CG -: प्रधानमंत्री आवास बनाने छोटे ट्रैक्टर से मुफ्त में दिया जाएगा यह समान वित्त मंत्री ओपी चोधरी ने विधानसभा में की घोषणा! ‘पूर्व की तरह इसका अधिकार पंचायत को देने क़ी मांग

CG -: प्रधानमंत्री आवास बनाने छोटे ट्रैक्टर से मुफ्त में दिया जाएगा यह समान वित्त मंत्री ओपी चोधरी ने विधानसभा में की घोषणा! ‘पूर्व की तरह इसका अधिकार पंचायत को देने क़ी मांग छत्तीसगढ़ सरकार पीएम आवास बनाने के लिए फ्री में देगी रेत: वित्त मंत्री ओपी चोधरी ने विधानसभा में की घोषणा छत्तीसगढ़ सरकार अब ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए निशुल्क रेत उपलब्ध कराएगी। इस संबंध में मंगलवार को विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने घोषणा की। उन्होंने कहा कि गांव में कोई छोटे-मोटे काम के लिए रेत ले जा रहा है, तो उसे रोका नहीं जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के सवाल पर उन्होंने कहा कि गांव वालों को खुद के उपयोग के लिए प्रधानमंत्री आवास बनाने छोटे ट्रैक्टर से रेत मुफ्त में दिया जाएगा।

 

‘पूर्व की तरह इसका अधिकार पंचायत को दिया जाए’
धर्मजीत सिंह ने पंद्रह दिन तक अभियान चलाने का अनुरोध करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने रेत का बड़ा खेल खेला है। बेहतर होगा कि पूर्व की तरह इसका अधिकार पंचायत को दिया जाए। इस पर वित्त मंत्री ने कहा कि विभाग इस पर नजर है और उचित कार्रवाई की जा रही है। आसंदी ने मंत्री से कहा कि आप ऐसी कठोर कार्यवाही कीजिए कि नजीर बने। इसके साथ ही मंत्री चौधरी ने आगामी 15 दिनों तक रोज कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। कांग्रेस विधायक शेषराज हरवंश ने सदन में मामला उठाते हुए कहा कि अवैध रेत खदान की शिकायत आई है। क्या रेत खदानों में मशीनों से लोडिंग की अनुमति है? इस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि किसी को मशीन से लोडिंग की अनुमानित नहीं है। बिना अनुमति के अगर कहीं खनन चल रहा है तो इस पर कार्रवाई की जाएगी। भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि आप अभी हेलीकॉप्टर से अभी चलिए, अगर 200 से ज्यादा पोकलेन उत्खनन करती नहीं मिली तो मैं अपनी विधायिका से इस्तीफा दे दूंगा।

 

‘रेत से तेल निकालने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए’
पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि रेत से तेल निकालने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। रिकेश सेन ने कहा कि खनिज जब्त होता है, तो कहां रखा जाता है? इस पर मंत्री ने कहा कि खनिज का मूल्य और फाइन दोनों उसमें रहता है। फाइन लेकर खनिज उसी व्यक्ति को वापस दे दिया जाता है रिकेश सेन ने कहा कि पिछले 5 सालों में रेत खनन में बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है। इस पर चौधरी ने कहा कि जो खनिज जब्त होता है। ट्रक को पकड़ते हैं, उसको वापस लेकर ऑक्शन नहीं करते हैं. खनिज की राशि और पेनाल्टी दोनों लेने के बाद उसे ही खनिज दे दिया जाता है। इस पर सेन ने जिला सरगुजा, बलरामपुर और सूरजपुर में जितने भी खनिज जब्त किए गए हैं, उस पर जांच के साथ शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की।

पिथौरा -: सरपंच संघ का अधिकारियों के बैठक मे नशीला पदार्थ फेरी वालो क़ी जानकारी के साथ बच्चों के परीक्षा को देखते थाना परिसर मे अहम मुद्दों पर हुई चर्चा इन अवैध कार्यो पर लगेगी रोक!

