छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के सात अधिकारियों को मिला IPS अवार्ड, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के सात अधिकारियों को मिला IPS अवार्ड, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के सात अधिकारियों को आइपीएस अवार्ड दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में उमेश चौधरी, मनोज कुमार खेलारी, रविकुमार कुर्रे, चैनदास टंडन, सरजन राम भगत, दर्शन सिंह मरावी और झाड़ुराम ठाकुर का नाम शामिल है। छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के सात अधिकारियों को आइपीएस अवार्ड दिया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में उमेश चौधरी, मनोज कुमार खेलारी, रविकुमार कुर्रे, चैनदास टंडन, सरजन राम भगत, दर्शन सिंह मरावी और झाड़ुराम ठाकुर का नाम शामिल है। जारी आदेश के मुताबिक 2020 बैच में पांच अधिकारी और 2021 बैच के दो अधिकारियों को आइपीएस बनाया गया है। उमेश चौधरी, मनोज कुमार खेलारी, रविकुमार कुर्रे, चैनदास टंडन, सरजन राम भगत को 2020 की वैकेंसी में आइपीएस अवार्ड दिया गया है। जबकि दर्शन सिंह मरावी और झाड़ुराम ठाकुर को 2021 की वैकेंसी में आइपीएस अवार्ड दिया गया है।

रायपुर : छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर फिर मिली उपलब्धि।

रायपुर : छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर फिर मिली उपलब्धि। छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर फिर उपलब्धि हासिल की है। इंडियन फेडरेशन ऑफ ग्रीन एनर्जी, नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ के ऊर्जा विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (सीबीडीए) को ‘‘इंडिया ग्रीन एनर्जी अवार्ड, 2024‘‘ से नवाजा गया है। छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण राष्ट्रीय स्तर पर ‘‘आउटस्टैण्डिंग कम्यूनिटी बेस्ड ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट‘‘ श्रेणी में विजेता बना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितीन गड़करी ने 21 फरवरी को नई दिल्ली में यह पुरस्कार सीबीडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुमित सरकार को प्रदान किया। कार्यक्रम में केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री श्री रामेश्वर तेली भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण द्वारा विगत् एक दशक से भी अधिक समय से जैव ईंधन तथा जैव ऊर्जा के क्षेत्र में ग्रामीण किसानों और हितग्राहियों को जोड़कर उल्लेखनीय काम किया है। छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण द्वारा बायोडीजल, बायो-एथेनॉल, बायोजेट एवीयेशन फ्यूल, जैव-सीएनजी, बायोगैस से बिजली उत्पादन और ग्रिड में समायोजन जैसे कई सफल अनुसंधान एवं विकास कार्य किया है। प्राधिकरण को अपने सफल प्रयोगों से राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर मिली उपलब्धियो देखते हुए ‘‘इंडिया ग्रीन एनर्जी अवार्ड, 2024‘‘ पुरस्कार दिया गया है।

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की तैयारियां तेज स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल जल्द होगा टीईटी (TET) परीक्षा का आयोजन

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की तैयारियां तेज स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल जल्द होगा टीईटी (TET) परीक्षा का आयोजन शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने SCERT को जल्द टीईटी परीक्षा आयोजित कराने के दिए निर्देश स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने SCERT संचालक श्री राजेंद्र कटारा को राज्य में जल्द शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) आयोजित कराने के निर्देश दिए है। शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल के निर्देश के बाद SCERTने व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) को पत्र लिखकर राज्य में जल्द से जल्द टीईटी परीक्षा के आयोजन के लिए कहा है।
श्री अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने विधानसभा में राज्य में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की थी। उसी क्रम में राज्य में टीईटी की परीक्षा के आयोजन की तैयारी की जा रही। हमारी सरकार में किसी भी युवा के साथ अन्याय नहीं होगा।

ज्यादा से ज्यादा युवा भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सके इसके लिए टीईटी परीक्षा के आयोजन की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित किया जाएगा। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में करीब 3 साल से टीईटी परीक्षा का आयोजन नहीं हुआ है, जिसके कारण शिक्षक बनने का सपना देखने वाले युवाओं में काफी निराशा है, जिसके चलते युवा अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल को राज्य में टीईटी परीक्षा आयोजित करने के लिए ज्ञापन सौंपा था।

छत्तीसगढ़ : सीमेंट की कीमतों में भारी गिरावट, घर बनवाने का सबसे सही मौका, जानिए रायपुर में क्‍या है प्रति बोरी का भाव

