बागबाहरा : बाजार चौक बागबाहरा में एक व्यक्ति 40 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ाया

बागबाहरा : बाजार चौक बागबाहरा में एक व्यक्ति 40 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ाया  थाना बागबाहरा में उप-निरीक्षक के अनुसार दिनांक20/03/2024 को हमराह स्टाफ आरक्षक 333, 658 मय शासकीय वाहन क्रमांक CG 03 8938 के पेट्रोलिंग हेतु रवाना हुआ था। कि पेट्रोलिंग के दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति बाजार चौक के पास एक जुट बोरा में भरकर छिपाकर झिल्ली पैकेट में 05 – 05 लीटर क्षमता वाले में महुआ शराब भरकर रखा है ग्राहक तलाश रहा है जिसकी मुखबिर सूचना पंचनामा तैयार कर एवं रास्ता में मिले गवाह हेमराह महानंद एवं चम्पत सिन्हा को मुखबिर सूचना पंचनामा से अवगत कराकर कार्यवाही में उपस्थित होने धारा 160 जा0फौ0 का नोटिस तामिल कराकर गवाहों एवं हमराह स्टाफ के साथ मुखबिर के बताये स्थान बाजार चौक बागबाहरा पहुंचे जहां पर एक व्यक्ति बोरा में भरकर सामान को छिपाकर रखे मिला जिसे घेराबंदी कर पकड़कर नाम पता पुछने पर अपना नाम पिन्टू यादव निवासी फुलवारीपारा बागबाहरा का रहने वाला बताया। जिसे बोरा में भरे सामान के बारे में पुछने पर हिला हवाला जवाब देते हुए शराब होना बताये बाद आरोपी को उसके कब्जे से मिले जुट बोरा में भरे सामान के बारे में तलाशी लेने संबंध में सहमति प्राप्त किया। सहमति देने पर पहले मैं स्वयं व पुलिस स्टाफ, शासकीय वाहन एवं गवाहो की तलाशी पिन्टू यादव को दिया।

कोई संदेहास्पद वस्तु नही मिला बाद आरोपी के कब्जे वाले जुट बोरा में रखे सामान कि तलाशी लिया जिसमें 08 सफेद रंग की झिल्ल्ली में भरा 05 – 05 लीटर क्षमता वाले में शराब जैसे गंध वाला तरल पदार्थ भरे मिला जिसका गवाहों के समक्ष मौके पर बरामदगी पंचनामा तैयार कर बरामद किया गया और आरोपी के कब्जे 08 सफेद रंग की झिल्ल्ली में भरा 05 – 05 लीटर क्षमता वाले में शराब जैसे गंध वाला तरल पदार्थ को गवाहों से चखवा कर, सुंघवाकर पहचान कराया जो गवाहों द्वारा तीक्ष्ण गंध कड़वा स्वाद वाला हाथ भठ्ठी की कच्ची महुआ शराब होना पहचान किये जिसका पहचान पंचनामा तैयार किया। बाद आरोपी को उक्त शराब रखने के संबंध में वैद्य कागजात पेश करने का नोटिस दिया तब आरोपी द्वारा कोई कागजात नही होना लिखित में दिया। तब आरोपी के कब्जे से शराब को सीलबंद करने सील पंचनामा तैयार किया बाद आरोपी के कब्जे से एक जुट बोरा में भरा 08 पाउच सफेद रंग के झिल्ली में भरा प्रत्येक में 05 – 05 लीटर हाथ भठ्ठी कच्ची महुआ शराब जुमला शराब 40 लीटर कीमती 8000 रूपये को समक्ष गवाहन मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया एवं शीलबंद किया गया। आरोपी पिन्टू यादव पिता धर्मेन्द्र यादव उम्र 30 वर्ष साकिन वार्ड नं 13 फुलवारीपारा बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरप्तारी का कारण बताकर दिनांक 20/03/2024 के 11:15 बजे गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजन को दिया गया। एवं मौके में ही घटना स्थल का मौका नक्शा तैयार कर आरोपी के विरूद्ध देहाती नालसी पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

बसना : वार्ड नं 01 बिजली ऑफिस के पिछे बसना में अपने घर के सामने एक महिला लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रही है कि सूचना पर हुई कार्यवाही

