महासमुन्द : ट्रक मे अवैध रूप से शराब परिवहन परिवहन करते दीगर प्रांत का एक आरोपी गिरफतार

महासमुन्द : ट्रक मे अवैध रूप से शराब परिवहन परिवहन करते दीगर प्रांत का एक आरोपी गिरफतार

महासमुन्द

अवैध रूप से शराब परिवहन करते दीगर प्रांत का एक आरोपी गिरफतार
जप्त संपत्ती – 250 नग देशी मदिरा प्लेन शराब प्रत्येक में 180 -180एमएल शराब सीलबंद भरा हुआ जुमला 45 लीटर किमती 20000 रूपये मिला वाहन क्रमांक CG 04 PB 7540 आयसर ट्रक किमती 2100000 रूपये कुल जुमला 2120000 रूपये
गिरफ्तार आरोपी का नाम
प्रवीण ठाकुर पिता मिस्त्री ठाकुर उम्र 26 साल सा0 म0नं0 713 गोविंद कालोनी बाड्गंगा थाना बाड्गंगा जिला इंदौर म0प्र0
पुलिस अधीक्षक महोदय धर्मेंद्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) बागबाहरा श्री डा यूलैंडन यार्क द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर उक्त निर्देशों के तारतम्य में ऐसे संदिग्ध वाहनों व लोगो पर नजर रखी जा रही थी कि निरीक्षक महेश साहू थाना प्रभारी बागबाहरा को दिनाँक 14/10/2023 को मुखबिर सूचना‍ मिला की एक व्यक्ति अपने वाहन क्रमांक CG 04 PB 7540 आयसर ट्रक मे अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहा है की सूचना पर तस्दीकी हेतु पुलिस टीम द्वारा पिथौरा चौक

बागबाहरा पंहुचकर संदेही वाहन का इंतजार किया जा रहा था की संदेही वाहन पिथौरा की तरफ से आये जिसे रोका गया ड्राईवर सीट पर बैठे व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रवीण ठाकुर पिता मिस्त्री ठाकुर उम्र 26 साल सा0 म0नं0 713 गोविंद कालोनी बाड्गंगा थाना बाड्गंगा जिला इंदौर म0प्र0का होना बताया जिससे पूछताछ करने पर गाडी खाली होना बताया कि गाडी की तलाशी लेने पर

केबिन के अंदर रखे खाकी कार्टूनो और सफेद रंग की प्लास्टिक बोरियों में भरे देशी प्लेन मदिरा शराब रखा हुआ मिला जिसे चेक करने पर 250 नग देशी मदिरा प्लेन शराब प्रत्येक में 180 एमएल शराब सीलबंद भरा हुआ जुमला 45 लीटर किमती 20000 रूपये मिला कि आरोपी द्वारा धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से जप्त शराब एवं वाहन क्रमांक CG 04 PB 7540 आयसर ट्रक किमती 2100000 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गयाा आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 174/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को ज्यूडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

छत्तीसगढ़ : 24 आरोपी 10 लाख  जुआ एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा सिमगा नगर ब्राह्मण पारा स्थित मकान में किया गया भंडाफोड़

छत्तीसगढ़ : 24 आरोपी 10 लाख  जुआ एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा सिमगा नगर ब्राह्मण पारा स्थित मकान में किया गया भंडाफोड़

मामले में पुलिस द्वारा जुआ खेलने वाले 24 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

आरोपी जुआडियों से ₹10,87,062 नगद एवं 52 पत्ती ताश किया गया जप्त

मौके पर जुआडियों का 02 कार, एक मोटरसाइकिल एवं 26 नग मोबाइल भी किया गया जप्त

मकान में जुआ खिलाने वाले सिमगा नगर निवासी आरोपी अनिल पांडे के विरुद्ध भी किया गया अपराध पंजीबद्ध

सुनियोजित योजना बनाकर जुआ खेलने वाले स्थल में दबिश देकर जुआडियों को गया दबोचा

आरोपी जुआडियों के नाम

01. पंकज धीरानी पिता दीपक उम्र 30 वर्ष निवासी सिंधी कॉलोनी बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा
02. विष्णु मांडले पिता संतराम उम्र 35 साल निवासी वार्ड नंबर 01 खम्हरिया थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा
03. हंषराम साहू पिता काशीराम उम्र 39 साल निवासी ग्राम पेंडरी थाना भाटापारा ग्रामीण
04. प्रदीप मोटवानी पिता साजन दास उम्र 40 साल निवासी दीनदयाल कॉलोनी भिलाई थाना स्मृति नगर जिला दुर्ग
05. पवन किंगरानी पिता पन्नुमल उम्र 48 साल निवासी ग्राम खोखली थाना भाटापारा ग्रामीण
06. भीषम साहू पिता रूप राम साहू उम्र 25 साल निवासी ग्राम पेंडारी थाना भाटापारा ग्रामीण
07. योगेश कुमार पिता बादल कुमार खिलवाड़े उम्र 32 साल निवासी ग्राम दुलदुला थाना सिमगा
08. कौशल कुमार पिता विदेशी साव उम्र 40 साल निवासी कैलाश नगर मठपारा थाना उरला जिला रायपुर
09. सुनील कुमार पिता हरूमत विधानी उम्र 43 साल निवासी तिल्दा कैंप नेवरा जिला रायपुर
10. सुशील कुमार पिता प्यारेलाल देशलहरे उम्र 27 साल निवासी ग्राम खम्हरिया थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा
11. सहदेव चेलक पिता तिहारू राम उम्र 30 साल निवासी ग्राम खंडुवा थाना सिमगा
12. देवेंद्र वर्मा पिता रामकुमार वर्मा उम्र 35 साल निवासी ग्राम सुमा थाना भाटापारा ग्रामीण
13. दया दास बारले पिता बगश उम्र 57 साल निवासी ग्राम हीरापुर थाना पिपरिया जिला कवर्धा
14. इंदर शर्मा पिता रामूलाल शर्मा उम्र 45 साल निवासी शंकर वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
15. श्रीकांत तिवारी पिता शिव तिवारी उम्र 35 साल निवासी मंगला चौक वार्ड नंबर 07 बिलासपुर थाना सिविल लाइन बिलासपुर जिला बिलासपुर
16. अश्वनी पटेल पिता कृष्ण पटेल उम्र 31 साल निवासी रगरा थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम
17. मनीष रात्रे पिता अशोक रात्रे उम्र 24 साल निवासी वार्ड नंबर 01 सतनामी पारा खम्हरिया थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा
18. घनश्याम चंद्राकर पिता शत्रुघ्न उम्र 45 साल निवासी जय स्तंभ चौक खम्हरिया थाना खमरिया जिला बेमेतरा
19. अजय शर्मा पिता मनीशंकर उम्र 27 साल निवासी ग्राम टीहूपारा सिमगा थाना सिमगा
20. मोहनलाल पिता रामलाल साहू उम्र 45 साल निवासी ग्राम खारती थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा
21. विनोद चंद्राकर पिता गया राम उम्र 28 साल निवासी ग्राम बैत्री थाना पिपरिया जिला कबीरधाम
22. गोपाल यदू पिता रामदयाल यदू उम्र 28 साल निवासी ग्राम तरेंगा थाना भाटापारा ग्रामीण
23. हरप्रीत सिंह उर्फ रिंकू भाटिया पिता गुरविंदर सिंह उम्र 40 साल निवासी ब्राह्मण पारा सिमगा
24. अनिकेत पांडे पिता अनिल पांडेय उम्र 26 साल निवासी वार्ड नंबर 8 सिमगा थाना सिमगा
25. गिरफ्तारी हेतु शेष आरोपी- अनिल पांडे निवासी ब्राह्मण पारा सिमगा थाना सिमगा

जप्ती का विवरण
01.नगदी ₹10,87,062
02. 52 पत्ती ताश
03. कार क्रमांक CG12 AR8512
04. कार क्र. CG07 CD3642
05. मोटरसाइकिल डीलक्स CG06 GW5160
06. मोबाइल फोन 26 नग
#Dial112 #Dprchhattisgarh #chhatisgarhpolice

छत्तीसगढ़: निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के साथ वोटर पेपर ऑडिट ट्रेल

छत्तीसगढ़: निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के साथ वोटर पेपर ऑडिट ट्रेल

वीवीपीएटी (वीवीपैट) का भी प्रयोग किया जाएगा

 

रायपुर : मतदान के लिए उपयोग से पहले ईवीएम और वीवीपैट का दो बार किया जाता है रेंडमाइजेशन
अभ्यर्थियों की सूची फाइनल होने के बाद अभ्यर्थियों या उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में की जाती है कमिशनिंग

मतदान के दिन वास्तविक मतदान शुरू होने के 90 मिनट पहले मतदान अभिकर्ताओं की मौजूदगी में की जाती है मॉक पोल

रायपुर. 13 अक्टूबर 2023

निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के साथ वीवीपीएटी (वीवीपैट) का भी प्रयोग किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश में पर्याप्त संख्या में बैलेट यूनिट्स, कंट्रोल यूनिट्स और वीवीपैट उपलब्ध हैं। राज्य में 55 हजार 071 बैलेट यूनिट्स, 35 हजार 424 कंट्रोल यूनिट्स और 41 हजार 613 वीवीपैट उपलब्ध हैं।

मतदान के लिए प्रयोग में लाने से पहले ईएमएस (EMS) सॉफ्टवेयर का उपयोग कर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपीएटी को दो बार रेंडमाइज किया जाता है। प्रथम बार इन्हें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आबंटित किए जाने के दौरान और द्वितीय बार इन्हें मतदान केंद्र आबंटित किए जाने के दौरान रेंडमाइज किया जाता है। रेंडमाइजेशन और कमिश्निंग की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों तथा निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया जाता है। दोनों रेंडमाइजेशन के बाद ईवीएम एवं वीवीपैट की रेंडमाइज्ड सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों व निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को प्रदान की जाती है।

निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची को अंतिम रूप देने के बाद ईवीएम एवं वीवीपैट की कमिश्निंग की जाती है। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों या उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह काम किया जाता है। कमिश्निंग हॉल में लगाए गए टीवी मॉनिटर के माध्यम से अभ्यर्थी या उनके अभिकर्ता वीवीपैट में सिंबल (चुनाव चिन्ह) लोडिंग की प्रक्रिया को देख सकेंगे। कमिश्निंग के बाद प्रत्येक ईवीएम और वीवीपैट में नोटा (NOTA) सहित प्रत्येक उम्मीदवार के लिए एक वोट देकर मॉक पोल किया जाता है । इसके अतिरिक्त रेंडम रूप से चुने गए पांच प्रतिशत ईवीएम एवं वीवीपैट पर 1000 वोट डालकर मॉक पोल किया जाता है। इनके इलेक्ट्रॉनिक परिणाम का मिलान भी वीवीपैट के पेपर स्लिप से किया जाता है।

मतदान के दिन वास्तविक मतदान शुरू होने के 90 मिनट पहले मतदान अभिकर्ताओं की उपस्थिति में तीन बार मॉक पोल किया जाता है। इस दौरान नोटा सहित प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए एक वोट डालकर कम से कम 50 वोट के साथ मॉक पोल किया जाता है। कंट्रोल यूनिट पर प्राप्त मॉक पोल के परिणाम का मिलान वीवीपैट से प्रिंट की गई पर्ची के साथ कर एक प्रमाण पत्र पीठासीन अधिकारी द्वारा तैयार किया जाता है। मॉक पोल के तुरंत बाद कंट्रोल यूनिट का क्लियर बटन दबाकर मॉक पोल का डॉटा डिलीट किया जाता है। साथ ही मॉक पोल की वीवीपैट पेपर स्लिप को कंपार्टमेंट से निकाल कर काले रंग के लिफाफे में भरकर सील किया जाता है।

ईवीएम बैलट पेपर पर अभ्यर्थी का रहेगा फोटोग्राफ

मतदाताओं की सुविधा के लिए ईवीएम पर लगाए जाने वाले बैलट पेपर पर अभ्यर्थियों के फोटोग्राफ भी प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष हाल ही का स्टैंप (Stamp) साइज का फोटोग्राफ प्रस्तुत करना होगा। हर बार की तरह नोटा (NOTA) का प्रावधान इस निर्वाचन में भी रहेगा।

छत्तीसगढ़: पहले दिन 20 विधानसभा सीटों के लिए किसी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।

छत्तीसगढ़: पहले दिन 20 विधानसभा सीटों के लिए किसी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।

रायपुर, 13 अक्टूबर 2023

छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन के पहले चरण के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया की शुरूआत हो गई। पहले दिन 20 विधानसभा सीटों के लिए किसी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। प्रथम चरण में बस्तर संभाग की 12 समेत राजनांदगाँव, , मोहला -मानपुर -अंबागढ़ चौकी , खैरागढ़- छुईखदान- गंडई तथा कबीरधाम जिलों के 08 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया जाना है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में दो चरणों में हो रहे निर्वाचन के पहले चरण की 20 सीटों के लिए 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं। 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जाँच की जाएगी तथा प्रत्याशी 23 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। प्रथम चरण के लिए 07 नवंबर को मतदान होगा जबकि दोनों ही चरणों के लिए मतगणना 03 दिसंबर को होगी।

प्रथम चरण में कोंटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर , नारायणपुर , कोंडागांव ,केशकाल ,कांकेर ,भानुप्रतापुर, अंतागढ़, मोहला- मानपुर, खुज्जी, डोंगरगांव, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा।

बसना विधानसभा के लोग मन के एक ही सवाल कोन जीतही का माहौल चलत हे ।

बसना विधानसभा के लोग मन के एक ही सवाल कोन जीतही का माहौल चलत हे ।

महासमुन्द

बसना विधान का चुनाव अब काटे का टक्कर होने वाला है या नही अब ये तो कांग्रेस के टिकट घोषणा होने के बाद ही पता चलेगा कि आखिर भाजपा प्रत्यासी डॉ सम्पत अग्रवाल के टक्कर में कौन है फिलहाल बसना विधानसभा से भी विधायक प्रत्यासी के लिए कांग्रेस से और कई लोगो ने दावेदारी की है मीडिया रिपोर्ट की माने तो छत्तीसगढ़ के कई सीटों पर नाम तय हो चुके है आज कल में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सूची जारी करने ही वाली है लोगो का भी इस सूची का बेसब्री से इंतजार है कि आखिर कब सूची जारी करेगी छत्तीसगढ़ कांग्रेस अब तो नामांकन के भी दिन आ गए है ।

डॉ सम्पत अग्रवाल को टिकट नही मिलने से पहले एक ही सवाल था क्या डॉ सम्पत अग्रवाल को भाजपा से टिकट मिलेगा की नही और जब भाजपा से टिकट मिल चुका है तो अब लोगो का सवाल यह है की क्या सम्पत अग्रवाल जीत पाएंगे क्या राजा देवेन्द्र बहादुर सिंह को टिकट मिल पाएगा की नही बता दें कि कांग्रेस ने नवरात्रि में टिकट वितरण घोषणाएं की बात की थी

ऐसे में आज कल ही कांग्रेस की सूची जारी हो सकती है और देखने वाली बात यह होगी कि बसना विधानसभा अंतर्गत फिर से देवेंद्र बहादुर सिंह को अपना प्रत्याशी बनाएगी या कोई नया चेहरा बसना विधानसभा के लिए मिल गया है ।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :कलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने एमसीएमसी टीम का निरीक्षण किया

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :कलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने एमसीएमसी टीम का निरीक्षण किया

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 13 अक्टूबर 2023/

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ने जनपद पंचायत सारंगढ़ परिसर में मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) अंतर्गत गठित इकाई प्रिंट, रेडियो, सोशल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की टीम का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सभी प्रिंट, रेडियो, सोशल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की टीम अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों को कार्य के संबंध में सुझाव दिए। समस्त मीडिया ईकाईयों के सदस्यों ने कलेक्टर डॉ सिद्दीकी को कार्य के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा कलेक्टर ने जनपद कार्यालय में स्ट्रांग रूम एवं वीडियो निगरानी दल कक्ष का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, नोडल अधिकारी पंचायत हरिशंकर चौहान, सीईओ सारंगढ़ संजू पटेल सहित प्रभारी अधिकारी एमसीएमसी बी एक्का उपस्थित थे।

#ECI
#ECISVEEP
#Sarangarh

सरायपाली : अस्पताल के सामने से मोटर सायकल की चोरी ।

सरायपाली : अस्पताल के सामने से मोटर सायकल की चोरी ।

सरायपाली

मैं ग्राम हर्राटार में रहता हूं। खेती किसानी का काम करता हूं दिनांक 15.08.2023 को मेरी पत्नी तुलसी सेठ डिलवरी हेतु CHC सरायपाली में भर्ती थे। उस दिन में मेरी पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG 06 GH 2854 को लेकर मैं सरायपाली अस्पताल गया अस्पताल के बाहर मोटर सायकल को

खडा कर अस्पताल में रूका था समय समय पर मोटर सायकल का इस्तेमाल कर रहा था । दिनांक 17.08.2023 को शाम करीब 04.00 बजे मोटर सायकल के पास गया तो मोटर सायकल कीमत करीब 25,000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था । उसके बाद से मोटर सायकल के मिलने की उम्मीद में पता तलाश किया नहीं मिला तो आज दिनांक

 

 

11.10.2023 को थाना रिपोर्ट करने आया हूं। मोटर सायकल चोरी के संबंध में मेरी पत्नी तुलसी सेठ, बहन कु0 पदमा सेठ तथा परिवार के लोग जानते है। रिपोर्ट करता हूं। कार्यवाही किया जाय। रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखा गया है में सरायपाली पुलिस में 379-IPC के तहत अपराध दर्ज किया किया गया है ।

छत्तीसगढ़ : दशहरा, दिवाली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन के लिए कुल 64 दिन छुट्टी रहेगी.

छत्तीसगढ़ : दशहरा, दिवाली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन के लिए कुल 64 दिन छुट्टी रहेगी.

 

राज्य सरकार ने शिक्षण सत्र 2023-24 के लिए दशहरा, दिवाली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए आदेश जारी कर दिया है. लोकशिक्षण संचालनालय (डीपीआई) की तरफ से भेजे गए स्कूल छुट्टी के प्रस्ताव पर स्कूल शिक्षा विभाग ने मुहर लगा दी है. इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है. जारी आदेश के मुताबिक दशहरा, दिवाली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन के लिए कुल 64 दिन छुट्टी रहेगी.


देश प्रदेश में इस महीने से त्योहार शुरू हो गए हैं, और इसी के साथ स्कूलों की छुट्टी भी शुरू हो गई है। बता दें कि इस बार दशहरा पर 23 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक छुट्टी रहेगी। इसके बाद नवंबर में दिवाली पर 11 से 16 नवंबर तक छुट्टी रहेगी। ऐसे में स्कूली बच्चों की बल्ले बल्ले होने वाली है।

छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी यह है ​कि इस बार कुल 64 दिनों तक सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। इस महीने से त्योहारी छुट्टी शुरू हो गई है। दशहरा पर 23 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक छुट्टी रहेगी। इसके बाद नवंबर में दिवाली पर 11 से 16 नवंबर तक छुट्टी रहेगी।

बसना सांकरा : सलडीह और जगदीशपुर हास्पीटल के सामने से 2 आरोपियों से महुवा शराब जप्त कर कार्यवाही किया गया है

बसना सांकरा : सलडीह और जगदीशपुर हास्पीटल के सामने से 2 आरोपियों से महुवा शराब जप्त कर कार्यवाही किया गया है

महासमुन्द

आरोपि के कब्जे से कुल 10 लीटर महुआ शराब कीमती ₹2000 रूपये जप्त

पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेन्द्र सिंह(IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान आकाश राव गिरेपुंजे एवम एसडीओपी पिथौरा श्री प्रेम लाल साहू के मार्गदर्शन में अपराध एवं अचार सहिता को मद्देनजर रखते हुए अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को जिले में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था इसी क्रम में थाना सांकरा के थाना प्रभारी को दिनांक 12/10/2023 के जरिए गांव के महिला समूह से सूचना मिला ग्राम सलडीह में एक व्यक्ति अवैध रूप से अपने घर के सामने अवैध महुआ शराब बिक्री हेतु रखकर ग्राहकों का इंतेजार कर रहा है की सूचना पर हमराह स्टाफ रवाना होकर मुखबिर द्वारा बताए स्थान

ग्राम सलडीह पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर व्यक्ति द्वारा अपना अपना सत्यानंद भोई पिता महेश्वर भोई 35 साल साकिन सलडीह थाना सांकरा के कब्जे से 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकिन में भरा 10 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया गया अपराध आबकारी एक्ट का पाए जाने से थाना सांकरा में अपराध क्रमांक 166/2023, धारा 34 (2) आबकारी एक्ट एवं अपराध कायम कर आरोपि को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री गोपाल ध्रुवे प्रधान आरक्षक कृपाल सिंह सिदार अनिल खांडे,नीलकंठ नायक,संजय रात्रे,महिला आर हेमलता सिदार व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा

जगदीशपुर हास्पीटल के सामने कार्यवाही

थाना बसना पुलिस की कार्यवाही
20 लीटर महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केसरी द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर उक्त निर्देशों का पालन करते हुए निरीक्षक आशीष वासनिक थाना प्रभारी बसना के मार्गदर्शन में
दिनांक 13/10/2023 को हमराह स्टाफ के साथ ग्राम भ्रमण जुर्म जरायम पतासाजी व अवैध शराब रेड कार्यवाही पर रवाना हुयी थी कि मुखबीर से सूचना मिली कि सेवा भवन हास्पीटल के सामने ग्राम जगदीशपुर में एक व्यक्ति एक काला रंग के बैग में अवैध रूप से देशी महुआ शराब रखकर खडा है और ग्राहक का इंतजार कर रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के मुखबिर द्वारा बताये गये पते पर पहुंचकर दबिस देकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकडे जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम राजकुमार कोसरिया पिता दयालाल कोसरिया उम्र 32 साल निवासी सावित्रीपुर थाना

छत्तीसगढ़ : जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा बलौदाबाजार शहर में अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाली 02 महिलाओं को किया गया गिरफ्तार दोनों आरोपियों से ₹13,000 कीमत मूल्य का 1300 ग्राम गांजा किया गया जप्त

छत्तीसगढ़ : जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा बलौदाबाजार शहर में अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाली 02 महिलाओं को किया गया गिरफ्तार
दोनों आरोपियों से ₹13,000 कीमत मूल्य का 1300 ग्राम गांजा किया गया जप्त

आरोपियों के नाम
01. सावित्री दुबे पति स्व. ईश्वर लाल दुबे उम्र 50 वर्ष भैंसा पसरा थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार
02. रजनी दुबे पति स्व. रमेश दुबे उम्र 55 वर्ष साकिन भैंसा पसरा थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार