रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी के रेल्वे स्टेशन से अयोध्या स्पेशल गाड़ी को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी के रेल्वे स्टेशन से अयोध्या स्पेशल गाड़ी को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी के रेल्वे स्टेशन से अयोध्या स्पेशल गाड़ी को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी के रेल्वे स्टेशन से अयोध्या स्पेशल गाड़ी को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी के रेल्वे स्टेशन से अयोध्या स्पेशल गाड़ी को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी के रेल्वे स्टेशन से अयोध्या स्पेशल गाड़ी को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस आस्था ट्रेन से छतीसगढ़ के लगभग साढ़े 13 सौ राम भक्त राम लला के दर्शनों के लिए रवाना हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ सांसद श्री सुनील सोनी, विधायक सर्वश्री कौशिक, राजेश मूणत, ख़ुशवंत साहेब, अनुज शर्मा भी मौजूद थे।

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री साय से रामलला दर्शन योजना से जुड़े पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री साय से रामलला दर्शन योजना से जुड़े पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
रामभक्तों की टीम की अयोध्या रवानगी के दौरान मुख्यमंत्री की उपस्थिति और राज्य शासन के सहयोग के लिए जताया आभार
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में श्री रामलला से जुड़े दर्शन योजना से जुड़े पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने रामलला दर्शन योजना के तहत रामभक्तों की टीम की रायपुर से रवानगी के समय मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति और राज्य शासन के सहयोग के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

इस दौरान अभियान के संयोजक विधायक श्री धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में आए पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को आगामी 6 मार्च को अयोध्या दर्शन के लिए अंबिकापुर से ट्रेन रवाना होने की जानकारी दी और उन्हें इस पावन अवसर पर शामिल होने का आमंत्रण दिया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के रेल्वे स्टेशन से अयोध्या स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस आस्था ट्रेन से छतीसगढ़ के 13 सौ से अधिक राम भक्त प्रभु श्री रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए।
इस अवसर पर सह संयोजक श्रीमती लक्ष्मी वर्मा सहित सदस्य डॉ ललित मखीजा, श्री वीरेन्द्र श्रीवास्तव, श्री रामलखन पैंकरा उपस्थित रहे।

रायगढ़ : महिलाओं ने महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए अब तक लगभग दो लाख आवेदन किए जमा

रायगढ़ : महिलाओं ने महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए अब तक लगभग दो लाख आवेदन किए जमा जिले की महिलाओं में बढ़ी रूचि, डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में आएगी राशि
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन में जिले में महतारी वंदन योजना के फार्म भरवाने का कार्य निरंतर जारी जिले में महतारी वंदन योजना अंतर्गत फार्म भरने के लिए महिलाओं में भारी खुशी एवं उत्साह देखने को मिल रही है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा सराहनीय पहल करते हुए महतारी वंदन योजना संचालित की जा रही है। योजना से महिलाओं को लाभान्वित करने आवेदन लिया जा रहा है। जिले में महतारी वंदन योजना अंतर्गत योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं में विशेष रूचि नजर आ रही है। इस योजना के प्रति जिले की महिलाओं ने अपनी खुशी जाहिर की है और उनके चेहरे पर प्रसन्नता व्याप्त है।

लोईंग की श्रीमती सुभाषिनी सिदार ने बताया कि सभी महिलाएं बहुत खुश है कि उनके खाते में प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि आएगी। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजनांतर्गत प्राप्त राशि का उपयोग वह अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए करेंगी। इसी प्रकार श्रीमती दिव्या वैष्णव ने कहा कि वे महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग घरेलू कार्यों, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और अपने परिवारिक कार्यों में करेंगी। सभी महिलाओं ने इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ दिलाने हेतु प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।

कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन में जिले में महतारी वंदन योजना के फार्म भरवाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री एल.आर.कच्छप ने बताया कि महतारी वंदन योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है, जिसके माध्यम से शासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में महिलाओं ने इस योजना का लाभ लेने के लिए अब तक लगभग 1 लाख 90 हजार 643 आवेदन जमा किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार, परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना की शुरूआत की गई है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी। योजनांतर्गत आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 है और पात्र महिला हितग्राही को राशि का अंतरण 08 मार्च 2024 को किया जाएगा।

रायपुर : विधानसभा शैक्षिक भ्रमण पर पहुंची छात्राओं ने संसदीय कार्य मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल से की मुलाकात

