रायपुर में 37वें फेडरेशन कप वॉलीबॉल 2026 के भव्य फाइनल में शामिल हुए सांसद निरंजन बिशी

रायपुर में 37वें फेडरेशन कप वॉलीबॉल 2026 के भव्य फाइनल में शामिल हुए सांसद निरंजन बिशी

रायपुर/ राज्यसभा सांसद श्री निरंजन बिशी ने आज रायपुर स्थित श्री बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ा तालाब में आयोजित “37th Federation Cup Volleyball Championship 2026” के भव्य फाइनल मैच में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ राज्य वॉलीबॉल संघ द्वारा श्री महेश कुमार गगदा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी।

श्री बिशी ने कहा कि वे इस प्रतिष्ठित खेल आयोजन का हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, विशेष रूप से माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी, छत्तीसगढ़ विधानसभा के माननीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी, माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी, लोकसभा सांसद श्री बृज मोहन अग्रवाल जी, माननीय खेल मंत्री तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ।

फाइनल मुकाबले में तमिलनाडु और केरल की टीमों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और जबरदस्त प्रतिस्पर्धा का प्रदर्शन किया। सांसद श्री बिशी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से भेंट कर उन्हें बधाई दी, प्रोत्साहित किया और प्रेरित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वॉलीबॉल केवल खेल नहीं, बल्कि टीमवर्क, समर्पण, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण का माध्यम है।

श्री बिशी ने इस भव्य आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार को उत्कृष्ट समन्वय और सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया और राज्य की खेल नीति की सराहना की। अंत में सांसद निरंजन बिशी ने आयोजन समिति, छत्तीसगढ़ राज्य वॉलीबॉल संघ तथा श्री महेश कुमार गगदा के नेतृत्व की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की।

तुमगांव/ ग्राम अछोला के लायसेंसी अहाता में मारपीट व लूट, चार नामजद आरोपियों पर अपराध दर्ज

तुमगांव/ ग्राम अछोला के लायसेंसी अहाता में मारपीट व लूट, चार नामजद आरोपियों पर अपराध दर्ज

तुमगांव।थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अछोला स्थित देशी कंपोजिट मदिरा दुकान के लायसेंसी अहाता में शनिवार दोपहर जमकर हंगामा, मारपीट और लूट की घटना सामने आई है। इस मामले में अहाता सुपरवाइजर की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों सहित अन्य के विरुद्ध गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तुकेश साहू पिता बाबूलाल साहू (उम्र 28 वर्ष), निवासी ग्राम अछोला, थाना तुमगांव, जिला महासमुंद, अछोला के लायसेंसी अहाता (संचालक गिरिराज उपाध्याय) में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने थाना प्रभारी को दिए लिखित आवेदन में बताया कि दिनांक 07 फरवरी 2026, शनिवार को दोपहर करीब 01:20 बजे लक्की ठाकुर, दद्दू ध्रुवंशी, गुलशन, प्रकाश एवं उनके अन्य साथी मदिरापान करने अहाता में आए थे।

डिस्पोजल व पानी लेने के दौरान चिल्हर पैसे मांगने को लेकर विवाद शुरू हो गया, जिसके बाद आरोपियों ने मां-बहन की अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया। अहाता स्टाफ अभिषेक सिंह, छोटेलाल एवं राजू द्वारा उन्हें समझाने व रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी नहीं माने और अचानक मारपीट शुरू कर दी।

शिकायत के अनुसार आरोपियों ने अहाता के अंदर घुसकर भी मारपीट की तथा गल्ले में रखे लगभग 1800 रुपये नकद निकालकर ले गए। जाते-जाते आरोपियों ने यह धमकी भी दी कि यदि पुलिस में रिपोर्ट की गई तो जान से मार देंगे। इस घटना में अहाता स्टाफ अभिषेक सिंह को चोटें भी आई हैं।

प्रार्थी तुकेश साहू की लिखित शिकायत पर पुलिस द्वारा प्रथम दृष्टया अपराध घटित होना पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(3) एवं 309(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सरायपाली 09 फरवरी नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, अंतरराष्ट्रीय मिर्गी दिवस पर जागरूकता संदेश: “मिर्गी से डरें नहीं, समय पर इलाज से नियंत्रण संभव”

