बसना : रोड नही तो वोट नही महिलाओं बच्चो सहित चुनाव बहिष्कार में उतरे ग्रामीण ।

बसना : रोड नही तो वोट नही महिलाओं बच्चो सहित चुनाव बहिष्कार में उतरे ग्रामीण ।

बसना विधानसभा अंतर्गत आने वाले गांव सीतापुर के ग्रामीणों ने आज 3 दिनों से चुनाव बहिष्कार के नारे लगा रहे है कोई नेता या अधिकारी संज्ञान में नही लेने पर नाराज ग्रामीण सीधा जिला कलेक्टर के पास पहुँच गए और अपनी समस्याएं सुनाई यह गांव बसना से बिलाईगढ़ मार्ग पर पड़ता है सीतापुर के ग्रामीणों ने बताया कि

चुनाव बहिष्कार का वीडियो 

 

नरसिंगपुर और मुख्यमार्ग जाने के लिए यहां के छात्र छात्राऐ सहित मरींजों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ग्रामीणों के अनुसार पक्की सड़क नही होने के कारण बरसात में परेशानी और बढ़ जाती है गांव वालों ने सड़क की मांग

कई बार शासन प्रशासन को कर चुके है लेकिन उनका सुनने वाला कोई नही है ग्रामीणों को मजबूरन विधानसभा चुनाव का बहिष्कार का निर्णय लिए है ग्रामीणों ने

जिला कलेक्टर को आवेदन देते हुए कहा है की सीतापुर गांव में आने वाले दिनों में अविलम्ब पक्की सड़क नही बनने पर विधानसभा चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिए है जिसका सम्पूर्ण जवाबदारी छ्ग शासन को बताया है ।

रायगढ़:  गेरवानी डीपापारा में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर पूंजीपथरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही….. चार आरोपियों से 1200 नग महुआ शराब पाउच जप्त, पुलिस ने आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर भेजा जेल…..

रायगढ़:  गेरवानी डीपापारा में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर पूंजीपथरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही….. चार आरोपियों से 1200 नग महुआ शराब पाउच जप्त, पुलिस ने आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर भेजा जेल…..

 

Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Sadanand Kumar IPS Raigarh District Thana Punjipathara Raigarh
रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर कल 8 अक्टूबर के शाम नव पदस्थ थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक कृष्णकांत सिंह के नेतृत्व में पूंजीपथरा पुलिस द्वारा ग्राम गेरवानी डीपापारा में अलग-अलग स्थान में शराब रेड कार्यवाही किया गया । पूंजीपथरा पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के कुछ लोग अवैध रूप से महुआ शराब की आसपास क्षेत्र में बिक्री करते हैं । थाना प्रभारी पूंजीपथरा द्वारा एसएसपी सदानंद कुमार, एडिशनल एसपी संजय महादेवा डीएसपी निकिता तिवारी को अवैध गतिविधियों की जानकारी से अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन पर शराब रेड कार्रवाई के लिये थाना स्टाफ की टीम तैयार किया गया और सुनियोजित तरीके से इलाके की घेराबंदी कर शराब रेड कार्यवाही की गई जिसमें चार आरोपी अशोक अजय, राजेंद्र बर्मन, सरोज कुमार जाटवार और सुरेश कुमार खुंटे को अलग-अलग स्थान से पुलिस पार्टी ने शराब के साथ पकड़ा । आरोपियों के पास से 200-200 ml भरा हुआ महुआ शराब की कुल 1200 पाऊच (240 लीटर महुआ शराब) कीमत ₹24,000 का जप्त किया गया है । आरोपियों पर थाना पूंजीपथरा में पृथक पृथक आबकारी एक्ट की धारा 34(2),59(क) के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को जेल भेजा गया है । शराब रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक कृष्णकांत सिंह, सहायक उप निरीक्षक विजय एक्का, प्रधान आरक्षक नंद साय कंवर, आरक्षक बालचंद राव, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, अभिषेक द्विवेदी, नरेन्द्र पैंकरा, इमानवेल कुजूर और राजेश बंजारे शामिल थे ।

शराब रेड में गिरफ्तार किये गये आरोपी-

(1) अशोक अजय पिता स्व. अवध राम अजय उम्र 24 वर्ष सा0 गेरवानी डीपापारा
(2) राजेन्द्र बर्मन पिता पिता मोहन लाल बर्मन उम्र 33 वर्ष सा0 गेरवानी डीपापारा
(3) सरोज कुमार जाटवर पिता स्व. नारद जाटवर उम्र 21 वर्ष सा0 गेरवानी डीपापारा
(4) सुरेश कुमार खुंटे पिता स्व. सुखीराम खुंटे उम्र 33 वर्ष सा0 गेरवानी डीपापारा

महासमुन्द :  03 संदेहियों से लक्जरी फॉरचुनर कार से भारी मात्रा में सोने/चांदी की आभूषण बरामद।

 महासमुन्द :  03 संदेहियों से लक्जरी फॉरचुनर कार से भारी मात्रा में सोने/चांदी की आभूषण बरामद।

 पुलिस अधीक्षक महासमुंद  (IPS) के मार्गदर्शन में सोने/चांदी के आभूषण पर महासमुन्द पुलिस की बडी कार्यवाही।
 03 संदेहियों के पास से कुल 912 ग्राम सोना एवं 11.149 कि.ग्रा. चांदी के आभूषण कीमती 4000000 रूपयें जप्त।
 आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए अन्तर्राज्जीय चेक पोस्ट नाका में पकडी गई भारी मात्रा में सोना/चांदी।
DPR ChhattisgarhChhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिसIPS Dharmendra Singh Fan Club

आगामी विधान सभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुये पुलिस महानिरीक्षक श्री शेख आरीफ हुसैन (IPS) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन में महासमुन्द जिलें के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारियों एवं सायबर सेल की टीम को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके तहत जिलें के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों पर थाना/चौकी प्रभारियों एवं सायबर सेल की टीम द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग व तलाशी की जा रही थी।

