छत्तीसगढ़ : जशपुर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। घबरा कर घर से बाहर निकले लोग

छत्तीसगढ़ : जशपुर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। घबरा कर घर से बाहर निकले लोग
जशपुरनगर । सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि जिले के कुछ हिस्से में भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गए। तेज आवाज के साथ घर में रखे हुए बर्तनों के गिरने की आवाज से घबरा कर लोग बाहर आ गए। इससे अब तक कही जन और संपत्ति हानि की सूचना नहीं है। जिले के कांसाबेल ब्लाक के डूमरबहार स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार सोमवार और मंगलवार की रात लगभग सवा 2 बजे जिले के ओडिशा से लगे हुए फरसाबहार और कुनकुरी ब्लाक में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। लोगों ने बताया कि रात लगभग सवा 2 बजे अचानक तेज आवाज के साथ जमीन हिलने लगी। घरों में रखे हुए बर्तन जमीन के कांपने से नीचे गिरने लगे। लगभग 5 सेकेंड तक यह स्थिति बनी रही। भूकंप की आशंका से स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए घरों से बाहर निकल आए। मंगलवार की सुबह रात की इस घटना की चर्चा होती रही। लोग एक दूसरे से भूकंप की पुष्टि करने की कोशिश करते रहे। लेकिन स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही थी। नेशनल सेंटर फार सिसमोलाजी के अनुसार भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 11 किलोमीटर नीचे था। भूकंप का यह झटका छत्तीसगढ़ के अलावा ओडिशा, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड में भी महसूस किया गया है।

बसना : कृषि उपज मंडी में आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल हुए शामिल

बसना : कृषि उपज मंडी में आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल हुए शामिल आज छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ा दिन है।आज छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी कृषक उन्नति योजना का राज्य स्तरीय शुभारंभ हुआ। कृषक उन्नति योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश के किसानों को आदान सहायता राशि का वितरण एवं हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद किये तथा प्रदेश के 24.72 लाख से अधिक किसानों के खातों में 13320 करोड़ रुपए हस्तांतरित किये। बसना नगर स्थित कृषि उपज मंडी में कृषक उन्नति योजना खरीफ फसल 2023 आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल तथा जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या आमजन शामिल हुए। सर्वप्रथम विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल,सम्मानित अतिथि व जनप्रतिनिधियों ने मां भारती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किये। इस दौरान उपस्थित जनों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिये। कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए मोदी की गारंटी और विष्णु देव साय सरकार की सुशासन को विस्तार से उल्लेख किये। उन्होंनेहोली पर्व के पूर्व अन्नदाता को दिए गए इस उपहार हेतु देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ह्रदय से आभार व्यक्त किये तथा किसानों को आदान सहायता राशि प्रमाण पत्र एवं महिलाओं को नवीन राशन कार्ड वितरित कर सम्मानित किए। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य एवं गीत संगीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मोदी की गारंटी हुई पूरी