रायपुर : विधानसभा शैक्षिक भ्रमण पर पहुंची छात्राओं ने संसदीय कार्य मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल से की मुलाकात विधानसभा का शांतिपूर्ण संचालन बड़ी जिम्मेदारी वाला काम है विधानसभा लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, जो नागरिकों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का काम करती है। यह राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण अंग है जो राज्य के विकास और लोगों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेती है। संसदीय कार्य एवं शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने यह बातें मंगलवार को शैक्षणिक भ्रमण पर विधानसभा पहुंची डॉ. राधा बाई नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर की छात्राओं से कही।

श्री अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है, जहां प्रदेश भर के विधायक अपने-अपने क्षेत्रों के विकास के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा कार्यवाही का शांतिपूर्ण संचालन बड़ी जिम्मेदारी वाला काम है। इसके लिए विनम्र और शिष्टाचार रहना जरूरी है, साथ ही हमे ध्यानपूर्वक सुनने और बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी बात और विचार रखने चाहिए। इन आदतों को हमें अपने जीवन में भी इस्तेमाल करना चाहिए।

गौरतलब है कि इस भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को विधानसभा कार्य प्रणाली को करीब से देखने और समझने का अवसर प्रदान करना था। छात्राओं ने देखा कि विधानसभा अध्यक्ष एक शिक्षक की भूमिका में सदन का संचालन कर रहे हैं। विपक्षी सदस्यों के साथ-साथ सत्ता पक्ष के सदस्यों को भी बारी-बारी से प्रश्न पूछने के लिए आमंत्रित कर रहे थे। अध्ययन दल ने सदन के आलावा विधानसभा के ग्रंथालय एवं सेंट्रल हॉल दिखाया गया तथा संसदीय व्यवस्था को सचित्र वर्णन किया गया। छात्राओं ने इस भ्रमण को बहुत ही ज्ञानवर्धक और रोचक बताया।

छात्राओं ने विधायक श्री अनुज शर्मा, श्री ईश्वर साहू, श्रीमती भावना बोहरा, श्रीमती संगीता सिन्हा, श्रीमती चतुरी नंद से भी सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ मनीषा शर्मा, डॉ भूपेंद्र कुमार साहू, गायत्री शर्मा एवं अविनाश शर्मा भी उपस्थित थे

रायपुर : संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले कराते प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की कु.स्नेहा बंजारे और देवाशीष यादव लेंगे हिस्सा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा

रायपुर : संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले कराते प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की कु.स्नेहा बंजारे और देवाशीष यादव लेंगे हिस्सा
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने खिलाड़ियों को दी अग्रिम बधाई और शुभकामना
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा से आज छत्तीसगढ़ कराते फेडरेशन के महासचिव श्री खेत्रो महानंद ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान श्री महानंद ने मंत्री श्री वर्मा को अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ कराते फेडरेशन एवं बिलासपुर के 2 कराते खिलाडियों का चयन अंतराष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में हुआ है। यह प्रतियोगिता 16 से 25 फरवरी तक इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी से मान्यता प्राप्त संयुक्त अरब अमीरात की संस्था जायेद स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स फ़ुजैराह में होगा। कैबिनेट मंत्री श्री वर्मा ने प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों को सफलता के लिए अग्रिम बधाई और शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि राज्य और देश का नाम रोशन करने वाले ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों के सम्मान एवं सहयोग के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।

संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित इस प्रतियोगिता में बिलासपुर जिले के दो खिलाड़ी सीनियर बालिका 68 किलोग्राम वजन वर्ग में कु.स्नेहा बंजारे और सब जूनियर बालक 35 किलोग्राम वजन वर्ग में देवाशीष यादव भाग लेंगे। इन दोनों खिलाड़ियों ने विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पूर्व में अनेक पदक प्राप्त किये हैं।इन दोनों खिलाड़ियों के साथ यूएई जाने वाले कोच श्री खेत्रो महानंद ने भी विभिन्न खेलों विशेषकर थाईलैंड ओपन इंटरनेशनल कराते प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाते हुए राज्य और देश का नाम रोशन किया है।

रायपुर : लोगों को सहज सुलभ न्याय जितनी जल्दी मिलता है लोकतंत्र उतना ही मजबूत होता है- मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर : लोगों को सहज सुलभ न्याय जितनी जल्दी मिलता है लोकतंत्र उतना ही मजबूत होता है- मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
बीएएलएलबी के विद्यार्थियों से विधानसभा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की चर्चा,
कहा लोगों को न्याय दिलाने के लिए करें काम पहले भारतीय दंड संहिता थी, अब न्याय संहिता है, न्याय शब्द के निहितार्थ गहरे, मुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान देश में न्यायपालिका के क्षेत्र में हो रही प्रगति के संबंध में भी की चर्चा
रायपुर, 13 फरवरी 2024