पिथौरा -: सरपंच संघ का अधिकारियों के बैठक मे नशीला पदार्थ फेरी वालो क़ी जानकारी के साथ बच्चों के परीक्षा को देखते थाना परिसर मे अहम मुद्दों पर हुई चर्चा इन अवैध कार्यो पर लगेगी रोक! आज दिनांक 26.02.24 थाना परिसर में थाना क्षेत्र के समस्त सरपंचगण एवं सरपंच संघ के अध्यक्ष का मीटिंग आयोजित किया गया जिसमें ग्रामों में अवैध शराब की बिक्री किसी प्रकार से न हो ग्राम स्तर पर व्यवस्था करने व अवैध शराब की बिक्री या अन्य कोई नशीली पदार्थ की बिक्री होने पर तत्काल थाना में सूचना देने एवं उसे रोकने मे सार्थक प्रयास करने में मदद करने व बच्चो की परीक्षा को देखते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध होने तथा किसी प्रकार की आयोजन होने पर सक्षम अधिकारी से अनुमति लेने गांव में बाहर से आये फेरीवाले व्यक्तियों की जानकारी तत्काल थाने में देने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित नायब तहसीलदार सुश्री प्रकृति सिंह, आबकारी उप निरीक्षक अनिल कुमार झारिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी, सरपंघ संघ के अध्यक्ष विद्याधर पटेल, उपाध्यक्ष घनश्याम सहित 35 की संख्या में सरपंच उपस्थित रहे तथा पत्रकारगण, प्रबुद्धजन भी उपस्थित रहे उनके द्वारा भी विस्तृत चर्चा कर सुझाव दिया गया तथा आश्वास्त किया गया कि पुलिस को कार्यवाही में पूर्ण सहयोग दिया जावेंगा।

श्री शबरीनारायण माता महोत्सव पेंड्रावन : मुख्य अतिथि विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल हुए शामिल… पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की…

श्री शबरीनारायण माता महोत्सव पेंड्रावन : मुख्य अतिथि विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल हुए शामिल… पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की… बसना। माघ महिना के पावन अवसर पर ग्राम पेन्ड्रावन में अस्सी घर संवरा समाज एवं समस्त ग्रामवासियों के द्वारा श्री शबरीनारायण माता महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए। सर्वप्रथम उन्होंने जगन्नाथ महाप्रभु जी एवं माँ शबरी माता की पूजन कर समस्त क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके पुर्व समस्त ग्रामवासियों ने बाजे गाजे व किर्तन दल के साथ फुलमाला पहनाकर एवं मोमेंटो से डॉ.सम्पत अग्रवाल का भव्य स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर बालक बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

डॉ.सम्पत अग्रवाल ने उपस्थित श्रद्धालुजनों को माघ पूर्णिमा मेला की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और शबरी माता की श्रीराम जी के प्रति भक्ति को बताया। इस दौरान उन्होंने बताया कि श्रीराम जी ने शबरी माता की भक्ति से प्रसन्न होकर उनके जुठे बेर खाये थे। उन्होंने आगे केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे विस्तार से उल्लेख करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक मतों से भाजपा को जीत दिलाने की अपील की।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संवरा समाज गोलू रावल, पूर्व सभापति संवरा समाज धनेश्वर विशाल, पूर्व महासचिव संवरा समाज मुक्तेश्वर बुड़ेक, संवरा समाज शाखा अध्यक्ष परसराम विशाल, भाजपा सांकरा मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी, विधायक कार्यालय प्रभारी प्रकाश सिन्हा, पेंड्रावन सरपंच निरंजन विशाल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विजय नायक, भाजयुमो मंत्री सोनू तिवारी, महामंत्री मनोज बारीक, महामंत्री रामलाल मलिक, किसान मोर्चा अध्यक्ष हलधर साहू, जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरें, सांकरा थाना प्रभारी नरेन्द्र राठौर, सतनामी समाज अध्यक्ष बलराम मिरी,साहू समाज प्रमुख विशेषर साहू, गोड़ समाज अध्यक्ष कार्तिक राम नेटी, विधायक जनसंपर्क कार्यालय सांकरा प्रभारी नरेन्द्र बोरे, पुजारी अनिरुद्ध पाणी, संजय गोयल, संतोष मांझी, खेमु अग्रवाल,संवरा समाजजन सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहें।

