सारंगढ़- बिलाईगढ : थाना सरसीवा पुलिस की लगातार अवैध शराब पर कार्यवाही 02 प्रकरणों में करीब 120 लीटर अवैध शराब जप्त…

सारंगढ़- बिलाईगढ : थाना सरसीवा पुलिस की लगातार अवैध शराब पर कार्यवाही 02 प्रकरणों में करीब 120 लीटर अवैध शराब जप्त…

आरोपियों को आज दिनांक 13.10.2023 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

सारंगढ़- बिलाईगढ। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुआ था श्री मनीष कुंवर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी टीकाराम खटकर के नेतृत्व में दिनांक 13.10.2023 को थाना सरसीवा पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर ग्राम तिलाईपाली के रामाश्रय सोनी पिता स्वर्गीय सनी राम सोनी उम्र 35 वर्ष के कब्जे से उसके खेत बोरवाड़ी से एक नीला रंग के प्लास्टिक ड्रम के अंदर रखें दो सफेद प्लास्टिक पॉलिथीन में करीब 50-50 लीटर भरा कच्ची महुआ शराब कुल मात्र 100 लीटर कीमती₹ 20000 अवैध शराब बनाने का औजार बर्तन, एवं ग्राम सेन्दुरस (गौराडीपा) के सुखीराम पंकज पिता गणेशाराम पंकज उम्र 32 वर्ष के कब्जे से दो प्लास्टिक जरकिन में भरा करीब 50 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती ₹4000 जुमला मात्रा 120 लीटर जप्त कर पृथक पृथक दोनों आरोपी के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद कर दिनांक 13.10.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी टीकाराम खटकर, प्रधान आरक्षक फागू लाल निराला, सोनसाय यादव आरक्षक कुंज बिहारी निराला, कमल किशोर साहू, वीरेंद्र ठाकुर, मुनी अनांत, मंगलू बंजारे एवं अन्य थाने स्टॉप का विशेष योगदान रहा।

रायगढ़ : एसएसपी सदानंद कुमार ने बैंकों में सुरक्षा बढ़ाने प्रबंधकों की ली बैठक….

रायगढ़ : एसएसपी सदानंद कुमार ने बैंकों में सुरक्षा बढ़ाने प्रबंधकों की ली बैठक….

बैंक प्रबंधन को दिए गए सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश, प्रबंधन की ओर से भी सामने आए कई महत्वपूर्ण सुझाव….
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Sadanand Kumar IPS Raigarh District
रायगढ़ । एसएसपी सदानंद कुमार ने शुक्रवार 13 अक्टूबर को पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ एवं पुसौर तहसील अंतर्गत संचालित बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की और बैंकों व एटीएम की सुरक्षा संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

बीते माह रायगढ़ जिले में हुई बैंक डकैती की घटना का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा समीक्षा किया गया जिसमें सामने आई खामियों को दुरुस्त करने बैंक प्रबंधन को निर्देशित कर उन्होंने थाना, चौकी प्रभारियों से उनके क्षेत्र के अंतर्गत संचालित बैंकों का सुरक्षा ऑडिट कराया गया । पुलिस अधिकारियों के बैंकों की जांच, सुरक्षा ऑडिट में कई खामियां पाई गई जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अनुविभागवार सभी प्राइवेट और कमर्शियल बैंक प्रबंधन की मीटिंग ली जा रही है जिसकी शुरुआत आज उनके द्वारा रायगढ़, पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित होने वाले बैंकों से किया गया ।