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से भविष्य में लोकतंत्र के एक महत्वपूर्ण स्तंभ की जिम्मेदारी संभालने वाले युवाओं ने आज विधानसभा में मुलाकात की। युवा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के बीएएलएलबी के विद्यार्थी थे। मुख्यमंत्री ने युवाओं से चर्चा मे कहा कि लोगों को सहजसुलभ न्याय जितनी जल्दी मिलता है लोकतंत्र उतना ही मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भी बरसों तक पुराने कानून बदले नहीं गये, इनमें से कुछ गैरजरूरी थे और साम्राज्यवादी उद्देश्यों को लेकर रखे गये थे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय दंड संहिता की जगह भारतीय न्याय संहिता को प्रतिस्थापित किया। दंड की तुलना में न्याय ज्यादा व्यापक शब्द है और गहरा अर्थ रखता है।
मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा आप लोग न्यायपालिका में जा रहे हैं। न्यायपालिका उन कानूनों का पालन सुनिश्चित कराती है, जो विधानसभा में तैयार होते हैं। आज आप लोगों ने करीब से विधानसभा की कार्यवाही को देखा। आपने महसूस किया होगा कि कितनी बारीकी से यहां पर हर मुद्दे पर बातचीत होती है। लोकतंत्र जिन स्तंभों पर टिका है उनकी मजबूती से ही यह मजबूत रहता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत 2047 और विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के निर्माण में युवा पीढ़ी को मजबूत भागीदारी निभानी है। युवा अपनी राह चुन सकते हैं। जहां भी जाएं, खूब ईमानदारी से काम करें, उस क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता मजबूत करें।

इस दौरान युवाओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी जिज्ञासा भी रखी। सत्यम कुशवाहा ने मुख्यमंत्री से उनके लंबे संसदीय अनुभव के संबंध में पूछा। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने लंबे समय तक विधानसभा और लोकसभा के सदस्य के रूप में कार्य किया है। इस दौरान सबसे अच्छी बात यह रही कि भारतीय लोकतंत्र की मजबूती को करीब से देखा। सदस्य यहां हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। देश अथवा राज्य के किसी भी कोने में कोई समस्या हो, इसकी गूंज संसद अथवा विधानसभा में सुनाई देती है। जनहित के मुद्दों पर यहां लगातार काम होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विधानसभा की कार्यवाही के दौरान आपने यह देखा भी होगा कि किस तरह से सदस्य अपने मुद्दे रख रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संसदीय अनुभव में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के अपने अनुभव भी साझा किये। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के कार्यकाल के दौरान मैंने देखा कि किस तरह प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की पहचान पूरे विश्व में बनी। उन्होंने अपनी सार्थक विदेश नीति के माध्यम से और सुधारों के माध्यम घरेलू अर्थव्यवस्था को मजबूती देते हुए कार्य किया। इसका परिणाम यह रहा कि पूरी दुनिया आज भारत की ओर देख रही है।
अदिति वर्मा ने मुख्यमंत्री से पूछा कि बढ़ती जनसंख्या के बावजूद युवाओं के लिए रोजगार कैसे सुनिश्चित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्किल डेवलपमेंट के पश्चात बड़ी संख्या में रोजगार के लिए संभावनाएं बनती है। इस दिशा में हम काम कर रहे हैं। मोदी जीे रोजगार मेलों के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में देशभर में काम कर रहे हैं और इससे छत्तीसगढ़ में भी युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिला है।

मुख्यमंत्री ने कानून की पढ़ाई कर रहे युवाओं से कहा कि आप लोग न्यायपालिका के लिए कार्य करेंगे। लोगों को न्याय दिलाने का काम बहुत सार्थक कार्य है। जितनी कुशलता से आप लोग काम करेंगे, लोगों को न्याय उतनी ही सुलभता से उपलब्ध होगा। विद्यार्थियों ने इस दौरान विधानसभा सत्र की कार्यवाही भी देखी और पक्ष-विपक्ष की भूमिका तथा अन्य प्रक्रियाओं से भी अवगत हुए।
बीए एलएलबी के छात्र सत्यम कुशवाहा, अदिति वर्मा, कनक साहू, पांचाल अवस्थी, रोहन साहू, केतन वर्मा, सेजल महोबिया, जगेश बंजारे, ताज हसन, माधुर्य यदु इस दौरान मौजूद रहे।

