महासमुंद/ जल जीवन मिशन : सोहागपुर में हर घर नल से पहुंचा जल 40 किलो लीटर के उच्च स्तरीय जलागार और 140 नल कनेक्शनों से घर-घर पहुंच रहा साफ पानी

महासमुंद/ जल जीवन मिशन : सोहागपुर में हर घर नल से पहुंचा जल 40 किलो लीटर के उच्च स्तरीय जलागार और 140 नल कनेक्शनों से घर-घर पहुंच रहा साफ पानी

महासमुंद/ छत्तीसगढ़ में गांव के अंतिम छोरों तक हर घर नल से जल पहुंचाने का सपना जल जीवन मिशन पूरा कर रहा है। महासमुंद जिले के अंतिम छोर पर ओडिशा सीमा से लगे ग्राम पंचायत टेड़ीनारा के सोहागपुर में मिशन के अंतर्गत किए गए कार्यों से अब हर घर नल से पानी पहुंच रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने यहां स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति के लिए 54 लाख 38 हजार रुपए की लागत से 40 किलो लीटर का उच्च स्तरीय जलागार बनाया है। गांव में 2800 मीटर पाइपलाइन बिछाकर तथा 140 घरेलू नल कनेक्शन प्रदान कर हर घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य पूरा किया गया है। सोहागपुर को विगत दिसम्बर माह में हर घर जल ग्राम घोषित किया गया है।

पेयजल के लिए पहले सोहागपुर के लोग हैंडपंपों, पावर पंपों और कुओं पर निर्भर थे। बरसात में महिलाओं को दूर से पानी लाने में काफी दिक्कत होती थी। अब घर तक पानी पहुंचने से महिलाओं का बहुत सा समय बच रहा है। इससे वे अपने आजीविका संबंधी कार्यों, बच्चों तथा घर-परिवार को ज्यादा समय दे पा रही हैं। घर के सभी लोगों के लिए रोज-रोज पानी के इंतजाम में होने वाली परेशानियों से भी उन्हें निजात मिल गई है।

महासमुंद/ कलेक्टर श्री लंगेह ने जन चौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं

महासमुंद/ कलेक्टर श्री लंगेह ने जन चौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। कलेक्टर श्री लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।

जन चौपाल में दिव्यांग कल्याण संघ महासमुंद द्वारा बैठक एवं प्रशिक्षण हेतु रेन बसेरा हेतु आवेदन किया गया। इसी तरह ग्राम सोनदादर बागबाहरा के निवासियों ने अवैध कब्जा पर रोक लगाने हेतु, महासमुंद निवासी श्री जे पी चंद्राकर ने बंदोबस्त त्रुटि सुधार हेतु, ग्राम बराईजोर निवासी चूड़ामणि ने स्वयं की भूमि पर अवैध कब्जा के संबंध में, ग्राम लोहारडीह के ग्राम वासियों ने दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर न्याय योजना के संबंध में, नयापारा महासमुंद निवासी रमाबाई देवांगन ने ईपीएफ राशि कटौती के संबंध में एवं वार्ड क्रमांक 15 सरायपाली नगर पालिका के निवासियों ने फोर लेन पहुंच मार्ग पर अवैध अतिक्रमण के संबंध में आवेदन किए।

इसके अलावा पीएम आवास, अवैध अतिक्रमण, लम्बित राशि भुगतान संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा एवं श्री रवि साहू सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

सिरपुर महोत्सव में कथक नृत्यांगना अश्विका साहू का हुआ भव्य सम्मान उत्कृष्ट कथक प्रस्तुति से दर्शकों और अतिथियों को किया मंत्रमुग्ध

सिरपुर महोत्सव में कथक नृत्यांगना अश्विका साहू का हुआ भव्य सम्मान उत्कृष्ट कथक प्रस्तुति से दर्शकों और अतिथियों को किया मंत्रमुग्ध

बसना। छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक आयोजन सिरपुर महोत्सव में लखनऊ घराने की उभरती हुई कथक नृत्यांगना अश्विका साहू को उनकी उत्कृष्ट एवं भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुति के लिए जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा सम्मानित किया गया। इस सम्मान से न केवल क्षेत्र बल्कि पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ा है।

अश्विका साहू बसना विकासखंड के ग्राम कुड़ारी बाहरा, जिला महासमुंद की निवासी हैं। वे वर्तमान में डीपीएस एनटीपीसी, कोरबा में कक्षा सातवीं की छात्रा हैं। कम उम्र में ही कथक नृत्य में उनकी परिपक्वता, भाव-भंगिमा, लयबद्धता और मंचीय आत्मविश्वास ने सभी को अत्यंत प्रभावित किया।

