बसना: गरीब गर्भवती महिलाओं के लिए बड़ी राहत: अग्रवाल नर्सिंग होम में पूरी तरह मुफ्त डिलीवरी, पहले पंजीयन जरूरी

बसना: गरीब गर्भवती महिलाओं के लिए बड़ी राहत: अग्रवाल नर्सिंग होम में पूरी तरह मुफ्त डिलीवरी, पहले पंजीयन जरूरी

बसना (महासमुंद),
क्षेत्र की महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अग्रवाल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बसना द्वारा स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 24/7 सेवाएं शुरू की गई हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यहां अनुभवी स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक तकनीकों के माध्यम से सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण इलाज प्रदान किया जा रहा है।

अस्पताल में नियमित प्रेग्नेंसी चेकअप (हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी सहित), सुरक्षित डिलीवरी (नॉर्मल एवं सिजेरियन), 3D/4D अल्ट्रासाउंड, परिवार नियोजन से संबंधित परामर्श एवं ऑपरेशन, मेनोपॉज तथा बच्चेदानी संबंधी बीमारियों का उपचार उपलब्ध है। साथ ही किशोरियों एवं महिलाओं की संपूर्ण जांच व इलाज की सुविधा भी दी जा रही है।
अस्पताल की विशेषज्ञ डॉक्टर डॉ. भारती अग्रवाल एवं डॉ. श्रद्धा चांडक द्वारा मरीजों को परामर्श व उपचार दिया जा रहा है, जिनके पास इस क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

अस्पताल प्रबंधन ने डिलीवरी सेवाओं को किफायती बनाने के लिए विशेष पैकेज भी घोषित किए हैं, जिसके तहत नॉर्मल डिलीवरी मात्र ₹5100 तथा सिजेरियन डिलीवरी ₹11,000 में उपलब्ध कराई जा रही है। इन पैकेजों में मरीज की भर्ती, पूरी डिलीवरी प्रक्रिया, आवश्यक ऑपरेशन/उपचार, दवाइयां, अनुभवी डॉक्टरों द्वारा परामर्श तथा मां और नवजात की देखभाल शामिल है।

विशेष रूप से अत्यंत गरीब एवं जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं के लिए अस्पताल द्वारा पूरी तरह निःशुल्क डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिसका निर्णय अस्पताल प्रबंधन द्वारा किया जाएगा। इसके लिए अग्रिम पंजीयन अनिवार्य रखा गया है।
अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र की महिलाओं से अपील की है कि वे गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच कराएं और सुरक्षित मातृत्व के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए अस्पताल के हेल्पलाइन नंबर 84618-11000, 90396-45760 एवं 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है।

आज का राशिफल, कैसा होगा दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार जानिए दैनिक राशिफल

आज का राशिफल, कैसा होगा दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार जानिए दैनिक राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): आज रुका धन मिलेगा। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। कार्य बनेंगे। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। प्रतिद्वंद्विता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। दूसरों के काम में दखलंदाजी न करें।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): घर-बाहर अशांति रहेगी। कार्य में रुकावट होगी। आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है। दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाज न करें।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कर्ज में कमी होगी। संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य न करें।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। वस्तुएं संभालकर रखें।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। जुए, सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। व्यवसाय में कमी होगी। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। थकान महसूस होगी। अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): अज्ञात भय व चिंता रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। बगैर मांगे किसी को सलाह न दें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। धनार्जन होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर सहयोग व प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): रुका धन मिलेगा। पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दूसरे के काम में दखल न दें।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्र व संबंधी सहायता करेंगे। आय बनी रहेगी। जोखिम न लें।

राशि फलादेश

 

बसना: “तरेकेला में जमीन विवाद पर रास्ता रोककर महंत व साथियों से मारपीट, कार में तोड़फोड़, चार आरोपियों के खिलाफ थाना में मामला दर्ज 

बसना: “तरेकेला में जमीन विवाद पर रास्ता रोककर महंत व साथियों से मारपीट, कार में तोड़फोड़, चार आरोपियों के खिलाफ थाना में मामला दर्ज

