंजन की सरकार से जनता का भला होगा ।

जनसंपर्क के दौरान उनके साथ विशेष रूप से विमल चोपड़ा,योगेश्वर राजू सिंह,प्रदीप चन्द्राकर,मोती साहू,पप्पू पटेल,प्रशांत श्रीवास्तव,विकास चंद्राकर,बृजेश्वरी चंद्राकर,और राजू राजू साहू,मुन्ना साहू, संदीप दीवान उपस्थित रहे!

छत्तीसगढ़ : अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 3 चैन माउंटेन को खनिज विभाग ने किया सील…

छत्तीसगढ़ : अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 3 चैन माउंटेन को खनिज विभाग ने किया सील… राजिम। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में अवैध रेत खनन के खिलाफ अभियान जारी है। इस कार्रवाई में तीन चेन माउंटेन मशीन सील कर दिए गए हैं। बता दें कि गरियाबंद जिले के राजिम में खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त लोगों के विरूद्ध कार्रवाई का व्यापक अभियान जारी है। जानकारी के मुताबिक राजिम के परसदा जोशी में चल रहे अवैध रेत उत्खनन में खनिज विभाग के साथ SDM अर्पिता पाठक मौके पर पहुंच कर कार्रवाई की।

वहीं अवैध रेत उत्खनन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। बता दें कि प्रशासन इस अवैध रेत खनन में लगातार कार्रवाई कर रही है। जानकारी के मुताबिक राजिम के परसदा जोशी में चल रहे अवैध रेत उत्खनन में खनिज विभाग के साथ SDM अर्पिता पाठक मौके पर पहुंच कर कार्रवाई की। वहीं अवैध रेत उत्खनन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। बता दें कि प्रशासन इस अवैध रेत खनन में लगातार कार्रवाई कर रही है।

छत्तीसगढ़ : रिवाल्वर दिखाकर की लूटपाट, भागने पर स्थानीय लोगों ने दबोचा; तीनों आरोपी पहुंचे जेल

छत्तीसगढ़ : रिवाल्वर दिखाकर की लूटपाट, भागने पर स्थानीय लोगों ने दबोचा; तीनों आरोपी पहुंचे जेल
बलरामपुर रामनुजगंज चांदो थाना अंतर्गत ग्राम जरहाखाड पहाड़ी कोरबा से 800 रुपये नगद एवं मोबाइल लूटने वाले तीन युवकों को पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से धर दबोचा। जिनके खिलाफ धारा 341,294, 392, 397,506 34 आईपीसी और 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया और इसके बाद तीनों को न्यायालय पेश किया गया।

जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मगजी के रहने वाले पहाड़ी कोरबा प्रभु बेसरा बसकेपी में बाजार कर 30 मार्च के देर शाम 6:30 बजे करीब अपने गांव मगाजी स्कूटी से जा रहा था। इसी दौरान विवेकानंद चौबे पिता अनिल चौबे उम्र 24 वर्ष निवासी गोदरमान, समीर कुशवाहा पिता रामचंद्र कुशवाहा उम्र 18 वर्ष वार्ड क्रमांक 14 रामानुजगंज निवासी एवं राकेश यादव रामानुजगंज निवासी तीनों युवक के द्वारा जो पल्सर मोटरसाइकिल में थे।

तीनों ने प्रभु बेसरा को रोका और रिवाल्वर दिखाकर 800 रुपये, एंड्राइड सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद वह भागने लगे। इसी दौरान हुए जावाखाड में चुरुंदा नाला के पास गिर गए। जहां पर पुलिस एवं स्थानीय ग्रामीण पहुंचे। मौके से विवेकानंद एवं समीर को पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं राकेश फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी भापेंद्र साहू, सहायक उप निरीक्षक गिरीश सहाय सहित अन्य पुलिसकर्मी सक्रिय रहे।

CG लोक सभा चुनाव 2024 : नक्सलियों के गढ़ में मोदी की चुनावी सभा, 8 अप्रैल को झोंकेंगे ताकत, तैयारियों में जुटी बीजेपी

