कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट पर लगाई मुहर 

कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट पर लगाई महर

कांग्रेस ने आज अपनी पहली सूची जारी कर दी है देखिए सूची

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस ने प्रत्‍याशियों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहली लिस्‍ट में उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। कांग्रेस ने पहली लिस्‍ट में सीएम भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव सहित कई नामों की घोषणा की है। कांग्रेस ने 2023 के विधानसभा चुनाव में 75 से अधिक सीटों का लक्ष्य रखा है।

2023 छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस ने प्रत्‍याशियों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहली लिस्‍ट में उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। कांग्रेस ने 2023 के विधानसभा चुनाव में 75 से अधिक सीटों का लक्ष्य रखा है। इंटरनेट मीडिया पर कांग्रेस की संभावित सीटों पर 44 प्रत्याशियों की सूची प्रसारित हो रही है। इस सूची पर कांग्रेस ने किसी प्रकार का बयान नहीं दिया है।

कांग्रेस की 30 नामों की पहली सूची जारी, पाटन से बघेल और अंबिकापुर से सिंहदेव लड़ेंगे चुनावCongress Candidate First List : कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 30 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव और कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं.

Chhattisgarh Congress Candidate List: कांग्रेस की 30 नामों की पहली सूची जारी, पाटन से बघेल और अंबिकापुर से सिंहदेव लड़ेंगे चुनाव
Chhattisgarh Election 2023: कांग्रेस (Congress) ने छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में 30 नामों का ऐलान हो गया है. छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर को मतदान होगा, 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे.

30 उम्मीदवारों की पहली सूची में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव और कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं. पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री बघेल अपने वर्तमान विधानसभा क्षेत्र पाटन से ही चुनाव लड़ेंगे, जहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार और उनके रिश्तेदार विजय बघेल उन्हें चुनौती देंगे.

कांग्रेस ने हाई प्रोफाइल सीट राजनांदगांव से गिरीश देवांगन को प्रत्याशी बनाया है. गिरीश छत्तीसगढ़ में 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सीटिंग एमएलए डॉ. रमन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. पिछले चार चुनावों में रमन सिंह को इस सीट से हार बार जीत मिली है.

इन 30 सीटों पर प्रत्याशी तय

अंबिकापुर से टीएस सिंहदेव

सीतापुर ST से अमरजीत भगत

खरसिया से उमेश पटेल

कोरबा से जय सिंह अग्रवाल

सक्ति से चरण दास महंत

आरंग से शिव कुमार डहरिया

डौंडी लोहरा से अनिला भेड़िया

पाटन से सीएम भूपेश बघेल

दुर्ग ग्रामीण से ताम्रध्वज साहू

साजा से रविंद्र चौबे

नवागढ़ से गुरु रुद्र कुमार

पंडरिया से नीलकांत चंद्रवंशी

कवर्धा से मोहम्मद अकबर

खैरागढ़ से यशोदा वर्मा

डोंगरगढ़ से हर्षिता स्वामी बघेल

राजनांदगांव से गिरीश देवांगन

डोंगरगांव से दलेश्वर साहू

खुज्जी से भोलाराम साहूं

मोहलामानपुर से इंद्र शाह मंडावी

अंतागढ़ से रुप सिंह पोटाई

भानुप्रतापुर से सावित्री मंडावी

कांकेर से शंकर ध्रुव

केशकाल से संतराम नेताम

कोंडागांव से मोहनलाल मरकाम

नारायणपुर चंदन कश्यप

बस्तर से लखेश्चर बघेल

चित्रकोट से दीपक बैज

दंतेवाड़ा से के छविन्द्र महेन्द्र कर्मा

बीजापुर से विक्रम मंडावी

कोंटा से कवासी लखमा

वहीं, उपमुख्यमंत्री सिंहदेव को भी उनके वर्तमान विधानसभा क्षेत्र अंबिकापुर से उम्मीदवार बनाया गया है. राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को दुर्ग-ग्रामीण, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत को सक्ती और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को कोंडागांव से टिकट दिया गया है.

