CG : गोमर्डा अभ्यारण्य क्षेत्र से लगे ग्राम सराईपाली, सोडिका के जंगलों में हांथी का झुंड ने ट्रेक्टर को चपेट मे लिया

CG : गोमर्डा अभ्यारण्य क्षेत्र से लगे ग्राम सराईपाली, सोडिका के जंगलों में हांथी का झुंड ने ट्रेक्टर को चपेट मे लिया

छत्तीसगढ़

सारंगढ़ । जानकारी के अनुसार गोमर्डा अभ्यारण्य सारंगढ़ क्षेत्र से लगे ग्राम सराईपाली, सोडिका के जंगलों में हांथी का झुंड विचरण कर रहा है रात में चिंघाढने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना है यहां पिछले कुछ महीनों से हाथीयों द्वारा सीता तालाब मे सोलर को नुकशान किए जाने की खबर है ,बीते रात मेघनाथ मुंडा निवासी भैजनार के ट्रैक्टर को बोरिद नाला के पास खेत मे कार्य के रखे ट्रेक्टर को हाथी के झुण्ड ने तोड़ दिया, बाड़ी में लगी सब्जियां,धान के फसल आदि का नुकसान किया जा चुका है वन विभाग लगातर दौरा कर् रही है ।

सारंगढ-बिलाईगढ :थाना सरसीवां द्वारा 04 प्रकरणों में 100 लीटर अवैध शराब जप्त मामले में 04आरोपी गिरफ्तार…

सारंगढ-बिलाईगढ :थाना सरसीवां द्वारा 04 प्रकरणों में 100 लीटर अवैध शराब जप्त मामले में 04आरोपी गिरफ्तार…

सारंगढ-बिलाईगढ –

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुआ था श्री मनीष कुंवर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी टीकाराम खटकर के नेतृत्व में दिनांक 11.10.2023 को थाना सरसीवा पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर ग्राम ओड़काकन के खोलबहरा वारे पिता शंकर लाल वाले उम्र 35 वर्ष के कब्जे से करीब 32 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 6400 रुपए, आरोपी अशोक कुमार जांगड़े पिता भारत लाल जांगड़े उम्र 37 साल ग्राम पिकरीपाली के कब्जे से 25 लीटर 480 एम एल कीमती 3730 रुपए, आरोपी विनोद कुमार जांगड़े पिता रामस्नेही जांगड़े उम्र 33 साल ग्राम पिकरीपाली के कब्जे से 28 लीटर कच्ची महुआ शराब की 5600 रुपए, एवं आरोपी तोशाक साहू पिता धरमलाल साहू उम्र 47 वर्ष सा. टाटा के कब्जे से अवैध कच्ची महुआ शराब 15 लीटर ₹3000, जुमला मात्रा 100 लीटर जप्त कर पृथक पृथक चारों आरोपी के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद कर दिनांक 11.10. 2023 को गिरफ्तार आज दिनांक 12. 10. 2023 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

उपरोक्त कार्यवाही में टीकाराम खटकर, प्रधान आरक्षक फागू लाल निराला, सुमंत डहरिया, आरक्षक कुंज बिहारी निराला, कमल किशोर साहू, वीरेंद्र ठाकुर मुनी अनांत, अशोक साहू भरत वर्मा का विशेष योगदान रहा।

सारंगढ़ : हेमंत खटकर पीएचडी की उपाधि से हुए सम्मानित मित्रों ने दी बधाई …

सारंगढ़ : हेमंत खटकर पीएचडी की उपाधि से हुए सम्मानित मित्रों ने दी बधाई …

सारंगढ़

सारंगढ़ । समाज सेवक छत्तीसगढ़ी एलबम एवं फिल्म कलाकार , शिक्षक हेमंत कुमार खटकर को शिक्षा शास्त्र के माध्यम से विभाग के एचओडी डॉ संजीत कुमार साहू शोध निर्देशक डॉ. रेखा नरेंद्र जीभकाटे के मार्गदर्शन में महासमुंद जिले के कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों में शैक्षिक उपलब्धि अध्ययन आदतों एवं उनके व्यक्तित्व प्रकार के परिपेक्ष में अध्ययन विषय पर श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया गया है। डॉ हेमंत खटकर एक सक्रिय समाज सेवक,