सरायपाली 09 फरवरी नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, अंतरराष्ट्रीय मिर्गी दिवस पर जागरूकता संदेश: “मिर्गी से डरें नहीं, समय पर इलाज से नियंत्रण संभव”

सरायपाली। आज 09 फरवरी 2026 को अंतरराष्ट्रीय मिर्गी दिवस के अवसर पर मिर्गी जैसी गंभीर लेकिन नियंत्रित की जा सकने वाली बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि मिर्गी कोई लाइलाज बीमारी नहीं है, बल्कि सही समय पर पहचान और नियमित इलाज से इसे पूरी तरह नियंत्रित किया जा सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार मिर्गी के मरीजों को झिझक या डर के बजाय तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों और दवाओं के माध्यम से अधिकांश मरीज सामान्य जीवन जी सकते हैं।

इस अवसर पर बताया गया कि—

मिर्गी की समय पर पहचान अत्यंत आवश्यक है

विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उपचार से रोग नियंत्रित रहता है

नियमित दवाओं से मिर्गी पर पूर्ण नियंत्रण संभव है

नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, चीवराकुटा (सिंघोड़ा), सरायपाली में मिर्गी प्रबंधन हेतु विशेष चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जहां अनुभवी डॉक्टरों द्वारा जांच एवं उपचार की सुविधा दी जा रही है।

अस्पताल प्रबंधन ने आमजन से अपील की है कि मिर्गी को लेकर फैली भ्रांतियों से दूर रहें और जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।

संपर्क:📞 87709 03234📞 94241 84383

पटेवा /ग्राम सिनोधा सीमांकन के दौरान विवाद, जमीन विवाद में मारपीट व जान से मारने की धमकी

पटेवा /ग्राम सिनोधा सीमांकन के दौरान विवाद, जमीन विवाद में मारपीट व जान से मारने की धमकी

ग्राम सिनोधा, थाना पटेवा, जिला महासमुंद ( छत्तीसगढ़ ) में जमीन सीमांकन के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। ग्राम सिनोधा निवासी एक व्यक्ति ने थाना पटेवा में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि ईदगाह भाठा स्थित उसकी काबिज भूमि के सीमांकन हेतु तहसील कार्यालय पटेवा में आवेदन दिया गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्व विभाग के कर्मचारी-अधिकारी दिनांक 06/02/2026 को सीमांकन के लिए मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान गांव के यासीन खान, मो. रफीक खान एवं उनके परिवारजनों ने सीमांकन नहीं होने देने की बात कहते हुए गाली-गलौच शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई तथा मो. रफीक खान एवं मो. सद्दाम खान ने लकड़ी के डंडे से हमला किया।

पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने तीन दिवस के भीतर घर जलाने और जान से मारने की धमकी भी दी। बीच-बचाव करने पहुंचे युवराज ध्रुव के साथ भी मो. रफीक खान द्वारा डंडे से मारपीट की गई। मारपीट के कारण पीड़ित के दाहिने हाथ व बाएं पैर में चोट आई है, वहीं युवराज ध्रुव के दाहिने हाथ की कलाई तथा सिर के पीछे चोट लगने से दर्द बताया गया है।

घटना को युवराज ध्रुव, रेहान खान, सलमान खान एवं पीड़ित की पत्नी सफीना परवीन ने देखा और सुना बताया गया है। पीड़ित ने थाना पटेवा में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।पुलिस द्वारा मामले में धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS एवं 351(3)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।

महासमुंद थाना सांकरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 105 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद थाना सांकरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 105 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। थाना सांकरा क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सांकरा में पदस्थ प्रधान आरक्षक संतोष कुमार यादव दिवस अधिकारी के रूप में तैनात थे। इसी दौरान दिनांक 07 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लोहराकोट के जंगल में जोक नदी के किनारे कुछ लोग अवैध रूप से देशी हाथ भट्टी महुआ शराब बनाकर बिक्री की तैयारी कर रहे हैं।

मुखबिर सूचना पर तत्काल छापा

सूचना की तस्दीक के बाद रोजनामचा रिपोर्ट दर्ज कर पंचनामा तैयार किया गया। गवाहों को तलब कर नोटिस देकर, हमराह स्टाफ आरक्षक क्रमांक 903, 865, 134 एवं ANTF टीम के साथ शासकीय वाहन CG 03 A 1084 से मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान लोहराकोट के जंगल में दबिश दी गई।