छत्तीसगढ़ में अभी कांग्रेस की सरकार है. वहीं, बीजेपी मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में है. राज्य में 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 68 सीटें जीतकर 15 साल बाद सत्ता में वापसी की थी. वहीं, भाजपा को इस चुनाव में 15 सीटें हासिल हुई थीं.

 

 

 

 

छत्तीसगढ़ : भतकुंदा के वन दुर्गा में बलि प्रथा और पशु बांधने वाली गेरुवा रस्सी की सुरुवात कैसे हुई , कई रहस्यमयी घटनाएं आज लोग नौकरी खोए हुए चीज और कई मन्नते लेकर छत्तीसगढ़ के कोने कोने से पहुच रहे है टीएस सिंह देव तक ।

छत्तीसगढ़ : भतकुंदा के वन दुर्गा में बलि प्रथा और पशु बांधने वाली गेरुवा रस्सी की सुरुवात कैसे हुई , कई रहस्यमयी घटनाएं आज लोग नौकरी खोए हुए चीज और कई मन्नते लेकर छत्तीसगढ़ के कोने कोने से पहुच रहे है टीएस सिंह देव तक ।

भारत मे कई ऐसे मंदिर है जहां आज भी आस्था के साथ पूजा पाठ और मनोकामना मांगे जाते है पूरी होने पर मनोकामना के अनुसार देवी या भगवान को देना पड़ता है लेकिन अब भी बली प्रथा जारी है भारत सहीत छत्तीसगढ़ के कई देवी मंदिरों में आज बली प्रथा जारी है वैसे तो उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में पशुबलि प्रतिषेध

अधिनियम 1989 के तहत पशु बलि प्रतिबंधित है और इसके उल्लंघन पर तीन महीने की जेल या जुर्माने का प्रावधान है. राज्य के कई धार्मिक स्थलों पर भैंसा और बकरे की बलि देने की परंपरा रही है और कई समिति के प्रयासों से पिछले वर्षों में अनेक स्थानों पर पशुबलि की परंपरा बंद हो गई है।

उल्लेखनीय है की जानवरों के परिवहन के संबंध में आमतौर पर अवैध तरीकों को अपनाया जाता है जैसे ट्रकों या वाहनों में ठूस ठूस कर जानवरों को भरा जाना जिससे उनका दम घुटता है व परिवहन के दौरान उनकी हड्डियाँ टूट जाती है। हत्या हेतु ले जाते समय हेतु मारते पीटते हुए कुर्बानी वाली जगह तक लाया जाता है और

फिर तेज़ धारदार हथियार से गैर प्रशिक्षित कसाइयों द्वारा उन छोटे बच्चों के सामने इन जानवरों का गला रेंत कर उन्हें धीरे-धीरे तड़फ-तड़फ कर मरने के लिए छोड़ दिया जाता है जो बच्चे इन जानवरों को मरते हुए नहीं देखना चाहते हमारा मकसद के किसी के धर्म के आस्थाओं को ठेस बिल्कुल नही है ।

महाजनपद न्यूज ने छत्तीसगढ़ के महासमुन्द जिले के बसना पिथौरा सांकरा से 10 किलोमीटर दूर भतकुंदा क्षेत्र में आने वाले वन दुर्गा मंदिर का कई ऐसे वीडियो यु ट्यूब और गूगल में अपलोड है उनको रिसर्च किया जिसमें कई रहस्यमयी घटनाएं सुनने को मिली

वनदुर्गा भतकुंदा लगभग 100 से 150 साल पहले इस चमत्कारीक घटना के बाद सुरु हुवा था यहाँ देवी की पूजा मुरादे पूरी होने के लिए गेरुआ और दीया जा रहा है बली लोग यहां नौकरी खोए हुए चीज , और बच्चे नही होने पर एवं भूत प्रेत से प्रताड़ित कई मन्नते लेकर छत्तीसगढ़ के कोने कोने से पहुच रहे है और मनोकामना मांग रहे है यहां आज इतने गेरुवा रस्सी चढ़ चुकी है कि इनकी संख्या आज कई हजारो में है ।

