बसना : क्या 3 दिवस के भीतर विवादों में घिरे मटन मार्केट को शहर से बाहर स्थानांतरित करवा पाएंगे विधायक संपत शहर से मटन मार्केट स्थानांतरित करने कलेक्टर से की चर्चा इसके पहले भी मिल चुका है आश्वासन ।

बसना : क्या 3 दिवस के भीतर विवादों में घिरे मटन मार्केट को शहर से बाहर स्थानांतरित करवा पाएंगे विधायक संपत शहर से मटन मार्केट स्थानांतरित करने कलेक्टर से की चर्चा इसके पहले भी मिल चुका है आश्वासन ।

बसना। विवादों में घिरे मटन मार्केट को शहर से बाहर स्थानांतरित करने को लेकर नव निर्वाचित विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने बसना शहर एवं बाजार स्थित मटन मार्केट को स्थांतरित करने हेतु महासमुंद कलेक्टर श्री प्रभात मलिक से चर्चा की है। जिस पर जिला कलेक्टर ने तीन दिवस के भीतर हटाने का आश्वासन दिया है।

बीते समय हुए विवाद के बाद भी प्रशासन ने इस मटन बाजार को शहर से बाहर ले जाने को लेकर गंभीर दिखाई दी है।

शहर के सामाजिक संगठन इसकी मांग करते हुए जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंप चुके हैं। मटन मार्केट अब भी शहर के बीच में साप्ताहिक सब्जी बाजार में सड़क किनारे संचालित किया जा रहा है। हाल ही में संपन्न हुए दुर्गा पूजा के दौरान इन दुकानों को बंद ना किए जाने पर श्रद्वालुओं ने इंटरनेट मीडिया पर अपनी नाराजगी जता चुके हैं। वहीं प्रशासन ने मटन मार्केट को शिफ्ट करने के लिए अब तक स्थान तय करने में सफल नहीं हो सकी है।

सड़क किनारे संचालित हो रही दुकानें
मटन मार्केट के अभाव में शहर के साप्ताहिक बाजार में सड़क के किनारे मटन, मछली और मुर्गा बेचने का कारोबार किया जा रहा है। नियम व कानून को दरकिनार कर व्यवसायी इसे काटने का काम कर रहे हैं। इन दुकानों से उठने वाले बदबू से राहगीर और बाजार आने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस स्थान से मटन मार्केट को हटाए जाने की मांग समय-समय पर प्रशासन से होती रही है। लेकिन ठोस योजना और प्रशासन के लचर रवैये के कारण मामला अब तक अधर में लटका हुआ है। इस पूरे मामले में अधिकारियों ने जन अकांक्षा को पूरी करने में लापरवाह नजर आ रहें हैं।

जबकि बसना में जगह- जगह अवैध मटन मार्केट को हटाने के लिए तत्कालीन एसडीएम गौरव सिंह ने पहल करते हुए खटखटी मार्ग स्थांतरित करने की बात कही गई। जिस पर आज तक अमल नहीं किया गया। जिसे बसना के नव निर्वाचित विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने तत्काल रोड पर लगाये जाने वाले मटन मार्केट को हटाने कलेक्टर से चर्चा की है और आश्वस्त करते हुए कहा कि 3 दिवस के भीतर मटन मार्केट हटाने की कार्यवाही की जाएगी।

बसना नगर में बनेगा भव्य गार्डन

साथ ही बसना स्थित दशहरा मैदान में मिनी स्टेडियम में फ्लड लाइट, स्ट्रीट लाइट, चौपाटी के लिए दो अलग-अलग जगहों में शिफ्ट करने एवं शहर में भव्य गार्डन निर्माण कराने व पूर्व में बने गार्डन में लाईट व्यवस्था एवं नगर में पर्याप्त मात्रा में प्रकाश व्यवस्था हेतु शीघ्र राशि स्वीकृत कराकर कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

नवनिर्वाचित विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने बताया कि बसना नगर सहित पूरे बसना विधानसभा का विकास करना और विधानसभा को अवैधकब्जा एवं अपराध रहित बनाना मेरी पहली प्राथमिकता है।