CG लोक सभा चुनाव 2024 : नक्सलियों के गढ़ में मोदी की चुनावी सभा, 8 अप्रैल को झोंकेंगे ताकत, तैयारियों में जुटी बीजेपी  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नक्सलियों के गढ़ से प्रदेश में चुनावी शंखनाद करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी 8 अप्रैल को बस्तर आएंगे, जहां पीएम चुनावी सभा को (Breaking) संबोधित करेंगे। इसे लेकर बीजेपी तैयारी शुरू कर दी है। पता होगा कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग बस्तर सीट में होगी। नामांकन दाखिल करने के बाद सियासी दलों को धुआंधार प्रचार-प्रसार जारी है।

वहीं पीएम मोदी के आने को लेकर बीजेपी ने नेताओं ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी। पीएम मोदी जनसभा के जरिए ताकत झोंकेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तो काफी दिनों से अलग-अलग जिले में जाकर सभाएं कर रहे हैं। अब पीएम मोदी से लेकर (PM Modi Visit CG) राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी यहां पर आएंगे। सभी नेता बस्तर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं 5 अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभा बस्तर में हो सकती है।

बीजेपी की तैयारियां जोरों पर
बस्तर में 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। जिसेक लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में संपन्न होंगे। जिसके चलते सभी राजनीतिक पार्टियों का प्रदेश दौरे का सिलसिला भी लगातार जारी है।

इसी के साथ ही विधानसभा चुनाव में अपनी प्रचंड जीत के बाद बीजेपी अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। चुनावी रैली के माध्यम से जनता से संपर्क साधने की पूरी कोशिश कर रही है।साथ ही भाजपा के कई दिग्गज नेता जनता के बीच पहुंचकर ‘मोदी की गारंटी’ के बारे में जानकारी दे रहे हैं। फिलहाल बस्तर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा कराने की तैयारी है।

बसना : अग्रवाल नर्सिंग होम में मूत्र एवं पथरी जांच, परामर्श एवं ऑपरेशन डॉ. तुषार दानी MBBS, MS, MCh यूरो सर्जन, 06 अप्रैल 2024 सुबह 10 बजे से

बसना : अग्रवाल नर्सिंग होम में मूत्र एवं पथरी जांच, परामर्श एवं ऑपरेशन डॉ. तुषार दानी MBBS, MS, MCh यूरो सर्जन, 06 अप्रैल 2024 सुबह 10 बजे से
AGRAWAL NURSING HOME
MULTISPECIALITY HOSPITAL
निःशुल्क यूटोलॉजी कैंप
मूत्र एवं पथरी जांच, परामर्श एवं ऑपरेशन
• किडनी की पथरी का समुचित इलाज एवं सर्जरी • प्रोस्टेट का इलाज एवं सर्जरी
• किडनी में सूजन एवं सिकुडन का इलाज
पुरुषों में बाँझपन एवं नपुंसकता का उपचार
• मुत्रकोष का संक्रमण एवं मूत्र नली का सिकुडन किडनी, प्रोस्टेट और टेस्टिस के कैंसर का इलाज
• पेशाब का रुक रुक कर आना, लीक करना या खून आने का उपचार
पीडियाट्रिक यूरोलॉजी की सेवाएं
इमरजेंसी यूरोलॉजी की सेवाएं, ट्रामा से लेकर
किडनी में यूरिन ब्लॉकेज तक
शनिवार 06 अप्रैल 2024
सुबह 10 बजे से
डॉ. तुषार दानी
MBBS, MS, MCh
यूरो सर्जन
जांच फीस मात्र ₹500
राशन कार्ड / आयुष्मान कार्ड द्वारा
किडनी, मूत्र रोग, प्रोस्टेट एवं पथरी के ऑपरेशन पूर्णतः निःशुल्क मरीज की जांच, रहना, खाना, दवाइयां एवं सम्पूर्ण इलाज पूर्णतः निःशुल्क ऑपरेशन के इच्छुक मरीज अपनी सभी जांच रिपोर्ट के साथ 05-04-2024 को भर्ती हो जाएं
सीटी स्कैन जांच में
50% की छूट
एक्स-रे जांच 50% की छूट
अग्रवाल नर्सिंग होम
बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)
अग्रिम पंजीयन अनिवार्य
अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

बसना : अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में नेत्र रोग विभाग प्रदेश के प्रख्यात नेत्र चिकित्सक एवं उनकी टीम 05 अप्रैल 2024 दोप. 12 बजे से

