महासमुंद / भाजपा प्रत्याशी व पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती चौधरी ने अनथक परिश्रम के साथ चुनाव प्रचार प्रसार के सुव्यवस्थित संचालन के लिए पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का माना आभार
!
मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने महासमुंद की जनता ने अपना निर्णय ईवीएम में किया दर्ज : रूपकुमारी चौधरी जनता-जनार्दन ने विकसित भारत – विकसित छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा के पक्ष में किया भारी संख्या में मतदान महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी के महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी और पूर्व संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी ने मतदान के दूसरे चरण में शुक्रवार को हुए मतदान में भाजपा को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिलने का विश्वास व्यक्त करते हुए कहा है कि महासमुंद लोकसभा की जनता ने विकसित भारत -विकसित छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा के पक्ष में भारी संख्या में स्वस्फूर्त मतदान किया है।
श्रीमती चौधरी ने कहा कि भारी संख्या में मतदाताओं ने मतदान कर यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पों के साथ कदम से कदम मिलने को तैयार है। छत्तीसगढ़ की जनता अब कांग्रेस की घोर जनविरोधी नीतियों और पाखंडपूर्ण राजनीति से पूरी तरह मुक्ति चाहती है।
भाजपा प्रत्याशी व पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती चौधरी ने दूसरे चरण में महासमुंद संसदीय क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान और भाजपा के प्रति अपना अटूट विश्वास व्यक्त करने के लिए संसदीय क्षेत्र की जनता जनार्दन के साथ ही अनथक परिश्रम कर भाजपा के पूरे चुनाव प्रचार प्रसार के सुव्यवस्थित संचालन व अधिकतम मतदान कराने के लिए पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
श्रीमती चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की रीति-नीति, कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र को लेकर व्याप्त आक्रोश मतदान के जरिए व्यक्त होकर कांग्रेस की चूलें हिलाने वाला साबित होगा। महासमुंद संसदीय क्षेत्र की जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान करके यह दो टूक संदेश दे दिया है कि वह अब कांग्रेस के झूठ को बर्दाश्त नहीं करने वाली है और इसलिए पूरे प्रदेश में कांग्रेसमुक्त अभियान शुरू हुआ है। भाजपा के प्रति यही विश्वास और उत्साह पूरे प्रदेश में दिखाई दे रहा है और भाजपा का कमल प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर खिलेगा, इसमें कोई दो राय नहीं है।
श्रीमती चौधरी ने कहा कि हमारे पास सशक्त नेतृत्व है, मजबूत संगठन है। पिछले 10 साल का देश में काम करने का मोदी जी का ट्रैक रिकॉर्ड है और आने वाले 25 सालों के लिए 2047 के विकसित भारत का विजन। वहीं कांग्रेस के पास ना नेतृत्व है, ना संगठन है, ना ट्रैक रिकॉर्ड है, और ना ही विजन। इसलिए श्री मोदी के नेतृत्व पर महासमुंद की जनता ने मुहर लगाई है। शुक्रवार को हुए मतदान के बाद यह साफ हो गया है कि श्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए महासमुंद की जनता जनार्दन ने अपना निर्णय ईवीएम में दर्ज कर दिया है।
श्रीमती चौधरी ने कहा कि प्रदेशभर में मतदान के द्वितीय चरण में जनता की बढ़–चढ़कर की गई भागीदारी कांग्रेस और इंडी ठगबंधन के प्रति जनाक्रोश की अभिव्यक्ति का प्रमाण पत्र है।
——————–

बड़े टेमरी, आमा पाली, अंकोरी सहित कई गाँवों मे नल जल योजना का पानी जा रहा है बता दें की योजना केंद्र सरकार की है और इसके लिए ग्राम पंचायत मे पानी की किल्ल्त को दूर करने के लिए घर घर नल जल योजना अंतर्गत काम कर रही है योजना के अंतर्गत सरकार को प्रत्येक घरो मे पानी पहुंचाना है
नल योजना का कार्य पूर्ण हो चूका है सर्वे किया जा रहा है वहां बोर खनन किया जाएगा बताया गया सर्वे के बाद लगभग 15 दिनों मे टेंडर निकाल कर तत्काल बोर खनन किया जाएगा बताया गया की योजना अंतर्गत ठेकेदारो को पाईप लाइन और पानी टंकी निर्माण कर देना है वही बोर खनन का कार्य पिएचई विभाग का है और बोर मे मोटर लगाना ठेकेदार का!
भंवरपुर की जन संख्या लगभग 3 हजार था वही अब लगभग भवरपुर की 5 हजार हो चुकी है यहां पानी टंकी की क्षमता जिसकी क्षमता लगभग 1 लाख लीटर की है वही भंवरपुर सरपंच पति लीला कांत पटेल ने बताया की 2 पानी की टंकिया बनाया गया है जिसमे से एक पानी की टंकी से अभी सप्लाई नहीं हो रहा है एक पानी टंकी से गाँव वालों को पानी सप्लाई किया जा रहा है और अन्य बोर के माध्यम से
भी भवरपुर के ग्रामीणों को पानी सप्लाई किया जा रहा है दोनों टंकियों से पानी सप्लाई होने से भरपूर पानी ग्रामीणों को मिलना चालु हो जाएगा बताया गया की अभी वर्तमान मे नल और पाईप प्रत्येक घरो मे पहुँच चूका है टेस्टिंग मे और सभी घरों मे पानी पहुंच रहा है अभी वर्तमान मे पंचायत के बोर से ही पानी टंकी से सप्लाई किया जा रहा है अभी ग्राम पंचायत को हेंडओभर नहीं किया गया है!