छत्तीसगढ़ में 16 से 20 मार्च तक मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है प्रदेश के अधिकांश स्थानों में तेज अंधड़ चलने की संभावना हैं कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली देखे अपने जिलों की स्थिति

छत्तीसगढ़ में 16 से 20 मार्च तक मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है प्रदेश के अधिकांश स्थानों में तेज अंधड़ चलने की संभावना हैं कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली देखे अपने जिलों की स्थिति

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 16 से 20 मार्च तक मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अधिकांश स्थानों में तेज अंधड़ चलने की संभावना हैं कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने और बारिश की संभावना भी जताई गई है। आज शाम से ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ के साथ बादल गरजने की संभावना है। आज 16 मार्च को कबीरधाम, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर, बलौदाबाजार, रायपुर, बेमेतरा, दुर्ग, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बालोद, कांकेर और राजनांदगांव जिले के कुछ क्षेत्रों में तेज अंधड़ चल सकती है।

17 मार्च को जशपुर,सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर, कोरबा, बिलासपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, दुर्ग, बेमेतरा,रायपुर में तेज अंधड़ के साथ बादल गरजेंगे कुछ स्थानों में भारी बारिश भी संभावित है। वहीं 18 मार्च को भी बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा, कोरिया, कबीरधाम सहित कई क्षेत्रों में अंधड़ चलने व बादल गरजने की संभावना है। 19 और 20 मार्च को भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी, बारिश से तापमान में कमी के आसार भी हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के गिरौदपुरी धाम पहुंचने पर, हेलीपैड पर क्षेत्रवासियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।श्री साय ने गुरु गद्दी और जैतखाम की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

राज्य नीति आयोग द्वारा सृजित “मोर सपना, मोर विकसित छत्तीसगढ़” पोर्टल के द्वारा छत्तीसगढ़ के नागरिक दे सकते है सुझाव

‘अमृतकाल : छत्तीसगढ विजन @2047’ विजन डॉक्यूमेंट हेतु नागरिकों से पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन सुझाव आमंत्रित राज्य नीति आयोग द्वारा सृजित “मोर सपना, मोर विकसित छत्तीसगढ़” पोर्टल के द्वारा छत्तीसगढ़ के नागरिक दे सकते है सुझाव https://सद्गुस्पक .cg.gov.in/viksitcg/#/homeपो र्टल पर भेज सकते हैं सुझावरा यपुर, 16 मार्च 2024

वर्ष 2047 तक राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बनाने हेतु की गई परिकल्पना को साकार करने में छत्तीसगढ़ राज्य की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। छत्तीसगढ़ राज्य में 2047 तक सभी सेक्टर्स के त्वरित विकास सुनिश्चित करने हेतु राज्य नीति आयोग द्वारा “अमृतकाल : छत्तीसगढ विजन @2047” संबंधित विजन डॉक्यूमेंट तैयार किये जाने का कार्य किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी द्वारा विधानसभा बजट सत्र में की गई घोषणा अनुसार राज्य शाासन द्वारा आगामी राज्य स्थापना दिवस दिनांक 01 नवम्बर 2024 को राज्य का विजन डॉक्यूमेंट “अमृतकाल छत्तीसगढ विजन @ 2047” जारी किया जाना है।

सर्व समावेशी विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने के उद्देश्य से राज्य नीति आयोग द्वारा राज्य के नागरिकों से ऑनलाईन सुझाव आमंत्रित करने के लिये पोर्टल का सृजन किया गया है। जिसका यूआरएल
https://sdgspc. cg.gov.in/viksitcg/#/home
है।राज्य नीति आयोग द्वारा सृजित “मोर सपना, मोर विकसित छत्तीसगढ़” पोर्टल के द्वारा छत्तीसगढ़ के नागरिक अपने सुझाव प्रेषित कर सकते हैं तथा राज्य के चौमुखी विकास हेतु अपना सक्रिय योगदान दे सकते है।

छत्तीसगढ़ -: 30 नगरीय निकायों के लिए 112 करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 111.88 करोड़ रुपए मंजूर

रायपुर नगर निगम के लिए 53.51 करोड़, धमतरी के लिए 11.48 करोड़, बिलासपुर के लिए 8.91 करोड़, भिलाई-चरोदा के लिए 7.71 करोड़ और रायगढ़ के लिए 7.12 करोड़ की स्वीकृति 14वें वित्त आयोग के तहत खरौद नगर पंचायत के लिए 19.38 लाख और नई लेदरी नगर पंचायत के लिए 3.12 लाख रुपए स्वीकृत