इसी दौरान दिनांक 09.10.2023 को कोमाखान थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्तर्राजीय चेक पोस्ट टेमरीनाका (छ0ग0 ओड़िसा बॉर्डर) के पास पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जा रही थी तभी खरियार रोड,़ ओडिसा की तरफ से एक सफेद रंग की फारचुनर कार क्रमांक OD 0 E 9090 तेज रफ्तार से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। उक्त वाहन को चेक पोस्ट टेमरीनाका के पास रोका गया। कार में 03 व्यक्ति बैठे मिले। जिससे पूछताछ करने पर ड्राईवर सीट पर बैठा व्यक्ति ने अपना नाम (01) शंषुराम पटेल पिता माधव पटेल उम्र 40 वर्ष, सा0 अमठा, थाना केलामुण्डा जिला कलाहांडी, उड़ीसा तथा बगल में बैठे व्यक्ति (02) ब्रजमोहन पिता देवराज मेहर उम्र 48 वर्ष, सा0 राजाखरियार, थाना राजा खरियार, जिला नुआपाड़ा, उड़ीसा तीसरा वाहन के बीच में बैठे व्यक्ति अपना नाम (03) मलय कुमार पिता नलीनी रंजन पण्डा उम्र 51 वर्ष, ग्राम चार बहाल, थाना जुनागढ़ जिला कालाहंडी, उड़ीसा का रहने वाले है। जिनसे पूछताछ करने पर सही तरीके से जवाब नही देने व जवाब गोलमोल व संतोषप्रद नही पाये जाने पर वाहन की तलाशी ली गई तो पीछे डिक्की में बैंग रखा हुआ मिला। इससे पुलिस टीम को संदेह हुआ और कार डिक्की को खुलवाकर चेक किया गया तो कार की डिक्की में सफेद रंग की झोला एवं सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में जिसमें सील बंद एवं ताला लगा हुआ मिला जिसे खोल कर चेक करने पर भारी मात्रा में सोना व चादी के टूटा फूटा आभूषण एवं नगदी रकम 100000 रूपये मिला। प्लास्टिक बोरी में कुल 912 ग्राम सोना का जेवरात पुरानी टूट-फुट एवं कुल 11.149 कि.ग्रा. चांदी जिसकी किमत 4000000 रूपये का पाया गया। टीम के द्वारा 03 व्यक्तियों को पुछताछ हेतु थाना लाया गया, मलय कुमार पण्डा को चांदी एवं सोना के जेवरात के संबंध में वैध कागजात पेष करने नोटिस दिया गया जो नोटिस के पीछे में मलय कुमार द्वारा जेवर के संबंध में कोई कागजात नहीं होना लेख किया गया। उक्त सोने/चांदी के टूटे भूटे एवं पुरानी इस्तमाली आभूषण के संबंध में पूछताछ करने पर वाहन में सवार मलय कुमार पण्डा नें बताया कि ओडिशा से खरीदी एवं बिक्री कर रायपुर जाना बताया। संदिग्ध व्यक्तियों का आचरण भी संदिग्ध था। सोने/चांदी की टूटे भूटे एवं पुरानी इस्तमाली आभूषण के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं होने से 912 ग्राम सोना का जेवरात पुरानी टूट-फुट एवं कुल 11.149 कि.ग्रा. चांदी जुमला कीमती 4000000 रूपये जप्त कर थाना कोमाखान में अपराध/धारा 102 जा.फौ. के तहत् कार्यवाही किया गया। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) बागबाहरा श्री अजय शंकर त्रिपाठी के निर्देशन में थाना कोमाखान प्रभारी निरीक्षक रावअवतार पटेल, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक नसीम उद्दीन खान, सउनि0 सउनि. कार्तिक रात्रे आर. देव कोसरिया, निदेश साहू, डेविड चन्द्राकर, विकास साहू, अश्वनी चर्तुेदी, जमना प्रसाद भास्कर के द्वारा की गई।संदिग्ध व्यक्ति:-(01) शंषुराम पटेल पिता माधव पटेल उम्र 40 वर्ष, सा0 अमठा, थाना केलामुण्डा जिला कलाहांडी, उड़ीसा।
(02) ब्रजमोहन पिता देवराज मेहर उम्र 48 वर्ष, सा0 राजाखरियार, थाना राजा खरियार, जिला नुआपाड़ा, उड़ीसा
(03) मलय कुमार पिता नलीनी रंजन पण्डा उम्र 51 वर्ष, ग्राम चार बहाल, थाना जुनागढ़ जिला कालाहंडी, उड़ीसाजप्त सामग्री:-
01. 912 ग्राम सोना एवं 11.149 कि.ग्रा. चांदी कीमती 4000000 रूपये।
जुमला कीमती 4000000 (चालीस लाख) रूपयें।

महासमुन्द  :02 संदेहियों से कार से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद।  पुलिस अधीक्षक महासमुंद  धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में चांदी के आभूषण पर महासमुन्द पुलिस की बडी कार्यवाही।

 महासमुन्द  :02 संदेहियों से कार से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद।  पुलिस अधीक्षक महासमुंद  धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में चांदी के आभूषण पर महासमुन्द पुलिस की बडी कार्यवाही।

02 संदेहियों के पास से कुल 37.600 किलो ग्राम चांदी के आभूषण कीमती 2300000 रूपयें जप्त। आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुये अन्तर्राज्जीय चेक पोस्ट नाका में पकडी गई भारी मात्रा में चांदी।
DPR ChhattisgarhChhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिसIPS Dharmendra Singh Fan Club
आगामी विधान सभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुये पुलिस महानिरीक्षक श्री शेख आरीफ हुसैन के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन में महासमुन्द जिलें के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारियों एवं सायबर सेल की टीम को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके तहत जिलें के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों पर थाना/चौकी प्रभारियों एवं सायबर सेल की टीम द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग व तलाशी की जा रही थी।