एक आरोपी पकड़ा, दो फरार

मौके पर पुलिस को देखकर तीन व्यक्तियों में से दो आरोपी करण चौहान (निवासी लोहराकोट) एवं रितेश सिन्हा (निवासी ठाकुरदिया, थाना पिथौरा) फरार हो गए, जबकि एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम तेजकुमार उर्फ भोलू डडसेना, पिता उदल डडसेना, उम्र 28 वर्ष, निवासी लोहराकोट, थाना सांकरा, जिला महासमुंद (छ.ग.) बताया।

105 लीटर महुआ शराब व भारी मात्रा में सामग्री जब्त

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे एवं घटना स्थल से निम्न सामग्री बरामद की गई—

105 लीटर देशी हाथ भट्टी महुआ शराब (कीमत लगभग ₹21,000)

08 नग 500 लीटर क्षमता के नीले ड्रम (कीमत ₹3,200)

08 नग भारत कंपनी के गैस सिलेंडर (02 भरे, 06 खाली) (कीमत ₹25,000)

01 नग वाटर पंप 6.5 HP (कीमत ₹6,000)

03 बड़े व 03 छोटे सिल्वर गंजी (कीमत ₹5,000)

02 नग गैस चूल्हा (कीमत ₹6,000)

01 नग बिना नंबर स्कूटी (कीमत ₹50,000)

01 नग पुराना इस्तेमाल किया हुआ एप्पल कंपनी का मोबाइल (कीमत ₹50,000) कुल जप्त मशरूका की कीमत लगभग ₹1,66,200 आंकी गई। साथ ही 02 बोरियों एवं 04 ड्रमों में भरा महुआ लाहन मौके पर ही नष्ट किया गया।

आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज

आरोपी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध रूप से महुआ शराब बनाने एवं स्कूटी से बिक्री करना स्वीकार किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 34(2), 34(1)(क)(च) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पाया गया। आरोपी तेजकुमार उर्फ भोलू डडसेना को दिनांक 07.02.2026 को 18:50 बजे गिरफ्तार किया गया। मामला अजमानतीय होने से परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी गई।

फोटो-वीडियोग्राफी, फरार आरोपियों की तलाश जारी

कार्रवाई के दौरान मौके पर फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की गई। फरार आरोपियों करण चौहान एवं रितेश सिन्हा की आसपास तलाश की गई, जो फिलहाल फरार हैं। बाद में थाना पहुंचकर देहाती नालसी के आधार पर नंबरी अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्र0आर0 74 संतोष कुमार यादव थाना सांकरा, जिला महासमुंद (छ.ग.)

बसना धान फसल के औसत उत्पादन आंकड़ों पर संदेह, 8 गाँव के फसल बीमा योजना की जांच की मांग, पटवारियों पर है आरोप

बसना धान फसल के औसत उत्पादन आंकड़ों पर संदेह, 8 गाँव के फसल बीमा योजना की जांच की मांग, पटवारियों पर है आरोप

बसना | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत फसलों के प्रयोगों में हुई अनियमितता की जांच करने एवं दोषी पाए जाने पर मौके में ही दोषी के विरुद्ध कार्यवाही करने बाबत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.) को शिकायत पत्र सौंपा गया है।

उपरोक्त विषयांतर्गत लेख है कि जिला महासमुंद के ब्लॉक बसना के कई गांवों में खरीफ वर्ष 2025–26 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की लाभ दिलाने के लिये भारी अनियमितता बरती गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फसल प्रयोग हेतु गठित कमेटी के अधिकारी कर्मचारी द्वारा फसल प्रयोग फसल का नाम धान सिंचित में ग्राम भैंसाखुरी, पिताईपाली, सोनामुदी अंकोरी बड़ेडाभा, रूपापाली,छिराचुवा, बंसूली डीह, मे प्रति हेक्ट. केजी में औसत उत्पादन क्रमशः 1165.164, 1935.987, 1527.464, 1946.840, 1620.000, 1733.499, 1334.880 एवं 1877.760 वही फसल का नाम धान असिंचित में क्रमशः 851.400, 1583.988, 1396.048, 882.868, 522.360, 1151.280, 803.160 एवं 969.441 बताया गया है जो कि जांच का विषय है।

