सरायपाली: ओम हॉस्पिटल में 16 मई को मस्तिष्क, स्पाइन, किडनी एवं मूत्र रोगों के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का विशेष स्वास्थ्य शिविर

सरायपाली: ओम हॉस्पिटल में 16 मई को मस्तिष्क, स्पाइन, किडनी एवं मूत्र रोगों के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का विशेष स्वास्थ्य शिविर

1. मस्तिष्क एवं स्पाइन रोग विशेषज्ञ का विशेष परामर्श शिविर 16 मई को
महाजनपद .न्यूज | सरायपाली/महासमुंद
सरायपाली स्थित ओम हॉस्पिटल में शनिवार 16 मई 2026 को मस्तिष्क एवं स्पाइन रोग संबंधी विशेष परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ. चन्द्रमुकेश धावड़े मरीजों की जांच कर परामर्श देंगे। शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर में सिर का बड़ा होना, माइग्रेन, मिर्गी, नसों का दबना, असामान्य सिर दर्द, ब्रेन हेमरेज, चक्कर आना, स्ट्रोक, सिर की चोट, गर्दन एवं कमर दर्द सहित विभिन्न न्यूरो एवं स्पाइन रोगों का उपचार एवं परामर्श दिया जाएगा। शंट सर्जरी एवं गंभीर मस्तिष्क चोट से जुड़े मरीजों की भी जांच की जाएगी।
अस्पताल द्वारा आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड एवं इंश्योरेंस के माध्यम से इलाज की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। बीजू कार्ड से नि:शुल्क उपचार सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से अग्रिम पंजीयन कराने की अपील की है।
अधिक जानकारी के लिए 07725-299360 एवं 83700-08558 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
पता:
ओम हॉस्पिटल, स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय के पास, नेशनल हाईवे, सरायपाली (छत्तीसगढ़)।

 

2. ओम हॉस्पिटल में 16 मई को किडनी एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श
महाजनपद .  न्यूज | सरायपाली/महासमुंद
सरायपाली के ओम हॉस्पिटल में शनिवार 16 मई 2026 को गुर्दा (किडनी) एवं मूत्र रोग विभाग का विशेष परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में किडनी एवं यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. राजेश अग्रवाल मरीजों की जांच कर उपचार संबंधी सलाह देंगे। शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा।
शिविर में गुर्दे की पथरी, पेशाब में जलन, पेशाब में खून आना, मूत्रनली की पथरी, पेशाब रुकावट, गुर्दे की सूजन एवं संक्रमण, मूत्राशय संबंधी समस्याओं सहित विभिन्न यूरोलॉजी रोगों का उपचार एवं परामर्श दिया जाएगा।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि ऑपरेशन के इच्छुक मरीज अपनी सभी जांच रिपोर्ट के साथ एक दिन पहले भर्ती हो सकते हैं। आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड एवं इंश्योरेंस के माध्यम से इलाज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। बीजू कार्ड से नि:शुल्क उपचार सुविधा भी मरीजों को दी जाएगी।
अस्पताल में प्रत्येक गुरुवार को नि:शुल्क परामर्श सुविधा भी उपलब्ध है। मरीजों से अग्रिम पंजीयन कराने की अपील की गई है।
अधिक जानकारी के लिए 07725-299360 एवं 83700-08558 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
पता:
ओम हॉस्पिटल, स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय के पास, नेशनल हाईवे, सरायपाली (छत्तीसगढ़)।

सरायपाली: फिल्मी अंदाज में पकड़ा गया ट्रैक्टर से भरा सरकारी राशन चावल,SDM के निर्देशन में खाद्य विभाग ने की कार्यवाही 

सरायपाली: फिल्मी अंदाज में पकड़ा गया ट्रैक्टर से भरा सरकारी राशन चावल,SDM के निर्देशन में खाद्य विभाग ने की कार्यवाही

महाजनपद न्यूज
Mahajanpad News .Com
सरायपाली / महासमुंद सरायपाली से इरफान शेख की खबर/
सरायपाली क्षेत्र में सरकारी राशन (PDS) चावल की अवैध हेराफेरी और कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई में करीब 2700 किलो सरकारी चावल जब्त किया गया है। मामले में क्षेत्र के कथित धान तस्कर का नाम भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे ग्राम केना से एक ट्रैक्टर में भारी मात्रा में PDS चावल लोड कर कथित रूप से बिक्री के लिए राइस मिल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ता भटक जाने पर ट्रैक्टर चालक ने फिल्मी अंदाज में लोगों से सरायपाली का रास्ता पूछा।

