बसना : ग्रामीणों की दुर्दशा सरपँच के संरक्षण में सरकारी योजनाओं का हो रहा है दुर्पयोग करीबी कमा रहे है लाखो । बसना

बसना : ग्रामीणों की दुर्दशा सरपँच के संरक्षण में सरकारी योजनाओं का हो रहा है दुर्पयोग करीबी कमा रहे है लाखो ।

बसना जिन योजनाओं को सरकार ने आम लोगो के लिए मुहैया करवाया है उनका कैसे दुर्पयोग हो रहा है एक ताजा उदाहरण देख लीजिए कैसे आम लोगो द्वारा बनाया गया सरपँच जो गांव का विकाश करना चाहिए वे अपने सहयोगियों को आगे बढाने में मदद कर रहा है वह भी नियम विरूद्ध ।

मामला है बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बम्हनिन डीह का यह गांव ग्राम पंचायत खोखसा का आश्रीत ग्राम है यहां का सरपँच है भोगसिंह दीवान ग्रामीण बताते है कि मोहल्ले वासियों के लिए 2 साल पहले एक बोर खनन किया है लेकिन उस बोर का पानी ग्रामीणों के बजाय सरपँच का एक आदमी अपने खेत लगातार लगभग 2 एकड़ में सब्जी लगाकर सिंचाई कर रहा है ग्रामीणों ने नाम नही बताने के शर्तो पर बताया कि गांव के चितर सिंह यादव जो कि सरपँच का करीबी है उनके खेत मे सब्जियों में पानी सिंचाई करवाया जा रहा है मामला लागातर

2 साल से जारी है ग्रामीणों का कहना है जब भी जाओ सब्जियों में पानी सिंचाई जारी रहता है पाइप निकाल कर पानी भरने में विवाद होने की डर से कोई नही पाइप नई निकालता है ग्रामीणों से पूछा गया कि जब ज़रकारी बोर है तो पानी भरने में क्या दिक्जत है तो ग्रामीणों का कहना है कि बोर तो सरकारी है लेकिन उसके अंदर का मोटर खेत मालिक ने लगवाया है ग्रामीणों का कहना है इसकी वजह से मना करने में डर लगता है वही सरपंच को भी कई बार मोटर डालने कहा गया लेकिन 2 साल हो गया कोई ध्यान नही दे रहे है ।

बड़ी बात ग्रामीणों का आरोप है बोर का भी बिजली कनेक्सन अवैध है बताया जा रहा है कि घरेलू बिजली से बोर मोटर चलाया जा रहा है पंचायत ने अभी तक विधुत कनेक्सन नही लिया है ।

मामले में खोखसा सरपँच भीग सिंह दिवान ने कहा कि उक्त बोर को पंचायत द्वारा खोदवाया गया था उसमें अभी तक मोटर नही डाला गया है जल्द ही मोटर लगाया जाएगा सरपँच ने कहा कि जब खाली रहता है तो खेत मालिक उपयोग कर लेता है ।

बसना – प्रेस क्लब बसना का किया गया पुनर्गठन वरिष्ठ पत्रकार नंदलाल मिश्रा बने अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार सेवक दास दीवान सचिव बनाये गये।

बसना – प्रेस क्लब बसना का पुनर्गठन किया गया। पूर्व में स्थानीय प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनहरण सोनवानी का कार्यकाल समापन होने के पश्चात् पुनः प्रेस क्लब बसना का गठन किया गया।
उपस्थित पत्रकार साथियों की सहमति पर सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार नंदलाल मिश्रा अध्यक्ष, सेवक दास दीवान सचिव, उपाध्यक्ष मनहरण सोनवानी, कुबेरचरण नायक, कोषाध्यक्ष अभय धृतलहरे,सह कोषाध्यक्ष आर के दास,सह सचिव गौरीशंकर मानिकपुरी, मीडिया प्रभारी रूपानंद साव, संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार भगतराम वाधवा,विधिक सलाहकार अनीक दानी को मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी सदस्य हेमंत वैष्णव, शुकदेव वैष्णव, उत्तर कौशिक, बसंत साव, मुजम्मिल कादरी, प्रकाश पटेल,अनुराग नायक,सुकिशन कश्यप, दासरथी चौहान,देशराज दास,संजय तायल,केशव साहू, हामिद कादरी,मोहन साव, अरूण साहू बनाये गये। पत्रकारों के हित संवर्धन सुरक्षा को ध्यान में रखकर स्थानीय संगठन को मजबूती प्रदान करने, आपसी भाईचारा कायम करने के उद्देश्य से गठन किया गया।

