जिला खनिज संस्थान न्यास की शाशी परिषद की बैठक में 2024 25 के लिए 30 करोड़ 10 लाख रुपए के कार्य योजना की स्वीकृति

जिला खनिज संस्थान न्यास की शाशी परिषद की बैठक में 2024 25 के लिए 30 करोड़ 10 लाख रुपए के कार्य योजना की स्वीकृति कलेक्टर की अध्यक्षता में सांसद विधायक सहित अधिकारी गण शामिल हुए 02 मार्च 2024//जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक आज 11 बजे जिला पंचायत के सभा कक्ष में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री प्रभात मलिक की अध्यक्षता में हुए इस बैठक में सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक श्री संपत अग्रवाल, खल्लारी विधायक श्री द्वारकाधीश यादव एवं सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल शामिल हुए। बैठक में अन्य सदस्य एवं संबंधित अधिकारीकरण भी शामिल हुए। बैठक में वर्ष 2024 25 के लिए 16 सेक्टर के लिए 3010 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्यों का अनुमोदन किया गया।

बैठक में कलेक्टर ने जिला प्रशासन द्वारा किए गए अभी तक के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला बाल विकास अंतर्गत 489 आंगनबाड़ी केदो में विद्युतीकरण किया जा चुका है ।शहरी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी बच्चों की सुविधा के लिए कूलर उपलब्ध कराया जा रहा है ।वहीं स्वास्थ्य केंद्रों में भी लगातार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सिकल सेल से पीड़ित 492 लोगों का उपचार किया गया है और उनमें से 243 को दिब्यांगता प्रमाण पत्र दिया गया है। कलेक्टर ने कहा कि किशोरी बालिकाओं और महिलाओं के लिए एनीमिया जांच शिविर लगाकर पूर्ण किया गया जिसमें 122528 लोगों की जांच की गई। राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए नक्शा बटाकन काम भी किया गया। वही शासकीय आवास आवंटन के लिए ऑनलाइन प्रणाली विकसित की गई है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित नव किरण अकादमी से अभी तक 240 बच्चे परीक्षा में सफल हुए हैं ।वहीं विशेष पिछड़ी जनजाति के 112 लोगों को नियुक्ति दी गई है। छत्तीसगढ़ भवन निर्माण एवं कर्मकार कल्याण मंडल में 9846 लोगों को लाभ दिलाया गया है । कलेक्टर ने कहा कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 5000 से अधिक महिला समूह को 110 करोड़ के लोन वितरित किए गए हैं। शहरों और हाट बाजारों को सुव्यवस्थित करने के लिए लगातार सफाई अभियान किया जा रहा है।

तत्पश्चात जिला खनिज न्यास संस्थान की बैठक में कलेक्टर ने कहा कि उच्च प्राथमिकता के क्षेत्र का 60% राशि खर्च किया जाना होता है जबकि अन्य प्राथमिकता के लिए 40 प्रतिशत की राशि खर्च की जाती है। जिसके अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण स्वास्थ्य देखभाल, वृद्ध एवं निशक्तजन, कौशल विकास, सतत जीविकोपार्जन अधोसरंचना, युवा गतिविधि और ऊर्जा एवं जल विभाजक संबंधी कार्यों का अनुमोदन किया गया ।जिसकी लागत 3010 लाख रुपए है ।बैठक में 2023_ 24 के सेक्टरवार पूरक कार्ययोजना और 22_ 23 के वार्षिक प्रतिवेदन का भी अनुमोदन किया गया इस दौरान विधायकों ने खनिज, पेयजल, स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी रखें। कलेक्टर ने उनके सुझावों पर अमल करने का भरोसा दिलाया।

आज का राशिफल 2- 03 -2024 महाजनपद न्यूज़

आज का राशिफल 2- 03 -2024
:
:
मेष शुभ अंक…7 शुभ रंग… गुलाबी कारोबार से संबंधित
:आवश्यक संसाधनों की खरीद हो सकती है। किसी शोध अथवा सर्वे
से जुड़े लोगों को कामयाबी मिलेगी। लक्ष्य प्राप्ति का दबाव रहेगा।
.
वृष: शुभ अंक… 9 शुभ रंग…
जामुनी कामकाज में बदलाव की
योजना बनेगी। किसी विषय पर पारिवारिक असहमति से तनाव रहेगा।
महत्वपूर्ण कार्य अटक सकता है। युवा भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

(11) मिथुन: शुभ अंक 4 शुभ रंग हरा परिवार में धार्मिक कार्य
संपन्न होगा। नया वाहन खरीदने की योजना बनेगी। साझेदारी में म
चल रहे काम में प्रगति होगी। प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है।
कर्क: शुभ अंक….6 शुभ रंग…नारंगी आयात-निर्यात संबंधी
व्यवसाय में लाभ की स्थिति है। यात्रा लाभदायी रहेगी। घर परिवार में
सगाई संबंधों की चर्चा चलेगी। अदालती मामला अटक सकता है।

