आईपीएल 2024 के शेड्यूल का एलान, CSK और RCB के बीच होगा पहला मैच, देखें पूरी डिटेल
आईपीएल 2024 का शेड्यूल आ गया है। टूर्नामेंट का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच होगा। साथ ही टूर्नामेंट के पहले 17 दिनों का शेड्यूल सामने आया है।आईपीएल 2024 का शेड्यूल आ गया है। टूर्नामेंट का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच होगा। यह मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए 21 दिनों का शेड्यूल जारी किया गया है। IPL 2024 का ओपनिंग मुकाबला CSK और RCB के बीच 22 मार्च को होगा। टूर्नामेंट का फाइनल 26 मई को खेले जाने की संभावना है। यह टी20 विश्व कप के शुरू होने से सिर्फ पांच दिन पहले खेला जाएगा,
जो 1 जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जाएगा। 74 मुकाबले खेले जाएंगे। इस बार मैच 67 दिनों तक होंगे। लोकसभा के कारण आईपीएल के शेड्यूल को हफ्ते तक बढ़ाया गया है। 2009 में पूरा टूर्नामेंट और 2014 में पहले 20 मैच लोकसभा चुनाव के कारण बाहर हुए थे। इस बार बीसीसीआई सारा टूर्नामेंट देश में ही कराना चाहती है। इसी वजह से वे सुरक्षा और अन्य चीजों को देखते हुए चुनाव की तिथि का इंतजार कर रही है। दिल्ली कैपिटल्स ऐसी टीम होगी जो अपने मुकाबले दिल्ली में नहीं खेल पाएगी। उनके मैच विशाखापत्तनम के एसीए वीडीसीए स्टेडियम में खेले जाएंगे। बता दें महिला प्रीमियर लीग के आखिरी दौर के मैच सहित फाइनल 17 मार्च को खेला जाएगा। जिसकी वजह से यहां पर कोई मुकाबला नहीं रखा है। आईपीएल 2024 के आगाज में एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला आरसीबी से चेन्नई के चेपॉक मैदान में होगा। इस मैच का फैंस को इंतजार है क्योंकि धोनी एक साल बाद फिर से मैदान में खेलते नजर आएंगे। बता दें महेंद्र सिंह धोनी को पिछले साल ही घुटने की सर्जरी से गुजरना पड़ा था। तब से उन्होंने कोई पेशेवर क्रिकेट नहीं खेला है। हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी दिखेगी। दो सीजन में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने के बाद इस साल MI की कप्तानी करते दिखेंगे। ऋषभ पंत भी दिसंबर 2022 में कार एक्सीडेंट के बाद क्रिकेट के मैदान में वापसी करते दिखेंगे।
आईपीएल 2024 के शेड्यूल का एलान, CSK और RCB के बीच होगा पहला मैच, देखें पूरी डिटेल
डेट हो गई कंफर्म, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की।
डेट हो गई कंफर्म, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी 2024 को पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त जारी करेंगे। आठ करोड़ से अधिक कृषकों के खाते में पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी 2024 को पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त जारी करेंगे। आठ करोड़ से अधिक कृषकों के खाते में पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि जारी करेंगे, जो डीबीटी के जरिए लाभार्थी किसानों के बैंक अकाउंट में पहुंचेगी। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थियों को हर साल 6000 रुपये का लाभ मिलता है। जो दो हजार रुपये की तीन किस्त में सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। पिछले साल नवंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15.8 करोड़ किसानों को 15वीं किस्त जारी की थी।
पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। होमपेज पर फार्मर कॉर्नर पर जाएं। इसके बाद ‘Beneficiary Status’ विकल्प पर क्लिक करें। अपना अपना राज्य, जिला और उप जिला चुनना होगा। फिर ड्रॉप-डाउन मेनू से ब्लॉक या गांव चुनें। अब गेट रिपोर्ट पर क्लिक करें। आपके स्टेटस मिल जाएगा। पीएम किसान योजना से संबंधित किसी समस्या के मामले में pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल या हेल्पलाइन नंबर 155261, 1800115526 या 011-233810921 के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने किसानों की शिकायतों को हल करने के लिए एआई चैटबॉट (किसान ई-मित्र) लॉन्च किया है। चैटबॉट हिंदी, तमिल, ओडिया, बंगाली और अंग्रेजी में काम करता है।
