सरायपाली : पत्रकारों पर जानलेवा हमला करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

सरायपाली : पत्रकारों पर जानलेवा हमला करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार त्रकारों पर हमले के बाद कई संगठनों ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया था. धान उपार्जन केन्द्र में पहले भी उक्त आरोपियों द्वारा पत्रकार के साथ साथ किसानों व आम जन पर भी कर चुके हैं हमला धान उपार्जन केन्द्रों में हो रही धांधली, अधिक तौल और कई अनियमितताएं, शिकायतों के आधार पर पत्रकारों द्वारा लगातार कवरेज किया जा रहा है और भ्रष्टाचार उजागर कर , रिपोर्टिंग की जा रही है और शासन को लाखों करोड़ों की आर्थिक हानि पहुंचाने वाले कई फड़ प्रभारीयों को निलंबन की कारवाही कि जा चुकी है, साथ ही इन पर एफआईआर भी दर्ज कराया जा चुका है।

मामला एक फरवरी का है जहां पत्रकारों द्वारा उपार्जन केंद्र रिसेकेला (सरायपाली) में खरीदी के आखिरी दिनों में धान खरीदी केंद्र पहुंचे, जहां मौके पर मौजूद टिकेंद्र पटेल व उसके तीन अन्य साथियों द्वारा अनुशासन का पालन न करते हुए वाद-विवाद किया गया, की तुम कौन होते हो, क्यों आते हो, बोलकर धान क्यों चेक कर रहे हो , कह कर रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकारों के साथ वाद विवाद कर मां बहन की गंदी-गंदी गालियां दि गई और जान से मारने की धमकी देकर हाथ , पैर और डंडे से मारपीट किया गया।

दैनिक भास्कर पत्रकार इरफान शेख व उनके दोनों साथी नारायण सान और अंकित भाई को टिकेंद्र पटेल व उसके साथियों द्वारा मारपीट की गई व जान से मारने की धमकी भी दी गई । उक्त आरोपियों को थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी के निर्देशन पर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। 1) आरोपी टिकेंद्र पटेल, पिता राजेंद्र पटेल उम्र 34वर्ष निवासी बोदापाली थाना सरायपाली, 2) अनिरुद्ध पटेल, पिता गजेंद्र पटेल उम्र 21वर्ष निवासी बोदापाली, 3) कमलेश पटेल, पिता नरेंद्र पटेल उम्र 27वर्ष निवासी बोदापाली थाना सरायपाली को गिरफ्तार किया गया।सूचना के लिखित रिपोर्ट के आधार पर थाना सरायपाली प्रभारी श्री शिवानंद तिवारी द्वारा धारा 294, 323, 506, 34 भादवि का अपराध कायम किया गया है।

आपको बता दें की समिती प्रबंधक देव कुमार पटेल के संरक्षण में टिकेंद्र पटेल ( टिकेश्वर पटेल) इससे पहले भी पत्रकारों के साथ साथ किसान व अन्य कई लोगों के साथ गुंडा गर्दी , गाली गलौज, धमकाने जैसे कई (अपराध) मामले सामने आ चुके हैं और कई लोगों के द्वारा लिखित शिकायत दर्ज भी कराया जा चुका है।ज्ञात हो की इस मामले को लेकर जिले भर के पत्रकार यूनियन के सैकड़ों पत्रकारों द्वारा 02फरवरी को थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराया था।

आज महासमुंद और बाग़बाहरा के कई गाँव मे कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशानुसार राजस्व शिविर लगाया जा रहा है।

आज महासमुंद और बाग़बाहरा के कई गाँव मे कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशानुसार राजस्व शिविर लगाया जा रहा है।

कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के निर्देशानुसार सभी अनुभागों में राजस्व शिविर लगाया जा रहा है। जिसमें समस्त हल्का पटवारियों द्वारा अविवादित नामांतरण एवं बंटवारा के मामलों की ऑनलाईन भुईया में दर्ज करना, नवीन ऋण पुस्तिका बना कर प्रदाय करना, भू-अभिलेखो की नकल प्रदाय करना, नक्शा बटांकन एवं सीमांकन हेतु आवेदन प्राप्त कर निराकरण करना, जाति प्रमाण हेतु वंशावली तैयार कर प्रदाय करना एवं राजस्व से संबंधित अन्य कार्य संपादित किया जा रहा है। जहां ग्रामीण राजस्व प्रकरणों के संबंध में आवेदन लेकर पहुंच रहे हैं।