बसना – विधायक बनने के बाद डॉ. सम्पत अग्रवाल का प्रथम नगर आगमन कल शुक्रवार को, विजय जुलूस में होगा भव्य स्वागत।

गाजे-बाजे के साथ जमकर होगी आतिशबाजी, कीर्तन दल भी होंगे शामिल

महासमुंद। बसना विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल का प्रथम विधानसभा आगमन होने जा रहा है। उनके स्वागत में पिथौरा, सांकरा एवं बसना नगर में विजय जुलूस निकलेगी जो सुबह 09:00 बजे पिथौरा, दोपहर 12:00 बजे सांकरा तथा दोपहर 03:00 बजे बसना नगर पहुंचेंगे। उनके विजय जुलूस की तैयारी क्षेत्र के लोगों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूरी कर ली गई है। इस बीच लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। साथ जगह- जगह जमकर आतिशबाजी की जाएगी। जुलूस में मुख्य रूप से कीर्तन दल, भागवत पार्टी व कर्मा पार्टी के टीम शामिल होंगे।

होर्डिंग बैनर व झण्डो से सजी पिथौरा, सांकरा एवं बसना नगर

भाजपा के नव निर्वाचित विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल के स्वागत को लेकर स्थानीय लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल का विजय जुलूस सुबह 09:00 बजे पिथौरा से आरंभ होकर सांकरा (दोपहर 12:00 बजे) होते हुए दोपहर 03:00 बजे बसना नगर पहुंचेंगी। मेन रोड पर जगह जगह स्वागत के लिए फ्लेक्स, बैनर, होर्डिंग से पिथौरा, सांकरा एवं बसना नगर तथा नीलांचल भवन को सजाया गया है। ऐसे में अभी से क्षेत्रवासियों में उत्साह से सत्य सनातन,जय श्री राम के जयकारे लगाए जा रहे हैं। भाजपा जिंदाबाद, नरेन्द्र मोदी ज़िंदाबाद, अमित शाह जिंदाबाद, बिष्णु देव साय जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं।
सर्वप्रथम पिथौरा नगर में स्वागत अभिनन्दन एवं विजय जुलूस का शुभारंभ सुबह 09:00 बजे से गाजे-बाजे व डीजे साउण्ड के साथ टैक्सी स्टैंड में स्वागत करते हुए बार चौक व थाना चौक होते हुए बस स्टैंड तक स्वागत एवं विजय जुलूस निकाली जाएगी। इस दौरान नव निर्वाचित विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल बस स्टैंड में आयोजित सभा में क्षेत्रवासियों को संबोधित एवं आभार करेंगे।
उसके बाद सांकरा में दोपहर 12:00 बजे विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल बजरंगबली मंदिर में पूजा अर्चना कर विजय जुलूस में शामिल होकर नगर भ्रमण करते मण्डी में आयोजित सभा को संबोधित एवं आभार प्रकट करेंगे। वहीं बसना नगर में स्वागत अभिनन्दन विजय जुलूस का शुभारंभ दोपहर 03:00 बजे 15 किर्तन पार्टी, कर्मा पार्टी एवं डीजे साउण्ड के साथ जनपद चौक से लेकर पदमपुर रोड़ होते हुए सीटी ग्राउंड दशहरा मैदान तथा वापस मुख्य चौक शहीद वीर नारायण सिंह चौक तक स्वागत एवं विजय जुलूस निकाली जाएगी। इस दौरान नव निर्वाचित विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल के द्वारा मुख्य चौक शहीद वीर नारायण सिंह चौक में आयोजित सभा में क्षेत्रवासियों को संबोधित एवं आभार व्यक्त करेंगे। वाहन पार्किंग के लिए अग्रसेन भवन एवं पशु चिकित्सालय में व्यवस्था किया गया है। क्षेत्रवासियों की अल्पाहार (नाश्ता पानी) जनपद चौक में विशेष रूप से व्यवस्था किया गया है। बसना विधानसभा में स्वागत की तैयारी पूरी हो चुकी है।

