रायगढ़ : मॉडिफाई साइलेंसर लगाने वालों का कोर्ट कर रही तगड़ा चालान, 4 बुलेट चालकों को ₹33,000 का अर्थदंड…..

रायगढ़ : मॉडिफाई साइलेंसर लगाने वालों का कोर्ट कर रही तगड़ा चालान, 4 बुलेट चालकों को ₹33,000 का अर्थदंड…..
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Raigarh District Sadanand Kumar IPS Thana Yatayat Raigarh
रायगढ़ । युवाओं को बुलेट पर मॉडिफाई साइलेंसर लगाना अब बेहद भारी पड़ेगा । माननीय न्यायालय मॉडिफाई साइलेंसर लगाने वालों पर बेहद सख्त है । मॉडिफाई साइलेंसर पर कार्रवाई कर ट्रैफिक पुलिस द्वारा कोर्ट पेश किये जा रहे इस्तगासा प्रतिवेदन पर माननीय न्यायाधीश द्वारा वाहन चालक का ₹7,000 से लेकर ₹12,000 तक का अर्थदंड किया जा रहा है । विदित हो कि ध्वनि प्रदूषण को लेकर माननीय न्यायालय द्वारा कलेक्टर व पुलिस अधीक्षकों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

माननीय न्यायालय के दिशा निर्देशों के अनुक्रम में एसएसपी सदानंद कुमार द्वारा सभी थाना, चौकी प्रभारियों को मॉडिफाई साइलेंसर और बिना अनुमति प्राप्त ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर कार्रवाई के निर्देश दिये गये है । निर्देशों के पालन एवं यातायात प्रवर्तन कार्यवाही के क्रम में ट्रैफिक थाना प्रभारी रोहित कुमार बंजारे के नेतृत्व में यातायात अमला प्रतिदिन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रह है । यातायात पुलिस मॉडिफाई साइलेंसर प्रयोग करने वाले चालकों के विरूद्ध यातायात नियों के तहत कार्रवाई कर उनके बाइक से साइलेंसर निकलवाए जा रहे हैं और उन्हें कंपनी द्वारा दिए गए ओरिजिनल साइलेंसर लगाने की हिदायत दी जा रही है ।

इसी क्रम में कल दिनांक 16.10.2023 को बुलेट वाहन में मॉडिफाई साइलेंसर का उपयोग कर चालाने वाले 04 बुलेट वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस द्वारा प्रकरण तैयार कर इस्तगाशा माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया । जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा क्रमशः त्रिलोचन सिदार Cg13AC-0933 ₹8000 , विजय रात्रे CG13Z-3731 ₹12000, मयंक सड़ंगी CG13Y- 5638 ₹ 7000, मोहित अम्बुवानी CG13AW-1731 ₹6000 अर्थदंड से दंडित किया गया । साथ ही उक्त सभी वाहनों में लगे हुए मॉडिफाई साइलेंसर को जप्त कर ओरिजिनल साइलेंसर लगाने उपरांत थाना यातायात से छोड़ा गया। इस प्रकार कुल 04 मॉडिफाई साइलेंसर का उपयोग करने वाले बुलेट वाहन चालकों माननीय न्यायालय द्वारा 33000/- ₹ अर्थदंड से दंडित किया गया । आज भी बुलेट वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है जिन्हें कल माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा ।

विदित हो कि मॉडिफाई साइलेंसर को लेकर गत दिनों एसडीएम रायगढ़ श्री गगन शर्मा के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा मॉडिफाई साइलेंसर बेचने वाले स्थानीय दुकान पर भी रेड कार्यवाही की गई थी । प्रशासन व पुलिस ध्वनि प्रदूषण को लेकर काफी गंभीर है । मॉडिफाई साइलेंसर के विरूद्ध पुलिस की यह कार्यवाही निरंतर आगे भी जारी रहेगी । बता दें कि यातायात नियमों के अनुसार सबसे महत्वपूर्ण ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करना है मॉडिफाई साइलेंसर के विरूद्ध पुलिस द्वारा की इस कार्यवाही को आमजान भी सही बता रहे हैं ।

रायगढ़ : घरघोडा पुलिस और फ्लाईंग स्क्वॉड की जांच रडार में आये कैम्पर वाहन से नगद 6.43 लाख रूपये बरामद…. संदिग्ध रकम की जप्ती कार्रवाई कर घरघोड़ा पुलिस दी इलेक्शन सेल को सूचना…..