इसी दौरान दिनांक 09.10.2023 को कोमाखान थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्तर्राजीय चेक पोस्ट टेमरीनाका (छ0ग0 ओड़िसा बॉर्डर) के पास पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जा रही थी तभी खरियार रोड,़ ओडिसा की तरफ से एक वेन डिलवरी वाहन क्रमांक RJ 14 GL 4332 तेज रफ्तार से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। उक्त वाहन को चेक पोस्ट टेमरीनाका के पास रोका गया। कार में 02 व्यक्ति बैठे मिले। जिससे पूछताछ करने पर ड्राईवर सीट पर बैठा व्यक्ति ने अपना नाम (01) मोहम्मत इस्लाम पिता मोहम्मत रोषन उम्र 34 साल, निवासी संतोषी नगर गौसिया मंदिर के पीछे वार्ड नं. 58 थाना टिकरापारा, रायपुर (छ0ग0) तथा बगल में बैठे व्यक्ति (02) देवेन्द्र कुमार झारखरिया पिता विजय कुमार झारखरिया उम्र 32 साल, सा0 सत्यम विहार कालोनी खल्लारी मंदिर के पास, थाना ढीढ़ी नगर, वार्ड न. 69 रायपुरा, जिला रायपुर छ0ग0 का रहने वाले है। जिनसे पूछताछ करने पर सही तरीके से जवाब नही देने व जवाब गोलमोल व संतोषप्रद नही पाये जाने पर वाहन की तलाशी ली गई तो पीछे डिक्की में बैंग रखा हुआ मिला। इससे पुलिस टीम को संदेह हुआ और कार डिक्की को खुलवाकर चेक किया गया तो कार की डिक्की में एक काला रंग का बैंग मिला जिसे खोल कर चेक करने पर भारी मात्रा में चांदी की आभूषण मिला। बैग में कुल 37.600 कि.ग्रा. चांदी के ज्वेलर्स बैग सहित होना बताया गया, जिसमें से कुल चांदी का ज्वेलर्स 23 कि.ग्रा. का बिल में होना लेख है, जिसकी कुल अनुमानित किमती 23,00000 रूपये का लिखा होना पाया गया।

टीम के द्वारा दोनो व्यक्तियों को पुछताछ हेतु थाना लाया गया, देवेन्द्र कुमार झारखरिया को चांदी के जेवर के वैध कागजात के संबंध में नोटिस दिया गया जो नोटिस के संबंध में बिल के कम्प्यूटर के द्वारा निकाला गया प्रति, तथा बिलटी की एक छायाप्रति दिया गया, परन्तु चांदी के दस्तावेज जिसमें कहां से खरीदा है, इस संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया। जप्त बैग को गवाहों के समक्ष ताला खुलवाकर सोनार से चेक कराया गया जो बैग सहित 37 कि.ग्रा. तथा 92 प्रति. शुद्ध एवं पियोर चांदी 21.275 कि.ग्रा. का होना पाया गया।

उक्त चांदी के आभूषण के संबंध में पूछताछ करने पर वाहन में सवार देवेन्द्र कुमार झारखरिया नें बताया कि ओडिशा से खरीदी एवं बिक्री कर रायपुर जाना बताया। संदिग्ध व्यक्तियों का आचरण भी संदिग्ध था। चांदी की आभूषण के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं होने से 37.600 कि.ग्रा. चांदी के आभूषण जुमला कीमती 2300000 रूपये जप्त कर थाना कोमाखान में अपराध/धारा 102 जा.फौ. के तहत् कार्यवाही किया गया।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) बागबाहरा श्री अजय शंकर त्रिपाठी के निर्देशन में थाना कोमाखान प्रभारी निरीक्षक रावअवतार पटेल, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक नसीम उद्दीन खान, सउनि0 शिव प्रसाद आर. विरेन्द्र नेताम, युवराज ठाकुर, जुनैद खान, जमना भास्कर के द्वारा की गई।
संदिग्ध व्यक्ति:-
(01) मोहम्मत इस्लाम पिता मोहम्मत रोषन उम्र 34 साल, निवासी संतोषी नगर गौसिया मंदिर के पीछे वार्ड नं. 58 थाना टिकरापारा, रायपुर।
(02) देवेन्द्र कुमार झारखरिया पिता विजय कुमार झारखरिया उम्र 32 साल, सा0 सत्यम विहार कालोनी खल्लारी मंदिर के पास, थाना ढीढ़ी नगर, वार्ड न. 69 रायपुरा, जिला रायपुर।
जप्त सामग्री:-
01. चांदी का आभूषण वजनी करीबन 37.600 कि.ग्रा. कीमती करीबन 2300000 रूपये।
जुमला कीमती 2300000 (तेईस लाख) रूपयें।

महासमुन्द पुलिस के द्वारा ग्राम तेन्दूकोना में हुये जे.वी. ज्वेलर्स में धोखधडी का खुलासा  जे.वी. ज्वेलर्स में धोखधडी करने वाले 02 अन्तर्राज्जीय आरोपी गिरफ्तार। 

महासमुन्द पुलिस के द्वारा ग्राम तेन्दूकोना में हुये जे.वी. ज्वेलर्स में धोखधडी का खुलासा  जे.वी. ज्वेलर्स में धोखधडी करने वाले 02 अन्तर्राज्जीय आरोपी गिरफ्तार। 

 

 पुलिस अधीक्षक महासुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में महासमुन्द पुलिस के द्वारा जे.वी. ज्वेलर्स में धोखधडी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।