जिले के बसना थाना अंतर्गत चौकी भंवरपुर क्षेत्र के ग्राम तरेकेला में गुरुवार रात पुरानी जमीन विवाद को लेकर जमकर बवाल हो गया। आरोपियों ने रास्ता रोककर संत (महंत) और उनके साथियों के साथ मारपीट की तथा उनकी कार में तोड़फोड़ कर दी। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी महंत हरिशचंद दास (49 वर्ष) निवासी कबीर आश्रम केंदूढार, थाना सरायपाली, 02 अप्रैल 2026 को अपने साथियों गोपाल दास, रामकुमार दास, राजेश्वर दास एवं वाहन चालक भोला साकरे के साथ कार क्रमांक CG 10 NB 2300 से ग्राम तरेकेला पहुंचे थे। वे सभी गांव के रामप्रसाद साव के घर आयोजित पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

पूजा कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी लोग रात्रि करीब 09:15 बजे वापस कबीर आश्रम केंदूढार लौट रहे थे। इसी दौरान जैसे ही उनकी कार ग्राम तरेकेला में आरोपी रिखीलाल निषाद के घर के सामने पहुंची, वहां पहले से मौजूद आरोपी रिखीलाल निषाद, नीलावती निषाद, हितलाल निषाद और युधिष्ठिर निषाद ने उनका रास्ता रोक लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पुरानी जमीन संबंधी विवाद तथा उनके खिलाफ गलत समाचार छपवाने और वीडियो वायरल करने के आरोप को लेकर प्रार्थी पक्ष से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्का और डंडों से हमला कर दिया।

इस हमले में महंत हरिशचंद दास को मुंह, कान और पेट में चोटें आईं। वहीं गोपाल दास को सीने में, रामकुमार दास को बाएं कंधे में तथा राजेश्वर दास को बाएं हाथ (भुजा) में चोटें आईं।

मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे रामप्रसाद साव को भी आरोपियों ने नहीं छोड़ा और उन्हें भी चोट पहुंची। घटना के प्रत्यक्षदर्शी हेमप्रसाद, लोचन सिदार और सूरज साव ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

आरोपियों का गुस्सा यहीं नहीं थमा, उन्होंने प्रार्थी की कार CG 10 NB 2300 के सामने के हिस्से में तोड़फोड़ कर नुकसान भी पहुंचाया।

घटना की सूचना उसी रात लगभग 11:00 बजे थाना बसना में मौखिक रूप से दी गई। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(3), 126(2), 324(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

बसना/महासमुंद पुलिस का ‘नवा बिहान’ अभियान: साइबर ठगी से बचाव, नशा मुक्ति और महिला सुरक्षा पर गांव-गांव जागरूकता

बसना/महासमुंद पुलिस का ‘नवा बिहान’ अभियान: साइबर ठगी से बचाव, नशा मुक्ति और महिला सुरक्षा पर गांव-गांव जागरूकता

बसना क्षेत्र के ग्राम भंवरपुर साप्ताहिक बाजार, ग्राम भीखापाली बाजार, संजय गार्डन के पास, ग्राम बागबाहरा दुर्गा मंदिर के पास टाउन हॉल, ग्राम पिथौरा बाजार क्षेत्र मे, जिला महासमुंद पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता, अभिव्यक्ति ऐप, नशा मुक्ति अभियान, महिला संबंधी अपराध एवं यातायात सुरक्षा की जानकारी देने के संबंध में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस की टीम के द्वारा शहरी एवं ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की जानकारियां साझा की गई। जिसमे सायबर स्टाकिंग, फेक प्रोफाईल के संबंध में तत्काल रिपोर्ट करने हेतु कहा गया।

सोशल मीडिया में पर्सनल व सेंसिटीव जानकारी न शेयर करने एवं मजबूत पासवर्ड बनाने हेतु कहा गया। फेक ट्रेडिंग एप के नाम पर ठगी, सेक्सटार्शन, फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर ठगी करने एवं “एपीके” फाईल लिंक को ओपन न करने आदि अपराधों के बारे में रोकथाम हेतु जागरूक किया गया।