महासमुंद अनुविभाग अंतर्गत 8 फरवरी को ग्राम भुरका, तुमाडबरी, लोहारगांव, बोरियाझर, मुड़ियाडीह, बेन्द्रीडीह, मोरधा, मुढ़मार, कोसरंगी, खैरा, जीवतरा, कोना, जामपाली, तेलीबांधा, छपोराडीह, रायमुड़ा, कोलपदर, सिंघरूपाली, फुलवारी, खम्हारमुड़ा, रूमेकेल, मधुबन, जोबा, दर्रीपाली, मानपुर, केरामुडत्रा, अमलोर, सुकुलबाय, गुडरूडीह परसवानी एवं लहंगर में शिविर का आयोजन होगा।

इसी तरह बागबाहरा अनुभाग अंतर्गत ग्राम नर्रा, खट्टी, टेमरी, भलेसर, चिंगरिया, टुहलू, बी.के.बाहरा, मोहन्दी, कन्हारपुरी, बरबसपुर, खुसरूपाली, डोकरपाली, मोंगरापाली (स), दारगांव, खोपली, कौंसरा, तुपकबोरा, सम्हर, भीमखोज, चरौदा, जामली, तमोरा, आमाकोनी, ओंकारबंद एवं दाबपाली में शिविर लगाया जाएगा।

महासमुंद : प्रधानमंत्री रोजगार सृजन : उद्यम स्थापित करने अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

महासमुंद : प्रधानमंत्री रोजगार सृजन : उद्यम स्थापित करने अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित महासमुंद  रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) अंतर्गत अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए महासमुंद जिले में वर्ष 2023-24 के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत युवाओं के लिए निर्माण क्षेत्र जैसे दोना पत्तल, फर्नीचर, आलमारी निर्माण, अगरबत्ती, साबुन,

वाशिंग पाउडर आदि निर्माण से संबंधित इकाई हेतु अधिकतम लागत 50 लाख एवं सेवा क्षेत्र जैसे मुर्गी पालन, मछली पालन, च्वाईस सेंटर, ब्यूटी पार्लर, रिपेयरिंग कार्य, टेलरिंग कार्य आदि सेवा क्षेत्र से संबंधित कार्य हेतु अधिकतम लागत 20 लाख रुपए निर्धारित है। आवेदक द्वारा

आवेदन पश्चात् एवं बैंक द्वारा ऋण स्वीकृति उपरांत शहरी क्षेत्र में स्थापित उद्योग को 25 प्रतिशत एवं ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित उद्योगों को 35 प्रतिशत अनुदान स्वीकृत किया जाता है।

उन्होंने बताया कि वेबसाईटwww.kviconline.gov.inमें लॉगिन कर एजेंसी-डीआईसी का चयन कर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महासमुंद, बीटीआई रोड, इंदिरा गांधी महिला जिम के सामने, जे.के. सीमेंट के पास महासमुंद में या मोबाईल नम्बर+91- 88843-22242,+91- 79873-79574, +91-83193-70847 एवं +91-75877-24731 में कार्यालयीन समय पर संपर्क कर सकते है।

 गुरु रविदास के आदर्शों में चलेंश्री  विष्णुदेव साय

गुरु रविदास के आदर्शों में चलेंश्री  विष्णुदेव सायर विदास समाज ताकतवर समाज माज के विकास के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा हासम्मेलन में केबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम और केदार कश्यप हुए शामिलम हासमुंद 03 फरवरी 2024/