सिरपुर महोत्सव के मंच पर अश्विका साहू ने लखनऊ घराने की पारंपरिक शैली में एकल कथक नृत्य प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति में नज़ाकत, ठहराव, भाव और ताल का सुंदर समन्वय देखने को मिला। दर्शकों के साथ-साथ उपस्थित विशिष्ट अतिथियों ने भी उनकी प्रस्तुति की मुक्तकंठ से सराहना की।

सम्मान समारोह के दौरान जिला प्रशासन महासमुंद के अधिकारियों द्वारा अश्विका साहू को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अश्विका ने जिला प्रशासन महासमुंद एवं सिरपुर महोत्सव आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें कथक नृत्य की साधना में और अधिक समर्पण व मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।

गौरतलब है कि अश्विका साहू बचपन से ही भारतीय शास्त्रीय नृत्य कथक के प्रति समर्पित हैं। वे अपने कथक गुरु श्री रंजीत नायक एवं तबला गुरु डॉ. कुणाल दास गुप्ता से लखनऊ घराने की परंपरा में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। निरंतर साधना और गुरुओं के आशीर्वाद से उन्होंने इस विधा में अद्भुत निपुणता हासिल की है।

विद्यालयीन स्तर से लेकर राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों (दुबई, थाईलैंड, मलेशिया) तक अश्विका अपनी प्रस्तुतियों से न केवल दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं, बल्कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

बसना विखं के शाउमावि दुलारपाली 12वीं के छात्रों को दी गई भावभीनी बिदाई

बसना विखं के शाउमावि दुलारपाली 12वीं के छात्रों को दी गई भावभीनी बिदाई

बसना विखं के शाउमावि दुलारपाली में कक्षा ग्यारहवीं के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रेमानन्द भोई ने किया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तनीषा साहू ने गीत एवं कामिनी, यामिनी, तनीषा, रूपा यादव, धनेश्वरी एवं रश्मि साहू ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों के आग्रह पर कक्षा बारहवीं की छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। प्रधानमंत्री जी के परीक्षा पे चर्चा उपरांत आयोजित इस कार्यक्रम में परीक्षा से डी फोकस के उद्देश्य से एकाग्रता से संबंधित अनेक मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया।

जिसमें सभी विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। अप्पी आरती, नीर दास ने कक्षा पहली से लेकर बारहवीं तक विद्यालयीन जीवन के अनुभव को साझा किया और अपने शिक्षकों व सहपाठियों का धन्यवाद दिया। बच्चों को सम्बोधित करते हुए शाला प्रबंधन एवं विकास समिति दुलारपाली के अध्यक्ष देवेंद्र साहू ने कहा कि अब शिक्षकों से प्राप्त ज्ञान को व्यावहारिक धरातल पर अमल में लाने का समय है। इसमें न केवल किताबी ज्ञान बल्कि बुद्धि और विवेक का उपयोग करना पड़ता है। पद्मिनी भोई, लोकेंद्र नायक, जयनारायण पटेल, द्रुपद पटेल अमित चौरसिया, शंखलाल जगत, टेकलाल पटेल, उपेंद्र बुड़ेक, रोहित कुमार साहू, रूपधर पटेल, सुशांत प्रधान, डी एल खटकर, सी एस विशाल सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने विदा हो रहे छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का संचालन परी वैष्णव एवं यामिनी साहू ने किया। कक्षा ग्यारहवीं के छात्र छात्राओं द्वारा नेवता भोज दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पालक सदस्य रामसिंह साहू, सोहन साहू एवं मिनकेतन नेताम साहित कक्षा ग्यारहवीं के समस्त विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में महासमुंद जिला राज्य में दूसरे स्थान पर 10 माह में जिले में कुल 27 हजार 441 आवासों का निर्माण पूर्ण

प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में महासमुंद जिला राज्य में दूसरे स्थान पर 10 माह में जिले में कुल 27 हजार 441 आवासों का निर्माण पूर्ण

महासमुंद जिले ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी एवं त्वरित क्रियान्वयन के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत मात्र 10 माह की अवधि में जिले में कुल 27 हजार 441 आवासों का निर्माण पूर्ण किया गया है। जिसके आधार पर महासमुंद जिला राज्य स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है। जिले में निर्मित कुल 27,441 आवासों में विभिन्न विकासखंडों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पिथौरा विकासखंड में सर्वाधिक 7,193 आवास, बागबाहरा विकासखंड में 6,102 आवास, महासमुंद विकासखंड अंतर्गत 5,775 आवास, सरायपाली विकासखंड अंतर्गत 5,062 आवास तथा बसना विकासखंड में 3,309 आवासों का निर्माण पूर्ण किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिला प्रशासन द्वारा गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी दिशा में प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं स्थायी आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। योजना के क्रियान्वयन से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित हुए हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।