चालक की संदिग्ध गतिविधियों को देखकर स्थानीय लोगों ने उससे पूछताछ की, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।
पूछताछ में चालक ने बताया कि जब्त चावल क्षेत्र के कथित धान कारोबारी का है। हालांकि चालक ने स्वयं को इस पूरे अवैध कारोबार से अनभिज्ञ बताया। चालक ने यह भी कहा कि उसके पीछे धान से भरी एक पिकअप वाहन भी आ रही थी, जिसका चालक आगे की डिलीवरी की जानकारी देने वाला था।

मामले की सूचना मिलते ही प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी (SDM) मनोज खांडे ने तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। SDM के आदेश पर तहसीलदार श्रीधर पंडा, खाद्य निरीक्षक अविनाश दुबे सहित राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

अधिकारियों ने गवाहों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार कर 2700 किलो PDS चावल को खाद्य विभाग की न्यायिक अभिरक्षा में सौंप दिया। वहीं परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रैक्टर के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहन को सरायपाली पुलिस थाने के सुपुर्द कर दिया गया।
प्रभारी SDM मनोज खांडे ने कहा कि गरीबों के हक के सरकारी राशन की कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा मामले की जांच और वैधानिक कार्रवाई जारी है।

महासमुंद : अचानक लगने लगे कतार जिले में पेट्रोल, डीजल एवं गैस की कमी पर जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से क्या अपील की है पढ़े पुरी खबर

महासमुंद : अचानक लगने लगे कतार जिले में पेट्रोल, डीजल एवं गैस की कमी पर
जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से क्या अपील की है पढ़े पुरी खबर

महासमुंद 14 मई 2026/ वर्तमान में महासमुंद जिले में पेट्रोल, डीजल एवं गैस की उपलब्धता सामान्य है एवं सुचारू रूप से जारी है। डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी खाद्य अधिकारी श्री तेजपाल सिंह ध्रुव ने बताया कि जिले में आईओसीएल कंपनी के 35, बीपीसीएल कंपनी के 29 एवं एचपीसीलए के 40 पेट्रोल/डीजल पंप संचालित है। जिसमें आई.ओ.सी.एल. कंपनी के 35 ऑयल वितरकों द्वारा जिले में प्रतिदिन पेट्रोल 15 के.एल. एवं डीजल 28 के.एल. का दैनिक विक्रय किया जाता है, जिले में उक्त कंपनी के पास वर्तमान में पेट्रोल का स्टॉक 270 के.एल. एवं डीजल का स्टॉक 240 के.एल. उपलब्ध है, जो कि पेट्रोल 15 दिवस हेतु एवं डीजल 8 दिवस हेतु पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

बी.पी.सी.एल. कंपनी के 29 ऑयल वितरकों द्वारा जिले में प्रतिदिन पेट्रोल 29 के.एल. एवं डीजल 57 के.एल. का दैनिक विक्रय किया जा रहा है, उक्त कंपनी के पास वर्तमान में पेट्रोल का स्टॉक 225 के.एल. एवं डीजल का स्टॉक 278 के.एल. उपलब्ध है जो कि पेट्रोल 8 दिवस हेतु एवं डीजल 5 दिवस हेतु पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। इसी प्रकार एच.पी.सी.एल. कंपनी के 40 ऑयल वितरकों द्वारा जिले में प्रतिदिन पेट्रोल 42 के.एल. एवं डीजल 58 के.एल. का दैनिक विक्रय किया जाता है, जिले में उक्त कंपनी के पास वर्तमान में पेट्रोल का स्टॉक 312 के.एल. एवं डीजल का स्टॉक 365 के. एल. उपलब्ध है जो कि पेट्रोल एवं डीजल 7 दिवस हेतु पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। इस प्रकार जिले में दैनिक पेट्रोल की खपत 86 के. एल. के विरुद्ध 807 के. एल. का स्टॉक मौजूद है जो कि जिले में लगभग 9 दिन हेतु पर्याप्त है। वहीं जिले में दैनिक डीजल की खपत 143 के.एल. के विरुद्ध 883 के. एल. का स्टॉक मौजूद है जो कि जिले में लगभग 6 दिन हेतु पर्याप्त है। इस प्रकार जिले में मांग एवं दैनिक खपत अनुसार पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल एवं डीजल का स्टॉक उपलब्ध है एवं ऑयल कंपनी द्वारा सतत उपलब्धता सुनिश्चित किया जा रहा है।