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के किसानों से 3100 रूपये क्विंटल की दर से धान खरीदी की गारंटी दी थी. अब इसी गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की कृषक उन्नति योजना का प्रदेशव्यापी शुभारंभ किया गया ।कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को 3100 रूपये प्रति क्विंटल धान के मूल्य के मान से अंतर की राशि प्रदान की गई। छ्त्तीसगढ़ के किसानों के हित में फसल उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ाने के लिए, फसल की लागत में कमी करने के लिए ये योजना लागू की गई है। इस अवसर पर जिला कलेक्टर प्रभात मलिक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष द्वय रमेश अग्रवाल, जितेन्द्र त्रिपाठी, भाजपा जिला संयोजक डॉ एनके अग्रवाल, भाजपा बसना मण्डल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, गढफुलझर मण्डल अध्यक्ष माधव साव, पिरदा मण्डल अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, नपं अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, जनपद पंचायत बसना अध्यक्ष रुक्मणी पटेल, जिपंस वृंदावती पाण्डे, जशवंत कौर, विधायक प्रतिनिधि अभिमन्यु जायसवाल, पार्षद शीत गुप्ता,विधायक कार्यालय प्रभारी प्रकाश सिन्हा,भाजपा महामंत्री जन्मजय साव, महामंत्री प्रहलाद साहू, महामंत्री नरेन्द्र साहू, महामंत्री इंदल बरिहा बसना एसडीएम रविराज ठाकुर, जनपद पंचायत सीईओ सनत महादेवा, नपं सीएमओ सुरज सिदार, एडीएम रवि साहू, जिला सहकारी बैंक नोडल अधिकारी गुणनिधी साहू, उपायुक्त सहकारी विभाग द्वारिका नाथ, सरपंच त्रिलोचन भोई, वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता रामचंद्र अग्रवाल, मंच संचालन तरुण दास, मोहित पटेल, दिलीप साव, जीवन प्रकाश, कोमल पटेल समस्त पार्षदगण, जनपद सदस्यगण, किसान भाइयों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।

बसना : न्यौता भोज कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल,बच्चों से चर्चा की 

बसना : न्यौता भोज कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल,बच्चों से चर्चा की  प्रधानमंत्री पोषण अभियान के तहत शासकीय प्राथमिक शाला खटखटी में छत्तीसगढ़ शैक्षिक संकुल समन्वयक शिक्षक संघ बसना द्वारा न्यौता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ सम्पत अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने मां भारती, मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली और छात्र छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किये। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को मोमेंटो से सम्मानित किये व छात्र छात्राओं से चर्चा किये तथा उन्होंने पौष्टिक खानपान, स्वच्छता खेल, योग और पढ़ाई लिखाई के बारे में बच्चों को प्रोत्साहित व प्रेरित किये और बच्चों के साथ बैठकर न्यौता भोज ग्रहण किये। इस अवसर पर जिला कलेक्टर प्रभात मलिक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, विधायक कार्यालय प्रभारी प्रकाश सिन्हा,सरपंच पुष्पा नंद, संकुल प्रदेश अध्यक्ष पूर्णानन्द मिश्रा, ब्रजराज पुरोहित, एबीओ बद्रीविशाल जोल्हे, बीआरसी ललित कुमार देवता, तिरीथ पटेल, विनोद शुक्ला, लोकेश्वर कंवर, संजय भोई, खिरोद पुरोहित, अरविंद मिश्रा, शरद प्रधान, एनके पण्डा, गजानंद भोई, पालकगण सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

बसना : अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना मार्च माह में उपलब्ध चिकित्सक

