सारंगढ-बिलाईगढ:  थाना सरसीवां द्वारा 04 प्रकरणों में 100 लीटर अवैध शराब जप्त… मामले में 04आरोपी गिरफ्तार…

सारंगढ-बिलाईगढ:  थाना सरसीवां द्वारा 04 प्रकरणों में 100 लीटर अवैध शराब जप्त… मामले में 04आरोपी गिरफ्तार…

सारंगढ-बिलाईगढ

आरोपियों को  दिनांक 12.10.2023 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया..

सारंगढ-बिलाईगढ – वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुआ था श्री मनीष कुंवर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी टीकाराम खटकर के नेतृत्व में दिनांक 11.10.2023 को थाना सरसीवा पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर ग्राम ओड़काकन के खोलबहरा वारे पिता शंकर लाल वाले उम्र 35 वर्ष के कब्जे से करीब 32 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 6400 रुपए, आरोपी अशोक कुमार जांगड़े पिता भारत लाल जांगड़े उम्र 37 साल ग्राम पिकरीपाली के कब्जे से 25 लीटर 480 एम एल कीमती 3730 रुपए, आरोपी विनोद कुमार जांगड़े पिता रामस्नेही जांगड़े उम्र 33 साल ग्राम पिकरीपाली के कब्जे से 28 लीटर कच्ची महुआ शराब की 5600 रुपए, एवं आरोपी तोशाक साहू पिता धरमलाल साहू उम्र 47 वर्ष सा. टाटा के कब्जे से अवैध कच्ची महुआ शराब 15 लीटर ₹3000, जुमला मात्रा 100 लीटर जप्त कर पृथक पृथक चारों आरोपी के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद कर दिनांक 11.10. 2023 को गिरफ्तार आज दिनांक 12. 10. 2023 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

उपरोक्त कार्यवाही में टीकाराम खटकर, प्रधान आरक्षक फागू लाल निराला, सुमंत डहरिया, आरक्षक कुंज बिहारी निराला, कमल किशोर साहू, वीरेंद्र ठाकुर मुनी अनांत, अशोक साहू भरत वर्मा का विशेष योगदान रहा।

रायगढ़ : शहर के प्रमुख चौक चौराहों के साथ जिले में प्रवेश करने वाले मार्गों पर पुलिस की सघन जांच पड़ताल…

रायगढ़ : शहर के प्रमुख चौक चौराहों के साथ जिले में प्रवेश करने वाले मार्गों पर पुलिस की सघन जांच पड़ताल…

एडिशनल एसपी ने देर रात किया इंटर स्टेट बेरियर चेक…..
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Sadanand Kumar IPS Raigarh District
रायगढ़ । आसन्न विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। जिले के भीतर एवं जिले में प्रवेश करने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी है। बिना जांच-पड़ताल किए किसी भी वाहन एवं व्यक्ति को जिले की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के मार्गदर्शन पर सभी थाना क्षेत्रों में बाहरी लोगों की शिनाख्त के लिए थाना प्रभारियों द्वारा चेकिंग अभियान भी चला रही है । एसएसपी सदानंद कुमार ने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा इंतजाम में कोई चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों को गंभीरता से लेते हुये राजपत्रित अधिकारियों द्वारा स्वयं जांच पर निकलकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है । कल दिनांक 11.10.2023 की रात्रि एडिशनल एसपी संजय महादेवा द्वारा औचक रूप से अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट बडमाल चेक किया गया उनके साथ शहर के सभी थाना प्रभारी थे जिसके पश्चात पूरी टीम के साथ एएसपी संजय महादेवा ने शहर के सभी प्रमुख चेक प्वाइंट पर तैनात जवानों को चेक कर उन्हें महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया ।

आज शाम एसएसपी सदानंद कुमार शहर के प्रमुख चौक चौराहों का निरीक्षण कर ट्रैफिक डीएसपी रमेश चंद्रा को नवरात्रि एवं आने वाले त्योहारों में यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं ।

महासमुन्द : 18 अलग मामलों में अवैध शराब बेचते हुए व शराब पीलाते हुए 19 आरोपीयों के विरुद्ध आबकारी act के तहत अपराध दर्ज