एसएसपी रायगढ़ ने बैठक में बैंक प्रबंधकों को गत दिनों पुलिस द्वारा किये गये सुरक्षा ऑडिट तथा उनके स्वयं के द्वारा की गई समीक्षा पर सामने आई खामियों पर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया और बैंक प्रबंधक की ओर से आये सुझावों का भी स्वागत कर पालन कराने की बात कही ।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बैंक प्रबंधकों को शीघ्र इन खामियों को दुरूस्त करने कहा गया जिसमें- (1) बैंक के अंदर प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्तियों की संपूर्ण जानकारी रखा जाए (2) बैंक के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चालू स्थिति में हो (3) बैंक के सुरक्षा गार्ड का नियमित रूप से चरित्र सत्यापन हो (4) गार्ड के आर्म्स चालू स्थिति में हो (5) बैंक के खुलने और बंद होने का निर्धारित समय हो, (6) बैंक का सायरन चालू अवस्था में हो, (7) बिना गार्ड वाले एटीएम को रात्रि में बंद रखने, (8) सीसीटीवी कैमरा के रिकार्डर को सुरक्षित स्थान पर रखने, (9) बैंक अधिकारियों के पास निकटतम थाना/पुलिस कंट्रोल रूम/आपातकालीन नंबर मौजूद हो तथा बैंक पटल में भी लिखे हो, (10) बैंक में संधारित चेकिंग रजिस्टर में नियमित प्रविष्टि दर्ज हो, (11) बैंक में प्रवेश करने वाले व्यक्ति चेहरा ढककर/हेलमेट पहनकर अथवा स्कार्फ पहनकर ना आए इस पर विशेष ध्यान दें और आवश्यक रूप से बैंक के बाहर इस संबंध में नोटिस चस्पा किया जाए, (12) रकम लाने-ले जाने की सूचना देने, रात्रि में बैंक परिसर के चारों ओर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हो इसके अलावा भी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चर्चा किया गया । बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों और बैंक प्रबंधकों की व्हाट्सएप ग्रुप बनवाया गया । उन्होंने पुलिस अधिकारियों को बैंकों के सुरक्षागार्डों की मीटिंग लेकर उन्हें सुरक्षा संबंधी निर्देश दिये जाने निर्देशित किया गया ।

बैठक में वरिष्ठ स्टेनो श्री अशोक देवांगन, थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव, थाना प्रभारी पुसौर सीताराम ध्रुव, थाना कोतवाली के उप निरीक्षक दिनेश बोहिदार और 51 विभिन्न बैंकों (#SBIBank #pnbbank Kotak Mahindra Bank Ltd. #unianbank #ICICIBank #HDFCBank & other ) के शाखा प्रबंधक एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे ।

छत्तीसगढ़ : सूचना देने में लापरवाही बरतने और सूचना का अधिकार अधिनियम का समुचित क्रियान्वयन नहीं किए जाने पर पिछले ढाई साल में 3 हजार 836 प्रकरणों में कुल 85 लाख 37 हजार रुपये से अधिक का अर्थदण्ड

छत्तीसगढ़ : सूचना देने में लापरवाही बरतने और सूचना का अधिकार अधिनियम का समुचित क्रियान्वयन नहीं किए जाने पर पिछले ढाई साल में 3 हजार 836 प्रकरणों में कुल 85 लाख 37 हजार रुपये से अधिक का अर्थदण्ड

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के आयुक्त श्री धनवेन्द्र जायसवाल ने आवेदकों को समय पर सूचना देने में लापरवाही बरतने और सूचना का अधिकार अधिनियम का समुचित क्रियान्वयन नहीं किए जाने पर पिछले ढाई साल में 3 हजार 836 प्रकरणों में कुल 85 लाख 37 हजार रुपये से अधिक का अर्थदण्ड सम्बंधित जनसूचना अधिकारियों पर लगाया है। राज्य सूचना आयुक्त के कोर्ट ने मार्च 2021 से लेकर इस साल के सितम्बर माह के दौरान पारित आदेश में यह जुर्माना लगाया है।
इन जनसूचना अधिकारियों में संयुक्त कलेक्टर, तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत, खंड शिक्षा अधिकारी, खनिज अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, मेडिकल कॉलेज के जनसूचना अधिकारी एवं ग्राम पंचायतों के सचिव सहित अन्य शामिल है। इसी तरह प्रथम अपीलीय अधिकारियों के विरुद्ध आयोग के द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा भी की जा रही है।

छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में ऑनलाइन सुनवाई की व्यवस्था
नया रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील और शिकायतों की सुनवाई के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की है। अपीलार्थी ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। सभी जिलों के कलेक्टर कार्यालय स्थित एनआईसी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम से सुनवाई की जाती है। इससे आवेदकों को रायपुर तक आने की जरूरत नहीं होती है। राज्य सूचना आयोग ने जून 2023 में मोबाइल से भी सुनवाई की शुरुआत की है। इसके माध्यम से अपीलार्थी, जनसूचना अधिकारी अपने मोबाइल से जुड़कर द्वितीय अपील की सुनवाई में शामिल हो रहे हैं।

महासमुन्द : 6 आरोपियों को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कार्यवाही

महासमुन्द : 6 आरोपियों को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कार्यवाही

महासमुन्द

जुआरियो के विरुद्ध महासमुन्द पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी

पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) बागबहरा यूलैंडन यार्क द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू होने पश्चात थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम व सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है, उक्त निर्देशों का पालन करते हुए थाना प्रभारी तेंदुकोना राणा सिंह एवम उप निरीक्षक विनोद कश्यप चौकी प्रभारी बुंदेली के मार्गदर्शन में दिनाँक

13/10/2023 को मुखबिर सूचना पर ग्राम जगदल्ला रोड किनारे सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 06 आरोपियों से 4700/- नगद,52 पत्ती ताश और एक मोमबत्ती जप्त कर आरोपियों का कृत्य धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अपराध धारा का अपराध घटित करना पाए जाने से अपराध पँजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।*


*गिरफ्तार आरोपियों का नाम :-*1. पेमेश्वर् चक्रधारी पिता तिहारू चक्रधारी उम्र 20 वर्ष 2. योमेश् सिन्हा पिता टिकेराम सिन्हा उम्र 28 वर्ष, 3. नेतराम निषाद उम्र 33 वर्ष 4. देवनारायण चक्रधारी पिता नंदू राम चक्रधारी उम्र 24 वर्ष 5. मेसराम चक्रधारी पिता मोरध्वज चक्रधारी उम्र 28 वर्ष सभी निवासी ग्राम नवागांव कला थाना तेंदुकोना एवम 6. गुलज़ार वैष्णव पिता तेजेश्वर् वैष्णव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम जगदल्ला पुलिस चौकी बुंदेली थाना तेंदुकोना जिला महासमुन्द (छ.ग.)

उक्त कार्यवाही में बुंदेली चौकी के आरक्षक प्रीतम विश्वकर्मा, मोतीराम दीवान, हिवराज कुर्रे, मोहन ध्रूव, राकेश यादव का सराहनीय योगदान रहा।

बसना : अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध भंवरपुर पुलिस की कार्यवाही

बसना : अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध भंवरपुर पुलिस की कार्यवाही

बसना

अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी दुखनासन सिदार गिरफ्तार
कुल 09 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जप्त किया

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आकाश राव गिरपुंजे के मार्गदर्शन में तथा अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली श्रीमान अभिषेक केशरी के पर्यवेक्षण में भंवरपुर क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब बिक्री करने वालों पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है कि

 


दिनांक 13/10/2023 को मुखबिर की सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान ग्राम सरकंडा आरोपी के बाड़ी सरकंडा में हमराह स्टाफ एवं गवाहों को लेकर रेड किया आरोपी दुखनासन पिता छतर सिंह सिदार उम्र 42 वर्ष साकिन सरकंडा चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद के कब्जे से 09 लीटर सफेद प्लास्टिक जरीकन में भरा देशी हाथ भट्टी महुआ शराब कुल जुमला 09 लीटर कीमती 1800/- रूपये मिला जिन्हे मौके पर गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी को विधिवत समय सदर में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपी के विरूद्ध चौकी भंवरपुर मे