रायगढ़ : घरघोडा पुलिस और फ्लाईंग स्क्वॉड की जांच रडार में आये कैम्पर वाहन से नगद 6.43 लाख रूपये बरामद…. संदिग्ध रकम की जप्ती कार्रवाई कर घरघोड़ा पुलिस दी इलेक्शन सेल को सूचना…..
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Raigarh District Sadanand Kumar IPS Thana Gharghoda Raigarh
रायगढ़ । चुनाव से पहले रायगढ़ पुलिस एक्शन मोड़ पर नजर आ रही है । कल जिला मुख्यालय के दो अलग-अलग स्थानों से 4 वाहनों से मिले नकद रकम जप्त कर पुलिस ने कार्रवाई की, आज घरघोड़ा क्षेत्र में घरघोडा पुलिस और फ्लाईंग स्क्वॉड की जांच कार्रवाई में एक कैम्पर (पीकअप) वाहन से 6 लाख 43 हजार 800 रूपये बरामद हुआ है । रविवार की रात एसएसपी सदानंद कुमार ने सभी थाना प्रभारियों की वर्चुअल मीटिंग लेकर की जा रही कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त कर बैठक में फ्लाईंग स्क्वॉड (FST) के साथ अपने-अपने इलाकों में अलर्ट रहकर कार्रवाई का निर्देश दिया गया था जिसके बाद से जिले में सिलसिलेवार कार्रवाई देखी जा रही है ।

आज दिनांक 17.10.2023 को धरमजयगढ़ विधानसभा के घरघोडा क्षेत्र में फ्लाईंग स्क्वॉड-2 व थाना घरघोडा की संयुक्त टीम द्वारा जांच कार्यवाही दौरान घरघोडा बंगाली ढाबा चौक के पास एक पीकप(कैम्पर) क्रमांक सीजी 14 डी 0591 को रोककर चेक किया गया । कैम्पर में सवार दामोदर यादव पिता चन्द्रोराम यादव उम्र 36 साल निवासी लिप्ती थाना कापू जिला रायगढ़ के पास रखे बैग को चेक करने पर बैग में 6 लाख 43 हजार 800 रूपये बरामद हुआ । पूछताछ में कैश के संबंध में दामोदर यादव कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए और ना ही कोई वैध कागजात प्रस्तुत किया गया । घरघोड़ा पुलिस द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन के दृष्टिगत बरामद हुये नकदी 6,43,800 रूपये की विधिवत जप्ती कार्यवाही कर चुनाव सेल, पुलिस कार्यालय को कार्यवाही की सूचना दिया गया । थाना घरघोडा में एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा, नायाब तहसीलदार सहोदर राम साय एवं थाना प्रभारी घरघोडा निरीक्षक शरद चन्द्रा द्वारा कार्रवाई की जानकारी मीडिया काे दी गई ।

बसना : पिरदा में भाजपा चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ

बसना : पिरदा में भाजपा चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ भाजपा बसना विधानसभा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ मंगलवार को भाजपा मण्डल पिरदा के बरेकेल रोड़ में स्थित भवन में फीता काटकर पूजा अर्चना कर किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधानसभा प्रभारी अजय सिंग, विधानसभा प्रभारी अमरजीत सिंह छाबड़ा, विधानसभा समन्वयक डॉ.एनके अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष अखिलेश भोई,मण्डल पिरदा अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, उपाध्यक्ष रमेश प्रधान,खीरसाय पटेल, इंदल साव उपस्थित रहे।
भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं व क्षेत्र वासियों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि

भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जिताना है। उन्होंने कहा जब से केंद्र में मोदीजी की सरकार बनी है तब से पूरे देश को अनेकों कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। ठीक वैसे ही प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर जबरदस्त परिवर्तन लाना है। डबल इंजन की सरकार होती है तो विकास के नए आयाम स्थापित होते हैं। प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व ने जो मुझ पर विश्वास किया है मैं उस विश्वास पर खरा उतरूंगा।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष अलेख प्रधान, मण्डल महामंत्री राजकुमार पटेल,इंदल बरिहा, जिला कार्यसमिति सदस्य जगदीश प्रधान, मीडिया प्रभारी हरीकेश भोई, मण्डल मंत्री अभिमन्यु प्रधान, महिला मोर्चा अध्यक्ष बसंती प्रधान, किसान मोर्चा अध्यक्ष नीलमणि बारीक, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष तोष कुमार पटेल, अजा मोर्चा अध्यक्ष आमोष दीप, अजजा मोर्चा अध्यक्ष हेमकुमार सिदार, व्यवसाय प्रकोष्ठ संयोजक जयभगवान अग्रवाल व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक सुरेश नायक, स्वच्छता प्रकोष्ठ संयोजक रुपानंद नायक,मोर्चा पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक,शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महासमुन्द : ब्यूटी इंडस्ट्रीज को नया आयाम देने फेडरेशन ऑफ प्रोफेशनल ब्यूटीशियन छत्तीसगढ़ द्वारा ब्यूटी पार्लर संचालिकाओं को दिए गए हाइड्रा फेशियल, हेयर एंड स्किन ट्रीटमेंट के बेस्ट टिप्स

महासमुन्द : ब्यूटी इंडस्ट्रीज को नया आयाम देने फेडरेशन ऑफ प्रोफेशनल ब्यूटीशियन छत्तीसगढ़ द्वारा ब्यूटी पार्लर संचालिकाओं को दिए गए हाइड्रा फेशियल, हेयर एंड स्किन ट्रीटमेंट के बेस्ट टिप्स “फेडरेशन ऑफ़ प्रोफेशनल ब्यूटीशियन छत्तीसगढ़ एंड छत्तीसगढ़ स्टेट ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन द्वारा महासमुंद में हेयर एंड स्किन ट्रीटमेंट एवं ब्यूटी केयर सेमिनार का किया गया सफल आयोजन”ब्यूटी इंडस्ट्रीज को नया आयाम देने फेडरेशन ऑफ प्रोफेशनल ब्यूटीशियन छत्तीसगढ़ द्वारा ब्यूटी पार्लर संचालिकाओं को दिए गए हाइड्रा फेशियल, हेयर एंड स्किन ट्रीटमेंट के बेस्ट टिप्स

महासमुंद/ छत्तीसगढ़ में ब्यूटी इंडस्ट्रीज को नया आयाम देने तथा ब्यूटी पार्लर के क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं एवं युवतियों को एक सशक्त प्लेटफॉर्म प्रदान करने की दृष्टिकोण से “फेडरेशन ऑफ प्रोफेशनल ब्यूटीशियन छत्तीसगढ़ एण्ड छत्तीसगढ़ स्टेट ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन द्वारा “तेजस्विनी” नारी शक्ति संगठन के सहयोग से दिनाँक 16 अक्टूबर 2023 को हॉटल मधुलिका महासमुंद में हेयर एंड स्किन ट्रीटमेंट एवं ब्यूटी केयर सेमिनार का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया ।
फेडरेशन ऑफ प्रोफेशनल ब्यूटीशियन

