आज बसना में भाजपा चुनाव कार्यलय का उद्घाटन

 

आज बसना में भाजपा के विधानसभा चुनाव कार्यलय का उद्घटान किया जा रहा है बता दें भाजपा से डॉ संपत अग्रवाल को टिकट मिलने के बाद बसना से हर सम्भव जितने का प्रयास किया जा रहा है बसना बीजेपी के कार्यकर्ता सक्रिय नजर आ रहे है बता दें कि आज बसना के पुराना पंजाब नेसनल बैंक के बगल 11 बजे भाजपा चुनाव कार्यलय का उद्घाटन किया जा रहा है जिसके लिए तैयारियां चल रही है ।

आज बसना में भाजपा चुनाव कार्यलय का उद्घाटन

आज बसना में भाजपा चुनाव कार्यलय का उद्घाटन

आज बसना में भाजपा चुनाव कार्यलय का उद्घाटन

महासमुन्द

आज बसना में भाजपा के विधानसभा चुनाव कार्यलय का उद्घटान किया जा रहा है बता दें भाजपा से डॉ संपत अग्रवाल को टिकट मिलने के बाद बसना से हर सम्भव जितने का प्रयास किया जा रहा है बसना बीजेपी के कार्यकर्ता सक्रिय नजर आ रहे है बता दें कि आज बसना के पुराना पंजाब नेसनल बैंक के बगल 11 बजे भाजपा चुनाव कार्यलय का उद्घाटन किया जा रहा है जिसके लिए तैयारियां चल रही है ।

महासमुन्द : पत्नी को बिना बताए फोन पर कॉल रिकार्ड करना निजता के अधिकार का उल्लंघन छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पति को दिया झटका

महासमुन्द : पत्नी को बिना बताए फोन पर कॉल रिकार्ड करना निजता के अधिकार का उल्लंघन छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पति को दिया झटका

महासमुन्द

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने गुजारा भत्ता के एक मामले में महासमुंद की फैमिली कोर्ट के उस आदेश को निरस्त कर दिया, जिसमें साक्ष्य के रूप में मोबाइल फोन की रिकार्डिंग का उपयोग करने की अनुमति दी गई थी। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने कहा है कि संबंधित व्यक्ति की अनुमति के बिना टेलीफोन पर बातचीत रिकार्ड करना निजता के अधिकार का उल्लंघन है। वकील वैभव ए. गोवर्धन ने बताया कि छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की सिंगल जज बैंच ने कहा है कि संबंधित व्यक्ति की अनुमति के बिना टेलीफोन पर बातचीत रिकार्ड करना संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत उसके निजता के अधिकार का उल्लंघन है।

वकील गोवर्धन ने बताया कि याचिकाकर्ता (पत्नी) द्वारा गुजारा भत्ता देने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 125 के तहत आवेदन दायर किया गया था, जो 2019 से महासमुंद की फैमिली कोर्ट के समक्ष लंबित है। याचिकाकर्ता महिला ने इससे संबंधित साक्ष्य अदालत में पेश किए थे। वहीं, दूसरी तरफ महिला के पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह के आधार पर गुजारा भत्ता देने से मना किया था। उसने फैमिली कोर्ट के समक्ष एक आवेदन दाखिल किया और कहा कि याचिकाकर्ता की बातचीत उसके मोबाइल फोन पर रिकार्ड की गई है। पति उक्त बातचीत के आधार पर अदालत के समक्ष उससे जिरह करना चाहता था।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि किसी की अनुमति के बिना उसके कॉल रिकॉर्ड करना निजता के अधिकार का उल्लंघन है। इस टिप्पणी के साथ कोर्ट ने फैमिली कोर्ट के उस आदेश को खारिज कर दिया, जिसमें फैमिली कोर्ट ने पति से अपनी पत्नी की कॉल रिकॉर्डिंग बतौर सबूत पेश करने को कहा था।

 

निजता के अधिकार पर बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला।
निजता के अधिकार पर बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि किसी की अनुमति के बिना उसके कॉल रिकॉर्ड करना निजता के अधिकार का उल्लंघन है। इस टिप्पणी के साथ कोर्ट ने फैमिली कोर्ट के उस आदेश को खारिज कर दिया, जिसमें फैमिली कोर्ट ने पति से अपनी पत्नी की कॉल रिकॉर्डिंग बतौर सबूत पेश करने को कहा था।

