महासमुंद/ PM-AASHA योजना के तहत जिले में चना, मसूर एवं सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 30 मई तक की जाएगी खरीदी 

महासमुंद/ PM-AASHA योजना के तहत जिले में चना, मसूर एवं सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 30 मई तक की जाएगी खरीदी

महासमुंद/ जिले में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (PM-AASHA) के अंतर्गत प्राइस सपोर्ट स्कीम लागू की गई है। इस योजना के तहत रबी विपणन वर्ष 2026-27 में दलहन एवं तिलहन फसलों की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी।

उप संचालक कृषि श्री एफ आर कश्यप ने बताया कि रबी वर्ष 2026-27 में जिले में प्रमुख रूप से चना, मसूर एवं सरसों फसल का उपार्जन किया जाएगा। इसके लिए किसानों का पंजीयन एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से किया गया है। उन्होंने बताया कि केवल पंजीकृत कृषकों को ही समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त होगा। जिले में उपार्जन कार्य हेतु कुल 6 खरीदी केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें कृषि उपज मंडी पिटियाझर महासमुंद, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सिर्रीपठारीमुड़ा बागबाहरा, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति कोमाखान, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति पिथौरा, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बसना तथा कृषि उपज मंडी सरायपाली शामिल हैं। इन सभी केंद्रों में खरीदी कार्य ई-समृद्धि पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी तरीके से किया जाएगा।

उप संचालक कृषि ने बताया कि उपार्जन अवधि 01 मार्च 2026 से 30 मई 2026 तक निर्धारित की गई है। इस अवधि में किसानों से चना का समर्थन मूल्य 5875 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर का 7000 रुपये प्रति क्विंटल एवं सरसों का 6200 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित दर पर खरीदी की जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं संबंधित केंद्र पर अपनी उपज लेकर पहुंचें तथा योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

आज का राशिफल: धन, करियर और प्यार—आज क्या है आपके लिए खास जानिए राशिफल

आज का राशिफल: धन, करियर और प्यार—आज क्या है आपके लिए खास जानिए राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी। घर-बाहर कुछ तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। काम में मन लगेगा। शेयर मार्केट में लाभ रहेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): दु:खद सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। लाभ होगा।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): भूले-बिसरे साथी तथा आगंतुकों के स्वागत तथा सम्मान पर व्यय होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं, लाभ होगा।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): घर-बाहर प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। नौकरी में चैन महसूस होगा। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा की योजना बनेगी। प्रसन्नता रहेगी।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): यात्रा मनोनुकूल मनोरंजक तथा लाभप्रद रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। काम में लगन तथा उत्साह बने रहेंगे। मित्रों के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय बीतेगा।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सुकून रहेगा। जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। कानूनी अड़चन आ सकती है। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता के साधन जुटेंगे। जोखिम न उठाएं।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): किसी जानकार प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। चोट व दुर्घटना से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। विवाद से बचें। धन प्राप्ति होगी। प्रमाद न करें।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रह सकती है। घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। हितैषी सहयोग करेंगे। धनार्जन संभव है।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए लोगों से संपर्क होगा। आय में वृद्धि तथा आरोग्य रहेगा। चिंता में कमी होगी। जल्दबाजी न करें।

राशि फलादेश

 

सरायपाली /पेट्रोल पंप में दिनदहाड़े बवाल: युवती से मारपीट, जान से मारने की धमकी

सरायपाली /पेट्रोल पंप में दिनदहाड़े बवाल: युवती से मारपीट, जान से मारने की धमकी

सरायपाली के ग्राम बगईजोर स्थित पेट्रोल पंप में दिनदहाड़े मारपीट और धमकी की घटना से हड़कंप मच गया। ग्राम कोटेनदरहा निवासी 24 वर्षीय सुनीता सिदार, जो पेट्रोल पंप में सेल्समेन के पद पर कार्यरत है, ने थाना सरायपाली में आरोपी योगेश लोहानी (निवासी ग्राम बालसी) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना दिनांक 02 अप्रैल को दोपहर लगभग 12:30 बजे की है। सुनीता सिदार अपनी सहेली गोमती पटेल के साथ ड्यूटी पर मौजूद थी। इसी दौरान योगेश लोहानी पेट्रोल पंप पहुंचा और गोमती पटेल के साथ मारपीट करने लगा। जब सुनीता बीच-बचाव करने पहुंची, तो आरोपी ने उसके साथ भी गाली-गलौच करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने बताया कि इस हमले में उसके बाएं हाथ की कोहनी और कनपटी में चोट आई है, जबकि उसकी सहेली गोमती पटेल को भी पीठ और सिर में दर्द की शिकायत है। घटना की जानकारी पेट्रोल पंप के मैनेजर गोविंद साहू और मालिक मिथलेश अग्रवाल को भी दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

