छत्तीसगढ़ : खनिज टीम से मारपीट के बाद खनन माफियाओं के हौसले बुलंद, अवैध खनन कर पांच गुनी महंगी बेच रहे रेत,

छत्तीसगढ़ : खनिज टीम से मारपीट के बाद खनन माफियाओं के हौसले बुलंद, अवैध खनन कर पांच गुनी महंगी बेच रहे रेत, अफसरों में भी खौफ रेत खदानों में खनिज टीम से मारपीट के बाद अब और जोरों से अवैध खनन किया जा रहा है। अफसरों में इनका ऐसा खौफ है कि अब किसी भी रेत खदान में खनिज विभाग की टीम जांच के लिए जाने को तैयार नहीं है। रेत खदानों में खनिज टीम से मारपीट के बाद अब और जोरों से अवैध खनन किया जा रहा है। अफसरों में इनका ऐसा खौफ है कि अब किसी भी रेत खदान में खनिज विभाग की टीम जांच के लिए जाने को तैयार नहीं है। इसकी शिकायत अब कलेक्टर से की गई है। शिकायत के अनुसार कुम्हारी रेत खदान में विभाग द्वारा तय सीमांकन क्षेत्र से बाहर खनन किया जा रहा है। शासन की रायल्टी दर 650 की रायल्टी का 2,500 से 3,000 तक वसूला जा रहा है।

इसकी वजह से रेत की कीमतें पांच गुना तक महंगी हो चुकी हैं। वहीं, उक्त क्षेत्र में एनजीटी के नियमों की भी अनदेखी करते हुए दिन रात मशीन से लोडिंग से खनन किया जा रहा है। जबकि विभाग ने निविदा के दौरान ही क्षेत्र चिन्हांकित करके दिया था। मनमाने खनन से नदी का कटाव हो रहा है। दरअसल, खदान संचालकों को पर्यावरण और खनिज विभाग ऐसा स्थान तय करके देता है, जिससे नदी और नदी के जीवों को हानि न हो। इसके बाद भी निर्धारित जगह से अलग स्थान पर खनन किया जा रहा है। अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई के लिए खनिज, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई है। अब हर कार्रवाई में खनिज टीम के साथ पुलिस भी जाएगी। अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। – डा. गौरव सिंह, कलेक्टर, रायपुर

छत्तीसगढ़ : विधानसभा में गूंजा DMF फंड का मुद्दा, PM आवास के लिए वित्‍त मंत्री ने की बड़ी घोषणा

छत्तीसगढ़ : विधानसभा में गूंजा DMF फंड का मुद्दा, PM आवास के लिए वित्‍त मंत्री ने की बड़ी घोषणा : छत्‍तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के 11वें दिन मंगलवार को कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने बस्तर में डीएमएफ फंड पर प्राप्त राशि और निर्माण का प्रश्न उठाया मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय की जगह वित्त मंत्री ओपी चौधरी जवाब दे रहे हैं। रायपुर। : छत्‍तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के 11वें दिन मंगलवार को कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने बस्तर में डीएमएफ फंड पर प्राप्त राशि और निर्माण का प्रश्न उठाया। मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय की जगह वित्त मंत्री ओपी चौधरी जवाब दे रहे हैं। मंत्री चौधरी ने कहा, कौन से काम निरस्त हुए हैं। मैं कल जवाब दे दूंगा। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा, शासी परिषद की बैठक बुला रहे हैं तो क्या सब काम निरस्त करेंगे क्या करेंगे? ओपी चौधरी ने कहा, ऐसा कोई मामला नहीं है कि बैठक केवल निरस्त करने के लिए हो रही है। डा. चरण दास महंत ने कहा, अभी कलेक्टर अध्यक्ष हैं तो उनके विरुद्ध कहां शिकायत करें। मंत्री चौधरी ने कहा, कलेक्टर अकेले निर्णय नहीं लेते हैं। आप चाहें तो मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री से शिकायत कर सकते हैं।