जिले में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार के सतत निरीक्षण में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जनप्रतिनिधियों तथा मैदानी अमले के सतत प्रयासों, नियमित निगरानी एवं प्रभावी समन्वय के चलते यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। हितग्राहियों को समय पर तकनीकी मार्गदर्शन, वित्तीय सहायता एवं निर्माण सामग्री उपलब्ध कराकर कार्यों में गति लाई गई। जिले में आवास निर्माण की इस उपलब्धि से हजारों परिवारों का पक्के मकान का सपना साकार हुआ है। लाभान्वित परिवारों ने केन्द्र एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने निरंतर समन्वय के साथ क्रियान्वयन किया जा रहा है। ताकि कोई भी पात्र परिवार आवास सुविधा से वंचित न रहे।

महासमुंद/कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत अभियान की शुरुआत समितियों में स्टेक का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश योजनाओं की प्रगति में तेजी लाएं 

महासमुंद/कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत अभियान की शुरुआत समितियों में स्टेक का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश योजनाओं की प्रगति में तेजी लाएं

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10ः30 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित कर जिले में संचालित शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों एवं आगामी आयोजनों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, श्री रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), विभागीय जिलाधिकारी, जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ तथा वीसी के माध्यम से ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने सिरपुर महोत्सव 2026 के सफल आयोजन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने आयोजन के दौरान सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने एवं विभिन्न व्यवस्थाओं में सराहनीय सहयोग देने के लिए सभी को बधाई दी।

कलेक्टर श्री लंगेह ने राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत दवा सेवन करते हुए अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर बैठक में मौजूद जिला अधिकारियों ने भी दवा का सेवन किया। कलेक्टर ने कहा कि जिले में 10 से 25 फरवरी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सामूहिक दवा सेवन कराया जाना है। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि डीईसी एवं एल्बेंडाजोल दवा का वितरण एवं सेवन निर्धारित समय-सारणी एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाए तथा दवा सेवन स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में कराया जाए। कलेक्टर श्री लंगेह ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करें और स्वयं तथा अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों को दवा अवश्य सेवन कराएं, ताकि जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सके।

बैठक में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले में जारी धान उठाव की समीक्षा करते हुए डीईओ के विरुद्ध लंबित धान उठाव की स्थिति पर ध्यान देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन उपार्जन केंद्रों में डीईओ के विरुद्ध धान का उठाव लंबित है, वहाँ प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र उठाव सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्टॉक का भौतिक सत्यापन करने तथा धान खरीदी पूर्णतः प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि धान उठाव के लिए 15 फरवरी तक डीईओ जारी करें एवं उठाव सुनिश्चित करें। स्टॉक के भौतिक सत्यापन में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। बैठक में आधार बेस्ड उपस्थिति प्रणाली को अनिवार्य करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी-कर्मचारी प्रतिदिन सुबह 10 बजे कार्यालय में उपस्थित रहें। उपस्थिति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ई-ऑफिस प्रणाली को लेकर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी फाइलों का मूवमेंट ई-फाइल के माध्यम से ही किया जाए, यह अनिवार्य है। इससे कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित होगी।

उन्होंने मुख्य सचिव द्वारा किए गए समीक्षा के अनुरूप विभिन्न विभागों के व्यापक समीक्षा की और शासन से प्राप्त निर्देशानुसार क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए गए। प्रमुख रूप से स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, जिला पंचायत, कृषि, शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभागों के कार्यक्रम अनुसार समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को ध्यान में रखते हुए जिले को विकास क्रम में अग्रणी बनाए रखना है।

इसके अतिरिक्त बैठक में अन्य शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनहित के कार्यों में तेजी, गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, तथा समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करना सभी विभागों की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने पीएम जनमन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जन चौपाल, समय-सीमा पत्रक और राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बसना अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की मानवीय पहल: जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क चिकित्सा परामर्श और 24 घंटे किफायती प्रसव सुविधा

बसना अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की मानवीय पहल: जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क चिकित्सा परामर्श और 24 घंटे किफायती प्रसव सुविधा

मानव सेवा की एक और पहल, बसना अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श देंगे वरिष्ठ सर्जन डॉ. एन. के. अग्रवाल एवं वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. अमित अग्रवाल प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक।