महासमुन्द : 18 अलग मामलों में अवैध शराब बेचते हुए व शराब पीलाते हुए 19 आरोपीयों के विरुद्ध आबकारी act के तहत अपराध दर्ज

महासमुन्द

पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में शराब की अवैध बिक्री के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही
आबकारी act के 34(2) के 11 मामले पंजीबद्ध कर देशी विदेशी व महुवा शराब कुल मात्रा 140 लीटर शराब की गई जप्त, कुल कीमत लगभग 4400
18 अलग मामलों में अवैध शराब बेचते हुए व शराब पीलाते हुए 19 आरोपीयों के विरुद्ध आबकारी act के तहत अपराध दर्ज

जिले के सभी थानों में लगातार जारी है शराब की अवैध बिक्री के विरुद्ध अभियान
थाना पटेवा मे 3, बाग़बाहरा मे 2, बसना मे 1,कोमखान मे 1,महासमुंद मे 1, खल्लारी मे 1, सांकरा मे 1 आरोपी शराब की अवैध बिक्री करते पकडे गए

महासमुन्द: चुनाव के मद्दे नजर महासमुन्द पटेवा पुलिस की कार्यवाही 07 गिरफ्तार वारंटी तामील कर न्यायालय पेश

महासमुन्द: चुनाव के मद्दे नजर महासमुन्द पटेवा पुलिस की कार्यवाही 07 गिरफ्तार वारंटी तामील कर न्यायालय पेश

महासमुन्द

पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह(IPS) के निर्देश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान आकाश राव गिरेपुंजे एवं एसडीओपी पिथौरा श्री प्रेमलाल साहू द्वारा आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर अधिक से अधिक वारंटो की तामीली करने हेतु निर्देशित करने पर, उक्त निर्देशों का पालन करते हुए आज दिनांक 12.10.2023 को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी महोदय महासमुन्द के न्यायालय के प्रकरण क्रमांक

425/2020 के वारंटी अभियुक्त 01- छन्नू टण्डन पिता स्व गोवर्धन टण्डन उम्र 31 वर्ष साकिन पचरी थाना पटेवा, प्रकरण क्रमांक 143/2022 के वारंटी अभियुक्त 02- मन्नू लाल साहू पिता स्व गणेश साहू उम्र 60 वर्ष साकिन गोंगल थाना पटेवा, 03- लोकेश साहू पिता मन्नू साहू साकिन गोंगल थाना पटेवा, 04- पीला उर्फ रेशम साहू पिता बैसाखू साहू उम्र 33 वर्ष साकिन गोंगल थाना पटेवा, 05- होताराम साहू पिता मन्नू लाल उम्र 48 वर्ष साकिन गोंगल थाना पटेवा, प्रकरण क्रमांक 546/2016 के वारंटी साक्षी 06-बलराम बरिहा पिता

सकीतर्न उम्र 22 साल साकिन झलप थाना पटेवा, प्रकरण क्रमांक 1429/2018 के वारंटी साक्षी 07 बुटुराम पटेल पिता हरस पटेल उम्र 42 वर्ष साकिन धनगांव रायतुम थाना पटेवा जिला महासमुन्द को न्यायालय पेश किया गया…

महासमुन्द : राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता के सम्बंध में दिए गया प्रशिक्षण जान लें जरूरी बातें ।

महासमुन्द : राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता के सम्बंध में दिए गया प्रशिक्षण जान लें जरूरी बातें ।

महासमुन्द

विधानसभा निर्वाचन 2023 के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी निर्भय कुमार साहू की उपस्थिति में शनिवार को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को आदर्श आचार संहिता के संबंध में जिला पंचायत के सभागार में प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में जिला मास्टर ट्रेनर तोषण गिरि गोस्वामी ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान सभी राजनैतिक दलों एवं उम्मीदवारों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए आदर्श आचार संहिता का पालन करना जरूरी है।

उन्होंने बताया कि किसी जाति , भाषा या धर्म के नाम पर घृणा उत्पन्न करना , मतदाताओं को रिश्वत देना , भयभीत करना आदि कार्य नियम विरुद्ध हैं । किसी दल की रीति नीति का विरोध कर सकते हैं पर किसी पर व्यक्ति लांछन लगाना , पुतला जलाना या किसी के निवास का घेराव करना मना है । रैली और जनसभा करने से पहले संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर से अनुमति लेना होगा , जिसके लिए सुविधा एप का उपयोग किया जा सकता है । इसमें रैली निकलने का समय व स्थान , रैली के गुजरने का मार्ग तथा समापन का स्थान और समय का स्पष्ट उल्लेख करना होगा ।

विधानसभा निर्वाचन के लिए कोई उम्मीदवार अधिकतम 40 लाख रुपए व्यय कर सकता है परंतु अपने समस्त व्ययों को लेखा रजिस्टर में लिखना तथा समय-समय पर बिल व्हाऊचर के साथ जांच के लिए प्रस्तुत करना होगा। नामांकन दाखिल करते समय रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष में उम्मीदवार सहित अधिकतम 5 व्यक्ति प्रवेश कर सकते हैं। इसी तरह स्क्रूटनी के समय उम्मीदवार , उसका निर्वाचन अभिकर्ता , एक प्रस्तावक के साथ एक अन्य व्यक्ति अर्थात कुल 4 व्यक्ति उपस्थित रह सकते हैं।
प्रशिक्षण में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिला पदाधिकारी उपस्थित थे ।

महासमुन्द: चुनाव के दौरान नगदी रकम और कितने के उपहार कितने ले जा सकेंगे क्या है नियम नही तो हो सकता है कार्यवाही 21 स्थानों पर लगाये जायेंगे चेक पोस्ट जिनमें से 10 अंतर्राज्यीय तथा 11 अंतरजिला सीमा पर तैनात रहेंगे

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए गठित किए गए उड़न दस्ता और स्थैतिक निगरानी टीमों का प्रशिक्षण जिला पंचायत के सभागार में आयोजित किया गया । इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी निर्भय कुमार साहू ने बताया कि जिले में कुल 21 स्थानों पर चेक पोस्ट लगाया जायेगा । जिनमें से 10 अंतर्राज्यीय तथा 11 अंतरजिला सीमा पर तैनात रहेंगे

प्रशिक्षण में जिला मास्टर ट्रेनर तोषण गिरि गोस्वामी ने पावर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया कि एसएसटी टीमों का कार्य नकद राशि , शराब , शस्त्र आदि की अवैध आवाजाही की निगरानी करना तथा नियमानुसार कार्यवाही करना है ।

वहीं उड़न दस्ता टीम अवैध नकदी के आदान-प्रदान , शराब का वितरण , मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए रिश्वत देने या उपहार सामग्री बांटे जाने की सूचना मिलने पर जांच और विधिवत् कार्यवाही करेंगे ।

उन्होंने बताया कि पचास हजार रुपए से अधिक की नकद राशि और दस हजार रुपए से अधिक की उपहार सामग्री बिना किसी पर्याप्त कागजात के मिलने पर जब्ती की कार्यवाही की जायेगी । ऐसी समस्त कार्यवाहियों का वीडियोग्राफी करना ज़रूरी है ।

इसी तरह राजनैतिक दलों के स्टार प्रचारक अपने निजी उपयोग के लिए अधिकतम एक लाख रुपए लेकर चल सकते हैं । किसी दल का कोई पदाधिकारी चुनाव संबंधी कार्य के लिए कोई राशि लेकर कहीं जा रहा हो तो व्यय के अंतिम प्रयोजन का उल्लेख करते हुए पार्टी कोषाध्यक्ष का प्रमाण पत्र रखना जरूरी है ।

इन दोनों तरह की टीमें अपने द्वारा की गई कार्यवाहियों का दैनिक रिपोर्ट निर्धारित प्रपत्र में रिटर्निंग ऑफिसर को देंगे । इसके अलावा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बनाए गए इलेक्शन सीज़र्स मैनेजमेंट सिस्टम नामक मोबाइल एप पर भी इसकी जानकारी दी जाएगी ।

इस प्रशिक्षण में एस डी एम महासमुंद उमेश साहू , प्रशिक्षण नोडल अधिकारी एन के सिन्हा , एन आई सी अधिकारी देवेन्द्र साहू , सहायक प्रोग्रामर नागेश साहू उपस्थित थे ।

