महासमुन्द : 2 लोगो से 500, 200, 100 एवं 50 रूपये के भारतीय करंसी नोट कुल 695000 का कागजी दस्तावेज नही बताने पर कार और संपत्ति जप्त ।

महासमुन्द : 2 लोगो से 500, 200, 100 एवं 50 रूपये के भारतीय करंसी नोट कुल 695000 का कागजी दस्तावेज नही बताने पर कार और संपत्ति जप्त ।दिनांक 17/10/2023
आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होते ही महासमुन्द पुलिस की सख्ती बढी
अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट रेहटीखोल बेरियर पर चेकिंग हुआ तेज
पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद श्री धर्मेन्द्र सिंह द्वारा समस्त थाना प्रभारीयो को जिले मे अवैध गतिविधियो पर प्रभावी

 

कार्यवाही करने हेतु दिनांक 16/10/2023 को हमराह स्टाफ के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट एन एच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल संदिग्ध वाहन चेकिंग वास्ते रवाना हुआ था रेहटीखोल चेक पोस्ट पर उडिसा की ओर से आ रही संदिग्ध वाहन मारूती सुजुकी वेगनआर कार क्रमांक MH 49 BK 6698 को रोककर चेक किया वाहन में दो व्यक्ति मिले जिन्हे पूछताछ करने पर अपना नाम 01- उमेश ओंकर दुब्बलवार पिता ओंकार राव दुब्बलवार उम्र 46 साल साकिन गुजर नगर गंगाबाई घाट के पीछे पोस्ट भाडेवाली थाना कोतवाली जिला नागपुर महाराष्ट्र 02- निलेश शरदराव पिल्लेवार पिता शरदराव पिल्लेवार उम्र 31 साल साकिन प्लाट नंबर 47/48

 

अंतुजी नगर भाडेवाली रेलवे स्टेशन उदय हाई स्कूल पारदी थाना वातोडा जिला नागपुर महाराष्ट्र छ.ग. बैठे मिले जिन्हें पूछताछ करने पर बीच सीट मे रखे हुए नीले रंग के बैग के अंदर से 500, 200, 100 एवं 50रूपये के भारतीय करंसी नोट कुल 695000 होना पाया गया उक्त नगदी रकम के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने हेतु धारा 91 जा.फौ. का नोटिस दिया गया जिनके द्वारा उक्त रूपये के संबंध में कागजी दस्तावेज नही होना बताया जिस पर गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहन नगद राशि 695000 रूपये एवं घटना मे प्रयुक्त वाहन मारूती सुजुकी वेगनआर कार क्रमांक MH 49 BK 6698 कीमती 200000 रूपये। कुल जूमला कीमती 895000 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर धारा 102जा.फौ. के तहत कार्यवाही किया गया है।

 

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु०अधिकारी (पुलिस) सरायपाली श्री अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना सिंघोडा प्रभारी निरीक्षक उमेश वर्मा, प्र.आर. प्रशांत सागर, आर. रोहित सिदार, युगल किशोर पटेल, धर्मेन्द्र साहू, कृष्णकुमार यादव, राजकुमार यादव के द्वारा की गई है।

नाम -01- उमेश ओंकर दुब्बलवार पिता ओंकार राव दुब्बलवार उम्र 46 साल साकिन गुजर नगर गंगाबाई घाट के पीछे पोस्ट भाडेवाली थाना कोतवाली जिला नागपुर महाराष्ट्र

02- निलेश शरदराव पिल्लेवार पिता शरदराव पिल्लेवार उम्र 31 साल साकिन प्लाट नंबर 47/48 अंतुजी नगर भाडेवाली रेलवे स्टेशन उदय हाई स्कूल पारदी थाना वातोडा जिला नागपुर महाराष्ट्र छ.ग.

जप्त संपत्ति 500, 200, 100एवं 50रूपये के भारतीय करंसी नोट कुल 695000 रूपये एक मारूती सुजुकी वेगनआर कार क्रमांक MH 49 BK 6698 कीमती 200000 रूपये। कुल जूमला कीमती 895000 रूपये।

बसना सरायपाली : बीमार नही रहा लाचार हो रहा मुफ्त उपचार रासन कार्ड आयुष्मान योजना के अंतर्गत निशुल्क इलाज और कई छोटी बड़ी ऑपरेशन ।

बसना सरायपाली : बीमार नही रहा लाचार हो रहा मुफ्त उपचार रासन कार्ड आयुष्मान योजना के अंतर्गत निशुल्क इलाज और कई छोटी बड़ी ऑपरेशन ।

 