बसना : वार्ड नं 01 बिजली ऑफिस के पिछे बसना में अपने घर के सामने एक महिला लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रही है कि सूचना पर हुई कार्यवाही  थाना बसना में प्रधान आरक्षक के अनुसार दिनांक 20/03/2024 को हमराह स्टाफ आरक्षक 661,म.आर 48 के साथ स्वयं के वाहन मोटर सायकल में जुर्म जरायम पतासाजी व अवैध शराब रेड कार्यवाही पर टाउन / देहात रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर से सूचना मिला की वार्ड नं 01 बिजली ऑफिस के पिछे बसना में अपने घर के सामने निरा बारिक नामक महिला आम लोगो को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रही है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह रंजन सागर एवं खेमराज महंती को साथ में लेकर मुखबीर के बताये स्थान पर रेड की कार्यवाही किया जहां शराब पिने वाले पुलिस को देखकर भाग गये शराब पिने का साधन उपलब्ध कराते एक महिला को पकडे जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम निरा बारिक पति उदल बारिक उम्र 50 साल साकिन वार्ड नं 01 बिजली ऑफिस के पिछे बसना थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 की निवासी होना बतायी एवं लोगों को शराब पिने पीलाने का साधन उपलब्ध कराना स्वीकार कि जिसे धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया जो साधन उपलब्ध कराने के संबंध में कोई कागजात नहीं होना बतायी कि गवाहों के समक्ष 02 पौवा देशी प्लेन शराब का खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है को जप्त कर सीलबंद किया गया कि आरोपिया का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से दिनांक 20/03/2024 के 17-40 बजे गिरफ्तार किया गया मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया । आरोपिया के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।

छत्‍तीसगढ़ में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान का होगा आकलन, सरकार ने जारी किया आदेश

छत्‍तीसगढ़ में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान का होगा आकलन, सरकार ने जारी किया आदेश  छत्‍तीसगढ़ में किसानों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में बेमौसम बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान के आकलन को लेकर विष्‍णुदेव साय सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। छत्‍तीसगढ़ में किसानों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में बेमौसम बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान के आकलन को लेकर विष्‍णुदेव साय सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। आपदा विभाग बेमौसम बारिश से किसानों की नुकसान फसलों का आकलन करेगी। इसके बाद साय सरकार किसानों को उचित मुआवजा देंगे। इसे लेकर आपदा विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।बतादें कि प्रदेश में बीते दिनों बारिश के साथ ओले गिरे। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। इससे गेहूं, चना की फसल के साथ ही सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। फसलों के नुकसान का होगा आकलन इससे पहले सीएम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स लिखा था कि बेमौसम बारिश और ओले गिरने से फसलों को हानि हुई है। इससे किसान भाइयों को मायूस होने की जरूरत नहीं है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। हमारी सरकार किसानों के हितों के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

CG रायपुर: घर बनाने का सही मौका, छड़ सरिया की कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट, जानिए रायपुर में प्रति टन का भाव

CG रायपुर: घर बनाने का सही मौका, सरिया की कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट, जानिए रायपुर में प्रति टन का भाव। अगर आप घर बनाने की प्लानिंग कर रहे है तो यह अच्छा मौका है। इन दिनों लोहा बाजार में मंदी के चलते सरिया की कीमतों में जबरदस्त गिरावट आई है। सरिया की कीमतें अपने चार साल पहले के स्तर पर पहुंच गई है। अगर आप घर बनाने की प्लानिंग कर रहे है तो यह अच्छा मौका है। इन दिनों लोहा बाजार में मंदी के चलते सरिया की कीमतों में जबरदस्त गिरावट आई है। सरिया की कीमतें अपने चार साल पहले के स्तर पर पहुंच गई है और वर्तमान में रायपुर में फैक्ट्रियों में सरिया की कीमतें 51 हजार रुपये प्रति टन बिक रही हैं।वहीं रिटेल में इसकी कीमतें 53 हजार 500 रुपये प्रति टन तक है। वर्ष 2020 में ही सरिया की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू हुई थी और मार्च 2020 में इसका दाम 51 हजार रुपये प्रति टन था। सरिया की कीमतों में गिरावट के साथ ही अब आयरन ओर की कीमतों में भी गिरावट है। क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि अब आयरन ओर की कीमतों में भी गिरावट आ रही है। छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल नचरानी ने बताया कि सरिया की कीमतें अभी अपने चार वर्ष पहले के स्तर पर पहुंच गई है। कोरोना काल के दौरान सरिया इसी कीमत पर मिल रहा था। 80 हजार रुपये के पार था सरिया 2022 में मार्च 2022 में सरिया अपने अब तक के शिखर पर पहुंच गया था और रायपुर में सरिया की कीमतें 80 हजार रुपये प्रति टन पार हो गई थी। इसके बाद ही कीमतों में गिरावट आना शुरू हुआ था। सीमेंट के दाम में भी गिरावट सीमेंट की कीमतों में भी गिरावट है और चिल्हर में 280 से 290 रुपये प्रति बैग बिक रहा है। बताया जा रहा है कि सीमेंट की कीमतें भी लंबे समय बाद 300 रुपये से नीचे आई हैं और आने वाले दिनों में भी कीमतों में तेजी की उम्मीद नहीं है।