जानकारी के अनुसार पूर्व में यहां घना जंगल था तथा क्षेत्र के सराईपतेरा निवासी तांत्रिक नटुवा ब्राम्हण कोई दो सौ साल पहले देवरी राज से पूजा पाठ कर वापस आ रहा था तभी भतकुंदा में दो बाघ ने उन्हें घेर लिया। अपनी जान बचाने के लिए नटुवा ब्राम्हण ने वहीं पर दान में मिले सोने-चांदी के आभूषण को पेड़ के नीचे गड्‌ढे खोदकर पाटकर उनके उपर एक पत्थर रख दिया। ब्राम्हण ने आंख बंदकर उक्त पत्थर को देवी समझकर पूजा आराधना की और जब आंख खुली तो उनके सामने से बाघ ओझल हो गया था। उक्त कहानी को सराईपतेरा जाने पर कार्तिको सांवल को बताया तथा विधि-विधान से पूजा आराधना करने कहा। तभी से यहां सांवल परिवार पीढ़ी दर पीढ़ी पूजा आराधना में जुटे हुए हैं और आज इनकी ख्याति दूर-दूर तक बढ़ गई है। तथा लोग यहां आकर मन्नत मांग रहे है और अपने मुरादें पूरी होने के बाद फिर शनिवार और मंगलवार को पहुंचते हैं।

वही यु ट्यूब पर वीडियो अपलोड देखने पर पता चलता है कि जमाने मे कई ऐसे चीज खो जाते थे जिसके बाद गेरुवा बदने पर खोई हुई चीज मिल जाता था और बाद में बकरे की बली देना होता था ऐसे ही कई घटनाएं भतकुंदा मंदिर से जुड़ी है ।

वैसे एक घटना छत्तीसगढ़ के चंद्रपुर चंद्रहासिनी से मिलती जुलती है यू ट्यूब वीडियो देखने पर पता चलता है की एक ग्रामीण सायकल खो जाने पर मनोकामना मांगा था और सायकल मिल गया लेकिन बली देना भूल गया जिसके बाद उसकी पत्नी खत्म हो गई और उसके बच्चे एक दिन लापता हो गया बहुत ढूंढने के बाद ग्रामीणों ने पीड़ित को वन दुर्गा मंदिर के मनोकामना की बात बताई भूले हुए पीड़ित ने जब मन्नत पूरी की तो बच्चा फिर से वापिस आ गया और कहा कि मैं अपनें माँ की पास थी जबकि उसकी माँ के मृत्य साल भर पहले हो गई थी इस घटना के बाद लोगो का मानना था को बच्चे वन दुर्गा देवी के पास ही था और लोगो का विस्वास बढ़ते चले गया

वही लोगो का कहना है कि बुजुर्ग महिला बाजार से आते वक्त वन दुर्गा मंदिर के पास ही सौच कर दी और ओ महिला मौन हो गई थी किसी को बोलने में सक्षम नही थी और वही पर छूट गई गांव वालों को ढूंढने के और वन देवी में मनोकामना के बाद महिला बोलनें में सक्षम हुई

वैसे इस भतकुंदा में वन दुर्गा मंदिर के कई वीडियो यु ट्यूब लोगो ने अपलोड कर रखा है जिसमे एक वीडियो में बताया गया कि छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंह देव भी इस मंदिर आ चुके है और छत्तीसगढ़ के कोने कोने से लोग यहां पहुँच रहे है ।

सरायपाली : टी स्टोर्स पर उधार और सराब के लिए पैसे नही देने पर चाकू से हमला बचाने आई पत्नी के साथ भी हमला एफआईआर दर्ज 112 ने पहुचाया CHC रेफर के बाद भारती अस्पताल में चल रहा है इलाज

सरायपाली : टी स्टोर्स पर उधार और सराब के लिए पैसे नही देने पर चाकू से हमला बचाने आई पत्नी के साथ भी हमला एफआईआर दर्ज 112 ने पहुचाया CHC रेफर के बाद भारती अस्पताल में चल रहा है इलाज