रायपुर : आपके लिए विकसित छत्तीसगढ़ को संवारने हम यहां बनाते हैं कानून बेमेतरा के एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल के बच्चों से विधानसभा कार्यालय कक्ष में मुलाकात की

रायपुर : आपके लिए विकसित छत्तीसगढ़ को संवारने हम यहां बनाते हैं कानून
बेमेतरा के एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल के बच्चों से विधानसभा कार्यालय कक्ष में मुलाकात की
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल के बच्चों से की विधानसभा अवलोकन के दौरान की चर्चा

रायपुर, 12 फरवरी 2024

वर्ष 2047 में विकसित छत्तीसगढ़ का जिम्मा संभालने की जिम्मेदारी जिस पीढ़ी पर होगी, उन्हें तैयार करने और गढ़ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रदेश के बच्चों से निरंतर संवाद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आज विधानसभा परिसर का निरीक्षण करने आये बेमेतरा के एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल के बच्चों से विधानसभा कार्यालय कक्ष में मुलाकात की और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। बच्चे विधायक श्रीमती भावना बोहरा के नेतृत्व में पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि आप लोग जो भी पूछना चाहते हैं पूछें। उन्होंने बच्चों से पूछा भी कि अब तक यहां क्या देखा। बच्चों ने बताया कि वे सेंट्रल हाल गये, विधानसभा की कार्रवाई देखी और यहां की लाइब्रेरी का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को बताया कि ये सबसे महत्वपूर्ण जगह है जहां पर विधायक प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण कानून तैयार करने मंशा करते हैं प्रदेश को आगे ले जाने की दिशा में काम करते हैं।
मुख्यमंत्री ने बच्चों को बताया कि आप लोग जब बड़े होंगे तो आपकी पीढ़ी के लोग यहां पहुंचेंगे और छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाएंगे। प्रदेश के बच्चों की अच्छी परवरिश हो, उन्हें बुनियादी सुविधाएं मिल सकें, इसके लिए हमने यहां बजट पारित किया और आने वाले सालों के लिए संकल्प भी तय किये।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जिस तरह से आपने यहां लाइब्रेरी देखी और इसकी प्रशंसा की। उस तरह की लाइब्रेरी रायपुर में नालंदा परिसर के नाम से है जिसमें युवा छात्र तैयारी करते हैं और किताबें पढ़ते हैं। हमने इस बार बजट में इसी तरह से अन्य जिलों में भी 20 लाइब्रेरी तैयार करने का निर्णय लिया है। हर जिले में एक अच्छी लाइब्रेरी होगी, जहां आपके लिए खूब सारी किताबें होंगी और आप इन्हें पढ़कर अपना उज्जवल भविष्य तैयार कर पाएंगे।

छात्र पीयूष राजपूत ने मुख्यमंत्री से पूछा कि आप मुख्यमंत्री हैं तो छत्तीसगढ़ को किस तरह से आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि आपमें से कुछ बच्चे किसान परिवारों से होंगे। हमने किसानों का विशेष ध्यान रखा है। हम उन्हें धान का मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल कृषि उन्नति योजना के अंतर्गत दे रहे हैं। हमने 2 साल की बोनस राशि भी किसानों को दी है। हम लोग 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं लाते हैं जिससे सभी को लाभ होता है। हमने बजट प्रस्ताव भी ऐसा ही रखा है। सभी क्षेत्रों में समुचित विकास की पहल की है जिससे पूरा प्रदेश तरक्की की राह में तेजी से आगे बढ़ेगा।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बच्चों से कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तो हमेशा बच्चों से चर्चा करते रहते हैं। वे बच्चों से पढ़ाई लिखाई के बारे में तथा बच्चों से संबंधित अन्य विषयों पर बच्चों से हमेशा बातचीत करते हैं। छत्तीसगढ़ को संवारने के लिए उन्होंने जो गारंटी प्रदेश के लोगों को दी है। उसे ही पूरा करने की दिशा में हम लोग काम कर रहे हैं।

बसना -: ग्राम अखरभाठा के जंगल में 50 लीटर महुआ शराब तथा भारी मात्रा में महुआ लाहन बरामदआ बकारी टीम बसना की कार्रवाई