बसना में 1962 के बाद डॉ.सम्पत अग्रवाल बने स्थानीय विधायक

बसना विधानसभा में 1962 के बाद से आज तक कोई भी स्थानीय विधायक नहीं बना था। इस बार भाजपा ने बसना के स्थानीय व्यक्ति, नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष डॉ.सम्पत अग्रवाल को मैदान में उतारा। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के विश्वास पर शत प्रतिशत खरा उतर कर नव निर्वाचित विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने 1,08,871 से अधिक वोट का भरपूर जनसमर्थन एवं जन आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राजा देवेन्द्र बहादुर को परास्त कर 36793 वोट से जीत दर्ज कर छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनाने में सफल रहे। भाजपा के किसी अपने स्थानीय विधायक के दमदार जीत को लेकर बसना विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने अपने नव निर्वाचित विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल के स्वागत को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ – छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी जो किसान धान बेच चुके हैं उन्हें भी 3100 रुपये की दी जाएगी राशि।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा –  जो किसान धान बेच चुके हैं उन्हें भी 3100 रुपये राशि दी जाएगी

कर्ज माफी पर नव निर्वाचित उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कर्ज माफी तब की जाती है जब किसानों की व्यथा स्थिति ठीक ना हो. 5 साल तक कांग्रेस सरकार में रही. जिन्होंने केवल लालच देने के लिए कर्ज माफी की घोषणा की थी. हमारी सरकार 3100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से 21 क्विटंल प्रति एकड़ धान खरीदी करेगी. जो किसान धान बेच चुके हैं उन्हें 31 सौ रुपये राशि दी जाएगी.
हसौद रवाना होने से पहले शर्मा ने कहा कि कमलेश साहू शहीद हुए हैं, उनके परिवार के दुख में शामिल होने जा रहा हूं. हमारी सरकार शहीद परिवार के साथ है. जिन्होंने ऐसा किया उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा. उनकी शहादत कभी भुलाई नहीं जाएगी. आज कैबिनेट बैठक पर भी नक्सलियों को लेकर चर्चा करेंगे.

लॉ एंड ऑर्डर पर कही ये बात

शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन में वह सभी बातें आएंगी जो हमने चुनाव के समय कही हैं. लॉ एंड ऑर्डर के लिए विशेष रूप से यह सरकार धरातल पर मिलेगी. पसीना बहाते मिलेगी, परिश्रम करते मिलेगी, सेवा करते मिलेगी. विगत सरकार की तरह हर चौक चौराहे पर पैसा खोजने का जो काम हुआ था उससे जनता को निजात मिलेगी

महासमुन्द : छग जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन का पांचवा स्थापना दिवस संपन्न फॉर्चून नेत्रहीन विद्यालय बागबाहरा के बच्चों के साथ केक काटकर मनाया गया स्थापना दिवस

महासमुन्द : छग जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन का पांचवा स्थापना दिवस संपन्न फॉर्चून नेत्रहीन विद्यालय बागबाहरा के बच्चों के साथ केक काटकर मनाया गया स्थापना दिवस