संत शिरोमणि श्री रविदास महासभा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय महासम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज झलप में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए ।आज यहां झलप के शासकीय हाई स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के कैबिनेट मंत्री श्री राम विचार नेताम एवं केदार कश्यप भी शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ महतारी और संत श्री रविदास के जयकारे के साथ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उद्बोधन की शुरुवात की। उन्होंने कहा कि आपका समाज बहुत बड़ा समाज है।आप सबने मुझे आमंत्रित किए इसके लिए आभार।।यहां विलंब के लिए क्षमा प्रार्थी हूं।
इसके पहले नारायणपुर में किसान सम्मेलन में शामिल होकर आ रहा हूं।मै पहला मुख्यमंत्री हूं जो आपके समाज के कार्यक्रम में शामिल हुआ। ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है।मन चंगा तो कठौती में गंगा
ये संत शिरोमणी गुरु रविदास जी ने ही कहा था।
रविदास जी के अटूट श्रद्धा के कारण गंगा मैया को उनकी कठौती में आना पड़ा था। सभी संतो ने कहा है कि संतों में रैदास सर्वश्रेष्ठ है।।
आपका समाज महान संतो का पूर्वज है।।
मीरा बाई, गुरुनानक देव जी ने भी संत रविदास जी को माना था।

समाज के लोगो से आग्रह है की बेटी हो या बेटा खूब पढ़ाए। ये गौरव की बात होगी।समाज को
पढ़ाई के तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने समाज से अपील किया कि समाज का कोई भी व्यक्ति धर्मांतरण न करे।नशापान को भी रोकने की आवश्यकता है। युवा पीढ़ी को नशापान से रोकना होगा।यह विकास में बाधक है
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार को अभी दो माह ही हुए हैं।मोदी की गारंटी को पूरा करने में चल पड़े है।
18 लाख पीएम आवास की स्वीकृति किया जा चुका है।
आज भी हम 21 क्विंटल प्रति एकड़ में धान खरीद रहे हैं। हमने प्रदेश के 12 लाख से अधिक किसानों को दो साल का बकाया बोनस 3716 करोड़ रुपए किसानों को देने का कार्य किया।
हमने हाल ही में कैबिनेट बैठक में महतारी वंदन योजना पर भी मुहर लगा दी है। इस योजना से अब विवाहित माताओं-बहनों को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए सीधे उनके खातों में दिया जाएगा।यह बहुत जल्दी खाते में आएगा।।

पीएम मोदी की गारंटी को हम पूरा करेंगे।हमारी सरकार हर वादा को आने वाले 5 साल में पूरा करेगी।
कृषि सिंचाई के लिए भी योजना हमारे घोषणा पत्र में शामिल है ।इस पर कार्य किया जाएगा। मख्यमंत्री ने संत शिरोमणी गुरु रविदास महासभा के विकास के लिए और युवाओं की प्रतिभा को निखारने 10 लाख रुपए देने की घोषणा । उन्होंने कहा धीरे धीरे समाज का हर काम पूरा किया जाएगा।

आपकी सरकार,आपके सपनों को पूरा करने वाली सरकार, विष्णु देव साय की सरकार, गरीबों को समर्पित सरकार है।आदिम जाति विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम ने अपने उदबोधन में उक्त बातें कहीं।उन्होंने कहा की हमारे मुखिया मुख्यमंत्री श्री साय बहुत ही सरल और सहज स्वभाव के है
समाज को एकता के सूत्र में बांधने गुजरात सरकार के पूर्व मंत्री श्री परमार जी यहां आए है हमारी सरकार गरीबों के विकास के लिए समर्पित है