बसना : किल ठोककर लगा रहे बेनर तालाब मंदिर किनारे पूजा जाने वाले पीपल वृक्ष का भी अनदेखा प्रचार प्रसार में निजी संस्थान इतना व्यस्थ कहा लगाना है विज्ञापन इतना भी नही है ज्ञान ।

बसना : किल ठोककर लगा रहे बेनर तालाब किनारे पूजा जाने वाले पीपल वृक्ष का अभी अनदेखा प्रचार व्यस्थ निजी संस्थानों को कहा लगाना है विज्ञापन इतना भी नही है ज्ञान ।

निजी संस्थान आज फ्री प्रचार में इतने व्यस्त है कि तालाब या मंदिर किनारे जहां पूजा करती है वहा अपने लड़को को भेजकर कील ठोककर बेनर पोस्टर लगाया जा रहा है

हर साल सरकार के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली त्योहार मनाते है शासन प्रशासन पेड पौधों के संरक्षण के लिए हर साल करोड़ो में खर्च करते है लेकिन जब पेड़ पौधों के संरक्षण की बात आती है तो जिम्मेदार विभाग अपना हाथ उठा लेते है मामला है उड़ेला बड़े साजापाली मार्ग की जहां आजु बाजू लगे पेड़ो पर निजी संस्थानों द्वारा कील ठोक ठोक कर बेनर लगा रहे है ।

मार्ग में बेनर लगा रहे 3 लड़के मिले अपना नाम पता बताए पुछने पर श्रीवास्तव कपड़ा बाजार दुकान सरायपाली का प्रचार प्रसार करना बताए बता दें आपको मार्ग किनारे प्रत्येक पेड़ पौधों पर बड़ी बड़ी कील बेनर के ऊपर ठुकी हुई मिल जाएगी और बेनर पोस्टर भी देखने को मिल रहा है बता दें कि जहां जहां कील ठोका जा रहा है उन पेड़ो पर कील ठोकने वाली जगहों में सड़न चालू हो चुका है ।निजी संस्थानों द्वारा सिर्फ पेड़ पौधे ही नही बल्कि शासकीय विधुत पोलो पर भी विज्ञापन लगा रहे है जो पूरी तरह अवैध है ।

सबसे पहले हमने रोड के ठेकेदार रानू सिंह जी से बात किया कि मार्ग किनारे लगे पेड़ पौधों का संरक्षण करने का कार्य किस विभाग का है मामले रोड ठेकेदार ने कहा कि राजस्व विभाग का है ।

मामले में एसडीएम सरायपाली से चर्चा करने पर कहा कि जब नई मार्ग का निर्माण होता है तो पेड़ो की कटाई के लिए ही अनुमती के लिए मेरे आदेश मांगे जाते है बाकी पेड़ पौधों का संरक्षण का कार्य वन विभाग का है फिर भी वन विभाग कुछ जांच कार्यवाही नही करती है लिखित शिकायत कीजिए वन विभाग को नोटिस भेजेंगे । SDM सरायपाली ओम्कारेश्वर

वही वन विभाग के रेंजर निराला का कहना है की वन विभाग के अंदर आने पेड़ पौधों की देख रेख की जिम्मेदारी मार्ग किनारे लगे पेड़ पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी राजस्व विभाग का है फिर अगर एसडीएम सहाब कुछ आदेश करते है तो उसके बाद वन विभाग जरूर एक्सन लेगा बसना रेंजर श्री निराला ।

बसना : मनमानी जिस वाहन में बैठना है 10 वहां 30 बच्चो को भेड बकरियों की तरह ढोया जा रहा है ।

बसना : मनमानी जिस वाहन में बैठना है 10 वहां 30 बच्चो को भेड बकरियों की तरह ढोया जा रहा है । बसना विधानसभा अंतर्गत भंवरपुर झारबन्द स्थित एक इवास नामक निजी स्कूल ने नियमो का धज्जिया उड़ा रहा है सीटर वाहनों में 25 से 30 बच्चो को ढोया जा रहा है ऐसा करना खतरे से कम नही निजी स्कूल पालकों से वाहन का किराया तो सही सही लेता है पर स्कूल प्रंन्धको के दिलो में सायद दया नही की बच्चों को कैसे 10 सीटर वाले वाहनों में 30 बच्चो को भेड़ बकरियों की तरह भर भर कर ढोया जाए इतना कि स्कूल की बुद्धिमानी कहे क्या