बसना : अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना मार्च माह में उपलब्ध चिकित्सक
AGRAWAL NURSING HOME
MULTISPECIALITY HOSPITAL
• अंचल का एकमात्र 100 बिस्तर अस्पताल
अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल • बसना, जिला- महासमुंद (छ.ग.)
मार्च माह में उपलब्ध चिकित्सक
PATIENT SAFETY &
QUALITY OF CARE
NABH
CERTIFIED
NABH ACCREDITED
छाती एवं श्वास रोग विशेषज्ञ
दूरबीन पद्धति शल्य चिकित्सक
डॉ. दीपेश मस्के
14-03-2024
पेट एवं आंत रोग विशेषज्ञ
डॉ. अनुपम महापात्रा
14-03-2024
यूरोसर्जन डॉ. तुषार दानी
सु. 11 से
डॉ. संदीप दवे
मनोरोग एवं यौन रोग विशेषज्ञ डॉ. बी. त्रिवेदी
सु. 11 से
16-03-2024
सु. 10 से
28-03-2024
शाम 6 से
15-03-2024
सु. 10 से
नेत्र रोग विशेषज्ञ
डॉ. मोनिश सक्सेना
नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश राठी
17-03-2024
किडनी एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि धर
सु. 10 से
28-03-2024
सु. 12 से
नेत्र रोग विशेषज्ञ
मस्तिष्क एवं स्पाइन विशेषज्ञ डॉ. पंकज शाह
17-03-2024
सु. 11 से
किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवाश कुमार चौधरी
21-03-2024 शाम 05 से
16-03-2024
सु. 11 से
हृदय रोग विशेषज्ञ
चर्म रोग विशेषज्ञ
डॉ. एस एस पाढ़ी
डॉ.गरीमा झा
16-03-2024
सु. 10 से
22-03-2024 दोप 02 से
24X7 उपलब्ध चिकित्सक
डॉ. अंकुर सक्सेना
28-03-2024
न्यूरोसर्जन डॉ. सिद्धार्थ साहू
सु. 11 से
29-03-2024 दोप. 01 से
वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ
डॉ. साँवर अग्रवाल
31-03-2024
सु. 11 से
डॉ. एन. के. अग्रवाल वरिष्ठ सर्जन
डॉ. रीता अग्रवाल रष्ठ निश्चेतना विशेषज्ञ
डॉ. अभिषेक अग्रवाल डॉ. अमित अग्रवाल
रूट केनाल एवं इंप्लांट विशेषज्ञ
शिशु रोग विशेषज्ञ
डॉ. भारती अग्रवाल स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ
डॉ. खुशबू अग्रवाल डेंटल एवं कॉस्मेटिक सर्जन
प्रधानमंत्री
मन आरोग्य यामला
आयुष्मान भारत
PM-JAY
डॉ. तुषार जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन
राशन कार्ड/आयुष्मान कार्ड
द्वारा इलाज की सुविधा
परामर्श हेतु :
डॉ. संदीप सराफ अग्रवाल फ्रैक्चर, हड्डी एवं
जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ
डॉ. अजय पटेल
डॉ. विलास नलावडे
निश्चेतना, दर्द निवारण और क्रिटिकल केयर
मेडिसिन एवं इंटेसिवस्ट
BSKY (बीजू कार्ड) द्वारा
निःशुल्क इलाज की सुविधा
and carve
84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

बसना : छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध एवं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ अब आपके शहर अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में

बसना : छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध एवं
वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ अब आपके शहर अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में
AGRAWAL NURSING HOME
MULTISPECIALITY HOSPITAL
डॉ. एस एस पाढ़ी
DM CARDIO
NHMMI Hospital, Raipur
• ECG
MASTER
• Stress Test
CARDIAC CHECKUP AVAILABLE
• Digital X-Ray Cardiac Echo
• Pathology
जरूर आकर मिलें :
40 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति
मधुमेह और उच्च रक्तचाप
शनिवार
16 मार्च 2024
सुबह 10 बजे से
• हृदय रोग का पारिवारिक इतिहास
• छाती में दर्द या भारीपन / साँसों में तकलीफ
• हृदय से सम्बंधित पुरानी समस्या • अव्यवस्थित दिनचर्या
अग्रवाल नर्सिंग होम
• बसना, जिला – महासमुंद (छ.ग.)
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें : 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

छत्तीसगढ़ काम की खबर: छोटे व्यापारियों के लिए संजीवनी बनी पीएम स्वनिधि योजना, बिना गारंटी लोन से हजारों परिवारों को मिला सहारा

