5 राज्यों की चुनावी तारीखें छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में चुनाव, जानें तारीखें और रिजल्ट की डेट , MP में 17, राजस्थान में 23, ।

5 राज्यों की चुनावी तारीखें छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में चुनाव, जानें तारीखें और रिजल्ट की डेट , MP में 17, राजस्थान में 23, ।

छत्तीसगढ़

पांच राज्यों में 7 से 30 नवंबर तक विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2023 Date) होंगे और नतीजे 3 दिसंबर को घोषित होंगे.16 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिनमें 60 लाख युवा पहली बार वोट डालेंगे.

इस साल के अंत में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान (Five States Assembly Election 2023 Date Announce) हो गया है. पांचों राज्यों में 7 से 30 नवंबर तक विधानसभा चुनाव होंगे, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होंगे. छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में वोट डाले जाएंगे. राजस्थान में 23 नवंबर, मिजोरम में 7 नवंबर को चुनाव होगा.तेलंगाना में 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. 3 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी.
राजस्थान में 23 नवंबर को होगा मतदान

राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटों के लिए 23 नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती तीन दिसंबर को की जाएगी. चुनाव आयोग के मुताबिक राजस्थान में चुनाव की अधिसूचना 30 अक्टूबर को जारी होगी और उम्मीदवार छह नवंबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे. सात नवंबर को नामांकन की जांच होगी और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख नौ नवंबर होगी. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना तीन

दिसंबर को की जाएगी. राजस्थान विधानसभा चुनाव के तहत होने वाले मतदान में सवा पांच करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. राजस्थान में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच होता है। इस मरूधर प्रदेश में कुछ क्षेत्रीय पार्टियां भी हैं जो चुनिंदा क्षेत्रों में अपना प्रभाव रखती हैं. राज्‍य विधानसभा के पिछले चुनाव (2018) में कुल 200 सीटों में कांग्रेस को 99 व भाजपा को 73 सीटें मिलीं. अलवर जिले की रामगढ़

 

विधानसभा सीट पर बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया जो 28 जनवरी को हुआ। इसमें भी कांग्रेस ने बाजी मारी। अशोक गहलोत ने 17 दिसंबर 2018 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राजस्थान में अभी तक न तो भाजपा ने ही और ना ही कांग्रेस ने किसी उम्मीदवार की घोषणा की है.

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में सात और 17 नवंबर को मतदान

 

छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में सात और 17 नवंबर को मतदान संपन्न होगा तथा तीन दिसंबर को मतगणना होगी. नक्सल प्रभावित कुछ क्षेत्रों के चलते संवेदनशील माने जाने वाले छत्तीसगढ़ में पहले चरण में सात नवंबर को 20 सीटों पर मतदान होगा तथा दूसरे चरण में 17 नवंबर को 70 सीटों पर मतदान होगा. राज्य विधानसभा चुनाव के पहले चरण लिए 13 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी तथा 20 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे. पहले चरण में नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर को की जाएगी तथा 23

अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे. दूसरे चरण के लिए 21 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी तथा 30 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे. छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की छानबीन होगी तथा दो नवंबर तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है. भाजपा मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में है. राज्य में 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 68 सीटें जीतकर 15 साल बाद सत्ता में वापसी की थी। भाजपा को 15 सीटें हासिल हुई थीं.

 

 

60 लाख युवा पहली बार डालेंगे वोट-EC
अकेले छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होगा बाकी सभी चार राज्यों में एक ही चरण में वोटिंग होगी.पांच राज्यों में 16 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिनमें 8 करोड़ से ज्यादा पुरुष मतदाता और 7.8 करोड़ महिला मतदाता हैं. 60 लाख युवा पहली बार वोट डालेंगे.पाचों चुनावी राज्यों में 679 विधानसभा सीटें हैं. सभी राज्यों में महिलाओं का वोट प्रतिशत पहले से बढ़ा है. वोटर लिस्ट 17 अक्टूबर को जारी की जाएगी, 23 अक्टूबर तक इसमें सुधार किया जा सकेगा.

मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के आगामी चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी. आयोग के मुताबिक मध्य प्रदेश चुनाव के लिए अधिसूचना 21 अक्टूबर को जारी होगी और नामांकन की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर होगी. नामांकन पत्रों की जांच 31 अक्टूबर को की जाएगी और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख दो नवंबर होगी. साल 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 230 सदस्यीय विधानसभा में 114 सीटें जीती थीं और गठबंधन सरकार बनाई थी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस चुनाव में 109 सीटें जीती थीं. कांग्रेस के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में विधायकों के एक गुट के विद्रोह के चलते कमलनाथ अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके और मार्च 2020 में उनके नेतृत्व वाली सरकार गिर गई. सिंधिया गुट के विधायकों के समर्थन से बाद में भाजपा सत्ता में लौटी और शिवराज सिंह चौहान चौथी बार मुख्यमंत्री बने. मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने अब तक तीन अलग-अलग सूचियों में 79 उम्मीदवारों की घोषणा की है और अब तक तीन केंद्रीय मंत्रियों सहित कई सांसदों को उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस ने अब तक उम्मीदवारों की कोई सूची जारी नहीं की है.
मध्य प्रदेश में अब तक मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच रहा है। बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी के साथ क्षेत्रीय दल गोंडवाणा गणतंत्र पार्टी का भी प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में प्रभाव है. इस बार के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी भी ताल ठोंकने को तैयार है और उसने अब तक 39 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है. विपक्षी गठबंधन ‘ इंडिया ‘ के दो प्रमुख सदस्य आप और कांग्रेस ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वे मप्र चुनाव में गठबंधन सहयोगी के रूप में चुनाव लड़ेंगे या नहीं.

तेलंगाना में सभी 119 विधानसभा सीटों के लिए 30 नवंबर को मतदान

तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 30 नवंबर को मतदान होगा तथा तीन दिसंबर को मतगणना होगी. राज्य विधानसभा चुनाव के लिए तीन नवंबर को अधिसूचना जारी होगी तथा 10 नवंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे. तेलंगाना में नामांकन पत्रों की छानबीन 13 नवंबर को की जाएगी तथा 15 नवंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे. राजीव कुमार ने बताया कि तेलंगाना में सभी 119 विधानसभा सीटों के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा और तीन दिसंबर को मतगणना होगी. तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की सरकार है। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी उसे चुनौती देने का प्रयास कर रहे हैं. राज्य में 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में बीआरएस (तत्कालीन टीआरएस) ने 88 सीटें जीतकर अपनी सत्ता बरकरार रखी थी। कांग्रेस को 19, एआईएमआईएम को सात सीटें हासिल हुई थीं। भाजपा को सिर्फ एक सीट से संतोष करना पड़ा था.

बुजुर्ग मतदाता घर से डाल सकेंगे वोट-EC
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के मुताबिक, पांचों राज्यों – मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, राजस्थान और मिज़ोरम – में कुल मिलाकर 1.77 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे, जिनमें से 1.01 लाख पर वेबकास्टिंग सुविधा मौजूद होगी.

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि पांचों चुनावी राज्यों का दौरा कर उन्होंने सभी दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर बातचीत की. पिछले 6 महने से चुनाव की तैयारी की जा रही थीं. आपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों को अपने केस की जानकारी देनी होगी. बुजुर्ग मतदाता घर से ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे.

सरायपाली : 2 की मौत बाजार से घर जाते समय बस ने मारी ठोकर भीड एवं पतली रोड होते हुये भी काफी तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाने का आरोप एफआईआर दर्ज

सरायपाली : 2 की मौत बाजार से घर जाते समय बस ने मारी ठोकर भीड एवं पतली रोड होते हुये भी काफी तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाने का आरोप एफआईआर दर्ज

महासमुन्द सरायपाली हेमन्त वैष्णव

आये दिन महासमुन्द जिले में बसों की लापरवाही का मामला आना सामान्य बात हो गया बसों की रफ्तार पर किसी का कंट्रोल नही बसना ब्लॉक और सरायपाली थाना अंतर्गत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बदन बस ने लम्बर बाजार से वापस आते समय 2 लोगो को ठोकर मार दिया जिसमें दोनों व्यक्तियों की मौत हो गया है

एफआईआर के अनुसार मैं ग्राम गाताडीह का निवासी हूं। कक्षा 09 वीं तक पढाई किया हूं खेती किसानी का काम करता हूं आज दिनांक 07.10.2023 को अपने गांव के अमरसिंग नेताम,खीकराम नायक, नेहरू सिदार,मेहत्तर बरिहा तथा प्रेम किशन सिदार के साथ सभी लंबर बाजार आये थे।

वापस जाते समय मैं, अमरसिंग नेताम,खिकराम नायक अपने अपने साधन से आ रहे थे मेरे सामने प्रेम किशन सिदार के मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक CG 13 AH 3089 मैं नेहरू सिदार और मेहत्तर बरिहा पीछे बैठकर जा रहे थे, ग्राम लंबर पहुंचे थे उसी समय सामने से बस क्रमांक CG 04 DG 3001 आ रही थी जिसका चालक अपने बस को भीड एवं पतली रोड होते हुये भी काफी तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर प्रेम किशन सिदार के मोटर सायकल में ठोकर

मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मौके पर नेहरू सिदार की मौत हो गयी है तथा मेहत्तर बरिहा को प्राइवेट गाडी में सरायपाली शासकीय अस्पताल लाये थे उसकी भी वहां पर मृत्यू हो गयी है। बस चालक द्वारा डोंगरीपाली गांव के गिरजा सिंह राजपूत के सायकल में भी ठोकर मारकर एक्सीडेंट किया है जिसके घर वाले उसे ईलाज के लिये सरायपाली किसी अस्पताल में ले गये है। बस, प्रेम किशन की क्षतिग्रस्त मोटर सायकल एवं गिरजा सिंह राजपूत की सायकल वहीं घटनास्थल पर रोड किनारे पडी है। आसपास जंगल होने एवं रोड जाम होने के कारण हम लोग दोनो शव को सरायपाली शासकीय अस्पताल के पास चीरघर में सुरक्षित रखे है।

घटना को अमरसिंग नेताम,खिकराम नायक एवं डोंगरीपाली गांव के लोग देखे है।सिकायत पर सरायपाली पुलिस ने
क्रमांक CG 04 DG 3001 का चालक के ख़िलाप 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज किया है ।

मै देवेन्द्र नगर रायपुर का निवासी हूं कपडे का व्यपारी हूं। कि आज दिनांक 02.10.23 को मै अपनी कार स्वीफ्ट डिजायर क्र0 CG 04 HQ 6023 मे रायपुर से व्यवसायी कार्य हेतु महासमुन्द आ रहा था कि सुबह करीब 10.45 बजे एनएच 353 रोड कार सिंगार के सामने महासमुन्द पहुच कर कार सिंगार जाने के लिये अपने वाहन को कार सिंगार की ओर एंडीकेटर जलाते हुये मोड रहा था उसी समय रायपुर की ओर से महासमुन्द आ रही अकांक्षा ट्रेवलस् की बस क्र0 CG 04 E 3162 का चालक

 

अपनी बस को लापरवाही पूर्वक तेजी से चलाते हुये मेरी स्वीफ्ट डिजायर क्र0 CG 04 HQ 6023 को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट करने के बाद महासमुन्द की ओर चली गयी। एक्सीडेन्ट से मेरी कार की पीछे भाग की दाहिने तरफ की लाईट, बम्फर, डिक्की, पीछे दरवाजा, चेचिस क्षतिग्रस्त हुआ है, मुझ चालक को कोई चोटे नही आयी है। रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखी गयी है कार्यवाही की जावे। मामले पर
279-IPC के तहत मामला दर्ज किया गया है ।

महासमुन्द : क्या कांग्रेस भी बीजेपी के तरह संभावित सूची पर मुहर लगाएगी जिसके बाद होगी कड़ी टक्कर क्या कहता है सरायपाली और बसना के देवेन्द्र का इतिहास कैसा था महासमुन्द का पिछला चुनाव ?

महासमुन्द : क्या कांग्रेस भी बीजेपी के तरह संभावित सूची पर मुहर लगाएगी जिसके बाद होगी कड़ी टक्कर क्या कहता है सरायपाली और बसना के देवेन्द्र का इतिहास कैसा था महासमुन्द का पिछला चुनाव ?

छत्तीसगढ़ में 1 सप्ताह पहले बीजेपी के जिन नेताओ का नाम संभावित सूची का नाम सोसल मीडिया और छत्तीसगढ़ के अखबारों में जिस तरह नेताओ के सम्भावित सूची आ रहा था और ठीक उन्ही नामो को बीजेपी ने अपना प्रत्यासी घोषित कर दिया है

वायरल लिस्ट में बसना के संपत अग्रवाल महासमुन्द से योगेश्वर सिन्हा सहित पुरन्दर मिश्रा का भी नाम था और अब उन टिकटो पर बीजेपी का मुहर लग चुका है अब 3 से 4 दिनों पहले कांग्रेस का भी संभावित सूचियों का नाम

सोसल मीडिया में वायरल होने के बाद अखबारों में भी यह खबर ट्रेंड पर रहा जिसमे महासमुन्द जिले के 4 विधायक का नाम है सरायपाली से किस्मत लाल नंद , बसना से देवेन्द्र बहादुर सिंह , महासमुन्द से विनोद चंद्रकार , खल्लारी से द्वारिकाधीस यादव ,

अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या बीजेपी की तरह क्या कांग्रेस भी संभावित सूची पर मुहर लगाएगी ।

हालांकि अब छत्तीसगढ़ में लगभग 5 सीटों पर बीजेपी का सस्पेंस है लेकिन छत्तीसगढ़ के मतदादाताओ का निगाहें अब कांग्रेस प्रत्याशियों पर है खासकर क्या महासमुन्द जिले में इस बार कमल खिल पायेगा या 2018 के चुनाव की तरह खाली रहेगा ।

जिस तरह धान का मुद्दा और पीएम आवास का लिस्ट जारी हो रहा है और भूमि हीन मजदूर , बेरोजगारी भत्ता मिला है देखने पर तो ऐसा ही लगता है कि छत्तीसगढ़ में ज्यादा मतदाता कांग्रेस प्रत्याशीयो पर ही मुहर लगाएँगी लेकिन सरायपाली बसना विधानसभा का चुनाव पूरी तरह अलग होने के आसार है ।