बसना -: ग्राम अखरभाठा के जंगल में 50 लीटर महुआ शराब तथा भारी मात्रा में महुआ लाहन बरामदआ बकारी टीम बसना की कार्रवाईअ वैध आसवित  शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग महासमुंद की सतत कार्रवाई जारीम हासमुंद 10 फरवरी 2024/ अवैध रूप से आसवित महुआ शराब के उपभोग से संभावित जनहानि को रोकने तथा आबकारी राजस्व की सुरक्षा के मद्देनज़र आबकारी विभाग महासमुंद द्वारा कच्ची शराब के विरुद्ध सतत कार्रवाई की जा रही है।

9 फरवरी को मुखबीर सूचना के आधार पर आबकारी टीम बसना द्वारा ग्राम अखरभाठा थाना-बसना से लगे जंगल से अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब कुल मात्रा 50 लीटर एवं 1400 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर मौके पर लाहन का सेम्पल लेकर शेष लाहन नष्ट कर धारा 34(1)(च), 34(2) एवं 59(क) आब. एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया तथा आरोपी की पतासाजी की जा रही है.
उक्त कार्रवाई आबकारी वृत्त बसना प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक नितेश सिंह बैस के नेतृत्व में की गई, जिसमें आबकारी आरक्षक संजय मरकाम एवं आबकारी स्टाफ हमराह रहे।

बसना में विशेषज्ञ द्वारा नाक, कान, गला रोग परामर्श एवं ऑपरेशन 11फरवरी को अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना मे

बसना में विशेषज्ञ द्वारा
नाक, कान, गला रोग परामर्श एवं ऑपरेशन 11फरवरी को अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना मे
उपलब्ध उपचार
• कान के संक्रमण, पर्दे मे छेद की समस्या
• कान की बाहरी व भीतरी जन्मजात बीमारियों का इलाज दूरबीन द्वारा जांच एवं ऑपरेशन
मुँह व गले के कैंसर का निदान व इलाज़
सुविधा
• नाक की एलर्जी, श्वास मे समस्या
• आवाज, श्वासनली संबंधित बीमारियों
का इलाज
थाइरोइड की समस्या का इलाज़
• नाक, कान व गले के पुराने बिगड़े हुए
ऑपरेशन का इलाज़
सुनने की जांच व मशीन ( Hearing-aid)
की सुविधा
• चक्कर आना
• टॉन्सिल व एडेनॉइड का इलाज़
• खर्राटों का इलाज़
• नाक की हड्डी के टेढ़ेपन का इलाज़
• नाक से खून आना, नाक मे मस्से (polyp)
का इलाज़
11 फरवरी 2024 सुबह 10 बजे से
AGRAWAL
NURSING HOME
MULTISPECIALITY HOSPITAL

डॉ. सतीश राठी
नाक कान गला विशेषज्ञ
MS (ENT)
x आरोग्य
ऑडियोमेट्री एवं बेरा टेस्ट की सुविधा उपलब्ध
धानमंत्री जनर
ययोजना
PMJAY
आयुष्मान कार्ड / राशन कार्ड
से निःशुल्क ऑपरेशन उपलब्ध।
अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)
u: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन द्वारा ब्रेन और स्पाइन संबंधित सभी ऑपरेशन अब बसना के अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना मे 

प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन द्वारा
ब्रेन और स्पाइन संबंधित सभी ऑपरेशन अब बसना के अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना मे
उपलब्ध उपचार
• हेड इंजरी और ट्रॉमा • पीठ दर्द
• ब्रेन हैमरेज
गर्दन दर्द
• ब्रेन ट्यूमर
• ब्रेन टी बी
पीडियाट्रिक न्यूरो
• स्पाइनल फ्रैक्चर
• माइग्रेन (सिर दर्द )
• मानसिक तनाव
• लकवा / स्ट्रोक
• दिमागी बुखार

• मिर्गी का दौरा
• कमर दर्द
10 फरवरी 2024 दोप. 02 से
आपका स्वास्थ्य, हमारी जिम्मेदारी
AGRAWAL
NURSING HOME
MULTISPECIALITY HOSPITAL
सर्वे सन्तु निरामयाः
डॉ. अमित मुखर्जी
न्यूरोसर्जन
मस्तिष्क एवं स्पाईन सर्जन
राशन कार्ड/ आयुष्मान कार्ड द्वारा इलाज की सुविधा
अग्रवाल नर्सिंग होम
बसना, जिला- महासमुंद (छ.ग.) संपर्क : 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100