जिले में गैस सिलेण्डर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध
प्रभारी खाद्य अधिकारी श्री ध्रुव ने बताया कि शासन एवं कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में एलपीजी घरेलू गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति दैनिक आवश्यकता एवं उपलब्धता के संबंध में प्रतिदिन समस्त गैस एजेंसियों से दैनिक रिपोर्ट विभाग द्वारा प्राप्त किया जा रहा है।

 

गैस एजेंसियों से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में गैस सिलेण्डर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा जिले में गैस सिलेण्डर की बुकिंग अनुरूप सुचारू रूप से डिलीवरी में संचालित है व किसी प्रकार की बाधा नहीं है। सप्लाई प्लांट से किसी प्रकार की स्टॉक उपलब्धता में समस्या नहीं है। गैस एजेंसियों से प्राप्त जानकारी अनुसार वर्तमान में जिले में लगभग प्रतिदिन औसतन 1378 सिलेण्डरों की डिलीवरी की जा रही है तथा 14 मई की स्थिति में गैस एजेंसियों के पास लगभग 1716 सिलेण्डरों का ओपनिंग स्टॉक उपलब्ध था एवं उक्त तिथि को 2454 सिलेण्डर सप्लाई प्लांट से सप्लाई कराया गया है, इस प्रकार 14 मई की स्थिति में कुल 4170 सिलेण्डरों का स्टॉक गैस एजेंसियों के पास उपलब्ध है।

वर्तमान में जिले में गैस सिलेण्डर की मांग अनुसार सुचारू रूप से उपलब्धता एवं वितरण जारी है।
जिला प्रशासन द्वारा हितग्राहियों से अपील की गई है कि पेट्रोल, डीजल एवं गैसों में कमी संबंधी भ्रम/अपवाहों को ध्यान न दें तथा भ्रम में आकर अनावश्यक लाईन में लगने अथवा घरों में अनावश्यक पेट्रोल, डीजल एवं गैस का स्टॉक जमा करने की आवश्यकता नहीं है एवं आवश्यकता पड़ने पर ही पेट्रोल, डीजल एवं गैस प्राप्त करें। पेट्रोल एवं गैस की कमी संबंधी भ्रामक खबर एवं अफवाह फैलाने पर कार्रवाई हेतु जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय मीडिया एवं निगरानी समिति का गठन किया गया है।

महासमुंद पुलिस की त्वरित कार्रवाई: महिला के निजी फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

महासमुंद । बसना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसने महिला की निजी तस्वीरें एवं वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर उसे अपमानित करने का प्रयास किया था। पुलिस ने आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल तथा आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य जब्त किए।

पुलिस के अनुसार बसना थाना अंतर्गत की एक महिला ने लिखित शिकायत कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसकी तथा उसके परिवार की अन्य महिलाओं की निजी एवं आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल कर रहा है। शिकायत पर थाना बसना में धारा 79 बीएनएस एवं 66 डी 67, 67 आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान पता चला कि प्रार्थिया अपने पति के साथ आंध्रप्रदेश स्थित एक मुर्गी फार्म में काम करने गई थी, जहां उसकी पहचान रोनोजीत दोलाई नामक युवक से हुई थी।
इसी दौरान आरोपी ने महिला का मोबाइल मांगकर धोखे से उसमें मौजूद निजी तस्वीरें एवं वीडियो अपने मोबाइल में ट्रांसफर कर लिए थे। बताया गया कि काम छोडक़र वापस बसना आने के बाद आरोपी महिला को लगातार फोन कर परेशान करने लगा। महिला द्वारा विरोध करने और बातचीत से इंकार करने पर आरोपी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो वायरल कर दिया।
पुलिस ने साइबर साक्ष्यों एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान सुनिश्चित की। इसके बाद कार्रवाई करते हुए 12 मई को आरोपी रोनोजीत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य भी जब्त किए।
गिरफ्तार आरोपी रोनोजीत दोलाई पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है।

महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘विश्वास मूवर्स’ की आड़ में गांजा तस्करी करने वाला मास्टरमाइंड ‘दीवाना सेठ’ गुजरात से गिरफ्तार

महासमुंद। बसना पुलिस एवं एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क के मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने विश्वास मूवर्स एंड पैकर्स के संचालक अजीत शर्मा उर्फ  दीवाना सेठ को गुजरात से गिरफ्तार किया हैए,जो घरेलू सामान की आड़ में एक राज्य से दूसरे राज्य तक गांजा सप्लाई करने का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी बेहद शातिर और आधुनिक तरीके से गांजा तस्करी का नेटवर्क संचालित करता था। यह गिरोह मूवर्स एंड पैकर्स के ग्राहकों के पुराने घरेलू सामान के नीचे गांजा छिपाकर उसकी सप्लाई विभिन्न राज्यों में करता था। मामले का खुलासा 28 फरवरी 2026 को हुआ था, जब बसना थाना क्षेत्र के पलसापाली बैरियर में जांच के दौरान एक अशोक लेलैंड वाहन से 274 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया था।
इस दौरान बताया गया कि वाहन में मूवर्स एंड पैकर्स के घरेलू सामान के नीचे बड़ी मात्रा में गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान मौके से वाहन चालक रोशन यादव को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की विस्तृत विवेचना शुरू की। जिसमें पूरे अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का खुलासा हुआ।

जांच में सामने आया कि इस पूरे नेटवर्क का संचालन अजीत शर्मा उर्फ  दीवाना सेठ कर रहा था, जो रायपुर के कबीर नगर क्षेत्र में विश्वास मूवर्स एंड पैकर्स के नाम से व्यवसाय संचालित करता था।
पुलिस के अनुसार यह कारोबार केवल दिखावा था। जबकि उसकी आड़ में बड़े पैमाने पर गांजा तस्करी की जा रही थी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ओडिशा निवासी गांजा सप्लायर राजू उर्फ  भोलू महानंद से भारी मात्रा में गांजा खरीदता था और उसे ग्राहकों के घरेलू सामान के नीचे छिपाकर राजस्थान सहित अन्य राज्यों में सप्लाई करवाता था। राजू महानंद को पुलिस पहले ही 12 मार्च को गिरफ्तार कर चुकी है। वाहन चालक के पकड़े जाने के बाद मुख्य सरगना अजीत शर्मा फरार हो गया था और गुजरात में छिपकर रह रहा था।
पुलिस को उसकी सटीक लोकेशन की जानकारी मिलने पर थाना बसना एवं एएनटीएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुजरात में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी अजीत शर्मा उर्फ दीवाना सेठ हरियाणा का निवासी है तथा रायपुर के कबीर नगर में विश्वास मूवर्स एंड पैकर्स का संचालन करता था। मामले में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों में रोशन यादवमध्यप्रदेश तथा राजू उर्फ  भोलू महानंद ओडिशा शामिल हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी को धारा 20 ख एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

बसना विधानसभा क्षेत्र के विधायक संपत अग्रवाल का जन्मदिवस क्षेत्र में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया

पिथौरा। बसना विधानसभा क्षेत्र के विधायक संपत अग्रवाल का जन्मदिवस क्षेत्र में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। उनके जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जनसेवा की राह चुनी।

अस्पताल में मरीजों के बीच पहुंचे समर्थक

आयोजनों की कड़ी में पिथौरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समर्थकों ने भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर मरीजों को ताजे फलों का वितरण  किया गया।

भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल का व्यक्तित्व हमेशा से परोपकार और जनसेवा से जुड़ा रहा है। उनके इसी आदर्श को ध्यान में रखते हुए पूरे विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों में समर्थकों द्वारा विभिन्न रचनात्मक और सेवाभावी कार्यक्रम आयोजित किये गये थे। जिसमें विशाल रक्तदान शिविर में युवाओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढक़र रक्तदान किया, ताकि आपातकाल में जरूरतमंदों की जान बचाई जा सके।

प्रतिभा सम्मान: क्षेत्र के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी बच्चों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। ॉ

