बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक, सुशासन शिविरों को सफल बनाने का आह्वान

बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक, सुशासन शिविरों को सफल बनाने का आह्वान

हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ सुशासन दिवस शिविरों को लेकर बसना विधायक कार्यालय में रणनीति तैयार, विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा अनुरूप जनसमस्याओं का मौके पर होगा निराकरण: विधायक डॉ संपत अग्रवाल

बसना प्रदेश की साय सरकार द्वारा राज्य में सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘सुशासन दिवस जनसमस्या निवारण शिविर’ की तैयारियों को लेकर बसना विधायक कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता स्थानीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने की, जिसमें क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने सुशासन दिवस जनसमस्या निवारण शिविर में कहा कि इन शिविरों का आयोजन केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह सीधे जनता के द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनने और उनका निराकरण करने का एक सशक्त माध्यम है। हमारा लक्ष्य है कि किसी भी ग्रामीण को छोटे-छोटे कार्यों के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का विकास है। साय सरकार ने सत्ता संभालते ही गरीब कल्याण, किसान हित और महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। सुशासन का अर्थ ही यही है कि सरकारी तंत्र संवेदनशीलता के साथ जनता की सेवा करे।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आगे कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हों। आप सुनिश्चित करें कि शिविरों की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचे ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी समस्याओं का आवेदन दे सकें और उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। हम सभी को मिलकर बसना विधानसभा को विकास के मामले में आदर्श क्षेत्र बनाना है।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों की कड़ी मॉनिटरिंग की जाए, ताकि व्यवस्था सुचारू रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना और महतारी वंदन जैसी प्रमुख योजनाओं की बारीकी से समीक्षा करते हुए कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित न रहे। विधायक डॉ. अग्रवाल ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि शिविरों में आने वाली जनता की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना प्रशासन और कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता होनी चाहिए, जिससे ‘सुशासन’ का वास्तविक लाभ आम जन तक पहुँच सके।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक प्रतिनिधि बसना कैलाशचंद्र अग्रवाल,वरिष्ठ भाजपा नेता रामचंद्र अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष भाजपा पिरदा हरप्रसाद पटेल,जिला उपाध्यक्ष भाजपा कृष्ण कुमार साहू, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक सुमित अग्रवाल,महासमुंद जिला भाजपा प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी, बसना नगर पंचायत उपाध्यक्ष शीत गुप्ता,जिला महामंत्री भाजयुमो कामेश बंजारा,विधायक प्रतिनिधि निर्मल दास,जनपद उपाध्यक्ष बसना मोहित पटेल, उपाध्यक्ष नगर पंचायत पिथौरा ब्रह्मानंद पटेल,विधायक प्रतिनिधि सांकरा खेमराज अग्रवाल,बसना मंडल अध्यक्ष नरेंद्र यादव, पिथौरा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, सांकरा मंडल अध्यक्ष हलधर साहू, गढ़फुलझर मंडल अध्यक्ष नरहरि पोर्ते , मंडल अध्यक्ष पिरदा अभिमन्यु प्रधान,महामंत्री उर्मिला सरोज पटेल,महामंत्री दीपक शर्मा, महामंत्री भाजपा गढ़फुलझर प्रहलाद साहू,मंडल महामंत्री जतिन ठक्कर,जिला संयोजक आई टी सेल एवं महामंत्री नवीन कुमार साव, मंडल महामंत्री मनोज बारिक, मंडल महामंत्री झाडूराम परमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष पिरदा विमला बेहरा,मंडल युवा मोर्चा बसना आकाश सिन्हा, जनपद सदस्य जन्मजय साय, कोषाध्यक्ष भाजपा बसना अमृत चौधरी, युवा मोर्चा सांकरा अध्यक्ष विजय चौधरी, जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजय नायक,कार्यालय प्रभारी सांकरा कमल साहू, जनपद सभापति गढ़फुलझर राजेश गढ़तिया , कार्यालय प्रभारी गढ़फुलझर हरजिंदर सिंह हरजू,कार्यालय प्रभारी गढ़फुलझर महेंद्र प्रधान, विधायक प्रतिनिधि सुमित अग्रवाल,विधायक प्रतिनिधि विजयराज पटेल,सौरभ अग्रवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के नेतृत्व में सुशासन के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने की शपथ ली।