किसी प्रकार के ऑनलाईन फ्रॉड होने पर सायबर हेल्प लाईन नंबर 1930 में ऑनलाईन शिकायत दर्ज करने के अलावा अपने निकटतम पुलिस थाना या सायबर थाना जाकर रिपोर्ट कराने के संबंध में जागरूक किया गया बढ़ते नवीनतम साइबर क्राईम के बारे में बताया गया कि सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर सुरक्षा एवं प्राईवेसी को ध्यान में रखते हुये सावधानी पूर्वक सोशल मीडिया में व्यवहार करें। सोशल मीडिया में अनजान लोगो को रियल लाईफ में सत्यापन किये बिना उनका फ्रेंडशीप रिक्वेस्ट एक्सेप्ट न करने, सोशल मीडिया में सायबर बुलिंग, सायबर स्टाकिंग, फेक प्रोफाईल के संबंध में तत्काल रिपोर्ट करें, सोशल मीडिया में पोस्ट थर्ड पार्टी एप्स, लिंक अंजान से न जुड़ने, सोशल मीडिया में पर्सनल व सेंसिटीव जानकारी न शेयर करने मजबूत पासवर्ड बनाने, लोगों को गुमराह करने से संबंधित फारवर्डेड मैसेज या पोस्ट को बिना सत्यता के सोशल मीडिया में न शेयर करने, व्हाट्सएप, एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम आदि में प्राईवेसी सेटिंग, टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करने हेतु, शेयर बाजार में निवेश के नाम पर फेक ट्रेडिंग एप के नाम पर ठगी, सेक्सटार्शन, फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर ठगी करने एवं एपीके फाईल लिंक को ओपन न करने आदि अपराधों के बारे में रोकथाम हेतु जागरूक कर सायबर हेल्प लाईन नंबर 1930 में ऑनलाईन शिकायत दर्ज करने के अलावा अपने निकटतम पुलिस थाना या सायबर सेल जाकर रिपोर्ट करने हेतु कहा गया।

किसी भी अनजान नम्बरों से आए वीडियो कॉल अटेंड ना करें, यदि किसी परिचित के द्वारा फोन पर पैसे की मांग की जाती है,तो स्वयं उस परिचित को दुबारा फोन लगाकर फोन नंबर की तस्दिक करें, किसी अनजान लिंक पर कभी भी क्लिक न करें,कोई भी अनजान व्यक्ति फोन करके यदि यह कहे कि आपके नाम से FIR हो गया है आपको जेल जाने से बचने के लिए आपको पैसा देना पड़ेगा, तो किसी भी प्रकार से कोई फोन-पे, गूगल-पे के माध्यम से पैसा ना भेजें, कोई पुलिस ऑफिसर, सीबीआई या जज, बैंक ऑफिसर या अन्य कोई अधिकारी बनकर वीडियो कॉल करे तो डरें नहीं, किसी भी तरह के ऐसे ऑफर जिसमें पैसा दुगुना करने का लालच दिया जाता है उन पर विश्वास ना करें, आदि के बारे में बताया गया तथा साइबर फ्रॉड होने पर टोल फ्री नंबर 1930 एवं साइबर थाना में शिकायत करने बताया गया साथ ही नशे के दुष्परिणाम एवं नशे से बचने के बारे में बताया गया। इसके साथ ही अपने क्षेत्र में गौ वंश पशुओं की तस्करी के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल संबंधित थाने को जानकारी देने बताया गया। डायल-112 के महत्व को भी साझा किया गया, जिसमे लगभग 500 शहर एवं ग्रामवासी लाभान्वित हुए।

सरायपाली सी एच सी में सुरक्षित मातृत्व की दिशा में बड़ी उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन, स्वस्थ शिशु का जन्म

सरायपाली सी एच सी में सुरक्षित मातृत्व की दिशा में बड़ी उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन, स्वस्थ शिशु का जन्म

महासमुंद/ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में सुरक्षित मातृत्व की दिशा में एक और सफलता हासिल की है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई नागेश्वर राव ने इस सफलता पर चिकित्सा टीम को बधाई देते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता सुरक्षित मातृत्व और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है और सरायपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।