छत्तीसगढ़ एंड छत्तीसगढ़ स्टेट ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित एक दिवसीय हेयर एंड स्किन ट्रीटमेंट एवं ब्यूटी केयर सेमिनार में स्किन एक्सपर्ट वीरेन्द्र पटेल तथा हेयर एक्सपर्ट आदर्श गुप्ता द्वारा ब्यूटी पार्लर संचालनकर्ताओं सहित ब्यूटी इंडस्ट्रीज,फ़ैशन वर्ल्ड से जुड़ी हुई महिलाओं एवं युवतियों को हाइड्रा फेशियल, हेयर एंड स्किन ट्रीटमेंट के बेस्ट टिप्स दिए गए ।

 

इस अवसर पर विभिन्न स्थानों से आई हुई मेकअप आर्टिस्ट एवं ब्यूटी पार्लर संचालिकाओं ने अपने टेलेंट और हुनर का सेमिनार में उत्तम प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में ऑर्गनाइजिंग टीम की संयोजिका सुशीला ठाकुर, संयोजिका पूजा साईंरानी, संयोजिका सविता सेन, सह संयोजिका भावना ठाकुर द्वारा वीआईपी गेस्ट साधना सिंह नैनी, मेघा सेन, स्किन एक्सपर्ट वीरेंद्र पटेल, हेयर एक्सपर्ट आदर्श गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ ब्यूटीशियन को बुके भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में फेडरेशन ऑफ प्रोफेशनल ब्यूटीशियन छत्तीसगढ़ एंड छत्तीसगढ़ स्टेट ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन की सदस्याएं – संगीता सेन, वैष्णवी सेन, किरण सेन, अनिता नासरे, दीक्षा जोशी, गौरी मानिकपुरी, माया वर्मा, अनिता विश्वकर्मा, सुमन मोहंती, रिंकू सोनवानी, मोनिका सोनवानी, पूनम ध्रुवंशी, दीपिका साहू, मानसी विश्वकर्मा, गीता छत्तर, राखी चौहान सहित अन्य सदस्यों ने अपना सक्रिय योगदान दिया। महासमुंद में एक दिवसीय मास्टर मेकअप क्लास एवं ब्यूटी एजुकेशन सेमिनार का सफल आयोजन “फेडरेशन ऑफ प्रोफेशनल ब्यूटीशियन छत्तीसगढ़” की महासमुंद जिला पर्यवेक्षक पूजा साईंरानी, रायपुर जिला पर्यवेक्षक सुशीला ठाकुर,

महासमुंद जिला संयोजिका सविता सेन, जिला सदस्य भावना ठाकुर, वरिष्ठ ब्यूटीशियन साधना ठाकुर नैनी, मेघा सेन के द्वारा “तेजस्विनी” नारी शक्ति संगठन के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में महासमुंद जिला सहित अन्य जिले और शहरों से बड़ी संख्या में आई हुई ब्यूटी पार्लर के क्षेत्र से जुड़ी हुई महिलाएं, युवा छात्राएं एवं मेकअप आर्टिस्ट उपस्थित थी ।