CG -: सरकारी नौकरी लगते ही युवती ने की ब्रेकअप नाराज युवक ने प्रेमिका को दौड़ा दौड़ा मार डाला, कहा- 8 साल का प्यार था फर्जी रेप केश मे फ़साने से था नाराज!

CG -: सरकारी नौकरी लगते ही युवती ने की ब्रेकअप नाराज युवक ने प्रेमिका को दौड़ा दौड़ा मार डाला, कहा- 8 साल का प्यार था फर्जी रेप केश मे फ़साने से था नाराज!

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के फिंगेवर में सोमवार शाम 27 साल की स्वास्थ्य कर्मी की हत्या हो गई। बासीन गांव में हुए हत्या कांड की सूचना पर पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। (Chhattisgarh Murder news) आरोपी का कहना है कि दोनों के बीच 8 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सरकारी नौकरी मिलने के बाद लड़की ने उससे ब्रेकअप कर लिया। उसने कई दिनों तक मनाने की कोशिश की। इस बीच लड़की ने दुष्कर्म का केस कर उसे जेल भिजवा दिया। जेल से छूटने के बाद भी वह उसे मनाने की कोशिश करता रहा। न मानी तो मार दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, आराधना साहू फिंगेश्वर ब्लॉक में सिर्रीकला गांव की सीएचओ थी। वह मूलत: रायपुर के मठपुरैना की रहने वाली थी। नवापारा-राजिम में रहने वाले श्याम साहू ने सोमवार शाम 4 बजे उसकी हत्या कर दी। फिंगेश्वर पुलिस की पूछताछ में उसने बताया, नवापारा-राजिम युवती का ननिहाल था। यहां उसके नाना के घर के बगल में ही आरोपी का भी घर था। आसपास रहते दोनों को प्रेम हो गया और ये संबंध आठ सालों तक चला। इसी बीच युवती की सरकारी नौकरी लग गई।
फिर उसने लड़के से ब्रेकअप कर लिया। युवक को ये नागवार गुजरा। उसने लड़की को मनाने की कोशिश की। लड़के की मनाने की कोशिशों से लड़की बहुत ज्यादा परेशान रहने लगी। 2022 में युवती की रिपोर्ट पर युवक को 376 के मामले में जेल जाना पड़ा। युवक इन बातों से काफी नाराज था। इसीलिए उसने लड़की को मारने की योजना बनाई।

जान बचाने दूसरे के घर घुसी, वहीं जाकर कर दी हत्या
सोमवार शाम आराधना अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद घर वापस लौट रही थी। इस दौरान बासीन गांव के पास श्याम ने उसे देखा और उसका पीछा करने लगा। श्याम को अपने पीछा आता देखकर युवती बासीन की गलियों में अपनी गाड़ी दौड़ाती रही। गांव के पानी टंकी के पास श्याम ने उसे रोक लिया और उस पर हमला कर दिया। जान बचाने इधर-उधर भागते हुए युवती एक घर मे जा घुसी। लेकिन, यहां भी खुद को बचाने में नाकाम रही। युवक ने घर घुसकर धारदार हथियार से उस पर हमला किया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव के लोगों की मदद से पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।