लेखक, कलाकार एवं पेशे से शिक्षक के रूप में अपनी लगन, मेहनत से अनेकों सम्मान पत्र एवं अपनी प्रतिभा में अलग पहचान बनाई है डॉ हेमंत खटकर की प्रेरणादायक एवं सकारात्मक तथा महापुरुषों की जीवनी वाली 4 (चार) पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है तथा एक शोध पुस्तक बहुत जल्द लोगों को उपलब्ध हो जाएगी इसके साथ ही साथ आनेको राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार एवं वर्कशॉप में शामिल होकर अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं ।डॉ हेमंत खटकर ने यूजीसी केयर लिस्टेड जनरल एवं पियर्स रिव्यूड एवं रेडिफ जनरल में दर्जनों शोध प्रकाशित हो चुके हैं 1 लेख कला एवं शासकीय योगदान के लिए भारत सरकार, निति आयोग आई एस ओ एवं ज्ञान गंगा फाउंडेशन के द्वारा इंडियन World अवार्ड , वेक ऑफ बुक रिकॉर्ड एवं आई एस ओ के द्वारा महात्मा गांधी अंतराष्ट्रीय अवार्ड तथा बेस्ट शिक्षक अवार्ड एवं अनेकों सामाजिक रूप से दिए जाने वाले सम्मान प्राप्त कर चुके हैं, साथ ही लेखन कला के लिए कला कौशल सुरगम्य साहित्य सम्मान, संत बाबा गाड़गे राष्ट्रीय साहित्य सम्मान, बाबा अंबेडकर साहित्य सम्मान ,कला कौशल साहित्य रत्न सम्मान, छत्तीसगढ़ साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं। डॉ हेमंत खटकर को देश के उत्कृष्ट 12(बी)की मान्यता वाले श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ के दीक्षांत समारोह में राज्य के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन, डॉ के सारास्वत कुलपति जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली एवं सचिव डीआरडीओ ,सच्चिदानंद शुक्ला वाइस चांसलर रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर, प्रोफेसर यू .एस. मिश्रा चेयरमेन निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग छत्तीसगढ़, प्रोफेसर जे.एस. राजपूत चेयरमेन एन सी ई आर टी एवं डायरेक्टर एन सी टीवी ई, एवं फेमस बॉलीवुड कलाकार एवं लेखक श्री आशुतोष राणा के अतिथि एवं उनके शुभ हाथों से डायरेक्ट की उपाधि प्रदान किए।इतने बड़े उपाधि प्राप्त करने पर जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, साहित्यकारों एवं सामाजिक लोगों एवं मित्रों में हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दिए हैं ।

रायगढ़ : मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक गैस सिलेंडर पर बैठकर ब्लास्ट करने की दे रहा था धमकी, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर सकुशल निकाला बाहर…..

रायगढ़ : मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक गैस सिलेंडर पर बैठकर ब्लास्ट करने की दे रहा था धमकी, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर सकुशल निकाला बाहर…..

रायगढ़

 

Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Sadanand Kumar IPS Raigarh District Thana City Kotwali Raigarh
रायगढ़ । आज दिनांक 12/10/2023 सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे कॉलोनी के एक क्वाटर में एक युवक स्वयं को रसोई कमरे में बंद कर गैस सिलेंडर को ब्लास्ट के साथ स्वयं को नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहा है । मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार एवं एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा के संज्ञान में आने पर तत्काल पुलिस अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और स्थिति नियंत्रण करने के निर्देश दिए । बिना समय गंवाए मौके पर एडिशनल एसपी संजय महादेवा, टीआई कोतवाली शनिप रात्रे थाने के स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । पुलिस ने अनहोनी की संभावना पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर बुला ली थी । रेलवे कॉलोनी के रहवासी बताए कि मकान में बंद युवक (32 साल) की मानसिक स्थिति सही नहीं लगती । युवक उल्टी-सीधी हरकतें करता रहता है । युवक के पिता ने बताया कि उसके पुत्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है उसे पहले भी रांची के अस्पताल में दिखा चुके हैं । मौके पर युवक के पिता तथा मौजूद पुलिस अधिकारियों द्वारा घर से बाहर आने की काफी समझाइश और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिये लेकिन युवक बाहर निकलने का नाम ही नहीं ले रहा था जिस पर पुलिस अधिकारियों द्वारा खतरे को भांप कर मकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर शीघ्र युवक को बाहर निकले । अधिकारियों ने युवक से बातचीत कर उसके मन: स्थिति जानने का प्रयास किये पश्चात उसे कोतवाली पुलिस द्वारा KGH अस्पताल में परीक्षण कराया गया । जहां डॉक्टर के युवक को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताकर मानसिक अस्पताल से उचित इलाज का परामर्श दिया गया जिसके पश्चात परिजन एवं कोतवाली पुलिस द्वारा युवक को राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी बिलासपुर में दाखिले के लिए रवाना किया गया है । मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को सूझबूझ से मकान से निकलने व स्थिति को नियंत्रित करने में थाना प्रभारी कोतवाली शनिप रात्रे, प्रधान आरक्षक नरेंद्र यादव, हेमन पात्रे, आरक्षक कोमल तिवारी, गोविंद पटेल, भगवती प्रसाद रत्नाकर तथा आरपीएफ के स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही ।

बसना : बनदुर्गा मंदिर भतकुंदा के मन्नत के बकरा पर झगडा

बसना : बनदुर्गा मंदिर भतकुंदा के मन्नत के बकरा पर झगडा

बसना

मैं ग्राम मोहका में रहती हू खेती किसनी व गृहणी का कार्य करती हू कि आज दिनांक 10/10/2023 को दिन में हमारे गांव का आदर्श् मिश्रा बनदुर्गा मंदिर भतकुंदा में मन्नत का बकरा दिया था। जो आज आदर्श मिश्रा के साथ बकरा चढाने खाने मेरे पति अश्वनी छत्तर, पप्पू दुबल एवं गांव के अन्य लोग बनदुर्गा मंदिर भतकुंदा में गये थे जहां पर आदर्श मिश्रा द्वारा मंदिर में चढाये बकरा को गावं के लोग खाना बनाकर खाये खाना पीना के बाद मेरे पति

अश्वनी छत्तर और छबीलाल वर्गे गांव के अन्य लोग गांव से ले गये ट्रेक्टर के ट्राली में बैठकर वापस हमारे गांव मोहका आये। ट्रेक्टर वापस आने के बाद मेरे घर के सामने में रूका भतकुंदा गये पप्पू दुबल पहले से ही मो0सा0 से वापस आकर हमारे घर के सामने रूका हुआ था एवं गये हुये ट्रेक्टर का इंतजार कर रहा था जैसे ही ट्रेक्टर

वापस आया तो पप्पू दुबल मेरे पति अश्वनी छत्तर को मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर साले तुम लोग पूरा बकरा को खा गये मुझे बकरा खाने को नही दिये कहकर हाथ में रखे डंडा को फेककर मेरे पति अश्वनी को नाक में मारा और ट्रेक्टर के उपर चढकर हाथ मुक्का से भी मारपीट किया मैं और छबीलाल वर्गे बीच बचाव किये तो पप्पू दुबल ने मुझे एवं छबीलाल को हाथ मुक्का से मारपीट किया एवं हम तीनो को जान से मारने की धमकी दिया है। मारपीट से मेरे पति को नाक, माथा, दाहिना हाथ के कोहनी में चोट आया है मुझे दोनो पैर में मारपीट किया एवं छबीलाल के पैर में चोट लगा है। मैं डायल 112 एवं गांव के लोगो के मदद से मेरे पति को सरकारी अस्पताल बसना लायी हू जो अस्पताल में अपना ईलाज करवा रहा है मैं थाना आकर रिपोर्ट कर रही हू कार्यवाही की जावे