आरोपी के कब्जे से सोना कुल वजन 20.660 ग्राम तथा चांदी कुल वजन 1.300 किलो ग्राम कीमती 266600 रूपये जप्त ।
DPR ChhattisgarhChhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिसIPS Dharmendra Singh Fan Club
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 08.10.2023 को प्रार्थी फणेन्द्र सोनी पिता भागीरथी सोनी ग्राम तेन्दूकोना, महासमुन्द के द्वारा थाना तेन्दूकोना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेरा ग्राम तेन्दूकोना में जे.वी. ज्वेलर्स का दुकान है दिनांक 04.10.2023 को दुकान खोलकर बैठा था कि करीबन 11ः00 बजे दो व्यक्ति आये जिसमें से सफेद शर्ट वाला मुझे सोना चांदी खरीदना है कहकर अपने पास रखे सोने का दो नग गोल दाना दिखाया जिसे चेक करने पर सोना होना एवं उसके पास इसी प्रकार से सोने का गोल दाना वाला माला है कहकर उसके एक अन्य साथी जो नीला कलर का चेक शर्ट पहना था वह चांदी का अंगूठी छांटा और पहन लिया और बोला कि उसके पास इसी प्रकार के सोने के दानों से बना हुआ माला है जिसको मै आपके पास देकर उसके बदले जो सोना चांदी नगदी रकम देना चाहते हो दे देना तब मै उसकी बातो में आकर राजी हो गया और उसके द्वारा एक लाल रंग के प्रिंटेड रूमाल में बांधकर रखा हुआ सोने का माला है बोलकर मुझे दिया जिसे देखने पर सोना जैसा लगा उसके द्वारा मुझे विश्वास दिलाने पर उसकी बातों में आकर हडबडी में अपने दराज में रख लिया जिसके बाद उस माला के बदले में सामान एवं नगदी रकम खरीदने की बात बोलने पर मै उसे अपने दुकान से सोने एवं चांदी के आभूषण दिखाने लगा जिस पर उसके द्वारा सोने का 03 जोडी मंगलसूत्र, 06 नग ओम माला, 04 नग अंगूठी, 07 जोडी कान का सेकण्ड टाप्स कुल वजन 20.660 गा्रम कीमती करीबन 130000 रूपये एवं चांदी का 05 जोडी पायल, 02 नग फूल करधन, 03 नग हाफ करधन, 02 नग मंगलसूत्र, 04 नग चैन, 01 नग ब्रेसलेट, 04 नग छोटी बडी भगवान की मूर्तिया कुल वजन 1 किलो 300 ग्राम कीमती 131600 रूपये नगदी रकम 5000 रूपये जुमला कीमती 266600 रूपये को दोनों व्यक्ति मेरे साथ धोखाधडी कर सोना चांदी एवं नगदी रकम ले गये है प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तेन्दूकोना में अपराध/धारा 420, 34 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) ने घटना की गंभीरता को देखते हुये सायबर सेल महासमुन्द एवं थाना तेन्दूकोना की टीम को आरोपी की पता तलाश करने हेतु निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय द्वारा चार टीम का गठन किया गया। जिसमें सभी टीमों के द्वारा अलग-अलग कार्यो का नेतृत्व किया। सभी टीम को अलग-अलग दिशाओं में सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिरों के मदद से अज्ञात आरोपी के बारे में जानकारी एकत्र करना शुरू किया गया और टीम प्रभारियों को छोटी सी छोटी जानकारी एकत्रित कर अज्ञात आरोपियों तक पहुचने हेतु हरसंभव प्रसाय करने निर्देशित किया गया।

कि मुखबिर से सूचना मिला कि इस प्रकार के उठाई गिरी करने वाले गिरोह भिलाई चरौदा में सक्रिय है जिसमे से एक व्यक्ति का हुलिया मिला जुलता है जिसका नाम सागर राठौर है टीम के द्वारा मुखबिर के निशानदेही पर मौका भिलाई, चरौदा में जाकर पूछताछ किया गया पूछताछ के दौरान सागर राठौर का घर का पता चला। टीम के द्वारा सागर राठौर घर के पास घेराबंदी किया गया जो पुलिस की टीम को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा गया। जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम (01) सागर राठौर पिता जीवन राठौर उम्र 25 वर्ष सा. आदर्श नगर जय स्तम्भ चौक चरौदा थाना भिलाई 3 जिला दुर्ग छ0ग0 का होना बताया ।

पुलिस पार्टी को देख भागने का कारण पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगा जिस पर जवाबो में भिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है। टीम के द्वारा कडाई से पूछताछ करने पर अततः टूट गया और बताया कि ग्राम तेन्दूकोना महासमुन्द के जे.वी. ज्वेलर्स में छलपूर्वक धोखाधडी करना स्वीकार किया और बताया कि

मै और मेरा ससुर (02) सेवाराम सोलंकी पिता देवीदयाल सोलंकी उम्र 42 वर्ष साकिन आदर्श नगर जय स्तम्भ चौक चरौदा थाना भिलाई 3 जिला दुर्ग छ0ग0 के साथ मिलकर मोटर सायकल नीला कंलर के स्पेलैण्डर क्रमांक CG 04 DV 3417 में दिनांक 04.10.2023 को भिलाई से तेन्दूकोना महासमुन्द आकर जे.वी. ज्वेलर्स दुकान महासमुन्द में जाकर मेरे ससुर के द्वारा सोने का 02 नग गोल दाना दिखाकर और अपने पास सोना का माला है बताकर तथा माला को देकर सोने का 03 जोडी मंगलसुत्र, 06 नग ओम माला, 04 नग अंगुठी, 07 जोडी कान का सेकण्ड टॉफ एवं चांदी का 02 जोडी पायल, 02 नग फूल करधन, 03 नग हाफ करधन, 02 नग मंगलसूत्र , 04 नग चैन, 01 नग ब्रेसलेट, 04 नग छोटी व बडी मूर्ति, 01 चांदी का कछुआ छाप अंगुठी तथा रकम 5000 को छलपूर्वक धोखाधडी कर दुकानदार से लिये है और आपस में बाट लिये जिसमें से मेरे ससुर को सोना के 02 जोडी मंगलसुत्र, 04 नग ओम माला, 02 नग अंगुठी, 05 जोडी कान का सेकण्ड टॉप तथा चांदी के 03 जोडी पायल, 01 नग फुल करधन, 02 नग हाफ करधन, 02 नग मंगलसुत्र, 01 नग राम दरबार मूर्ति, 01 नग गणेश मूर्ति एवं नगदी रकम 5000 रूपये को बटवारे में अपने ससुर को दे दिया और मेरे हिस्से के सोनी/चांदी के आभूषण को अपने घर भिलाई में कमरे के अंदर अलमारी में छुपाकर रखा हुॅ। आरोपी सागर राठौर के बताये अनुसार दूसरे आरोपी सेवाराम सोलंकी के घर भिलाई चरौदा में जागर घर में घेराबंदी कर पकडा गया तथा सोने/चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम को भी जप्त किया गया।टीम के द्वारा आरोपीयों के घर से सोना कुल वजन 20.660 ग्राम कीमती 130000 रूपये तथा चांदी कुल वजन 1.300 किलो ग्राम कीमती 131600 रूपये एवं नगदी रकम 5000 रूपये एवं मोटर सायकल कीमती 40000 रूपये कुल जूमला कीमती 306600 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द थाना तेन्दूकोना में अपराध 86/23 धारा 420, 34 भादवि के तहत् कार्यवाही की गई।