विधायक, कलेक्टर की राशि नहीं होती। यहां सामूहिक रूप निर्णय हुआ है। महंत ने कहा, सांसद व विधायक का कितना काम डीएमएफ से होगा बताए। विधानसभा अध्‍यक्ष रमन सिंह ने कहा, आप पत्नी की चिंता कर रहे हैं? चौधरी ने कहा, अभी ऐसी गाइड लाइन नहीं है। विधानसभा में धान के उठाव में अनियमितता का मुद्दा उठा। कांग्रेस विधायक चातुरी नंद ने राइस मिलों द्वारा धान का उठाव को लेकर सवाल किया। विधायक चातुरी नंद ने कहा, दूसरे राज्यों के धान खपाने का काम राइस मिलर्स के सांठगांठ से चल रहा है। खेल नाका से लेकर एफसीआई गोदाम के मिली भगत से हो रहा है। धांधली हो रहा है, वह बेहद दुखदाई है, जनता तक जो चावल पहुंच रहा है उसकी गुणवत्ता बेहद खराब है। विधायक ने पूछा कि क्या संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होगी, सभी मिलर्स का भौतिक सत्यापन कराएंगे क्या। मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा, जहां भी शिकायत हैं, उसकी जानकारी दें कार्रवाई होगी। शिकायत के आधार पर राइस मिलर्स का भौतिक सत्यापन कराएंगे।

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय पहुंचे भिलाई आईआईटी

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय पहुंचे भिलाई आईआईटी भिलाई आईआईटी रायपुर, 20 फरवरी 2024 आईआईटी के स्थाई कैंपस के लोकार्पण कार्यक्रम में हो रहे शामिल आईआईटी के स्थाई कैंपस के लोकार्पण कार्यक्रम में हो रहे शामिल आईआईटी के स्थाई कैंपस के लोकार्पण कार्यक्रम में हो रहे शामिल आईआईटी के स्थाई कैंपस के लोकार्पण कार्यक्रम में हो रहे शामिल

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय पहुंचे भिलाई आईआईटी आईआईटी के स्थाई कैंपस के लोकार्पण कार्यक्रम में हो रहे शामिल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी करेंगे वर्चुअल लोकार्पण कवर्धा और कुरुद में केन्द्रीय विद्यालय के नवनिर्मित भवनों का भी करेंगे ऑनलाइन लोकार्पण सांसद श्री विजय बघेल, विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा और श्री ललित चन्द्राकर भी हैं कार्यक्रम में मौजूद 400 एकड़ का है भिलाई आईआईटी कैंपस

फुलझर ब्लड फाउंडेशन को किया गया सर्वप्रथम सम्मानित संस्कार साहित्य सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित

फुलझर ब्लड फाउंडेशन को किया गया सर्वप्रथम सम्मानित संस्कार साहित्य सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित स्थापना दिवस सह-सम्मान समारोह का आयोजन भंवरपुर में किया गया था जिसमें फुलझर ब्लड फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए प्रमाण पत्र व ट्रॉफी प्रदान कर फाउंडेशन को सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत भंवरपुर के सरपंच श्रीमती हेमा नीलाकांत पटेल जी की अध्यक्षता में फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का नारा था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा इस प्रकार हमारे रक्त वीरों, हमारे फाउंडेशन के सदस्यों का यह नारा है कि तुम मुझे खून दो हम तुम्हें जिंदगी देंगे इस बात को जोड़ते हुए संबोधित किया, श्रीमती हेमा पटेल जी ने आगे कहा कि इसी तरह आप समाज सेवा में मगन रहे और लोगों की मदद करते रहें, इस पर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा आभार व्यक्त किया गया और संस्कार साहित्य सेवा समिति के सभी सदस्यों को इस सम्मान के लिए धन्यवाद दिया। सम्मान समारोह में लोकनाथ पटेल, चुम्मन मांझी, सुनील नायक, राजकुमार अग्रवाल और खीरसागर पटेल जी उपस्थित रहे। फुलझर ब्लड फाउंडेशन से जुड़ने के लिए संपर्क करेंलो कनाथ पटेल – 9753004849 खीरसागर पटेल – 9669417444 कॉल या मेसेज करें।।