महासमुंद को मिली 8 नई एम्बुलेंस, विधायक एवं कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

महासमुंद को मिली 8 नई एम्बुलेंस, विधायक एवं कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी
जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में राज्य कार्यालय से महासमुंद को 08 नई एम्बुलेंस की सौगात मिली। इन एम्बुलेंस को विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा किशन लाल पटेल एवं कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि जीवदायिनी 108 एम्बुलेंस सेवा राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है। नई एम्बुलेंस के जुड़ने से आपातकालीन सेवाएं और अधिक मजबूत होंगी तथा मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिल सकेगा।

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नई एम्बुलेंस के संचालन से आपातकालीन सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और विशेषकर ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि गोल्डन ऑवर में त्वरित उपचार उपलब्ध कराना जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, और ये एम्बुलेंस इस दिशा में अहम साबित होंगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने बताया कि इन एम्बुलेंस में इनक्यूबेटर, वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर, सक्शन पंप, नेब्युलाइजर, ऑक्सीजन मशीन सहित अन्य जीवन रक्षक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही मरीजों को त्वरित एवं प्राथमिक उपचार देने के लिए आवश्यक दवाइयों की भी समुचित व्यवस्था की गई है।
नई एम्बुलेंस के शुरू होने से जिले में आपातकालीन सेवाओं की पहुंच और तेज होगी। विशेषकर ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में मरीजों को समय पर सहायता मिल सकेगी। गंभीर मरीजों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाकर उपचार की संभावना बढ़ेगी तथा एम्बुलेंस में ही प्राथमिक उपचार मिलने से गोल्डन ऑवर का बेहतर उपयोग हो सकेगा। इससे जिले का स्वास्थ्य तंत्र और अधिक मजबूत होगा।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती नीलू धृतलहरे एवं गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

महासमुंद /बड़ौदा आरसेटी में 31 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण का समापन जनपद अध्यक्ष ने दिए प्रमाण पत्र 27 महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का हुनर

महासमुंद /बड़ौदा आरसेटी में 31 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण का समापन जनपद अध्यक्ष ने दिए प्रमाण पत्र 27 महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का हुनर

महासमुंद/ बड़ौदा आरसेटी महासमुन्द में 28 फरवरी से 30 मार्च 2026 तक आयोजित 31 दिवसीय निरूशुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं एवं युवाओं को स्वरोजगार हेतु कौशल विकास प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण में कुल 27 युवतियों ने भाग लिया एवं प्रशिक्षण का लाभ लेते हुए सिलाई कार्य में दक्षता प्राप्त की। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सिलाई की आधुनिक तकनीक, मशीन संचालन, डिजाइनिंग तथा स्वरोजगार स्थापित करने से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।

समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत महासमुंद की अध्यक्ष श्रीमती दिशा दीवान उपस्थित रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य योगेश्वर चंद्राकर तथा संस्थान के निदेशक श्री टूटू बेहरा उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती दिशा दीवान ने कहा कि बडौदा आरसेटी महासमुन्द में प्रशिक्षण प्राप्त कर युवतियां आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने युवाओं एवं युवतियों को प्रेरित किया तथा बिहान समूह से जुड़कर स्वावलंबी बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर संस्थान के अधिकारीगण, प्रशिक्षक एवं सभी प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे।

महासमुंद/राजस्व पखवाड़ा अंतर्गत राजस्व शिविरों का आयोजन शिविर में स्वामित्व पट्टा, किसान किताब और अविवादित नामांतरण जैसे प्रकरण का हो रहा समाधान