छत्तीसगढ़ काम की खबर: छोटे व्यापारियों के लिए संजीवनी बनी पीएम स्वनिधि योजना, बिना गारंटी लोन से हजारों परिवारों को मिला सहारा पीएम स्वनिधि योजना छत्तीसगढ़ : बिना गारंटी लोन के लिए पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (PM Svanidhi) योजना प्रदेश के हजारों परिवारों के लिए संजीवनी बनकर सामने आया है।  प्रदेश में शहरी क्षेत्र से लेकर आदिवासी व नक्सल क्षेत्र तक योजना का असर पहुंचा। केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की इस योजना से कई परिवारों की जिंदगी संवर चुकी है। राज्य में नगरीय प्रशासन विभाग योजना के लिए नोडल एजेंसी है। कोरोनाकाल के दौर शुरु की गई यह योजना 2024 तक बढ़ा दी गई है। कोरोनाकाल में जिनके व्यवसाय पर मार पड़ी। ऐसे लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए पीएम स्वनिधि योजना की शुरुआत की गई थी। योजना का असर यह रहा कि प्रदेश में एक लाख से अधिक आवेदनों पर अब तक 151 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। फल, सब्जी, रेहड़ी, ठेला-पटरी वालों से लेकर गली-गली घूमकर सामान बेचने वाले फेरीवालों के लिए यह योजना मददगार साबित हो रही है। 50 हजार तक लोन की सुविधा
केंद्र सरकार 10,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक का लोन देती है। इस योजना में पहली बार 10,000 रुपये का लोन मिलता है और दूसरी बार 20,000 और तीसरी बार में 50,000 रुपये का लोन का लाभ दिया जाता है। योजना में मिली लोन की राशि को 12 महीने यानी एक वर्ष के भीतर वापस करनी होती है। ऐसे करें आवेदन
पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोन लेने के लिए आपको अपने नजदीकी सरकारी बैंक में संपर्क करना होगा साथ ही आनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने क्षेत्र के बैकिंग कोरेसपोंडेंस (बीसी) या सूक्ष्म वित्त संस्था के एजेंट के संपर्क कर सकते हैं।

पुरुषों के मुकाबले महिलाएं भी आगे
प्रदेश में पीएंम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं भी आगे हैं। योजना में जहां 53 प्रतिशत पुरुष शामिल हैं, वहीं 47 प्रतिशत महिलाओं ने योजना का लाभ लिया। राजधानी में सबसे ज्यादा 23,550 लोगों को राशि जारी की गई। फैक्ट फाइल
पात्र आवेदन-1,53,821
स्वीकृत आवेदन – 1,17,954
वितरित आवेदनों की संख्या- 1,08,552
कुल हितग्राही- 76,720
स्वीकृत राशि- 172.16 करोड़ रुपये वितरित आवेदनों की संख्या- 1,08,552
कुल हितग्राही- 76,720
स्वीकृत राशि- 172.16 करोड़ रुपये
वितरित आवेदनों के लिए राशि- 151.95 करोड़ रुपये
बैंकों में लोन जमा करने वाले हितग्राही — 49,944
कुल बैंक शाखा- 3,042
कुल सब्सिडी ब्याज जमा- 1.8 करोड़ रुपये। हितग्राहियों की औसत आयु- 41 वर्ष
डिजिटली लेन-देन करने वाले हितग्राही- 38,738
कैश बैक का लाभ- 1.21 करोड़ रुपये
ब्याज सब्सिडी का लाभ-1.8 करोड़ रुपये
फैक्ट फाइल
कुल हितग्राही में हिस्सेदारी
महिला- 47 प्रतिशत। पुरुष- 53 प्रतिशत
फैक्ट फाइल
श्रेणीवार पीएम स्वनिधि का लाभ
सामान्य- 27 प्रतिशत
ओबीसी- 44 प्रतिशत
एससी- 15 प्रतिशत
एसटी- 8 प्रतिशत। प्रमुख जिलों में पात्र हितग्राही
जिला-पात्र हितग्राही- हितग्राहियों को जारी राशि
रायपुर-31,767-23,550
बिलासपुर-15,494-9,018
भिलाई- 21,977 -17,395
दुर्ग-6,036-4,865
कोरबा- 10,275-6,439 रायगढ़-4,602-3,797
जगदलपुर-3,761-2,438
धमतरी-2,539-2,102
अंबिकापुर-3,177-2,058
राजनांदगांव-1,873-1,223
बीजापुर-272-220