महासमुंद/सिंघोडा NH-53 पर बड़ी कार्रवाई: 14 क्विंटल से ज्यादा अफीम पोस्ट जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद/सिंघोडा NH-53 पर बड़ी कार्रवाई: 14 क्विंटल से ज्यादा अफीम पोस्ट जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद | सिंघोडा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 क्विंटल से अधिक अफीम पोस्ट (डोडा) जब्त किया है। इस कार्रवाई में दो अंतरराज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि थाना सिंघोडा पुलिस टीम 2 अप्रैल 2026 को देहात पेट्रोलिंग और अवैध मादक पदार्थों की जांच के दौरान ग्राम रेहटीखोल, NH-53 पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर हरियाणा नंबर की एक सफेद अशोक लीलैंड पिकअप (HR46F4848) को रोका गया।

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 58 प्लास्टिक बोरियों में भरा हुआ कुल 1432 किलोग्राम अफीम पोस्ट (डोडा) बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ की पुष्टि कर पंचनामा तैयार किया और विधिवत सीलिंग की कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपी

हरविंदर सिंह (40 वर्ष), निवासी करनाल, हरियाणा

सत्यवान वाल्मीकि (40 वर्ष), निवासी करनाल, हरियाणा

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह मादक पदार्थ झारखंड से रायपुर लेकर जा रहे थे।

जब्ती का पूरा विवरण

अफीम पोस्ट (डोडा): 1432 किलो

अनुमानित कीमत: ₹2.14 करोड़

पिकअप वाहन: ₹10 लाख

2 मोबाइल फोन: ₹20 हजार

👉 कुल जब्ती: ₹2.25 करोड़

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 18(ख) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

आगे की कार्रवाई

पूरी कार्रवाई NDPS एक्ट के प्रावधानों के तहत की गई है और मामले की विस्तृत विवेचना जारी है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सरायपाली में विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सरायपाली में विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली

महासमुंद/जल संरक्षण के कार्यों को और गति दें, अधिक से अधिक पेड़ लगाकर संरक्षित करें जैविक खेती को प्रोत्साहित करें, चांवल का वैल्यू एडिशन करें  छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज सरायपाली प्रवास के दौरान रेस्ट हाउस में विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

राज्यपाल श्री डेका ने जल संरक्षण के कार्यों की सराहना करते हुए किसानों को डबरी खनन के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। बताया गया कि विकासखंड में 218 डबरी स्वीकृत की गई हैं तथा बड़ी संख्या में निर्माण कार्य पूर्ण किए गए हैं, राज्यपाल ने और गति देने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने वृक्षारोपण को जनआंदोलन के रूप में संचालित करने पर जोर देते हुए कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जाए। कैंपा एवं मनरेगा मद से वृहत वृक्षारोपण करते हुए शासकीय भवनों, रेस्ट हाउस परिसरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में फलदार एवं छायादार पौधे लगाए जाएं। विभाग ने बताया कि क्षेत्र में लगभग 1.50 लाख पौधरोपण किया गया है तथा अमृत सरोवरों के आसपास भी हरित विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने इसमें जनभागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए।

राज्यपाल ने कृषि क्षेत्र की समीक्षा करते हुए जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, रासायनिक उर्वरकों के उपयोग को कम करने तथा धान के साथ उद्यानिकी फसलों के समावेश पर बल दिया। उन्होंने जैविक चावल के वैल्यू एडिशन के माध्यम से किसानों की आय वृद्धि के प्रयासों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा के दौरान उन्होंने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को प्रभावी बनाने, हितग्राहियों से सेवा शुल्क लेने तथा सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई एवं उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए राज्यपाल ने टीबी रोगियों की जानकारी ली और उनके उपचार की सतत निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने समाज के सक्षम व्यक्तियों को टीबी मरीजों को गोद लेने के लिए प्रेरित करने, रेडक्रॉस से जुड़ने तथा ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर एवं मोतियाबिंद के उपचार हेतु जागरूकता अभियान एवं शिविर आयोजित करने पर बल दिया। उन्होंने एम्स से समन्वय स्थापित कर बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