 

स्कूल की एक शिक्षिका बाहर निकलकर कहती है कि इसमें 25 बच्चो को बैठने बन जाता है बीच मे एक और ब्रेंच को बेल्डिंग कर 10 बच्चो के लिए बनाए गए वाहन को 25 सवारी का वाहन बना दिया गया क्या ये सही क्या वाहन निर्माण करने वालो के पास इतना दिमाग नही है कि बीच मे एक ब्रेंच को बेल्डिंग कर 10 सीटर को 25 सीटर बनाया जा सके वाह क्या दिमाग है स्कूल के प्रबंधक का ऐसे स्कूल प्रबन्धको को तो वाहन निर्माण करने वाले कम्पनियों को इनाम देना

 

 

चाहिए एक ही झटके में 10 सीटर को 25 सीटर बना दिया गया उसके बाद 25 सीटर के बाद भी लगभग जब हमने गिना तो लगभग 32 से 33 बच्चे दिखाई दिए ऐसे स्कूल बस पालकों का फीस के माध्यम से खून चूसने की काम करते है बच्चों का परवाह बिल्कुल भी नही है मामले में वाहन ड्राइवर ने बताया कि गाड़ी इवास ewas स्कूल झारबन्द भंवरपुर का है ।मामले में बसना शिक्षा अधिकारी जेआर डहरिया को संपर्क करने पर कहा कि मै देखवा रहा हु कार्यवाही की जाएगी ।

बसना में प्रदेश के प्रख्यात नेत्र चिकित्सक एवं उनकी टीम कल 29 नवम्बर को अग्रवाल नर्सिंगहोम में उपलब्ध रहंगे देखें और अधिक जानकारी ।

बसना में प्रदेश के प्रख्यात नेत्र चिकित्सक एवं उनकी टीम कल 29 नवम्बर को अग्रवाल नर्सिंगहोम में उपलब्ध रहंगे देखें और अधिक जानकारी ।

मोतियाबिंद (Cataract)
● कालामोतिया / काँचबिंदु (Glaucoma)
● दृष्टिदोष (रिफ्रैक्टिव सर्जरी)
● डायबिटिक रेटिनोपैथी
● आँखों में चोट
● कंप्यूटर विज़न सिंड्रोम
आँखों की समस्या जैसे :-
नेत्र रोग विभाग
प्रदेश के प्रख्यात नेत्र चिकित्सक एवं उनकी टीम
डॉ. अंकुर सक्सेना
MBBS, MS (Cornea Specialist)
अरबिंदो नेत्रालय, रायपुर
अग्रवाल नर्सिंग होम
बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)
● नवजात एवं बच्चो की जाँच ROP Screening
● आँखों का राइनो
कंप्यूटर द्वारा आँखों की जांच एवं चश्मे का नंबर
● आँखों में सूखेपन के साथ जलन एवं खुजली होना
चश्मा एवं कॉन्टेक्ट लेंस

नेत्रदान
आँखों में जलने /झुलसने या अम्ल /झार गिर जाना
मोतियाबिंद (Cataract)
● कालामोतिया / काँचबिंदु (Glaucoma)
● दृष्टिदोष (रिफ्रैक्टिव सर्जरी)
● डायबिटिक रेटिनोपैथी
● आँखों में चोट
● कंप्यूटर विज़न सिंड्रोम
आँखों की समस्या जैसे :-
नेत्र रोग विभाग
29 नवंबर
प्रदेश के प्रख्यात नेत्र चिकित्सक एवं उनकी टीम
डॉ. अंकुर सक्सेना
MBBS, MS (Cornea Specialist)
अरबिंदो नेत्रालय, रायपुर
अग्रवाल नर्सिंग होम
बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)
● नवजात एवं बच्चो की जाँच ROP Screening
● आँखों का राइनो
कंप्यूटर द्वारा आँखों की जांच एवं चश्मे का नंबर
● आँखों में सूखेपन के साथ जलन एवं खुजली होना
चश्मा एवं कॉन्टेक्ट लेंस
●आँखों में जलने /झुलसने या अम्ल /झार गिर जाना
2023 सुबह 10 बजे
रजिस्ट्रेशन हेतु संपर्क :
77730-86100 | 84618-11000 | 77708-68473

