बसना – पत्रकार कल्याण महासंघ के प्रदेश संगठन सचिव बने प्रकाश सिन्हा…

बसना – पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष सेवक दास दीवान ने प्रदेश महासचिव प्रवीण खरे की अनुशंसा पर जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा को प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किया है।
बता दें कि युवा पत्रकार प्रकाश सिन्हा ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि पत्रकार साथियों के हित संवर्धन और सुरक्षा एवं संघ को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। उक्त अवसर पर ऋषिकेशन दास प्रदेश सह सचिव, जयकुमार सारथी जिला सचिव महासमुंद, प्रकाश पटेल संभागीय उपाध्यक्ष रायपुर उपस्थित रहे। प्रकाश सिन्हा को प्रदेश संगठन सचिव बनाये जाने पर आर बी वर्मा,मनोज गोयल, उत्तर कुमार कौशिक,बसंत साव,मयंक गुप्ता, भूषण साहू, हरदीप सिंह रैना, देवराज साहू, लोचन चौहान, रूबी सिंह ठाकुर,जीवन ध्रुव, देवेंद्र काले, मनोज गोस्वामी के अलावा महासमुन्द जिला सहित प्रदेश के पत्रकार साथियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।

रायगढ़ : केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास मोटर सायकल चालक से 9 लाख रूपये की छिनतई करने वाले नट गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार…..

रायगढ़ : केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास मोटर सायकल चालक से 9 लाख रूपये की छिनतई करने वाले नट गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार…..

छत्तीसगढ़

● आरोपियों से सवा लाख रुपए नगद, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त, कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को लूट के अपराध में गिरफ्तार कर भेजा जेल…..

● गिरोह के 6 सदस्य पूरी प्लानिंग के साथ घटना को दिये थे अंजाम, फरार 3 आरोपियों की पतासाजी में जुटी पुलिस टीम…..
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Sadanand Kumar IPS Raigarh District Thana City Kotwali Raigarh
रायगढ़ । 27 सितंबर के सुबह बैंक से रूपये निकालने वाले युवक का पीछा कर केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास अज्ञात आरोपियों द्वारा युवक के मोटरसाइकिल डिक्की में रखें नगद 9 लाख रुपए लूटकर भाग जाने के मामले में कोतवाली पुलिस के हाथ सफलता लगी है । कोतवाली पुलिस ने लूटपाट कार्य करने वाले नट गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । आरोपियों से लूट की रकम सवा लाख रुपए नगद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जप्त किया गया है।

जानकारी के मुताबिक 27 सितंबर के दोपहर कोतवाली पुलिस को स्थानीय व्यक्तियों से सूचना मिली कि बैंक ऑफ़ बड़ौदा, केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास एक युवक के मोटरसाइकिल से रूपयों की उठाईगिरी हुई । सूचना मिलते ही तत्काल एडिशनल एसपी संजय महादेवा, सीएसपी अभिनव उपाध्याय, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे के साथ थाना कोतवाली एवं साइबर सेल के स्टाफ मौके पर पहुंचे ।

घटना के संबंध में जय मां नाथल दाई क्रेशर उद्योग टिमरलगा चंद्रपुर के सुपरवाइजर पीड़ित मनोज कुमार डनसेना ने बताया कि उसके क्रेशर मालिक मनीष अग्रवाल द्वारा दिये गये 9 लाख रूपये के सेल्फ चेक को कैश कराने केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा आया था । बैंक से चेक का आहरण कर रूपयों को अपने मोटरसाइकिल के डिक्की पर रख कर केवड़ाबाड़ी चौक की ओर जा रहा था, तभी चौक पर ट्रैफिक जाम के बीच अज्ञात व्यक्तियो द्वारा डिक्की से रूपये निकाल लिये । पीड़ित द्वारा घटना के संबंध में दिये गये लिखित आवेदन पर लूट का अपराध परिलक्षित होने से सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर माल मुल्जिम पतासाजी में लिया गया ।

घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी रामगोपाल गर्ग द्वारा एसएसपी सदानंद कुमार से सम्पूर्ण जानकारी लेकर पुलिस टीमें बनाकर शीघ्र माल मुल्जिम पतासाजी का निर्देश दिया गया। एसएसपी सदानंद कुमार ने एडिशनल एसपी संजय महादेवा के सुपरविजन में सायबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी दीपक मिश्रा एवं सीएसपी अभिनव उपाध्याय को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई ।

कोतवाली पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया जिसमें संदेहियों/आरोपियों के प्राप्त फुटेज को स्थानीय मुखबिरों एवं दिगर जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ शेयर कर जानकारी जुटाया गया । आरोपियों के तरीका-ए-वारदात, फुटेज तथा हुलिये से संदेहियों के थाना कापू व पत्थलगांव थाना क्षेत्र के नट गिरोह के आरोपियों से मिलन होने पर तत्काल एसएसपी श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर थाना कोतवाली के साथ साइबर सेल, थाना धरमजयगढ़, लैलूंगा स्टाफ की अलग-अलग टीमें बनाकर संदेहियों की धर पकड़ के लिए लगाया गया । टीमें सभी वांछित संदेही सकुनत एवं मिलने के स्थान पर दबिश दी, सभी फरार थे। पुलिस टीम संदेहियों पर निगाह रखे हुए थी कि 05 अक्टूबर को कापू बस स्टैंड के पास संदेही मिथुन सिंह नट और बाबू सिंह नट को पुलिस मुखबिर सूचना पर हिरासत में ली जिन्हें घटना दिनांक के फुटेज दिखाकर हिकमत अमली से पूछताछ किया गया । दोनों अपराध स्वीकार कर अपने साथी सोनू नट निवासी झक्कड़पुर थाना पत्थलगांव व अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर क्षेत्र में चोरी, लूट की घटनाओं को अंजाम देना बताए । पुलिस की दबिश में आरोपी सोनू नट को भी हिरासत में लिया गया । आरोपियों ने बताया कि वे सभी (06 आरोपी) एक राय होकर 27 सितंबर के दोपहर रायगढ़ केवड़ा बड़ी बस स्टैंड के पास सरदार चप्पल दुकान के पास में एक व्यक्ति (पीड़ित मनोज कुमार डनसेना ) के साथ धक्का-मुक्की, मारपीट कर उसके मोटरसाइकिल के डिक्की में रखे रुपए (9 लाख) को लूटकर भाग जाना बताया और लूट की रकम से ₹1,00,000 को सोनू नट, ₹25,000 को बाबू नट तथा शेष रकम को उनके साथियों के पास होना बताये । आरोपी मिथुन सिंह नट के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल यूनिकार्न सीजी 15 डीवाई 6361, आरोपी सोनू नट से लोग ₹100000 और आरोपी बाबू सिंह नट से ₹25000 बरामद कर जब्त किया गया है । प्रकरण के तीनों आरोपियों को आज न्यायिक डिमांड पर भेजा गया । आरोपियों के फरार 03 साथियों की पुलिस टीमें पता तलाश कर रही है । वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर माल मुल्जिम पतासाजी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, उप निरीक्षक संजय कुमार नाग, दीपिका निर्मलकर, सउनि इगेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक जगदीश नायक, आरक्षक जगमोहन ओग्रे, संदीप मिश्रा, उत्तम सारथी, मनोज पटनायक, कोमल तिवारी, थाना धरमजयगढ़ के प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण केवर्त, थाना लैलूंगा के प्रधान आरक्षक सुमेश गोस्वामी, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, आरक्षक महेश पंडा, विक्रम सिंह, सुरेश सिदार, नरेश रजक, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक द्विवेदी की अहम भूमिका रही है ।

गिरफ्तार आरोपी-
(1) मिथुन सिंह नट पिता स्वर्गीय आनंद राम उम्र 35 साल निवासी विजयनगर कंडरजा थाना कापू जिला रायगढ़

(2) बाबू सिंह नट पिता स्वर्गीय आनंद राम उम्र 30 साल निवासी विजयनगर कंडरजा थाना कापू जिला रायगढ़