बसना।असहाय, आर्थिक रूप से कमजोर एवं साधनों के अभाव में इलाज कराने में असमर्थ वर्ग के लोगों के लिए अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा मानव सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा जरूरतमंद मरीजों के लिए निःशुल्क चिकित्सा परामर्श सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

यह निःशुल्क परामर्श सुविधा प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक अत्यंत अनुभवी सर्जन एवं डॉक्टरों द्वारा प्रदान की जा रही है। इस सेवा के अंतर्गत वरिष्ठ सर्जन डॉ. एन. के. अग्रवाल एवं वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित अग्रवाल द्वारा मरीजों को परामर्श दिया जा रहा है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार जरूरतमंद मरीजों के लिए आवश्यकतानुसार निःशुल्क जांच, निःशुल्क इलाज एवं निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अंतर्गत किसी भी प्रकार के ऑपरेशन, दांत, जीभ एवं जबड़े से संबंधित बीमारियां, गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी सुविधा, मोतियाबिंद ऑपरेशन, किडनी डायलिसिस, बीपी, शुगर, थायराइड, बुखार, कमजोरी, ब्रेन एवं स्पाइन से संबंधित इलाज/ऑपरेशन तथा हड्डी (फ्रैक्चर) के ऑपरेशन जैसी सेवाएं शामिल हैं।

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा यह पहल समाज के कमजोर वर्गों के लिए वरदान साबित हो रही है। अस्पताल प्रबंधन ने अपील की है कि जरूरतमंद मरीज समय पर पहुंचकर इस निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाएं।

अब मातृत्व की राह में आर्थिक चिंता नहीं, अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 24 घंटे प्रसव सुविधा उपलब्ध

बसना।मां और शिशु के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा क्षेत्रवासियों के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। अस्पताल में अब प्रतिदिन 24 घंटे प्रसव सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे गर्भवती महिलाओं को समय पर सुरक्षित इलाज मिल सके।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार नॉर्मल डिलीवरी मात्र ₹5100 एवं सिजेरियन डिलीवरी ₹11,000 में कराई जा रही है। यह सुविधा केवल शुल्क तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें मां और शिशु की संपूर्ण देखभाल का संकल्प शामिल है।

इस विशेष पैकेज के अंतर्गत मरीज की भर्ती (एडमिशन), पूरी डिलीवरी प्रक्रिया, आवश्यक ऑपरेशन/उपचार, दवाइयां, अनुभवी डॉक्टरों द्वारा परामर्श तथा मां और नवजात की पूरी देखभाल शामिल है। अस्पताल में वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित अग्रवाल एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ व लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. भारती अग्रवाल द्वारा सेवाएं दी जा रही हैं। परामर्श समय प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक निर्धारित है।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि जन्म के बाद यदि नवजात शिशु को किसी भी प्रकार की परेशानी होती है, तो आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उसका इलाज पूर्णतः निःशुल्क किया जाएगा। इस सुविधा के लिए अग्रिम पंजीयन अनिवार्य रखा गया है।

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की यह पहल क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है, जिससे सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ शिशु की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

सरायपाली फास्ट फूड ठेला संचालक से मारपीट, जान से मारने की धमकी

सरायपाली फास्ट फूड ठेला संचालक से मारपीट, जान से मारने की धमकी

सरायपाली।पीड़ित ने बताया कि वह उपरोक्त पते पर रहता है तथा कक्षा 08वीं तक पढ़ा-लिखा है। वह फास्ट फूड बेचने का कार्य करता है। दिनांक 09/02/2026 को वह अपने काम से ग्राम हर्राटार की ओर जा रहा था। दोपहर लगभग 03:30 बजे हर्राटार जाने वाले रास्ते में हनुमान मंदिर के पास उसके मोहल्ले का टीकम दास मानिकपुरी मिला, जो उसके फास्ट फूड ठेला में काम करता है।

आरोप है कि टीकम दास मानिकपुरी ने उसे देखकर यह कहते हुए कि “तुम बहुत पैसा कमाते हो और मुझे कम पैसा देते हो” गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। पीड़ित द्वारा गाली देने से मना करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट करने लगा।

मारपीट की घटना में पीड़ित के दोनों गाल, दाहिने गले एवं बाएं हाथ के अंगूठे के पास चोट आई है, जिससे उसे काफी दर्द हो रहा है। घटना को देखकर मौके पर मौजूद बंशी बंछोर ने बीच-बचाव कर झगड़े को छुड़वाया।