दरअसल, एक पत्नी ने पति से भरण-पोषण पाने को लेकर फैमिली कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिस पर पति ने पत्नी के अवैध संबंध होने का आरोप लगाकर गुजारा भत्ता देने से इनकार कर दिया। पत्नी के अवैध संबंध को साबित करने के लिए पति ने उसकी कॉल रिकॉर्डिंग फैमिली कोर्ट में दाखिल करने की अनुमति मांगी थी।

कॉल रिकॉर्डिंग पेश करने मिली अनुमति

एडवोकेट वैभव ए गोवर्धन ने बताया कि करीब 10 साल पहले महासमुंद जिले में महिला की शादी हुई थी। कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। पति ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया। पत्नी ने साल 2019 में धारा 125 के तहत भरण पोषण राशि के लिए फैमिली कोर्ट ने अपील दायर कर दी।

कोर्ट में पति ने तर्क दिया कि पत्नी का दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंध है। इस पर फैमिली कोर्ट ने सबूत पेश करने के लिए कहा, तब पति ने अपनी पत्नी की मोबाइल कॉल रिकॉर्डिंग पेश करने की अनुमति मांगी। फैमिली कोर्ट ने 21 अक्टूबर 2021 को कॉल रिकॉर्डिंग पेश करने की अनुमति दे दी।

फैमिली कोर्ट के आदेश को दी चुनौती
इसके बाद महिला ने फैमिली कोर्ट के इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी। उसने तर्क दिया कि उसकी अनुमति के बगैर मोबाइल कॉल रिकॉर्डिंग करना निजता के अधिकार का हनन है। महिला की तरफ से एडवोकेट ने निजता के अधिकार पर दिए गए फैसलों का भी हवाला दिया और कहा कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत किसी भी व्यक्ति की जानकारी के बिना कॉल रिकॉर्डिंग करना गलत है। लिहाजा, फैमिली कोर्ट के आदेश को खारिज किया जाए।

हाईकोर्ट के जस्टिस राकेश मोहन पांडेय ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद माना कि किसी भी शख्स की बातचीत उसके इजाजत के बगैर मोबाइल पर अगर रिकॉर्ड की जा रही है तो वह गलत है। यह संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत निजता के अधिकार का उल्लंघन है। इस टिप्पणी के साथ ही हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के आदेश को खारिज कर दिया।

छत्तीसगढ़ : रायगढ़ / भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच में मोबाइल से किक्रेट सट्टा नोट कर रहे 4 आरोपी गिरफ्तार विश्व कप क्रिकेट मैचो पर क्रिकेट सट्टा का अवैध कारोबार ।

छत्तीसगढ़ : रायगढ़ / भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच में मोबाइल से किक्रेट सट्टा नोट कर रहे 4 आरोपी गिरफ्तार विश्व कप क्रिकेट मैचो पर क्रिकेट सट्टा का अवैध कारोबार ।

आरोपियों से क्रिकेट सट्टा में लगी ₹10790, 10 मोबाइल एक टैबलेट, एक ब्रेजा कार जप्त, थाना चक्रधरनगर में जुआ एक्ट की कार्रवाई…..
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Sadanand Kumar IPS Raigarh District
रायगढ़ । भारत में आयोजित हो रहे विश्व कप क्रिकेट मैचो पर क्रिकेट सट्टा लगाए जाने की संभावना को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा साइबर सेल एवं सभी थाना, चौकी प्रभारी को मुखबिर सक्रिय कार्यवाही का निर्देश दिया गया है । पुलिस अधिकारियों द्वारा मुखबिर सक्रिय कर क्रिकेट सट्टा पर निगाह रखी जा रही है ।