सासंद श्री चुन्नी लाल साहू ने कहा कि 14वी सदी में समाज केनदेवपाल खल्लारी में विष्णु भगवान का मंदिर बनवाया।।देवपाल ने सामाजिक समरसता के बारे में बताया l
वे संत रवि दास समाज के थे।आज वो मंदिर विद्यमान है।। उनके नाम को अमरत्व करने के लिए वहां स्थित स्कूल का नाम देवपाल के नाम से किए जाने का आग्रह किया । साथ ही कहा कि सिकासेर के पैरी जलाशय का पानी इस क्षेत्र में लाने का पहल किया जाए।
गुजरात से पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री आत्माराम जी परमार ने कहा कि अगर रविदास समाज पीछे हो जाए तो अन्य समाज के आगे बढ़ने का कोई औचित्य नहीं है। इसलिए कोई भी समाज हो साथ लेकर चलने की आवश्यकता है।
बसना विधायक श्री संपत अग्रवाल ने कहा की सबका साथ और स का विकास के उद्देश्य को लेकर प्रधानमंत्री मोदी जी चल रहे हैं ।यहां श्री विष्णु देव की सरकार भी इसी उद्देश्य के साथ आगे बढ़ रही है। पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा ने कहा कि यह पहला मौका है जब कोई मुख्यमंत्री गुरु रविदास महासभा के सम्मेलन में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है ।शिक्षा के माध्यम से ही आगे बढ़ा जा सकता है ।
महासम्मेलन में पूर्व विधायक श्रीमती रूप कुमारी चौधरी प्रशांत श्रीवास्तव, ध्रुव कुमार मिर्धा, बुद्धेश्वर सोनवानी,देवेंद्र रौटिया सहित समाज के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गुरु रविदास महासभा के सदस्य मौजूद थे।

बसना : अवैध धान कैसे कोचिया और किसानों को प्रति क्विंटल 500 – 500 सौ का फायदा और छत्तीसगढ़ सरकार को 1100 का नुकसान समझे पूरा गणित ओडीसा से लेकर छत्तीसगढ़ तक कि सफर ।

बसना : अवैध धान कैसे कोचिया और किसानों को प्रति क्विंटल 500 – 500 सौ का फायदा और छत्तीसगढ़ सरकार को 1100 का नुकसान समझे पूरा गणित ओडीसा से लेकर छत्तीसगढ़ तक कि सफर । बसना – अवैध धान का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है 2 बार गाड़ी जप्त कार्यवाही के बाद भी गिरा रहे है अवैध धान पंहुचा रहे छ्ग शाशन को नुकसान ।

बसना क्षेत्र मे अवैध धान के सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है इस साल छत्तीसगढ़ मे बीजेपी नए 3100 रु प्रती क्विंटल एक मुश्त और लगभग 20 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदी के घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ में किसानों में भारी खुसी देखने को मिल रहा है लेकिन बता दें 20 क्विंटल और एक मुश्त भुगतान की घोषणाओं ने धान खरीदी में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है लेकिन इसका फायदा कई धान के दलाल और कुछ गांव के कोचिया उठा रहे है गांव गांव में पता करने पर किसान बताते है की ओडीसा से 2 हजार के रेट में धान माफियाओं द्वारा अवैध रूप से परिवहन कर दलालों द्वारा सीधा किसानों को 2500 से 2600 रु प्रति क्विंटल के रेट में बेच रहे है मतलब किसान केंद्र सरकार द्वारा तय किए गए समर्थन मूल्य से भी अधिक रेट में धान खरीद रहे है और अपने पट्टे पर बेच रहे है कुछ लोग अन्य के खाली पट्टो पर भी धान बेच रहे है चुकी किसानों और गांव के छोटे छोटे कोचियाओ का कहना है की 3100 रु प्रति क्विंटल की हिसाब से भुगतान होगा समझ सकते है कि 2000 रु प्रति क्विंटल से धान उठाकर किसानों को 2500 रु में बेच रहे है मतलब धान माफिया सीधा वाहन और लेवर खर्च काटकर प्रति क्विंटल 300 से 400 रु कमा रहे है वही किसान भी 3100 रु के भुगतान के आस में प्रति क्विंटल 600 रु तक कमाई होगी और छत्तीसगढ़ शासन को लगभग 1100 रु का नुकसान यह खेल महासमुन्द जिले और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में चल रहा है ।