स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर निःशुल्क हड्डी मजबूती की जांच दिनांक : 26 फरवरी 2024, सुबह 10 बजे से 02 बजे तक

स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर निःशुल्क हड्डी मजबूती की जांच दिनांक : 26 फरवरी 2024, सुबह 10 बजे से 02 बजे तक छूट BMD छूट 50% BONE परामर्श घनत्व की जांच 30% 50% विशेषज्ञ डॉक्टर्स शुल्क फ्री
सी. टी. स्कैन एक्स-रे द्वारा इलाज बीजू कार्ड द्वारा पूरी तरह निःशुल्क ऑपरेशन उपलब्ध विशाखापटनम के प्रख्यात विशेषज्ञ सर्जन डॉ. संदीप सराफ अग्रवाल
MS (Orthopedics), FIJR, FESS, FIAS
फ्रैक्चर, हड्डी, जोड़ प्रत्यारोपण एवं स्पाइन सर्जन अग्रिम पंजीयन अनिवार्य अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.) संपर्क : 84618 11000, 77708-68473, 77730-86100

दुर्ग छत्तीसगढ़ : ड्रग पैडलर महिला को नागपुर से गिरफ्तार कर दुर्ग लेकर पहुंची पुलिस, कई इलाकों में करती थी ड्रग्स तस्‍करी

दुर्ग छत्तीसगढ़ : ड्रग पैडलर महिला को नागपुर से गिरफ्तार कर दुर्ग लेकर पहुंची पुलिस, कई इलाकों में करती थी ड्रग्स तस्‍करी : छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कोचियों को ब्राउन शुगर उपलब्ध करवाने वाली एक ड्रग पैडलर महिला को पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। Durg Crime News: छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कोचियों को ब्राउन शुगर उपलब्ध करवाने वाली एक ड्रग पैडलर महिला को पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। 11 दिन पहले शिव पारा दुर्ग के एक युवक को ब्राउन शुगर बेचते हुए गिरफ्तार किया गया था। उससे ड्रग पैडलर महिला के बारे में जानकारी मिली थी। महिला के पास से ड्रग पैडलिंग में इस्तेमाल किए जाने वाले मोबाइल, सिम कार्ड और कुछ नकदी रुपये जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि बीते आठ फरवरी को शिव पारा दुर्ग निवासी लक्की महार को करीब 11 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया था। वह अपने मोहल्ले और आसपास के क्षेत्र में ब्राउन शुगर की बिक्री करता था। पूछताछ में आरोपित लक्की महार ने पुलिस को बताया था कि वह नागपुर में किसी चित्रा ठाकुर नाम की महिला से ब्राउन शुगर खरीदता था।

आरोपित से मिली जानकारी और चित्रा ठाकुर के मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपित महिला (33) को दाई बाजार झाड़े चौक ईतवारी जिला नागपुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया। आरोपित चित्रा ठाकुर के मोबाइल से लक्की महार से हुई बातचीत के काल डिटेल रिकार्ड भी मिले। चित्रा ठाकुर ने दुर्ग के कुछ और भी पैडलरों को ब्राउन शुगर बेचने की जानकारी दी है। उसने ये भी बताया कि वह नागपुर के काटन मार्केट के एक बड़े पैडलर से ब्राउन शुगर खरीदती थी और चिल्हर कोचियों को 100 रुपये पुड़िया के हिसाब से बेच देती थी। आरोपित चित्रा ठाकुर से और भी पूछताछ की जा रही है। कोतवाली थाना के टीआइ महेश ध्रुव ने कहा, पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपित लक्की महार से नागपुर की चित्रा ठाकुर के बारे में जानकारी मिली थी। इसके आधार पर आरोपित महिला को नागपुर से गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ जारी है।

राजिम कुंभ: छत्‍तीसगढ़ के प्रयाग में इस तारीख से शुरू होगा राजिम कुंभ, हरिद्वार, अयोध्या, काशी से पहुंचेंगे साधु-संत