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में बच्चेदानी का ओपन ऑपरेशन

अग्रवाल नर्सिंग होम में बच्चेदानी का ओपन ऑपरेशन
मात्र ₹25,000 बच्चेदानी का ऑपरेशन दूरबीन द्वारा
मात्र ₹35,000 अंडाशय गठान, ओवेरियन सिस्ट
पॉलिप, परफोरेशन दूरबीन द्वारा पेट की जांच
• स्तन की गठान • कैंसर संबंधित ऑपरेशन

ଚିହ୍ନ ସାଗ୍ୟ କଲ୍ୟାଣ ଯୋଜନା Bu Swasthya Kalyan Yojana पधानमंत्री जन त आरोग्य योजना आयुष्मान भारत PM-JAY बीजू कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड द्वारा निःशुल्क इलाज सी. टी. स्कैन जांच पर 50% की छूट
एडवांस लैप्रोस्कोपी सर्जरी प्रतिदिन उपलब्ध

डॉ. एन. के. अग्रवाल वरिष्ठ सर्जन डॉ. भारती अग्रवाल
स्त्री, प्रसूति एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन इच्छुक मरीज सोनोग्राफी या सी. टी. स्कैन रिपोर्ट के साथ 2 दिन पूर्व पंजीयन करवाएं। अग्रवाल नर्सिंग होम  बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.) 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में  खूबसूरत त्वचा और सुन्दर बाल के सभी ट्रीटमेंट बसना में उपलब्ध

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में खूबसूरत त्वचा और सुन्दर बाल अब आप भी पा सकते हैं सभी ट्रीटमेंट बसना में उपलब्ध त्वचा एवं बालों की समस्या का सम्पूर्ण समाधान : • मुँहासे, दाग, धब्बे निशान उपलब्ध एडवांस्ड लेज़र ट्रीटमेंट पील ट्रीटमेंट PRP ट्रीटमेंट • तिल, मस्सा या टैटू हटाना • चेहरे व त्वचा पर झुर्रियां • चकत्ते • एक्जिमा, सोरायसिस

• खोया हुआ निखार या सांवलापन • त्वचा पर अनचाहे बाल • बालों का झड़ना, गंजापन • सफेद दाग • एलर्जी
डॉ. गरिमा झा MBBS, MD (SKIN) त्वचा रोग विशेषज्ञ 01 मार्च 2024 दोप. 2 बजे से अग्रवाल नर्सिंग होम ० बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.) 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में डॉ. सतीश राठी MS (ENT) नाक कान गला विशेषज्ञ बीजू एवं आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क BE ऑपरेशन एवं इलाज

थायराइड ऑपरेशन निम्न स्थितियों में सर्जरी आवश्यक है : • थायराइड कैंसर • हाइपरथायराइडिज्म • गोइटर • थायराइड नोड्यूल्स उपलब्ध स्पेशलिस्ट डॉ. सतीश राठी MS (ENT) नाक कान गला विशेषज्ञ बीजू एवं आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क BE ऑपरेशन एवं इलाज
Bal Gore Government of Odisha
ବିଜୁ ସାଗ୍ୟ କଲ୍ୟାଣ ଯୋଜନା Biju Swasthya Kalyan Yojana

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल सोनोग्राफी, FNAC एवं थायराइड रिपोर्ट 19 के साथ अग्रिम पंजीयन करवाएं
बसना, जिला- महासमुंद (छ.ग.) 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

महासमुंद जिलों के बिना मात्रा वाले शहर और गाँव के नाम बिना पढ़े सोचते थक जाओगे जाने जिलों मे ऐसे शहर और गाँव के नाम है जिनके नाम मे एक भी मात्रा नहीं है

महासमुंद जिलों के बिना मात्रा वाले शहर और गाँव के नाम बिना पढ़े सोचते थक जाओगे जाने जिलों मे ऐसे शहर और नाम है जिनके नाम मे एक भी मात्रा नहीं है जैसे क़ी शहर मे झलप, खल्लारी अंतर्गत एक गाँव का नाम है अरण्ड जिसमे कोई मात्रा नहीं है वही खल्लारी विधान सभा मे सम्हर भी शामिल है जिसमे कोई मात्रा नहीं है वही पिथौरा ब्लॉक अंतर्गत जम्हर भी है जिसमे कोई मात्रा नहीं है वही बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम जगत भी एक ऐसा  है जिसमे एक भी मात्रा नहीं है वही बसना ब्लॉक अंतर्गत सलखण्‍ड भी एक ऐसा गाँव है जिसमे एक भी मात्रा नहीं है साथ ही लम्बर भी एक गांव है जिसका नाम मे मात्रा नहीं है 