यहां चिकित्सकों की टीम ने सफलतापूर्वक तीसरा सिजेरियन (C-section) ऑपरेशन करते हुए 26 वर्षीय महिला नरगिस का सुरक्षित प्रसव कराया, जिसमें उन्होंने 3.200 किलोग्राम वजनी स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया।

इस जटिल ऑपरेशन को डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. के. वी. किरण कुमार, डॉ. कुणाल नायक, स्टाफ नर्स प्रगति शर्मा एवं समीर पटेल की टीम ने कुशलतापूर्वक अंजाम दिया। ऑपरेशन की सफलता स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती गुणवत्ता और विशेषज्ञता को दर्शाती है।

प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं और चिकित्सकों की निगरानी में सुरक्षित हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में मिल रही बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाओं के मिलने से आमजन खुश हैं।

महासमुंद/खल्लारी मेला महोत्सव में पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, माता के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

महासमुंद/खल्लारी मेला महोत्सव में पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, माता के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

महासमुंद/ ऐतिहासिक ,धार्मिक और पर्यटन स्थलों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध मुख्य मार्ग से खल्लारी पहुंच मार्ग को किया जाएगा सुदृढ़ पाँच दिवसीय खल्लारी मेला महोत्सव के शुभ अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव शुक्रवार रात को खल्लारी पहुंचे। उन्होंने माँ खल्लारी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि खल्लारी धाम न केवल आस्था का प्रमुख केंद्र है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और लोकजीवन की आत्मा का प्रतीक भी है। उन्होंने खल्लारी के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह शक्ति पीठ सदियों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है, जहाँ दूर-दूर से लोग अपनी मनोकामनाएँ लेकर आते हैं और माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं। साथ ही सरकार शक्तिपीठ,धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के समग्र विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है और लगातार विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और प्रदेश की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और सुदृढ़ बनेगी। उन्होंने नेशनल हाईवे से खल्लारी मंदिर पहुंच मार्ग लगभग 3 किमी का सुदृढ़ीकरण करने की घोषणा भी की।

उपमुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि खल्लारी धाम का इतिहास अत्यंत प्राचीन और गौरवशाली रहा है। पहाड़ और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच स्थित यह मंदिर शक्ति की उपासना का प्रमुख केंद्र है। यहाँ आयोजित मेला न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह सामाजिक समरसता, लोक संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का भी महत्वपूर्ण माध्यम है।

इस अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि खल्लारी मेला क्षेत्र की पहचान है और इसे और विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें।

छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर ने कहा कि खल्लारी महोत्सव हमारी परंपरा और संस्कृति का जीवंत उदाहरण है, जिसे संरक्षित और संवर्धित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

पूर्व सांसद श्री चुन्नीलाल साहू ने कहा कि खल्लारी सभी धर्मों और जातियों के लोगों के लिए समरसता का केंद्र है, जहाँ सभी वर्ग के लोग एक साथ आकर श्रद्धा व्यक्त करते हैं।

जिला स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष श्री येतराम साहू ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को संस्कृति और सेवा की भावना से जोड़ने का कार्य करते हैं तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम ठाकुर, अल्का चंद्राकर, स्मिता चंद्राकर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, खल्लारी मंदिर ट्रस्ट के सदस्य सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

ज्ञात है कि शुक्रवार से प्रारंभ हुआ पाँच दिवसीय खल्लारी मेला महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंचकर माता रानी के दर्शन कर रहे हैं।

सरायपाली: शादी से निकला युवक, फिर नहीं लौटा… 4 दिन बाद मिला शव

सरायपाली: शादी से निकला युवक, फिर नहीं लौटा… 4 दिन बाद मिला शव

सरायपाली (महासमुंद), क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 42 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना थाना सरायपाली क्षेत्र के केना सोसायटी मोड़ के पास की है, जहां तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान हीरालाल पटेल पिता कुमर साय पटेल (42 वर्ष), निवासी ग्राम कुर्मीपाली, थाना सिंघोड़ा, जिला महासमुंद के रूप में हुई है। बताया गया कि मृतक दिनांक 11 फरवरी 2026 को ग्राम इच्छापुर में अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था।