सरायपाली

मैं बस्ती सरायपाली चौक की रहने वाली हू, कक्षा 09 वीं तक पढी लिखी हूं। अपने पति मनिन्दर पाण्डेय के साथ कनक टी स्टोर्स के नाम से आरा मिल के सामने बस्ती सरायपाली चौक में चाय दुकान चलाती हूं। आज दिनांक 13.10.2023 को शाम करीबन 05.00 बजे मेरे दुकान पर हिमांशु सोना उर्फ सुमीत , मुण्डा उर्फ तीरथ पटेल और देवेश सेठ आये थे हम लोगो से उधारी में सिगरेट और गुटखा मांग रहे थे तब मेरा पति मना किया कि हम लोग छोटे दुकानदार है उधारी नहीं दे पायेंगे

पिछला भी बकाया है तब वे सभी हम लोगो को मारने की धमकी देकर चले गये थे रात्रि करीबन 09.00 बजे पुन: वे तीनो किसी के मोटर सायकल में मेरे दुकान के पास आकर शराब पीने के लिये रूपये मांगने लगे जब हम लोगो ने मना किया तब वे तीनो एक राय होकर जान से मारने की धमकी देते हुये मां बहन की अश्लील गाली दे रहे थे बोले कि बाहर से आये हो दिन में सामान देने से मना कर दिये दादा बनते हो कहकर सुमीत सोना उर्फ हिमांशु अपने हाथ में बटनदार चाकू रखा था

जिससे मेरे पति के पीठ में तीन चार जगह मारकर चोट पहुंचाया है उसके साथ में आये मुण्डा उर्फ तीरथ पटेल और देवेश सेठ भी हाथ मुक्का से मेरे पति को मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे मैं छुडाने गयी तब मेरा बांये हाथ की कलाई को देवेश सेठ पकडकर ऐठ दिया और मुझे धक्का मारकर गिरा दिया जिससे मेरे बांये हाथ की कलाई में चोट आयी है। मैने फोन से डायल 112 को सूचना दिया जो मेरे पति को सरकारी अस्पताल सरायपाली ले गये थे वहां से ईलाज के लिये भारती अस्पताल भेजे थे जहां पर उनका ईलाज चल रहा है। घटना को कमल नायक व राजा नायक एवं आसपास के

लोग देखे व सुने है। रिपोर्ट करती हूं कार्यवाही किया जाये। रिपोर्ट पढकर देखी मेरे बताये अनुसार लिखी गयी है मामले में सरायपाली पुलिस ने हिमांशु सोना उर्फ सुमीत , मुण्डा उर्फ तीरथ पटेल , देवेश सेठ के ख़िलाप
294-IPC, 323-IPC, 327-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज किया है ।

कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची कल जारी की जाएगी नौ दिवसीय नवरात्रि उत्सव कल से शुरू सीएम बघेल ने कहा सभी को अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं

कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची कल जारी की जाएगी नौ दिवसीय नवरात्रि उत्सव कल से शुरू
सीएम बघेल ने कहा सभी को अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची को लेकर कहा कि रविवार प्रत्‍याशियों की सूची जारी की जाएगी। सीएम बघेल ने मीडिया से बातचीत करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) पर छत्तीसगढ़ में ‘बी’ टीम के रूप में काम करने और राज्य में सत्ताधारी दल में सेंध लगाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

कल आएगी उम्‍मीदवारों की पहली लिस्‍ट

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में सात नवंबर और 17 नवंबर को मतदान होगा जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी। सीएम बघेल ने कहा कि नौ दिवसीय नवरात्रि उत्सव कल से शुरू होने जा रहा है। मैं सभी को अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं। कल हमारी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जाएगी।

सीएम भूपेश बघेल से जब पूछा गया कि क्या सभी 90 उम्मीदवारों की घोषणा रविवार को की जाएगी तब उन्होंने कहा कि नहीं, यह पहली सूची होगी। दूसरे चरण के लिए एक और सूची बाद में जारी की जाएगी। राजनांदगांव सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ उम्मीदवार उतारने की पार्टी की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर सीएम बघेल ने कहा कि उम्मीदवारों की सूची आने के बाद पार्टी अपनी रणनीति का खुलासा करती है। सूची जारी होने के बाद पता चलेगा कि रमन सिंह के खिलाफ कौन चुनाव लड़ेगा।

पहले चरण में प्रदेशी की 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा। इनमें से 19 पर कांग्रेस का कब्जा है। भाजपा के पास एक सीट (राजनांदगांव) है जिसका प्रतिनिधित्व रमन सिंह कर रहे हैं। साल 2018 में पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने राजनांदगांव से करुणा शुक्ला को मैदान में उतारा था, जो बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुइ थीं। इस चुनाव में शुक्ला सिंह से 16,933 मतों के अंतर से हार गई थीं। शुक्ला की 2021 में मृत्यु हो गई।

 

जनता कांग्रेस को लेकर बोले सीएम बघेल

मुख्‍यमंत्री बघेल से जब पूछा गया कि क्या बीजेपी चुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) और छोटे दलों का फायदा उठाने की कोशिश कर रही है, तब उन्होंने कहा कि आपको ‘क्रोनोलॉजी’ को समझना होगा। एक ओर अमित जोगी अदालत में मामला दायर करते हैं, दूसरी ओर उन्हें सुरक्षा भी मिल जाती है। जेसीसी (जे) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का गठबंधन टूट गया है।

बसपा ने अब गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ गठबंधन कर लिया है। बसपा बीजेपी की गोद में बैठी है। आप पार्टी भी यहां ‘बी’ टीम है और कांग्रेस को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के लोग समझदार हैं और वे चीजों पर बारीकी से नजर भी रख रहे हैं। आप केंद्र में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन में कांग्रेस की सहयोगी है।

सीएम बघेल ने रमन सिंह पर साधा निशाना

सीएम भूपेश बघेल ने रमन सिंह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह बीजेपी नहीं बल्कि रमन सिंह और उनकी टीम चुनाव लड़ रही है। पार्टी के टिकट बंटवारे में रमन सिंह की भूमिका नजर आ रही है। राज्य के लोग जागरूक हैं और वे उन लोगों के हाथों में सत्ता नहीं देंगे जिन्होंने 15 वर्षों तक राज्य को लूटा है (2003-2018 तक सिंह के नेतृत्व वाली सरकार थी)।

880 पदों पर भर्ती छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग निकाली नोटिफिकेशन उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए ।

880 पदों पर भर्ती छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग निकाली नोटिफिकेशन
उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए ।

छत्तीसगढ़

अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए सरकारी नौकरी का मौका है. छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में कई पदों पर भर्ती निकली है, इसके जरिए 880 पदों पर भर्ती की जाएगी. तो चलिए जानते हैं डीटेल. छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग ने जॉब को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके लिए अगर आप अप्लाई करना चाहता हैं तो ऑफिशियल वेबसाइट highereducation.cg.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण डेट्स
12 अक्टूबर, 2023- इस दिन से आवेदन शुरु हो चुके हैं.
5 नवंबर-,2023- ये है आवेदन की लास्ट डेट.

कितने पदों पर की जाएगी भर्ती
इसके जरिए 880 पदों पर भर्ती की जाएगी. जिसके जरिए लेबोरेटरी अटेंडेंट के 430 पदों पर, सर्वेंट के 210 पदों पर और चौकीदार के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी.

क्या है आयु सीमा
इस पोस्ट पर 18 साल से 35 साल के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं.

जाने क्या चाहिए एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
इस पोस्ट के लिए 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले अप्लाई कर सकते है.

कितनी मिलेगी सैलरी
इस पोस्ट के लिए अगर आपका सिलेक्शन होता है तो आपको 19,500 – 62,000 रुपए सैलरी दी जाएगी.

कैसे होगा सिलेक्शन
इसके लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा ली जाएगी. इसके बाद पास होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.

इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरुरत

Aadhar card
passport photo
mobile number
email id
10th mark sheet
Graduation/PG/Diploma/Degree Certificate
caste certificate
Address proof


यहां आपको Chhattisgarh Government Higher Education Department vacancy पर क्लिक करें.
यहां आपको एक फॉर्म दिखेगा, उस पर आपको सभी जरूरी डीटेल्स भरने होंगे.
डीटेल्स के बाद मांगी गई सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर दें.
सबसे लास्ट में फॉर्म जमा कर एक कॉपी जमा कर दें.