राज्यपाल श्री डेका ने योग को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों में प्रारंभ से ही योग की आदत विकसित की जाए तथा इसके लिए नियमित प्रशिक्षण और कक्षाएं संचालित की जाएं। उन्होंने अधिक से अधिक पुस्तकालय खोलने तथा महिला स्व-सहायता समूहों को आजीविका गतिविधियों से जोड़कर लखपति दीदी बनाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में सरायपाली विधायक श्रीमती चतुरी नंद भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने जिले में संचालित विकास कार्यों एवं प्रमुख योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, एसडीएम श्रीमती अनुपमा आनंद सहित विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

महासमुंद/अप्रैल से जून तक खाद्यान्न का एकमुश्त भंडारण व वितरण, कलेक्टर ने बनाए नोडल अधिकारी

महासमुंद/अप्रैल से जून तक खाद्यान्न का एकमुश्त भंडारण व वितरण, कलेक्टर ने बनाए नोडल अधिकारी

महासमुंद/ शासन के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत माह अप्रैल से जून 2026 तक चावल के भंडारण एवं एकमुश्त वितरण के लिए जिले में व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा जिले की सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में अप्रैल, मई एवं जून माह के लिए खाद्यान्न का भंडारण किया जा रहा है।

कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने खाद्यान्न भंडारण एवं समयबद्ध वितरण को शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए प्रत्येक विकासखंड के लिए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उनके सहयोग के लिए विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

जिले के सभी विकासखंडों में तहसीलदार को सहायक नोडल अधिकारी तथा सहायक खाद्य अधिकारी, खाद्य निरीक्षक एवं नान प्रदाय केंद्र प्रभारी को सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने प्रभार क्षेत्र की उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न भंडारण की प्रतिदिन मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें और आबंटन के अनुसार शीघ्र भंडारण पूर्ण कराएं। साथ ही प्रत्येक दिवस, अवकाश दिवस सहित, भंडारण की अद्यतन स्थिति से अवगत कराना भी अनिवार्य होगा।

उल्लेखनीय है कि 07 अप्रैल को राशन दुकानो में चावल उत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित किया जा सके।

महासमुंद में देर रात दो दुकानों में सेंधमारी, 1 लाख की नगदी पार — व्यापारियों में दहशत

महासमुंद में देर रात दो दुकानों में सेंधमारी, 1 लाख की नगदी पार — व्यापारियों में दहशत

महासमुंद। शहर के घासीदास वार्ड नं. 22 स्थित आश्रम कॉलेज रोड इलाके में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाकर करीब 1 लाख रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया, जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवचंद फैशन के संचालक अभय राज लुनिया जैन की दुकान में 31 मार्च 2026 की रात करीब 3 बजे चोरी की वारदात हुई। चोर दुकान का गल्ला ही उठा ले गए, जिसमें लगभग 40,000 रुपये नगद रखे थे।

इतना ही नहीं, उसी समय सामने स्थित लक्ष्मी चॉइस सेंटर (संचालक मोहन यादव) को भी चोरों ने निशाना बनाया और वहां से करीब 60,000 रुपये नगद चोरी कर ले गए।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत फैल गई। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

प्रार्थी अभय राज लुनिया ने सिटी कोतवाली महासमुंद में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्रकरण में धारा 305(a) एवं 331(4) BNS के तहत जांच शुरू कर दी है।  पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।फिलहाल पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

बसना/पुरानी रंजिश में युवक पर हमला: गाली-गलौज के बाद मारपीट, जान से मारने की धमकी

बसना/पुरानी रंजिश में युवक पर हमला: गाली-गलौज के बाद मारपीट, जान से मारने की धमकी

बसना ग्राम परसकोल में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। प्रार्थी, जो कक्षा 11वीं तक शिक्षित है और वर्तमान में खेती-किसानी का कार्य करता है, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि दिनांक 01 अप्रैल 2026 की रात गांव में कीर्तन संबंधी बैठक आयोजित की गई थी।

प्रार्थी के अनुसार, जब वह बैठक स्थल पर पहुंचा, तब तक बैठक समाप्त हो चुकी थी और सभी ग्रामीण अपने-अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बैंगा पारा चौक के पास पहुंचते ही चिंटू साहू ने पुरानी बात को लेकर उसे मां-बहन की अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया।