कोरबा : अवैध रूप से कोयला खनन के दौरान मिट्टी धसकने से दबकर तीन की मौत
कोरबा : अवैध रूप से कोयला खनन के दौरान मिट्टी धसकने से दबकर तीन की मौत कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद से ही पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद है। पुलिस और एसईसीएल की टीम द्वारा मिट्टी में दबे ग्रामीणों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कोरबा। एसईसीएल की दीपका कोयला खदान में अवैध तरीके से कोयला खनन करने के दौरान मिट्टी धसक गयी। मिट्टी में पांच ग्रामीण दब गए। बताया जा रहा है कि घटना के बाद किसी तरह दो ग्रामीण अपनी जान बचाकर बाहर निकल गए, वहीं मिट्टी की ढेर में दबने से तीन ग्रामीणों की मिट्टी में दबकर मौत हो जाने की खबर से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर तत्काल घटनास्थल पर रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है। एसईसीएल की खदान में मिट्टी धसकने का ये मामला हरदीबाजार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक एसईसीएल की ओल्ड दीपका माइंस में एसईसीएल द्वारा पहले ही कोयला खनन कर दूसरे फेस में खनन का काम किया जा रहा है। दीपका माइंस के बंद पड़े खदान के इस हिस्से में केंवटा डबरी और सुआभोड़ी क्षेत्र के ग्रामीण अक्सर अवैध तरीके से कोयला निकालने जाते है। बताया जा रहा है कि रोज की तरह आज भी क्षेत्र के ग्रामीण माइंस के बंद पड़े हिस्से में कोयला चोरी करने के लिए घुसे हुए थे। खदान में सुरंग की तरह गड्ढा खोदकर ग्रामीण कोयला निकालने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अचानक खदान की मिट्टी धसक गयी। इस घटना में मिट्टी की चपेट में आकर पांच ग्रामीण फंस गये। आनन फानन में किसी तरह मौके पर मौजूद दूसरे ग्रामीणों द्वारा अमित और लक्ष्मण मरकाम नामक युवक को मिट्टी से बाहर निकाला गया। वहीं तीन अन्य ग्रामीण शत्रुघन कश्यप,प्रदीप कुमार कमरो और लक्ष्मण ओढ़े नामक युवक मिट्टी में ही दब गये। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसईसीएल प्रबंधन द्वारा मिट्टी हटाकर ग्रामीणों को बचाने के लिए रेस्क्यू चालू किया गया। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद से ही पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद है। पुलिस और एसईसीएल की टीम द्वारा मिट्टी में दबे ग्रामीणों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू आपरेशन जारी है।
पिथौरा :- गिरना जंगल मे कंटीली तार घेरा के बीच फंसे भूखे-प्यासे भालू को वन विभाग ने बेहोस कर सुरक्षित निकाला
पिथौरा :- गिरना जंगल मे कंटीली तार घेरा के बीच फंसे भूखे-प्यासे भालू को वन विभाग ने बेहोस कर सुरक्षित निकाला पिथौरा। समीप के सुखीपाली गिरना जंगल के कक्ष क्र 230 में जंगल मे लगी फेंसिंग तार में फंसे भालू को अंततः राजधानी रायपुर से आई बचाव टीम ने उसे तार घेरा से अलग कर जंगल मे छोड़ दिया है. बता दें, बीती पिथौरा के
कक्ष क्रं.230 सुखीपाली गिरना जंगल मे कंटीली तार घेरा के बीच फंसे भूखे-प्यासे भालू को गुरुवार की शाम उसकी जान बच गई। फारेस्ट विभाग की बचाव टीम दोपहर बाद घटना स्थल पर पहुची. टीम के विशेषज्ञ ने पहले उसे बेहोश किया।
इसके बाद उसके समीप जा कर देखा तो भालू के सिर के बाल तार में उलझे दिखे. जिसे बचाव टीम द्वारा कैंची से काट कर अलग कर दिया. जिसके कारण भालू आसानी से कंटीली तार से मुक्त हो गया. इसके बाद बेहोश भालू को पिंजरे में डाला गया और उसे एक इंजेक्शन लगा कर बेहोशी से होश में लाया गया. भालू को कही भी चोट नही लगी थी, जिससे फारेस्ट अफसरों ने राहत की सांस ली और फिर पिंजरा खोल दिया. पिंजरा खुलते ही भालू पिंजरे से निकल कर जंगल की ओर भाग निकला
बसना – मूत्र रोग एवं पथरी प्रोस्टेट का परामर्श एवं ऑपरेशन शिविर 23 फरवरी को अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में।