आरोपी के द्वारा पूर्व मे भी अपने ससुर के साथ मिलकर थाना अकलतरा क्षेत्र एवं थाना तिल्दा क्षेत्र तथा अंगुल उड़ीसा में भी इसी प्रकार का छलपूर्वक धोखाधडी एवं चोरी की घटना को अंजाम दिये है ।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) बागबाहरा श्री अजय शंकर त्रिपाठी के निर्देशन में थाना तेन्दूकोना प्रभारी निरीक्षक राणा सिंह ठाकुर, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक नसीम उद्दीन खान, प्रआर. भुनेश्वर टंडन, मिनेश ध्रुव, आर. रवि यादव, शुभम पाण्डेय, विकास चन्द्राकर, संतोष सावरा, सौरभ तोमर, विजय जांगडे तथा थाना तेन्दूकोना की टीम के द्वारा की गई।गिरफ्तार आरोपी –
01 सागर राठौर पिता जीवन राठौर उम्र 25 वर्ष सा. आदर्श नगर जय स्तम्भ चौक चरौदा थाना भिलाई 3 जिला दुर्ग छ0ग0
02 सेवाराम सोलंकी पिता देवीदयाल सोलंकी उम्र 42 वर्ष साकिन आदर्श नगर जय स्तम्भ चौक चरौदा थाना भिलाई 3 जिला दुर्ग छ0ग0जप्त सम्पत्ति –
01 सोने का 03 जोडी मंगलसूत्र, 06 नग ओम माला, 04 नग अंगूठी, 07 जोडी कान का सेकण्ड टाप्स कुल वजन 20.660 गा्रम कीमती करीबन 130000 रूपये ।
02 चांदी का 05 जोडी पायल, 02 नग फूल करधन, 03 नग हाफ करधन, 02 नग मंगलसूत्र, 04 नग चैन, 01 नग ब्रेसलेट, 04 नग छोटी बडी भगवान की मूर्तिया कुल वजन 1 किलो 300 ग्राम कीमती 131600 रूपये।
03. नगदी रकम 5000 रूपये।
04. 01 नग मोबाईल।

कुल कीमती 306600 रूपये (तीन लाख छः हजार छः सौ रूपये)

बसना : शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर क्या कहा भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल ने

बसना : शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर क्या कहा भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल ने

बसना। भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने अपने निवास नीलांचल भवन से हजारों भाजपा समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ गले में भाजपा गमछा एवं हाथों में भाजपा ध्वज लेकर भव्य रैली के साथ नगर मुख्य चौक पहुंचे। जहां उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया।

 

डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि शहीदों का सम्मान हमारा कर्तव्य है अपने अधिकार, शोषण के खिलाफ लड़ने वाले हमारे वीर नारायण सिंह से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। हम सभी को एक होकर बसना विधानसभा क्षेत्र का विकास कराना है।

 

इस दौरान बाबूलाल सिदार, रायसिंह जगत, श्याम लाल जगत, बनमाली जगत, श्रवण जगत, विनोद बरिहा, महेन्द्र सिदार, सांसद प्रतिनिधि सतपाल सिंह छाबड़ा, सांकरा मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, पार्षद किशन अग्रवाल,कैलाश अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, रोहित नायक, राजेश विशाल, दिलीप अग्रवाल,

 

गोविंद साहू, बाबूलाल साहू, राजकुमार पटेल एवं सर्व समाज प्रमुखगणों सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा प्रत्याशी बनने के बाद डॉ.सम्पत पहुंचे गढ़फुलझर, रामचण्डी माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद और क्या कहा जाने

भाजपा प्रत्याशी बनने के बाद डॉ.सम्पत पहुंचे गढ़फुलझर, रामचण्डी माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद और क्या कहा जाने

महासमुन्द से हेमन्त वैष्णव

बसना अंचल के विश्व प्रसिद्ध श्री श्री श्री रणेश्वर रामचण्डी माता मंदिर में मंगलवार को बसना विधानसभा क्षेत्र (40) से प्रत्याशी लोकप्रिय भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने श्री श्री श्री रणेश्वर रामचण्डी माता की दर्शन व पूजा अर्चना करते क्षेत्र की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। भाजपा ने सोमवार शाम को ही उन्हें प्रत्याशी घोषित किया है। डॉ. सम्पत अग्रवाल अपने पुत्रों तथा हजारों समर्थकों के साथ मंदिर पहुंचे थे।


भूतपूर्व सैनिक वेणुधर साहू ने कहा कि जब से मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री बने तब से पाकिस्तान हमारे देश पर बुरी नजर नहीं उठा पा रहा। ठीक उसी प्रकार हमारे डॉ.सम्पत अग्रवाल भैय्या जी के सामने बाहरी व्यक्ति टिक नहीं सकता,हमारा शोषण नहीं कर पाएगा।

भाजपा उम्मीदवार डॉ सम्पत अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में क्षेत्र की जनता जनार्दन, केंद्रीय टीम और छत्तीसगढ़ भाजपा के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बसना विधानसभा क्षेत्र कोई निर्वाचन क्षेत्र नहीं, बल्कि मेरा परिवार है। अब हमारे क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को किसी और पर डिपेंड रहना नहीं पड़ेगा।