फल एवं भोजन वितरण: पिथौरा के साथ-साथ अन्य मंडलों के अस्पतालों  भी फल एवं भोजन वितरित किया गया।

स्वप्निल तिवारी ने कहा, विधायक  के लिए जनता की सेवा ही सबसे बड़ा उत्सव है। आज विधानसभा का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके जन्मदिन पर समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुँचाने का संकल्प ले रहा है।

क्षेत्र के ग्रामीणों और समर्थकों ने डॉ. संपत अग्रवाल के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की मंगलकामना करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।  सामुदयिक स्वास्थ्य केंद्र में फल वितरण के अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल मंडल महामंत्री जतीन ठक्कर युवा मोर्चा जिला विधायक प्रतिनिधि अनूप अग्रवाल रविंदर आज़मानी पुष्पराज गजेंद्र  दिलीप निषाद उपाध्यक्ष विजय नायक आलोक त्रिपाठी सहकारी समिति अध्यक्ष विजयराज पटेल शिव पटेल गयाराम धीवर रवि डड़सेना  मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र साहू अजय डड़सेना जिला खेल प्रमुख सौरभ अग्रवाल महिला मोर्चा अध्यक्ष रामकुंवर सिंहा दीपक देवी गजेन्द्र मधुरिमा पांडे वर्षा सोनी निर्मला पिंपलकर श्वेता प्रसाद संध्या भोसले ज्योति सिंहा संजय गोयल सतीश प्रधान जगत प्रधान सोनू तिवारी सतीश धुरुव मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव का सरकार पर हमला: बोले- “प्रदेश में सुशासन नहीं, कुशासन का बोलबाला”

बागबहारा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे सुशासन तिहार को लेकर खल्लारी विधायक व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुशासन का दावा करने वाली सरकार जमीनी स्तर पर पूरी तरह विफल साबित हो रही है। आम जनता बिजली, पानी, सडक़, राशन और किसान समस्याओं से परेशान है, जबकि सरकार केवल प्रचार-प्रसार में व्यस्त है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष  यादव ने कहा कि यदि वास्तव में सुशासन होता तो ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भटकना नहीं पड़ता। किसानों को समय पर खाद-बीज नहीं मिल रहा है और बेरोजगार युवा रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं।  उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल कार्यक्रम आयोजित कर वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही है, जबकि जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। उन्होंने इस अभियान की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘केवल प्रचार का तिहार’ करार दिया है। भाजपा की यह पहल जनसमस्याओं के निराकरण के बजाय केवल और केवल आम जनता का ध्यान भटकाने का एक तरीका है। जनता आज भी उन्हीं समस्याओं को लेकर पुन: आवेदन करने को मजबूर है। विधायक यादव ने कहा कि भाजपा सरकार 2014 से ही बड़े-बड़े वादे करने और प्रचार के माध्यम से लोगों को गुमराह करने में माहिर रही है।

जबकि धरातल पर महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याएं जस की तस हैं। विधायक यादव ने कहा कि ‘सुशासन’ के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर इवेंट मैनेजमेंट करना जनता के साथ क्रूर मजाक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी और सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करेगी। साथ ही उन्होंने प्रशासन से आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग की।-

CG बसना: पिरदा शाखा में करोड़ों का धान घोटाला  2 धान खरीदी केंद्र में 9180 क्विंटल धान की कमी

CG बसना: पिरदा शाखा में करोड़ों का धान घोटाला  2 धान खरीदी केंद्र में 9180 क्विंटल धान की कमी, 

महासमुंद। जिले के पिथौरा विकासखंड अंतर्गत पिरदा शाखा में संचालित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति आरंगी के अधीन धान खरीदी केंद्र नरसैयापल्लम और बम्हनी में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान बड़े पैमाने पर बोगस धान खरीदी और करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत ललित मुखर्जी द्वारा कलेक्टर महासमुंद से करते हुए दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।