छत्‍तीसगढ़ दौरे पर आज आएंगे सचिन पायलट, दो दिन तक जांजगीर और बिलासपुर में कार्यकर्ताओं संग करेंगे बैठक

छत्‍तीसगढ़ दौरे पर आज आएंगे सचिन पायलट, दो दिन तक जांजगीर और बिलासपुर में कार्यकर्ताओं संग करेंगे बैठक छत्तीसगढ़  पांच लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के बाकी प्रत्याशियों की टिकटों की घोषणा 21 मार्च को हो सकती है। कांग्रेस पदाधिकारियों के मुताबिक टिकटों पर प्रत्याशियों ने नाम लगभग तय हो चुके हैं। पांच लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के बाकी प्रत्याशियों की टिकटों की घोषणा 21 मार्च को हो सकती है। कांग्रेस पदाधिकारियों के मुताबिक टिकटों पर प्रत्याशियों ने नाम लगभग तय हो चुके हैं। इसकी घोषणा बाकी है। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश की पांच सीटों पर एक से अधिक दावेदारों के नाम आने के बाद पार्टी बाकी दावेदारों की संतुष्टि के लिए रणनीति बना चुकी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट दो दिवसीय प्रदेश दौरे पर गुरूवार को राजधानी पहुंचेंगे। वे दोपहर 1.45 बजे रायपुर से जांजगीर चांपा के लिए रवाना होंगे। शाम 4.30 बजे जांजगीर में चुनाव प्रचार व लोकसभा कार्यकताओं की बैठक में हिस्सा लेंगे। शाम छह बजे जांजगीर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। 22 मार्च को वे सुबह 11.30 बजे रायपुर लोकसभा के कार्यकताओं की बैठक लेंगे। इसके बाद वे शाम चार बजे राजीव भवन से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

छत्तीसगढ़ के राजकीय वृक्ष से लेकर सब्जी तक 10 ऐसे सवालों के जवाब

1. छत्तीसगढ़ राज्य के प्रशासन ने गेंदा फूल को छत्तीसगढ़ राज्य का राज्य पुष्प घोषित किया गया है। इसका वैज्ञानिक नाम (Rhynchostylis Gigantea) है. गेंदा फूल का अंग्रेजी नाम Marigold है।

2. छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है? छत्‍तीसगढ़ के 9 सबसे फेमस फूड, खाते ही आ जाएगा मजा मुठिया …फरा …खुरमा …बफौरी …बारा …दुबकी कढ़ी दुबकी कढ़ी भी छत्‍तीसगढ़ के सबसे फेमस फूड में से एक है। …दाल पीठी हेल्‍दी फूड की बात करें तो दाल पीठी उनमें से एक है। …बोरे बासी बोरे बासी छत्‍तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में ज्‍यादा पसंद किया जाता है।

3. साल /सरई छत्तीसगढ़ राज्य का राजकीय वृक्ष है।
इसका वैज्ञानिक नाम Shorea Robusta है।
साल का वृक्ष बस्तर जिला में सर्वाधिक संख्या में पाया जाता है। इस कारण से बस्तर को साल वनों का द्वीप भी कहा जाता है।
साल का वृक्ष लगभग पाँचसौ साल तक जीवित रह सकता है।4. राज्य शासन ने जुलाई 2001 को बस्तरिया पहाड़ी मैना को राजकीय पक्षी के रूप में चुना। प्राणी शास्त्र में चार पप्रकार की पहाड़ी मैनाओं का विवरण मिलता है, जो क्रमशः उत्तरी ग्रेकुला रिलिजियोसा, दक्षिणी ग्रेकुला इंटरमीजिया, पूर्वी ग्रेट पेनिन्सुलेरिस एवं अंडमान हिल ग्रेटी अंदमानेंसिस है। इसमें तीसरे नंबर का ग्रेट पेनिन्सुलेरिस बस्तर का पहाड़ी मैना है. वर्त्तमान में इनका मुख्य विचरण क्षेत्र दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव, जगदलपुर, कांगेर घाटी, गुप्तेश्वर, तिरिया, कूंचा आदि वनों में पाया जाता है. कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में पहाड़ी मैना को संरक्षित किया जा रहा है क्योंकि इसका अस्तित्व खतरे में हैं।