रायपुर /छत्तीसगढ़ प्रदेश में पत्रकारों के सशक्त संगठन के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले छग जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन का 9 दिसंबर को पांचवा स्थापना दिवस कार्यक्रम प्रत्येक जिला इकाइयों में आयोजित किया गया। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम के कुशल मार्गदर्शन में जहां इस यूनियन ने प्रत्येक जिलों में अपना संगठन तैयार कर पत्रकार साथियों के हित के लिए संघर्ष किया एवं शासन प्रशासन से निरंतर संवाद बनाकर कार्य किया है । पांचवे स्थापना दिवस पर यूनियन के महासमुंद जिला इकाई अध्यक्ष बलराज नायडू के सफल मार्गदर्शन पर फॉर्चून नेत्रहीन विद्यालय बागबाहरा में विद्यालय के बच्चों के साथ केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने पांचवे स्थापना दिवस पर सभी पत्रकार साथियों को संबोधित करते हुए कहा है कि आज इस संगठन ने आप सभी की सक्रियता एवं एकजुटता के साथ मजबूत बनाया है एवं हम सभी मिलजुल कर आने वाले दिनों में अपने इस परिवार का विस्तार गांव दूरस्थ सभी क्षेत्रों में भी पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाले हमारे साथियों को संगठन की मुख्य धारा से जोड़कर सदैव उनके सुख-दुख में सभागी बन सके बात कही । साथ ही फॉर्चून नेत्रहीन विद्यालय के बच्चों को प्रति महीने भोजन सहयोग के लिए यूनियन के द्वारा 2100 सहयोग देने की बात कही। इनके अलावा प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला ,ब्लॉक अध्यक्ष ने भी यूनियन के स्थापना दिवस पर पत्रकार हित के बारे में संबोधित किया।

स्थापना दिवस कार्यक्रम में फार्चून नेत्रहीन विद्यालय के बच्चो द्वारा सरस्वती वंदना एवं अतिथियों के लिए स्वागत गीत गाकर बेहद सुंदर प्रस्तुति दी बच्चों की प्रतिभा देखकर उपस्थित पत्रकार साथियों द्वारा नगद पुरस्कार राशि देकर बच्चों की हौसला अफजाई भी की गई ।
प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने संस्था प्रमुख निरंजन साहू का माला पहनाकर सम्मान किया और उनके द्वारा नेत्रहीन बच्चों के लिए किए जा रहे कार्य की सराहना की गई।

कार्यक्रम में महेश आचार्य प्रदेश उपाध्यक्ष,तिलका साहू प्रदेश संयुक्त सचिव, मेघनाथ जोशी प्रदेश सलाहकार, मुन्नीलाल अग्रवाल प्रदेश संगठन सचिव, रोमी सलूजा प्रदेश संयुक्त सचिव, गौरव चंद्राकर ब्लॉक अध्यक्ष पिथौरा, रवि सेन ब्लॉक अध्यक्ष बागबाहरा, शंकर लहरे ब्लॉक अध्यक्ष सरायपाली सहित यूनियन के प्रदेश जिला ब्लॉक के पत्रकार बड़ी संख्या में मौजूद थे।

बसना : 180 पैकेट प्लास्टिक बोरी में भरी 72 क्विंटल अवैध धान परिवहन करते वाहन पीकप सहित 02 आरोपी पकडा गया