घटना कल रात की है जहां सरायपाली तरफ से कासी पाली मोड़ होते हुए 2 माजदा वाहन में धान लोड होकर बम्हनिन डीह आए थे कुछ संवाददाताओ ने वाहनों के ड्रायवर से पूछने पर धान होना बताए जिनके पास किसी भी प्रकार का कागजात नही था जिसके बाद तुरंत भंवरपुर के चौकी प्रभारी को दुरभाष के माध्यम से सूचना दिया गया भंवरपुर चौकी प्रभारी ने कहा कि स्टाफ भेजवा रहा हु लेकिन तब तक वहाँ वाहन मालिक पहुँच चुके थे जिसके बाद बम्हनिन डीह में ही भंवरपुर पुलिस कर्मियों के आने से पहले ही वाहन को खाली करा दिया गया है संवाददाताओं ने राजस्व और मंडी विभाग के कई कर्मचारियों को भी फोन किया लेकिन किसी ने फोन नही उठाया ।

बता दे कि परसो रात को भी सोनू अग्रवाल का ही गाड़ी को भंवरपुर पुलिस ने चनाट के रामभाठा में अवैध धान के परिवहन करते कार्यवाही किया है जिसमे लगभग 280 बोरी धान को जपत किया गया है सूत्र बताते है की लगभग 1 सप्ताह पहले अवैध धान पर कार्यवाही किया गया है जिसके बाद भी अवैध धान का सिलसिला जारी है ।ऐसा नही है कि सरकार द्वारा बनाए गए अवैध धान को पकड़ने वाली टीम कार्यवाही नही कर रहा है लेकिन इतने सख्त कार्यवाही के बाद भी आंख में धूल झोककर आधी रात को धान खाली कराया जा रहा है जो छत्तीसगढ़ सरकार को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा

भंवरपुर – भारतीय जनता युवा मोर्चा भंवरपुर मंडल में ग्राम दुर्गापाली में हुआ कार्यशाला का आयोजन।

भवरपुर मंडल में नवमतदाता व विकसित भारत ब्रांड एंबेसेडर कार्य शाला सम्पन्न।
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान जिलाध्यक्ष बाला चंद्राकर के मार्गदर्शन पर नवमतदाता व विकसित भारत ब्रांड एंबेसेडर कार्यशाला हर मंडल में रखा जाना है। जिसके तहत भंवरपुर मंडल में ग्राम दुर्गापली में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के संबोधन में भवरपुर भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल ने हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रधानमंत्री जन धन योजना,हर घर जल योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ ही मोदी जी के विभिन्न योजनाओं के बारे में युवाओं के बीच बताया साथ ही विकसित भारत ब्रांड एंबेसडर के कार्यशाला मंडल प्रभारी दुष्यंत नायक ने विकसीत भारत के संदर्भ में जानकारी देते हुए नमो एप के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए आनेवाले लोकसभा चुनाव में अधिक संख्या में भाजपा के पक्ष में वोट देने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम में सोहन पटेल के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप में सरायपाली मंडल अध्यक्ष सोनू पढ़ी,मंडल महामंत्री साहिल पटनायक , मंडल उपाध्यक्ष हेमंत पटेल,मंडल मीडिया प्रभारी प्रकाश पटेल नवीन देवता,योगेंद्र बंजारा,गणेश।

बसना : भारत दर्शन की प्रेरणा स्वामी विवेकानन्द जी की जयन्ती के उपलक्ष्य में सेजेस हिन्दी माध्यम भंवरपुर में युवा उत्सव का आयोजन किया गया  ।

बसना : भारत दर्शन की प्रेरणा स्वामी विवेकानन्द जी की जयन्ती के उपलक्ष्य में सेजेस हिन्दी माध्यम भंवरपुर में युवा उत्सव का आयोजन किया गया  ।

आज दिनाँक 12.01.2024 को हमारे स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट (हिन्दी माध्यम) विद्यालय भंवरपुर में युवा-दिवस (स्वामी विवेकानन्द जयन्ती) के उपलक्ष्य में ‘विकसित भारत को दृष्टिगत रखते हुए विकसित युवा’ विषय पर युवाओं के सुनहरे भविष्य निर्माण हेतु एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हम सबको विदित है सम्पूर्ण संकल्प भारत कार्यक्रम के तहत हम सब विकसित भारत बनाने के संकल्प से भारत को विश्व परिप्रेक्ष्य में एक सशक्त देश के रुप प्रतिस्थापित करने की ओर अग्रसर हैं। यह लक्ष्य युवा शक्ति के समर्थन, सहयोग, समर्पण और सशक्तिकरण के बिना सम्भव नहीं है। अत: इसी उद्देश्य की प्राप्ति हेतु आज हमारे विद्यालय में ‘युवा-उत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्यमय समस्त स्टाफ व समस्त छात्रों की उपस्थिति में तथा स्वामी विवेकानन्द जी की पूजा-अर्चना से शुभारम्भ किया गया।