बसना – मूत्र रोग एवं पथरी प्रोस्टेट का परामर्श एवं ऑपरेशन शिविर 23 फरवरी को अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में। अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में 23 फरवरी 2024 को मूत्र एवं पथरी रोग संबंधित ऑपरेशन शिविर का आयोजन रखा गया है जिसमे किडनी, पथरी,प्रोस्टेट का समुचित जांच,इलाज एवं सर्जरी लेजर एवम दूरबीन द्वारा किये जायेंगे। किडनी में सूजन एवं सिकुडन का इलाज पुरुषों में बाँझपन एवं नपुंसकता का उपचार मुत्रकोष का संक्रमण एवं मूत्र नली का सिकुडन किडनी, प्रोस्टेट, टेस्टिस के कैंसर पेशाब का रुक रुक कर आना, लीक करना या खून आने का उपचार । पीडियाट्रिक यूरोलॉजी की सेवाएं इमरजेंसी यूरोलॉजी की सेवाएं, ट्रामा से लेकर किडनी में यूरिन ब्लॉकेज तक सभी का आपरेशन एवम परामर्श डॉ. योगेश बारापत्रे MBBS, MS, MCH यूरो सर्जन 23 फैब्रुअरी को अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में करेंगे।
समय शाम 5 बजे से उपलब्ध रहेंगे। आयुष्मान अथवा राशन कार्ड एवम बीजू कार्ड द्वारा ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। सिटी स्कैन , xray ,द्वारा पथरी की सटीक जांच एवं विशेष छूट 30%तक उपलब्ध है, ऑपरेशन के इच्छुक मरीज अपनी सभी जांच रिपोर्ट के साथ 23 फरवरी को सुबह 10 बजे तक भर्ती हो जाएं।प्रतिदिन निःशुल्क डायलिसिस उपलब्ध ICU बैकअप के साथ। अग्रिम पंजीयन अनिवार्य रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें 9303623130, 7773086100, 8461811000
बसना थाना : ग्राम रेमडा के सड़क किनारे एक व्यक्ति महुआ शराब बेच रहा था जिसके खिलाफ कार्रवाई
थाना बसना : दिनांक 21/02/2024 को जुर्म पतासाजी व देहात पेट्रोलिंग पर हमराह स्टाफ आरक्षक 442, 411 महिला आरक्षक 48 मय विवेचना कीट के स्वयं के अलग अलग मो0सा0 पर अवैध शराब रेड कार्यवाही हेतु देहात की ओर रवाना हुआ था कि जरिए मुखबीर से सूचना मिला कि खेमडा से रेमडा जाने वाले रोड किनारे ग्राम रेमडा में एक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री हेतु रोड किनारे छुपा कर रखा है कि प्राप्त सूचना से थाना प्रभारी महोदय को अवगत कराकर मुखबिर सूचना पंचनामा तैयार कर गवाह खेमराज महंती एवं हबीब खान को धारा 160 जा0फौ0 का नोटिस देकर हमराह स्टाफ व गवाहन के मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकडे जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम प्रभुलाल राणा पिता स्व0 भगवान राणा उम्र 34 वर्ष निवासी रेमडा, थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का होना बताया जिसे अवैध रूप से शराब बिक्री वास्ते रखने के संबंध में पुछताछ करने पर शराब बेचना स्वीकार किया मौके पर गवाहों व पुलिस पार्टी व मोटर सायकल की तलाशी संदेही से लिवाया गया कोई आपत्तिजनक सामान नही मिलने से संदेही की तलाशी लिया गया जो अपने पास एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला रखा था।
जिसके अंदर चेक करने पर एक दो लीटर वाली हरे रंग के स्प्राईट बाटल में भरी करीबन 02 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब रखे मिला जिसे गवाहो के समक्ष बरामद किया गया। आरोपी को शराब रखने व बिक्री करने के संबंध में धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया जो कोई कागजात नहीं होना बताया। जप्त शराब को मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहन मौके पर जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया, मौके पर शराब को सीलबंद किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को दिनांक 21/02/2024 के 19-10 बजे गिरफ्तार किया गया। मामला जमानतीय होने से आरोपी को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया बाद मौके पर आरोपी के विरूध्द बिना नंबरी देहाती नालसी कायम किया गया।
सोने-चांदी के भाव में एक बार फिर गिरावट, खरीदने से पहले पढ़ लें कीमत