बसना : 180 पैकेट प्लास्टिक बोरी में भरी 72 क्विंटल अवैध धान परिवहन करते वाहन पीकप सहित 02 आरोपी पकडा गया
बसना
 बसना के भंवरपुर चौकी ने  सारंगढ़ क्षेत्र की ओर से ग्राम करनापाली भँवरपुर की ओर आ रहे टाटा 810 सी आर एक्स वाहन क्रमांक CG 11 AQ 4066 कि सूचना पर हमराह स्टाफ के जिला सारंगढ़ बार्डर ग्राम करनापाली रवाना हुआ था कि सारंगढ की ओर से आ रही टाटा 810
सी आर एक्स वाहन क्रमांक CG 11 AQ 4066  में 180 बोरी धान अवैध रूप से भँवरपुर की ओर लाते हुए मिला जिसे रोककर वाहन चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम दाताराम कश्यप पिता संतोष कश्यप उम्र 26 वर्ष साकिन देवरीमठ थाना हसौद जिला सक्ति(छ0ग0) एवं ड्राईवर सीट के बाजू में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम रमेश कुमार बघेल पिता कन्हैया लाल बघेल उम्र 30 वर्ष साकिन करही थाना बिर्रा जिला सक्ति  (छ0ग0)का रहने वाला बताया। उक्त वाहन को चेक करने पर ट्राली के पीछे काले रंग के तालपतरी को हटवाकर देखने पर 180 नग प्लास्टिक बोरी में भरी हुई धान प्रत्येक बोरी में करीबन 40-40किलो कुल 72 क्विंटल, प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य कीमती 2183/- रूपये जुमला 157176 रूपये को परिवहन करते मिला जिसे अवैध धान
परिवहन व बिक्री करने के संबंध में धारा 91 जाफौ0 का नोटिस देने पर अपने पास कोई वैध कागजात नहीं होना लेख करने पर परिवहन में प्रयुक्त एक सफेद रंग के टाटा 810 सी आर एक्स वाहन क्रमांक CG 11 AQ 4066 कीमती 6,00,000/- रूपये कुल जुमला 7 57176 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर धारा 102
जा0फौ0 के तहत कार्यवाही किया गया संपूर्ण कार्यवाही में चौकी  प्रभारी भँवरपुर उपनिरीक्षक संतोष सिंह , प्रधान आारक्षक जनकराम उरांव, आरक्षक हरीश खूंटे  , लखन ध्रुव, हेमंत नायक एवं चौकी भँवरपुर स्टाफ  का योगदान रहा ।

छत्तीसगढ़ में नए सीएम को लेकर बना सस्पेंस खत्म हो गया है.

पिछले कई दिनों से छत्तीसगढ़ में नए सीएम को लेकर बना सस्पेंस खत्म हो गया है. बीजेपी विधायक दल की बैठक में रविवार को आदिवासी नेता विष्णु देव साय के नाम पर सहमति बन गई. उनके नाम का ऐलान होते रायपुर के बीजेपी ऑफिस में जश्न शुरू हो गया. पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल की धुनों पर नाचकर और मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया. माना जा रहा है कि पार्टी ने साय की विनम्रता और पार्टी के प्रति उनके समर्पण की वजह से इस नाम से नवाजा है.

छत्तीसगढ़ के नए सीएम बने विष्णु देव साय आदिवासी समाज के बड़े नेता माने जाते हैं. वे 3 बार पार्टी के प्रदेश, 4 बार सांसद, 2 बार विधायक और केंद्रीय मंत्री रहे हैं. वे संघ से जुड़े बीजेपी के बड़े आदिवासी नेताओं में शुमार हैं. आदिवासी समाज में उनका बड़ा कद माना जाता है. वे RSS से जुड़े रहे हैं और राज्य में पार्टी की जड़े मजबूत करने में उनका काफी योगदान रहा है. साथ ही व्यहार में विनम्र और कार्यकर्ताओं के साथ बढ़िया तालमेल, ये सब बातें उनके हक में रही, जिसके चलते पार्टी नेतृत्व ने उन्हें सीएम बनाने का फैसला किया. ।

रायगढ़ : अंधे कत्ल का खुलासा : कापू पुलिस ने ग्राम सोनपुर में युवक की हत्या का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार…..पूर्व रंजिश पर आरोपियों ने कुल्हाड़ी से की थी युवक की हत्या, पुलिस को गुमराह करने लगातार बदलते रहे बयान…..

रायगढ़ : अंधे कत्ल का खुलासा : कापू पुलिस ने ग्राम सोनपुर में युवक की हत्या का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार…..पूर्व रंजिश पर आरोपियों ने कुल्हाड़ी से की थी युवक की हत्या, पुलिस को गुमराह करने लगातार बदलते रहे बयान…..

Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Sadanand Kumar IPS Raigarh District Thana Kapu Raigarh
रायगढ़ । बीते 04 दिसंबर को थाना कापू क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनपुर में गांव के संजय प्रधान पिता कार्तिक राम प्रधान (उम्र 32 वर्ष) का शव रक्त रंजित अवस्था में सीसी रोड़ पर औंधे मुंह पड़ा हुआ था । घटना की सूचना थाना प्रभारी कापू निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम को प्राप्त होने पर जानकारी से उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । थाना प्रभारी द्वारा शव का निरीक्षण कर ग्रामीणों से पूछताछ किया गया । शव के निरीक्षण पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसी धारदार हाथियार से संजय प्रधान के सिर और दाहिने भौंह के उपर प्राण घातक चोट पहुंचाकर हत्या करना प्रतीत होने पर थाना प्रभारी शव का पोस्ट मार्टम कराकर शार्ट पोस्ट मार्टम रिपोर्ट लिया गया जिसमें मृतक संजय प्रधान की मृत्यु को हत्यात्मक प्रकृति का होना लेख होने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध हत्या का अपराध कायम किया गया है ।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के सुपरविजन पर थाना कापू और साइबर सेल की टीम मृतक के वारिसानों से पूछताछ कर संदेहियों की धरपकड़ कर पूछताछ में जुट गई ।

घटना को लेकर मृतक के पिता कार्तिक राम प्रधान ने बताया कि दिनांक 04.12.2023 के शाम संजय (मृतक) उसकी पत्नी को चिडिया मारने जा रहा हूं कहकर घर से अकेला निकला था । शाम करीब 7.30 बजे लड़का संजय का शव गांव गली सीसी रोड में पड़ा होने की सूचना पर अटल चौंक पर जाकर देखा संजय औधे मुंह पडा हुआ था जिसके सिर और पिछले हिस्से में धारदार हथियार से मारने का निशान था, कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धारदार टंगिया से संजय को मारकर हत्या कर दिया था ।

ग्रामीणों से पूछताछ में यह जानकारी मिली कि मृतक संजय प्रधान और उसके चचेरे भाई अशोक प्रधान, भतीजे कुलदीप प्रधान से पुराना झगड़ा विवाद है, दोनों परिवार की बातचीत बंद है । वहीं घटना दिनांक को मृतक संजय प्रधान के साथ गांव के कृष्णा राठिया को साथ देखा गया था । पुलिस टीम ने दोनों संदेही- संजय प्रधान, कृष्णा राठिया समेत 7-8 अन्य संदेहियों से पृथक-पृथक पूछताछ किया गया । संदेही कुलदीप प्रधान घटना से इंकार कर दिनांक को घर में होना कहकर लगातार अपना बयान बदल रहा था । कुलदीप अन्य व्यक्तियों पर हत्या का संदेह व्यक्त करता जिनसे भी पुलिस हिकमत अमली से पूछताछ कर अपनी जांच आगे बढ़ा रही थी । इसी बीच कुछ गवाहों ने घटना दिनांक के शाम संजय प्रधान, कृष्णा राठिया और कुलदीप प्रधान को साथ देखना बताये । पुन: कुलदीप प्रधान और कृष्णा राठिया को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दोनों ने मिलकर हत्या करना स्वीकार किया ।

आरोपी कृष्णा राठिया ने बताया कि कुलदीप प्रधान के चाचा अशोक प्रधान और संजय प्रधान के बीच पूर्व से झगड़ा विवाद था । कुलदीप बोला कि संजय से दोस्ती है तुम्हारे घर संजय का आना जाना है । मौका देखकर उसे जान से मार दो जिसके लिए तुम्हें ₹10,000 दूंगा । पैसे के लालच में संजय की हत्या के लिये तैयार हो गया । आरोपी कृष्णा ने आगे बताया कि 4 दिसंबर को संजय के साथ खूब नशा किया था । शाम को दोनों कृष्णा के घर आंगन में बैठे थे । उसी समय कुलदीप आया, कुलदीप के साथ संजय को मारने के लिए टांगी लेकर दोनों दौड़ाये । संजय भागते हुए गांव के सीसी रोड़ की ओर आ गया । तब उसे कृष्णा राठिया सीसी रोड में टांगिया के धार वाले हिस्से से सिर पीछे ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दिया । आरोपी कृष्णा राठिया के मेमोरेंडम कथन पर घटना में प्रयुक्त टांगी जप्त कर बरामद किया गया है । आरोपी (1) कृष्णा राठिया पिता रंजीत राठिया उम्र 35 साल (2) कुलदीप प्रधान पिता सव. राम कुमार प्रधान 20 साल दोनों निवासी ग्राम सोनपुर थाना कापू जिला रायगढ़ को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के सतत पर्यवेक्षक पर अंधे कत्ल का खुलासा करने में थाना प्रभारी कापू निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम, प्रधान आरक्षक पारसमणी बेहरा, बृजलाल गुर्जर (साइबर सेल), थाना कापू के आरक्षक फिलमोन लकड़ा, हरीश पटेल और रविंद्र गुप्ता (साइबर सेल) की अहम भूमिका रही है ।