कार्यक्रम के अगली कड़ी में प्राचार्य महोदय (श्री टी.के.पटेल सर) एवम् उप प्राचार्य महोदय (श्री साहू सर) द्वारा विद्यालय के युवाओं को तिलक लगाकर युवा-शक्ति व जीवन के श्रेष्ठ लक्ष्यों की ओर प्रेरित किया गया। तत्पश्चात् श्री दीवान सर द्वारा एन.एस.एस. और विवेकानन्द जी के दर्शन (मानव सेवा) को विस्तार से बताया गया।

इसके पश्चात् प्राचार्य महोदय श्री टी.के. पटेल द्वारा युवाओं के प्रेरणा विवेकानन्द जी के ध्येय वाक्य का उदाहरण बच्चों को देते हुए कहा गया कि  ‘उठो जागो और तब तक न रुको, जब तक की लक्ष्य की प्राप्ति न हो’  के अर्थों को विस्तारित करते हुए कठोर परिश्रम करने हेतु प्रेरित किया गया।
उक्त कार्यक्रम का आयोजन श्री दीवान सर द्वारा किया गया तथा संचालन श्री चौहान सर द्वारा किया गया।
इस सफल कार्यक्रम में श्री साहू सर, श्री निर्मलकर सर, श्री चौहान सर, श्री भोई सर, श्री कदम सर, श्री बंधु सर, श्री सतपथी सर, श्री दास सर, श्रीमती देवांगन मैम, श्री बारिक सर, श्रीमती पटेल मैम, भोई मैम, श्री एच. पटेल सर, श्री एम. पटेल सर, श्रीमती एल. पटेल मैम, श्रीमती चौहान मैम, श्री एस. भोई सर, श्री डी. पटेल सर, श्री जी. पटेल सर व दामिनी मैम आदि शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा समस्त छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

महासमुंद / बड़ी कार्यवाही ओवर रेट और शराब में मिलावट, के प्रकरणों में 12 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त….

महासमुंद / बड़ी कार्यवाही ओवर रेट और शराब में मिलावट, के प्रकरणों में 12 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त….

महासमुंद। मदिरा दुकानों के सुचारू संचालन व आबकारी राजस्व की सुरक्षा के मद्देनजर सचिव सह आबकारी आयुक्त आर. संगीता तथा कलेक्टर प्रभात मलिक द्वारा मदिरा दुकानों की सतत जांच व कड़ी निगरानी कि निर्देश दिए गए हैं, जिसके परिपालन में जिले के समस्त वृत्त प्रभारी अधिकारियों द्वारा मदिरा दुकानों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है।

 

10 जनवरी को कम्पोजिट देशी मदिरा दुकान-तुमगांव में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान मदिरा विक्रय काउंटर पर रखे आफ्टर डार्क व्हिस्की की 01 बोतल मदिरा का होलोग्राम क्षतिग्रस्त होना तथा उक्त मदिरा के तेजी परीक्षण में मदिरा में मिलावट होना पाया गया। उक्त कृत्य में संलिप्त मदिरा दुकान के मुख्य विक्रयकर्ता विजय ब्रह्मे तथा विक्रयकर्ता किशन पांडे के विरुद्ध धारा 38-क आबकारी एक्ट के तहत आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया तथा उक्त कर्मचारियों को तत्काल सेवा से निष्कासित कर ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई की गयी। उक्त कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त-महासमुंद अंतरिक हृदय कुमार तिरपुडे के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान आबकारी उप निरीक्षक दरसराम सोनी, वृत-महासमुंद शहर एवं आबकारी स्टाफ के साथ प्लेसमेंट एजेंसी सुमित फैसिलिटीस प्रा. लिमिटेड के जिला प्रतिनिधि प्रवेश कुमार जैन तथा फील्ड ऑफिसर गोल्डन कुमार उपस्थित थे।