महासमुंद/राजस्व पखवाड़ा अंतर्गत राजस्व शिविरों का आयोजन शिविर में स्वामित्व पट्टा, किसान किताब और अविवादित नामांतरण जैसे प्रकरण का हो रहा समाधान

महासमुंद/ जिले में राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं आम नागरिकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार राजस्व पखवाड़ा का आयोजन इस माह सभी ग्राम पंचायतों में 15 अप्रैल तक किया जाएगा। राजस्व पखवाड़ा शिविर का आज दूसरा दिन है। तैयार रोस्टर के अनुसार शिविरों का संचालन किया जा रहा है और प्रत्येक शिविर में संबंधित पटवारी, राजस्व निरीक्षक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहकर कार्यों का निष्पादन कर रहे हैं। इस दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं तहसील स्तर पर आयोजित राजस्व शिविरों में ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों एवं राजस्व संबंधी समस्याओं जैसे अविवादित नामांतरण, सीमांकन, नक्शा बटांकन, भू-अभिलेख सुधार, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य प्रकरणों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है। राजस्व पखवाड़ा अंतर्गत ग्राम बिजराभाठा में स्वामित्व पट्टा का वितरण किया गया। इसी तरह ग्राम अरण्ड, ग्राम भलेसर, झलप, खल्लारी, अनसुला, बगारपाली, घोंच एवं ग्राम केंदुवा में शिविर का आयोजन किया गया। जहां पात्र हितग्राहियों को स्वामित्व पट्टा, नामांतरण आदेश, सीमांकन पत्र, ऋण पुस्तिका, नक्शा प्रतिलिपि सहित अन्य आवश्यक राजस्व दस्तावेजों का वितरण किया गया। इससे ग्रामीणों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है। इसके अलावा ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। शिविर में पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि राजस्व पखवाड़ा का आगामी आयोजन मई माह में 4 से 18 मई तक एवं जून में 1 से 15 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

कलेक्टर श्री लंगेह ने सभी राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे शिविरों में उपस्थित रहकर पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ कार्य करें तथा आम जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करें। राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत प्राप्त होने वाले प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अविवादित नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, डायवर्सन, नक्शा सुधार, वृक्ष कटाई अनुमति सहित अन्य राजस्व संबंधी मामलों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। साथ ही प्रत्येक ग्राम में मुनादी कराकर लोगों को शिविरों की जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इन शिविरों का लाभ उठा सकें। कलेक्टर ने आमजनों से अपील किया है कि ग्रामों में आयोजित होने वाले राजस्व पखवाड़ा शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निराकरण कराए और शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

तुमगांव क्षेत्र में कुहरी मोड़ पर मौत का रहस्य: तेज रफ्तार टाटा पंच ने ली युवक की जान, 2 महीने बाद खुला राज!

तुमगांव क्षेत्र में कुहरी मोड़ पर मौत का रहस्य: तेज रफ्तार टाटा पंच ने ली युवक की जान, 2 महीने बाद खुला राज!

महासमुंद। थाना तुमगांव क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जिसने अब जांच के बाद नया मोड़ ले लिया है। ग्राम बासकुड़ा निवासी 25 वर्षीय कमलेश कमार की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराध पंजीबद्ध किया है।

जानकारी के अनुसार, 1 जनवरी 2026 की रात करीब 2:30 बजे कमलेश कमार कुहरी मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान रायपुर से सरायपाली की ओर जा रही एक टाटा पंच कार (CG04NY3459) के चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया और डिवाइडर से टकरा गया।

उसे तत्काल उपचार के लिए DKS Super Speciality Hospital ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने प्रारंभिक कारण “हेड इंजरी (RTA)” बताया।

हालांकि, इस मामले में चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना के लगभग 2 महीने बाद 26 मार्च 2026 को मर्ग जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया। जांच में पाया गया कि चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ।