(3) सोनू नट पिता शिव प्रसाद उम्र 30 साल निवासी झक्कड़पुर थाना पत्थलगांव जिला जशपुर

 

विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। हम आपको उन सारे सवालों के जवाब बता रहें हैं जो विधानसभा चुनाव से जुड़े हुए हैं।

विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। हम आपको उन सारे सवालों के जवाब बता रहें हैं जो विधानसभा चुनाव से जुड़े हुए हैं।

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की जायजा लेने भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार रायपुर पहुंचे हैं। उन्होंने एनफोर्समेट एजेंसियों की बैठक ली। इस दौरान विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की और एनफोर्समेंट एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मतदाता प्रलोभन पर कड़ी कार्रवाई करें।

सभी दिशानिर्देश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

 

राजीव कुमार ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन के लिए आवश्यक तैयारियां को सुनिश्चित करने को कहा है। बैठक में अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन में आने वाली बाधाओं को दूर करने और धनबल का दुरुपयोग न हो, इस चीजों को ध्यान में रखने के लिए कहा है। बैठक के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने बैठक में विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों के संबंध में आयोग को बताया। इसके साथ ही नोडल अधिकारी पुलिस ओपी पाल ने विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों के संबंध में आयोग को बताया ।


विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। हम आपको उन सारे सवालों के जवाब बता रहें हैं जो विधानसभा चुनाव से जुड़े हुए हैं।

Chhattisgarh Chunav 2023: छत्तीसगढ़ में कब से लागू होगी आचार संहिता? जानें विधानसभा चुनाव से जुड़े सभी सवालों के जवाब

रायपुर: छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक पार्टियों के साथ-साथ चुनाव आयोग ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है। विधानसभा चुनाव से पहले खई ऐसे सवाल है जो लोगों के जेहन में हैं। जैसे कि चुनाव कब होंगे? आचार संहिता कब से लगेंगी? चुनाव को रिजल्ट कब आएगा? विधानसभा चुनाव से जुड़े सारे सवालों के जवाब हम आपको बता रहे हैं।

सवाल: छत्तीसगढ़ में कब से लागू होगी आचार संहिता?

जवाब: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियों पूरी कर ली हैं। अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन हो गया है। संभावनाएं हैं कि 10 अक्टूबर से तक राज्य में आचार संहिता लग सकती है। चुनाव आयोग जैसे ही तारीखों की घोषणा करेगा राज्य में आचार संहिता लग जाएगी।

सवाल: राज्य में विधानसभा के चुनाव कब होंगे?

जवाब: जिस दिन चुनाव आयोग तारीखों की घोषणा करेगी उसी दिन आयोग बताएगा कि राज्य में किस दिन वोटिंग कराएगा। रिजल्ट कब घोषित होगा इसकी भी जानकारी आयोग उसी दिन देगा। चुनाव एक चरण में होगा या फिर दो चरणों में होंगे उसकी जानकारी भी आयोग प्रेस कॉन्प्रेस के दिन देगा।

 

सवाल: चुनाव में प्रशासन पर किसका नियंत्रण रहता है?

जवाब: विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा के बाद प्रशासन पर सरकार का नियंत्रण खत्म हो जाएगा। प्रशासन पर पूरी तरह से चुनाव आयोग का नियंत्रण होता है।

सवाल: क्या सरकार अधिकारियों के ट्रांसफर कर सकती है?

जवाब: राज्य में आचार संहिता की घोषणा होने के बाद सरकार ऐसे कोई फैसले नहीं कर सकती है जो चुनाव को प्रभावित करें। राज्य के सारे प्रशासनिक फैसले चुनाव आयोग लेता है। इस दौरान अधिकारियों का ट्रांसफर करने से पहले राज्य सरकार को चुनाव आयोग का निर्देश लेना होता है

सवाल: छत्तीसगढ़ में विधानसभा की कितनी सीटें है

जवाब: छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटें हैं।

सवाल: छत्तीसगढ़ में कितने वोटर हैं?
जवाब: राज्य में कुल दो करोड़ तीन लाख 60 हजार 240 मतदाता हैं जिनमें एक करोड़ एक लाख 20 हजार 830 पुरूष और एक करोड़ दो लाख 39 हजार 410 महिलाएं हैं।
सवाल: विधानसभा चुनाव के लिए कुल कितने केंद्र हैं?