सिंह: शुभ अंक…2 शुभ रंग…सफेद कार्यस्थल पर बेवजह
टोकाटाकी से मन विचलित रहेगा। पड़ोसियों से संबंध खराब हो
सकते हैं। अचानक हुई मुलाकात मजबूत रिश्ते में बदल सकती है।

कन्या: शुभ अंक 8 शुभ रंग…
पीला : जोखिम के कार्यों में
नुकसान हो सकता है, सावधानी बरतें। संपत्ति विवाद में समझौते की
संभावना है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। धैर्य बनाए रखें।
.
तुला शुभ अंक…6 शुभ रंग… नारंगी अपनों के कारण
स्वाभिमान पर आंच आ सकती है। स्थिति को भांप कर निर्णय लें।
व्यवसाय विस्तार संबंधी योजना पर काम होगा। यात्रा का योग है।
वृश्चिक: शुभ अंक….8 शुभ रंग… नीला : प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय प्र
में लाभ मिलेगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। तकनीकी
संसाधनों पर खर्च बढ़ेगा। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। शांत रहें।
..
धनु: शुभ अंक… 3 शुभ रंग… हरा किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का
सहयोग मिलने से कार्य सफल होगा। नए अनुबंध में गलतियां होने
से नुकसान की आशंका है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।
..
मकर: शुभ अंक… 2 शुभ रंग…भूरा कोई भी योजना फाइनल
करते समय अपने बजट का आकलन अवश्य करें। मनोरंजन संबंधी
गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। विद्यार्थी परीक्षा में सफलता हासिल करेंगे।
..
कुंभ: शुभ अंक… 8 शुभ रंग गुलाबी नौकरीपेशा लोगों को
वेतनवृद्धि की सूचना से प्रसन्नता होगी। परिवार में तनाव की स्थिति
बन सकती है। कॅरिअर में बदलाव की योजना बनेगी। शांत रहें।
..
मीन: शुभ अंक…4 शुभ रंग गेहुंआ छोटी-छोटी बातों को उ
नजरअंदाज करें, घर परिवार में शांति रहेगी। रुके हुए कार्यों में गति
आएगी। दिखावे के चक्कर में फिजूलखर्ची बढ़ेगी। आस्था बढ़ेगी।
:

बसना -: शासकीय शिक्षक की लापरवाही शिक्षक पदस्थ होने के बाद नियमित रूप से नहीं आते ग्राम ठुटापाली का स्कूल स्पष्स्पटीकरण देने का आदेश

बसना -: शासकीय शिक्षक की लापरवाही शिक्षक पदस्थ होने के बाद नियमित रूप से नहीं आते ग्राम ठुटापाली का स्कूल…..बसना :- शासकीय प्राथमिक शाला ठूटापाली के शिक्षक लखन लाल चौधरी सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला उमरिया में पदस्थ है क्योंकि उनको प्रभार के रूप में ग्राम पंचायत ठुटापाली के प्राथमिक शाला में एक दिवसीय के लिए प्रभार दिया गया है ! लेकिन शिक्षक द्वारा उपस्थिति पंजी में सिग्नेचर कर अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहें, ये खेल स्कुल में हमेशा से चलता आ रहा हैं,

शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा दिलाने की तमाम कोशिशों के बावजूद स्कूलों में शिक्षकों का लापरवाही पूर्ण रवैया नजारा आ रहा है। शासकीय शिक्षकों की लापरवाही का बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा है। बसना तहसील के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय ठुटापाली में शिक्षकों के नहीं आने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। हालात यह है कि बच्चे बैग टांगे स्कूल आते है पर शिक्षकों का

इंतजार करते रहते हैं स्वीपर और पंचायत द्वारा व्यवस्था शिक्षक के माध्यम से स्कूल चल रहा है ! और कई बार जब शिक्षक अपने उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर कर छुट्टी तक भी नहीं आते ! हमारे संवाददाता ने जब संपर्क किया तो शिक्षक की अनुपस्थित पाई गई जिसमें व्यवस्था शिक्षा की एवं इस पर के द्वारा भी स्वीकार किया गया ! उक्त तमाम जानकारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी को दी गई उन्होंने तुरंत कार्यवाही कर तीन दिवसीय के भीतर स्पष्स्पटीकरण देने का आदेश दिया गया है परंतु आगे की कार्यवाही किया जाता है!