 अपराध क्रमांक 0/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया जो समक्ष गवाहन वजह सबुत में जप्त कर शीलबंद कर कब्जा पुलिस लिया
सम्पूर्ण कार्यवाही में श्रीमान चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संतोष सिंह , प्रधान आरक्षक बंशीलाल जांगड़े, आरक्षक इतवारी ओगरे , लखन ध्रुव का विशेष योगदान रहा।

महासमुन्द : ट्रक मे अवैध रूप से शराब परिवहन परिवहन करते दीगर प्रांत का एक आरोपी गिरफतार

महासमुन्द : ट्रक मे अवैध रूप से शराब परिवहन परिवहन करते दीगर प्रांत का एक आरोपी गिरफतार

महासमुन्द

अवैध रूप से शराब परिवहन करते दीगर प्रांत का एक आरोपी गिरफतार
जप्त संपत्ती – 250 नग देशी मदिरा प्लेन शराब प्रत्येक में 180 -180एमएल शराब सीलबंद भरा हुआ जुमला 45 लीटर किमती 20000 रूपये मिला वाहन क्रमांक CG 04 PB 7540 आयसर ट्रक किमती 2100000 रूपये कुल जुमला 2120000 रूपये
गिरफ्तार आरोपी का नाम
प्रवीण ठाकुर पिता मिस्त्री ठाकुर उम्र 26 साल सा0 म0नं0 713 गोविंद कालोनी बाड्गंगा थाना बाड्गंगा जिला इंदौर म0प्र0
पुलिस अधीक्षक महोदय धर्मेंद्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) बागबाहरा श्री डा यूलैंडन यार्क द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर उक्त निर्देशों के तारतम्य में ऐसे संदिग्ध वाहनों व लोगो पर नजर रखी जा रही थी कि निरीक्षक महेश साहू थाना प्रभारी बागबाहरा को दिनाँक 14/10/2023 को मुखबिर सूचना‍ मिला की एक व्यक्ति अपने वाहन क्रमांक CG 04 PB 7540 आयसर ट्रक मे अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहा है की सूचना पर तस्दीकी हेतु पुलिस टीम द्वारा पिथौरा चौक

बागबाहरा पंहुचकर संदेही वाहन का इंतजार किया जा रहा था की संदेही वाहन पिथौरा की तरफ से आये जिसे रोका गया ड्राईवर सीट पर बैठे व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रवीण ठाकुर पिता मिस्त्री ठाकुर उम्र 26 साल सा0 म0नं0 713 गोविंद कालोनी बाड्गंगा थाना बाड्गंगा जिला इंदौर म0प्र0का होना बताया जिससे पूछताछ करने पर गाडी खाली होना बताया कि गाडी की तलाशी लेने पर

केबिन के अंदर रखे खाकी कार्टूनो और सफेद रंग की प्लास्टिक बोरियों में भरे देशी प्लेन मदिरा शराब रखा हुआ मिला जिसे चेक करने पर 250 नग देशी मदिरा प्लेन शराब प्रत्येक में 180 एमएल शराब सीलबंद भरा हुआ जुमला 45 लीटर किमती 20000 रूपये मिला कि आरोपी द्वारा धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से जप्त शराब एवं वाहन क्रमांक CG 04 PB 7540 आयसर ट्रक किमती 2100000 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गयाा आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 174/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को ज्यूडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

छत्तीसगढ़ : 24 आरोपी 10 लाख  जुआ एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा सिमगा नगर ब्राह्मण पारा स्थित मकान में किया गया भंडाफोड़

छत्तीसगढ़ : 24 आरोपी 10 लाख  जुआ एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा सिमगा नगर ब्राह्मण पारा स्थित मकान में किया गया भंडाफोड़

मामले में पुलिस द्वारा जुआ खेलने वाले 24 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

आरोपी जुआडियों से ₹10,87,062 नगद एवं 52 पत्ती ताश किया गया जप्त

मौके पर जुआडियों का 02 कार, एक मोटरसाइकिल एवं 26 नग मोबाइल भी किया गया जप्त

मकान में जुआ खिलाने वाले सिमगा नगर निवासी आरोपी अनिल पांडे के विरुद्ध भी किया गया अपराध पंजीबद्ध