5.छत्तीसगढ़ का राजकीय फल छत्तीसगढ़ का राजकीय फल कटहल है कटहल एक मात्र ऐसा फल है जो पेड़ो की जड़ से लेकर शाखाओं तक लगते हैं।कटहल काँटेदार वजनिय फल होता है।

6. रायपुर के पास कौन सी नदी बहती है?
नदियाँ – महानदी और खारून रायपुर जिले की प्रमुख नदियाँ हैं। महानदी छत्तीसगढ़ की सबसे महत्वपूर्ण नदी है, जो धमतरी जिले के सिहावा तहसील के श्रृंगी पर्वत से निकलती है।

7. छत्तीसगढ़ में कितने धर्म है?
. केंद्र सरकार ने धर्म आधारित जनगणना 2011 के ताजा आंकड़े के मुताबिक छत्तीसगढ़ में दो करोड़ 55 लाख 45 हजार 198 लोग हैं। इनमें से 93.24 फीसदी हिंदू हैं। मुस्लिम 0.02 और ईसाई 0.019 प्रतिशत हैं। जबकि सिख 0.0027 प्रतिशत व जैनधर्म को मानने वाले 0.00240 प्रतिशत हैं। बुद्धिष्ट 0.0027 फीसदी हैं। 0.019 प्रतिशत अन्य धर्मों को मानते हैं जबकि 23 हजार 262 लोगों ने अपने धर्म का उल्लेख नहीं किया।
प्रदेश की कुल आबादी के एक करोड़ 96 लाख यानी 77 फीसदी लोग गांवों और 59 लाख लोग शहरों में रहते हैं। दो करोड़ अड़तीस लाख उन्नीस हजार 789 हिंदुओं में से एक करोड़ 19 लाख 68 हजार 245 पुरुष और एक करोड़ 18 लाख 51 हजार 544 महिलाएं हैं। यानी पुरुषों का प्रतिशत 50.24 और महिलाओं का 49.75 है। मुस्लिमों में सिखों, जैनियों में पुरुष महिलाओं से अधिक हैं। जबकि क्रिश्चियन, बुद्धिस्ट व अन्य धर्मावलंबियों तथा धर्म का उल्लेख नहीं करने वाले 23262 लोगों में महिलाएं पुरुषों से अधिक हैं।

8. छत्तीसगढ़ में कुल कितनी नदियां हैं?
जिसके अंतर्गत महानदी, शिवनाथ,अरपा, इंद्रावती, सबरी, लीलागर, हसदो, मांड, पैरी तथा सोंढूर प्रमुख नदियां है। महानदी छत्तीसगढ़ की जीवन रेखा है। बस्तर की नदियों को छोड़कर छत्तीसगढ़ की अन्य प्रमुख नदियां – शिवनाथ, अरपा, हसदो, सोंढूर, जोंक आदि महानदी में मिलकर इस नदी का हिस्सा बन जाती है।

9. छत्तीसगढ़ में सबसे ऊंचा स्थान कौन सा है? जिले के सामरी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी गौर-लाटा की पहाड़ी फिलहाल स्थानीय पर्वतारोहियों की पसंदीदा जगह है और ट्रेकिंग के लिए भी प्रसिद्ध है ।
10.छत्तीसगढ़ का पहनावा क्या है?
पुरूष सामान्यतया `धोती कुर्ता`, `गमछा` पहनते हैं और सिर में पागा (पगड़ी) का प्रयोग करते हैं साथ ही पैरो में एक विशेष प्रकार का जूता पहनते हैं। जिसे `भदई` कहते हैं। महिलाए सामान्यतया `साड़ी और ब्लॉउज` (लुगरा-पोलगा) पहनती हैं तथा अपने पैरो में एक विशेष जूता जिसे `अटकारिया` कहते हैं पहनती हैं।

बसना : छत्तीसगढ़ के प्रख्यात बच्चों के हड्डी रोग विशेषज्ञ अब अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में उपलब्ध