रात्रि लगभग 12 बजे वह अपने मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 P 9386 से अपने घर कुर्मीपाली लौट रहा था। इसी दौरान केना सोसायटी मोड़ के पास तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के कारण वह नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मृतक घर नहीं पहुंचा, जिससे परिजन चिंतित थे। दिनांक 15 फरवरी 2026 को शाम करीब 4 बजे सूचना मिली कि केना सोसायटी मोड़ के पास एक व्यक्ति का शव और मोटरसाइकिल पड़ी हुई है। मौके पर पहुंचकर पहचान करने पर शव हीरालाल पटेल का पाया गया। शव की हालत काफी खराब हो चुकी थी और उसमें सड़न आ गई थी, साथ ही चेहरा भी क्षत-विक्षत हो गया था।

सूचनाकर्ता दिलीप कुमार पटेल (36 वर्ष), निवासी कुर्मीपाली ने थाना सरायपाली में इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
पुलिस द्वारा मर्ग क्रमांक 09/2026 धारा 194 BNSS के तहत जांच की गई, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि मृतक की मृत्यु सड़क दुर्घटना के कारण हुई है। मामले में धारा 106(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

सरायपाली: 120 एकड़ में लगे सोलर पावर प्लांट से फेंसिंग तार काटकर 70 नग केबल चोरी, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

सरायपाली: 120 एकड़ में लगे सोलर पावर प्लांट से फेंसिंग तार काटकर 70 नग केबल चोरी, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

 

थाना सरायपाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इच्छापुर स्थित क्लीनमैक्स सूर्या एनर्जी सोलर पावर प्लांट में अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेंसिंग तार काटकर प्लांट परिसर में प्रवेश कर केबल चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना में लगभग 91,000 रुपये मूल्य के केबल चोरी होने का अनुमान है

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी राजीव रतन नायक (22 वर्ष), पिता धर्मजय नायक, निवासी ग्राम केना, थाना सरायपाली, जिला महासमुंद, जो कि क्लीनमैक्स सूर्या एनर्जी सोलर पावर प्लांट इच्छापुर में सिक्योरिटी गार्ड सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं, ने थाना सरायपाली में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया है।
आवेदन में उन्होंने बताया कि दिनांक 26 मार्च 2026 की रात्रि 10:30 बजे से 27 मार्च 2026 की रात्रि 12:30 बजे के मध्य उनकी ड्यूटी प्लांट में लगी हुई थी।

ड्यूटी के दौरान पेट्रोलिंग करते समय उन्होंने देखा कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्लांट की चारों ओर लगी फेंसिंग सिंगल तार को काटकर अंदर प्रवेश किया गया है।
अज्ञात आरोपी द्वारा सोलर प्लांट में लगे 102 मॉड्यूल से एजेबी (AJB) तक जुड़े कुल 70 नग केबल, जिनकी प्रत्येक लंबाई लगभग 40 मीटर है, को काटकर चोरी कर लिया गया। इस प्रकार कुल लगभग 2500 मीटर केबल चोरी होना पाया गया।
घटना की सूचना तत्काल प्लांट मैनेजर गौतम सिंह को दी गई, जिनके द्वारा चोरी गए केबल की कीमत लगभग 91,000 रुपये आंकी गई है।

बताया गया कि उक्त सोलर पावर प्लांट लगभग 120 एकड़ क्षेत्र में स्थापित है तथा यहां से 71.25 मेगावाट एसी पावर सप्लाई की जाती है।
प्रार्थी द्वारा अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना सरायपाली में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है तथा आसपास के क्षेत्रों में जांच जारी है।

रायपुर में पाकिस्तानी युवक को जिंदा दफनाया, जान‍िए श्याम-सावित्री के प्यार में कैसे गई जान?

रायपुर में पाकिस्तानी युवक को जिंदा दफनाया, जान‍िए श्याम-सावित्री के प्यार में कैसे गई जान?Raipur Murder Case: रायपुर के अभनपुर में पाकिस्तानी मूल के नितेश बत्रा की जिंदा दफन कर हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. श्याम सुंदर सोनी और सावित्री साहू के प्रेम संबंध से जुड़े विवाद में युवक को पहले बेरहमी से पीटा गया और फिर अधमरी हालत में मुरूम की खदान में दफना दिया गया. पुलिस ने महिला समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं.