छत्तीसगढ़ : सीमेंट की कीमतों में भारी गिरावट, घर बनवाने का सबसे सही मौका, जानिए रायपुर में क्‍या है प्रति बोरी का भाव अगर अपने सपनों का आशियाना बनाने की सोच रहे है तो यह समय आपके लिए काफी अच्छा है। इन दिनों निर्माण सामग्री की कीमतों में देखा जा रहा है। सीमेंट की कीमत अपने ढाई वर्ष पहले के स्तर पर पहुंच गई है। अगर अपने सपनों का आशियाना बनाने की सोच रहे है तो यह समय आपके लिए काफी अच्छा है। इन दिनों भवन निर्माण बाजार में इन दिनों मांग में लगातार गिरावट का असर निर्माण सामग्री की कीमतों में देखा जा रहा है। सीमेंट की कीमत अपने ढाई वर्ष पहले के स्तर पर पहुंच गई है। क्षेत्र के कारोबारियों के अनुसार सीमेंट इन दिनों 270 से 280 रुपये प्रति बैग बिक रहा है। इससे पहले अगस्त 2021 में सीमेंट 270 से 280 रुपये तक बिका था। हालांकि उसके बाद ट्रक हड़ताल की वजह से अक्टूबर 2022 में सीमेंट 360 रुपये तक भी पहुंच चुका था, लेकिन जैसे ही ट्रक चालकों की हड़ताल खत्म हुई तो सीमेंट के दाम गिरने शुरू हो गए थे। सीमेंट के साथ ही सरिया की कीमत भी दो वर्ष पहले के स्तर पर है। अभी यह 54 हजार रुपये प्रति टन बिक रहा है। सरिया भी वर्ष 2022 मार्च में 80 हजार रुपये टन पार हो गया था। फैक्ट्रियों में तो सरिया 51 हजार रुपये प्रति टन बिक रहा है।

छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल नचरानी ने बताया कि उद्योगों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है,इन दिनों आयरनओर तो महंगा हुआ ही है,साथ ही विदेशी कोयला आयातित होने की वजह से कोयला भी महंगा मिल रहा है।सीमेंट कंपनियों ने पिछले साल चुनाव के बाद से ही सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी की तैयारी कर ली थी और अपने डीलरों को 15 से 20 रुपये प्रति बढ़ाने के निर्देश भी दे दिए थे। लेकिन बाजार ने सीमेंट की इस बढ़ती कीमतों को सपोर्ट नहीं किया और मांग में लगातार गिरावट रही। इसके चलते अब सीमेंट की कीमतें अपने ढाई वर्ष पहले के स्तर पर पहुंच गई है। ईंट व रेत की कीमतों में थोड़ी तेजी बनी हुई हैं। लाल ईंट इन दिनों 6000-6500 रुपये(प्रति एक हजार) बिक रहा है। वहीं रेत भी 18 से 19 रुपये फीट बिक रही है। क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि रेत की सप्लाई सुधरते ही इसकी कीमतों में भी गिरावट आएगी।

अमित शाह छत्‍तीसगढ़ से करेंगे चुनावी शंखनाद, बस्तर में हारी हुई सीट पर बनाएंगे पहली रणनीति

अमित शाह छत्‍तीसगढ़ से करेंगे चुनावी शंखनाद, बस्तर में हारी हुई सीट पर बनाएंगे पहली रणनीति लोकसभा चुनाव 2024 के चलते भाजपा ने तीन तरह के प्रवास की योजना बनाई गई है। इसमें पहला क्लस्टर प्रवास, दूसरा लोकसभा औऱ तीसरा विधानसभा प्रवास शामिल है। लोकसभा चुनाव 2024 के चलते भाजपा ने तीन तरह के प्रवास की योजना बनाई गई है। इसमें पहला क्लस्टर प्रवास, दूसरा लोकसभा औऱ तीसरा विधानसभा प्रवास शामिल है। इसी सिलसिले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 फरवरी को छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। वह सबसे पहले दोपहर एक बजे प्रदेश के बस्तर लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्र कोंडागांव में क्लस्टर की बैठक लेंगे। इसके बाद दोपहर 3:20 बजे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में जनसभा लेने के बाद कलस्टर प्रभारियों की बैठक करेंगे। शाह लोकसभा प्रभारी, क्लस्टर प्रमुखों से वन टू वन करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार शाह गुरुवार को बस्तर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत कोंडागांव में पार्टी की कलस्टर स्तरीय बैठक लेकर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस कलस्टर में बस्तर के साथ महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीट शामिल हैं। इनमें वर्तमान में बस्तर कांग्रेस और महासमुंद व कांकेर में भाजपा के सांसद हैं। प्रदेश में भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारी के लिए बस्तर को चुना गया है। बस्तर और कोरबा प्रदेश की दो सीटें कांग्रेस और शेष नौ सीटें भाजपा के पास है। शाह के आगमन को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस का कहना है कि शाह डर के मारे पहले हारी हुई सीट पर समीक्षा करने आ रहे हैं। 2019 के चुनाव में बस्तर सीट से भाजपा 38 हजार से अधिक मतों के अंतर से पराजित हुई थी।