सुनियोजित योजना बनाकर जुआ खेलने वाले स्थल में दबिश देकर जुआडियों को गया दबोचा

आरोपी जुआडियों के नाम

01. पंकज धीरानी पिता दीपक उम्र 30 वर्ष निवासी सिंधी कॉलोनी बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा
02. विष्णु मांडले पिता संतराम उम्र 35 साल निवासी वार्ड नंबर 01 खम्हरिया थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा
03. हंषराम साहू पिता काशीराम उम्र 39 साल निवासी ग्राम पेंडरी थाना भाटापारा ग्रामीण
04. प्रदीप मोटवानी पिता साजन दास उम्र 40 साल निवासी दीनदयाल कॉलोनी भिलाई थाना स्मृति नगर जिला दुर्ग
05. पवन किंगरानी पिता पन्नुमल उम्र 48 साल निवासी ग्राम खोखली थाना भाटापारा ग्रामीण
06. भीषम साहू पिता रूप राम साहू उम्र 25 साल निवासी ग्राम पेंडारी थाना भाटापारा ग्रामीण
07. योगेश कुमार पिता बादल कुमार खिलवाड़े उम्र 32 साल निवासी ग्राम दुलदुला थाना सिमगा
08. कौशल कुमार पिता विदेशी साव उम्र 40 साल निवासी कैलाश नगर मठपारा थाना उरला जिला रायपुर
09. सुनील कुमार पिता हरूमत विधानी उम्र 43 साल निवासी तिल्दा कैंप नेवरा जिला रायपुर
10. सुशील कुमार पिता प्यारेलाल देशलहरे उम्र 27 साल निवासी ग्राम खम्हरिया थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा
11. सहदेव चेलक पिता तिहारू राम उम्र 30 साल निवासी ग्राम खंडुवा थाना सिमगा
12. देवेंद्र वर्मा पिता रामकुमार वर्मा उम्र 35 साल निवासी ग्राम सुमा थाना भाटापारा ग्रामीण
13. दया दास बारले पिता बगश उम्र 57 साल निवासी ग्राम हीरापुर थाना पिपरिया जिला कवर्धा
14. इंदर शर्मा पिता रामूलाल शर्मा उम्र 45 साल निवासी शंकर वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
15. श्रीकांत तिवारी पिता शिव तिवारी उम्र 35 साल निवासी मंगला चौक वार्ड नंबर 07 बिलासपुर थाना सिविल लाइन बिलासपुर जिला बिलासपुर
16. अश्वनी पटेल पिता कृष्ण पटेल उम्र 31 साल निवासी रगरा थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम
17. मनीष रात्रे पिता अशोक रात्रे उम्र 24 साल निवासी वार्ड नंबर 01 सतनामी पारा खम्हरिया थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा
18. घनश्याम चंद्राकर पिता शत्रुघ्न उम्र 45 साल निवासी जय स्तंभ चौक खम्हरिया थाना खमरिया जिला बेमेतरा
19. अजय शर्मा पिता मनीशंकर उम्र 27 साल निवासी ग्राम टीहूपारा सिमगा थाना सिमगा
20. मोहनलाल पिता रामलाल साहू उम्र 45 साल निवासी ग्राम खारती थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा
21. विनोद चंद्राकर पिता गया राम उम्र 28 साल निवासी ग्राम बैत्री थाना पिपरिया जिला कबीरधाम
22. गोपाल यदू पिता रामदयाल यदू उम्र 28 साल निवासी ग्राम तरेंगा थाना भाटापारा ग्रामीण
23. हरप्रीत सिंह उर्फ रिंकू भाटिया पिता गुरविंदर सिंह उम्र 40 साल निवासी ब्राह्मण पारा सिमगा
24. अनिकेत पांडे पिता अनिल पांडेय उम्र 26 साल निवासी वार्ड नंबर 8 सिमगा थाना सिमगा
25. गिरफ्तारी हेतु शेष आरोपी- अनिल पांडे निवासी ब्राह्मण पारा सिमगा थाना सिमगा