घटना के बाद पीड़ित घर पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी अपने पिता मोहन दास मानिकपुरी, माता नुरा बाई मानिकपुरी एवं पत्नी कौशल्या दास मानिकपुरी को दी। पीड़ित ने मामले में कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

पीड़ित के अनुसार रिपोर्ट पढ़कर सुनाई गई, जो उसके बताए अनुसार ही लिखी गई है। पुलिस ने मामले में धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

बसना /ग्राम सिंघनपुर में अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 4 लीटर शराब जब्त

बसना /ग्राम सिंघनपुर में अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 4 लीटर शराब जब्त

बसना। थाना बसना क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 09 फरवरी 2026 को थाना बसना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद भोई हमराह स्टाफ आर. 274, 685 एवं म.आर. 48 के साथ जुर्म जरायम पतासाजी, टाउन/देहात पेट्रोलिंग एवं अवैध शराब रेड कार्यवाही पर शासकीय वाहन से रवाना हुए थे।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिंघनपुर में एक व्यक्ति पान ठेला के पास अवैध रूप से हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब बिक्री के उद्देश्य से रखकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना से तत्काल थाना प्रभारी को अवगत कराया गया। रास्ते में मिले गवाह खेमराज महंती एवं प्रमोद कुमार को विधिवत नोटिस देकर साथ लिया गया तथा मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान ग्राम सिंघनपुर के पान ठेला के पास दबिश दी गई।

पुलिस को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम गाडा राय बढ़ई, पिता परसु बढ़ई, उम्र 66 वर्ष, निवासी ग्राम मोहका, थाना बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.) बताया। मुखबिर सूचना से अवगत कराकर पुलिस पार्टी एवं गवाहों की तलाशी के बाद आरोपी की सहमति से तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से सफेद रंग की प्लास्टिक 5 लीटर क्षमता वाली जरीकेन में भरा 4 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 800 रुपये आँकी गई, बरामद की गई। शराब रखने के संबंध में आरोपी से वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु धारा 94 बीएनएसएस का नोटिस दिया गया, जिस पर आरोपी द्वारा कोई वैध कागजात नहीं होना लिखित में बताया गया।

उक्त शराब को गवाहों के समक्ष जप्ती पत्रक अनुसार जब्त कर सीलबंद किया गया तथा पुलिस कब्जे में लिया गया। आरोपी का कृत्य धारा 34(1)(क) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पाए जाने से मौके पर बिना नंबरी देहाती नालसी कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण देहाती नालसी अपराध क्रमांक 0/2026, धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किया गया। मामला जमानतीय होने से आरोपी को सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।

महासमुंद थाना तेंदुकोना पुलिस की कार्रवाई, सार्वजनिक स्थान पर शराब पिलाने की सुविधा देने वाला आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद थाना तेंदुकोना पुलिस की कार्रवाई, सार्वजनिक स्थान पर शराब पिलाने की सुविधा देने वाला आरोपी गिरफ्तार

तेंदुकोना (महासमुंद)। थाना तेंदुकोना में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज दिनांक 07 फरवरी 2026 को हम स्टाफ आर0 561 एवं 690 के साथ टाउन/देहात पेट्रोलिंग पर रवाना हुए थे। इसी दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तेंदुकोना में बगारपाली जाने वाले कच्चा मार्ग ठेला के पास एक व्यक्ति लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है।

मुखबीर सूचना की तस्दीक हेतु गवाहन

01- जुगेश्वर चक्रधारी पिता लोकचंद चक्रधारी उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम मुडागांव

02- सुमीत अग्रवाल पिता महेन्द्र अग्रवाल निवासी तेंदुकोना

को मुखबीर सूचना से अवगत कराकर हमराह स्टाफ एवं गवाहों को साथ लेकर मुखबीर के बताए गए मौके स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।

पुलिस पार्टी को देखकर शराब पीने वाले व्यक्ति मौके से फरार हो गए, वहीं एक व्यक्ति मौके पर मिला। नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम सुधाकर घरडे पिता स्व. बालकिशन घरडे उम्र 52 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 13 बागडपारा पिथौरा, थाना पिथौरा जिला महासमुंद बताया।

आरोपी के कब्जे से

एक नग देशी प्लेन शराब शीशी (180 एमएल) में भरी लगभग 50 एमएल शराब,

कीमत लगभग 30 रुपये,

02 नग डिस्पोजल गिलास एवं

चखना मिक्चर

को गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।

आरोपी सुधाकर घरडे का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत पाए जाने पर उसे विधिवत दिनांक 07/02/2026 को समय 12.40 बजे गिरफ्तार किया गया। मामला जमानतीय होने एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर आरोपी को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।