बसना : छत्तीसगढ़ के प्रख्यात बच्चों के हड्डी रोग विशेषज्ञ अब अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में उपलब्ध
डॉ. दीप्तिमान जेम्स
D. Ortho, MS Ortho (CMC Vellore) (Gold Medal) DNB Orho, MNAMS
FIPO (Sickkids, toronto) YAHF (UK) Consultant Pediatric Orthopaedics
23 मार्च 2024
सुबह 11 से 01 बजे तक
संपर्क करें
AGRAWAL
NURSING HOME
MULTISPECIALITY HOSPITAL
उपलब्ध उपचार
क्लब फुट (CTEV)
सिकलिंग एवं गठिया रोग
चाल एवं लंबाई में अंतर (LLD)
चलने में परेशानी, जोड़ो के दर्द आर्थराइटिस
जन्मजात विक्रतियाँ
Knock Knee / Bowleg
कूबड़, Radial Club Hand, DDH
बच्चों के सभी प्रकार के फ्रेक्चर (Non Operative / Operative Treatment)
अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
बसना, जिला – महासमुंद (छ.ग.)
84618-11000, 77730-86100

Basna -:अग्रवाल नर्सिंग होम में मूत्र एवं सिटी स्कैन द्वारा पथरी की सटीक जांच किडनी, प्रोस्टेट एवं पथरी इत्यादि सभी ऑपरेशन अब बसना मे

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में मूत्र एवं सिटी स्कैन द्वारा पथरी की सटीक जांच किडनी, प्रोस्टेट एवं पथरी इत्यादि सभी ऑपरेशन अब बसना मे
AGRAWAL NURSING HOME
MULTISPECIALITY HOSPITAL
यूरोलॉजी कैंप
मूत्र एवं पथरी जांच, परामर्श एवं ऑपरेशन
• किडनी की पथरी का समुचित इलाज एवं सर्जरी • प्रोस्टेट का इलाज एवं सर्जरी
• किडनी में सूजन एवं सिकुडन का इलाज
• पुरुषों में बाँझपन एवं नपुंसकता का उपचार
कोषका संक्रमण एवं मूत्र नली का सिकुडन
• किडनी, प्रोस्टेट और टेस्टिस के कैंसर का इलाज
• पेशाब का रुक रुक कर आना, लीक करना या खून आने का उपचार
पीडियाट्रिक यूरोलॉजी की सेवाएं
इमरजेंसी यूरोलॉजी की सेवाएं, ट्रामा से लेकर
किडनी में यूरिन ब्लॉकेज तक
शुक्रवार
22 मार्च 2024
शाम 5 बजे से
डॉ. योगेश बारापात्रे
MBBS, MS, MCh
यूरो सर्जन
जांच फीस मात्र ₹700
सिटी स्कैन द्वारा पथरी की सटीक जांच
किडनी, प्रोस्टेट एवं पथरी इत्यादि सभी ऑपरेशन
ऑपरेशन के इच्छुक मरीज अपनी सभी जांच रिपोर्ट के साथ 21 मार्च तक भर्ती हो जाएं
अग्रिम पंजीयन अनिवार्य
अग्रवाल नर्सिंग होम
बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)
प्रतिदिन निःशुल्क
डायलिसिस उपलब्ध
ICU बैकअप के साथ
अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

महासमुंद -: दोस्त की हत्या के बाद लाश को कंधे मे उठाकर तालाब के बेसरम झाड़ियों मे फेक दिया हत्या का कारण और दोस्त आरोपी को पुलिस ने ढूंढ़ निकाला

महासमुंद -: दोस्त की हत्या के बाद लाश को कंधे मे उठाकर तालाब के बेसरम झाड़ियों मे फेक दिया था, आखिर दोस्त ने ही क्यों की हत्या, कारण और दोस्त आरोपी को पुलिस ने ढूंढ़ निकाला