जप्ती का विवरण
01.नगदी ₹10,87,062
02. 52 पत्ती ताश
03. कार क्रमांक CG12 AR8512
04. कार क्र. CG07 CD3642
05. मोटरसाइकिल डीलक्स CG06 GW5160
06. मोबाइल फोन 26 नग
#Dial112 #Dprchhattisgarh #chhatisgarhpolice

छत्तीसगढ़: निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के साथ वोटर पेपर ऑडिट ट्रेल

छत्तीसगढ़: निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के साथ वोटर पेपर ऑडिट ट्रेल

वीवीपीएटी (वीवीपैट) का भी प्रयोग किया जाएगा

 

रायपुर : मतदान के लिए उपयोग से पहले ईवीएम और वीवीपैट का दो बार किया जाता है रेंडमाइजेशन
अभ्यर्थियों की सूची फाइनल होने के बाद अभ्यर्थियों या उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में की जाती है कमिशनिंग

मतदान के दिन वास्तविक मतदान शुरू होने के 90 मिनट पहले मतदान अभिकर्ताओं की मौजूदगी में की जाती है मॉक पोल

रायपुर. 13 अक्टूबर 2023

निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के साथ वीवीपीएटी (वीवीपैट) का भी प्रयोग किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश में पर्याप्त संख्या में बैलेट यूनिट्स, कंट्रोल यूनिट्स और वीवीपैट उपलब्ध हैं। राज्य में 55 हजार 071 बैलेट यूनिट्स, 35 हजार 424 कंट्रोल यूनिट्स और 41 हजार 613 वीवीपैट उपलब्ध हैं।

मतदान के लिए प्रयोग में लाने से पहले ईएमएस (EMS) सॉफ्टवेयर का उपयोग कर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपीएटी को दो बार रेंडमाइज किया जाता है। प्रथम बार इन्हें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आबंटित किए जाने के दौरान और द्वितीय बार इन्हें मतदान केंद्र आबंटित किए जाने के दौरान रेंडमाइज किया जाता है। रेंडमाइजेशन और कमिश्निंग की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों तथा निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया जाता है। दोनों रेंडमाइजेशन के बाद ईवीएम एवं वीवीपैट की रेंडमाइज्ड सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों व निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को प्रदान की जाती है।

निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची को अंतिम रूप देने के बाद ईवीएम एवं वीवीपैट की कमिश्निंग की जाती है। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों या उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह काम किया जाता है। कमिश्निंग हॉल में लगाए गए टीवी मॉनिटर के माध्यम से अभ्यर्थी या उनके अभिकर्ता वीवीपैट में सिंबल (चुनाव चिन्ह) लोडिंग की प्रक्रिया को देख सकेंगे। कमिश्निंग के बाद प्रत्येक ईवीएम और वीवीपैट में नोटा (NOTA) सहित प्रत्येक उम्मीदवार के लिए एक वोट देकर मॉक पोल किया जाता है । इसके अतिरिक्त रेंडम रूप से चुने गए पांच प्रतिशत ईवीएम एवं वीवीपैट पर 1000 वोट डालकर मॉक पोल किया जाता है। इनके इलेक्ट्रॉनिक परिणाम का मिलान भी वीवीपैट के पेपर स्लिप से किया जाता है।

मतदान के दिन वास्तविक मतदान शुरू होने के 90 मिनट पहले मतदान अभिकर्ताओं की उपस्थिति में तीन बार मॉक पोल किया जाता है। इस दौरान नोटा सहित प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए एक वोट डालकर कम से कम 50 वोट के साथ मॉक पोल किया जाता है। कंट्रोल यूनिट पर प्राप्त मॉक पोल के परिणाम का मिलान वीवीपैट से प्रिंट की गई पर्ची के साथ कर एक प्रमाण पत्र पीठासीन अधिकारी द्वारा तैयार किया जाता है। मॉक पोल के तुरंत बाद कंट्रोल यूनिट का क्लियर बटन दबाकर मॉक पोल का डॉटा डिलीट किया जाता है। साथ ही मॉक पोल की वीवीपैट पेपर स्लिप को कंपार्टमेंट से निकाल कर काले रंग के लिफाफे में भरकर सील किया जाता है।