थाना तुमगांव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस और 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

यह मामला इसलिए भी खास है क्योंकि हादसे के बाद लंबे समय तक मामला मर्ग में ही रहा, लेकिन अब जांच के बाद सच्चाई सामने आई है। पुलिस अब आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है।

महासमुंद/जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्राम लांती के 233 घरों में पहुंच रहा नल से जल घर में स्वच्छ जल की उपलब्धता से परिवार के स्वास्थ्य में हुआ सुधार – श्रीमती ललिता दास

महासमुंद/जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्राम लांती के 233 घरों में पहुंच रहा नल से जल घर में स्वच्छ जल की उपलब्धता से परिवार के स्वास्थ्य में हुआ सुधार – श्रीमती ललिता दास

महासमुंद/ जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर जल की उपलब्धता से जिले के सरायपाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम लांती के ग्रामीणजन बहुत खुश हैं। इस उपलब्धता के लिए ग्रामीणजन केंद्र और राज्य शासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है। ग्रामीणजन बताते हैं कि एक समय था जब गांव के ग्रामीणों को पेयजल के लिए हैंडपंप और पावर पंप पर निर्भर रहना पड़ता था। विशेषकर गर्मी के मौसम में जल संकट गहराने पर महिलाओं को दूर-दराज तक जाकर पानी लाना पड़ता था, जिससे समय और श्रम दोनों की अत्यधिक खपत होती थी।

इस समस्या के समाधान हेतु जल जीवन मिशन के तहत ग्राम लांती में 85.04 लाख रुपये की लागत से सुदृढ़ जल प्रदाय व्यवस्था विकसित की गई। इसके अंतर्गत एक सुसज्जित पानी टंकी का निर्माण किया गया तथा लगभग 4400 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई। इस परियोजना के माध्यम से गांव के 233 घरों तक नल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। पहले जहां गांव में मात्र 6 हैंडपंप और 2 पावर पंप के माध्यम से जलापूर्ति होती थी, वहीं अब अधिकांश परिवारों को उनके घर पर ही नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। इस उपलब्धि में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती सुभाषिणी साहू के नेतृत्व, पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रियता तथा ग्रामीणों के सहयोग की भूमिका रही है। सामूहिक प्रयासों के परिणामस्वरूप ग्राम लांती को 13 सितम्बर 2025 को हर घर जल ग्राम के रूप में प्रमाणित किया गया।

गांव की हितग्राही श्रीमती ललिता दास बताती हैं कि पूर्व में उन्हें पानी के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था और कई बार दूरस्थ स्रोतों तक जाना पड़ता था। किंतु अब घर में नल कनेक्शन मिलने से उन्हें सहज रूप से स्वच्छ जल उपलब्ध हो रहा है। वे कहती हैं कि इससे उनके समय की बचत के साथ परिवार के स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिला हैं।

राज्यपाल श्री रमेन डेका शुक्रवार को सरायपाली प्रवास पर रहेंगे

राज्यपाल श्री रमेन डेका शुक्रवार को सरायपाली प्रवास पर रहेंगे

महासमुंद/ राज्यपाल श्री रमेन डेका शुक्रवार 3 अप्रैल 2026 को सरायपाली प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे सुबह 9ः00 बजे राजभवन, रायपुर से प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 12ः00 बजे सर्किट हाउस सरायपाली में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेंगे।

बैठक के पश्चात राज्यपाल श्री डेका सर्किट हाउस सरायपाली से दोपहर 2.30 बजे सर्किट हाउस सम्बलपुर ओड़िशा के लिए प्रस्थान करेंगे।

खल्लारी क्षेत्र में रात के अंधेरे में गायब हुई JCB! सुबह पहुंचा मालिक तो उड़ गए होश…5 लाख की मशीन रहस्यमयी तरीके से चोरी