पीएम स्वनिधि में बैकिंग सेक्टर की स्थिति
बैंक-पात्र आवेदन-स्वीकृत आवेदन भारतीय स्टेट बैंक-63,437-50,547
बैंक आफ इंडिया-16,458-9,861
पंजाब नेशनल बैंक-10,288-6,950
सेंट्रल बैंक आफ इंडिया-8,261-6,546 पीएम स्वनिधि की विशेषताएं 1. प्रारंभिक कार्य के लिए 10 हजार रुपये की सहायता राशि। 2. समय पर या समय से पहले अदायगी पर सात प्रतिशत की दर से ब्याज सब्सिडी 3. डिजिटल लेन-देन पर मासिक नकदी वापसी (कैश बैक) प्रोत्साहन 4. अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक, ग्रामीण बैंक, लघु वित्त बैंक, सहकारी बैंक, गैर बैकिंग वित्तीय कंपनियां, सूक्ष्म वित्तीय सेवाएं आदि संस्थाएं ऋण उपलब्ध कराती है। 5. लाभार्थी को 25 रुपये से 100 रुपये तक का कैशबैक का लाभ मिलता है। यह दस्तावेज महत्वपूर्ण 1. आधार कार्ड 2. पैन कार्ड 3. मतदाता पहचान पत्र 4. ड्राइविंग लाइसेंस 5. मनरेगा कार्ड

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेशभर में मार्च महीने की शुरुआत से ही गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश वासियों के लिए राहत की खबर दी है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेशभर में मार्च महीने की शुरुआत से ही गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश वासियों के लिए राहत की खबर दी है।

दरअसल मौसम विभाग के मुताबिक 16 मार्च से एक बार फिर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा। इस दौरान कई जिलों में बारिश की संभावना है।

मौसम विज्ञानी HP चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में 5.8 किमी ऊंचाई पर 60 डिग्री पूर्व व 30 डिग्री उत्तर में है। इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में क्रमिक रूप से बढ़ोतरी की संभावना है। इस वर्ष अप्रैल और मई भी तपाने वाले हैं।

जानें आपके जिले में कैसा रहेगा आज मौसम का मिजाज मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में मंगलवार को अधकितम 37 डिग्री और न्‍यूनतम 23 डिग्री पारा रहेगा। जबकि बुधवार को दिन का पारा 37.1 डिग्री और रात का पारा 23.1 डिग्री रहने का अनुामन है। इसी तरह बिलासपुर में आज दिन में 35.7 डिग्री और रात में 20.1 पारा रहेगा. जबकि बुधवार को अधिकतम 35.8 डिग्री और न्‍यूनतम 20.2 डिग्री पारा रहेगा। वहीं दुर्ग में आज 35.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और न्‍यूनतम 18.3 डिग्री पारा रिकॉर्ड किया जाएगा. जबकि कल 35.2 डिग्री अधिकतम और न्‍यूनतम 18.4 डिग्री रिकॉर्ड किए जाने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ कृषक उन्नति योजना: CM साय ने किसानों के खाते में 13 हजार 320 करोड़ रूपये की सहायता राशि की अंतरित… MP के CM मोहन यादव भी वर्चुअल रूप से जुड़े

छत्तीसगढ़ कृषक उन्नति योजना: CM साय ने किसानों के खाते में 13 हजार 320 करोड़ रूपये की सहायता राशि की अंतरित… MP के CM मोहन यादव भी वर्चुअल रूप से जुड़े