बसना: 25 लीटर महुआ शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर एक व्यक्ति गिरफ्तार

बसना: 25 लीटर महुआ शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर एक व्यक्ति गिरफ्तार

 

महासमुन्द

पुलिस अधीक्षक महोदय धर्मेंद्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केसरी द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर उक्त निर्देशों का पालन करते हुए निरीक्षक आशीष वासनिक थाना प्रभारी बसना के मार्गदर्शन में
दिनांक 12/10/2023 को मुखबीर की सूचना पर ग्राम भूकेल से बरिहापाली जाने का मार्ग में एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी महुआ शराब लेकर अपने मोटर सायकल में परिवहन करने वाला हैं ‍कि सूचना पर हमराह स्टाफ के मुखबिर द्वारा बताये गये पते पर पहुंचकर दबिस देकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति

को पकडे जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम नरेश डडसेना पिता गिरधर डडसेना उम्र 30 साल साकिन खरोरा, थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का होना बताया। जिसके कब्जे से एक सफेद कलर के प्लास्टिक बोरी के अंदर रखे एक 20 लीटर वाली जरकीन में भरी 20 लीटर देशी महुआ शराब व एक सफेद कलर के 05 लीटर वाली जरकीन में भरी 05 लीटर देशी महुआ शराब कुल 25 लीटर देशी महुआ शराब किमती 5000 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल एचएफ डिलक्स क्र0 CG06 GD 0158 किमती 40000 रूपये, जुमला रकम 45000 रूपये को जप्त किया जाकर पृथक पृथक दोनो आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के विरूद्ध क्रमश:

अपराध क्रमांक 552/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर आरोपी को ज्यूडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम
नरेश डडसेना पिता गिरधर डडसेना उम्र 30 साल साकिन खरोरा, थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0

जप्त संपत्ती –
1. एक 20 लीटर वाली जरकीन में भरी 20 लीटर देशी महुआ शराब व एक सफेद कलर के 05 लीटर वाली जरकीन में भरी 05 लीटर देशी महुआ शराब कुल 25 लीटर देशी महुआ शराब किमती 5000 रूपये
2. परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल एचएफ डिलक्स क्र0 CG06 GD 0158 किमती 40000 रूपये, जुमला रकम 45000 रूपये

बसना : दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करो से 33 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 16,50,000 सोलह लाख पच्चास हजार रूपये) जप्त ।

बसना : दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करो से 33 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 16,50,000 सोलह लाख पच्चास हजार रूपये) जप्त ।

महासमुन्द

थाना बसना पुलिस की कार्यवाही अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर महासमुन्द पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी।
DPR ChhattisgarhChhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिसIPS Dharmendra Singh Fan Club

ओडिशा राज्य से होने वाले अवैध गांजा के परिवहन को रोकने के लिये पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह ने सभी अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था कि ओडिशा राज्य के उन स्थानों को चिन्हाकिंत करे जहा से अवैध गांजा निकल कर महासमुन्द जिले से होते हुये देश के अन्य राज्य में पहुचाये जाते है। पुलिस अधीक्षक, महोदय के द्वारा महासमुन्द जिले के सभीं थाना/चौकियों को टीम का गठन करें और जो अवैध गांजा के परिवहन की पिन पाईन्ट सूचना प्राप्त करें और परिवहन के रास्तों पर नाकेबंदी कर अवैघ गांजा के परिवहन पर कार्यवाही करें इसके साथ परिवहन के उन सभी रास्तों पर जगह व समय बदल-बदल कर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करें। ओडिसा राज्य में मुखबिरों को सक्रिय करने एवं परिवहन की सूचना प्राप्त करने के निर्देशित किया गया था।
जिसके परिपालन में दिनांक