घटना का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुरेश पटेल पिता पिरीत पटेल उम्र 55 वर्ष सा0 पटेल पारा वार्ड नं 05 नांदगांव थाना व जिला महासमुंद छ0ग0 तथा भगवती राईस मिल में कुली मजदूरी का काम करता हूं । मेरे परिवार में मेरे पत्नि के अलावा मेरे दो बेटे हैं व एक बहू है। छोटे बेटे की शादी नही हुई है। मैं तथा मेरा छोटा बेटा पूनम पटेल भगवती राईस मिल बेलसोंडा मे काम करते हैं । मेरी प्रतिदिन छुट्टी रात्रि करीबन 08.00 बजे होती है तथा मेरे बेटे की छुट्टी शाम 05.00 बजे हो जाती है । दिनांक 18.03.2024 के करीबन 05.00 बजे शाम को मेरा बेटा पूनम पटेल राईस मिल से छुट्टी होने के बाद घर जाने के लिये निकला था। मैं जब अपने घर वापस आया तो पता चला कि मेरा बेटा पूनम पटेल अभी तक घर वापस नहीं आया है। घरवालों के बताने के बाद मैं तुरंत अपने बेटे को खोजने के लिये निकला करीबन 11.00 बजे रात्रि तक खोजने के बाद नहीं मिलने पर घर वापस आ गया । फिर दिनांक 19.03.2024 के प्रातः सुबह 07.00 बजे पुनः अपने बेटे पूनम पटेल को खोजने के लिये निकला था तो देखा कि फतौव्वा तालाब के पास काफी लोगों का भीड जमा है।

पास जाकर देखा तो बेटा पूनम पटेल का था शव तालाब के बिचों बीच बेशरम के पेड के पास नग्न अवस्था में चित्त हालत में मृत अवस्था में जमीन पर पडा हुआ था। कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना महासमुन्द में अपराध/धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक घटना को गंभीरता से पुलिस की टीम को आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देषित किया। पुलिस की टीम घटना स्थल मौका पहुच कर घटना निरीक्षण कर मृतक के बारे में अलग-अलग टीम गठित कर छोटी सी छोटी जानकारी एवं परिवार संबंधि, भूमि बटवारा संबंधि एवं मृतक के निजी जीवन के संबंध में जानकारी एकत्र किया गया। जाॅच दौरान पता चला कि मृतक रात्रि में लगभग 09ः30 बजे पानी पाउट, डिस्पोजन, चखना लेने गाॅव के बिहारी दुकान में गांव के प्रेम जांगडे के साथ खरीदने गया था।

मृतक को आखरी बार प्रेम जांगडे के साथ देखने से प्रेम जांगडे पर संदेह होने पर पुलिस की टीम के द्वारा प्रेम जांगडे को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया घटना के संबंध में पूछताछ करने पर पुलिस टीम को गोलमोल जवाब देकर गुमराह करने लगा। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ संतोषप्रद जवाब नही मिलले से बारिकी एवं कडाई से पूछताछ बताया कि मृतक पूनम पटेल के साथ शराब पीने हेतु बिहारी दुकान से चखना, डिस्पोजल, पानी पाउच लेकर गांव के फतौव्वा तलाब के पास शराब पीने के लिए जाना और दोनो मिलकर शराब पीना। शराब पीने के दौरान दोनो आपसी विवाद होना और मृतक द्वारा अश्लील गाली गलौच करना जिससें गुस्से में आकर हाथ मुक्का से मारना और नाक मुह से खुन निकलने लगा जिससे मृतक बिहोस होकर जमीन में गिर गया कि इसी बीच पाकिट में रखे ब्लैड नुमा कटर को निकालकर मृतक पूनम पटेल का गला को काट देना और मृतक का मृत्यु हो जाने पर उसे शव को छुपाने के नियत से अपने कन्धें में उठाकर तलाब के बीचों बीच ले जाना, इसी बीच दोनो नशे में होने से रास्ते दोनो गिर जाना से मृतक के शव घसिटते हुये बेसरम के झाडियों के पास फेक देना बताया और अपराध करना स्वीकार किया और

घटना में पहने खून लगे कपडे जला देना बताया। पुलिस टीम के द्वारा आरोपी प्रेम जांगडे पिता श्रवण कुमार जांगडे उम्र 24 वर्ष सा. ग्राम नांदगाॅव थाना महासमुन्द, जिला महासमुन्द के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 नग ब्लैड नुमा कटर तथा घटना के समय पहने अधजला कपडा को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूध्द थाना सिटी महासमुन्द में अपराध/धारा 302 भादवि के तहत् कार्यवाही किया गया। यह सम्पूर्ण कार्यवाही सायबर सेल की टीम एवं थाना महासमुन्द पुलिस की टीम के द्वारा किया गया।(01) प्रेम जांगडे पिता श्रवण कुमार जांगडे उम्र 24 वर्ष सा. ग्राम नांदगाॅव थाना महासमुन्द, जिला महासमुन्द।