सरायपाली -सरायपाली में बीजेपी के राजनीति बदलती नजर आ रही है सरला कोसरिया को टिकट मिलने पर मचा बवाल गाड़ा समाज के भाजपा में सम्मलित कार्यकर्ता बूथ स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक देंगे सामूहिक इस्तीफा ।

सरायपाली -सरायपाली में बीजेपी के राजनीति बदलती नजर आ रही है सरला कोसरिया को टिकट मिलने पर मचा बवाल गाड़ा समाज के भाजपा में सम्मलित कार्यकर्ता बूथ स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक देंगे सामूहिक इस्तीफा ।

सरायपाली से हेमन्त वैष्णव

गाड़ा समाज को बीजेपी से टिकट नही मिलने पर नाराज कार्यकर्ताओ ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक समाज के व्यक्ति सामूहिक रूप से संगठन के पद से इस्तीफा देंगे।

छत्तीसगढ़ में बीजेपी के 21 उम्मीदवारों के नाम जारी करने के बाद सरायपाली के गाड़ा समाज नाराज है बता दें कि बीजेपी ने सरायपाली विधानसभा सीट के लिए श्रीमती सरला कोसरिया का नाम जारी किया है जिसके बाद से ही सरायपाली में बीजेपी के राजनीति बदलती नजर आ रही है

कल गाड़ा समाज की बैठक अध्यक्ष गाड़ा समाज जगदीश चौहान के नेतृत्व में आवश्यक बैठक रखी गई जिसमें समाज के सभी जनप्रतिनिधि तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के साथ-साथ सामाजिक जन उपस्थित रहे उक्त बैठक में भाजपा संगठन के द्वारा गाड़ा समाज की उपेक्षा की गई जिसके कारण समाज के सभी जनप्रतिनिधि तथा समाज के भाजपा कार्यकर्ताओं में निराशा है जिसके कारण समाज की आवश्यक बैठक रखी गई थी।

उक्त समाज में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी बैठक में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जो भी गाड़ा समाज से हैं चाहे वह बूथ स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक के गाड़ा समाज के व्यक्ति सामूहिक रूप से संगठन के पद से इस्तीफा देंगे। बैठक में सरायपाली विधानसभा के समाज के सभी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश दिखा आगामी दिनांक 21/8/2023 दिन सोमवार समय दोपहर 11 बजे समाज का महापंचायत रखा गया है जिसमें समाज के भाजपा संगठन के सभी पदाधिकारी सामूहिक इस्तीफा देंगे अध्यक्ष श्री जगदीश चौहान ने बताया कि सरायपाली विधानसभा में गाना समाज की जनसंख्या लगभग 40000 मतदाता होने के बावजूद तथा भारतीय जनता पार्टी सरायपाली विधानसभा के सभी मंडलों तथा मोर्चा में गाड़ा समाज के आधिकारिक संख्या में पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता हैं उसके बावजूद संगठन के नेतृत्व द्वारा समाज की अपेक्षा की गई जिसके कारण सामाजिक लोगों में निराशा है तथा आगामी बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी बैठक का स्थान गाड़ा समाज सामुदायिक भवन वीरेंद्र नगर सरायपाली रखा गया।

प्रमोद सागर ने बात चीत करते हुए कहा कि जिस समाज से बीजेपी ने टिकट दिया है उनका मात्र 3 हजार ही वोट है और हमारा लगभग 50 हजार