इसी कड़ी में आज दिनांक 14/10/2023 के शाम मुखबिर से सूचना मिली कि बेलादुला रोड पर एक संदिग्ध ब्रेजा कार में कुछ युवक बैठकर क्रिकेट सट्टा नोट कर रहे हैं । सूचना एसएसपी सदानंद कुमार के संज्ञान में आने पर उनके द्वारा साइबर सेल एवं थाना चक्रधरनगर की टीम को मौके पर जाकर कार्यवाही का निर्देश दिया गया । मौके पर एक ब्रेजा कार में बैठे चार युवक भारत-पाकिस्तान मैच में प्रत्येक गेंद पर मोबाइल से क्रिकेट सट्टा लगाने वालों से कागज पर नगद रकम नोट करते पकड़ा गया । आरोपियों से मौक पर जुआ रकम 10,790 रुपए, 10 मोबाइल फोन, एक टैबलेट, सट्टा पट्टी विवरण कागज और उनकी ब्रेजा कार CG 13 AS- 9142 को जप्त कर थाना चक्रधरनगर लाया गया, आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है । जुआ रेट कार्यवाही में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव अहेर, प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक सुखनंदन पटेल, थाना चक्रधरनगर के सहायक उपनिरीक्षक नंद कुमार सारथी, साइबर सेल प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, बृजलाल गुर्जर, रेणु सिंह मंडावी, आरक्षक प्रताप बेहरा, धनंजय कश्यप, नरेश रजक तथा थाना चक्रधरनगर के आरक्षक उद्धव मांझी की अहम भूमिका रही है ।

सट्टा एक्ट में पकड़े गए आरोपी-
(1) आलोक अग्रवाल पिता गजानंद अग्रवाल उम्र 42 साल निवासी मौहापाली रोड खरसिया
(2) अमन अग्रवाल पिता अनूप अग्रवाल उम्र 25 साल निवासी गंज खरसिया
(3) रिकेश राय पिता रामाशंकर राय उम्र 38 साल निवासी रतनमहका खरसिया
(4) रवि शंकर राठौर पिता पिता भरत लाल राठौर उम्र 34 साल निवासी रतनमहका खरसिया

महासमुन्द : 42वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में वर्षा कोसरे का चयन।

महासमुन्द : 42वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में वर्षा कोसरे का चयन।

महासमुंद

– छत्तीसगढ़ राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वाधान में 42वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 20 अक्टूबर 2023 तक बॉल बैडमिंटन कोर्ट भिलाई सेक्टर-4 जिला दुर्ग में अयोजित हो रहा हैं। जिसमें जिले की वर्षा कोसरे पिता भैया राम कोसरे ग्राम पंचायत बेमचा की राष्ट्रीय खिलाड़ी का चयन हुआ हैं, वर्षा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा एवम् स्थानीय मिनि स्टेडियम महासमुंद में अभ्यास कर प्रदेश की टीम में जगह बनाने में सफल हुई हैं। छत्तीसगढ़ की टीम का प्रशिक्षण शिविर दिनांक 7 से 14 अक्टूबर तक कबीरधाम में आयोजित हैं जिसमें वर्षा शामिल होकर खेल की बारीकियां सीख रही हैं। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले के अंकित लूनिया व सेवन दास मानिकपुरी राष्ट्रीय निर्णायक के रुप में शामिल होंगे। वर्षा के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होने पर खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, जिला पंजीयक दीपक मंडावी, प्राचार्य बेमचा एस एल पाटकर, जिला बॉल बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों सहित लोकेश साहू, प्रभात सेठ, दिक्षा, काजल, कंचन, मुरली एवम् माता पिता ने अच्छे प्रदर्शन करने शुभकामनाएं दीं।

रायगढ़ :  चुनाव से पहले थाना प्रभारियों ने ली निगरानी और गुंडा बदमाशों की क्लास, अपराध से दूर रहने की दी गई समझाइश…..

रायगढ़ :  चुनाव से पहले थाना प्रभारियों ने ली निगरानी और गुंडा बदमाशों की क्लास, अपराध से दूर रहने की दी गई समझाइश…..

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Sadanand Kumar IPS Raigarh District
रायगढ़ । आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा सुरक्षा व शांति व्यवस्था सहित नवरात्र, दशहरा पर्व के मद्देनजर समस्त थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्र के निगरानी, गुंडा बदमाशों को थाने बुलाकर उन्हें आचार संहिता का पालन करने और अपराधों से दूर रहने की समझाइश देने निर्देशित किया गया है ।

निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चंद्रा, थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव तथा चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक सौरभ द्विवेदी द्वारा क्षेत्र के निगरानी, गुंडा बदमाशों सहित आपराधिक तत्वों को थाना हाजिर कराया गया । थाना प्रभारियों ने उन्हें जिले में आचार संहिता के प्रभावशील होने की जानकारी दिया गया और समझाइश दी गई कि वे अपराध से दूर रहकर शांतिपूर्वक जीवनयापन करें। पुलिस द्वारा जब भी उन्हें उपस्थित होने कहा जाता है वे तत्काल उपस्थित होंगे । जिन बदमाशों में सुधार देखा जायेगा उनके नाम सूची से हटाने एसपी महोदय को पत्राचार करेंगे और जो सक्रिय पाये गये उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाई की जाएगी।