राजिम कुंभ: छत्‍तीसगढ़ के प्रयाग में इस तारीख से शुरू होगा राजिम कुंभ, हरिद्वार, अयोध्या, काशी से पहुंचेंगे साधु-संत राजिम कुंभ: छत्‍तीसगढ़ के प्रयाग राजिम में त्रिवेणी संगम पर राजिम कुंभ कल्प के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। राजिम कुंभ कल्प का शुभारंभ 24 फरवरी से शुरू होगा, जो आठ मार्च तक चलेगा। Rajim Kumbh 2024: छत्‍तीसगढ़ के प्रयाग राजिम में त्रिवेणी संगम पर राजिम कुंभ कल्प के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। राजिम कुंभ कल्प का शुभारंभ 24 फरवरी से शुरू होगा, जो आठ मार्च तक चलेगा। इसमें हरिद्वार, अयोध्या, काशी, मथुरा, चित्रकुट, मध्यप्रदेश समेत देश के विभिन्न स्थानों से साधु-संत, पीठाधीश्वर, मठाधीश, महात्मा, शंकराचार्य पहुंचेंगे। राजिम कुंभ में आने के लिए महामंडलेश्वर विशेकानंद महाराज, महामंडेलश्वर शिवस्वरूपा नंद महाराज, महंत ज्ञान स्वरूपानंद महाराज, सतपाल महाराज, हरिद्वार के डा चिन्मयानंद महाराज, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री, सीहोर के पंडित प्रदीप मिश्रा सहमति जता चुके हैं।

कुंभ में देशभर के दो हजार से अधिक साधु-संतों के जुटने की संभावना है, जिनमें संपर्क कर आमंत्रण पत्र भेजा जाना शुरू हो चुका है। साधु-संतों के लिए पंडाल तैयार होने लगे हैं। राजिम कुंभ कल्प में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के साथ स्थानीय के साथ दिल्ली-मुंबई के कलाकर भी प्रस्तुति देंगे। कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए एक अलग मंच बनाया जाएगा, जिसमें सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक कार्यक्रम चलेगा। कलाकारों से संपर्क करने में अधिकारी जुटे हैं। धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजिम कुंभ कल्प के लिए प्रदेशवासियों को आमंत्रित किया है। आयोजन के दौरान तीन पुण्य स्नान 24 फरवरी माघ पूर्णिमा, चार मार्च माता जानकी जयंती और आठ मार्च महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर होंगे। अधिकारियों का कहना है कि पांच वर्षों बाद राजिम कुंभ की भव्यता फिर से लौटेगी। पंच दशनाम अखाड़ा के नागा साधु महंत जनकपुरी महाराज स्थल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे।

उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निर्देश पर राजिम के आसपास की सभी सड़कों की मरम्मत का कार्य तेज कर दिया गया है। विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को लाइटिंग, ट्रांसफार्मर, जनरेटर, सजावट, पुल-पुलिया में रोशनी आदि की व्यवस्था, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पेयजल की व्यवस्था के साथ-साथ आयोजन स्थल पर करीब 300 शौचालय बनाने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने के उददेश्य से राजिम की ओर सभी दिशाओं से करीब 100 बसें अलग-अलग समय में रात दो बजे तक चलाई जाएंगी। सुरक्षा के मददेनजर बसों में एक-एक सुरक्षा गार्ड तैनात रहेंगे। खाद्य विभाग की ओर से 100 से अधिक दाल भात केंद्र संचालित होंगे। आयोजन स्थल पर 24 घंटे चिकित्सा व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी।

राजिम कुंभ कल्प के प्रभारी अधिकारी गिरीश विस्सा ने कहा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री के निर्देश के बाद देशभर के साधु-संतों से संपर्क करके आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए मुंबई और दिल्ली के कलाकारों से भी संपर्क किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ News: पूर्व CM बघेल बोले, हमारे विधायकों से संपर्क कर रही BJP, लोकसभा का टिकट और मंत्री पद का दे रहे आफर