महासमुन्द :वीडियो भाजपा का आरोप पिथौरा स्वास्थ केन्द्र में इलाज के अभाव के साथ साथ कर्मचारियों पर भी गंभीर आरोप सौपा ज्ञापन ।

महासमुन्द : भाजपा का आरोप पिथौरा स्वास्थ केन्द्र में इलाज के अभाव के साथ साथ कर्मचारियों पर भी गंभीर आरोप सौपा ज्ञापन ।स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा मे व्याप्त समस्याओ के निराकरण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पिथौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा का घेराव किया और कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौपा ।

 

भाजपा की मांग है कि एक्स-रे मशीन होने के बाद भी टेक्निशियन के नहीं होने के कारण मरीजों का एक्स-रे नहीं हो पाता जिसके कारण मरीजों का निजी एक्स-रे केन्द्रों में भेजा जाता है जहां पर मरीजों को अधिक राशि भुगतान कर एक्स-रे कराना पड़ता है , आपरेशन के लिये मरीजों से राशि की मांग की जाती है, हमेशा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के परिसर में निजी अस्पतालों के एम्बुलेंस वाहन खड़े रहते है, जो मरीजों को गुमराह करके निजी अस्पतालों में इलाज के लिये ले जाते है,‌ चिकित्सकों का अभाव है।

 

चिकित्सक हमेशा काम पर उपस्थित नहीं रहते हैं , मरीजों से चिकित्सकों तथा कर्मचारियों के द्वारा दुर्व्यवहार किया जाता है तथा FIR की धमकी दी जाती है , पैथालॉजी में खून जांच की समुचित सुविधा नहीं है। भाजपा नेता सम्पत अग्रवाल एवं शंकर अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि अभी 15 दिवस का समय दिया गया है और उसके बाद भी व्यवस्था नही सुधरी तो उग्र आंदोलन किया जायेगा। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी पी कुदेशिया ने तमाम अव्यवस्थाओं को आचार संहिता समाप्त होने की 15 दिवस के भीतर दुरुस्त करने और शिकायतों पर जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है

 

बसना :भाजपा की बैठक में विधानसभा चुनाव 2023 की कार्यों की हुई समीक्षा आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भी चर्चा ।

बसना :भाजपा की बैठक में विधानसभा चुनाव 2023 की कार्यों की हुई समीक्षा आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भी चर्चा ।

बसना। भाजपा बसना विधानसभा समन्वयक समिति की बैठक बसना नगर स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित की गई।बैठक में विधानसभा चुनाव 2023 की समीक्षा की गई।
भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की आभार व्यक्त किया तथा बैठक में उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनता जनार्दन के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने जा रहे हैं।

 

और आगामी कुछ महीने में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं को और जोर शोर से जमीन स्तर से काम करने की आवश्कता है।
साथ ही उन्होंने युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा को संगठन की रीड की हड्डी बताते हुए युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा बसना विधानसभा को संगठानात्मक संरचना में सकारात्मक सोच के साथ मजबूती से कार्य करने तथा साथ ही भाजपा को मजबूत करने के लिए एक दूसरे के साथ व जनता से संपर्क और संवाद लगातार करते रहने की बात कही।इस दौरान सभी प्रमुख पदाधिकारियों ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
उक्त बैठक में प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल,

 

विधानसभा संयोजक डॉ.एनके अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, महासमुंद जिला संगठन प्रभारी जगन्नाथ पाणीग्राही,वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमशंकर पटेल, बसना मण्डल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, पिथौरा मण्डल अध्यक्ष नरेश सिंघल, सांकरा मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, गढफुलझर मण्डल अध्यक्ष माधव साव, पिरदा मण्डल अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित

 