बसना से अब बीजेपी ने डॉ सम्पत अग्रवाल को प्रत्यासी घोषित कर दिया है बता दें कि जिस प्रकार से 2018 में चुनाव का रिजल्ट सामने आया तो सब हैरान थे किसी को अंदाजा नही था की जिस डॉ सम्पत अग्रवाल को पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बसना आकर मजाक उड़ाया था ऐसा लग रहा था

जैसे कि 5 से 10 वोटों पर सिमट जाएगा लेकिन वैसा नही हुवा 50 हजार से अधिक मत निर्दलीय सम्पत अग्रवाल को प्राप्त हुवा अगर उस समय डीसी पटेल के जगह अगर सम्पत अग्रवाल को टिकट मिल जाए रहता तो शायद बसना विधान सभा बीजेपी के हाथ मे रहता लेकिन इसका फायदा कांग्रेस के प्रत्यासी देवेन्द्र बहादुर को हुवा वे बीजेपी और डॉ सम्पत अग्रवाल की

लड़ाई में देवेन्द्र बहादुर सिंह जीत गए और सायद यही वहज है की सब बार बीजेपी ने सिख लेकर स्थानीय प्रत्याशी पर मुहर लगाया है अब दसको बाद ऐसा हुवा है कि बसना के स्थानीय को बीजेपी ने अपना प्रत्याशि बनाया है ।

बारी बारी हर चुनाव में जीत और हार मिलने वाले राजा देवेन्द्र इस बार क्या जीतेंगे की हारेंगे ।

बसना विधायक देवेन्द्र बहादुर सिंह का भी इतिहास अजब गजब है वे लगातार चुनाव नही जीत पाए है जीत और हार लगभग बराबर ही है आदिवासी समाज के साथ साथ कई समाज के वोट उनको बिना खर्च के ही मिलते है देवेन्द्र बहादुर सिंह का पिछला चुनाव रिकॉर्ड देखेंगे तो ज्यादा मतों से हार जीत नही है लगभग 4 बार विधायक रह चुके है बता दें देवेन्द्र बहादुर सिंह चुनावों में अन्य प्रत्याशीयो के तरह खर्च नही करते है उनके कार्य कर्ताओं और स्वयं जो जनसम्पर्क में समर्थन मिलते है उसी से देवेंद्र बहादुर सिंह जो

जीत मिलते आ रहे है और इस साल फिर कांग्रेस का लहर है लेकिन बसना से सम्पत अग्रवाल को टिकट मिलने के बाद उनका चुनाव निकलना बहुत ही मुश्किल होगा चुकी bjp से संपत अग्रवाल का भी भारी जनसमर्थन मिल रहा है इस बार बसना विधानसभा चुनाव में भारी टक्कर देखने को मिलेगा ।

वही सरायपाली विधानसभा सीट का छत्तीसगढ़ बनने के बाद कोई भी विधायक यहां दोबारा चुनाव नही जीत पाया है और बहुत ही दोबारा मौका पार्टी भी कम देती है इसलिए अब किस्मत लाल नंद को टिकट मिल भी जाते है तो उनका जितना उतना आसान नही होगा जितना 2018 के चुनाव में जीते थे 2018 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के श्याम तांडी को हराया था लगभग 1 लाख से अधिक मत प्राप्त हुए थे विधायक किस्मत लाल नंद से भी स्थानीय कार्य करता काफी नाराज है चुनाव में इसका नुकसान पार्टी या किस्मत को हो सकता है ,और अब बीजेपी से सरला कोसरिया है जिनका राजनीतिक पकड़ सालों से सरायपाली क्षेत्र में है वे जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके है और बीजेपी में प्रदेशाउपाध्यक्ष के पद सम्हाल रहे है सरला कोसरिया को भी भारी जनसमर्थन मिल राह है ।

वही महासमुन्द का 2018 का चुनाव रिजल्ट देखने पर पता चलता है कि यहां निर्दलीय प्रत्याशीयो ने काफी चुनाव में विनोद चंद्राकर चुनाव जीतना इतना आसान नही था 2018 के चुनाव परिणाम देखने पर पता चलता है कि निर्दलीय प्रत्याशीयो का चुनाव समीकरण बिगाड़ने में काफी आगे थे लगभग 3 निर्दलीय प्रत्याशी 20 , 20 हजार से अधिक मत मीले थे , कांग्रेस से विनोद चंद्राकर 49356 वोट मिले थे और जीते , बीजेपी से पूनम चंद्रकार को 26 हजार 290 और हार स्वीकार करना पड़ा था वही अब विनोद चंद्राकर को अपने क्षेत्र में कुछ गांव में भारी विरोध झेलना पड़ रहा है
बता दें कि खैरझिटी,कौंवाझर, मालीडीह के कॄषि भूमि, गरीबों का क़ाबिल कास्त भूमि,आदिवासी भूमि,वन भूमि,शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगने का आरोप