उल्लेखनीय हैं कि प्रदेश में “फेडरेशन ऑफ प्रोफेशनल ब्यूटीशियन छत्तीसगढ़ एंड छत्तीसगढ़ स्टेट ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन तथा “तेजस्विनी” नारी शक्ति संगठन द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्ट्रॉन्ग पर्सनल आइडेंटिटी, आत्मनिर्भरता,रोज़गार, आर्थिक स्वावलंबन, पात्र हितग्राही को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ , पात्र हितग्राही को विभिन्न बैंकिंग योजनाओं का लाभ, लीगल एडवाइज़ , ब्यूटी एजुकेशन, एडवांस मॉर्डनाइज ट्रेनिंग सहित एक सशक्त प्लेटफॉर्म प्रदान करने की दृष्टिकोण से सतत रूप से कार्य किया जा रहा हैं। छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिले में “फेडरेशन ऑफ प्रोफेशनल ब्यूटीशियन छत्तीसगढ़ एन्ड छत्तीसगढ़ स्टेट ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन” का गठन चरणबद्ध रूप से किया जा रहा हैं। जिसमें ब्यूटी पार्लर,ब्यूटी सैलून, स्पा पार्लर,ब्यूटी इंडस्ट्रीज़,फ़ैशन वर्ल्ड , फ़ैशन बुटिक्स,फ़ैशन डिज़ाइनर,ज्वेलरी डिज़ाइनिंग,मॉडलिंग,म्यूज़िक वर्ल्ड आदि क्षेत्रों से जुड़ी हुई समर्थ एवं सशक्त महिलाएं ,यंग टैलेंटेड युवतियों को सदस्यता अभियान संचालित करके मैंबर्स के रुप सम्मिलित किया जा रहा हैं । प्रदेश के विभिन्न स्थानों में शीघ्र ही यंग ब्यूटी टेलेंट तथा स्थानीय प्रतिभाओं को प्रमोट करने के लिये , उन्हें एक मजबूत प्लेटफॉर्म प्रदान करने के लिये ब्यूटी कॉन्टेस्ट,फ़ैशन शो,डान्स,म्यूज़िकल शो,छत्तीसगढ़ राज्य की गौरवशाली बहुरंगीय कला, संस्कृति तथा हमारे देश के अन्य राज्यों की गौरवशाली कला, संस्कृति पर आधारित मल्टी कलरफ़ुल प्रोग्राम आयोजित की जावेगी ।

बसना : बीजेपी कर्यालय पर आचार संहिता के उल्लंघन करते पाए जाने पर कार्यालय बंद करवा दिया गया है वही आज गढफुलझर मंडल में चुनाव कार्यलय खोला गया है ।

बसना : बीजेपी कर्यालय पर आचार संहिता के उल्लंघन करते पाए जाने पर कार्यालय बंद करवा दिया गया है वही आज गढफुलझर मंडल में चुनाव कार्यलय खोला गया है ।

कल बसना विधानसभा अंतर्गत बसना में बीजेपी का चुनाव कार्यलय उद्घटान बड़े जोर सोर से खोला गया था लेकिन आचार संहिता के कुछ नियमो का पालन नही करने पर बीजेपी चुनाव कार्यलय को बंद कराने की खबर है ।

 

छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद से प्रदेश में अचार संहिता प्रभावशील है आचार संहिता के संबंध में चुनाव आयोग ने दिशा निर्देश भी जारी किया है साथ ही निर्देश में अचार संहिता के उल्लंघन पर कार्यवाही की भी बात कही गई है ।

जानकारी के अनुसार कल प्रशासन ने आचार संहिता का उल्लंघन कर बसना में खोले गए बीजेपी कर्यालय को बंद करवा दिया बता दें कि यह कार्यालय मतदान केंद्र से 200 मीटर के दायरे में आ रहा था जिसके कारण बंद करवा दिया गया है ।

गढफुलझर भाजपा के चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ

बसना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल ने बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं उपस्थिति में मण्डल गढफुलझर में मंगलवार को चुनाव कार्यालय का विधि विधान से पूजाअर्चना कर शुभारंभ किया। साथ ही श्री जगन्नाथ महाप्रभु, मां भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल्यचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी डॉ सम्पत अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा हम सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के पक्ष में कार्य करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार अभियान में तेजी लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में बसना विधानसभा पिछले 70 सालों से पिछड़ा हुआ है। उनकी कोशिश होगी कि चुनाव जीतने के बाद केंद्र सरकार और प्रदेश में बनने वाली भाजपा सरकार की योजनाओं का भरपूर फायदा विधानसभा के लोगों को मिल सकें। इस अवसर पर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में घर घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला प्रभारी एवं झारखंड विधायक मनीष जायसवाल, विधानसभा प्रभारी अजय सिंग, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कौशल शर्मा (बिहार), विधानसभा प्रभारी अमरजीत सिंह छाबड़ा, विधानसभा समन्वयक डॉ एनके अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल,मण्डल गढफुलझर अध्यक्ष माधव साव, मण्डल पिरदा अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन गढ़फुलझर मंडल के प्रवक्ता व जिला मीडिया प्रभारी नवीन कुमार साव ने किया।