बसना विधानसभा क्षेत्र हर एक क्षेत्रवासी अपने आप में सम्पूर्ण विकसित होगा। अब से लगातार बसना क्षेत्र में विकास की धारा बहेगी।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सतपाल सिंह छाबड़ा, संयोजक जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ व भाजपा नेता सोमनाथ पाण्डे, भाजपा नेता धनमाली साव, वेणुधर साहू, सुवर्धन प्रधान, सुषमा प्रधान, रसीक प्रधान, भरत सिंह ठाकुर, कमलचंद प्रधान, सुंदरमणी मिश्रा, संजय भोई, तरुण गडतिया, अरविंद मिश्रा, गौरचंद प्रधान, तेजन पटेल, त्रिलोचन भोई, रामचंद्र अग्रवाल,नगर पंचायत बसना अध्यक्ष गजेन्द्र साहू,उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, पार्षद किशन अग्रवाल, विकास वाधवा,जोगेंदर सिंह, गोविंद, निमित साव, लक्ष्मी नारायण आर्य, बंटी सिंह, हरजिंदर सिंह,सियाराम रणवीरा आदि मौजूद रहे।

रायगढ़ : साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की ज्वांइट टीम की शहर के अलग-अलग इलाकों में शराब रेड कार्रवाई…….आरोपियों से ₹50,100 कीमत के 456 पाव देशी व अंग्रेजी शराब जप्त, थाना कोतवाली में आरोपियों पर आबकारी एक्ट की कार्यवाही……

रायगढ़ : साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की ज्वांइट टीम की शहर के अलग-अलग इलाकों में शराब रेड कार्रवाई…….आरोपियों से ₹50,100 कीमत के 456 पाव देशी व अंग्रेजी शराब जप्त, थाना कोतवाली में आरोपियों पर आबकारी एक्ट की कार्यवाही……

रायगढ़

Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Sadanand Kumar IPS Raigarh District Thana City Kotwali Raigarh
रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही के दिए गए दिशा निर्देशों पर आज दिनांक 08.10.2023 को साइबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी श्री दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में साइबर सेल और थाना कोतवाली स्टाफ के साथ ज्वाइन्ट टीम तैयार किया गया । पुलिस अधिकारियों द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में तैनात किये गये मुखबिरों से अवैध शराब के संबंध में जानकारी लिया गया, जिसमें शहर के ढिमरापुर में साहिल खान, जोगीडिपा में बैजनाथ सारथी और केवड़ाबाड़ी के पास अजय गुप्ता और अभिषेक भट्ट नाम के युवक अपने गुमटीनुमा होटल, घर में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने की सूचना प्राप्त हुआ । तत्काल ज्वांइट रेड पार्टी द्वारा एक के बाद एक स्थानों पर घेराबंदी कर शराब रेड कार्यवाही किया गया जिसमें अवैध शराब के साथ चारों आरोपी पकड़े गए । आरोपियों से कुल 456 पाव देशी मशाला, प्लेन शराब, गोवा अंग्रेजी शराब कुल कीमत 50,100 रूपये का बरामद हुआ जिन्हें अवैध शराब समेत थाना कोतवाली लाया गया । आरोपियों पर थाना कोतवाली रायगढ़ में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत पृथक-पृथक कार्यवाही की जा रही है । शराब रेड कार्यवाही के लिये बनाये गई ज्वाइंट में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे ,सहायक उप निरीक्षक दिलीप बेहरा, प्रधान आरक्षक हेमन पात्रे, जगदीश नायक, दिलीप भानु, आरक्षक मनोज पटनायक, भगवती प्रसाद रत्नाकर, विक्रम कुजूर तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, बृजलाल गुर्जर, दुर्गेश सिंह, महिला प्रधान आरक्षक रेनू सिंह मंडवी, आरक्षक महेश पंडा, प्रशांत पंडा, धनंजय कश्यप, विक्रम सिंह और सुरेश सिदार शामिल थे ।

अवैध शराब के साथ पकड़े गए आरोपी-

1. अजय गुप्ता पिता मुन्ना गुप्ता उम्र 48 साल निवासी जयराम कॉलोनी रेलवे अस्पताल रायगढ़
2. अभिषेक भट्ट पिता विकास भट्ट उम्र 22 साल निवासी सोनूमुडा दीवानपारा रायगढ़
3. साहिल खान पिता हफीज खान उम्र 20 साल निवासी ढिमरापुर
4. बैजनाथ सारथी पिता शिवनारायण सारथी उम्र 34 साल निवासी जोगीडिपा थाना सिटी कोतवाली रायगढ़

छत्तीसगढ़ : बहुचर्चित एक्सिस बैंक डकैती मामले में रायगढ़ पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता… शेरघाटी गैंग के एक और कुख्यात डकैत को गिरफ्तार करने में सफल रही रायगढ़ पुलिस…..

छत्तीसगढ़ : बहुचर्चित एक्सिस बैंक डकैती मामले में रायगढ़ पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता… शेरघाटी गैंग के एक और कुख्यात डकैत को गिरफ्तार करने में सफल रही रायगढ़ पुलिस…..

 

छत्तीसगढ़

 एसएसपी सदानंद कुमार के निर्देशन में सीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम को मिली एक और कामयाबी….
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Sadanand Kumar IPS Raigarh District Thana City Kotwali Raigarh
रायगढ़ । रायगढ़ जिले के बहुचर्चित एक्सिस बैंक डकैती मामले में रायगढ़ पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है । घटना के बाद फरार हुये “शेरघाटी गैंग”के डकैतों की पतासाजी में सीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में बिहार, झारखंड रवाना हुई स्पेशल टीम ने बिहार के गया जिले में रेड कर गैंग के 01 फरार शातिर डकैत- अमित दास उर्फ धर्मेन्द्र दास उर्फ प्रजापत को हथियार समेत गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया है । एसएसपी श्री सदानंद कुमार के द्वारा गठित सीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में स्पेशल टीम रायगढ़ से ही आरोपियों के सभी उपलब्ध जानकारियों को जुटाने में लग गयी थी जिनकी लगन और मेहनत के कारण उक्त डकैतों को गिरफ्तार करने में रायगढ़ पुलिस को सफलता मिली है ।