रायपुर. 16 मार्च 2024 नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य के 30 नगरीय निकायों के लिए 14वें एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत कुल 112 करोड़ दस लाख 51 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इनमें 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 30 नगरीय निकायों के लिए कुल 111 करोड़ 88 लाख एक हजार रुपए तथा 14वें वित्त आयोग के तहत खरौद नगर पंचायत के लिए 19 लाख 38 हजार रुपए और नई लेदरी नगर पंचायत के लिए तीन लाख 12 हजार रुपए की राशि शामिल हैं। नगरीय निकायों में विकास कार्यों में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने ये राशि मंजूर की है। उन्होंने गुणवत्ता एवं समय-सीमा का ध्यान रखते हुए इन राशियों से प्रस्तावित कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत भिलाई-चरोदा नगर निगम के लिए सात करोड़ 71 लाख 37 हजार रुपए, बिलासपुर नगर निगम के लिए आठ करोड़ 90 लाख 86 हजार रुपए, कवर्धा नगर पालिका के लिए 71 लाख 39 हजार रुपए, सरायपाली नगर पालिका के लिए एक करोड़ 53 लाख 78 हजार रुपए, बागबहरा नगर पालिका के लिए आठ लाख 33 हजार रुपए, लोरमी नगर पंचायत के लिए 98 लाख रुपए, डौंडीलोहारा नगर पंचायत के लिए 73 लाख 52 हजार रुपए, दुर्ग नगर निगम के लिए तीन करोड़ 69 लाख 53 हजार रुपए, रायगढ़ नगर निगम के लिए सात करोड़ 11 लाख 75 हजार रुपए, राजनांदगांव नगर निगम के लिए चार करोड़ 20 लाख 62 हजार रुपए, बलौदाबाजार नगर पालिका के लिए 45 लाख सात हजार रुपए, नई लेदरी नगर पंचायत के लिए 52 लाख रुपए, उतई नगर पंचायत के लिए 32 लाख 85 हजार रुपए और चिरमिरी नगर निगम के लिए चार करोड़ 37 लाख 94 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं।

विभाग द्वारा 15वें वित्त आयोग के तहत झगराखंड नगर पंचायत के लिए 12 लाख रुपए, मुंगेली नगर पालिका के लिए 18 लाख रुपए, मनेंद्रगढ़ नगर पालिका के लिए साढ़े 16 लाख रुपए, राहौद नगर पंचायत के लिए 37 लाख 62 हजार रुपए, रायपुर नगर निगम के लिए 53 करोड़ 51 लाख 28 हजार रुपए, तुमगांव नगर पंचायत के लिए 22 लाख 95 हजार रुपए, खरौद नगर पंचायत के लिए 27 लाख 41 हजार रुपए, बसना नगर पंचायत के लिए 59 लाख 74 हजार रुपए, रामानुजगंज नगर पंचायत के लिए एक करोड़ 11 लाख 85 हजार रुपए, बिलाईगढ़ नगर पंचायत के लिए एक करोड़ नौ लाख 30 हजार रुपए, माना कैंप नगर पंचायत के लिए 33 लाख 86 हजार रुपए, शिबरीनारायण नगर पंचायत के लिए 27 लाख 82 हजार रुपए, लखनपुर नगर पंचायत के लिए नौ लाख 32 हजार रुपए, नवागढ़ नगर पंचायत के लिए 27 लाख 79 हजार रुपए, कोटा नगर पंचायत के लिए 37 लाख 24 हजार रुपए एवं धमतरी नगर निगम के लिए 11 करोड़ 48 लाख 32 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं।

सरायपाली बसना पटेवा के थाना प्रभारियों का नविन पदस्थापना

सरायपाली बसना पटेवा के थाना प्रभारियों का नविन पदस्थापना
महासमुंद पुलिस अधीक्षक ने जिले मे पदस्थ अधिकारियों को प्रसासनिक दृष्टिकोण से आगामी आदेश पर्यंत तक अस्थाई रूप से स्थानातरित कर दिया है देखे आदेश कॉपी किसको मिला कहा प्रभार

महासमुंद -:पुलिस की सराहनीय कार्य लगातार ट्रैक कर रही है इसी क्रम मे बसना सांकरा पिथौरा और तेंदुकोना मे कुल 6 मोबाइल बरामद कर मोबाइल धारको को सुपुर्द किया गया!

महासमुंद -:पुलिस की सराहनीय कार्य लगातार ट्रैक कर रही है इसी क्रम मे बसना सांकरा पिथौरा और तेंदुकोना मे कुल 6 मोबाइल बरामद कर मोबाइल धारको को सुपुर्द किया गया!