इस मौके पर जिला प्रभारी एवं झारखंड विधायक मनीष जायसवाल, विधानसभा प्रभारी अजय सिंग, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कौशल शर्मा (बिहार), विधानसभा प्रभारी अमरजीत सिंह छाबड़ा, विधानसभा समन्वयक डॉ.एनके अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल,अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष अखिलेश भोई,मण्डल गढफुलझर अध्यक्ष माधव साव,गढफुलझर सरपंच सुशीला मलिक, मण्डल प्रभारी व पार्षद किशन अग्रवाल, महिला मंडल प्रभारी सृष्टि अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, किसान मोर्चा अध्यक्ष तेजन पटेल, जिला मीडिया प्रभारी आईटी सेल व प्रवक्ता नवीन साव,मोर्चा पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कांग्रेस सीईसी की बैठक में बाकी बचे हुए सभी 60 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग सकती है.

कांग्रेस सीईसी की बैठक में बाकी बचे हुए सभी 60 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग सकती है.Chhattisgarh Assembly Election: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस सीईसी (Congress Central Election Committee Meeting) की बैठक आज दिल्ली में होने वाली है. बैठक में कांग्रेस के बचे हुए 60 उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की दूसरी सूची (Congress Second Candidates List in Chhattisgarh) भी जारी हो सकती है. जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस की दूसरी सूची में भी कई विधायकों के टिकट खतरे में हैं. इसके साथ ही माना जा रहा कि कांग्रेस हारी हुई सीटों पर नए प्रत्याशियों को टिकट दे सकती है.

बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य व उप मुख्यमंत्री टीएस बाबा और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज शामिल होंगे. इस बैठक में कांग्रेस की दूसरी सूची के नामों पर अंतिम मुहर लगेगी. वहीं पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की दूसरी सूची 18 से 20 अक्टूबर के बीच जारी हो सकती है.

जो फार्म में हैं उनका टिकट तय: सिंहदेव: दिल्ली रवाना होने के पहले छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो भी फॉर्म में हैं उनका टिकट तय है. वर्तमान में 30 सीटों की घोषणा में आठ सीटें बदली हैं. बची 60 सीटों में भी कुछ परिवर्तन हो सकता है. सभी के कार्यों का लेखा-जोखा देखा जाएगा.

कांग्रेस की पहली सूची में थे 30 नाम
बता दें कि कांग्रेस की पहली सूची 15 अक्टूबर को जारी हुई थी. जिसमें 30 प्रत्याशियों के नाम थे. पहली सूची में कांग्रेस ने अपने सभी मंत्रियों को टिकट दिया है. इसके साथ ही कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज को भी मैदान में उतारा है. ऐसा माना जा रहा कि मंगलवार को कांग्रेस सीईसी की बैठक में बाकी बचे हुए सभी 60 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग सकती है.

छत्तीसगढ़ : प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है देर रात के बाद आउटर क्षेत्रों में गुलाबी ठंड शुरू हो गई है।

छत्तीसगढ़ : प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है देर रात के बाद आउटर क्षेत्रों में गुलाबी ठंड शुरू हो गई है।

छत्तीसगढ़ में आज मंगलवार को मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में दोपहर को तेज धूप से लोगों का हाल-बेहाल है। प्रदेश में कुछ दिनों तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है। इस महीने के आखरी सप्ताह से मौसम का मिजाज बदलने वाला है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 3 दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके साथ ही प्रदेश के अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 20 अक्टूबर से तापमान में मामूली गिरावट शुरू होगी। प्रदेश में आने वाले तीन दिनों में तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट शुरू होगी।