Nitesh Batra Murder Case Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे अभनपुर इलाके में पाकिस्तानी मूल के युवक नितेश बत्रा हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. प्यार, नफरत और बदले की यह कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. नितेश बत्रा को महज इसलिए मौत के घाट उतार दिया गया क्योंकि वह अपनी पुरानी पहचान वाली एक महिला के घर के बाहर खड़ा था. उसकी हत्‍या करने वाले आरोपियों ने बेरहमी की सारी हदें पार करते हुए उसको तब तक पीटा जब तक वह अधमरा नहीं हो गया और फिर उसे मुरुम की खदान में जिंदा दफन कर दिया. रायपुर पुल‍िस ने इस मामले में एक महिला और दो नाबालिगों समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

शुक्रवार को रायपुर ग्रामीण SSP स्वेता सिन्हा ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया क‍ि 21 मार्च, 2026 को थाना अभनपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम भरेंगाभाठा के पास नवागांव जाने वाली सड़क किनारे एक मुरूम गड्ढे में किसी का शव दफन है. मौके पर जाकर देखा गया कि शव का एक हाथ और पैर जमीन के ऊपर दिखाई दे रहा है. शव के पोस्टमार्टम के बाद पता चला कि मृतक के गले पर गहरा आघात था और उसे अधमरे हालात में गड्ढे में दफन कर दिया गया था. श्वासनली मिट्टी से भर जाने के कारण उसकी मौत हो गई, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इसे होमिसाइड (हत्या) माना.

Raipur Rural SSP Sweta Sinha: raipur pakistani origin nitesh batra murder case
Raipur Rural SSP Sweta Sinha: raipur pakistani origin nitesh batra murder case
Photo Credit: NDTV
ट्रांसिट विजा पर रायपुर में रहता था पाक मूल का नितेश बत्रा
पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, नगर पुलिस अधीक्षक तुलसी राम लेकाम, थाना प्रभारी अभनपुर निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने मिलकर मृतक की पहचान करने और आरोपियों को पकड़ने की पूरी रणनीति बनाई. आसपास के लोगों से पूछताछ की गई. गुमशुदा मामलों के रिकॉर्ड से मिलान क‍िया. सीसीटीवी फुटेज की जांच की. मुखबिर और तकनीकी विश्लेषण क‍िया. तब जाकर मृतक की श‍िनाख्‍त हो पाई. पता चला क‍ि वह शव नितेश बत्रा, पिता दयाराम बत्रा, उम्र 29 साल, निवासी माना, रायपुर था. नितेश बत्रा पाक‍िस्‍तान मूल का था. अपने परिवार के साथ ट्रांसिट विजा पर रायपुर में रह रहा था.

नितेश बत्रा की हत्‍या क‍िसने की?
रायपुर पुल‍िस की जांच में पता चला कि नितेश बत्रा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्याम सुंदर सोनी, निवासी बोरियाकला, मुजगहन, रायपुर, शामिल था. उसके साथ सुमित कोसले, सावित्री साहू, और दो नाबालिग बालक भी थे. पुलिस ने श्याम सुंदर सोनी, सावित्री साहू, सुमित कोसले को गिरफ्तार कर लिया. मामले में दो नाबालिगों को भी दस्‍तयाब क‍िया गया है. पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच का पूरा ध्यान रखा और जल्द ही मामले को सुलझाया.

 

 

नितेश बत्रा की हत्‍या की वजह
रायपुर पुल‍िस के अनुसार आरोपी श्याम और सावित्री के बीच प्रेम संबंध था. 16 मार्च 2026 की रात श्याम, सावित्री के घर गया, तब नितेश वहां खड़ा था. सावित्री ने श्याम को बताया कि नितेश रोज उसे परेशान करता है. श्याम ने नितेश के सिर पर बबूल की लकड़ी से वार कर द‍िया. सावित्री ने चिल्लाकर कहा क‍ि “और मारो, रोज आता है परेशान करने” श्याम और उसके कर्मचारी नितेश को ऑटो में बैठाकर स्कूटी के पास ले गए. नितेश को स्कूटी से गिराया और ऑटो में लेकर पास के तालाब के पास ले गए. वहां उसे हाथ-मुक्के से पीटा, गमछा गले में डालकर बेहोश किया. अंत में उसे मुरूम की खदान में दफन कर फरार हो गए.