(सरायपाली बलौदा ) पत्नी के रहते दूसरी शादी के साथ दहेज़ प्रताड़ना के आरोप एफआईआर दर्ज

(सरायपाली बलौदा ) पत्नी के रहते दूसरी शादी के साथ दहेज़ प्रताड़ना के आरोप एफआईआर दर्ज सरायपाली के बलौदा थाना अंतर्गत ग्राम टेमरी में ,रहने वाली सुनिता कुमार के थाना दिए शिकायत के अनुसार विवाह 2016 में ग्राम राफेल के मोहित चौहान के साथ सामाजिक रीति रिवाज से हुआ था, विवाह के 03-04 साल तक ससुराल वालों का व्यवहार मेरे प्रति ठीक था उसके बाद से मुझे कामकाज नही करती, दहेज कम लायी हो कहकर मारपीट एवं प्रताड़ित करनें लगे एवं मेरे पति मोहित चौहान ग्राम गोएबाहाली के पूजा नाम की लड़की को

पत्नि बनाकर रख लिये हैं, जिससे प्रताड़ित होकर उचित कार्यवाही हेतु आवेदन प्रस्तुत कर रही हूं। मामले मे आवेदिका द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर अपराध धारा 498-A, 494 भादवि का अपराध घटित होना पाये जानें से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है सुनिता कुमार पिता रामसुजन कुमार उम्र 27 साल जाति गाड़ा ग्राम टेमरी थाना बलौदा की निवासी हूं। मेरा विवाह फरवरी 2016 में मोहित चौहान पिता लेखन चौहान निवासी राफेल थाना सिंघोड़ा के साथ सामाजिक रीति रिवाज से हुआ था। वैवाहिक जीवन से मेरे 03 बच्चे हुये थे

जिनमें से 02 बच्चों की मृत्यु हो चुकी है। विवाह के 03-04 साल तक मेरे पति एवं ससुराल वालों का व्यवहार मेरे प्रति अच्छा था उसके बाद मेरे पति एवं सास ससुर मुझे कम दहेज लायी हो और काम काज ठीक से नही करती हो कहकर मारपीट करनें लगे एवं मुझे धोखे से मेरे मायके टेमरी में छोड़कर मेरे पति अन्य लड़की पूजा कुमार पिता विपिन कुमार निवासी गोएबाहाली को पत्नि बनाकर रख लिया, जिसकी जानकारी होने पर हमनें पंचायत एवं समाज के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में मीटींग किये तो मेरे पति और ससुर मीटींग में बोले कि दोनो को पत्नि के रूप में रखूंगा एवं मुझे हर महिनें 04 हजार रूपये दूंगा लेकिन मैं पूजा यदि रहेगी तो मैं नही रहूंगी बोली और मायके में रहनें लगी मेरे पति मुझे मात्र एक महीना 04 हजार रूपये दिये उसके बाद पैसा देना बंद कर दिये।

मेरे पति मोहित, मेरे ससुर लेखन, सास हेमकुमारी मुझे मानसिक एवं शारीरिक रूप से दहेज के लिये प्रताड़ित किये हैं एवं मेरे पति मेरे रहते दूसरी लड़की को पत्नि बनाकर रख लिये हैं। इस संबंध में उचित कार्यवाही चाहती हूं, कृपया कार्यवाही करने की कृपा करें। मामले मे बलोदा थाना ने मोहित चौहान , लेखन चौहान , चौहान के खिलाप 494-IPC, 498-A-IPC के तहत मामला दर्ज कर विवेचना मे लिया है

भंवरपुर चौकी: ग्राम छातापठार का एक व्यक्ति लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा था कि मौके पर कार्यवाही

भंवरपुर चौकी: ग्राम छातापठार का एक व्यक्ति लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा था कि मौके पर कार्यवाही चौकी भंवरपुर : प्रधान आरक्षक ने बताया की दिनांक 29.02.2024 को हमराह प्रआर 242 आर0 417,572 के साथ प्रायभेट मोटर सायकल से देहात पेट्रोलिंग पर ग्राम बडे साजापाली की ओर रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति हरदा नावागांव से छातापठार जाने के रोड किनारे एवं आम गली जगह पर लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा देकर पानी,डिस्पोजल गिलाश चखना उपलब्ध करा रहा है कि सूचना तस्दीक गवाह भुपेन्द्र व सौभाग्य ताण्डी एवं हमराह स्टाफ के अलग अलग टीम बनाकर मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया जहां पुलिस को देखकर शराब पिने वाले भाग गये एक व्यक्ति को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते रंगे हाथों पकडा गया जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम विद्याधर साहू पिता रामेश्वर उम्र 35 साल साकिन छातापठार चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुन्द छ0ग0 का रहने वाला बताया