छत्तीसगढ़ में बीते दिनों सोमवार को तिल्दा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस कांकेर में दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज मंगलवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ : प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है देर रात के बाद आउटर क्षेत्रों में गुलाबी ठंड शुरू हो गई है।

छत्तीसगढ़ : प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है देर रात के बाद आउटर क्षेत्रों में गुलाबी ठंड शुरू हो गई है।

छत्तीसगढ़ में आज मंगलवार को मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में दोपहर को तेज धूप से लोगों का हाल-बेहाल है। प्रदेश में कुछ दिनों तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है। इस महीने के आखरी सप्ताह से मौसम का मिजाज बदलने वाला है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 3 दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके साथ ही प्रदेश के अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 20 अक्टूबर से तापमान में मामूली गिरावट शुरू होगी। प्रदेश में आने वाले तीन दिनों में तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट शुरू होगी।

छत्तीसगढ़ में बीते दिनों सोमवार को तिल्दा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस कांकेर में दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज मंगलवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बसना : 28 अक्टूबर को अग्रवाल नर्सिंगहोम में बच्चेदानी का  ऑपरेशन दूरबीन पद्धति  द्वारा भी 22 अक्टूबर तक पंजीयन करवाएं।

बसना : 28 अक्टूबर को अग्रवाल नर्सिंगहोम में बच्चेदानी का  ऑपरेशन दूरबीन पद्धति  द्वारा भी 22 अक्टूबर तक पंजीयन करवाएं।

 

महासमुन्द बसना में 28 अक्टूबर को अग्रवाल नर्सिंगहोम में बच्चेदानी का ओपन ऑपरेशन मात्र ₹25,000
बच्चेदानी का ऑपरेशन दूरबीन द्वारा
मात्र ₹35,000 , जिसके लिए 22 अक्टूबर तक पंजीयन करवाएं बता दें कि 28 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के बेहतरीन सर्जन्स की टीम मरीजो के इलाज के लिए बसना अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना में उपलब्ध रहेंगे

जिनमे संदीप दवे लेप्रोस्कोपिक सर्जन ,

डॉ. सिद्धार्थ तामस्कर जनरल एवं
लेप्रोस्कोपिक सर्जन

डॉ. जे. पी. बर्मन
जनरल एवं
लैप्रोस्कोपिक सर्जन

डॉ. भारती अग्रवाल
स्त्री एवं प्रसूति रोग
विशेषज्ञ की टीम इलाज करेंगे

 

*राशन कार्ड व आयुष्मान कार्ड*
*द्वारा होने वाले निःशुल्क इलाज*

अंडाशय गठान, ओवेरियन सिस्ट
पॉलिप, परफोरेशन दूरबीन द्वारा पेट की जांच स्तन की गठान कैंसर संबंधित ऑपरेशन जन आराग्य योज
प्रधानमंत्री सी. टी. स्कैन जांच पर 50% की छूट डॉ.

सर्जरी कैंप
दिनांक :
28 अक्टूबर 2023
सुबह 9 बजे से

इच्छुक मरीज सोनोग्राफी या सी. टी. स्कैन रिपोर्ट के साथ 22 अक्टूबर तक पंजीयन करवाएं।
अग्रवाल नर्सिंग होम ० बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)
84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना में 21 तारिक को 3 विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे , पेट, लिवर, पैंक्रियास एवं आंत रोग छाती, श्वास एवं टी बी रोग विभाग नई पुरानी खांसी के साथ नवजात शिशु एवं बच्चों के पेट रोगों के लिए जाने समय और डिटीएल ।

अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना में 21 तारिक को 3 विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे , पेट, लिवर, पैंक्रियास एवं आंत रोग छाती, श्वास एवं टी बी रोग विभाग नई पुरानी खांसी के साथ नवजात शिशु एवं बच्चों के पेट रोगों के लिए जाने समय और डिटीएल ।

 