इन पदों पर अप्लाई करने की योग्यता
लेबोरेटरी अटेंडेंट- उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए.नौकर- उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें 5वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए.चौकीदार- किसी भी मान्यता प्राप्त से उम्मीदवारों को 5वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए.स्वीपर – इन पदों के लिए आवेदन वही कर सकते हैं, जो 5वीं कक्षा उत्तीर्ण हैं.

सारंगढ़- बिलाईगढ : थाना सरसीवा पुलिस की लगातार अवैध शराब पर कार्यवाही 02 प्रकरणों में करीब 120 लीटर अवैध शराब जप्त…

सारंगढ़- बिलाईगढ : थाना सरसीवा पुलिस की लगातार अवैध शराब पर कार्यवाही 02 प्रकरणों में करीब 120 लीटर अवैध शराब जप्त…

आरोपियों को आज दिनांक 13.10.2023 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

सारंगढ़- बिलाईगढ। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुआ था श्री मनीष कुंवर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी टीकाराम खटकर के नेतृत्व में दिनांक 13.10.2023 को थाना सरसीवा पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर ग्राम तिलाईपाली के रामाश्रय सोनी पिता स्वर्गीय सनी राम सोनी उम्र 35 वर्ष के कब्जे से उसके खेत बोरवाड़ी से एक नीला रंग के प्लास्टिक ड्रम के अंदर रखें दो सफेद प्लास्टिक पॉलिथीन में करीब 50-50 लीटर भरा कच्ची महुआ शराब कुल मात्र 100 लीटर कीमती₹ 20000 अवैध शराब बनाने का औजार बर्तन, एवं ग्राम सेन्दुरस (गौराडीपा) के सुखीराम पंकज पिता गणेशाराम पंकज उम्र 32 वर्ष के कब्जे से दो प्लास्टिक जरकिन में भरा करीब 50 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती ₹4000 जुमला मात्रा 120 लीटर जप्त कर पृथक पृथक दोनों आरोपी के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद कर दिनांक 13.10.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी टीकाराम खटकर, प्रधान आरक्षक फागू लाल निराला, सोनसाय यादव आरक्षक कुंज बिहारी निराला, कमल किशोर साहू, वीरेंद्र ठाकुर, मुनी अनांत, मंगलू बंजारे एवं अन्य थाने स्टॉप का विशेष योगदान रहा।

रायगढ़ : एसएसपी सदानंद कुमार ने बैंकों में सुरक्षा बढ़ाने प्रबंधकों की ली बैठक….

रायगढ़ : एसएसपी सदानंद कुमार ने बैंकों में सुरक्षा बढ़ाने प्रबंधकों की ली बैठक….

बैंक प्रबंधन को दिए गए सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश, प्रबंधन की ओर से भी सामने आए कई महत्वपूर्ण सुझाव….
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Sadanand Kumar IPS Raigarh District
रायगढ़ । एसएसपी सदानंद कुमार ने शुक्रवार 13 अक्टूबर को पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ एवं पुसौर तहसील अंतर्गत संचालित बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की और बैंकों व एटीएम की सुरक्षा संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

बीते माह रायगढ़ जिले में हुई बैंक डकैती की घटना का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा समीक्षा किया गया जिसमें सामने आई खामियों को दुरुस्त करने बैंक प्रबंधन को निर्देशित कर उन्होंने थाना, चौकी प्रभारियों से उनके क्षेत्र के अंतर्गत संचालित बैंकों का सुरक्षा ऑडिट कराया गया । पुलिस अधिकारियों के बैंकों की जांच, सुरक्षा ऑडिट में कई खामियां पाई गई जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अनुविभागवार सभी प्राइवेट और कमर्शियल बैंक प्रबंधन की मीटिंग ली जा रही है जिसकी शुरुआत आज उनके द्वारा रायगढ़, पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित होने वाले बैंकों से किया गया ।