छत्तीसगढ़ News: पूर्व CM बघेल बोले, हमारे विधायकों से संपर्क कर रही BJP, लोकसभा का टिकट और मंत्री पद का दे रहे आफर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कांग्रेस के विधायकों से भाजपा नेता फोन पर संपर्क कर लोकसभा का टिकट और मंत्री पद का आफर दे रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कांग्रेस के विधायकों से भाजपा नेता फोन पर संपर्क कर लोकसभा का टिकट और मंत्री पद का आफर दे रहे हैं। बघेल ने कहा कि विधानसभा में एक विधायक ने मुझे यह बात बताई थी। भूपेश बघेल ने दावा किया कि भाजपा 2024 के चुनाव को लेकर डरी हुई है। भाजपा को अपने ऊपर भरोसा नहीं है। वह तोड़फोड़ करने में लगी हुई है। बिहार, महाराष्ट्र की घटनाएं इस बात की ओर संकेत देती हैं। बघेल ने कहा कि महतारी वंदन योजना के आवेदन तिथि को बढ़ाया जाना चाहिए। नक्सलियों से चर्चा के मामले में बघेल ने कहा कि सरकार बताएं कि वे कब चर्चा करेंगे। प्रदेश में नक्सल गतिविधियां बढ़ी हैं। नक्सली लगातार हमले कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भाजपा उनसे जानना चाहती है कि आखिर कौन कांग्रेस विधायक है? जिन्हें भाजपा प्रवेश को लेकर आफर मिला है और किसने उनसे संपर्क किया, उसका पार्टी में स्तर क्या है? बघेल इस सवाल का जवाब कभी नहीं देंगे, क्योंकि वे जानते हैं कि उनकी बातें कोरी अफवाह से ज्यादा कुछ नहीं है। यह तो कांग्रेस का दुर्भाग्य है कि वे अपने नेताओं को संभाल नहीं पा रहे हैं।

पहले भी वे झीरम नक्सल घाटी का सबूत जेब में रखने की बात करते थे, लेकिन खुद मुख्यमंत्री रहते हुए पांच साल तक जेब से उस सबूत को नहीं निकाल पाए। किरणदेव ने कहा कि कांग्रेस के प्रति कांग्रेस नेताओं की कितनी आस्था है? यह पूरा देश देख रहा है। कांग्रेस पहले से टूटी हुई है और उसे तोड़ने की किसी को कोई जरूरत नहीं है।महामंत्री महतारी वंदन पर बघेल के सवालों का भाजपा महामंत्री भरत लाल वर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि मातृ शक्ति से जो वादा किया गया हैं। उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा, क्योंकि ये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दी गई गारंटी है। भाजपा जो बोलती हैं उसे ज़रूर पूरा करती है। कांग्रेस की तरह नहीं जिसने वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में हाथों में गंगाजल लेकर छत्तीसगढ़ की महिलाओं से शराबबंदी करने का वादा किया था लेकिन सरकार बनने पर वह अपना वादा भूल गई।

दिन ब दिन बढ़ते जा रही है भीषण सड़क हादसे इसे जागरुकता से रोके जा सकते हैं सड़क सुरक्षा माह के समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन सड़क सुरक्षा माह के समापन अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि जागरुकता से सड़क पर होने वाले ज्यादातर हादसे रोके जा सकते हैं। सोमवार को सड़क सुरक्षा माह का समापन पुलिस परेड ग्राउंड में किया गया। 15 जनवरी से चल रहे सड़क सुरक्षा माह के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान हेलमेट रैली निकाली गई। साथ ही पैदल रैली के माध्यम से लोगों के बीच जाकर यातायात नियमों की जानकारी दी गई। अलग-अलग जगहों पर वाहन चालकों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ड्राइवरों के आंखों की जांच की गई। शिविर में उपस्थित विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य संबंध सलाह और दवाएं दी। स्कूल और कालेज स्तर पर अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें विजेता प्रतिभागियों को समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। सड़क सुरक्षा माह के दौरान आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग करने वाले स्वयंसेवी संगठनों, स्कूल व कालेज के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आइजी डा़ संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह, निगम आयुक्त अमित कुमार, डीएसपी संजय साहू समेत राजपत्रित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सात हजार से अधिक लाइसेंस बने सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात थाना परिसर में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान एक महीने में सात हजार से अधिक लोगों ने अपने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए। साथ ही एक हजार 700 से अधिक लोगों ने अपने वाहनों का बीमा कराया। इस दौरान धुआं उत्सर्जन की भी जांच की गई। मेरी राहें पुस्तक का हुआ विमोचन रोड सेफ्टी सेल के प्रभारी एसआइ उमाशंकर पांडेय प्रतिदिन रेडियो के माध्यम से ट्रेफिक अपडेट देते हैं। साथ यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की जाती है। इसका संकलन व्याख्याता आरती कश्यप और वर्षा त्रिपाठी ने किया। इसे एसआइ उमाशंकर पांडेय ने पुस्तक का रूप दिया है। कार्यक्रम के दौरान आइजी डा संजीव शुक्ला और कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने किया।