बसना : अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में नेत्र रोग विभाग प्रदेश के प्रख्यात नेत्र चिकित्सक एवं उनकी टीम 05 अप्रैल 2024 दोप. 12 बजे से
AGRAWAL NURSING HOME
MULTISPECIALTY CENTER
नेत्र रोग विभाग
दिनांक: 05 अप्रैल 2024
दोप. 12 बजे से
आँखों की समस्या जैसे :-
• मोतियाबिंद (Cataract)
• काला मोतिया / काँचबिंदु (Glaucoma )
दृष्टिदोष (रिफ्रैक्टिव सर्जरी )
रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें :- 77730 86100
84618 11000, 77708 68473
कंप्यूटर द्वारा आँखों की जांच एवं चश्मे का नंबर
• डायबिटिक रेटिनोपैथी
• आँखों में चोट
• कंप्यूटर विजन सिंड्रोम
• नवजात एवं बच्चो की जाँच ROP Screening
• आँखों का राइनो
• आँखों में सूखेपन के साथ जलन एवं खुजली होना
• चश्मा एवं कॉन्टेक्ट लेंस
• नेत्रदान
· आँखों में जलने / झुलसने या अम्ल / झार गिर जाना
बसना, जिला महासमुन्द (छ.ग.)
प्रदेश के प्रख्यात नेत्र चिकित्सक एवं उनकी टीम
डॉ. अंकुर सक्सेना
MBBS, MS (Cornea Specialist) अरविंदो नेत्रालय, रायपुर

महासमुंद और बलौदाबाजार मे बाघ को लगातार देखें जाने के बाद आखिरकार वन विभाग ने बाघ को ट्रेस कर लिया है जाने क्या है लोकेशन और क्या कहा वन विभाग ने आम लोगो को जंगलो मे जाना वर्जित सुरक्षा के लिए दोनों जिला मे  7 क्षेत्रो मे 3 ट्रेकिंग टीम!

महासमुंद और बलौदाबाजार मे बाघ को लगातार देखें जाने के बाद आखिरकार वन विभाग ने बाघ को ट्रेस कर लिया है जाने क्या है लोकेशन और क्या कहा वन विभाग ने आम लोगो को जंगलो मे जाना वर्जित सुरक्षा के लिए दोनों जिला मे  7 क्षेत्रो मे 3 ट्रेकिंग टीम!

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले मे बाघ आने की खबरें काफी सुर्खियों मे रही सिरपुर क्षेत्र मे एक शिक्षक द्वारा ज़ब एक खूंखार बाघ को देखने के बाद ज़ब रोड क्रास करते हुए घटना का वीडियो ज़ब सोशल मिडिया मे वायरल हुवा तब मामला सबको चौका देने वाला था चुकी वन विभाग और स्थानीय लोगो के अनुसार पिछले 10 सालो बाद बाघ क़ा आगमन महासमुंद जिले मे हुवा है लेकिन बाघ को इष्पष्ट रूप से नहीं देखें जाने पर सोसल मिडिया मे बाघ को लेकर लगातार मजाकिया पोस्ट शेयर होते रहे और इसी बिच बाघ द्वारा पालतू मवेसीयों को शिकार बनाया और ग्रामीणों द्वारा लगातार बाघ की जोरदार आवाज सुनने की बात सामने आई लेकिन बाघ को वीडियो के आलावा और कही देखने को नहीं मिला बाघ को लगातार बार अभ्यारण के जंगलो मे विचारण करने का आशंका जताया जा रहा था और वही हुवा फारेस्ट विभाग द्वारा लगातार बाघ के पंजे को ट्रेस करने मे लगा रहा और आखिरकार कामयाब हुवा बाघ को इस्पष्ट रूप से देखें जाने की प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर बताया की