बसना : विधायक का वादा हुवा पूरा मटन मार्केट अब यहां शिफ्ट होने जा रहा है जानकारी के अनुसार कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है मार्केट के साथ कॉम्प्लेक्स बनाने की भी तैयारियां ।

बसना : विधायक का वादा हुवा पूरा मटन मार्केट अब यहां शिफ्ट होने जा रहा है जानकारी के अनुसार कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है मार्केट के साथ कॉम्प्लेक्स बनाने की भी तैयारियां ।

बसना। विवादों में घिरे मटन मार्केट को शहर से बाहर स्थानांतरित करने को लेकर नव निर्वाचित विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने बसना शहर एवं बाजार स्थित मटन मार्केट को स्थांतरित करने हेतु महासमुंद कलेक्टर श्री प्रभात मलिक से चर्चा की कलेक्टर ने 3 दिन के अंदर मटन मार्केट को हटाने आश्वाशन दीया था और

 

आज मटन मार्केट को पुराने खादी भंडार के स्थान पर अब मटन मार्केट लगाया जाएगा बता दें कि खादी भंडार अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है यहां कुछ किराए के लोग रहते है वही समीप खाली जगहों पर अब नगरपंचायत के कर्मचारी जेसीबी के माध्यम से साफ सुथरा करने में जुट गए है हालांकि खटखटी मार्ग में स्थित में रहने वाले लोग आपत्ति जता रहे है कि अब यहां मटन चिकन मछलियों का दुर्गन्ध

 

और अवशेष से परेशानी होगा हलाकि इस सम्बंध में बसना नगरपंचायत के अध्यक्ष गजेंद्र साहू से चर्चा करने पर बताया कि कलेक्टर से आदेश जारी हो चुका है खादी भंडार पर अब चिकन मटन मार्केट शिफ्ट किया जाएगा बाद में वहां लगभग 25 से 27 लाख की लागत से कॉम्प्लेक्स

 

और दुकान का भी निर्माण किया जाएगा बता दें इसके पहले भी शहर के लोगो का मांग था कि मार्केट को सिटी से बाहर अन्य जगह किया जाए लेकिन सीटी के बाहर करने के बजाय माहत्मा गांधी जी के नाम से संचालित खादी भंडार के समीप भूमि में अब चिकन मटन मार्केट चलेगा ।

सरायपाली : नकली नोट देकर दुकानदार से ठगी का मामला सामने आया है ?

सरायपाली : नकली नोट देकर दुकानदार से ठगी का मामला सामने आया है ?

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिंघोडा थाना अंतर्गत ग्राम पैकिन, में तहसील – सुरजमणि दास पिता स्व. लम्बोदर दास के किराना दुकान में कल शाम 4 बजे एक अजनबी व्यक्ति द्वारा चावल खरीदा गया और भुगतान स्वरूप 500 रुपये के 7 नग नकली नोट देकर चला गया ।

 

उस वक्त दुकान में उनकी पत्नी श्रीमती शकुंतला दास थीं। कुछ देर बाद सुरजमणि दास घर आये और 500 के नोटों को देखने के बाद नकली नोट होने का संदेह हुआ तब उन्होंने गांव के सरपंच नीलेश तिवारी व गांव के अन्य व्यक्तियों को उस 500

 

के नोट को दिखाया गया। उनके द्वारा भी नोटों का नकली होना बताया। सुरजमणि दास ने इसकी जानकारी थाना-सिंघोडा में दी है।अब मामला जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि नोट नकली है कि असली ।