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृषक उन्नति योजना खरीफ के तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानो को 13 हजार 320 करोड़ रूपये आदान सहायता राशि का किसानों के बैंक खाते में अंतरण किया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह वर्चुअल माध्यम से समारोह में सम्मिलित हुए। कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और सांसद मोहन मंडावी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, मोदी जी के नेतृत्व में देश चहुमुखी विकास कर रहा है। मोदी जी हर विभाग के लिए जनता के हित में बहुत सारे पैसे दे रहे हैं, इन पैसों को खर्च करने में हमारे पसीने छूट जाते हैं। मोदी जी ने महिलाओं का सम्मान किया, किसानों के लिए ऐसी योजनाएं बनाई जिनसे उन्हें आर्थिक मजबूती मिली। छत्तीसगढ़ का विकास अब जेट गति से आगे जाएगा। छत्तीसगढ़ की जनता ने अच्छे-अच्छे गणित फैल कर दिए। 15 साल छत्तीसगढ़ में डॉ रमन सिंह जी की सरकार रही। चारो तरफ विकास हुआ। छत्तीसगढ़ में महज तीन महीने सरकार बने हुई है, इन तीन महीनों में काम बड़ा आगे बढ़ा। ऐसा लग रहा है मानो छत्तीसगढ़ में धन की बरसात हो रही है। 22 जनवरी का दिन कोई नहीं भूल सकता, 500 वर्षों के कड़े संघर्ष के बाद आज अयोध्या में सरयू नदी के तट पर हमारे श्रीरामलला मुस्कुरा रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, आज वह शुभ दिन है, जब यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसान भाइयों के बैंक खातों में 13 हजार 320 करोड़ रुपए की आदान सहायता राशि का अंतरण किया जा रहा है।151 जगह यह कार्यक्रम हुआ। आज के कार्यक्रम में 24 लाख 75 हजार से अधिक किसानों के खातों में राशि भेजी जा रही है। इनमें से 24 लाख 72 हजार से अधिक वे किसान हैं जिन्होंने इस साल धान बेचा था। इन्हें 13 हजार 289 करोड़ रुपए की अंतर की राशि दी जा रही है। इसी तरह 02 हजार 829 धान बीज उत्पादक किसानों को भी बीज निगम के माध्यम से अंतर राशि, 31 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ने पर मुख्यमंत्री साय ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का धन्यवाद किया।

महासमुंद -: जिले के सहायक जिला आबकारी अधिकारियों एवं आबकारी उपनिरीक्षकों के प्रभार में किया गया बदलाव

महासमुंद -: जिले के सहायक जिला आबकारी अधिकारियों एवं आबकारी उपनिरीक्षकों के प्रभार में किया गया बदलाव

आसन्न लोकसभा निर्वाचन-2024, आबकारी राजस्व की सुरक्षा, प्रभावी उपलम्भन कार्य (effective enforcement ) तथा मदिरा दुकानों के सुचारु संचालन के मद्देनज़र कलेक्टर के निर्देश पर जारी किया गया आदेश सहायक जिला आबकारी अधिकारी उत्तम बुद्ध भारद्वाज को वृत्त सराईपाली से हटाकर वृत्त पिथौरा का दायित्व जिले में नवपदस्थ अधिकारी द्वय (1) सहायक जिला आबकारी अधिकारी दीपक कुमार ठाकुर को आबकारी नियंत्रण कक्ष के साथ-साथ वृत्त -महासमुंद ग्रामीण का दायित्व तथा (2) आबकारी उपनिरीक्षक शिव शंकर नेताम को वृत्त सराईपाली का दायित्व

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कृषक उन्नति योजना खरीफ के तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानो को 13 हजार 320 करोड़ रूपये आदान सहायता राशि का किसानों के बैंक खाते में किया अंतरण

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कृषक उन्नति योजना खरीफ के तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानो को 13 हजार 320 करोड़ रूपये आदान सहायता राशि का किसानों के बैंक खाते में किया अंतरण
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
रायपुर, 12 मार्च 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कृषक उन्नति योजना खरीफ के तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानो को 13 हजार 320 करोड़ रूपये आदान सहायता राशि का किसानों के बैंक खाते में किया अंतरण मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष श्री रमन सिंह वर्चुअल माध्यम से समारोह में हुए सम्मिलित कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल और सांसद श्री मोहन मंडावी भी कार्यक्रम में हुए शामिल