है गांव के लोग विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से अंचल के किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखन्ड गांधीवादी सत्याग्रह चल रहा है अखंड धरना सत्याग्रह के 584 वें दिन खेती किसानी के व्यस्तता के बाद भी 40 किसान,महिला किसान और ग्रामीणों ने भाग ले रहे है अब तो चुनाव में ही देखने को मिलेगा की विरोध का फायदा होता है या नुकसान ।

देखे महासमुन्द विधानसभा 2018 चुनाव के रिजल्ट ।

 

सरायपाली बसना :  क्या रेलवे लाइन तत्कालीन नेताओ व सरकारों के निष्क्रियता पूर्ण व्यवहार के चलते यह ठंडे बस्ते में पड़ा था अश्विनी वैष्णव को एक ज्ञापन सौंपा गया और एक माह के अंदर ही उनके द्वारा आदेश जारी किया गया ।

सरायपाली बसना :  क्या रेलवे लाइन तत्कालीन नेताओ व सरकारों के निष्क्रियता पूर्ण व्यवहार के चलते यह ठंडे बस्ते में पड़ा था अश्विनी वैष्णव को एक ज्ञापन सौंपा गया और एक माह के अंदर ही उनके द्वारा आदेश जारी किया गया ।

छत्तीसगढ़ हेमन्त वैष्णव 9131614309

छत्तीसगढ़ के महासमुन्द जिले के सरायपाली बसना पिथौरा क्षेत्र कई वर्षों से रेलवे लाइन से वंछित रहा दसको से रेलवे लाइन की मांग यहां के जनताओं की एक बहुत बड़ी मांग है यहां के जनता ने राज्य और केंद्र में भाजपा और कांग्रेस दोनों के सरकार देखें लेकिन कई बार सर्वे होने के बावजूद भी यह मांग अधूरा रहा कभी कोई सांसद बजट में

नाम देना ही भूल गया तो कभी रेलवे लाइन में घाटा बताकर भी यह मांग पूरा नही हो पाया और अब रेलवे लाइन के लिए अंतिम रिपोर्ट मांगा गया है फिलहाल देखना पड़ेगा कि सर्वे के बाद कितना बजट मिलता है और कब कार्य युद्ध स्तर पर चालू होगा ।

 

रायपुर बरगढ़ रेल लाइन निर्माण संघर्ष समिति ने सहयोग कर्ताओ का किया सम्मान

पूर्व मंत्री , पूर्व विधायक व गौंटिया का शाल व श्रीफल देकर किया गया सम्मानित

सरायपाली — रायपुर बरगढ़ रेल लाइन निर्माण संघर्ष समिति सरायपाली द्वारा सोहेला में आयोजित सम्मान समारोह में सोहेला के पूर्व विधायक व केबिनेट मंत्री प्रकाश चंद्र देवता , सोहेला के गौंटिया श्रीमंत गोपाल नायक व सरायपाली के पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल का समिति के सदस्यों द्वारा शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर व राष्ट्रगान के साथ किया गया ।
सर्वप्रथम समिति के संयोजक दिलीप गुप्ता द्वारा समिति द्वारा आज तक किये गए कार्यक्रमो , प्रयासों व गतिविधियों की जानकारी देते हुवे बताया गया कि रेलमार्ग निर्माण की मांग वर्षो से की जा रही है किंतु आमजनता , तत्कालीन नेताओ व सरकारों के निष्क्रियता पूर्ण व्यवहार के चलते यह ठंडे बस्ते में पड़ा था ।

क्षेत्र के सर्वांगीण विकास व सुलभ यातायात साधन की आवश्यकता को देखते हुवे उक्त समिति का निर्माण किया गया । व सरायपाली के पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल के सहयोग व महासमुन्द के सांसद चुन्नीलाल साहू के नेतृत्व में दिल्ली जाकर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को एक ज्ञापन सौंपा गया । एक माह के अंदर ही उनके द्वारा आदेश जारी किया गया । जिसके तहत आज विशेष कोटे से संबलपुर से रायपुर के बीच सर्वे पूर्ण हुवा ।