सोने-चांदी के भाव में एक बार फिर गिरावट, खरीदने से पहले पढ़ लें कीमत भारतीय सर्राफा बाजार में 22 फरवरी 2024 को सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई है। सोने का भाव 62155 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 21 फरवरी 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 103 रुपये की कमी देखने को मिली है। भारतीय सर्राफा बाजार में 22 फरवरी 2024 को सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई है। सोने का भाव 62155 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 21 फरवरी 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 103 रुपये की कमी देखने को मिली है। चांदी के भाव में भी कमी आई है। चांदी का भाव 70708 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 21 फरवरी से 312 रुपये की कमी आई है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 21 फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62258 रुपये थी। 22 फरवरी की शाम को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62155 रुपये हो गई है। 21 फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 70708 रुपये थी। 22 फरवरी की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 70396 रुपये हो गई। 22 फरवरी को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 61906 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 56934 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 46616 रुपये हो गई है।। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 36361 रुपये हो गई
है। कैरेट के अनुसार सोना 24 कैरेट सोना= 100% सोना, 22 कैरेट सोना= 91.7% सोना, 18 कैरेट सोना= 75.0% सोना, 14 कैरेट सोना= 58.3% सोना, 12 कैरेट सोना= 50.0% सोना, 10 कैरेट सोना= 41.7% सोना, ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड। या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।
छत्तीसगढ़ : जांजगीर में अमित शाह की विजय संकल्प रैली, बोले- तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा हमारा भारत
छत्तीसगढ़ : जांजगीर में अमित शाह की विजय संकल्प रैली, बोले- तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा हमारा भारत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। कोंडागांव में भाजपा नेताओं की बैठक लेने के बाद अब वे जांजगीर-चांपा पहुंचे हैं। वे यहां विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे हैं। जांजगीर – चांपा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। कोंडागांव में भाजपा नेताओं की बैठक लेने के बाद अब वे जांजगीर-चांपा पहुंचे। उन्होंने यहां विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि आने वाला चुनाव देश का भविष्य तय करने वाला चुनाव है। यह चुनाव देश को पूर्ण विकसित और भारत को विश्व गुरु बनाने वाला चुनाव है। छत्तीसगढ़ की गरीब जनता के साथ अन्याय करने वाली सरकार को जनता ने उखाड़ फेंका और बीजेपी की सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि हमारा देश अर्थव्यवस्था में पहले 11वें नंबर पर था, आज पांचवें नंबर है।
एक बार मोदीजी को फिर से प्रधानमंत्री बना दीजिए, मोदी की गारंटी है, हम दुनिया के तीसरे नंबर की आर्थिक ताकत बन जाएंगे। भारत ने चंद्रयान को चांद तक पहुंचाया और भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में दुनिया में तीसरी बड़ी ताकत बन गया है। विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के विजय संकल्प रैली का आगाज आज होने जा रहा है। इसका शुभारंभ करने के लिए देश के गृहमंत्री अमित शाह जी का आगमन हुआ है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. कोंडागांव में हेलीपैड से वे बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ ऑडिटोरियम पहुंचे। यहां तीन लोकसभा बस्तर, कांकेर और महासमुंद क्लस्टर से 120 कार्यकर्ताओं को वे चुनावी मंत्र दे रहे हैं। नक्सली क्षेत्र होने के चलते भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, बस्तर लोकसभा क्लस्टर प्रभारी अजय चंद्राकर मौजूद रहें।