दिनांक 07/03/2024 को शिक्षक श्री कांशीराम पटेल एवं सचिव श्री ओमप्रकाश पटेल ग्राम पंचायत
बंदोरा कार से जा रहे थे, तब छपोराडीह से सिरपुर मार्ग पर शाम 05:45 बजे ग्राम बांसकुण्डा से सिरपुर मार्ग में 1 नग बाघ को रोड़ पार करते हुए देखा गया। शिक्षक पटेल द्वारा मोबाईल से विडियो बनाया गया है, शिक्षक द्वारा
उक्त जानकारी वनमण्डलाधिकारी महासमुन्द को दी गई। सूचना प्राप्त होते ही जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के वन अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा उक्त क्षेत्र की रात्रि गश्त की गई। दुसरे दिन 08/03/2024 को रायकेरा एवं
सुकुलबाय के ग्रामीणों द्वारा पुनः बाघ देखने की सूचना दी गई। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए
वनमण्डलाधिकारी महासमुन्द की अध्यक्षता एवं वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार तथा वन विकास निगम के बारनवापारा
परियोजना मण्डल की टीम गठित कर कार्यवाही की गई, जिससे अमलोर, सुकुलबाय में मवेशियों की मृत्यू होना पायागया, मवेशियों को मारने के तरीके हिंसक वन्यप्राणी तेन्दुआ जैसे थे । दिनांक 12/03/2024 को जिले के अंतर्गत ट्रेकिंग के दौरान बाघ के पंजे का निशान पगडंडी में प्राप्त हुऐ। दिनांक 14/03/2024 को बलौदाबाजार वनमण्डल
के परिक्षेत्र बल्दाकछार के कर्मचारी द्वारा बाघ को प्रत्यक्ष रूप से देखा गया एवं पुष्टि की गई। तत्पश्चात् विभाग के
द्वारा, NTCA द्वारा जारी SOP / प्रोटोकॉल का पालन कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है ।

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा एवं महसमुन्द जिला में वन विकास निगम के परिक्षेत्र रवान, बार एवं
सिरपुर परिक्षेत्र का आंशिक भाग है। वन विभाग द्वारा विभागीय अमला / डॉग स्क्वायड / NGO संस्था के माध्यम से लगातार ग्रामीणों को जंगल ना जाने हेतु एवं बाघ के विचरण के संबंध में सचेत किया जा रहा है। साथ ही साथ विभागीय अमले के द्वारा लगातार रात्रि गश्ती कर क्षेत्र को नियंत्रण करने का प्रयास किया जा रहा है | सुरक्षा की
दृष्टि से वन विकास निगम क्षेत्र के अंतर्गत वनक्षेत्रों में प्रवेश रोकने के लिये अस्थाई बेरियर का निर्माण किया गया है। परिस्थतियों को ध्यान में रखते हुए बाघ की सुरक्षा हेतु 03 ट्रेकिंग टीम वनमण्डल बलौदाबाजार, वनमण्डल

महासमुन्द, वन विकास निगम की गठित कर नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी रायपुर के श्री एम. सूरज तथा वसुंधरा
सोसाइटी फार कंजर्वेशन आफ नेचर के श्री गौरव निहलानी के सहयोग से लगातार ट्रेकिंग किया जा रहा है, साथ
ही जन-जागरुकता हेतु बलौदाबाजार वनमण्डल द्वारा 07 परिक्षेत्रों की अलग-अलग टीम बना कर दिवसवार
रात्रि गश्त करते हुये उपरोक्त ग्रामों में ग्राम प्रमुखों एवं जनप्रतिनिधियों को सूचना देकर ग्रामीणों को अनावश्क वनक्षेत्र
में ना जाने की लगातार समझाईस दिया जा रहा है।
वनमण्डलाधिकारी,
बलौदाबाजार वनमण्डल बलौदाबाजार

छत्तीसगढ़ के मदिरा प्रेमियों को बड़ा झटका, आज से महंगी हुई शराब, जानिए नई कीमत

छत्तीसगढ़ के मदिरा प्रेमियों को बड़ा झटका, आज से महंगी हुई शराब, जानिए नई कीमत

छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों को आज सरकार ने बड़ा झटका दिया है। दरअसल सरकार ने प्रदेश में नई आबकारी नीति लागू कर दी है, जिसके बाद शराब की कीमतों में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई है। प्रदेश में आज से क्वार्टर में 10 रुपए और बोतल में 40 रुपए महंगा हो गया है। ग्रेजी शराब के दाम में 20 से 300 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी। बढ़ी हुई शराब की कीमतें आज से लागू कर दी गई है। प्रदेश सरकार ने ये फैसला सरकारी खजाने में अधिक राजस्व की आय को देखते हुए किया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार ने पूर्ववर्ती भूपेश सरकार के कार्यकाल में लगाए गए सभी सेस को हटा दिया है और नई आबकारी नीति के तहत कीमतों में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। नई दर के अनुसार अब मसाला 750 एमएल 440 और प्लेन 375 एमएल 220 रुपए में मिलेगी।