अग्रवाल,महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल, अखिलेश भोई, वृन्दावती सोमनाथ पाण्डे,रामचंद्र अग्रवाल, मथामणी बढ़ाई, पार्षद शीत गुप्ता, जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा, नवीन साव,विक्की सलुजा,उत्तर पटेल,सोनू छाबड़ा,उपेन्द्र साव, संतलाल नायक, वीरेंद्र प्रधान, चमरा स्वर्णकार, कमलध्वज पटेल, बसंत पटेल, महेन्द्र प्रधान, भोजकुमार साव, किरण पटेल, संतोष मांझी, ब्रजेन्द्र प्रधान, सतीश प्रधान, प्रमोद प्रधान, प्रहलाद बुड़ेक, मुकेश प्रधान, त्रिलोचन भोई, मंजीत कनेर,मंडल कार्यसमिति के सदस्य, शक्ति केंद्र प्रभारी, पालक, संयोजक, सहसंयोजक, मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बसना : गडफुलझर और बरपेलाडीह से पीपलखुंटा जाने वाले मार्ग में बसना पुलिस की रेड कार्यवाही ।

बसना : गडफुलझर और बरपेलाडीह से पीपलखुंटा जाने वाले मार्ग में बसना पुलिस की रेड कार्यवाही ।थाना बसना में प्रधान आरक्षक ने दिनांक 25/11/2023 को हमराह स्टाफ आरक्षक 685, 524 के साथ स्वंय के मोटर सायकल से पेट्रोलिंग व जुर्म जरायम पतासाजी पर देहात रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम गढफुलझर में राकेश भोई नामक व्यक्ति द्वारा अपने घर के सामने गली में आम लोगो को अवैध रूप से शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह रंजन सागर एवं मलय पात्रो को साथ में लेकर मुखबीर के बताये स्थान पर रेड की कार्यवाही किया जहां शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये शराब पीने का साधन उपलब्ध कराते एक व्यक्ति को पकडे जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम राकेश भोई पिता शौकीलाल भोई उम्र 36 साल साकिन गढफुलर, थाना बसना, जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी होना बताया

 

एवं लोगों को शराब पीने पीलाने का साधन उपलब्ध कराना स्वीकार किया जिसे धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया जो साधन उपलब्ध कराने के संबंध में कोई कागजात नहीं होना बताये कि गवाहों के समक्ष 02 पौवा देशी प्लेन शराब का खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है को जप्त कर सीलबंद किया गया कि आरोपी राकेश भोई का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से दिनांक 25/11/2023 के 17-30 बजे गिरफ्तार किया गया मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। वापस स्टेशन आकर आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।

मैं थाना बसना में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हूं कि आज दिनांक 25/11/2023 को हमराह स्टाफ आरक्षक 411 म0आर0 48 के साथ स्वंय के मोटर सायकल से पेट्रोलिंग व जुर्म जरायम पतासाजी पर देहात रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम बरपेलाडीह से पीपलखुंटा जाने के रोड किनारे में लोचन प्रसाद पाण्डव नामक व्यक्ति द्वारा आम लोगो को अवैध रूप से शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह हबीब खान एवं खेमराज महंती को साथ में लेकर मुखबीर के बताये स्थान पर रेड की कार्यवाही किया जहां

 

शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये शराब पीने का साधन उपलब्ध कराते एक व्यक्ति को पकडे जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम लोचन प्रसाद पाण्डव पिता भुरू पाण्डव उम्र 33 साल साकिन पीपलखुंटा, थाना बसना, जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी होना बताया एवं लोगों को शराब पीने पीलाने का साधन उपलब्ध कराना स्वीकार किया जिसे धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया जो साधन उपलब्ध कराने के संबंध में कोई कागजात नहीं होना बताये कि गवाहों के समक्ष 02 पौवा देशी प्लेन शराब का खाली शीशी एवं 02 नग

 

डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है को जप्त कर सीलबंद किया गया कि आरोपी लोचन प्रसाद पाण्डव का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से दिनांक 25/11/2023 के 17-30 बजे गिरफ्तार किया गया मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। वापस स्टेशन आकर आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।

 

महासमुन्द : सरायपाली थाना अंतर्गत देवलभांठा में श्री साईं राइस मिल से चावल ढेरी में से करीबन 35 बोरी उसना चावल की चोरी ।

महासमुन्द : सरायपाली थाना अंतर्गत देवलभांठा में श्री साईं राइस मिल से चावल ढेरी में से करीबन 35 बोरी उसना चावल की चोरी ।देवेंद्र ने बताया की ग्राम गिधापाली थाना बसना में रहता हूं। ग्राम देवलभांठा में श्री साईं राइस मिल संचालित करता हूं कि दिनांक 24-25.11.23 को दरम्यानी रात को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा राइस मिल के अंदर प्रवेश कर चोरी करने के संबंध में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रहा हूं ।