महासमुन्द बसना के AGRAWAL
NURSING HOME
MULTISPECIALITY HOSPITAL में 21 अकटुबर को 3 अलग अलग विशेषज्ञ डॉक्टर इलाज के लिए उपलब्ध रहेंगे जाने समय सारणी और पूरी जानकारी

 

नवजात शिशु एवं बच्चों के पेट रोगों
का उपचार में नवजात शिशु
एवं बच्चों के
पेट रोगों
का उपचार
डॉ. रिमझिम श्रीवास्तव
MBBS, MD
Pediatric Gastroenterologist
Trained at PGI Chandigarh
शिशु पेट एवं लिवर रोग विशेषज्ञ
21 अक्टूबर 2023 10:00AM

 

एवं प्रतिदिन उपलब्ध
डॉ. अमित अग्रवाल
शिशु रोग विशेषज्ञ
उपलब्ध उपचार
• मल / उल्टी में रक्त
• दीर्घ कालीन पेट का दर्द / दस्त
• सिलिएक रोग
• कब्जियत, पेट की सूजन
• पीलिया एवं लिवर रोग
• पेंक्रियास संबंधित रोग
• दूध या खाद्य सामग्री से एलर्जी
• बच्चों में कुपोषण और खाने संबंधित विकार
• बच्चों में ऊंचाई और वजन में वृद्धि नहीं होना
• मोटापे की समस्या
राशन कार्ड/आयुष्मान कार्ड द्वारा इलाज की सुविधा
अग्रवाल नर्सिंग होम
बसना, जिला- महासमुंद (छ.ग.) संपर्क : 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

 

पेट, लिवर, पैंक्रियास एवं
आंत रोग जैसे इलाज सुबह 11 बजे से दोप. 1 बजे तक प्रदेश के प्रख्यात पेट, लिवर, पैंक्रियास विशेषज्ञ
डॉ. अनुपम महापात्रा
पेट एवं आंत रोग विशेषज्ञ मरीजो का इलाज करेंगे

 

पीलिया

पेट दर्द
• अपचन
• उलटी

गैस्ट्रिक, कब्ज
• बार बार दस्त होना
खून आना
वजन न बढ़ना
• सिरोसिस
• पेट में पानी भरना
• पेट के छाले
• पैंक्रियाटाइटिस
• हेपेटाइटिस
● Inflammatory
Bowel Disease (IBD)
एंडोस्कोपी एवं क्लोनोस्कोपी
की सुविधा उपलब्ध
प्रदेश के प्रख्यात पेट, लिवर, पैंक्रियास विशेषज्ञ
डॉ. अनुपम महापात्रा
पेट एवं आंत रोग विशेषज्ञ
(Gastroenterologist)
AGRAWAL
NURSING HOME
MULTISPECIALTY CENTER
रजिस्ट्रेशन हेतु संपर्क :
77730-86100 | 84618-11000 | 77708-68473
21 अक्टूबर 2023
Q सुबह 11 बजे से दोप. 1 बजे तक
अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना
नोट : कृपया पुरानी रिपोर्ट साथ में लायें

 

छाती, श्वास एवं टी बी रोग विभाग के लिए डॉ. दीपेश मस्के
पल्मोनरी एवं क्रिटिकल केयर मेडिसिन MBBS MD DM Pulmonology
21 अक्टूबर 2023
छाती, श्वास एवं टी बी रोग विभाग
> नई पुरानी खांसी
● सांस फूलना
•ब्रोंकाइटिस

● खांसी में खून आना
● कोविड एवं पोस्ट कोविड
• से जुडी समस्याओं का परामर्श हेतु
● छाती में मवाद या पानी भरना
● दमा / अस्थमा
● एलर्जी
● निमोनिया
दिनांक : 21 अक्टूबर 2023, सुबह 10 बजे 1 बजे तक नोट: ब्रोंकोस्कोपी की सुविधा
अग्रवाल नर्सिंग होम
बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)
रजिस्ट्रेशन हेतु संपर्क :
77730-86100 | 84618-11000 | 77708-68473