संयोजक दिलीप गुप्ता ने बताया कि इस रेललाइन निर्माण के लिए सर्वाधिक साथ व सहयोग श्री देवेश आचार्य ( विधायक बरगढ़ ) , सुशांत सिंह ( सोहेला विधायक व केबिनेट मंत्री ) , जयनारायण मिश्र ( विधायक संबलपुर) , पद्मनाभ बेहरा ( परिवहन मंत्री – ओडिशा ) का रहा जिनके मार्गनिर्देशन में यह सफलता मिल सकी । वही किष्मतलाल नंद( विधायक सरायपाली ) , देवेंद्र बहादुर सिंह ( विधायक बसना ) , द्वारकाधीश यादव ( विधायक खल्लारी ) व विनोद चंद्राकर ( विधायक महासमुन्द ) का क्रमशः लिखित व मौखिक समर्थन रहा ।
समिति द्वारा रेलनिर्माण हेतु नरेंद्र मोदी , पीयूष गोयल , अश्विनी वैष्णव , रेल मंत्रालय , रेलवे बोर्ड , राज्यपाल ( छत्तीसगढ़ ) , भूपेश बघेल ( मुख्यमंत्री ) , सुनील सोनी ( सांसद रायपुर ) , अमर अग्रवाल , शिव डहरिया व पद्मनाभ बेहरा ( परिवहन मंत्री – ओडिशा ) को पत्र सौंपा गया था ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे श्री प्रकाश चंद्र देवता , त्रिलोचन पटेल व श्रीमंत गोपाल नायक ने सयुंक्त उदबोधन में कहा कि समिति का कार्य काफी प्रशंसनीय है । इनके मेहनत व लगन की हम सराहना करते हैं कि इनके प्रयासों से अब यह रेल लाइन सुविधा लाखो लोगों को मिल सकेगी । इस हेतु जो भी सहयोग समिति को चाहिए हम तन मन व धन से सहयोग करेंगे ।
कार्यक्रम को अमर बग्गा ( समिति अध्यक्ष ) सौरभ गोयल , विद्याभूषण सतपथी , सुनील अग्रवाल , सुवर्धन प्रधान , सेवा शंकर अग्रवाल , आशिक हुसैन , हरदीप सिंह , निर्मल किशोर , बलवीर सिंह , प्रमोद देवता , कमल जोशी , गोविंद दास द्वारा संबोधित किया गया ।
इस अवसर पर बरगढ़ , सोहेला व सरायपाली के अनेक सदस्य गण उपस्थित थे ।
मंच का संचालन अविजित प्रतिहार ( संगठन सचिव ) व आभार प्रदर्शन सरदार प्रीतम सिंह ( उपाध्यक्ष ) द्वारा किया गया ।

सरायपाली : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन भंवरपुर बड़े साजापाली सड़क निर्माण में धांधली ठेकेदार और विधायक पर मिली भगत पर का आरोप सड़क निर्माण में कार्रवाई नहीं होती तो चक्का जाम कर अनशन में बैठेंगे ।

सरायपाली : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन भंवरपुर बड़े साजापाली सड़क निर्माण में धांधली ठेकेदार और विधायक पर मिली भगत पर का आरोप सड़क निर्माण में कार्रवाई नहीं होती तो चक्का जाम कर अनशन में बैठेंगे ।

सरायपाली से हेमन्त वैष्णव 91311614309

 

भंवरपुर से बड़े साजापाली मार्ग में लेट लाटिपी को लेकर भारतीय जनता पार्टी मंडल भंवरपुर अध्यक्ष विद्या चरण चौधरी के नेतृत्व में बाइक रैली निकालकर भंवरपुर चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला

दहन किया गया तत्पश्चात बाइक रैली के साथ एसडीएम कार्यालय सरायपाली पहुंचकर ज्ञापन सौपा गया आरोप है कि सड़क निर्माण में स्थानीय विधायक

वीडियो

किस्मत नंद और ठेकेदार के मिली भगत से निर्माण कार्य अवरुद्ध है ,सड़क निर्माण में व्याप्त मात्रा में भ्रष्टाचार की जांच पूर्व में कराई गई थी जिसमें ठेकेदार को तीन से चार किलोमीटर बजरी को हटाने का आदेश किया गया था जो अभी तक नहीं हटाया गया है इससे पता चलता है ठेकेदार को स्थानीय विधायक किस्मत लाल नंद का सहयोग


प्राप्त है , कार्य अभी तक बंद पड़ी हुई है और अवधि भी पूर्ण हो गई है पर सड़क निर्माण नहीं हो पाई है जिससे आने-जाने वाले स्थानीय लोगों को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है जन

आक्रोश रैली ने यह भी संदेश दिया की चुनाव आचार संहिता समाप्ति के पश्चात सड़क निर्माण में कार्रवाई नहीं होती तो चक्का जाम कर अनशन में बैठेंगे,कार्यक्रम में मंडल के उपाध्यक्ष मंडल के मंडल के उपाध्यक्ष झनक राम चौधरी युवा मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेंद्र

पटेल जनपद पंचायत सदस्य एवं साहू समाज के परिक्षेत्र अध्यक्ष ताराचंद साहू जी पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष सोहन पटेल पुरुषोत्तमपुर के पूर्व सरपंच प्यारी लाल निषाद जी निरंजन साहू जी लखेराम प्रेमी कुशल साहू जी प्रकाश सिदार राजू सेन ओर बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित थे, ।