उपरोक्त औसत उत्पादन को देख के ऐसा प्रतीत होता है कि फसल प्रयोग में सम्मिलित अधिकारी कर्मचारी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से मिलने वाली से राशि में किसानों को लाभ पहुंचाने के बजाय कमीशन लेकर स्वयं को लाभ पहुंचाने रास्ता बना रहे है जो कि अपने कर्तव्य निष्ठा के विपरीत है।, फसल उपज औसत उत्पादन में यदि सत्यता है तो उपरोक्त क्षेत्र में रकबा समर्पण कितना किया गया साथ ही उक्त क्षेत्र के किसानों द्वारा प्रति हेक्टेयर धान का विक्रय कितना किया जा रहा है यह भी जांच का विषय है।

विषय को गंभीरता से जांच की जाये तो पता चलेगा की कुछ फसल प्रयोग में सम्मिलित कुछ पटवारियों द्वारा खरीफ वर्ष 2024–25 में अपने क्षेत्र में औसत उत्पादन कम बताकर फसल बीमा राशि दिलवाया गया था। ये चुनिंदा पटवारी जहां भी जाते है वहां के किसानों का फसल उपज कम हो जाता है और क्यों हो जाता है यह भी जांच के दायरे में है।

मामले मे बसना एसडीएम हरी शंकर पैकरा को दूरभाष के माध्यम से कई बार सम्पर्क करने का प्रयास किया गया घंठी बजती रही लेकिन फोन नहीं उठाये।

आज का राशिफल: कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार जानिए दैनिक राशिफल

आज का राशिफल: कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार जानिए दैनिक राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। विवाद न करें। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। व्ययों में कमी करना चाहिए। व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी से मतभेद। फालतू खर्च होगा।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो):;सुख के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। अजनबियों पर विश्वास न करें।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): दु:खद समाचार मिल सकता है। विरोध होगा। व्यर्थ भागदौड़ होगी। लाभ के अवसर टलेंगे। विवाद न करें। कार्य निर्णय बहुत शांति से विचार करके करना ही शुभ है। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। रुका धन मिलेगा।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा संभव है। विवाद न करें। रोजगार मिलेगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। आपकी मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): कुसंगति से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। विवाद न करें। सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। लाभ होगा। उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): नई योजना बनेगी। कार्य का विस्तार होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। काम के प्रति दृढ़ता से कार्य में अनुकूल सफलता मिल सकेगी। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी संयम आवश्यक है।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं। अनावश्यक क्रोध न करें। धन संबंधी काम पूरे होंगे।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): पुराना रोग उभर सकता है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। आय में कमी रहेगी। धैर्य रखें। स्वास्थ्य की समस्या हल होगी। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): परिवार की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। कर्ज लेने से बचना चाहिए।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): शत्रु परास्त होंगे। भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त हो सकती है। रोजगार मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पराक्रम के प्रति निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। रोजगार की चिंता रह सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर कार्य करना चाहिए। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन होंगे।

राशि फलादेश

महासमुंद/छट्टी कार्यक्रम को लेकर पारिवारिक विवाद, महिला व पति से मारपीट—दांत टूटे, कई धाराओं में मामला दर्ज

महासमुंद/छट्टी कार्यक्रम को लेकर पारिवारिक विवाद, महिला व पति से मारपीट—दांत टूटे, कई धाराओं में मामला दर्ज

महासमुंद।शहर के वार्ड क्रमांक 12 पीटियाझर क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। छट्टी कार्यक्रम को लेकर हुई कहासुनी के दौरान ससुराल पक्ष द्वारा महिला एवं उसके पति के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में महिला व उसके पति को गंभीर चोटें आई हैं।

पीड़िता ने थाना महासमुंद में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह वार्ड नंबर 12 पीटियाझर, महासमुंद में निवासरत है तथा बीए तक शिक्षित है। मूलतः उसका ससुराल ग्राम खम्हरिया में है, जहां उसके सास-ससुर और देवर निवास करते हैं।

पीड़िता के अनुसार, दिनांक 07 फरवरी 2026 को दोपहर लगभग 2 से 2:30 बजे के बीच उसके ससुर खेमनाथ सिन्हा एवं देवर युवराज सिन्हा उसके घर आए थे। बातचीत के दौरान देवर ने अपने बच्चे के छट्टी कार्यक्रम की जानकारी दी, जो 08 फरवरी 2026 को प्रस्तावित था। इस पर पीड़िता ने सुझाव दिया कि उसके बच्चे डेविड सिन्हा का छट्टी कार्यक्रम भी साथ में रख लिया जाए।