सरायपाली बसना : सम्पत और सरला के जनसम्पर्क में जबरदस्त भीड़ किस्मत के ख़िलाप जबरदस्त विरोध प्रदर्शन ।

सरायपाली बसना : सम्पत और सरला के जनसम्पर्क में जबरदस्त भीड़ किस्मत के ख़िलाप जबरदस्त विरोध प्रदर्शन ।

महासमुन्द

बसना विधानसभा भाजपा मण्डल सांकरा द्वारा आयोजित बैठक में चुनावी रणनीतियों पर मंथन और बसना विधानसभा में पार्टी की विजय हेतु कटिबद्ध होने की सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में जय भाजपा, तय भाजपा के संकल्प को मजबूत किया।

इस दौरान भाजपा महासमुंद जिलाध्यक्ष श्रीमती रुपकुमारी चौधरी जी, सांकरा मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू जी, सांसद प्रतिनिधि सतपाल सिंह छाबड़ा जी सहित भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

बसना से बीजेपी के सम्पत अग्रवाल को टिकट मिलने के बाद बसना भारतीय जनता पार्टी की बैठक देखने को मिला जिसमे बीजेपी से लगभग सभी वरिष्ठ नेता थे जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी के अलावा

बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे भाजपा से सम्पत अग्रवाल को टिकट मिलने से पहले बसना बीजेपी में आपसी विरोध पार्टी गत विरोध की आसंका लोग जता रहे थे लेकिन ऐसा नही है सायद पार्टी के फैसला सायद बसना बीजेपी के लिए सर्वमान्य था और बैठक में

सभी वरिष्ठ नेताओं का आना इस बात का संकेत है और सायद सभी मिलकर बसना में बीजेपी का विधायक बैठाना चाहते है बीजेपी से सम्पत अग्रवाल को प्रत्यासी घोषित होने के बाद उनके कार्यकर्ता और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है विधानसभा चुनाव जीतने में युद्ध स्तर में जुटे हुए है उनके जनसपंर्क में भारी भीड़ देखने को मिल रहा है कांग्रेस से अब बसना से किनके नाम पर टिकट मिलना है अभी तक मुहर नही लगा है लेकिन बसना से देवेन्द्र बहादुर सिंह का नाम सम्भावित सूची में है और उनका नाम तय भी माना जा रहा है

वही सरायपाली बीजेपी प्रत्यासी सरला कोसरिया भी गांव गांव जाकर जनसम्पर्क कर रही है उनके जनसम्पर्क में भारी भीड़ देखने को मिल रहा है देर रात तक वे जनसम्पर्क साध रही है

वही सरायपाली से कांग्रेस नेताओं का जनसम्पर्क कम होते दिखाई दे रहा है सम्भावित सूची में किस्मत लाल नंद का नाम आने के बाद सरायपाली कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओ ने किस्मत लाल नंद के ख़िलाप विरोध प्रदर्शन कर रहे है सायद सम्भावित सूची में नाम आने के बाद सरायपाली पार्टी

के कार्यकर्ता उनका टिकट कन्फर्म मान रहे है किस्मत लाल नंद का पहले से विरोध हो ही रहा था लेकिन सम्भावित सूची में नाम आने और किस्मत लाल नंद के समर्थन में फटाखे फूटने के बाद सरायपाली कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ता खुल कर विरोध प्रदर्शन करते नजर आये पहले बीजेपी से सरला कोसरिया को समाज का विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा और अब किस्मत को अपने ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ रहा है अब इसका असर किस्मत लाल नंद जी के टिकट पर कितना असर डालेगा अब तो वे आना वाला दिन ही बताएगा ।

सम्पत और सरला के जनसम्पर्क में जबरदस्त भीड़ किस्मत लाल नंद के ख़िलाप जबरदस्त विरोध प्रदर्शन ।

सम्पत और सरला के जनसम्पर्क में जबरदस्त भीड़ किस्मत लाल नंद के ख़िलाप जबरदस्त विरोध प्रदर्शन ।

महासमुन्द

बसना विधानसभा भाजपा मण्डल सांकरा द्वारा आयोजित बैठक में चुनावी रणनीतियों पर मंथन और बसना विधानसभा में पार्टी की विजय हेतु कटिबद्ध होने की सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में जय भाजपा, तय भाजपा के संकल्प को मजबूत किया।