छत्तीसगढ़ : एक मार्च से शुरू हो रही है छत्तीसगढ़ की 10वीं, 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं, थानों में पहुंचायी जा रही गोपनीय सामग्री
एक मार्च से शुरू हो रही है छत्तीसगढ़ की 10वीं, 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं, थानों में पहुंचायी जा रही गोपनीय सामग्री छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) का बोर्ड परीक्षा एक मार्च से शुरू हो रही है। अब परीक्षा के बेहद गोपनीय सामग्री भी परीक्षा केंद्र के नजदीकी थाना, चौकी में पहुंचाने का कार्य शुरू हो गए। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) का बोर्ड परीक्षा एक मार्च से शुरू हो रही है। अब परीक्षा के बेहद गोपनीय सामग्री भी परीक्षा केंद्र के नजदीकी थाना, चौकी में पहुंचाने का कार्य शुरू हो गए। माशिमं के स्ट्रांग रूम से आठ से 10 बसों से गोपनीय सामग्री प्रश्नपत्र समेत अन्य चीजों का रवाना बस्तर संभाग के लिए रवाना किए। अब सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर संभाग आदि जगहों के लिए रवाना की जाएगी। इसकी पूरी तैयारी कर ली है। जानकारी के अनुसार गोपनीय सामग्री को लेने के परीक्षा केंद्राध्यक्ष, प्राचार्य, शिक्षक समेत जिला पुलिस बल के जवान आए थे। इस दौरान माशिमं के अधिकारियों ने सीलबंद पेटी में विशेष वाहन से संबंधित थाना, पुलिस चौकी तक निगरानी में रखवाया गया है, जिसे परीक्षा के दिन विधिवत खोला और परीक्षा केंद्र के कक्ष तक पहुंचाया जाएगा। अब यह गोपनीय सामग्री 24 घंटे सशस्त्र पुलिस जवान व सीसीटीवी की निगरानी में रखी गई है।
10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 2,475 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जहां, 12वीं बोर्ड परीक्षा में दो लाख 62 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। उसी तरह 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए तीन लाख 47 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं एक मार्च से शुरू हो रही हैं। पहले दिन बारहवीं कक्षा का हिंदी विषय का पेपर है। 12वीं की परीक्षा 23 मार्च तक चलेगी। इसी तरह 10वीं का दो मार्च से शुरू हो रही है। 10वीं का भी पहला पर्चा हिंदी है। परीक्षा 21 मार्च तक चलेगी। परीक्षा नौ बजे से उत्तर पुस्तिका का वितरण शुरू होगा। सवा नौ बजे से प्रश्न पत्र का वितरण किया जाएगा।
IPL 2024: गुजरात टाइटंस को लगा तगड़ा झटका, मोहम्मद शमी आईपीएल से बाहर
IPL 2024: गुजरात टाइटंस को लगा तगड़ा झटका, मोहम्मद शमी आईपीएल से बाहर । इंडियन प्रीमियर लीग 2024 शुरू होने से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आईपीएल से बाहर हो गए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 शुरू होने से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आईपीएल से बाहर हो गए हैं। शमी के बाएं टखने में चोट लगी है। वह ब्रिटेन में सर्जरी कराने जाएंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई को BCCI सूत्र ने इसकी जानकारी दी है। 33 वर्षीय मोहम्मद शमी इंग्लैंडके खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं है। उन्होंने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे विश्व कप 2023 फाइनल खेला था। बीसीसीआई से जुड़े सूत्र ने बताया कि शमी जनवरी में एंकल का इंजेक्शन लगवाने लंदन गए थे।
वहां उन्हें बताया गया कि तीन हफ्ते के बाद हल्की दौड़ लगा सकते हैं। उसके बाद फिर इंजेक्शन ले सकते हैं। BCCI के सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इंजेक्शन काम नहीं कर रहा है। अब सर्जरी एकमात्र विकल्प है। ऐसे में मोहम्मद शमी ब्रिटेन के लिए रवाना होंगे। यह गुजरात टाइटंस टीम के लिए करारा झटका है। महम्मद शमी ने विश्व कप में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। उन्होंने 24 विकेट लिए थे। वो दर्द के बावजूद खेले थे, लेकिन इसका असर उनके प्रदर्शन पर नहीं पड़ा। हाल ही में शमी को अर्जुन पुरस्कार से राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने 229 टेस्ट, 195 वनडे और 24 टी20 विकेट लिए हैं।