 

विदित हो कि हाल ही में विदेशी मदिरा दुकान-सांकरा तथा बसना में मदिरा मिलावट के प्रकरणों में 02 मुख्य विक्रयकर्ताओं तथा 04 विक्रयकर्ताओं के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर सेवा से निष्कासित करने तथा ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई की गयी है तथा विदेशी मदिरा दुकान शीतलीनाला में ओवर रेट के एक अन्य प्रकरण में 01 मुख्य विक्रयकर्ता, 02 विक्रयकर्ताओं तथा 01 मल्टीपर्पस वर्कर के विरुद्ध दण्डात्मक कार्रवाई करते हुए सेवा समाप्ति तथा ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई की गयी है।

 

जिले की मदिरा दुकानों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। मदिरा दुकानों में ओवर रेट, मिलावट तथा निर्धारित विक्रय सीमा से अधिक मात्रा में मदिरा विक्रय पाये जाने पर जिम्मेदार कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है।

बसना – मूत्र रोग एवं पथरी प्रोस्टेट का परामर्श एवं ऑपरेशन शिविर 29 दिसंबर को अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में।

बसना – मूत्र रोग एवं पथरी प्रोस्टेट का परामर्श एवं ऑपरेशन शिविर 29 दिसंबर को अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में।

 

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के संचालक डॉक्टर एन के अग्रवाल के मार्गदर्शन में 29 दिसंबर 2023 को मूत्र एवं पथरी रोग संबंधित ऑपरेशन शिविर का आयोजन रखा गया है जिसमे किडनी, पथरी,प्रोस्टेट का समुचित जांच,इलाज एवं सर्जरी लेजर एवम दूरबीन द्वारा किये जायेंगे।

किडनी में सूजन एवं सिकुडन का इलाज पुरुषों में बाँझपन एवं नपुंसकता का उपचार मुत्रकोष का संक्रमण एवं मूत्र नली का सिकुडन किडनी, प्रोस्टेट, टेस्टिस के कैंसर पेशाब का रुक रुक कर आना, लीक करना या खून आने का उपचार ।
पीडियाट्रिक यूरोलॉजी की सेवाएं इमरजेंसी यूरोलॉजी की सेवाएं, ट्रामा से लेकर किडनी में यूरिन ब्लॉकेज तक सभी का आपरेशन एवम परामर्श डॉ. योगेश बारापत्रे MBBS, MS, MCH यूरो सर्जन 29 दिसंबर को अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में करेंगे।
समय शाम 5 बजे से उपलब्ध रहेंगे।
आयुष्मान अथवा राशन कार्ड एवम बीजू कार्ड द्वारा ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

,सिटी स्कैन , xray ,द्वारा पथरी की सटीक जांच एवं विशेष छूट 30%तक उपलब्ध है,
ऑपरेशन के इच्छुक मरीज अपनी सभी जांच रिपोर्ट के साथ 28 दिसंबर को भर्ती हो जाएं।प्रतिदिन निःशुल्क डायलिसिस उपलब्ध ICU बैकअप के साथ।
अग्रिम पंजीयन अनिवार्य
रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें
9303623130
7773086100,
8461811000

बसना : 2600 पीएम आवास के पात्र हितग्राहियों को योजना से अपात्र करने आरोप जनपद सदस्य ने लगाया है ?

बसना : 2600 पीएम आवास के पात्र हितग्राहियों को योजना से अपात्र करने आरोप जनपद सदस्य ने लगाया है ?