उक्त अवसर पर रामलाल चौहान पूर्व विधायक सरायपाली ,जगदीश चौहान अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गाड़ा समाज, पंचराम चौहान संरक्षक गाड़ा समाज सरायपाली, श्याम तांडी सदस्य जिला पंचायत महासमुंद, श्रीमती पुष्पलता चौहान महामंत्री महिला मोर्चा भाजपा जिला महासमुंद, श्रीमती राखी गणेश चौहान पार्षद नगर पालिका परिषद सरायपाली, प्रमोद सागर महामंत्री भाजपा मंडल सरायपाली, रवि चौहान जिला कोषाध्यक्ष अजा मोर्चा महासमुंद, अजय नंद प्रदेश कार्य समिति सदस्य युवा मोर्चा, नकुल चौहान मंडल अध्यक्ष अजा मोर्चा सरायपाली, घासीराम चौहान महामंत्री अजा मोर्चा सरायपाली, श्री राम सिंह नेगी मंडल अध्यक्ष अजा मोर्चा भंवरपुर, कमल कलेत्त मंडल अध्यक्ष अजा मोर्चा बलौदा, एसपी चौहान वरिष्ठ भाजपा नेता, सुरेश कुमार उपाध्यक्ष गाड़ा समाज परिचय बलौदा, श्रीमती दीनता कुमार उपाध्यक्ष गाड़ा समाज सरायपाली, संजीव मेहता, मोहित लाल नंदा, बिरंचि बेताल परीक्षेत्र अध्यक्ष गाड़ा समाज, बिरितिया चौहान अजा मोर्चा अध्यक्ष केदूवा, चमरदीप सचिव गाड़ा समाज सरायपाली, देव कुमार चौहान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गाड़ा समाज के साथ सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

CG-/ अंग्रेजो के जमाने का मिसल बंदोबस्त रिकार्ड एक क्लिक पर मोबाईल पर अब छत्तीसगढ़ में इस जिले से सुरुवात 1929-1945 तक के रिकार्ड ऑनलाइन हुए, डाउनलोड कर प्रिंट भी लिए जा सकेंगे

CG-/ अंग्रेजो के जमाने का मिसल बंदोबस्त रिकार्ड एक क्लिक पर मोबाईल पर अब छत्तीसगढ़ में इस जिले से सुरुवात 1929-1945 तक के रिकार्ड ऑनलाइन हुए, डाउनलोड कर प्रिंट भी लिए जा सकेंगे

हेमन्त वैष्णव

रायपुर जिले वासियों को अब मिसल बंदोबस्त रिकार्ड एक क्लिक पर मोबाईल पर मिल जाएगा। जिला प्रशासन ने रायपुर जिले का मिसल बंदोबस्त ऑनलाइन पोर्टल शुरू कर दिया है। इस पोर्टल से अब लोग आसानी से अपने जमीनों का रिकार्ड मोबाईल पर ही देख सकते है और उसे डाउनलोड कर सकेंगे।

कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर भुरे ने आज यहां बताया कि लोगों को अपनी कई दस्तावेजी जरूरतों के लिए वर्ष 1929-1945 के पुराने मिसल बंदोबस्त रिकार्ड की जरूरत पड़ती है और उन्हें इसके लिए कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते है, परन्तु अब यह रिकार्ड ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है। लोग इसे अब अपने मोबाईल पर ही देख और डाउनलोड कर सकते है। कलेक्टर ने यह भी बताया कि डाउनलोड किए गए दस्तावेज प्रिंट भी लिए जा सकते है।

मोबाईल पर ऐसे मिलेंगे मिसल रिकार्ड- मिसल बंदोबस्त रिकार्ड पोर्टल का लिंक

https://revenue.c g.nic.in/missal/
है जिसमें प्रदान की गई व्यवस्था में रिकॉर्ड खोजे ग्राम वार एवं रिकॉर्ड खोजे नाम वार के माध्यम से सामान्य जन अपने कंप्यूटर या मोबाइल के माध्यम से वर्ष 1929-1945 के अपने रिकॉर्ड आसानी से प्राप्त कर सकते है। मिसल बंदोबस्त रिकार्ड ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट

https://reve nue.cg.nic. in/missal/
पर जाएँ। होम पेज पर आपको पूछी गयी जानकारियों जैसे- जिला, तहसील, राजस्व नंबर, प.ह.नं, गांव, अभिलेख का चुनाव करें। सभी पूछी गयी जानकारियों को दर्ज कर के खोजें पर क्लिक कर दें। अब आपकी स्क्रीन पर मिसल बंदोबस्त रिकार्ड लिस्ट खुल जाती है। खुले हुए पेज में नाम ढूंढे और उसके आगे सलेक्ट लिखा होगा वहां क्लिक करें। लाभार्थी लिस्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं व प्रिंट के ऑप्शन पर जा कर प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