महासमुन्द :बीजेपी ने उतार दिया प्रत्यासी महासमुंद जिला के चारों विधानसभा सीट पर लगी मुहर , इधर कांग्रेस से सरायपाली में सम्भावित सूची में नाम आने पर फूटने लगे फटाखे ।

महासमुन्द :बीजेपी ने उतार दिया प्रत्यासी महासमुंद जिला के चारों विधानसभा सीट पर लगी मुहर , इधर कांग्रेस से सरायपाली में सम्भावित सूची में नाम आने पर फूटने लगे फटाखे ।

महासमुन्द हेमन्त वैष्णव 9131614309

छत्तीसगढ़ में आज बीजेपी ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है जिसमे 64 प्रत्याशियों का नाम है लेकिन कांग्रेस अब कब जारी करेगी सूची इस बात को लेकर सबकी निगाहें टिकी हुई है हालांकि छत्तीसगढ़ में भी

कांग्रेस के संभावित सूची का नाम सोसल मीडिया में वायरल हुवा जिसमे बसना से राजा देवेन्द्र बहादुर सिंह आर सरायपाली से किस्मत लाल नंद का नाम शामिल था
वही कल सरायपाली विधानसभा में

कांग्रेस विधायक किस्मत लाल नंद का संभावित सूची में टिकट का नाम आने से विधायक समर्थको ने उत्तेजना एवं खुशी में भंवरपुर चौक में फटाका फोड़कर खुशियां मनाएं नारा लगाए।
हीरू चौरसिया प्रेम पटेल उमरिया किशोर् , अशोक डड़सेना आदि उपस्थित रहे ।


वही आज महासमुन्द में दूसरी सूची जारी होंने के बाद सभी सीट पर ऐलान हो चुका है सरायपाली से श्रीमती सरला कोसरिया , खल्लारी से अल्का चंद्राकर महासमुंद से भैया योगेश्वर सिन्हा , बसना से डॉ संपत अग्रवाल विधायक प्रत्याशी पर बीजेपी मुहर लगा चुकी है ।

डॉ सम्पत अग्रवाल तो पहले से ही जनसम्पर्क में है और आज बीजेपी से टिकट मिलने के वाद उनका पलड़ा वास्तविक में भारी हो चुका है उनको बधाई देने लोगो का तांता लगा हुवा है
बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में 50 हजार से अधिक मत प्रापत हुवा था ।

वही सरायपाली से सरला कोसरिया भी लगातार जनसम्पर्क में है और हजारो की भीड़ इकट्ठा हो रहे है उनके कार्यक्रम में अल्का चंद्राकर को भी पहले ही सूची में नाम जारी होने के बाद वे लगातार जनसम्पर्क में है लेकिन उनके कार्यक्रमो में ज्यादा भीड़ दिखाई नही देते , वही योगेश्वर सिन्हा जी अब महासमुन्द में क्या

धमाल मचा पाते है देखना है उनको भी बधाई देने लोगो का भारी भीड़ देखा जा रहा है ।

महासमुन्द : आदर्श आचार संहिता लागू होने के पश्चात धारा 144 लागू कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी प्रभात मलिक ने जारी किया आदेश।

महासमुन्द : आदर्श आचार संहिता लागू होने के पश्चात धारा 144 लागू कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी प्रभात मलिक ने जारी किया आदेश।

टिकट की घोषणा होते ही डॉ.सम्पत अग्रवाल को बधाई देने पहुंचे हजारों समर्थक

टिकट की घोषणा होते ही डॉ.सम्पत अग्रवाल को बधाई देने पहुंचे हजारों समर्थक

बसना। विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा उम्मीदवार की घोषणा होते ही डॉ.सम्पत अग्रवाल के समर्थक हजारों की संख्या में बधाई देने उनके घर नीलांचल भवन पहुंचे। उन्हें बसना विधानसभा (40) से भाजपा से टिकट मिला है। इस पर सभी समर्थकों ने आतिशबाजी करते मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। वहीं भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र की जनता के सहयोग से उनको सेवा करने के लिए टिकट मिला है। इसके लिए वह क्षेत्र की जनता जनार्दन, केंद्रीय टीम और छत्तीसगढ़ भाजपा के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। बधाई देने वालों में जयंती अग्रवाल, रामचंद्र अग्रवाल, जयनारायण अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, मुख्यालय प्रभारी जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा, मुकेश मित्तल,विक्की सलुजा, विकास वाधवा, कामेश बंजारा, आकाश सिन्हा,दिव्य कुमार भोई,मुकेश साहू, निर्मल दास,रमेश कर, सोहन पटेल,जतिन ठक्कर, मोहित पटेल आदि शामिल थे।

बसना महासमुन्द सहित बीजेपी ने की 2 लिस्ट जारी 64 प्रत्याशियों का नाम ।

बसना महासमुन्द सहित बीजेपी ने की 2 लिस्ट जारी 64 प्रत्याशियों का नाम ।

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दिया है देखें सूची

 

 

 

 

 छत्तीसगढ़ : पिछले वर्ष की तुलना में अपराधों में आई कमी, चोरी, लूट मामलों में रिकवरी परसेंट 40 से बढ़कर हुआ 70 प्रतिशत….. Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस

 छत्तीसगढ़ : पिछले वर्ष की तुलना में अपराधों में आई कमी, चोरी, लूट मामलों में रिकवरी परसेंट 40 से बढ़कर हुआ 70 प्रतिशत…..
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस

 

IGP Bilaspur Range Sadanand Kumar IPS Raigarh District Bilaspur Police Raipur Police

रायगढ़ । 06 अक्टूबर को पुलिस कंट्रोल रूम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा जिले के राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना, चौकी प्रभारी की बैठक लेकर चुनावी तैयारी एवं लंबित अपराध, शिकायतों व कार्यवाही की समीक्षा किया गया ।
माह सितंबर 2022 और सितंबर 2023 में दर्ज अपराध, अपराधों का निराकण, प्रतिबंधक व लघु अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही का तुलनात्मक समीक्षा पर पाया गया कि संपत्ति संबंधी अपराधों का रिकवरी परसेंट बढ़ा है, पिछले साल रिकवरी परसेंट 40 था जो इस वर्ष बढ़कर 70% है । संपत्ति संबंधी अपराधों में पिछले वर्ष लूट के 22 मामले थे जो इस वर्ष 9 है। महिला संबंधी मामलों में दुष्कर्म के मामले पिछले साल 102 थे जबकि इस वर्ष 92 प्रकरण दर्ज हुए, नाबालिकों के गुम संबंधी अपहरण के दर्ज अपराध पिछले साल 102 थे , इस वर्ष 91 है जिसमे कमी देखी गई । धोखाधड़ी के मामलों में भी कमी आई है पिछले वर्ष धोखाधड़ी के 80 मामले पंजीबद्ध किए गए थे जो इस वर्ष 56 है । कुछ अपराधों की ओर विशेष ध्यान देने निर्देशित किया गया है जिनके गत वर्ष हत्या के 52 मामले थे जो इस वर्ष 51 हैं, हत्या के प्रयास के पिछले साल 30 प्रकरण जो इस वर्ष 28 प्रकरण, इसी प्रकार चोरी/नकब्जानी के पिछले साल 553 मामले थे जो इस वर्ष 531 है । ओवरऑल चुनावी वर्ष होने के कारण लघु अधिनियम जैसे जुआ सट्टा शराब के तहत ज्यादा कार्यवाहियों के कारण पिछले वर्ष माह सितंबर तक जिले में 2891 अपराध दर्ज किए गए थे जिसमें अल्प कमी के साथ , इस वर्ष माह सितंबर तक 2705 अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया ।

अवैध शराब पर कार्यवाही में पिछले साल की तुलना में बढोत्तरी हुई है पिछले साल अवैध शराब के 1538 मामले दर्ज किए गए थे, वहीं इस साल 1875 मामले दर्ज किए जा चुके हैं । वहीं मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही में रिकार्ड वृद्धि हुई है पिछले साल माह सितंबर तक 12,056 मोटर व्हीकल एक्ट के मामलों में चालानी कार्यवाही की गई थी जो इस वर्ष 33,572 की जा चुकी है।
प्रतिबंधात्मक कार्यवाही – पिछले साल के 9 महीना की तुलना में इस वर्ष सितंबर माह तक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही में काफी वृद्धि है पिछले साल 4,265 प्रकरण दर्ज किए गए थे जो इस वर्ष 7,194 प्रकरण कार्यवाही के किये जा चुके है ।
पिछले एक साल में रायगढ़ पुलिस को एसएसपी सदानंद कुमार के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कई बड़े मामलों का शीघ्र पटाक्षेप करने में सफलता प्राप्त हुई है, हाल ही में रायगढ़ पुलिस को एक्सिस बैंक डकैती में अभूतपूर्व सफलता मिली, केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास युवक से ₹9 लाख रुपए लूटपाट के 3 आरोपी भी पकड़े गये । साइबर क्राइम के मामलों में रायगढ़ पुलिस ने जामताड़ा गिरोह के साथ कई ठगों को सलाखों के पीछे भेजा । कई ब्लाइंड मर्डर मामलों का शीघ्र खुलासा किया गया जिसमें- पालीघाट डबल मर्डर, लैलूंगा का दियागढ़ गोलीकांड, एनएच49 में मिले युवक के शव मामलों का पुलिस ने शीघ्र पटाक्षेप किया । अवैध शराब तथा मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री करने वालों और ऑनलाइन सट्टा खिलाने वालों पर थानों की टीम के साथ सायबर सेल की टीम लगातार सक्रिय रहकर कार्यवाही कर रही है ।
फाईल फोटो-