दिन ब दिन बढ़ते जा रही है भीषण सड़क हादसे इसे जागरुकता से रोके जा सकते हैं सड़क सुरक्षा माह के समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन सड़क सुरक्षा माह के समापन अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि जागरुकता से सड़क पर होने वाले ज्यादातर हादसे रोके जा सकते हैं। सोमवार को सड़क सुरक्षा माह का समापन पुलिस परेड ग्राउंड में किया गया। 15 जनवरी से चल रहे सड़क सुरक्षा माह के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान हेलमेट रैली निकाली गई। साथ ही पैदल रैली के माध्यम से लोगों के बीच जाकर यातायात नियमों की जानकारी दी गई। अलग-अलग जगहों पर वाहन चालकों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ड्राइवरों के आंखों की जांच की गई। शिविर में उपस्थित विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य संबंध सलाह और दवाएं दी। स्कूल और कालेज स्तर पर अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें विजेता प्रतिभागियों को समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया।

सड़क सुरक्षा माह के दौरान आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग करने वाले स्वयंसेवी संगठनों, स्कूल व कालेज के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आइजी डा़ संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह, निगम आयुक्त अमित कुमार, डीएसपी संजय साहू समेत राजपत्रित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सात हजार से अधिक लाइसेंस बने सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात थाना परिसर में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान एक महीने में सात हजार से अधिक लोगों ने अपने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए। साथ ही एक हजार 700 से अधिक लोगों ने अपने वाहनों का बीमा कराया। इस दौरान धुआं उत्सर्जन की भी जांच की गई। मेरी राहें पुस्तक का हुआ विमोचन रोड सेफ्टी सेल के प्रभारी एसआइ उमाशंकर पांडेय प्रतिदिन रेडियो के माध्यम से ट्रेफिक अपडेट देते हैं। साथ यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की जाती है। इसका संकलन व्याख्याता आरती कश्यप और वर्षा त्रिपाठी ने किया। इसे एसआइ उमाशंकर पांडेय ने पुस्तक का रूप दिया है। कार्यक्रम के दौरान आइजी डा संजीव शुक्ला और कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने किया।

छत्‍तीसगढ़ में अब गर्मी ने दी दस्‍तक, दिन से दोगुना रात का तापमान, जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

छत्‍तीसगढ़ में अब गर्मी ने दी दस्‍तक, दिन से दोगुना रात का तापमान, जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट
रायपुर : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से इन दिनों छत्‍तीसगढ़ में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते अब ठंड लगभंग गायब सी होने लगी है और गर्मी में बढ़ोतरी होने लगी है।पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से इन दिनों छत्‍तीसगढ़ में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते अब ठंड लगभंग गायब सी होने लगी है और गर्मी में बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। आने वाले तीन दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। सोमवार को छत्‍तीसगढ़ में बलरामपुर सबसे ठंडा रहा, कृषि विज्ञान केंद्र बलरामपुर का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा और तापमान बढ़ने से अब गर्मी भी बढ़ने लगी है। रायपुर का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम 21.5 डिग्री दर्ज किया गया।