शिकायत में बताया गया कि गाली-गलौज सुनकर पुरूषोत्तम साहू भी मौके पर पहुंच गया और दोनों ने मिलकर एक राय होकर प्रार्थी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों आरोपियों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे प्रार्थी के दाहिने जबड़े में दर्द हो रहा है।

घटना के दौरान मौके पर मौजूद देवेश साहू और मनीष साहू ने पूरी घटना देखी-सुनी और बीच-बचाव किया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) एवं 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी ने उचित कार्रवाई की मांग की है।

आज का राशिफल, कैसा होगा दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार जानिए दैनिक राशिफल

आज का राशिफल, कैसा होगा दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार जानिए दैनिक राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। संतान पक्ष से आरोग्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। हानि संभव है। भाइयों का साथ मिलेगा।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। शारीरिक कष्ट संभव है, सावधान रहें। निवेश शुभ रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। बजट बिगड़ेगा। दूर से शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। भागदौड़ रहेगी। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम न उठाएं।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): कष्ट, भय, चिंता व तनाव का वातावरण बन सकता है। जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यय होगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। धनार्जन होगा।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं। परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है। शत्रुता में वृद्धि होगी। अज्ञात भय रहेगा। थकान महसूस होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। व्ययसाय लाभप्रद रहेगा। कार्य पर ध्यान दें।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। विवाद से बचें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें। या‍त्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। वस्तुएं संभालकर रखें।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): किसी की बातों में न आएं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। उत्साह से काम कर पाएंगे।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कार्य की गति धीमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। निवेश करने का समय नहीं है। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है, धैर्य रखें।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें। निवेश करने से बचें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): किसी अपरिचित की बातों में न आएं। धनहानि हो सकती है। थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

राशि फलादेश

 

महासमुंद/जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित व ग्राम स्तरीय टीम गठित कमार जनजातियों का होगा ऐप के जरिए होगा डिजिटल सर्वे, 30 अप्रैल तक का लक्ष्य

महासमुंद/जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित व ग्राम स्तरीय टीम गठित कमार जनजातियों का होगा ऐप के जरिए होगा डिजिटल सर्वे, 30 अप्रैल तक का लक्ष्य

महासमुंद/ आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा आज जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण जिले में निवासरत कमार विशेष पिछड़ी जनजाति के डिजिटल सर्वे को लेकर आयोजित किया गया था। शासन की मंशा के अनुरूप अब इन परिवारों का ऑनलाइन ऐप के माध्यम से नए सिरे से दस्तावेजीकरण किया जाएगा। ताकि शासन की योजनाओं में जरूरत के अनुसार आवश्यक बदलाव कर उन्हें सीधा लाभ पहुंचाया जा सके।

कलेक्टर एवं जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष श्री विनय लंगेह कार्य की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। इस पूरे महाअभियान और सर्वे कार्य को 30 अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हेमंत नंदनवार जिला नोडल अधकारी हैं। संबंधित जनपद पंचायतों के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को विकासखंड नोडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान के अंतर्गत जिले में विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास पर तेजी से कार्य किया गया है। वर्तमान में जिले के तीन विकासखंडों महासमुंद, बागबाहरा और पिथौरा के 76 ग्रामों में यह विशेष पिछड़ी जनजाति निवास कर रही है। इन ग्रामों में कुल 923 परिवार निवासरत हैं, जिनकी कुल आबादी 3,309 है। इन परिवारों के व्यक्तिगत दस्तावेज आधार कार्ड, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाने का काम पूरा किया जा चुका है। इसके साथ ही उनकी बसाहटों में बुनियादी अधोसंरचना जैसे- पहुंच मार्ग, बिजली और पेयजल की व्यवस्था भी लगभग शत-प्रतिशत पूर्ण कर ली गई है।

प्रशिक्षण के दौरान मुख्य प्रशिक्षक श्री नीलेश खांडे ने उपस्थित अधिकारियों और मैदानी अमले को ऐप के माध्यम से सर्वे कार्य की विस्तार से जानकारी दी और इस दौरान तकनीकी व व्यावहारिक बातों की भी जानकारी दी गई। सभी 76 बसाहटों में इस सर्वे को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए ग्राम स्तरीय सर्वेक्षण दलों का गठन किया गया है। इस दल में पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन, बीट गार्ड एवं पटवारी व छात्रावास अधीक्षक को शामिल किया गया है।