11/10/2023 को हमराह स्टाफ के टाउन पेट्रोलिंग एवं जुर्म जरायम पतासाजी हेतु रवाना हुआ था कि सरायपाली बाईपास NH53 रोड बसना के पास दो व्यक्ति दो सफेद प्लास्टिक बोरी को लेकर खडे थे जिनका हरकत संदिग्ध लग रहा था जिनसे संदेह के आधार पर पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब देने लगे हिकमत अमली से पूछताछ करने पर अपने कब्जे में रखे दोनों बोरीयों में गांजा रखना बताने पर उनका नाम पता पूछने पर अपना नाम 1. प्रकाश बाटी पिता वाना बाटी उम्र 35 साल साकिन ग्राम गुलबाई टेकरा थाना नौरंगपुरा जिला गांधी नगर, गुजरात 2. जीतू बाटी पिता कांजी भाई बाटी उम्र 19 साल ग्राम व थाना जशोदा नगर जिला गांधी नगर, गुजरात का निवासी होना बताये। जिनके कब्जे से 01. दो सफेद प्लास्टिक बोरीयों में भरी हुई मादक पदार्थ गांजा 33 किलो ग्राम कीमती 16,50,000 रूपये 02.

एक नग विवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 5000/- रूपये, एक नग समसंग कंपनी का टच स्क्रीन मोबाईल किमती 5000 रूपये 03. नगदी रकम 2000 रूपये , जुमला किमती 16,62,000 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपीयों के विरूद्ध अपराध/धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत कार्यवाही किया जाकर आरोपीयों को ज्युडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।
नाम आरोपी
1. प्रकाश बाटी पिता वाना बाटी उम्र 35 साल साकिन ग्राम गुलबाई टेकरा थाना नौरंगपुरा जिला गांधी नगर, गुजरात
2. जीतू बाटी पिता कांजी भाई बाटी उम्र 19 साल ग्राम व थाना जशोदा नगर जिला गांधी नगर, गुजरात
जप्त सामग्री
01. दो सफेद प्लास्टिक बोरीयों में भरी हुई मादक पदार्थ गांजा 33 किलो ग्राम कीमती 16,50,000 रूपये
02. एक नग विवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 5000/- रूपये,
03. एक नग समसंग कंपनी का टच स्क्रीन मोबाईल किमती 5000 रूपये
04. नगदी रकम 2000 रूपये , जुमला किमती 16,62,000 (सोलह लाख बैसठ हजार रूपये)
यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली श्री अभिषेक केशरी के निर्देशन में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक आशीष वासनिक, सउनि महेन्द्र कुमार साहू, रनसाय मिरी, प्र0आर0 संतोष यादव, आरक्षक विरेन्द्र साहू, ललित यादव, नरेश बरिहा, संजय सोनी, सुनील चन्द्रवंशी, हरीश साहू एवं थाना स्टाफ द्वारा की गई।

बसना पिथौरा : हर गांव में हनुमान चालीसा केंद्र बनायेगा राष्ट्रीय बजरंग दल लक्ष्य जान हो जाएंगे हैरान यहां से हुवा सुरुवात ।

बसना पिथौरा : हर गांव में हनुमान चालीसा केंद्र बनायेगा राष्ट्रीय बजरंग दल लक्ष्य जान हो जाएंगे हैरान यहां से हुवा सुरुवात ।

महासमुन्द बसना

राष्ट्रीय बजरंग दल बसना विधानसभा के सभी गांव तक हनुमान चालीसा केंद्र बनाकर 30 हजार घरों तक पहुचने का लक्ष्य रखा है जिसकी शुरुवात बसना से की गई आज बसना नगर में महा हनुमान चालीसा पाठ एवं आरती का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ो की

वीडियो

संख्या में हिन्दू सामज शामिल हुआ बता दे कि वीर हिन्दू विजेता हिन्दू की लक्ष्य को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल अब तक बसना, सरायपाली विधानसभा के लगभग 240 गांव तक