खल्लारी क्षेत्र में रात के अंधेरे में गायब हुई JCB! सुबह पहुंचा मालिक तो उड़ गए होश…5 लाख की मशीन रहस्यमयी तरीके से चोरी

महासमुंद। जिले में एक हैरान कर देने वाली चोरी की घटना सामने आई है, जहां खड़ी JCB मशीन रातों-रात गायब हो गई। मामला थाना खल्लारी क्षेत्र का है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 23 सुभाष नगर निवासी गोविन्द धीवर (35 वर्ष), जो पेशे से JCB चालक है, ने अपनी JCB वाहन क्रमांक CG 04 L 3422 को दिनांक 30 मार्च 2026 की शाम करीब 05:30 बजे ग्राम तेलीबांधा स्थित दुलार फार्म हाउस के गेट के बाहर लॉक कर खड़ा किया था। इसके बाद वह अपने घर महासमुंद लौट गया।

लेकिन अगली सुबह 31 मार्च को करीब 09:00 बजे जब वह वापस मौके पर पहुंचा, तो वहां JCB नहीं थी। यह देखकर उसके होश उड़ गए। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद वाहन का कोई सुराग नहीं मिला। बताया जा रहा है कि चोरी हुई JCB का इंजन नंबर H00077436 और चेचिस नंबर HAR3DXSSP01871278 है, जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है।

पीड़ित की शिकायत पर थाना खल्लारी में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है।

👉 अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर इतनी भारी JCB को चोर कैसे ले गए? क्या इसमें किसी गिरोह का हाथ है या फिर अंदरूनी जानकारी का खेल? फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है, लेकिन इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

सांकरा/ होटल में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार: पुलिस रेड में 39 नग शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

सांकरा/ होटल में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार: पुलिस रेड में 39 नग शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

सांकरा (महासमुंद): अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सांकरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम सांकरा स्थित एक होटल में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने आरोपी प्रेमलाल यादव (38 वर्ष) के होटल में दबिश दी, जहां से एक खाकी कार्टून में रखी दो प्लास्टिक बोरियों से कुल 39 नग देशी शराब (प्रत्येक 180 एमएल, कुल 7020 एमएल) जब्त की गई। जब्त शराब की कीमत लगभग 3640 रुपये बताई जा रही है।

छापेमारी के दौरान आरोपी शराब रखने एवं बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। मौके पर ही पुलिस ने शराब को जप्त कर सील किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

कार्रवाई जारी: पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और अवैध शराब कारोबार से जुड़े अन्य संभावित लोगों की भी तलाश की जा रही है।

पिथौरा/ खेत से बोर पंप का स्टार्टर चोरी: आरोपी ने कबूला जुर्म, गांव में मचा हड़कंप

पिथौरा/ खेत से बोर पंप का स्टार्टर चोरी: आरोपी ने कबूला जुर्म, गांव में मचा हड़कंप

पिथौरा (महासमुंद): थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अरण्ड में एक किसान के खेत से बोर पंप का स्टार्टर चोरी होने का मामला सामने आया है। प्रार्थी सेतराम पटेल (60 वर्ष) ने थाना पिथौरा में लिखित आवेदन देकर बताया कि उनके खेत (अमलीदार खार) में लगे बोर पंप का स्टार्टर, जिसकी कीमत लगभग 2000 रुपये है, अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया।

घटना दिनांक 28 मार्च 2026 की शाम 6 बजे से 29 मार्च 2026 की सुबह 7 बजे के बीच की बताई जा रही है। जांच-पड़ताल के दौरान संदेह ग्राम के ही बसंत नेताम पर गया। प्रार्थी के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया है। साथ ही यह भी आशंका जताई गई है कि इस घटना में अन्य व्यक्ति भी शामिल हो सकते हैं।

पुलिस ने प्रार्थी के आवेदन पर धारा 303(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में ले लिया है।

पुलिस जांच जारी

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई