महासमुंद थाना सांकरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 105 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद। थाना सांकरा क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सांकरा में पदस्थ प्रधान आरक्षक संतोष कुमार यादव दिवस अधिकारी के रूप में तैनात थे। इसी दौरान दिनांक 07 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लोहराकोट के जंगल में जोक नदी के किनारे कुछ लोग अवैध रूप से देशी हाथ भट्टी महुआ शराब बनाकर बिक्री की तैयारी कर रहे हैं।
मुखबिर सूचना पर तत्काल छापा
सूचना की तस्दीक के बाद रोजनामचा रिपोर्ट दर्ज कर पंचनामा तैयार किया गया। गवाहों को तलब कर नोटिस देकर, हमराह स्टाफ आरक्षक क्रमांक 903, 865, 134 एवं ANTF टीम के साथ शासकीय वाहन CG 03 A 1084 से मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान लोहराकोट के जंगल में दबिश दी गई।
एक आरोपी पकड़ा, दो फरार
मौके पर पुलिस को देखकर तीन व्यक्तियों में से दो आरोपी करण चौहान (निवासी लोहराकोट) एवं रितेश सिन्हा (निवासी ठाकुरदिया, थाना पिथौरा) फरार हो गए, जबकि एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम तेजकुमार उर्फ भोलू डडसेना, पिता उदल डडसेना, उम्र 28 वर्ष, निवासी लोहराकोट, थाना सांकरा, जिला महासमुंद (छ.ग.) बताया।
105 लीटर महुआ शराब व भारी मात्रा में सामग्री जब्त
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे एवं घटना स्थल से निम्न सामग्री बरामद की गई—
105 लीटर देशी हाथ भट्टी महुआ शराब (कीमत लगभग ₹21,000)
08 नग 500 लीटर क्षमता के नीले ड्रम (कीमत ₹3,200)
08 नग भारत कंपनी के गैस सिलेंडर (02 भरे, 06 खाली) (कीमत ₹25,000)
01 नग वाटर पंप 6.5 HP (कीमत ₹6,000)
03 बड़े व 03 छोटे सिल्वर गंजी (कीमत ₹5,000)
02 नग गैस चूल्हा (कीमत ₹6,000)
01 नग बिना नंबर स्कूटी (कीमत ₹50,000)
01 नग पुराना इस्तेमाल किया हुआ एप्पल कंपनी का मोबाइल (कीमत ₹50,000) कुल जप्त मशरूका की कीमत लगभग ₹1,66,200 आंकी गई। साथ ही 02 बोरियों एवं 04 ड्रमों में भरा महुआ लाहन मौके पर ही नष्ट किया गया।
आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज
आरोपी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध रूप से महुआ शराब बनाने एवं स्कूटी से बिक्री करना स्वीकार किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 34(2), 34(1)(क)(च) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पाया गया। आरोपी तेजकुमार उर्फ भोलू डडसेना को दिनांक 07.02.2026 को 18:50 बजे गिरफ्तार किया गया। मामला अजमानतीय होने से परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी गई।
फोटो-वीडियोग्राफी, फरार आरोपियों की तलाश जारी
कार्रवाई के दौरान मौके पर फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की गई। फरार आरोपियों करण चौहान एवं रितेश सिन्हा की आसपास तलाश की गई, जो फिलहाल फरार हैं। बाद में थाना पहुंचकर देहाती नालसी के आधार पर नंबरी अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्र0आर0 74 संतोष कुमार यादव थाना सांकरा, जिला महासमुंद (छ.ग.)