महासमुन्द : पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह के निर्वाचन आचार संहिता का पालन करवाने व कानून व शांति व्यवस्था हेतु को किया गया फ्लैग मार्च

महासमुन्द : पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह के निर्वाचन आचार संहिता का पालन करवाने व कानून व शांति व्यवस्था हेतु को किया गया फ्लैग मार्च

महासमुंद शहर के सभी प्रमुख सड़कों व गलियों में पुलिस टीम द्वारा भ्रमण करते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव, कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रशेखर मड़ाई व नगरसेना सेनानी, एसडीओपीगण सहित 150 से अधिक जवान हुए फ्लैग मार्च में सम्मिलित
पुलिस टीम के द्वारा पैदल तथा वाहन दोनों में ही निकल गया फ्लैग मार्च शहर की सभी सड़कों व गलियों किया फ्लैग मार्च रूट – कंट्रोल रूम से बरौंदा चौक, विठोबा टाकीज, गांधी चौक, बरौडा

चौक, नया रावण भाटा, सुभाष नगर ,रेलवे पटरी, दलदली रोड, नयापारा एकता चौक तुमगांव ओवरब्रिज नेहरू चौक वापस कंट्रोल रूम

पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में आज जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों तथा कार्यपालक मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में आगामी चुनाव को देखते हुए आचार संहिता का पालन करवाने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था की दृष्टि से

महासमुंद शहर की प्रमुख सड़कों एवं गलियों में फ्लैग मार्च निकाला गया.
उक्त फ्लैग मार्च शहर के कंट्रोल रूम से प्रारंभ हुआ जो की पैदल चलते हुए बरांडा चौक तथा पूरा बरौंदा चौक से वापस विट्ठल चौक वीथोबा टॉकीज से होते हुए गांधी चौक शास्त्री चौक वह बरौंदा चौक होते हुए रावण भाटा तक पैदल मार्च किया गया वहां से रावण भाटा होते हुए सुभाष नगर ,रेलवे पटरी, दलदली रोड, नयापारा एकता चौक तक वाहन पेट्रोलिंग करते हुए पुनः एकता चौक स्वागत तुम गांव ओवरब्रिज से लेकर नेहरू चौक होते हुए कंट्रोल रूम तक पैदल मार्च किया गया.

उक्त फ्लैग मार्च का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपूंजे ने किया जिनके साथ कार्यपालक दंडाधिकारी श्री चंद्रशेखर मड़ई व मोहित अमिला एवं नगर सेना के सेनानी श्री अनूप एक्का एसडीओपी महासमुंद मंजूलताबाज़, डीएसपी अजाक अजय शंकर त्रिपाठी, रक्षित निरीक्षक दीप्ति गुमास्ता, थाना प्रभारी कोतवाली नरेंद्र राठौड़ समेत थाना प्रभारी तुमगांव पटेवा आजाक, खल्लारी तथा थाने एवं नगर सेवा तथा CAF के लगभग 150 अधिकारी एवं जवान सम्मिलित हुए.

सारंगढ़ : नाव से नदी पार कर जंगल पहुँचा आबकारी अमला अवैध शराब का बड़ा अड्डा 25 हजार रु के महुवा सराब और 50 हजार रु के महुआ लाहन बरामद

सारंगढ़ : नाव से नदी पार कर जंगल पहुँचा आबकारी अमला अवैध शराब का बड़ा अड्डा 25 हजार रु के महुवा सराब और 50 हजार रु के महुआ लाहन बरामद

छत्तीसगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 15 अक्टूबर 2023/ आगामी विधानसभा निर्वाचन के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देश के परिपालन में आचार संहिता प्रारंभ होने के पश्चात आज

आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है। वृत्त सारंगढ प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक विकास पाल सांडे को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की लात नदी के किनारे गुड़ेली के जंगलों में भारी मात्रा में अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा है ।

सूचना मिलते ही आबकारी अमला नाव से नदी पार कर जंगल पहुँचा जहाँ दस लीटर क्षमता वाले 09 पॉलीथिन में भरी हुई 90 लीटर महुआ शराब, 15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक बाल्टी में भरी हुई 15 लीटर महुआ शराब और प्लास्टिक बोरी के अंदर