प्रति श्रीमान थाना प्रभारी थाना सरायपाली जिला महासमुन्द (छ.ग.) विषय- श्री साईं राईस मिल देवलभांठा में चावल चोरी होने की सूचना बाबत। महोदय निवेदन है कि मैं देवेंद्र पटेल पिता दिलीप पटेल ग्राम गिधापाली भूकेल बसना का निवासी हूं । मेरे द्वारा श्री साईं राईस मील देवलभांठा को संचालित किया जाता है। दिनांक 24/11/2023 को शाम 6 बजे के आस पास मील में ताला बंद करके वापस गांव गिधापाली आ गए थे जब दिनांक 25/11/2023 को सुबह 6 बजे मील का ताला

खोलकर अंदर गया और देखा मील के अंदर थप्पी किए गए चावल ढेरी में से करीबन 35 बोरी उसना चावल जो की 50 किलोग्राम की बोरी था प्रति किलो 30 रूपये के हिसाब से कीमत 52500 रू. को कोई अज्ञात चोर मील में ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर उक्त चावल को चोरी कर ले गया है मामले में सरायपाली पुलिस ने 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी है ।

बसना : कल 27 नवम्बर को रायपुर के सुप्रसिद्ध सर्जन बसना के अग्रवाल नर्सिंगहोम होम में

बसना : कल 27 नवम्बर को रायपुर के सुप्रसिद्ध सर्जन बसना के अग्रवाल नर्सिंगहोम होम में डॉ. यतीन्द्र देवांगन
MS, MCh (Plastic Surgery)
प्लास्टिक सर्जन
रायपुर के सुप्रसिद्ध सर्जन
उपलब्ध उपचार
• चेहरे की चोट, जबड़े का फ्रेक्चर एवं घाव की सर्जरी
जन्मजात विकार ( कटे होंठ, तालु, जुड़ी हुई उँगलियाँ)
की सर्जरी
• चेहरे की विकृति का इलाज
• डायबिटीज के घाव की सर्जरी
• कान या नाक के छेद को कम या बंद करना
• मोटापे या पुरुषों के बड़े स्तनों को लिपोसक्शन सर्जरी
द्वारा छोटा करना
• कम या अधिक विकसित स्तनों की सर्जरी
• फैट फिलिंग (चेहरे या अन्य अंगों की कमी वाली
जगह पर चर्बी डालना)

सफ़ेद दाग का उपचार, डिंपल बनाना
• हेयर ट्रांसप्लांट एवं पीआरपी थेरेपी
• चोट से कटे अंगों, निकली चमड़ी या माँस को फिर से
• लगाना (स्किन ग्राफ्टिंग)
• पलकों की कॉस्मेटिक सर्जरी
AV फिस्टुला ऑपरेशन, डायलिसिस एवं
पुराने किडनी रोगों वाले मरीजों के लिए
मात्र ₹25,000
इच्छुक मरीज रजिस्ट्रेशन रविवार, 26 नवम्बर को कराएं
राशन कार्ड/आयुष्मान कार्ड द्वारा इलाज की सुविधा
सुबह 11 बजे से
अग्रवाल नर्सिंग होम
बसना, जिला- महासमुंद (छ.ग.) संपर्क : 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

महासमुन्द : संविधान दिवस के अवसर पर हुए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन ।संविधान के उद्देषिका का किया गया वाचन’’ अधिकारी-कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलायी गयी।

महासमुन्द : संविधान दिवस के अवसर पर हुए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन ।संविधान के उद्देषिका का किया गया वाचन’’ अधिकारी-कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलायी गयी।
निःषुल्क विधिक सहायता एवं सलाह के बारे में दी गई जानकारी
छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देषानुसार एवं प्लान आफ एक्शन के तहत विषेष दिवस पर किए जाने वाले षिविर एवं कार्यक्रम के तहत आज ’’संविधान दिवस’’ 26 नवंबर 2023 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महासमुंद के तत्वधान में विधिक जागरूकता पर अधारित षिविरों का आयोजन किया गया। इसी परिपेक्ष्य में आज संविधान दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के सचिव श्री दामोदर प्रसाद चन्द्रा तथा सिविल न्यायाधीष महासमुंद श्री राहुल शराफ द्वारा कस्तुरबा गांधी अवासीय विद्यालय में नालसा द्वारा संचालित योजनाओं तथा विधिक जागरूकता पर अधारित विषयों पर सामूहिक चर्चा की तथा छात्राओं के उत्सुक विचारों पर प्रष्न जवाब माध्यम से सरल व सहजता पूर्ण भाषाओं के माध्यम से विधिक जागरूकता पर अधारित षिविर का आयोजन किया गया।