देव भूमि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से आई विपदा पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़वासियों की ओर से 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा की ।

CG-/ देव भूमि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से आई विपदा पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़वासियों की ओर से 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा की ।

छत्तीसगढ़ हेमन्त वैष्णव

देव भूमि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से आई विपदा की स्थिति में पीड़ित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़वासियों की ओर से 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि हिमाचल में भीषण प्राकृतिक विपदा आई है। ऐसे में हम सभी छत्तीसगढ़वासी हिमाचल के लोगों के साथ खड़े है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कल ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर चर्चा की थी तथा हिमाचल प्रदेश के हालात की जानकारी ली थी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उनसे कहा कि पूरा देश हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़ा है। हम सब सामूहिक एकजुटता के साथ आपदा का सामना करेंगे और सामान्य स्थिति की बहाली के लिए कार्य करेंगे।

सरायपाली -/100 बिस्तर अस्पताल में बिहान कैफेटेरिया का उद्घाटन , सरायपाली के विधायक एवं  अमृतलाल पटेल अध्यक्ष नगरपालिका सरायपाली के द्वारा उद्घटान किया गया

सरायपाली -/100 बिस्तर अस्पताल में बिहान कैफेटेरिया का उद्घाटन , सरायपाली के विधायक एवं  अमृतलाल पटेल अध्यक्ष नगरपालिका सरायपाली के द्वारा उद्घटान किया गया

हेमन्त वैष्णव

दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत , ग्रामीण महिलाओं को आत्म विश्वासी, जागरूक और आत्मनिर्भर बन रहे है

मिशन के तहत महिला स्व सहायता के महिलाओं को उत्पादकों को प्रत्यक्ष विपणन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने का प्रयास है, ताकि ग्रामीण महिला उत्पादक बिना किसी बिचौलिए के अपने उत्पादों का उचित मूल्य प्राप्त कर सकें।

इसी क्रम में महासमुंद जिले के सरायपाली विधानसभा अंतर्गत दिनांक 17 , 08 23 दिन गुरुवार को नगरपालिका परिषद सरायपाली में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत , गठित निर्भया महिला स्व सहायता समूह वार्ड 06 सरायपाली के द्वारा सरायपाली के शासकीय असपताल में बिहान कैफेटेरिया का उद्घाटन किया गया ।

सरायपाली के विधायक एवं अध्यक्ष अमृतलाल पटेल अध्यक्ष नगरपालिका सरायपाली के द्वारा उद्घटान किया गया उद्घटान कार्यक्रम में एसडीएम हेमन्त नंदनवार , अशोक शर्मा मुख्य नगरपालिका अधिकारी सरायपाली , बी बी कोसरिया बीएमओ सरायपाली और समस्त पार्षद और एल्डरमैन मौजूद रहे है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट सरायपाली और खल्लारी भी शामिल

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट सरायपाली और खल्लारी भी शामिल

छत्तीसगढ़ हेमन्त वैष्णव

बीजेपी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. दोनों राज्यों में इसी साल विधानसभा चुनाव होने है. इसको लेकर पार्टी जोर-शोर से तैयारियों में जुटी है. गुरुवार को पार्टी की तरफ से पहली लिस्ट जारी करते हुए मध्य प्रदेश में 39 और छत्तीसगढ़ में 21 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. दरअसल, बुधवार को दोनों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी.

इस बैठक में पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा समेत तमाम नेता शामिल हुए. बैठक में दोनों राज्यों के चुनावों के अलावा कई अन्य मुद्दों पर भी बात हुई. इसके बाद ही पहले राजस्थान में बीजेपी की चुनावी टीम का ऐलान हुआ और फिर मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी हुई.

