महासमुंद/खल्लारी में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई स्कूटी, युवक की मौत, साथी घायल
महासमुंद। थाना खल्लारी क्षेत्र अंतर्गत एनएच-353 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में ट्रेलर चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन खड़ा करने पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना खल्लारी में मर्ग क्रमांक 10/2026 धारा 194 BNSS के तहत मृतक योगेश सबर पिता पीलुराम सबर उम्र 29 वर्ष, निवासी खल्लारी की मर्ग जांच की गई। मर्ग जांच के दौरान प्रत्यक्षदर्शी गवाह राहुल यादव एवं मृतक के परिजन चन्द्रशेखर सबर के कथन लिए गए।
गवाहों के अनुसार दिनांक 28 जनवरी 2026 की रात्रि करीब 9 बजे योगेश सबर अपनी स्कूटी क्रमांक CG 06 HD 7908 से राहुल यादव के साथ ग्राम बी.के. बाहरा मड़ई देखने गया था। मड़ई देखकर वापस खल्लारी लौटते समय रात्रि करीब 10.30 बजे एनएच-353 रोड भीमखोज नाला, ग्राम खल्लारी के पास एक ट्रेलर क्रमांक NL 02 N 9667 बीच सड़क पर बिना इंडिकेटर जलाए एवं बिना किसी संकेत के लापरवाहीपूर्वक खड़ा था।
अंधेरे में खड़े ट्रेलर को देख न पाने के कारण स्कूटी ट्रेलर के पीछे से टकरा गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में स्कूटी चालक योगेश सबर के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि राहुल यादव को बाएं पैर (घुटने के नीचे), कमर और पीठ में चोटें आईं।
घटना के बाद दोनों को डायल 112 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने योगेश सबर को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल राहुल यादव को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किए जाने पर स्वयं के खर्च से अकाल पुरख अस्पताल महासमुंद में भर्ती होकर उपचार कराया जा रहा है।
संपूर्ण जांच में यह पाया गया कि ट्रेलर चालक ने अपने वाहन को लापरवाहीपूर्वक बीच सड़क पर बिना इंडिकेटर और संकेत के खड़ा किया था, जिससे यह हादसा हुआ। स्कूटी क्षतिग्रस्त हुई तथा इस दुर्घटना में योगेश सबर की मृत्यु और राहुल यादव को चोटें आईं।
मामले में ट्रेलर चालक के विरुद्ध धारा 285, 125(A) एवं 106(1) BNS के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। मर्ग की सूचना संबंधित एसडीएम कार्यालय को भी प्रेषित कर दी गई है।

महासमुंद वनमंडल में अवैध वनोपज परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे सघन गश्ती अभियान के अंतर्गत, वनमंडलाधिकारी श्री मयंक पांडेय के कुशल मार्गदर्शन एवं उपवनमंडलाधिकारी श्री गोविंद सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 09 फरवरी 2026 को एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
बसना। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत बसना से पदमपुर (उड़ीसा अंतराज्यीय सीमा) को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों अत्यधिक जर्जर एवं खस्ताहाल स्थिति में पहुंच चुका है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े एवं गहरे गड्ढों के कारण आम नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।
सुकमा। एक दिवसीय दिव्य दरबार के आयोजन हेतु प्रेमा साईं जी महाराज सुकमा पहुँच चुके हैं। मंगलवार, 10 फरवरी को लगने वाले इस दिव्य दरबार को लेकर पूरे बस्तर अंचल में विशेष उत्साह और आध्यात्मिक उमंग का वातावरण है। छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि देश–विदेश से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पर्चा बनवाने और महाराज श्री के दर्शन–आशीर्वाद हेतु सुकमा पहुँच रहे हैं।
यह दिव्य दरबार छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक पहचान और गौरव का प्रतीक बनकर उभर रहा है। प्रेमा साईं जी महाराज का यह आयोजन केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति को सशक्त करने का जीवंत मंच है। बस्तर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में उनकी सक्रिय उपस्थिति से सामाजिक चेतना को नया बल मिला है और धर्मांतरण जैसी प्रवृत्तियों पर प्रभावी रोक लगी है।
महासमुंद / महासमुंद जिले में कमार जनजाति का निवास बागबाहरा, महासमुंद एवं पिथौरा विकासखंड के कुछ ग्रामों में है। आदिम जाति अनुसंधान केंद्र द्वारा वर्ष 2015-16 में किए गए आधारभूत सर्वेक्षण के अनुसार जिले में कुल 923 कमार परिवार निवासरत हैं, जिनकी कुल जनसंख्या 3309 है। इसमें 1614 पुरुष एवं 1695 महिलाएं शामिल हैं। यह जनजाति विशेष पिछड़ी जनजाति की श्रेणी में आती है, जिसके समग्र विकास हेतु जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।