 

बसना : चोरो ने रातो रात जो किया फोटो देखकर आप डर जाओगे भवन के चारो और लगे ग्रिल उखाड़ने के बाद……

बसना : चोरो ने रातो रात जो किया फोटो देखकर आप डर जाओगे भवन के चारो और लगे ग्रिल उखाड़ने के बाद……बसना ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत जमदारहा के एक सासकीय भवन मे चोरो ने धावा दिया और रातो रात भवन के मे लगे खिड़किया ग्रिल उखाड़ ले गए सरकारी समानो का अक्सर चोरी का मामला सामने आते ही रहता है

लेकिन इन चोर गैंग का हौसला देखिए रातो रात भवन मे लगे ग्रिल को उखाड़ ले गए सचिव रथ लाय यादव के अनुसार लगभग 1 माह पहले क़ी यह घटना है अपशिष्ट प्रबंधन यानी कचड़ें निपटान के लिए यह भवन बनाया गया था जहा चोरो ने यह घटना को अंजाम दिया है सचिव के

अनुसार अंदर लगभग 4 से 5 नग पंखा था और बिजली वायरिंग को भी चोर ले गए ज़ब सुबह सरपंच सचिव को पता चला तो उनका तो होश ही उड़ गए

सरपंच सचिव ने भंवरपुर चौकी जाकर सुचना दी मामले मे भंवरपुर पुलिस ने जांच करने क़ी बात सरपंच सचिव से कहा है!

छत्‍तीसगढ़ की आधी सीटों पर नए चेहरों पर दांव खेल सकती है भाजपा, 29 फरवरी तक जारी होगी पहली सूची

छत्‍तीसगढ़ की आधी सीटों पर नए चेहरों पर दांव खेल सकती है भाजपा, 29 फरवरी तक जारी होगी पहली सूची लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा चेहरा परिवर्तन का फार्मूला अपनाने पर विचार कर रही है। इस फार्मूले पर काम हुआ तो प्रदेश की आधी लोकसभा सीटों पर नए चेहरे देखने को मिलेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा चेहरा परिवर्तन का फार्मूला अपनाने पर विचार कर रही है। इस फार्मूले पर काम हुआ तो प्रदेश की आधी लोकसभा सीटों पर नए चेहरे देखने को मिलेंगे। सूत्रों के अनुसार इस चुनाव में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की पसंद के अनुसार प्रत्याशी तय होंगे।

प्रदेश में मु़ख्यमंत्री विष्णुदेव साय संघ की पृष्ठभूमि वाले नेता हैं इसलिए इस सरकार में संघ पहले से अधिक मजबूती के साथ सत्ता-संगठन के साथ समन्वय कर रहा है। लिहाजा संघ का दबदबा लोकसभा के प्रत्याशी चुनने में भी रहेगा। सूत्रों के अनुसार कुछ सीटों पर एक ही प्रत्याशी के नाम पर मुहर लग चुकी है और कुछ सीटों पर नामों के पैनल पर अंतिम विचार करना बाकी है। शनिवार को दिल्ली में हुई लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भाजपा की बैठक में अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अलग-अलग राज्यों के प्रभारी नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया।

इस दौरान उन्होंने चुनावी अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रमों की समीक्षा की। पार्टी 29 फरवरी को पार्टी पहली सूची जारी कर सकती है। इसमें देशभर में 100 प्रत्याशियों के नाम सार्वजनिक कर सकती है। इनमें छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से पांच सीटों पर नाम पहले घोषित किए जाएंगे। खासकर प्रदेश की हारी हुई सीटों पर भाजपा का फोकस है। पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा कोरबा और बस्तर की सीट हार गई थी। प्रदेश की 11 में से नौ लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत हुई थी दो सीटें कांग्रेस के खाते में आई थीं। बतादें कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में अपने चार लाेकसभा सदस्यों में अरुण साव, विजय बघेल, गोमती साय और रेणुका सिंह को विधानसभा का चुनाव लड़ाया थ। इनमें विजय बघेल को छोड़कर बाकी तीन लोकसभा सदस्यों ने चुनाव में जीत दर्ज की थी।