ईवीएम बैलट पेपर पर अभ्यर्थी का रहेगा फोटोग्राफ

मतदाताओं की सुविधा के लिए ईवीएम पर लगाए जाने वाले बैलट पेपर पर अभ्यर्थियों के फोटोग्राफ भी प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष हाल ही का स्टैंप (Stamp) साइज का फोटोग्राफ प्रस्तुत करना होगा। हर बार की तरह नोटा (NOTA) का प्रावधान इस निर्वाचन में भी रहेगा।

छत्तीसगढ़: पहले दिन 20 विधानसभा सीटों के लिए किसी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।

छत्तीसगढ़: पहले दिन 20 विधानसभा सीटों के लिए किसी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।

रायपुर, 13 अक्टूबर 2023

छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन के पहले चरण के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया की शुरूआत हो गई। पहले दिन 20 विधानसभा सीटों के लिए किसी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। प्रथम चरण में बस्तर संभाग की 12 समेत राजनांदगाँव, , मोहला -मानपुर -अंबागढ़ चौकी , खैरागढ़- छुईखदान- गंडई तथा कबीरधाम जिलों के 08 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया जाना है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में दो चरणों में हो रहे निर्वाचन के पहले चरण की 20 सीटों के लिए 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं। 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जाँच की जाएगी तथा प्रत्याशी 23 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। प्रथम चरण के लिए 07 नवंबर को मतदान होगा जबकि दोनों ही चरणों के लिए मतगणना 03 दिसंबर को होगी।

प्रथम चरण में कोंटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर , नारायणपुर , कोंडागांव ,केशकाल ,कांकेर ,भानुप्रतापुर, अंतागढ़, मोहला- मानपुर, खुज्जी, डोंगरगांव, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा।

बसना विधानसभा के लोग मन के एक ही सवाल कोन जीतही का माहौल चलत हे ।

बसना विधानसभा के लोग मन के एक ही सवाल कोन जीतही का माहौल चलत हे ।

महासमुन्द

बसना विधान का चुनाव अब काटे का टक्कर होने वाला है या नही अब ये तो कांग्रेस के टिकट घोषणा होने के बाद ही पता चलेगा कि आखिर भाजपा प्रत्यासी डॉ सम्पत अग्रवाल के टक्कर में कौन है फिलहाल बसना विधानसभा से भी विधायक प्रत्यासी के लिए कांग्रेस से और कई लोगो ने दावेदारी की है मीडिया रिपोर्ट की माने तो छत्तीसगढ़ के कई सीटों पर नाम तय हो चुके है आज कल में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सूची जारी करने ही वाली है लोगो का भी इस सूची का बेसब्री से इंतजार है कि आखिर कब सूची जारी करेगी छत्तीसगढ़ कांग्रेस अब तो नामांकन के भी दिन आ गए है ।

डॉ सम्पत अग्रवाल को टिकट नही मिलने से पहले एक ही सवाल था क्या डॉ सम्पत अग्रवाल को भाजपा से टिकट मिलेगा की नही और जब भाजपा से टिकट मिल चुका है तो अब लोगो का सवाल यह है की क्या सम्पत अग्रवाल जीत पाएंगे क्या राजा देवेन्द्र बहादुर सिंह को टिकट मिल पाएगा की नही बता दें कि कांग्रेस ने नवरात्रि में टिकट वितरण घोषणाएं की बात की थी

ऐसे में आज कल ही कांग्रेस की सूची जारी हो सकती है और देखने वाली बात यह होगी कि बसना विधानसभा अंतर्गत फिर से देवेंद्र बहादुर सिंह को अपना प्रत्याशी बनाएगी या कोई नया चेहरा बसना विधानसभा के लिए मिल गया है ।