अमित शाह हेलीकाप्टर से सीधे कोंडागांव पहुंचेंगे और वहां बैठक लेकर जांजगीर के लिए रवाना हो जाएंगे। बैठक में तीनों लोकसभा क्षेत्रों से लगभग दो सौ पार्टी पदाधिकारियों को बुलाया गया है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव बस्तर में ही हैं। पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोंडागांव विधायक लता उसेंडी तथा मंत्री केदार कश्यप पार्टी प्रदेश संगठन के साथ मिलकर अमित शाह की बैठक की तैयारी देख रहे हैं। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आठ विधानसभा क्षेत्र, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट, कोंटा, दंतेवाड़ा और बीजापुर शामिल हैं। इनमें बस्तर, कोंटा और बीजापुर तीन सीट कांग्रेस और शेष पांच सीटों पर भाजपा के विधायक हैं। लोकसभा चुनाव के लिए अगले माह मार्च के प्रथम पखवाड़े में निर्वाचन आयोग द्वारा घोषणा संभावित है। अप्रैल में प्रथम चरण के चुनाव में बस्तर सीट के लिए भी मतदान कराया जा सकता है जैसा कि पिछले लोकसभा चुनाव में किया गया था। अमित शाह द्वारा ली जाने वाली बैठक को लेकर पार्टी पदाधिकारियों में काफी उत्साह है। हाल ही में पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव के लिए दो माह पहले भाजपा ने 21 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी थी। जिनमें दो सीट बस्तर और कांकेर भी शामिल थे। कांकेर में भाजपा को जीत मिली वहीं बस्तर में भाजपा कांग्रेस को कड़ी टक्कर देकर हारी थी।

बस्तर सीट के लिए 20 लोगों ने टिकट की दावेदारी की है। भाजपा के स्थानीय नेताओं का भी कहना है कि पहले प्रत्याशी घोषित करने का लाभ मिलेगा। विधानसभा चुनाव में बस्तर में भाजपा को 12 में से आठ सीटें और कांग्रेस को चार सीटें मिलीं थीं। \B रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी गुरुवार को जगदलपुर आ रहे हैं। पहले उनका विशाखापट्टनम से विशेष विमान से सुबह 10.40 बजे जगदलपुर आने का कार्यक्रम था लेकिन अब एक घंटा पहले रक्षामंत्री आ जाएंगे। समय में परिवर्तन का कारण अमित शाह की बैठक में शामिल होने बस्तर से पार्टी पदाधिकारियों को पहुंचने में विलंब न हो इसके लिए यह निर्णय लेना बताया गया है। राजनाथ सिंह सुबह 9.40 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां 20 मिनट रुकने के बाद हेलीकाप्टर में ओडिशा के मयूरभंज के लिए रवाना होंगे। विमानतल में उनके स्वागत के लिए पहुंचने वाले भाजपा के स्थानीय नेताओं से राजनाथ चर्चा कर सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने केंद्रीय गृह मंत्री शाह के प्रदेश प्रवास पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि शाह हारी हुई बस्तर की सीट पर पहले चुनावी बैठक ले रहे हैं। उनको पता है कि लोकसभा चुनाव में जो भी नतीजा आएंगे वह विधानसभा से इतर आएंगे, अब तो उन्हें मोदी सरकार के वादों का हिसाब देना होगा। इन्होंने बेरोजगारी, महंगाई, जवानों, किसानों व महिलाओं के लिए जो वादे किए थे वह पूरे नहीं हुए। कांग्रेस के बयान पर पलटवार कर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस का कोई नेता लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है। इनके पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। हमारी विष्णुदेव साय सरकार ने दो महीने के भीतर धान खरीदी में रिकार्ड बनाया, महतारी वंदन योजना, 18 लाख को आवास देने का फैसला किया। जो काम हमने किया, कांग्रेस ने पांच साल में कुछ भी नहीं किया। अब मोदी के कामों का ये किस मुंह से हिसाब मांगते हैं।

पिथौरा: ग्राम अट्ठारहगुडी सराईटार में बाइक लेने के बात पे हुई मारपीट पर मामला दर्ज