जानें इन सीटों पर दावेदारों का समीकरण
दुर्ग: पार्टी सूत्रों के अनुसार दुर्ग से लोकसभा सदस्य विजय बघेल को पार्टी दोबारा मैदान में उतार सकती है। विधानसभा चुनाव 2023 में भी पार्टी ने उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने मैदान में उतारा था। विजय दमदारी के साथ चुनाव लड़े, हालांकि वह चुनाव हार गए थे। कोरबा: भाजपा पिछले चुनाव में यह सीट हार गई थी। सूत्रों के अनुसार इस पर इस सीट से पूर्व राज्यसभा सदस्य रहीं सरोज पांडेय को पार्टी मैदान में उतारने पर विचार कर रही है। राजनांदगांव: इस सीट में अभी भाजपा से लोकसभा सदस्य संतोष पांडेय हैं। उनकी टिकट कटने की स्थिति में पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह पर फिर दांव खेल सकते हैं।

बिलासपुर: बिलासपुर लोकसभा सीट अभी रिक्त है। यहां भाजपा के अरुण साव लोकसभा सदस्य रहे। उप मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया। उनकी जगह इस बार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जुड़े डा. विनोद तिवारी, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विश्व हिंदू परिषद के डा. ओम माखीजा चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि यहां शील साहू, भूपेंद्र सवन्नी, रजनीश सिंह के नाम चर्चा में सामने आए हैं। जांजगीर-चांपा: इस सीट में भाजपा एक बार कमला पाटले को टिकट दे सकती है। पिछली बार उनकी टिकट काटी गई थी। वह लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं। अभी इस सीट से भाजपा के लोकसभा सदस्य गुहाराम अजगले हैं।

सरगुजा: यहां पिछली बार भाजपा की रेणुका सिंह लोकसभा सदस्य चुनी गई थीं। इस बार रेणुका विधानसभा चुनाव 2023 में विधायक बन चुकी हैं। उनकी जगह भाजपा के नेता विजय नाथ सिंह को भाजपा मैदान में उतार सकती है, जो कि संघ के करीबी हैं। हालांकि इस सीट पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम सेवक पैकरा का नाम भी चल रहा है। इसके अलावा भाजपा नेता रामलखन पैकरा भीप्रबल दावेदार हैं। ये सरगुजा भाजपा के जिला मंत्री हैं। ये भी संघ के करीबी हैं। कमलभान सिंह के नाम की भी चर्चा है। बस्तर: इस सीट से भाजपा के पूर्व लोकसभा सदस्य दिनेश कश्यप, रूप सिंह मंडावी के नाम की चर्चा है। महिलाओं में कोंडागांव की विधायक लता उसेंडी, दंतेवाड़ा के पूर्व विधायक दिवंगत भीमा मंडावी की पत्नी ओजस्वी मंडावी के नाम की भी चर्चा है।

कांकेर: कांकेर से वर्तमान लोकसभा सदस्य मोहन मंडावी व भाजपा नेता हीरा मरकाम की दावेदारी चल रही है। रायपुर: वर्तमान के लोकसभा सदस्य सुनील सोनी को टिकट मिल सकती है। कोई बड़ा उलटफेर हुआ तो इस सीट पर संघ के प्रांत संघचालक डा. पूर्णेंदु सक्सेना, भाजपा के महामंंत्री संजय श्रीवास्तव व भाजपा प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता के नाम की चर्चा है।

रायगढ़: रायगढ़ की सीट अभी रिक्त है। यहां की लोकसभा सदस्य गोमती साय विधायक निर्वाचित हो चुकी हैं। यहां सेवानिवृत्त आइएएस आरपी साय व जशपुर के विधायक रायमुनि भगत के नाम की चर्चा है। महासमुंद: इस सीट से वर्तमान लोकसभा सदस्य चुन्नीलाल साहू की दावेदारी मजबूत है।

गाँव के लोगों की लाइफस्टाइल में भारी बदलाव देखी गई अनाज पर लोग कम खर्च कर रहे हैं. वहीं, फ्रिज टीवी मोबाइल पर 15 फीसदी लोग खर्च कर रहे हैं. रिपोर्ट

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की लाइफस्टाइल में भारी बदलाव देखी गई अनाज पर लोग कम खर्च कर रहे हैं. वहीं, फ्रिज टीवी मोबाइल पर 15 फीसदी लोग खर्च कर रहे हैं. रिपोर्ट

इस सर्वेक्षण का उद्देश्य घरेलू मासिक प्रति व्यक्ति उपभोग व्यय (MPCE) का ब्यौरा तैयार करना है और देश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और इसका सामाजिक-आर्थिक समूहों में अलग-अलग वितरण का पता लगाना है.