इसी बात से नाराज होकर देवर युवराज सिन्हा आपे से बाहर हो गया और गाली-गलौज करते हुए पीड़िता के बाल पकड़कर मारपीट करने लगा। वहीं ससुर खेमनाथ सिन्हा ने भी पीड़िता को धक्का देकर जूते से मारने का आरोप है। विवाद बढ़ता देख जब पीड़िता का पति राजेश सिन्हा बीच-बचाव करने आया, तो दोनों आरोपियों ने मिलकर उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इस दौरान युवराज सिन्हा द्वारा लोहे की रॉड से भी हमला किया गया।

मारपीट के कारण पीड़िता के पति के सामने के दो दांत टूट गए तथा मुंह में गंभीर चोट आई है। वहीं पीड़िता के बाएं पैर और कंधे में चोट आई है और दर्द बना हुआ है।

घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस दोनों घायलों को जिला अस्पताल महासमुंद ले गई, जहां चिकित्सकीय परीक्षण (मुलाहिजा) कराया गया। इसके पश्चात पीड़िता द्वारा थाना महासमुंद में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 115(2), 117(2), 296 एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

महासमुंद ग्राम तोरला से मोटर साइकिल चोरी, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

महासमुंद ग्राम तोरला से मोटर साइकिल चोरी, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

महासमुंद। थाना पटेवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तोरला में मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आई है। पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात व्यक्ति ने रात्रि के समय घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बलदाबछार थाना कसडोल जिला बलौदाबाजार निवासी व्यक्ति वर्तमान में अपने ससुराल ग्राम तोरला थाना पटेवा में रहकर मजदूरी का कार्य करता है। दिनांक 01 फरवरी 2026 को वह अपनी हीरो होंडा पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 DR 2200 को ग्राम तोरला में करण सोडी के घर के सामने खड़ी कर रायपुर गया हुआ था।

रात्रि लगभग 11:30 बजे करण सोडी द्वारा फोन पर सूचना दी गई कि मोटरसाइकिल वहां मौजूद नहीं है। अनुमान है कि अज्ञात चोर द्वारा रात्रि 10:00 बजे से 11:00 बजे के बीच मोटरसाइकिल चोरी की गई। पीड़ित ने आसपास के गांवों में 06 फरवरी 2026 तक मोटरसाइकिल की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

चोरी गई मोटरसाइकिल ससुर गोवर्धन यादव के नाम पर पंजीकृत है। वाहन का इंजन नंबर HA10EDAGA52753 एवं चेचिस नंबर MBLHA10ERAGA40019 है। पुरानी एवं इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत करीब 15,000 रुपये बताई गई है।

मामले की रिपोर्ट पर थाना पटेवा पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में पूछताछ एवं संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है।

सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल तुमगांव थाना क्षेत्र का मामला, आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज

सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल तुमगांव थाना क्षेत्र का मामला, आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज

तुमगांव थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 6 जनवरी 2026 की शाम करीब 4 बजे ग्राम कौंवाझर स्थित चुल्हा चस्का ढाबा के सामने की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक रूपेश पारधी पिता जगत राम पारधी (उम्र 25 वर्ष), निवासी कौंवाझर, अपने दोस्त समीर ध्रुव के साथ मोटरसाइकिल से कौंवाझर से तुमगांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर क्रमांक CG 06 GF 9593 के चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में रूपेश पारधी के सिर, सीने व नाक में गंभीर चोटें आईं, जबकि समीर ध्रुव के आंख के ऊपर गंभीर चोट लगी। दोनों को 112 एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी तुमगांव ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल महासमुंद रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने रूपेश पारधी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल समीर ध्रुव को बेहतर इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल रायपुर रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस द्वारा प्राप्त पीएम रिपोर्ट, गवाहों के बयान व जांच के आधार पर आरोपी बाइक चालक के विरुद्ध धारा 281, 125(ए), 106(1) बीएनएस तथा 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

मर्ग क्रमांक 04/26 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर आवश्यक पंचनामा व अन्य कानूनी कार्रवाई पूरी की गई। घटना की सूचना एसडीएम महासमुंद को भी भेज दी गई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क पर वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें और लापरवाही से बचें, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।