सचिव श्री दामोदर प्रसाद चन्द्रा द्वारा अपने उद्बोधन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यो एवं उनके द्वारा दी जाने वाली विधिक सहायता अथवा सलाह के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 39 ए में सभी के लिए न्याय सुनिष्चित किया गया है और गरीबों तथा समाज के कमजोर वर्गो के लिए निःषुल्क कानूनी सहायता की व्यवस्था की गई है। संविधान के अनुच्छेद 14 और 22 (1) के तहत राज्य का यह उत्तदायित्व है कि वह सबके लिए समान अवसर सुनिष्चित करे, समानता के आधार पर समाज के कमजोर वर्गो को सक्षम विधिक सेवाए प्रदान करने के लिए एक तंत्र की स्थापना करने के लिए वर्ष 1987 में विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियत पास किया गया। इसी के तहत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) का गठन किया गया है, जो कानूनी सहायता कार्यक्रम लागू करने और उसका मूल्यांकन एवं उनके सतत निगरानी का कार्य कर लोगों को कानूनी सहायता एवं सलाह उपलब्ध कराती है। इसी प्रकार प्रत्येक राज्य में एक राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जिसके अंतर्गत उस राज्य के पूरे सभी जिलों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा तहसील क्षेत्रों में तालुका विधिक सेवा समिति का गठन किया गया है। इसका कार्य नालसा की नीतियों और निर्देषो को कार्य रूप देना और लोंगो को निःषुल्क कानूनी सेवाए प्रदान कराना होता है।

इसी प्रकार द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीष माननीय श्री अनिल कुमार पाण्डेय द्वारा नवकिरण एकेडमी महासमुंद, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीष श्रीमती योगिता विनय वासनिक एवं प्रषिषु सिविल न्यायाधीष सुश्री खुषबु जैन द्वारा शासकीय नर्सिग कॉलेज महासमुंद, ग्राम सुखरीडबरी में अविनाष टोप्पों, प्री मैट्रिक आदिवासी छात्रावास सरायपाली में अपर सत्र श्रीमती शोभना कोष्ठा, सोना सिल्ली पिथौरा के आंगनबाड़ी भवन में सिविल न्यायाधीष श्री गिरिवर सिंह राजपूत, होलीफेथ स्कूल में सचिव श्री दामोदर प्रसाद चन्द्रा तथा महाप्रभुवल्लाभार्च स्नातकोत्तर महाविद्यालय मचेवा में एनएसएस के छात्र-छात्राओं के साथ सिविल न्यायाधीष सुश्री योगिता जांगड़े तथा प्रषिषु सिविल न्यायाधीष सुश्री खुषबु जैन द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को भारत के संविधान तथा उनके महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके अलावा जिला न्यायालय परिसर महासमुंद में भी न्यायालयीन अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा संविधान के उद्देषिका का सामुहिक वाचन किया गया। समाचार

जिले के अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का किया पाठन 26 नवम्बर 2023// संविधान दिवस 26 नवम्बर के अवसर पर आज जिले के विभिन्न कार्यलयों में भारत की संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) का पाठन किया गया। अधिकारी-कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलायी गयी।
संविधान में प्रदत्त अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए कहा कि भारतीय संविधान में सामाजिक, आर्थिक न्याय, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म एवं समता आदि के अधिकार प्रदान किए गए हैं। हमें राष्ट्र की एकता एवं अखंडता सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध रहना चाहिए। इस अवसर पर कृषि,नगरीय निकाय, आश्रम, छात्रावास के अधिकारी-कर्मचारी व विद्यार्थी मौजूद रहे।