महासमुंद जिले मे लगातार गुम हुए मोबाइल को ट्रेस कर मोबाइल धारको को सुपुर्द किया जा रहा है जिले को मोबाइल धारक जिनका मोबाइल किसी तरह से गुम हो जा रहा है वे लगातार CEIR पोर्टल का उपयोग कर मोबाइल को वापिस ला रहे है और पुलिस बल भी लगातार सहयोग कर रहा है इसी क्रम मे

थाना पिथौरा द्वारा 01 नग गुम मोबाइल बरामद कर मोबाइल धारक को किया गया सुपुर्द। सांकरा द्वारा 1 तेंदुकोना मे 1 और बसना मे 3 मोबाइल को सुपुर्द कर मोबाइल धारको को सुपुर्द किया गया पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद व अनुविभागीय    अधिकारी पिथौरा की मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता के तहत महासमुंद जिला के समस्त थाना क्षेत्रों में लोगों को जागरुक किया जा रहा है, लोगों के द्वारा मोबाइल गुम जाने से CEIR पोर्टल का उपयोग करने लगे हैं।

जिले के समस्त थाना में मोबाईल गुम रिपोर्ट CEIR PORTAL के माध्यम से गुम मोबाईल को ट्रेक कर मोबाईल धारक को सुपुर्द किया गया जा रहा है मोबाइल धारक द्वारा थाना पुलिस को धन्यवाद दिया गया। थाना द्वारा लगातार इस प्रकार थाना स्तर पर पोर्टल के माध्यम से मिलने वाले रिपोर्ट पर लगातार कार्यवाही की जा रही है!

यात्री सेवा सुविधा और गुणवत्ता के मामले में रायपुर एयरपोर्ट देश भर में पांचवें स्थान पर, पढ़े पुरी ख़बर …

रायपुर। छत्तीसगढ़ का स्वामी विवेकानंद या माना एयरपोर्ट यात्री सेवा और गुणवत्ता मापदंड में देशभर में पांचवें स्थान पर पहुंच गया हैं। वहीं एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल द्वारा साल 2023 में कराए गए सर्वेक्षण में देश में सबसे पहले स्थान में रहा। बता दें कि उत्कृष्ट सेवा गुणवत्ता सर्वेक्षण में को 4.88 % अंक मिले है।

कहा जा रहा है कि माना एयरपोर्ट पर टेक्सी बुकिंग एजेंसी, उनके स्टाफ और ड्राइवर द्वारा यात्री किए जा रहे विवाद,मार पिट और केंटीन की सुविधा न होने की वजह से कुछ अंको में कटौती किए जाने की वजह से रायपुर एयरपोर्ट पहले से पिछड़ गया है।

महासमुंद -:भगत सरायपाली से रायगढ़ सीमा सड़क चौड़ीकरण निर्माण तुमगांव अछोला मार्ग के लिए 35 करोड़ 51 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली

महासमुंद -:भगत सरायपाली से रायगढ़ सीमा सड़क चौड़ीकरण निर्माण तुमगांव अछोला मार्ग के लिए 35 करोड़ 51 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली

16 मार्च 2024/महासमुंद जिले में पुल पुलिया निर्माण एवं सड़क चौड़ीकरण के दो विकास कार्यों के लिए राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा कुल 35 करोड़ 51 लाख 7 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जारी प्रशासकीय स्वीकृति आदेश के तहत राज्य शासन द्वारा वर्ष 2023_ 24 के बजट में महासमुंद जिला अंतर्गत महासमुंद तुमगांव अछोला मार्ग लंबाई 9.65 किलोमीटर के सड़क

चौड़ीकरण निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है ।इसके लिए 27 करोड़ 18 लाख 30 हजार रुपए स्वीकृत किया गया है ।
इसी तरह भगत सरायपाली से रायगढ़ सीमा मार्ग तक कुल 5.50 किलोमीटर पुल पुलिया निर्माण सहित निर्माण के लिए 8 करोड़ 32 लाख रुपए 77 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

25 मार्च “होली” के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित

25 मार्च “होली” के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित
महासमुंद 16 मार्च 2024/ राज्य शासन द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए सोमवार 25 मार्च 2024 को “होली” (जिस दिन रंग खेला जायेगा) के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने सोमवार 25 मार्च 2024 “होली” के लिए घोषित शुष्क दिवस पर महासमुन्द जिले की समस्त देशी, विदेशी, कम्पोजिट, प्रीमियम मदिरा की फुटकर दुकानों, एफ.एल.-3 सपना बार एण्ड रेस्टोरेंट, महासमुन्द तथा देशी मदिरा भण्डारण भाण्डागार, महासमुन्द को बंद रखने हेतु आदेशित किया है। उक्त दिवस में मदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।