ब्लाडरनुमा पॉलीथिन में भरी हुई 20 लीटर महुआ शराब समेत कुल 125 लीटर महुआ शराब ( कीमत 25000 रुपए) और 40 प्लास्टिक बोरियों में से प्रत्येक में 25-25 किलोग्राम महुआ लाहन समेत कुल 1000 किलोग्राम महुआ लाहन ( कीमत 50000 रुपए) बरामद हुआ, इसके साथ ही अवैध शराब निर्माण की सामग्री भी जप्त की ।

महासमुन्द के सभी थानों में 299 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 1,08,200/-( एक लाख आठ हजार दो सौ रुपये) समन शुल्क वसूल किया गया।

महासमुन्द के सभी थानों में 299 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 1,08,200/-( एक लाख आठ हजार दो सौ रुपये) समन शुल्क वसूल किया गया।

महासमुन्द

पुलिस अधीक्षक महोदय श्री धर्मेन्द्र सिंह(भा.पु.से.) के द्वारा शाम 4:00 से रात्रि 8:00 तक सघन वाहन चेकिंग अभियान- बिना नंबर, शराब पीकर वाहन चलाना एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया एवं चार-पहिया वाहनों पर कार्यवाही करने दिये निर्दे

यातायात पुलिस एवं जिले के समस्त थानों के द्वारा कुल- 299 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 1,08,200/-( एक लाख आठ हजार दो सौ रुपये) समन शुल्क वसूल किया गया।

बिना नंबर के वाहन चलाने वाले 27 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 8100/- समन शुल्क वसूल किया गया

रेड सिग्नल का उल्लंघन करने वाले 40 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 12000/- समन शुल्क वसूल किया गया*

अवैध पार्किंग में खड़े 07 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 2100/- रुपए समन शुल्क वसूल किया गया*

 

गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 41 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 12300/- समन शुल्क वसूल किया गया*

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 01 वाहन चालक के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए न्यायालय पेश किया जिस पर न्यायालय द्वारा ₹10000/- अर्थदण्ड से दंडित किया गया*

बिना कागजात के चलने वाले 22 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 6600/- समन शुल्क वसूल किया गया*

बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट के वाहन चलाना, तीन सवारी, मोबाइल से बात करते वाहन चलाना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना के एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 161 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल- 67100/- समन शुल्क वसूल किया गया।*

अवैध रेत परिवहन करने वाले ट्रैक्टर एवं हाइवा वाहनों को यातायात पुलिस द्वारा पकड़ कर परिवहन विभाग को कार्यवाही करने दिया गया जिस पर परिवहन विभाग व्दारा 2 हाइवा एवं 4 ट्रैक्टर पर कार्यवाही कर 36,000/- समन शुल्क वसूल किया गया*

 पुलिस अधीक्षक महोदय श्री धर्मेंद्र सिंह(भा0पु0से0) एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव गिरेपुंजे(रा0पु0से0) सर के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक(यातायात), श्री घनेन्द्र सिंह ध्रुव के मार्गदर्शन मे दिनांक- 09.10.2023 से 14.10.2023 तक शाम 04.00 बजे रात्रि-08.00 तक प्रभारी यातायात श्री लक्ष्मी नारायण साव, यातायात स्टाफ एवं जिले के सभी थानों को महासमुंद शहर एवं जिले के थानो क्षेत्रों में चलने वाले बिना नंबर, शराब पीकर वाहन चलाना दोपहिया, चारपहिया वाहनो पर सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत कार्यवाही करने आदेश दिए जिस पर यातायात पुलिस एवं थानों के द्वारा कुल 299 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही कर राशि- 1,08,200/- समन शुल्क वसूल किया गया।
जिसमें बिना नंबर के वाहन चलाने वाले 27 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 8100/- समन शुल्क, रेड सिग्नल का उल्लंघन करने वाले 40 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 12,000/- समन शुल्क, अवैध पार्किंग में खड़े 07 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 2100/- रुपए समन शुल्क, गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 41 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 12300/- समन शुल्क, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 01 वाहन चालक के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए न्यायालय पेश किया जिस पर न्यायालय द्वारा ₹10000/- अर्थदण्ड से दंडित किया, बिना कागजात के चलने वाले 22 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 6600/- समन शुल्क वसूल किया, बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट के वाहन चलाना, तीन सवारी, मोबाइल से बात करते वाहन चलाना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना के एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 161 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल- 67100/- समन शुल्क वसूल किया गया। साथ ही अवैध रेत परिवहन करने वाले ट्रैक्टर एवं हाइवा वाहनों को यातायात पुलिस द्वारा पकड़ कर परिवहन विभाग को कार्यवाही करने दिया गया जिस पर परिवहन विभाग व्दारा 2 हाइवा एवं 4 ट्रैक्टर पर कार्यवाही कर 36,000/- समन शुल्क वसूल किया गया।

साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों, ट्रैफिक सिग्नलो का पालन करना, बिना नंबर प्लेट के वाहन नही चलना, तीन सवारी नहीं चलना, बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन नहीं चलाना, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाना, बिना सीट बेल्ट के चारपहिया वाहन नही चलाना इत्यादि यातायात नियमों का पालन करने समझाईश दिया गया।

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस ने काट दिए 8 विधायकों के टिकट, जानें किसे इस बार नहीं मिला मौका पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में गिरीश देवांगन 60 सीट पर जल्द जारी होगी प्रत्याशियों की लिस्ट

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस ने काट दिए 8 विधायकों के टिकट, जानें किसे इस बार नहीं मिला मौका पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में गिरीश देवांगन 60 सीट पर जल्द जारी होगी प्रत्याशियों की लिस्ट

Chhattisgarh Election 2023 News:

नवागढ़ से विधायक रहे गुरुदयाल सिंह बंजारे की टिकट काट कर कैबिनेट मंत्री गुरू रुद्र कुमार को टिकट दिया गया है.

छत्तीसगढ़ में नवरात्रि के पहले दिन ही कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के 30 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. इसमें कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव समेत सभी मंत्रियों को फिर से टिकट दे दिया है. यानी सभी पुराने नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा है. इसमें सबसे बड़ी बात ये है कि कांग्रेस ने अपने 8 विधायकों की टिकट काट दी है. जिसका पहले से ही अंदाजा लगाया जा रहा था ।

कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 8 विधायकों की टिकट काटी

दरअसल नवागढ़ से विधायक रहे गुरुदयाल सिंह बंजारे की टिकट काट कर कैबिनेट मंत्री गुरू रुद्र कुमार को टिकट दिया गया है. रुद्र कुमार इससे पहले अहिवारा सीट से चुनाव लड़ थी. उनकी सीट बदली गई है. इसके अलावा पंडरिया विधानसभा से ममता चंद्रकार की टिकट कटी है. डोंगरगढ़ से भुनेश्वर सिंह बघेल,खुज्जी से छन्नी साहू, अंतागढ़ से अनूप नाग,कांकेर से शिशुपाल शोरी, चित्रकोट से राजमन बेंजाम और दंतेवाड़ा से देवती कर्मा की जगह उन्ही के बेटा छबिंद्र कर्म को टिकट दिया गया है. इन सभी ने हजारों वोट से 2018 और उपचुनाव में बीजेपी के प्रत्याशियों को हजारों वोट से हराया है.


कांग्रेस ने रमन सिंह के खिलाफ रायपुर के गिरीश देवांगन को मैदान में उतरा
आपको बता दें कि पहले चरण में 20 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है. इसमें कांग्रेस ने 19 सीटों पर प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है. एक सीट जगदलपुर से कांग्रेस ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले है. हालाकि नामांकन शुरू हो गया है तो एक दो दिनों में जगदलपुर सीट से भी प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी. लेकिन कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट में सबसे चौकाने वाला नाम गिरीश देवांगन का है. क्योंकि बलौदा बाजार के भांटापारा से चुनाव लड़ने का मन बना रहे थे. लेकिन पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है. गिरीश देवांगन सरकार के खनिज निगम के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी. इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के संगठन में भी लंबे समय से बड़े बड़े पड़े रह चुके है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का करीबी माना जाता है.


60 सीट पर जल्द जारी होगी प्रत्याशियों की लिस्ट

गौरतलब है की 60 विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के नाम बाकी है. इसमें एक सीट पहले चरण की सीट बची है. वहीं दूसरे चरण के लिए 59 सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा बची है. क्योंकि 21 अक्टूबर से दूसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया राज्य में शुरू हो जाएगी. इस लिए माना जा रहा है कि दूसरे चरण के लिए भी कुछ दिनों में कांग्रेस अपने प्रत्याशियों के नाम जारी कर सकती है ।