अपनी समिति बना चुका है और आगामी समय मे गांव गांव में महा आरती हो उसकी रणनीति बना रही है कि हिन्दुओ को संगठित करने के लिए प्रत्येक गांव में हनुमान चालीसा हो वो हिन्दुओ की शक्ति केंद्र बने

वीडियो

15 हजार नये कार्यकर्ता बनाने का है लक्ष्य मोहन सोनवानी
राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा जिले में 15 हजार नए कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य लिया जो 15 दिनों में पूरा होने की संभवना है कार्यकर्ता गांव गांव जाकर प्रवास कर रहे है हिन्दू ही आगे की लक्ष्य को लेकर सभी गांव में समिति बनाएँगे

महाआरती में अधिक से अधिक हिन्दुओ को जोड़ने का लक्ष्य
बसना में हुये महाआरती में सैकड़ो हिन्दू सम्मलित हुये आगामी समय मे महाआरती के माध्यम से समूचे हिन्दू समाज को एक करना ही हमारा धेय
हनुमान चालीसा सयोंजक चरण सिंह ।

थाना बसना के डायल 112 वाहन में गर्भवति महिला द्वारा दो स्वस्थ्य शिशु को जन्म दिया, जच्चा बच्चा को सुरक्षित सीएचसी बसना पहुंचाया गया महासमुन्द पुलिस की मानवीय व संवेदनशील कार्यवाही

थाना बसना के डायल 112 वाहन में गर्भवति महिला द्वारा दो स्वस्थ्य शिशु को जन्म दिया, जच्चा बच्चा को सुरक्षित सीएचसी बसना पहुंचाया गया
महासमुन्द पुलिस की मानवीय व संवेदनशील कार्यवाही

महासमुन्द / बसना

विवरण इस प्रकार है कि बसना डायल 112 वाहन को सूचना मिलने पर निरीक्षक श्री आशिष वासनिक थाना बसना प्रभारी को सूचित कर घटना स्थल कुदारीबाहरा पहुंचे जहां कालर ने बताया कि पीड़िता सुनिता केवर्त पति गोवर्धन केवर्त उम्र 28 वर्ष साकिन डिपापारा (कुदारीबाहरा )

निवासी जो गर्भवति है जिसे बहुत ज्यादा प्रसव पीड़ा हो रहे थे तत्काल पीड़िता और उसके परिजनों को 112 वाहन में बिठाकर ला रहे थे की आधे रास्ते में प्रसव पीड़ा अत्यधिक बढ़ जाने से डायल 112 वाहन को आधे रास्ते में रोकना पड़ा जो पीड़ित महिला द्वारा 112 वाहन में ही दो नवजात शिशु को जन्म दिए बाद मां व , दो नवजात शिशु को अच्छे उपचार के लिए प्राथमिक

स्वास्थ्य केंद्र बरोली लेकर गए जहां नर्स स्टाफ नहीं होने से बाद सीएससी बसना लाकर डॉक्टर को सुपुर्द किए डॉक्टर ने बताया कि मां व, दोनों शिशु स्वस्थ्य है।

उपरोक्त सराहनीय कार्य निरीक्षक श्री आशिष वासनिक थाना बसना प्रभारी के मार्गदर्शन में आरक्षक 916 जगदीश दीवान चालक 512 रंजन सागर का योगदान रहा है।

महासमुन्द: अंतर्राज्यीयचेक पोस्ट पर चेकिंग हुआ तेज, दो दिनों मे लगभग 70 लाख की नगद व सामग्री सोने चांदी हुई जब्त 

पुलिस अधीक्षक महासमुंद  धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में चुनावी आचार संहिता के दौरान अंतराज्ययी नाका में बड़ी कार्यवाही थाना सिंघाड़ा के रेहटिखोल बैरियर से वाहन चेकिंग के दौरान 394000/- नगद व 2 लाख कीमत का वाहन किया गया जब्त 

आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होते ही महासमुन्द पुलिस की सख्ती बढ गई

अंतर्राज्यीयचेक पोस्ट पर चेकिंग हुआ तेज, दो दिनों मे लगभग 70 लाख की नगद व सामग्री हुई जब्त 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद श्री धर्मेन्द्र सिंह द्वारा समस्त थाना प्रभारीयो को जिले मे अवैध गतिविधियो पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु दिनांक 10/10/2023 को हमराह स्टाफ के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट एन एच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल संदिग्ध वाहन चेकिंग वास्ते रवाना हुआ था रेहटीखोल चेक पोस्ट पर उडिसा की ओर से आ रही संदिग्ध वाहन मारूती स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 04 NL 0205 को रोककर चेक किया वाहन में तीन व्यक्ति

 

1 भूपेन्द्र देवांगन पिता पंचराम देवांगन उम्र 23 साल साकिन न्यू चंगोरा भांठा थाना डीडी नगर रायपुर जिला रायपुर छ.ग., 2दीपक कुमार शर्मा पिता स्व. राजगिरी शर्मा उम्र 26 साल साकिन पी.बी. बख्शी चौबे कालोनी थाना आजाद नगर जिला रायपुर छ.ग., 3 अमरदीप सिंह पिता इंद्रदेव सिंह उम्र 30 साल साकिन रामेश्वर नगर भनपुरी थाना खमतराई जिला रायपुर छ.ग.बैठे मिले जिन्हें पूछताछ करने पर बीच सीट मे रखे हुए बैग के अंदर से भारतीय करंसी नोट मिला 01- भारतीय करंसी नोट 500 रूपये के कुल 586 नोट कुल 293000 रूपये, 02- भारतीय करंसी नोट 200रूपये के कुल 405 नोट कुल 81000 रूपये, 03 – भारतीय करंसी नोट100रूपये के कुल 200 नोट

 

कुल 20000 रूपये, जुमला 394000 रूपये होना पाया गया उक्त नगदी रकम के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने हेतु धारा 91 जा.फौ. का नोटिस दिया गया जिसके द्वारा उक्त रूपये के संबंध में कागजी दस्तावेज नही होना बताया जिस पर गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहन नगद राशि एवं घटना मे प्रयुक्त वाहन एक मारूती स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 04 NL 0205 कीमती 200000 रूपये को जप्त कर धारा 102जा.फौ. के तहत कार्यवाही किया गया है।

 

*नाम आरोपी* – 1 भूपेन्द्र देवांगन पिता पंचराम देवांगन उम्र 23 साल साकिन न्यू चंगोरा भांठा थाना डीडी नगर रायपुर जिला रायपुर छ.ग., 2दीपक कुमार शर्मा पिता स्व. राजगिरी शर्मा उम्र 26 साल साकिन पी.बी. बख्शी चौबे कालोनी थाना आजाद नगर जिला रायपुर छ.ग., 3 अमरदीप सिंह पिता इंद्रदेव सिंह उम्र 30 साल साकिन रामेश्वर नगर भनपुरी थाना खमतराई जिला रायपुर छ.ग

*जप्त संपत्ती* – नगदी रकम 394000 रूपये एवं एक मारूती स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 04 NL 0205 कीमती 200000 रूपये जुमला कीमती 594000 रूपये

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु०अधिकारी (पुलिस) सरायपाली श्री अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना सिंघोडा प्रभारी निरीक्षक उमेश वर्मा, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक नसीम उद्दीन खान, प्रआर नवीन भोई, आर. हेमन्त नायक, संदीप भोई, सुशांत बेहरा, जैकी प्रधान, बिरेन्द्र कर, वीरेन्द्र बाघ, जीवर्धन बरिहा, रोहित सिदार, धर्मेन्द्र साहू, कृष्णकुमार यादव , जितेन्द्र आदिले , राजकुमार यादव के द्वारा की गई है।