ज्ञात हो कि “शेरघाटी गैंग”के इन डकैतों ने 19 सितंबर की सुबह सशस्त्र हथियारों के साथ रायगढ़ के ढिमरापुर चौक स्थित एक्सिस बैंक की मुख्य शाखा में डकैती की घटना को अंजाम दिया था जिसमें डकैत बैंक से नकद 4.19 करोड रूपये और 78 पैकेट सोने के जेवरात (वजन- 2 किलो 91 ग्राम) कुल 5.62 करोड़ रूपये लेकर अलग-अलग वाहनों से फरार हो गये थे । राज्य की सबसे बड़ी बैंक डकैती को छत्तीसगढ़ पुलिस ने चैलंज स्वरूप लिया गया । छत्तीसगढ़ पुलिस के महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा द्वारा तत्काल पड़ोसी राज्यों के आला अधिकारियों से संपर्क करते हुए स्थानीय पुलिस को सहायता उपलब्ध कराई तथा आईजी बिलासपुर रेंज श्री अजय कुमार यादव और डीआईजी श्री रामगोपाल गर्ग खुद रायगढ़ में कैंप कर केस की कमान संभालते हुये मॉनिटरिंग हेतु मौजूद रहे जिनके मार्गदर्शन में विभिन्न जिलों के साथ समन्वय बनाते हुए रायगढ़ पुलिस एतिहासिक रूप से शत प्रतिशत बरामदगी करते हुये “शेरघाटी गैंग” बिहार के 05 डकैत- (1) राकेश कुमार गुप्ता (2) उपेंद्र सिंह (3) निशांत उर्फ पंकज कुमार महतो उर्फ राजेश दास (4) राहुल कुमार सिंह (5) अमरजीत कुमार को गिरफ्तार कर आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया । इसके पश्चात सीएसपी अभिनव के नेतृत्व में स्पेशल टीम द्वारा दो अन्य फरार आरोपी (6) निलेश उर्फ नीतिश तथा आरोपी (7) पवन उर्फ प्रकाश को मय हथियार एवं घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ् गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी थी ।

पुलिस टीम की तैयारी व रेड-

मामले में गिरफ्तार किये गये 7 आरोपियों से मैराथन पूछताछ में विवेचना टीम द्वारा वारदात में शामिल अन्य फरार 3 आरोपियों का पूरा डिटेल निकाला जा चुका है । एसएसपी सदानंद कुमार लगातार बिहार, झारखंड पुलिस एवं उनके लगाये सूत्रों के संपर्क में हैं तथा सीएसपी रायगढ़ अभिनव उपाध्याय अपनी पिछली रेड के दौरान फरार आरोपियों के संबंध में तैनात किये गए स्थानीय मुखबीर के संपर्क में हैं । इसी बीच सीएसपी अभिनव के लगाये मुखबीर द्वारा एक फरार आरोपी अमित दास उर्फ धर्मेंद्र दास उर्फ प्रजापत के उसके ग्रहग्राम कोंचडीह में नाम बदलकर रहने और लुक- छुप कर घर आने-जाने की सूचना दिया गया । फरार आरोपी अमित दास अपना नाम धर्मेंद्र दास बताकर रह रहा था । तत्काल सीएसपी अभिनव उपाध्याय द्वारा एसएसपी सदानंद कुमार से दिगर राज्य रवाना होने की अनुमति प्राप्त कर उनके मार्गदर्शन पर थाना कोतवाली आरक्षक जगमोहन ओग्रे, संदीप मिश्रा, साइबर सेल आरक्षक नवीन शुक्ला, पुष्पेंद्र जाटवार एवं छसबल का आरक्षक सुदर्शन पांडे, अजीत कुमार की टीम बनाकर बिहार के गया रवाना हुए । सीएसपी अभिनव उपाध्याय को उनके पुलिस सूत्रों ने बताया कि यदि आरोपी के गृहग्राम में छत्तीसगढ़ पुलिस के रेड की जानकारी हुई तो वे आरोपी को फरार कर सकतें हैं । आरोपी का गांव, बस्ती काफी बडा था भागने के कई रास्ते मौजूद थे । ऐसे में सीएसपी अभिनव उपाध्याय द्वारा अपने हमराह स्टाफ को ब्रीफ कर रेड के लिये उचित समय निर्धारित किये और स्थानीय पुलिस को गांव के बाहर बेक सपोर्ट के लिये रखकर स्पेशल टीम द्वारा अपनी सूझबूझ और साहस के साथ ग्राम कोचंडीह में आरोपी के छिपे मकान की घेराबंदी करते हुए से रेड कार्यवाही किया गया, आरोपी को भागने और किसी को मौके पर बुलाने का समय नहीं मिला । स्पेशल टीम ने मौके पर आरोपी अमित दास उर्फ धर्मेंद्र दास के कब्जे से एक देसी कट्टा और 6 जिंदा राउंड जप्त कर आरोपी को सुरक्षा पूर्वक रायगढ़ लाया गया है जिसे डकैती के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड में भेजा गया है ।

प्रकरण में बिलासपुर रेंज आईजी श्री अजय यादव, रायगढ़ रेंज डीआईजी श्री राम गोपाल गर्ग का दिशा, निर्देशन व मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है । पूरे मिशन में एसएसपी श्री सदानंद कुमार की मॉनिटरिंग उनका लगातार मिलता मार्गदर्शन प्राप्त होने पर टीम को सफलता मिली है । फरार आरोपी अमित दास को मय हथियार गिरफ्तारी में गठित स्पेशल टीम के नेतृत्वकर्ता नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव उपाध्याय, थाना प्रभारी कोतवाली शनिप रात्रे तथा स्पेशल टीम के जवान आरक्षक जगमोहन ओग्रे, संदीप मिश्रा, थाना कोतवाली, साइबर सेल के आरक्षक नवीन शुक्ला, पुष्पेंद्र जाटवार, छसबल 8th बटालियन के आरक्षक 61 अजीत कुमार और 8th बटालियन आर. 225 सुदर्शन पाण्डेय की अहम भूमिका रही है ।

गिरफ्तार आरोपी-

(1) अमित दास उर्फ धर्मेन्द्र दास उर्फ प्रजापत पिता स्वर्गीय बुद्धु उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम कोंचडीह थाना कोंच जिला गया (बिहार)

जप्त हथियार – एक देशी कट्टा और 06 राउंड

महासमुन्द : J.V. ज्वेलर्स से ठगी 2,66,600/- रूपये का सोना चांदी एवं नगदी रकम ले गये पीतल के माला को सोना बताकर लिया झांसे में ।

महासमुन्द : J.V. ज्वेलर्स से
ठगी 2,66,600/- रूपये का सोना चांदी एवं नगदी रकम ले गये पीतल के माला को सोना बताकर लिया झांसे में ।

महासमुन्द

पीतल के माला को सोना बताकर ठगी के ख़िलाप धोखाधड़ी का रिपोर्ट दर्ज करने बाबत महोदय, निवेदन है कि मैं फणेन्द्र सोनी पिता भागीरथी सोनी उम्र 31 वर्ष साकिन वार्ड नं0 6 ग्राम तेन्दुकोना थाना तेन्दुकोना जिला महासमुंद (छ0ग0) का निवासी हू। कक्षा बारहवी तक पढ़ाई किया हूँ। मैं जे व्ही ज्वेलर्स के नाम से तेन्दुकोना में सोने चांदी का दुकान चलाता हूँ। मेरा दुकान जोहरलाल साहू के मकान में किराये पर ग्राम तेन्दुकोना बागबाहरा रोड़ में स्थित है। कि दिनांक

04.10.2023 दिन बुधवार को रोज की तरह अपना दुकान खोलकर दुकान में बैठा था कि करीबन 11.00 बजे एक ब्यक्ति सफेद शर्ट पहना गले में गमछा डाला हुआ उम्र करीबन 40-45 वर्ष रंग सांवला हुलिए वाला मेरे दुकान में आया और अपने पास रखे दो नग सोने का गोल दाना दिखाकर पहचान करने बोला जिसे मैं सोना होना बताया तब उसने बोला कि उसके पास इसी प्रकार के सोने के दानो से बना हुआ माला है।

 

जिसको मैं आपके पास देकर उसके बदले जो सोना चांदी नगदी रकम देना चाहते हो दे देना तब मैं उसकी बातो में आकर राजी हो गया और उसके द्वारा एक लाल रंग के प्रिंटेड रूमाल में बांधकर रखा हुआ सोने का माला है बोलकर मुझे दिया जिसे देखने पर सोना जैसा लगा उसके द्वारा मुझे विश्वास दिलाने पर उसकी बातों में

आकर हड़बड़ी में अपने दराज में रख लिया जिसके बाद उस माला के बदले में सामान एवं नगदी रकम खरीदने की बात बोलने पर मैं उसे अपने दुकान से सोने का तीन जोड़ी का मंगलसूत्र, 6 नंग ओम माला, 4 नग अंगूठी, 7 जोड़ी कान का सेकण्ड टाप्स कुल वजनी, 20.660 ग्राम कीमती करीबन 130000 /- रूपये एवं चांदी का 5 जोड़ी पायल, 2नग फूल करधन, 3 नग हाफ करधन, 2 नग मंगलसूत्र, 4 नग चैन, 1 नग ब्रेसलेट, 4 नग छोटी बड़ी भगवान की मूर्तियां कुल वजन 1 किलो 300 ग्राम कुल कीमती 131600/ रूपये नगदी रकम 5000/- रूपये जुमला रकम 266600 /- रूपये का सामान लेने हेतु छांटकर अलग रखा और उसने बाहर खड़े अन्य साथी जो नीला सफेद रंग का चेक़ शर्ट पहना हुआ उम्र 20-25 वर्ष हृष्ट-पुष्ट

गोरा रंग का लड़का को अन्दर बुलाया और छांटा हुआ सामान को दिखाया तो उसने ठीक है बोला और उसने भी एक चांदी का कछुए छाप का अंगूठी छांटा और पहन लिया तथा उसके बाद दोनो ने सामान को पैककर देने के लिए बोले तब मैं पूरे सामान का दाम को जोड़ने पर कुल 261600 /- रूपये का होना बताया और झोला में भरकर उनको दिया तथा मांगने पर 5000 / रूपये नगदी रकम और दिया। जिसके बाद वे दोनो ब्यक्ति दुकान से बाहर निकलकर चले गये जिसके बाद मैं उनके द्वारा दिये गये सोने के माला को जो रूमाल में बंधा था को निकालकर चेक किया तो मुझे पता चला कि वो पीतल का माला था। इस तरह वे दोनो ब्यक्तियों ने मुझे पहले सोने का दाना दिखाकर पहचान कराकर बाद में पीतल का माला रूमाल में बांधकर मुझे देकर तथा मुझसे मेरे

दुकान से सोने एवं चांदी के अलग-अलग प्रकार के आभूषण कीमती 261600/- तथा नगदी रकम 5000 / रूपये कुल 266600/ रूपये को लेकर मेरे साथ धोखाधड़ी किये है मुझे पता चलने पर उनको ढूंढने के लिए अपने मो0सा0 से जाकर ढूंढा वे दोनो नही मिले तब मैं घटना के संबंध में पुलिस को फोन से सूचना दिया जिस पर पुलिस भी आरोपीयों का आसपास पता तलास करने लगे तथा अपने छोटे भाई जितेन्द्र सोनी को बताया तब मेरा छोटा भाई दुकान में आया जिसे पूरी घटना की जानकारी दिया और मेरा भाई मुझे टेंशन में होगा बोलकर अपने साथ अपने घर बया जिला बलौदाबजार ले गया। जहां परिवार से चर्चा उपरांत थाना में रिपोर्ट करने बोलने पर आज दिनांक 08.10.2023 को वापस आकर रिपोर्ट दर्ज करा रहा हूँ। कृपया रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करने की कृपा करें। हस्ताक्षर फणेन्द्र सोनी प्रार्थी फणेन्द्र सोनी निवासी तेन्दूकोना मो. 8224836966 प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात दो आरोपियों के विरूध्द अपराध धारा 420, 34 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।