नीति आयोग के अध्यक्ष बीवीआर सुब्रमण्यम ने जारी रिपोर्ट में बताया गया कि देश भर में खाने की वस्तुओं का भारतीय घरों में खर्चे में कमी आई है. इतिहास में पहली बार देश के ग्रामीण और शहरी इलाकों के घरों का खर्च घटकर 50 फीसदी से नीचे आया है, वहीं दूसरी चीजों का खपत बढ़ गया है जिससे लोगों का खर्च बढ़ गया है.

गांवों में लोगों का खर्च बढ़ रहा है
घरेलू उपभोग व्यय सर्वेक्षण के अनुसार ग्रामीण इलाकों में लोगों का खर्च (Expenditure) बढ़ा है. ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की लाइफस्टाइल में भारी बदलाव देखी गई है जिससे लोगों की खर्च बढ़ रही है. वहीं शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में गैप 90 फीसदी से घटकर 70 फीसदी हो गया है. साल 2022-23 में औसत प्रति व्यक्ति मासिक घरेलू कंजप्शन खर्च (एमपीसीई) ग्रामीण भारत में 3,773 और शहरी क्षेत्रों में 6,459 था. रिपोर्ट में कहा गया कि ग्रामीण इलाकों में अनाज की खपत 11 फीसदी से घटकर 5 फीसदी हो गई है, जबकि शहरी इलाकों में यह घटकर 4 फीसद ही रह गई है.

घरों का खर्च कम हुआ
घरेलू उपभोग व्यय सर्वेक्षण के अनुसार, ग्रामीण इलाकों में भारत के इतिहास में पहली बाद खाने पर घरों का खर्चा 50 फीसदी से कम हुआ है, शहरी इलाकों में अनाज पर खर्च घटकर 40 फीसद से भी कम गया है. ग्रामीण इलाकों में ताजे फलों की खपत में वृद्धि हुई है, बेवरेजेज और प्रोसेस फूड के कंजप्शन में बेतहाशा वृद्धि हुई है. बेहतर, खास कर रूढ़ीवादी लाइफस्टाइल से हटकर जीने में लोग खूब खर्च कर रहे हैं.

लोगों का लाइफस्टाइल बदल रही
रिपोर्ट में कहा गया है कि लोगों की लाइफस्टाइल में बड़ी बदलाव आई है. यह अर्थव्यवस्था की दृष्टि से बेहतर संकेत है. ये मंहगाई पर काबू पाने के लिए बेहतर संकेत हैं. इससे गरीबी दर को कम करने में मदद मिलेगी. रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई है कि जल्द ही गरीबी दर घटकर 5 फीसद तक पहुंच जाएगी.

घरेलू उपभोग व्यय सर्वेक्षण (Household Consumer Expenditure Survey) सर्वे के कुछ प्रमुख बिन्दु-

* ग्रामीण इलाकों में प्रति व्यक्ति मासिक (Monthly per capita) उपभोग 164 फीसदी बढ़ी है, जबकि शहरी इलाकों में यह 146 फीसदी बढ़ी है.

* ग्रामीण इलाकों में उपभोग (Consumption) में 2.6 गुना बढ़ोतरी हुई है, वहीं शहरी इलाकों में 2.5 गुना बढ़ी है.

* शहरी के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोग बढ़े हैं.

* लोगों की कमाई बढ़ी है और खाने पर कम खर्च करना पड़ रहा है.

* ग्रामीण और शहरी इलाकों में खर्च करने की दृष्टि से गैप कम हो रहा है.

*अनाज पर लोग कम खर्च कर रहे हैं. वहीं, फ्रिज टीवी मोबाइल पर 15 फीसदी लोग खर्च कर रहे हैं.