बैठक में 4 कैटेगिरी में बांटी गईं सीटें

चुनाव समिति के बैठक में मुख्य सीटों को लेकर काफी गहन चर्चा की गई. सूत्रों की मानें तो राज्यों की सीटों को चार कैटेगिरी में बांटा गया है. इन्हें A,B,C और D कैटेगरी में रखकर चर्चा हुई. टिकट बंटवारे को आसान बनाने के लिए विधानसभा सीटों को 4 हिस्सों में बांट दिया गया है. A कैटेगरी में उन सीटों को रखा गया है, जिस पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अक्सर जीत हासिल करते हैं. B कैटेगरी में उन सीटों को रखा गया है, जिनमें हार और जीत पिछले चुनाव में हो रही है. C कैटेगरी में उन विधानसभा क्षेत्रों को रखा गया है जिसमें पार्टी के उम्मीद दो बार हार चुके. वहीं, D कैटेगरी में उन सीटों को रखा गया है, जहां BJP कभी नहीं जीती और जिन पर उनकी स्थिति काफी खराब रही है.

छत्तीसगढ़ – / क्यो 40 से अधिक बच्चो को प्रवेश के बाद अपात्र घोषित कर बाहर निकाल दिया गया है मामला गनियारी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय का ।

छत्तीसगढ़ – / क्यो 40 से अधिक बच्चो को प्रवेश के बाद अपात्र घोषित कर बाहर निकाल दिया गया है मामला गनियारी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय का ।

छत्तीसगढ़ के ग्राम गनियारी जिला रायपुर  आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में लगभग 40 से अधिक वीद्यार्थियो को अचानक स्कूल से अपात्र घोषित कर दिया गया है इसकी शिकायत हिमांसु वर्मा निवासी गनियारी ने जिला कलेक्टर से सिकायत की है और निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की माग की है ।

सिकायत के अनुसार 40 से अधिक विधार्थियों को पहले स्थानांतरण प्रमाण पत्र लेकर प्रवेश दिया गया पुस्तकें वितरण और ड्रेस कोड़ के साथ अपनी अपनी क्लास में अध्ययन कर रहे थे और अचानक अपात्र होने से बच्चे और पालक निराश है ।विद्यार्थी और पालकों के साथ ऐसा क्यो किया गया यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा कि आखिर ये इतने बच्चे अपात्र थे तो क्यो प्रवेश कराया गया और अब इन बच्चों का क्या होगा ।

बसना – अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,डॉक्टर एन के अग्रवाल ने अस्पताल परिसर में फहराया तिरंगा|

बसना – अग्रवाल नर्सिंग होम बसना  में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया अस्पताल के संचालक डॉक्टर एन के अग्रवाल ने अस्पताल परिसर में तिरंगा फहराया और लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी एवं डॉक्टर एन के अग्रवाल ने देश के आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण किया।इस अवसर पर अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के समस्त डॉक्टर एवम समस्त स्टाफ सहित क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

बसना – विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा ने बसना में निकाला मौन जुलूस ….

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मौन जुलूस निकाला। इसके अलावा चौक पर पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में भारत विभाजन विभीषिका को चित्रों, पोस्टर के माध्यम से दर्शाया गया। कार्यकर्ताओं ने देश के बंटवारे में जान गंवाने वाले लोगों के संघर्ष व बलिदान को स्मरण कर श्रद्धांजलि दी।

भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि सियासी स्वार्थ के लिए सांप्रदायिक शक्तियां आज भी नए चोले में पुराने खेल की साजिश रच रही हैं। हमें आजादी के उत्सव के जुनून में विभाजन के जख्मों को नहीं भूलना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत काल में इतिहास की इस विभीषिका को नई पीढ़ी को याद कराया है। विभाजन की पीड़ा को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी,बेटी बचाओ बेटी पढाओ के प्रदेश सदस्य डॉक्टर एन के अग्रवाल,जितेंद्र त्रिपाठी,अनिल अग्रवाल,रमेश अग्रवाल,नवीन साव,सहित कार्यक्रतागण उपस्थित थे।