रायपुर हत्‍याकांड में गिरफ्तार आरोपी
1. श्याम सुंदर सोनी पिता विनायक सोनी 21 वर्ष निवासी ग्राम माही थाना करछना प्रयागराज (उ.प्र.). हाल पता बोरियाकला थाना मुजगहन रायपुर.
2. सुमित कोसले पिता यशवंत कोसले उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम भरेंगाभट्टा थाना अभनपुर जिला रायपुर.
3. सावित्री साहू पिता दिनेश साहू उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम जमगला थाना लखनपुर जिला सरगुजा. हाल पता टेमरी एकता नगर थाना माना जिला रायपुर.
4. दो नाबाल‍िग

सरायपाली : धान उपार्जन केन्द्र में करोड़ों रु धान के हेराफेरी मामले में लम्बे समय से फरार 2 आरोपी गिरफ्तार एक ने पहले ही कर दिया था समर्पण

सरायपाली : धान उपार्जन केन्द्र में करोड़ों रु धान के हेराफेरी मामले में
लम्बे समय से फरार 2 आरोपी गिरफ्तार एक ने पहले ही कर दिया था समर्पण

 

 

सरायपाली थाना अंतर्गत मामला इस प्रकार से है दिनांक 20.05.2025 को प्रार्थी अमृत लाल जगत पिता उत्तम जगत उम्र 53 वर्ष निवासी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर के द्वारा दिनांक 20.05.2025 को आरोपी 01- कार्तिकेश्वर यादव निवासी मुंधा, 02- तेजराम पटेल निवासी चकरदा, 03- राजेन्द्र पटेल निवासी चकरदा सभी थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 के विरूद्ध धान उपार्जन केन्द्र अमरकोट के भौतिक सत्यान धान खरीदी वर्ष 2024-25 में बारदानों की संख्या 14221 में भौतिक सत्यापन करने पर 11416 बोरी धान कम पाया गया। बोरा के आधार पर प्रतिबोरा 40 किलो ग्राम प्रतिमानक बोरा के आधार पर

4566.40 क्विटल प्रति क्विटल 3100 रूपये की दर से 1,65,80,908 रूपये की शासन को आर्थिक क्षति की है कि जांच पर धान उपार्जन केन्द्र अमरकोट के प्रभारी कार्तिकेश्वर यादव निवासी मुंधा, बारदाना प्रभारी तेजराम पटेल निवासी चकरदा, एवं कम्प्यूटर आपरेटर राजेन्द्र पटेल निवासी चकरदा को दोषी पाये जाने के लिखित आवेदन पर अपराध कायमी कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी राजेन्द्र पटेल के द्वारा दिनांक 02.02.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष आत्म समर्पण किया था एवं प्रकरण के अन्य दो आरोपी 01- कार्तिकेश्वर यादव निवासी मुंधा, 02- तेजराम पटेल निवासी चकरदा कायमी दिनांक से लगातार फरार थे। दोनो आरोपियो लगातार दबिश दी जा रही थी, किन्तु दोनों आरोपियों का कहीं पता नहीं चल रहा था। तकनीकी जांच सहायता से दोनों के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर आज दिनांक 03.04.2026 कार्तिकेश्वर यादव पिता हरिशचन्द यादव उम्र 56 निवासी मुंधा थाना सरायपाली जिला महासमुंद व तेजराम पटेल पिता कुशलाल पटेल उम्र 33 वर्ष निवासी चकरदा, दोनों फरार आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी-
01- कार्तिकेश्वर यादव पिता हरिशचन्द यादव उम्र 56 निवासी मुंधा थाना सरायपाली जिला महासमुंद।
02- तेजराम पटेल पिता कुशलाल पटेल उम्र 33 वर्ष निवासी चकरदा थाना सरायपाली जिला महासमुंद।