एवं लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराना स्वीकर किया जिसके कब्ज से दो नग देशी प्लेन शराब की खाली शीशी 180 एम एल वाली शीशी व दो नग खाली डिस्पोजल गिलास बरामद किया जिसे धारा 91 जा0फौ0 का नाटिस दिया जो किसी प्रकार के लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में कोई वैघ कागजात लायसेंस नही होना लिखित में दिया जिसके कब्जे से दो नग देशी प्लेन शराब की खाली शीशी 180 एम एल वाली शीशी व दो नग खाली डिस्पोजल गिलास जिसमें देशी प्लेन शराब की तेज गंध आ रही को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी विद्याधर साहू का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाया जाने से आरोपी को दिनांक 29.02.2024 के 18.55 बजे विधिवत गिरफ्तार किया। मामला जमानतीय होने पर रिहा किया गया मौके पर आरोपी के विरूद्ध देहाती नालसी पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।

बसना -:नवजात शिशु एवं बच्चों का हर्निया हो सकता है इसका एकमात्र इलाज आपरेशन ही है अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में

बसना -:नवजात शिशु एवं बच्चों का हर्निया
हो सकता है
इसका एकमात्र इलाज आपरेशन ही है
अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में
आयुष्मान कार्ड व राशन कार्ड से निःशुल्क
इलाज व आपरेशन की सुविधा उपलब्ध है
अंडकोष जांघ एवं पेट के निचले हिस्से में सुजन का दिखना
सोते समय सांत रहने से सुजन का गायब हो जाना
हर्निया हो सकता है
समय रहते संपर्क करें
84618-11000
77730-86100
अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना जिला – महासमुन्द

बसना -: लेप्रोस्कोपिक सर्जरी हेतु तुरंत अग्रवाल नर्सिंग होम के विशेषज्ञों से संपर्क करें।

बसना -: लेप्रोस्कोपिक सर्जरी हेतु तुरंत
अग्रवाल नर्सिंग होम के विशेषज्ञों से
संपर्क करें।

कम खर्च कम दर्द कम
• निशान कम • रक्तस्त्राव
लेप्रोस्कोपिक सर्जरी
हर्निया • शरीर के किसी भाग में सूजन

अपेंडिक्स
पेट में सूजन, गठान
अंतड़ियों में रूकावट
• बच्चेदानी से सम्बंधित
• नसबंदी●
कैंसर संबंधित
गॉल ब्लैडर
लेप्रोस्कोपिक सर्जरी
हेतु तुरंत
अग्रवाल नर्सिंग होम
के विशेषज्ञों से
संपर्क करें।
राशन कार्ड/आयुष्मान कार्ड
द्वारा निःशुल्क इलाज की सुविधा
● बसना, जिला- महासमुंद (छ.ग.) 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

बसना -: बच्चे को लगातार पेट में तेज दर्द, भूख कम अपेंडिक्स है बहुत बड़ा रिस्क जांच करवाएं अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना मे

बसना -: बच्चे को लगातार पेट में तेज दर्द, भूख कम अपेंडिक्स है बहुत बड़ा रिस्क जांच करवाएं अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना मे बच्चे को लगातार पेट में तेज दर्द, भूख कम लगना, उल्टी-बुखार जैसी शिकायत हो
तो तुरंत डॉक्टर से मिलें और अपेंडिक्स की
जांच करवाएं।
अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना
जिला महासमुंद (छ.ग.
अग्रवाल नर्सिंग होम में अत्याधुनिक
लैप्रोस्कोपी सर्जरी (छोटे चीरे )
द्वारा अपेंडिक्स का इलाज किया जाता है। आपातकालीन सेवाएं
उपलब्ध 96 स्लाइस
सी. टी. स्कैन मशीन
राशन कार्ड/आयुष्मान कार्ड
द्वारा इलाज की सुविधा
परामर्श हेतु: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

सरायपाली उड़न दस्ता टीम ने किया चार परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण

सरायपाली उड़न दस्ता टीम ने किया चार परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के प्रथम दिवस सरायपाली के उड़न दस्ता टीम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली ओंकारेश्वर सिंह ,विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी ,बीआरसीसी सतीश पटेल एवं मनीषा कुर्रे ने

आई.ई.एम.उ.मा.वि. कुटेला, शास.उ.मा.वि.किसड़ी, शास.उ.मा.वि. बलौदा, शास.उ.मा.वि.तोरेसिंहा का औचक निरीक्षण किया गया। सभी सेन्टरों में परीक्षा व्यवस्थित चल रही थी। आज किसी भी परीक्षा केंद्र में नकल प्रकरण नहीं पाया गया। आज परीक्षार्थियों की कुल संख्या 2112, उपस्थित 2089, अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 23 है। विकासखंड सरायपाली के सभी 24 परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा संचालन व्यवस्थित पाई गई।