पिथौरा: ग्राम अट्ठारहगुडी सराईटार में रहता हूं आधार सेंटर में आपरेटर का काम करता हूं कि दिनांक 20.02.24 को खाना खाकर सो गये थे रात्रि करीब 11 बजे बाथरूम के लिये उठा तो देखा कि राजा भट्ठ मेरे घर में रखे मोटर सायकल को लेकर जा रहे थे चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके परिवार के लोग आकर मारपीट करने जिससे मेरे सिर में चोट आकर खून निकलने लगा जिसके संबंध में लिखित आवेदन पेश करता हूं कार्यवाही किया जाये आवेदन नकल जैल है- प्रति, श्रीमान थाना प्रभारी महोदय थाना पिथौरा विषय मारपीट करने से रिपोर्ट दर्ज करने बाबत महोदय सनम्र निवेदन है कि मैं भगवानदास पटेल पिता जागेश्वर पटेल उम्र 26 वर्ष ग्राम अट्ठारहगुडी सराईटार थाना पिथौरा का निवासी हू आज दिनांक 20.02.24 को हम लोग घर में रात्रि करीबन 08 बजे घर में खाना खाकर सभी परिवार सो गये थे करीब 11 बजे रात्रि में पेशाब करने उठा तो घर में रखे मोटर सायकल को राजा भट्ठ पिता आनंद भट्ठ घर से मोटर सायकल को लेकर जा रहा था।

तब मैं अपने भाई धनेश कुमार पटेल को चिल्लाया और उसे पकड लिया चिल्लाने की आवाज सुनकर अजय भट्ठ, आशीष भट्ठ, रानी भट्ठ एवं हेमलता भट्ठ भी अपने हाथ में लाठी डंडा लेकर आये और मुझे मां बहन की गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये लाठी डंडा से मारपीट करने लगे इतने में मेरे भाई धनेश कुमार पटेल, मेरे पिता जागेश्वर पटेल एवं मेरी मां जानकी बाई भी आ गई और झगडा मारपीट को छुडाने लगे इतने में सभी लोगघर के अंदर घुसकर मेरी मां जानकी बाई पिता धनेश्वर पटेल एवं मेरे भाई धनेश कुमार को भी मारपीट कर लाठी डंडा से मारपीट कर चोट पहुचाया मारपीट गाली गलौच हल्ला सुनकर आस पडोस के लोग इकट्ठा हो गये तब घटना मारपीट को जगबंधु पटेल,घसिया पटेल और चेकराम पटेल छुडाये है मारपीट से मेरे सिर में, मेरी मां के सिर में, हाथ मे, भाई धनेश के सिर में हाथ में , मेरे पिताजी के सिर, हाथ पैर में चोट आई है अत श्रीमानजी से निवेदन है कि आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही करने की कृपा करे।

सरायपाली रोपणी किसड़ी में आम फलन क़ी नीलामी

सरायपाली रोपणी किसड़ी में आम फलन क़ी नीलामी सरायपाली -: शासकीय उद्यान रोपणी किसड़ी सरायपाली में आम फलन स्थिति में है, जिसके लिए 06 मार्च 2024 को दोपहर 12ः00 बजे नीलामी की जाएगी। सहायक संचालक उद्यान ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति रोपणी में आम फलन स्थिति देख सकते है। नीलामी के लिए बोलीकर्ता को 5000 रुपए अमानत राशि जमा करना होगा। जिस व्यक्ति की बोली अंतिम होगी उन्हें 50 प्रतिशत राशि तत्काल एवं 50 प्रतिशत 08 मार्च को दोपहर 12ः00 बजे तक जमा करना होगा। फसल की देखरेख की सम्पूर्ण जिम्मेदारी अंतिम बोलीकर्ता की होगी।

सरायपाली : अविश्वास प्रस्ताव मे दबाव के साथ 2 बार चुनाव कराने का आरोप?

सरायपाली : अविश्वास प्रस्ताव मे दबाव के साथ 2 बार चुनाव कराने का आरोप? सरायपाली ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत दर्राभाटा मे सरपंच सादमोती कुर्रे के खिलाप अविश्वास प्रस्ताव लाया गया लेकिन सरपंच पति के अनुसार यह चुनाव निष्पक्ष नहीं रहा सरपंच ने जानकारी देते हुए कहा की मेरे खिलाप आज अविश्वास प्रस्ताव था जिसमे पहले मै जीत गया था और अविश्वास प्रस्ताव फ़ैल हो चूका था लेकिन चुनाव सम्पन्न कराने आये तहसीलदार सहित अधिकारियों ने 9 पंचो के दबाव मे आकर दोबारा मतदान कराया और मैं हार गया सरपंच का कहना है क़ी दोबारा चुनाव सबके सामने मतदान कराया गया जिसके कारण दबाव मे आकर मेरे समर्थको ने मुझे मतदान नहीं किया सरपंच ने एसडीएम से शिकायत के बात कही है!

दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में शामिल हुए महासमुंद जिला के तीन शिक्षक

दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में शामिल हुए महासमुंद जिला के तीन शिक्षक दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार दिनांक 20/2/2024एवं 21/02/2024 को “स्कूल लीडरशिप डेव्लप्मेन्ट ट्रान्सफार्मिन्ग स्कूल थ्रो बेस्ट प्रैक्टिस “पर स्टेट इन्स्टीट्यूट फार रूरल डप्लप्मेन्ट निमोरा छत्तीसगढ़ में रखा गया जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के शिक्षकों के साथ साथ अधिकारी सम्मिलित हुए ।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में महासमुन्द जिले के तीन होनहार शिक्षक वीरेन्द्र कुमार कर शासकीय प्राथमिक विद्यालय करनापाली (बसना) ,रिंकल बग्गा शासकीय प्राथमिक विद्यालय धरमपुर (बागबाहरा),योगेश साहू शासकीय प्राथमिक विद्यालय कसडोल (सरायपाली)सम्मिलित हुए । रिंकल बग्गा ने वर्क विथ कोलैबोरेशन पर अपने स्कूल में चल रहे नवाचारों को रखा एवं योगेश साहू ने इन्नोवेशन इन स्कूल इंप्रूवमेंटव विरेन्द्र कर ने वैदिक गणित पर रिसर्च प्रस्तुत कर पूरे महासमुन्द जिले को गौरवान्वित किया ।

इस सेमिनार में झारखंड एवं अन्य राज्यों के शिक्षक एवं अधिकारी जुड़े एवं आफ लाइन एवं आन लाइन जुड़े ।इस कार्यक्रम में डॉ.साधवा अवजार छत्तीसगढ़ के प्रभारी निपा नई दिल्ली रहे एवं कोमल सिंह परदेशी शिक्षा सचिव शिक्षा छत्तीसगढ़ शासन ने अपने विचार व्यक्त किये ।एस सी आर टी रायपुर के संचालक डाक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा जी ने स्कूल लीडरशिप डेव्लप्मेन्ट ट्रान्सफार्मिन्ग स्कूल थ्रो बेस्ट प्रैक्टिस पर विषय रखे ।पूरे कार्यक्रम में एस सी ई आर टी रायपुर के अधिकारियोंके साथ साथ कार्यक्रम के प्रभारी डाक्टर दर्शन ने पूरा समय दिया एवं रचनात्मक कार्य करने के लिए सभी को प्रेरित करते रहे ।

सरायपाली : शासकीय प्राथमिक शाला कोकड़ी में नवाचार के अंतर्गत सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

सरायपाली : शासकीय प्राथमिक शाला कोकड़ी में नवाचार के अंतर्गत सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ,जिसमें कक्षा पांचवीं एवं चौथी के बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस नवाचारी गतिविधि के अंतर्गत अंग्रेजी लेखन शैली में केपिटल लेटर , स्मॉल लेटर एवं उचित स्थान में कामा, फुलस्टाप का प्रयोग बहुत ही रोचक ढंग से किया गया ,उनके इस सुलेख प्रतियोगिता को क्रमबद्ध तरीके से करने में प्रधान पाठक फुलजेन लकड़ा सर जी का विशेष योगदान रहा तथा इस नवाचारी गतिविधि को सही तरीके एवं पूर्ण रूप से करवाने में कक्षा शिक्षिका कु. सिल्विया बाघ मैडम जी का विशेष योगदान रहा इस प्रतियोगिता को पूर्ण रूप से सफल बनाने में संकुल समन्वयक देवानंद नायक सर जी एवं संकुल प्रभारी अशोक साहू सर जी का विशेष योगदान रहा ।इस प्रतियोगिता में जितने वाले सभी बच्चे बहुत खुश हैं और ऐसी प्रतियोगिता होती रहे ऐसे विचार बच्चों ने व्यक्त किए ,प्रथम स्थान नरेंद्र दास ने प्राप्त किया , द्वितीय स्थान कुसुम बाघ ने, तृतीय स्थान कुमकुम पटेल ने, चतुर्थ स्थान मोहित पटेल ने एवं पंचम स्थान संजय पटेल ने प्राप्त किया