वहीं देसी शराब के सिंडीकेट को खत्म करने के लिए अब सरकार ने मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की दो कंपनियों को निविदा में शामिल किया है। इससे देसी शराब दुकानों में दो की जगह पांच से दस प्रकार के नए ब्रांड भी मिलेंगे।

 

बता दें कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए आबकारी विभाग को 11,000 करोड़ रुपए के राजस्व वसूली का टारगेट फिक्स किया है। इस वजह से क्वार्टर में 10 और बोतल में 40 रुपए की वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं प्रदेश में फिर से अहाता पद्धति भी शुरू किए जाने की खबर है, जिसके लिए टेंडर भी जारी किया जा चुका है।

सरायपाली थाना : ग्राम बोड़ेसरा के एक मकान से सोना चांदी जेवरात व नगदी रकम कि चोरी पर मामला दर्ज

सरायपाली थाना : ग्राम बोड़ेसरा के एक मकान से सोना चांदी जेवरात व नगदी रकम कि चोरी पर मामला दर्ज
मैं सेतलाल साव ग्राम बोड़ेसरा में रहता हूं खेती किसानी का काम करता हूं दिनांक 17.03.2024 के शाम 05 बजे से लेकर 19.03.2024 के 12.00 बजे के मध्य मेरे घर के अलमारी में रखा हुआ सोना चांदी जेवरात व नगदी रकम चोरी हो गया है जिसके संबंध में लिखित आवेदन पेश कर रहा हूं।

आवेदन पर से धारा 457,380 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। आवेदन नकल जैल है। प्रति श्रीमान थाना प्रभारी थाना सरायपाली विषय मेरे घर में रखे सोना चांदी जेवरात व नगदी रकम को चोरी कर ले जाने के संबंध में महोदय निवेदन है कि मैं सेतलाल साव पिता परसराम साव जाति तेली उम्र 53 वर्ष पता ग्राम बोड़ेसरा वार्ड नंबर 08 थाना सरायपाली का निवासी हूं।

मेरे घर मेरे अलावा मेरी पत्नि श्रीमति रूपवती साव पुत्र गोरेलाल साव एवं छोटा पुत्र चैतन प्रसाद साव सपरिवार निवास करते हैं। मेरा बड़ा लड़का गोरेलाल का दिमागी हालत ठीक नहीं होने के कारण दिनांक 17.03.2024 के शाम करीब 5 बजे सपरिवार घर का ताला बंद कर इलाज कराने बेहराडीपा थाना पाइकमाल उड़िसा चले गये थे मेरा बड़ा बेटा गोरेलाल को वहीं छोटे बेटे के साथ इलाज हेतु छोड़ मैं और मेरी पत्नि दिनांक 19.03.2024 को सरायपाली आये

मेरी पत्नि को भरतलाल कपड़ा दुकान में उतारकर मैं बैंक पासबुक लेने घर गया था करीब 12.00 बजे घर पहुंचा तो देखा कि मेरे घर का मेन दरवाजा का ताला टूटा हुआ था एवं सिटकीनी में लटका हुआ था एवं दरवाजा अंदर से बंद था तब मैं गांव के संतू यादव व चंद्रशेखर साव को बुलाया व दूसरे दरवाजे का ताला खोलकर मैं घर के अंदर घुसा तो देखा कि आंगन में घर के अंदर लगे कमरे का ताला टूटा हुआ गिरा हुआ था तब मैं व संतू यादव जिस कमरे का ताला टूटा हुआ था वहां अंदर गये देखे तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था।

अलमारी को खोलकर देखा तो अलमारी के अंदर रखे पेटी में लगे ताला भी टूटा हुआ था व उसके रखे सोना चांदी के जेवरात व नगदी रकम कोई अज्ञात चोर मेरे घर के अंदर घुसकर ताला तोड़कर अलमारी में रखे पुराना सोने का हार किमती 40000रू., चांदी का कमर पट्टी किमती 9000रू. व नगदी रकम 50000 रू. कुल जुमला किमती 99000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही किया जाये।