गरीबो के लिए आवास कितना जरूरी है ये जनपद के आवास साखा के अधिकारि क्या जाने जिनका छत घास भूष और छप्पर का कच्चा मकान है उनकी हालात सायद आवास साखा के जिम्मेदार अधिकारियों की नजर नही रहती है या फिर वे घर बैठे ही अपने मन से आंकलन कर सर्वे कर कर दे रहे है मामला बसना ब्लाक का है जहां पीएम आवास के लगभग
2600 पात्र हितग्राहियों को अपात्र घोषित कर सूची जारी कर दिया गया है । मामले में बसना ब्लॉक के जनपद सदस्य राजेश गड़तीया ने यह जानकारी को देते हुए बताया कि हमारे गाँव आवास लगभग सभी पात्र हितग्राहियों का सूची से हट गया है वे पात्र थे पूछने पर जानकारी देते हुए बताया कि अभी राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद राज्य में लगभग 18 लाख हितग्राहियों को सूची जारी किया गया है जनपद सदस्य राजेश गड़तिया ने कहा की मेरे गांव बिछिया में जब आवास का सूची देखा तो किसी का नाम नही था जनपद सदस्य इस बात को लेकर जनपद पंचायत के आवास साखा से जाकर पात्र हितग्राहियों को अपात्र करने का कारण पूछने पर जो जवाब आया उसको सुनकर 2600 हितग्राहियों के खून खौल उठेगा राजेश गड़तिया जनपद सदस्य के अनुसार सर्वे हितग्राहियों के मोबाइल नम्बर की जगह किसी लेंड लाइन नँबर को डाल दिया गया है 2600 अपात्र हितग्राहियों की सूची देखने पर हितग्राहियों के मोबाइल नम्बर की जगह लेंड लाइन नम्बर बता रहा है सर्वे कर ऊपर भेज दिया गया है और यही

लापरवाही उन बसना ब्लॉक के 2600 हितग्राहियों को महंगा पड़ा उनका आवास आते आते छीनते दिखाई दे रहा है , आवास साखा के जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि यह पूर्व में आवास मित्रो और अधिकारियों का कार्य है लेकिन क्या इतना बड़ा आवास साखा क्या सिर्फ आवास मित्रों के भरोसे ही चल रहा था जो कि आवास मित्रों को संविदा में ही लिया गया था और भाजपा के कार्यकाल समाप्ति के बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने पर निकाल दिया गया है और वे आज फिर से दोबारा आवास मित्र बनने की सपना देख रहे है ।

जनपद सदस्य राजेश गड़तिया का कहना है कि हमारे गांव में जिनका रिजेक्ट हुवा है उनके पास लेंड लाइन नम्बर नही है ,यह मामला सिर्फ हमारे ब्लाक का नही राज्य ऐसी लापरवाही के चलते लाखो की सँख्या में पात्र हितग्राहि अपात्र हो गए है , जनपद सदस्य ने कहा नाम नही जोड़ने पर गरीबो के साथ अन्याय होगा और आवास साखा के जिम्मेदार अधिकारियों के ऊपर कार्यवाही की मांग करने कि बात कही है

इस सम्बंध में बसना जनपद सीईओ सनत महादेवा से दुरभाष के माध्यम से जानकारी लेने पर बताया कि इस प्रकार का मामला मेरे सामने नही आया है किस प्रकार का सूची है देखने पर ही पता चलेगा जनपद सीईओ ने कहा कि सूची अगर केंद्र से जारी हुवा है तो संसोधन मुश्किल है ,सूची भेज दीजिए दिखवाता हु ।

 

वही बसना आवास साखा प्रभारी देवेंद्र ध्रुव ने बताया कि सर्वे के पीएम आवास का पोर्टल अलग अलग भाग में बाटता है कहा कि आवास सर्वे किसी ने हितग्राहियों के सामने मोबाइल नम्बर की जगह लेंड लाइन नँबर डाल दिया है इसलिए ब्लॉक के लगभग 2600 आवास योजना से अपात्र हो जाएंगे बताया कि यह केंद्र सरकार का कार्य है जहां से कुछ नही हो सकता है ,

वही बसना विधायक सम्पत अग्रवाल से चर्चा करने पर कहा कि किसी गरीब के साथ अन्याय होने नही दूंगा इस मामले में उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा कर हल करने की बात कही ।