इस दौरान भाजपा महासमुंद जिलाध्यक्ष श्रीमती रुपकुमारी चौधरी जी, सांकरा मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू जी, सांसद प्रतिनिधि सतपाल सिंह छाबड़ा जी सहित भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

बसना से बीजेपी के सम्पत अग्रवाल को टिकट मिलने के बाद बसना भारतीय जनता पार्टी की बैठक देखने को मिला जिसमे बीजेपी से लगभग सभी वरिष्ठ नेता थे जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी के अलावा बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे भाजपा से सम्पत अग्रवाल को टिकट मिलने से पहले बसना बीजेपी में आपसी विरोध पार्टी गत विरोध की आसंका लोग जता रहे थे लेकिन ऐसा नही है सायद पार्टी के फैसला सायद बसना बीजेपी के लिए सर्वमान्य था और बैठक में सभी वरिष्ठ नेताओं का आना इस बात का संकेत है और सायद सभी मिलकर बसना में बीजेपी का विधायक बैठाना चाहते है बीजेपी से सम्पत अग्रवाल को प्रत्यासी घोषित होने के बाद उनके कार्यकर्ता और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है विधानसभा चुनाव जीतने में युद्ध स्तर में जुटे हुए है उनके जनसपंर्क में भारी भीड़ देखने को मिल रहा है कांग्रेस से अब बसना से किनके नाम पर टिकट मिलना है अभी तक मुहर नही लगा है लेकिन बसना से देवेन्द्र बहादुर सिंह का नाम सम्भावित सूची में है और उनका नाम तय भी माना जा रहा है

वही सरायपाली बीजेपी प्रत्यासी सरला कोसरिया भी गांव गांव जाकर जनसम्पर्क कर रही है उनके जनसम्पर्क में भारी भीड़ देखने को मिल रहा है देर रात तक वे जनसम्पर्क साध रही है

वही सरायपाली से कांग्रेस नेताओं का जनसम्पर्क कम होते दिखाई दे रहा है सम्भावित सूची में किस्मत लाल नंद का नाम आने के बाद सरायपाली कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओ ने किस्मत लाल नंद के ख़िलाप विरोध प्रदर्शन कर रहे है सायद सम्भावित सूची में नाम आने के बाद सरायपाली पार्टी के कार्यकर्ता उनका टिकट कन्फर्म मान रहे है किस्मत लाल नंद का पहले से विरोध हो ही रहा था लेकिन सम्भावित सूची में नाम आने और किस्मत लाल नंद के समर्थन में फटाखे फूटने के बाद सरायपाली कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ता खुल कर विरोध प्रदर्शन करते नजर आये पहले बीजेपी से सरला कोसरिया को समाज का विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा और अब किस्मत को अपने ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ रहा है अब इसका असर किस्मत लाल नंद जी के टिकट पर कितना असर डालेगा अब तो वे आना वाला दिन ही बताएगा ।

CG : गोमर्डा अभ्यारण्य क्षेत्र से लगे ग्राम सराईपाली, सोडिका के जंगलों में हांथी का झुंड ने ट्रेक्टर को चपेट मे लिया

CG : गोमर्डा अभ्यारण्य क्षेत्र से लगे ग्राम सराईपाली, सोडिका के जंगलों में हांथी का झुंड ने ट्रेक्टर को चपेट मे लिया

छत्तीसगढ़

सारंगढ़ । गोमर्डा अभ्यारण्य सारंगढ़ क्षेत्र से लगे ग्राम सराईपाली, सोडिका के जंगलों में हांथी का झुंड विचरण कर रहा है रात में चिंघाढने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना है यहां पिछले कुछ महीनों से हाथीयों द्वारा सीता तालाब मे सोलर को नुकशान किए जाने की खबर है ,बीते रात मेघनाथ मुंडा निवासी भैजनार के ट्रैक्टर
को बोरिद नाला के पास खेत मे कार्य के रखे ट्रेक्टर को हाथी के झुण्ड ने तोड़ दिया, बाड़ी में लगी सब्जियां,धान के फसल आदि का नुकसान किया जा चुका है वन विभाग लगातर दौरा कर् रही है ।