ओ दिन गए जब कई बड़ी छोटी बीमारियों के लिए लोग बड़े शहर और इलाज में लगने वाले रकम के लिए मध्यम और गड़ीब तबके के लोगो को अपने जमीन और जेवर तक गिरवी रखने पड़ते थे छत्तीसगढ़ सहित भारत मे इन शासकीय योजनाओं के तहत निःशुक्ल इलाज के पहले लोगो को दर बदर भटकना पडता था बता दें कि सरायपाली और बसना में निजी अस्पताल नही होने से पहले लोगो को ओडीसा और रायपुर और बड़े सहरो की और प्रस्थान करना पड़ता था लेकीन अब कुछ वर्षों सरायपाली में भारती अस्पताल वही बसना में अग्रवाल अस्पताल जैसे बड़े अस्पताल खुलने पर लोगो ने राहत की सांस ली है भारत और छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चालये जा रहे कई बड़ी गम्भीर बीमारियो का इलाज अब सरायपाली के भारती अस्पताल और बसना के अग्रवाल नर्सिंगहोम में कई बड़ी सर्जरी और बीमारियो का सफल ऑपरेशन कहे या इलाज संभव हो रहा है इन अस्पतालो में इस्पेसलिट तो है ही साथ बड़े शहरों से भी डॉक्टरों को बुलाकर योजना अनुसार मरीजो को स्वास्थ सम्बन्धी इलाज और फायदा पहुचाया जा रहा है बसना के अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना तो अब एक सुपर इस्पेसलिस्ट हॉस्पिटल में गिनते आने लगा बसना से जुड़े अन्य जिलों से भी लोग आकर यहां इलाज करवा रहे है ।

 

अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना में राशन कार्ड / आयुष्मान योजना
के अन्तर्गत
निःशुल्क ऑपरेशन

AGRAWAL
NURSING HOME
MULTISPECIALTY CENTER
सर्वे सन्तु निरामयाः
राशन कार्ड / आयुष्मान योजना
के अन्तर्गत
निःशुल्क ऑपरेशन
हार्निया
बच्चे दानी संबंधित
पित्त की थैली एवं पथरी
बवासीर, भगन्दर का लेजर द्वारा ऑपरेशन
नाक, कान, गले एवं थायराइड सूजन
पेशाब की थैली की पत्थरी
शरीर में हर प्रकार की गांठ
प्रोस्टेट अपेंडिक्स लिवर एवं
पेट संबंधित सभी ऑपरेशन

अग्रवाल नर्सिंग होम
बसना, जिला- महासमुंद (छ.ग.)
बीमार नही रहा लाचार” “हो रहा मुफ्त उपचार”
आपातकालीन |
सी. टी. स्कैन
सेवा उपलब्ध
उपलब्ध

सम्पर्क नम्बर 84618-11000
77708-68473
77730-86100

 

 

नही हो रहा है निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से डिलीवरी एवं बच्चेदानी ऑपरेशन बसना अग्रवाल नर्सिंगहोम की बड़ी पहल , इलाजो में विशेष छूट

 

जानकारी के अनुसार अब आयुष्मान कार्ड से डिलीवरी एवं बच्चेदानी ऑपरेशन नही हो रहा है इसके लिए अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना द्वारा
गरीबी रेखा एवं बीपीएल राशन कार्ड के नीचे जीवन यापन करने वाले के लिए अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में विशेष छूट-
नॉर्मल डिलीवरी मात्र – 5000 रुपए
सिजेरियन डिलीवरी मात्र ₹15000
बच्चेदानी ऑपरेशन संबंधित ऑपरेशन मात्र ₹15000
नसबंदी ऑपरेशन मात्र ₹4000
में किया जा रहा है|
उपरोक्त पैकेज में जनरल वार्ड ,रहना एवं, जांच और दवाइयां ,की सुविधा सम्मिलित है|
प्रसव के बाद नवजात शिशु को इलाज की आवश्यकता पड़ने पर शिशु का इलाज आयुष्मान कार्ड से पूरी तरह निशुल्क किया जाएगा|

थाना बसना पुलिस की कार्यवाही 10 लीटर और महुआ शराब के साथ परिवहन करते दो व्यक्ति गिरफ्तार वही महुआ शराब बेचने वाले दो आरोपी चढ़े बलौदा पुलिस के हत्थे 15 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

थाना बसना पुलिस की कार्यवाही 10 लीटर और महुआ शराब के साथ परिवहन करते दो व्यक्ति गिरफ्तार वही
महुआ शराब बेचने वाले दो आरोपी चढ़े बलौदा पुलिस के हत्थे
15 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केसरी द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर उक्त निर्देशों का पालन करते हुए निरीक्षक आशीष वासनिक थाना प्रभारी बसना के मार्गदर्शन में दिनांक 16/10/2023 को वीरनारायण सिंह चौक बसना के पास जरिये मुखबीर सूचना मिली कि दो व्यक्ति होण्डा एक्टीवा स्कूटी क्र0 CG06 GV 6410 में अवैध शराब परिवहन करते रायपुर बाईपास रोड की ओर से बसना की ओर आ रहे हैं कि सूचना पर बिजली ऑफिस के सामने पुराना रायपुर रोड बसना पहुंचकर दो व्यक्ति को पकडे जिनका नाम पता पूछने पर स्कूटी चालक ने अपना नरेश ओगरे पिता मालिक राम ओगरे उम्र 32 साल साकिन वार्ड नं0 02 भगत सिंह वार्ड बसना, थाना बसना जिला

 

महासमुंद छ0ग0 तथा पीछे में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम तेजकुमार कुर्रे पिता महादेवा कुर्रे उम्र 25 साल साकिन रायकोना थाना सरसीवां जिला सांरगढ छ0ग0 का होना बताये। जिनके संयुक्त कब्जे से 1. एक सफेद कलर के प्लास्टिक थैला के अंदर रखे दो प्लास्टिक झिल्ली में 05-05 लीटर भरी हुई कुल 10 लीटर देशी महुआ शराब किमती 2000 रूपये 2. परिवहन में प्रयुक्त होण्डा एक्टीवा स्कूटी क्र0 CG06 GV 6410 किमती 40000 रूपये, जुमला रकम 42000 रूपये को जप्त किया जाकर पृथक – पृथक दोनो आरोपीगण को गिरफ्तार किया जाकर आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्रमांक 556/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर आरोपीगण को ज्यूडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
संपूर्ण कार्यवाही निरीक्षक आशीष

 

वासनिक थाना प्रभारी बसना, प्र0आर0 माधोराम यादव यादव, आरक्षक कमल जांगडे, योगेन्द्र बंजारे, नरेश बरिहा, गो0सै0 संदीप बारीक एवं थाना बसना पुलिस द्वारा किया गया।दिनांक 16/10/23 पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में महुआ शराब बेचने वाले दो आरोपी चढ़े बलौदा पुलिस के हत्थे
15 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

 

अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों को मद्दे नजर रखते हुए तथा आचार संहिता को मद्दे नजर रखते हुए महासमुंद पुलिस अधीक्षक महोदय श्री धर्मेंद्र सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आकाश राव गिरेपूंजे के निर्देशन में व अनुविभागी अधिकारी पुलिस श्री अभिषेक केसरी सरायपाली के मार्गदर्शन में दिनांक 15/ 10 /23 को मुखबिर द्वारा बताये गये हुलिया के हिसाब से एक व्यक्ति को रोक कर पूछताछ करने पर अपना नाम दुर्जन सिंह सिदार उर्फ डेरिहा पिता कार्तिक सिदार उम्र 45 वर्ष साकिन अंतरझोला पुलिस थाना बलौदा जिला महासमुंद का निवासी होना बताया तथा प्लास्टिक थैली के अंदर 5:5 लीटर वाली

 

प्लास्टिक पॉलिथीन में एक पॉलिथीन में 5 लीटर व दूसरी पॉलिथीन में 2 लीटर केल 7 लीटर देसी हाथ भट्टी का बना महुआ शराब कुल जुमला कीमती 1400रू०, व दूसरा व्यक्ति शुरू सिंह सिदार पिता कार्तिक सिदार उम्र 50 वर्ष साकीन अंतरझोला, को मुखबीर द्वारा बताए गए स्थान ग्राम हरिबनपुर ,अंतरझोला तालाब मेढ़ के पास एक व्यक्ति द्वारा प्लास्टिक थैला के अंदर महुआ शराब रखा हुआ है की सूचना पर जाकर दबीस दिया तो उक्त व्यक्ति के पास से एक सफेद कलर के थैला अंदर दो 5:5 लीटर वाली प्लास्टिक झिल्ली के अंदर एक झिल्ली के अंदर 5 लीटर व दूसरी झिल्ली में 3 लीटर कच्ची महुआ शराब पाया गया जुमला कीमती 1600 रुपए को जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया उक्त व्यक्ति को शराब रखने व बेचने के संबंध में दस्तावेज पेश करने को कहा गया तो किसी भी प्रकार का कोई वैद्य दस्तावेज न पेश करने पर उक्त आरोपियों को आबकारी एक्ट की धारा 34 (2)

 

कायम कर न्यायिक हिरासत पर भेजा गया सम्पूर्ण कार्य में थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक श्री प्रवीण चौहान,प्रधान आरक्षक श्री अग्नि प्रधान ,आरक्षक श्री दासरथी सिदार, श्री नंदकुमार सिदार, श्री सुभाष यादव, महिला आरक्षक श्रीमती सरोज टेकाम का महत्वपूर्ण योगदान रहा तथा संपूर्ण कार्य में समस्त थाना स्टाफ बलौदा का पूर्ण योगदान रहा।।

महासमुन्द : बिजली करंट से मौत पानी लेने गया था बेटा माँ और पिता के सामने तड़पकर तोड़ा दम लापरवाही के मामले में एक किसान के ख़िलाप एफआईआर दर्ज ।

महासमुन्द : बिजली करंट से मौत पानी लेने गया था बेटा ,माँ और पिता के सामने तड़पकर तोड़ा दम लापरवाही के मामले में एक किसान के ख़िलाप एफआईआर दर्ज । महासमुन्द जिले में बिजली करेंट से मरने वालों की संख्या भी कुछ कम नही है कुछ अपने लापरवाही से मर जाते है तो कोई अन्य के लापरवाही से लापरवाही तो छोड़िए यहां जंगली जानवरों को मारने के लिए बिछाए गए विधुत जाल में भी कई बार बेकसूर लोग अकाल मृत्यु के गाल में समा रहे है

 

 

मैं थाना पटेवा में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हूं कि थाना पटेवा के मर्ग क्रमांक 33/2023 धारा 174 जाफौ मृतक तोषराम सेन पिता शत्रुहन सेन उम्र 45 वर्ष साकिन रूमेकेल थाना पटेवा जिला महासमुन्द का मर्ग जांच किया गया, जांच दौरान घटनास्थल निरीक्षण, शव पंचनामा, प्रार्थी गवाहो के कथन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, बिजली विभाग के निरीक्षण रिपोर्ट से पाया गया कि दशरथ ध्रुव पिता कुंवर सिंह ध्रुव उम्र 40 वर्ष साकिन सिंघनगढ थाना पटेवा जिला महासमुंद के द्वारा अपने बोर पम्प के बिजली कनेक्शन की वायर खराब होने से बिजली खंभा के ऊपर लगे सिरे को काट कर तथा बोर पम्प की ओर लगे वायर सिरे को लपेट कर लापरवाहीपूर्वक परसा पेड़ के नीचे रखे रहने से बिजली खंभा के ऊपर वाली सिरा कौशल यादव के बोर कनेक्शन वायर के संपर्क में आकर बिजली करंट

 

 

प्रवाहित था कि दिनांक घटना 22/07/2023 के करीब 12.00 बजे मृतक तोषराम सेन, दशरथ ध्रुव के बोर से पानी

लेकर आते समय काट कर परसा पेड़ के नीचे रखे वायर के संपर्क में आने से विद्युत करंट के चपेट में आने से तोषराम सेन का मृत्यु हो गया । आरोपी दशरथ ध्रुव पिता कुंवर सिंह ध्रुव उम्र 40 वर्ष साकिन सिंघनगढ थाना पटेवा जिला महासमुंद के द्वारा अपराध धारा 304(A) भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । मर्ग इंटीमेशन नकल जैल है :- अकाल एवं आकस्मिक मृत्यु की सूचना पंजी (धारा 174 द.प्र.सं.) थाना पटेवा जिला महासमुंद (छ.ग.) मर्ग क्रमांक 33/2023 मृत्यु का कारण बिजली

 

 

करेंट से मृतक का नाम व पता तोषराम सेन पिता शत्रुघन सेन उम्र 45 वर्ष सा. रूमेकेल थाना पटेवा जिला महासमुंद दिनांक समय घटना 22/07/2023 के 12.00 बजे घटना स्थल कुंवर सिंह ध्रुव का खेत ग्राम सिंघनगढ दिनांक समय सूचना 22/07/2023 के 15.00 बजे सूचनाकर्ता का नाम शत्रुघन सेन पिता बालाराम सेन उम्र 63 वर्ष सा. रूमेकेल थाना पटेवा जिला महासमुन्द विवरण- इस प्रकार है कि सूचक हमराह विजय सेन के थाना उपस्थित आकर जुबानी रिपोर्ट दर्ज कराया कि आज दिनांक 22/07/2023 को शत्रुघन सेन पत्नि गणेशीबाई एवं पुत्र तोषराम सेन तीनो अपने खेत सिंघनगढ में स्थित पिटहा खार में धान बोआई काम कर रहे थे कि करीब 12 बजे मेरा पुत्र तोषराम सेन पानी लेने के लिए पास में स्थित कुंवर सिंह ध्रुव ग्राम सिंघनगढ के खेत में गया था जहां पर कुंवर सिंह का बोर पम्प है तोषराम पानी लेकर आ रहा था कि अचानक खेत के मेड़ में तोषराम

 

 

छटपटा रहा था जिसे मेरी पत्नि गणेशी बाई देख कर चिल्लाई तब मैं पास जाकर देखा तो मेरा लड़का तोषराम सेन के पैर में बिजली वायर चिपका हुआ था जिसे डण्डा से वायर को हटाया मेरे पुत्र तोषराम सेन का मृत्यु हो गया था कि सूचक की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर शव पंचनामा कार्यवाही में लिया गया मामले में पुलिस ने 304-A-IPC के तहत मामला दर्ज किया है ।

सरायपाली : गोठान से मोटर पम्प की चोरी सरायपाली पुलिस ने की अज्ञात के ख़िलाप एफआईआर

सरायपाली : गोठान से मोटर पम्प की चोरी सरायपाली पुलिस ने की अज्ञात के ख़िलाप एफआईआर महासमुन्द जिले का यह पहला मामला नही है कि गोठान में चोरी हुवा हो अधिकतर गोठान गांव से बाहर में है और ऐसी चोरी के घटनाएं जिले में और देखने को मिला है जिसमे गौठान से मोटर पम्प की चोरी हो चुके है चोरों के निशाने पर शासकीय सम्पति भी रहती है जैसे स्कूलो में होने वाली चोरियों की घटनाएं

मैं थाना सिंघोडा मे प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हूं कि आज दिनांक 16/10/2023 को प्रार्थिया निलिमा प्रधान पति स्व. यशवंत प्रधान उम्र 35 साल साकिन बेलटिकरी थाना सिंघोडा जिला महासमुंद, थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि ग्राम पंचायत रूढा के गोठान मे लगे एक नग पुरानी ईस्तेमाली 05 एच. पी. सोलर सबमर्सिबल पम्प कीमती 15000 रूपये को दिनांक 04/10/2023 से 05/10/2023 के दरम्यानी रात्रि को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। आवेदन के अवलोकन पर प्रथम दृष्टया मे अपराध धारा 379 भादवि का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया। आवेदन नकल जैल है प्रति थाना प्रभारी थाना सिंघोडा विषय अज्ञात के खिलाफ मोटर पम्प चोरी की

 

सूचना दर्ज करने बाबत्। महोदय विषयांतर्गत लेख है कि राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत मे गौठान संचालित है। ग्राम पंचायत रूढा के गौठान मे क्रेडा विभाग द्वारा सोलर पम्प स्थापित किया गया है। ग्राम पंचायत रूढा के गोठान स्थल मे दिनांक 04/10/2023 व

 

05/10/2023 के बीच की रात्रि कुछ अज्ञात लोगो द्वारा मोटश्र पम्प चोरी कर लिया गया है। मोटर पम्प कोसमो कम्पनी का था, पम्प के चोरी हो जाने पर ग्राम पंचायत के महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन मे परेशानी हो रही है। अत: महोदय से निवेदन है कि अज्ञात लोगो के खिलाफ चोरी की सूचना दर्ज करवाने की विशेष कृपा करे। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के ख़िलाप 379-IPC के तहत मामला दर्ज किया है ।

महासमुन्द सहित संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत प्रदेश भर में पांच लाख से अधिक बैनर, पोस्टर और वॉल राइटिंग हटाए गए

महासमुन्द सहित संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत प्रदेश भर में पांच लाख से अधिक बैनर, पोस्टर और वॉल राइटिंग हटाए गए सार्वजनिक संपत्तियों से 3.37 लाख और निजी संपत्तियों से 1.63 लाख से अधिक प्रचार सामग्रियां हटाई गईं, राज्य
भर में इस तरह के कुल 5.51 लाख से अधिक प्रकरणों की पहचान
रायपुर. 16 अक्टूबर 2023. राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने
के बाद संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत सार्वजनिक और निजी संपत्तियों से 15 अक्टूबर तक पांच लाख 449
वॉल राइटिंग, पोस्टर, बैनर इत्यादि हटाने की कार्यवाही की गई हैं।

 

सार्वजनिक संपत्तियों से तीन लाख 37 हजार
060 और निजी संपत्तियों से एक लाख 63 हजार 389 प्रचार सामग्रियां हटाई गई हैं। राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि सभी कलेक्टरों और जिला
निर्वाचन अधिकारियों द्वारा संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कुल पांच लाख 51 हजार 699 प्रकरण
चिन्हांकित किए गए हैं। इनमें तीन लाख 61 हजार 378 सार्वजनिक संपत्तियों से और एक लाख 90 हजार 321
प्रकरण निजी संपत्तियों से संबंधित हैं। अधिनियम के तहत प्रदेश भर में अब तक दो लाख 33 हजार 074 वॉल
राइटिंग, एक लाख 58 हजार 810 पोस्टर, 70 हजार 405 बैनर और 90 हजार 669 अन्य प्रचार सामग्रियों की
पहचान की गई है।

 

आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से संपत्ति विरूपण अधिनियम के अंतर्गत दुर्ग जिले में सरकारी और
निजी संपत्तियों से बैनर, पोस्टर, वॉल राइटिंग इत्यादि हटाने की 25 हजार 232, सुकमा में 5151, गरियाबंद में
7453, बेमेतरा में 14 हजार 832, खैरागढ़ – छुईखदान-गण्डई में 3382, मोहला मानपुर – अंबागढ़ चौकी में दो, बालोद
में 27 हजार 356, जशपुर में 8305, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 846, सरगुजा में 20 हजार 592,
बलौदाबाजार-भाटापारा में 20 हजार 628, रायगढ़ में 24 हजार 953, सूरजपुर में 12 हजार 129 और कांकेर में 15
हजार 918 कार्यवाही की गई हैं।
संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत बिलासपुर जिले में कुल 67 हजार 501, दंतेवाड़ा में 1420, महासमुंद में
7666, जांजगीर-चांपा में 18 हजार 204, बस्तर में 1332, कोरबा में 67 हजार 120, कोण्डागांव में 14 हजार 584,

 

कबीरधाम में 12 हजार 170, बीजापुर में 2632, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 6065, राजनांदगांव में 6412,
बलरामपुर-रामानुजगंज में 9768, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 2777, कोरिया में 6184, नारायणपुर में 1008, मुंगेली
में 12 हजार 737, सक्ती में 9526, धमतरी में 18 हजार 109 और रायपुर में 50 हजार 760 संपत्तियों से वॉल
राइटिंग, पोस्टर, बैनर इत्यादि हटाने की कार्यवाही 15 अक्टूबर तक की गई है।

छत्तीसगढ़ : पहले चरण के लिए आज दूसरे दिन सात नामांकन पत्र दाखिल

छत्तीसगढ़ : पहले चरण के लिए आज दूसरे दिन सात नामांकन पत्र दाखिलराजनांदगांव में तीन ,डोंगरगांव में दो नामांकन हुए दाखिल रायपुर 16 अक्टूबर 2023/ छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन के पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज दूसरे दिन 6 प्रत्याशियों ने कुल 7 नामांकन पत्र दाखिल किये।
राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में 3, डोंगरगांव में 2 तथा भानुप्रतापपुर और डोंगरगढ़ में एक -एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया है।

प्रथम चरण में बस्तर संभाग की 12 निर्वाचन क्षेत्रों सहित राजनांदगाँव, , मोहला -मानपुर -अंबागढ़ चौकी , खैरागढ़- छुईखदान- गंडई तथा कबीरधाम जिलों के 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया जारी है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में दो चरणों में हो रहे निर्वाचन के पहले चरण की 20 सीटों के लिए 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं। 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जाँच की जाएगी तथा प्रत्याशी 23 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। प्रथम चरण के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा जबकि दोनों ही चरणों के लिए मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

प्रथम चरण में कोंटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर , नारायणपुर , कोंडागांव ,केशकाल ,कांकेर ,
भानुप्रतापुर, अंतागढ़, मोहला- मानपुर, खुज्जी, डोंगरगांव, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा।

#ChunaiTihar
Election Commission of India

बसना : कांग्रेस के पदाधिकारीयो , ने आज बसना बीजेपी में कांग्रेस कार्यकर्ता बताकर शामिल होने वाले लोगो को अपना सदस्य तक मनाने किया इनकार , कहा ये सस्ती लोकप्रियता पाने का तरीका है ।

बसना : कांग्रेस के पदाधिकारीयो , ने आज बसना बीजेपी में कांग्रेस कार्यकर्ता बताकर शामिल होने वाले लोगो को अपना सदस्य तक मनाने किया इनकार , कहा ये सस्ती लोकप्रियता पाने का तरीका है । आज बसना में 16 कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बीजेपी प्रवेश वाले खबरों पर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सवाल उठाया है बसना कांग्रेस और उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी महासमुन्द इस्तियाक खैरानी ने

 

 

कहा कि जो लोग आज बसना बीजेपी में अपने आप को कांग्रेस कार्यकर्ता बताकर सामिल हुए है वे लोग कभी भी बैठक में नही हुए है इस्तियाक खैरानी ने बीजेपी से कांग्रेस के कार्यकर्ता होने का सबूत मांगा है इस्तियाक खैरानी ने बात चीत करते हुए कहा की इस बार फिर छत्तीसगढ़ और बसना में कांग्रेस जीतेगी और राजा साहब को फिर टिकट मिल रहा है और अगले चुनाव के अलावा इस बार हम ज्यादा वोट से जीतेंगे इस्तियाक खैरानी ने कहा की इस बार फिर कांग्रेस की लहर है बसना से राजा देवेन्द्र और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार फिर बनने जा रही है वह भी प्रचण्ड बहुमतों से ।
वही महासमुन्द लोक सभा आईटी सेल के प्रभारी जफर उल्ला खान ने कहा कि ये सस्ती लोक प्रियता पाने का तरीका है वे लोग कार्यकर्ता तो छोड़िए कांग्रेस के सदस्य तक नही है ।

जबकी कार्यकर्ताओं ने मीडिया के समक्ष कहा था कि वे जामजूडा से है समपती सिदार,रूपविलास साहू, राधेश्याम सिदार,धनुक सिदार, चित्रसेन सिदार, लक्ष्मी प्रसाद राणा, भोलाराम राणा, निराकार सिदार,जैमन सिदार, रमेश विश्वकर्मा, दिलवर कंवर, लोचन सिदार,नेगी सिदार,लक्ष्मण सिदार तथा ग्राम भगतदेवरी से श्याम लाल साहू) ने बीजेपी के रीति-नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी को छोड़, बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए है

 

बीजेपी में शामिल हुए लोगो ने कहा था की बड़ी उम्मीद से वे कांग्रेस में प्रवेश किए थे। जिसमें से कुछ लोग कांग्रेस के कोर कमेटी में भी शामिल थे। लेकिन उनका कहना था कि अब उन्हें कांग्रेस में घुटन महसूस हो रही थी।इसलिए वे सभी बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। डॉ.सम्पत अग्रवाल ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्षों में हर वर्ग के लिए कार्य किए गए हैं। उनके कार्यों से प्रभावित होकर इन सभी साथियों ने आज बीजेपी में प्रवेश किया है।

बसना : कांग्रेस को बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुए 16 कांग्रेस कार्यकर्ता, बीजेपी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, बसना मंडल के भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद ।

बसना : कांग्रेस को बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुए 16 कांग्रेस कार्यकर्ता, बीजेपी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, बसना मंडल के भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद । भाजपा प्रत्याशी डॉ सम्पत अग्रवाल ने बीजेपी का गमछा पहनाकर स्वागत किया। Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में राजनीतिक हलचल होना लाजमी है। नेता-कार्यकर्ताओं का दल बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है।

Basna Politics News: छत्तीसगढ़ में जैसे ही विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) की तारीख का ऐलान किया गया है तब से राजनीतिक (Political) हलचल भी तेज हो गई है। कई बड़े नेता अपनी पार्टी को छोड़कर दूसरे पार्टी में शामिल हो रहे हैं वहीं अब कार्यकर्ता भी अपने पार्टी का दामन छोड़ रहे हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ के बसना विधानसभा में 16 कांग्रेस (Congress) के कार्यकर्ता (ग्राम जामजुड़ा से समपती

सिदार,रूपविलास साहू, राधेश्याम सिदार,धनुक सिदार, चित्रसेन सिदार, लक्ष्मी प्रसाद राणा, भोलाराम राणा, निराकार सिदार,जैमन सिदार, रमेश विश्वकर्मा, दिलवर कंवर, लोचन सिदार,नेगी सिदार,लक्ष्मण सिदार तथा ग्राम भगतदेवरी से श्याम लाल साहू) ने बीजेपी के रीति-नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी को छोड़, बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए है।


दरअसल सोमवार को बीजेपी की रीति-नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस के 16 कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता ले ली है। कांग्रेस छोड़कर आये सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल ने बीजेपी का गमछा पहनाकर बीजेपी में प्रवेश दिलाया है। इस दौरान बीजेपी में शामिल हो रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि बड़ी उम्मीद से वे कांग्रेस में प्रवेश किए थे। जिसमें से कुछ लोग कांग्रेस के कोर कमेटी में भी शामिल थे। लेकिन उनका कहना था कि अब उन्हें कांग्रेस में घुटन महसूस हो रही थी।इसलिए वे सभी बीजेपी में शामिल हो रहे हैं।
डॉ.सम्पत अग्रवाल ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्षों में हर वर्ग के लिए कार्य किए गए हैं। उनके कार्यों से प्रभावित होकर इन सभी साथियों ने आज बीजेपी में प्रवेश किया है।

बसना में भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन : बसना में बीजेपी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, बसना मंडल के भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद

बसना। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ रही हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव भाजपा ने अपने लगभग सभी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जिसमें बसना विधानसभा क्षेत्र (40) के भाजपा प्रत्याशी के रूप में डॉ.सम्पत अग्रवाल को चुनावी मैदान में उतारने का सर्वसम्मति से मुहर लगा दी है। आज बस कुछ दिनों के बाद 17 नवंबर को बसना विधानसभा में चुनाव होने हैं। इसलिए भाजपा कार्यकर्ता लगातार मेहनत करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच आज विधायक श्री दिलीप जायसवाल (बिहार), सांसद श्री चुन्नी लाल साहू, जिलाध्यक्ष श्रीमती रुपकुमारी चौधरी, पूर्व प्रदेश मंत्री श्री शंकर अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा, विधानसभा समन्वयक डॉ.एनके अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष श्री जितेन्द्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष श्री रमेश अग्रवाल, वरिष्ठ नेता सतपाल सिंह छाबड़ा, भाजपा मण्डल सांकरा अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, मण्डल पिरदा अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, मण्डल गढफुलझर अध्यक्ष माधव साव, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष अखिलेश भोई के द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पण्डित दीनदयाल जी उपाध्याय तथा भारत मां की तस्वीर की पूजा अर्चना कर भाजपा मण्डल बसना का चुनाव कार्यालय पुराना पंजाब नेशनल बैंक के बगल में शुभारंभ किया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रैली एवं आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की गई। कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि हम सबको पूरी मजबूती के साथ जमीन स्तर से काम करते हुए लोगों को मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराना है और पूरी लगन और मेहनत से भाजपा को जीताना है। और पूर्ण बहुमत हासिल कर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाना है।
इस अवसर पर विधायक श्री दिलीप जायसवाल (बिहार), सांसद चुन्नी लाल साहू, जिलाध्यक्ष रुपकुमारी चौधरी, पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी अमरजीत सिंह छाबड़ा, विधानसभा समन्वयक डॉ.एनके अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, वरिष्ठ नेता सतपाल सिंह छाबड़ा, भाजपा मण्डल सांकरा अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, मण्डल पिरदा अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, मण्डल गढफुलझर अध्यक्ष माधव साव, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष अखिलेश भोई, नपं अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, युवा मोर्चा से नंदकिशन साव,वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश प्रधान, सुवर्धन प्रधान, सरिन्दर सिंह, संतोष नायक, मनोज अग्रवाल,जसवीर सिंह,रामचंद्र अग्रवाल, पूर्व जनपद सदस्य अनिता अग्रवाल, पूर्व जनपद सदस्य सावित्री कश्यप, रमेश डड़सेना, जितेन्द्र कश्यप,मोर्चा पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, जनप्रतिनिधि एवं
कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

बागबाहरा : रात को 2 दोस्त नशे किए फिर किसी अज्ञात ने किया हमला और फिर बेहोश होने के बाद किसी अंजान ने पहुँचाया अस्पताल ।

बागबाहरा : रात को 2 दोस्त नशे किए फिर किसी अज्ञात ने किया हमला और फिर बेहोश होने के बाद किसी अंजान ने पहुँचाया अस्पताल ।

 

मैं वार्ड न 01 भानपुर बागबाहरा का निवासी हूं। खेती किसानी का काम करता हूं। दिनांक 19/09/2023 के करीब 11:30 बजे सांई मंदिर के पास बागबाहरा में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसी ठोस वस्तु से मेरे सिर में मारने से बेहोश हो गया जिसका बागबाहरा शासकीय अस्पताल से रिफर करने पश्चातसोहम हास्पिटल महासमुंद में ईलाज कराया जिसमें डाक्टर मेरे सिर में गहरी चोट होना बताया है, जिस संबंध मे लिखित आवेदन पेश कर रहा हूं। प्रथम दृष्टया आवेदन का अवलोकन पर घटना अपराध धारा 325 भादवि का पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

 

आवेदन नकल जैल है- प्रति थाना प्रभारी थाना बागबाहरा विषय – मारपीट करने के संबंध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने बाबत। महोदय,निवेदन है कि मैं संजय ध्रुव पिता रामप्रसाद ध्रुव उम्र 32 साल साकिन वार्ड नं 01 भानपुर बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का निवासी हूं खेती किसानी का काम करता हूं। दिनांक 19/09/2023 के रात्रि करीब 10:30 बजे हरकेश ठाकुर के साथ झलप चौक के पास शराब पिये। रात्रि करीब 11:30 बजे शराब पीने के बाद मुझे

 

हरकेश ठाकुर सांई मंदिर बागबाहरा के पास नशे मे छोड कर चला गया। मैं नशे हालत में वही बैठा था उसी समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने मुझे पीछे से किसी ठोस वस्तु से मेरे सिर में मारकर दिया जिससे मैं बेहोश हो गया। किसी ने मुझे बागबाहरा शासकीय अस्पताल पहुंचा कर घर वालों को खबर किया। प्राथमिक उपचार पश्चात बागबाहरा शासकीय अस्पताल से रिफर करने से मेरे घर वालों ने सोहम हास्पिटल महासमुंद में भर्ती कर ईलाज करवाया। डाक्टर ने सिर में गहरी चोट होना बताया है।