शिकायत के अनुसार धान खरीदी केंद्र नरसैयापल्लम में 4805 क्विंटल धान की कमी पाई गई है, जिसकी समर्थन मूल्य राशि लगभग 1 करोड़ 48 लाख 95 हजार 500 रुपये बताई गई है। वहीं बम्हनी धान खरीदी केंद्र में 4375 क्विंटल धान कम पाया गया है, जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ 35 लाख 62 हजार 500 रुपये आंकी गई है। इस प्रकार दोनों केंद्रों में कुल 9180 क्विंटल धान की कथित बोगस खरीदी कर करीब 2 करोड़ 84 लाख 58 हजार रुपये की अनियमितता किए जाने का आरोप लगाया गया है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में नरसैयापल्लम एवं बम्हनी केंद्रों के प्राधिकृत अधिकारी, समिति प्रबंधक, धान खरीदी प्रभारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर, बारदाना प्रभारी सहित अन्य कर्मचारियों ने आपसी मिलीभगत कर सुनियोजित तरीके से भ्रष्टाचार को अंजाम दिया। उनका कहना है कि आज तक दोनों केंद्रों में करोड़ों रुपये मूल्य के धान की कमी बनी हुई है।
हर सप्ताह हो रहा था भौतिक सत्यापन, फिर कैसे हुआ करोड़ों का घोटाला?
गौरतलब है कि इस वर्ष राज्य शासन द्वारा धान खरीदी में गड़बड़ी रोकने के लिए सख्त निगरानी व्यवस्था लागू की गई थी। कलेक्टर स्तर से लेकर राजस्व, मंडी, सहकारिता एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा हर सप्ताह धान खरीदी केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही थी। इसके बावजूद करोड़ों रुपये के धान की कमी और बोगस खरीदी का मामला सामने आने से निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

क्षेत्र में यह चर्चा तेज है कि जब लगातार निरीक्षण और सत्यापन की प्रक्रिया चल रही थी, तब इतनी बड़ी अनियमितता आखिर कैसे हुई? लोगों का कहना है कि मामले में केवल खरीदी केंद्र के कर्मचारियों ही नहीं, बल्कि संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और निगरानी करने वाले विभागीय कर्मचारियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
डिप्टी कलेक्टर की निगरानी के बावजूद गड़बड़ी

बताया जा रहा है कि पिरदा शाखा में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और गड़बड़ी रोकने के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा डिप्टी कलेक्टर तेजपाल सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। इसके बावजूद कथित रूप से अधिकारियों और कर्मचारियों ने शातिराना तरीके से बोगस खरीदी कर करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार कर दिया, जिसकी चर्चा अब पूरे क्षेत्र में हो रही है।
जांच टीम गठित होगी : कलेक्टर
मामले को लेकर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच के लिए जल्द ही जांच टीम गठित की जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
“धान की कमी के कारण परिवहन नहीं हो पाया”
पिरदा शाखा प्रबंधक उषत प्रधान ने कहा कि धान परिवहन कराने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन धान की कमी के कारण परिवहन नहीं हो सका। मामले की जांच कराई जाएगी।

सरस्वती शिशु मंदिर में गूंज रहे देशभक्ति के स्वर, 24 मई तक महासमुंद में चलेगा आरएसएस का प्रांतीय घोष वर्ग

महासमुंद। भलेसर रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इन दिनों अनुशासन, राष्ट्रसेवा और पारंपरिक वाद्य संगीत के अद्भुत संगम का गवाह बन रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ प्रांत का प्रांतीय घोष वर्ग 10 मई से शुरू किया गया है, जो 24 मई तक चलेगा। इसमें पूरे छग प्रांत के विभित्र जिलों से आए स्वयंसेवक अपनी स्वर-साधना और वादन कौशल को धार दे रहे हैं।

वर्ग के अधिकारियों ने बताया कि संघ की कार्यपद्धति में घोष बैंड का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। यह न केवल अनुशासन का प्रतीक है, बल्कि सामूहिक शक्ति और लयबद्धता का संचार भी करता है। इस 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवकों को उनकी अभिरुचि के अनुसार विभिन्न वाद्य यंत्रों में निपुण बनाना है। शिविर में विशेष रूप से भारतीय परंपरा से जुड़े वाद्यों बंशी बांसुरी,ड्रम और शंख के वादन का सघन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षकों द्वारा हर स्वर और ताल की बारीकी सिखाई जा रही है ताकि जब ये घोष वादक पथ संचलन में उतरें, तो उनकी धुनें समाज में राष्ट्रभक्ति का उत्साह भर दें। यह घोष वर्ग अपनी जड़ों, अपनी सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक संगीत को संजोने का एक सफल प्रवास है। यह शिविर न केवल स्वयंसेवकों को शारीरिक और मानसिक रूप से सुटुढ़ बना रहा है, बल्कि उन्हें एक बेहतर और अनुशासित नागरिक के रूप में भी तैयार कर रहा है।