एसएसपी रायगढ़ ने बैठक में बैंक प्रबंधकों को गत दिनों पुलिस द्वारा किये गये सुरक्षा ऑडिट तथा उनके स्वयं के द्वारा की गई समीक्षा पर सामने आई खामियों पर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया और बैंक प्रबंधक की ओर से आये सुझावों का भी स्वागत कर पालन कराने की बात कही ।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बैंक प्रबंधकों को शीघ्र इन खामियों को दुरूस्त करने कहा गया जिसमें- (1) बैंक के अंदर प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्तियों की संपूर्ण जानकारी रखा जाए (2) बैंक के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चालू स्थिति में हो (3) बैंक के सुरक्षा गार्ड का नियमित रूप से चरित्र सत्यापन हो (4) गार्ड के आर्म्स चालू स्थिति में हो (5) बैंक के खुलने और बंद होने का निर्धारित समय हो, (6) बैंक का सायरन चालू अवस्था में हो, (7) बिना गार्ड वाले एटीएम को रात्रि में बंद रखने, (8) सीसीटीवी कैमरा के रिकार्डर को सुरक्षित स्थान पर रखने, (9) बैंक अधिकारियों के पास निकटतम थाना/पुलिस कंट्रोल रूम/आपातकालीन नंबर मौजूद हो तथा बैंक पटल में भी लिखे हो, (10) बैंक में संधारित चेकिंग रजिस्टर में नियमित प्रविष्टि दर्ज हो, (11) बैंक में प्रवेश करने वाले व्यक्ति चेहरा ढककर/हेलमेट पहनकर अथवा स्कार्फ पहनकर ना आए इस पर विशेष ध्यान दें और आवश्यक रूप से बैंक के बाहर इस संबंध में नोटिस चस्पा किया जाए, (12) रकम लाने-ले जाने की सूचना देने, रात्रि में बैंक परिसर के चारों ओर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हो इसके अलावा भी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चर्चा किया गया । बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों और बैंक प्रबंधकों की व्हाट्सएप ग्रुप बनवाया गया । उन्होंने पुलिस अधिकारियों को बैंकों के सुरक्षागार्डों की मीटिंग लेकर उन्हें सुरक्षा संबंधी निर्देश दिये जाने निर्देशित किया गया ।

बैठक में वरिष्ठ स्टेनो श्री अशोक देवांगन, थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव, थाना प्रभारी पुसौर सीताराम ध्रुव, थाना कोतवाली के उप निरीक्षक दिनेश बोहिदार और 51 विभिन्न बैंकों (#SBIBank #pnbbank Kotak Mahindra Bank Ltd. #unianbank #ICICIBank #HDFCBank & other ) के शाखा प्रबंधक एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे ।

छत्तीसगढ़ : सूचना देने में लापरवाही बरतने और सूचना का अधिकार अधिनियम का समुचित क्रियान्वयन नहीं किए जाने पर पिछले ढाई साल में 3 हजार 836 प्रकरणों में कुल 85 लाख 37 हजार रुपये से अधिक का अर्थदण्ड

छत्तीसगढ़ : सूचना देने में लापरवाही बरतने और सूचना का अधिकार अधिनियम का समुचित क्रियान्वयन नहीं किए जाने पर पिछले ढाई साल में 3 हजार 836 प्रकरणों में कुल 85 लाख 37 हजार रुपये से अधिक का अर्थदण्ड

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के आयुक्त श्री धनवेन्द्र जायसवाल ने आवेदकों को समय पर सूचना देने में लापरवाही बरतने और सूचना का अधिकार अधिनियम का समुचित क्रियान्वयन नहीं किए जाने पर पिछले ढाई साल में 3 हजार 836 प्रकरणों में कुल 85 लाख 37 हजार रुपये से अधिक का अर्थदण्ड सम्बंधित जनसूचना अधिकारियों पर लगाया है। राज्य सूचना आयुक्त के कोर्ट ने मार्च 2021 से लेकर इस साल के सितम्बर माह के दौरान पारित आदेश में यह जुर्माना लगाया है।
इन जनसूचना अधिकारियों में संयुक्त कलेक्टर, तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत, खंड शिक्षा अधिकारी, खनिज अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, मेडिकल कॉलेज के जनसूचना अधिकारी एवं ग्राम पंचायतों के सचिव सहित अन्य शामिल है। इसी तरह प्रथम अपीलीय अधिकारियों के विरुद्ध आयोग के द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा भी की जा रही है।

छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में ऑनलाइन सुनवाई की व्यवस्था
नया रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील और शिकायतों की सुनवाई के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की है। अपीलार्थी ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। सभी जिलों के कलेक्टर कार्यालय स्थित एनआईसी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम से सुनवाई की जाती है। इससे आवेदकों को रायपुर तक आने की जरूरत नहीं होती है। राज्य सूचना आयोग ने जून 2023 में मोबाइल से भी सुनवाई की शुरुआत की है। इसके माध्यम से अपीलार्थी, जनसूचना अधिकारी अपने मोबाइल से जुड़कर द्वितीय अपील की सुनवाई में शामिल हो रहे हैं।

महासमुन्द : 6 आरोपियों को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कार्यवाही

महासमुन्द : 6 आरोपियों को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कार्यवाही

महासमुन्द

जुआरियो के विरुद्ध महासमुन्द पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी

पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) बागबहरा यूलैंडन यार्क द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू होने पश्चात थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम व सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है, उक्त निर्देशों का पालन करते हुए थाना प्रभारी तेंदुकोना राणा सिंह एवम उप निरीक्षक विनोद कश्यप चौकी प्रभारी बुंदेली के मार्गदर्शन में दिनाँक

13/10/2023 को मुखबिर सूचना पर ग्राम जगदल्ला रोड किनारे सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 06 आरोपियों से 4700/- नगद,52 पत्ती ताश और एक मोमबत्ती जप्त कर आरोपियों का कृत्य धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अपराध धारा का अपराध घटित करना पाए जाने से अपराध पँजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।*


*गिरफ्तार आरोपियों का नाम :-*1. पेमेश्वर् चक्रधारी पिता तिहारू चक्रधारी उम्र 20 वर्ष 2. योमेश् सिन्हा पिता टिकेराम सिन्हा उम्र 28 वर्ष, 3. नेतराम निषाद उम्र 33 वर्ष 4. देवनारायण चक्रधारी पिता नंदू राम चक्रधारी उम्र 24 वर्ष 5. मेसराम चक्रधारी पिता मोरध्वज चक्रधारी उम्र 28 वर्ष सभी निवासी ग्राम नवागांव कला थाना तेंदुकोना एवम 6. गुलज़ार वैष्णव पिता तेजेश्वर् वैष्णव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम जगदल्ला पुलिस चौकी बुंदेली थाना तेंदुकोना जिला महासमुन्द (छ.ग.)

उक्त कार्यवाही में बुंदेली चौकी के आरक्षक प्रीतम विश्वकर्मा, मोतीराम दीवान, हिवराज कुर्रे, मोहन ध्रूव, राकेश यादव का सराहनीय योगदान रहा।

बसना : अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध भंवरपुर पुलिस की कार्यवाही

बसना : अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध भंवरपुर पुलिस की कार्यवाही

बसना

अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी दुखनासन सिदार गिरफ्तार
कुल 09 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जप्त किया

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आकाश राव गिरपुंजे के मार्गदर्शन में तथा अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली श्रीमान अभिषेक केशरी के पर्यवेक्षण में भंवरपुर क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब बिक्री करने वालों पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है कि

 


दिनांक 13/10/2023 को मुखबिर की सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान ग्राम सरकंडा आरोपी के बाड़ी सरकंडा में हमराह स्टाफ एवं गवाहों को लेकर रेड किया आरोपी दुखनासन पिता छतर सिंह सिदार उम्र 42 वर्ष साकिन सरकंडा चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद के कब्जे से 09 लीटर सफेद प्लास्टिक जरीकन में भरा देशी हाथ भट्टी महुआ शराब कुल जुमला 09 लीटर कीमती 1800/- रूपये मिला जिन्हे मौके पर गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी को विधिवत समय सदर में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपी के विरूद्ध चौकी भंवरपुर मे

 अपराध क्रमांक 0/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया जो समक्ष गवाहन वजह सबुत में जप्त कर शीलबंद कर कब्जा पुलिस लिया
सम्पूर्ण कार्यवाही में श्रीमान चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संतोष सिंह , प्रधान आरक्षक बंशीलाल जांगड़े, आरक्षक इतवारी ओगरे , लखन ध्रुव का विशेष योगदान रहा।