 

महासमुंद बसना /केबल पर पैर नही फसता तो बच सकता था जान विधुत पोल पर चढ़कर सुधारने के दौरान हुवा रात 9 बजे हादसा दर्दनाक मौत , सव लटक गया विधुत पोल पर सूचना के बाद पुलिस ने निकाला  

महासमुंद बसना /केबल पर पैर नही फसता तो बच सकता था जान विधुत पोल पर चढ़कर सुधारने के दौरान हुवा रात 9 बजे हादसा दर्दनाक मौत , सव लटक गया विधुत पोल पर सूचना के बाद पुलिस ने निकाला केबल पर पैर नही फसता तो बच सकता था जान

महासमुन्द जिले के बसना थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बाईरडीह में एक व्यक्ति का विधुत पोल में दर्दनाक मौत हुवा हो गया बसना थाना टीआई शिवा नंद तिवारी से मिली जानकारी के अनुसार घटना कल रात की है जहां एक ग्रामीण मृतक का नाम उत्तम भोई विधुत पोल पर विधुत वायर सुधारने के दौरान ही विधुत पोल के ऊपर ही मौत हो गया टीआई शिवा नंद तिवारी ने बताया कि मृतक उत्तम भोई गांव में ही किसी किसी के घर का जाकर छोटी मोटी सुधार करता कल भी गांव में ही किसी के घर के बिजली खराब हो गया था और इसी दौरान मृतक उत्तम भोई रात को सुधार करने पोल पर चढ़ा था और विधुत पोल पर ही चिपक  गया ।

सूचना के बाद रात 11 बजे पुलिस ने सव को निकाला घटना रात 9 बजे का बताया जा रहा है ग्रामीणों का कहना है कि मृतक का पैर केबल में फस गया था इसी कारण नीचे नही गिरा नही तो नीचे गिरता तो जान भी बच सकता था पुलिस ने मर्म कायम किया हैटीआई शिवा नंद तिवारी ने कहा कि यह काम विधुत विभाग का है ग्रामीण स्वंय मिस्त्री ना बनें लाइन में कुछ फाल्ट होने पर विधुत विभाग को सूचना देने कहा गया है ऐसे कामो में जान माल का भी भारी नुकसान हो सकता है ।

(महासमुंद बसना )प्रयास विद्यालय में चयन होकर अनूप पटेल ने किया माँ बाप का नाम रोशन

(महासमुंद बसना )प्रयास विद्यालय में चयन होकर अनूप पटेल ने किया माँ बाप का नाम रोशन

हेमन्त वैष्णव

बसना – एकलव्य विद्यालय अर्जुण्डा से 8 वी उत्तीर्ण अनूप पटेल पिता डोलामणी पटेल का प्रयास आवासीय विद्यालय में चयन हुआ है।अनूप अपने माता पिता को आदर्श मानते है आज चयन होकर अपने माता पिता का नाम रौशन किये है।माता पिता के अलावा गुरु को आदर्श मानते है। सतत मेहनत का फल रंग लाया है। उन्होंने दिखा दिया है कि कठिन संघर्ष से कैसे जूझकर आगे बढ़ना है। विषय में उनकी अच्छी पकड़ थी। पढ़ लिखकर आगे इंजिनियर बनने का शौक है। तकनिकी कार्यों में उनकी काफ़ी रूचि है।

अनूप के पिताजी डोलामणी पटेल मिडिल स्कूल जमदरहा के शिक्षक है। उनको सतत पढ़ाई के प्रति प्रेरित करते रहते थे।प्रयास विद्यालय में चयन होने पर उनके शिक्षक के अलावा विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, समन्वयक, एवं ग्रामवासियों ने बधाई प्रेषित किये है।