शिविर में कुल 170 स्वयंसेवक अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। निमें 110 शिक्षार्थी हैं जो विभिन्न जिलों से नए कौशल सीखने आए हैं। 20 शिक्षक संगीत और घोष वादन के विशेषज्ञ हैं जो सुबह से देर शाम तक अभ्यास सत्रों का संचालन कर रहे हैं। 40 व्यवस्थापक हैं।

हर सुबह प्रशिक्षण की गतिविधियां शुरू हो जाती हैं। संघ के पदाधिकारियों का मानना है कि यह वर्ग केवल वाद्य यंत्र बजाना सीखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व विकास की एक पाठशाला है। यहां शिक्षार्थियों को समय प्रबंधन,कठोर अनुशासन, व्यवस्था कौशल और निस्वार्थ राष्ट्रसेवा के संस्कार दिए जा रहे हैं। यह शिविर 24 मई तक चलेगा। अंतिम दिनों में स्वयंसेवकों द्वारा सीखे गए कौशल का सार्वजनिक प्रकटीकरण किया जाएगा। समापन के अवसर पर घोष प्रदर्शन और पथ संचलन की योजना है, जिसमें जिले के प्रबुद्ध नागरिक भी साक्षी बनेंगे।

बसना में गहराता जल संकट: ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने किया एसडीएम कार्यालय का घेराव, ज्ञापन सौंपकर जल्द सुधार की मांग की

महासमुंद। आम आदमी पार्टी यूथ विंग के जिला अध्यक्ष खिरोद पटेल और विधान सभा क्षेत्र प्रभारी भुनेश्वर साहू के नेतृत्व में बसना नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में गहराते जल संकट को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने अनुविभागीय अधिकारी बसना कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा और समस्या के त्वरित निराकरण का आग्रह किया।

ज्ञापन सौंपते हुए जिला अध्यक्ष खिरोद पटेल ने कहा कि ग्राम नरसिंहपुर में पेयजल व्यवस्था बेहद दयनीय है। ग्रामीणों को पीने का पानी तो दूर नहाने तक के लिए तालाब में शुद्ध जल उपलब्ध नहीं है।

ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच और सचिव द्वारा जल आपूर्ति के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। शासन ने हर गांव-शहर में पानी टंकी तो बनवा दी, लेकिन उनमें पानी ही नहीं है। ये पानी की टंकिया सफेद हाथी प्रतीत हो रही हैं।

बसना विधानसभा क्षेत्र प्रभारी भुनेश्वर साहू ने बताया कि नगर सहित कई ग्रामों और वार्डों में भीषण पेयजल संकट से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार गिरते भूजल स्तर के कारण नल.जल योजना ठप है और हैंडपंपों ने भी दम तोड़ दिया है। सह प्रभारी जयप्रकाश मिश्रा ने कहा कि लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं।  इसके बाद आप कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड से मटका पकड़ कर नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय के सामने मटका फोड़ कर अपना आक्रोश दर्ज कराते हुए अनुविभागीय अधिकारी हरिशंकर पैकरा को महासमुन्द कलेक्टर के नाम से ज्ञापन सौंपा और चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को तेज करते हुए कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष, अल्पसंख्क प्रकोष्ठ के मिलासिनी सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष हेमसागर प्रधान, जिला . उपाध्यक्ष गोपाल दास वैष्णव, पार्षद इरफान इल्लु, माधव सोना, जगतु बंजारा, संजय सोना, सुदीन सोना, सुखचैन सोना, जितेंद्र कुमार, सब लाल पटेल, जरीन खान, स्वर्णलता नंद, अंजना नंद, माधुरी नंद, सीतू सोना, बसंती नंद, महिमानंद, सारिका सोना, सुष्मिता सोना, मुस्कान नंद, शोभा सोना, फ्रांसिस, एमडी सागर, महेश कर्ष, रत्थु कोडाकु आदि उपस्थित रहे।