जवाब: राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कुल 24,109 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

सवाल: राज्य में कुल कितने वोटर्स बढ़े हैं?

जवाब: निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद राज्य में सात लाख 19 हजार 825 मतदाता बढ़े हैं।

 

छत्तीसगढ़ : शेरघाटी के कुख्यात डकैतों पर कहर बनकर बरपी “रायगढ़ पुलिस” एसएसपी सदानंद कुमार की स्पेशल टीम ने शेरघाटी गैंग के डकैतों को उनकी मांद से निकालकर पकड़ा…..

छत्तीसगढ़ : शेरघाटी के कुख्यात डकैतों पर कहर बनकर बरपी “रायगढ़ पुलिस” एसएसपी सदानंद कुमार की स्पेशल टीम ने शेरघाटी गैंग के डकैतों को उनकी मांद से निकालकर पकड़ा…..

बहुचर्चित एक्सिस बैंक डकैती मामले में रायगढ़ पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता…..

 

● सीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में दिगर राज्य रवाना हुई स्पेशल टीम ने शेरघाटी गैंग के दो शातिर फरार डकैतों को बिहार में घेराबंदी कर पकड़ा…..

● गिरफ्तार दोनों आरोपियों से घटना में प्रयुक्त पिस्टल, कट्टा, जिंदा राउंड, बाइक किये गये जप्त…..
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Sadanand Kumar IPS Raigarh District Thana City Kotwali Raigarh
रायगढ़ । रायगढ़ जिले के बहुचर्चित एक्सिस बैंक डकैती मामले में रायगढ़ पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है । घटना के बाद फरार हुये “शेरघाटी गैंग”के डकैतों की पतासाजी में सीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में बिहार, झारखंड रवाना हुई स्पेशल टीम ने बिहार के गया जिले में रेड कर गैंग के 02 डकैत- निलेश उर्फ नीतीश जादव और प्रकाश उर्फ पवन उर्फ पंकज जाधव को हथियार समेत गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया है । एसएसपी श्री सदानंद कुमार के द्वारा गठित सीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में स्पेशल टीम रायगढ़ से ही आरोपियों के सभी उपलब्ध जानकारियों को जुटाने में लग गयी थी जिनकी लगन और मेहनत के कारण उक्त डकैतों को गिरफ्तार करने में रायगढ़ पुलिस को सफलता मिली है ।

ज्ञात हो कि “शेरघाटी गैंग”के इन डकैतों ने 19 सितंबर की सुबह सशस्त्र हथियारों के साथ रायगढ़ के ढिमरापुर चौक स्थित एक्सिस बैंक की मुख्य शाखा में डकैती की घटना को अंजाम दिया था जिसमें डकैत बैंक से नकद 4.19 करोड रूपये और 78 पैकेट सोने के जेवरात (वजन- 2 किलो 91 ग्राम) कुल 5.62 करोड़ रूपये लेकर अलग-अलग वाहनों से फरार हो गये थे । राज्य की सबसे बड़ी बैंक डकैती को छत्तीसगढ़ पुलिस ने चैलंज स्वरूप लिया गया । छत्तीसगढ़ पुलिस के महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा द्वारा तत्काल पड़ोसी राज्यों के आला अधिकारियों से संपर्क करते हुए स्थानीय पुलिस को सहायता उपलब्ध कराई तथा आईजी बिलासपुर रेंज श्री अजय कुमार यादव और डीआईजी श्री रामगोपाल गर्ग खुद रायगढ़ में कैंप कर केस की कमान संभालते हुये मॉनिटरिंग हेतु मौजूद रहे जिनके मार्गदर्शन में विभिन्न जिलों के साथ समन्वय बनाते हुए रायगढ़ पुलिस एतिहासिक रूप से शत प्रतिशत बरामदगी करते हुये “शेरघाटी गैंग” बिहार के 05 डकैत- (1) राकेश कुमार गुप्ता (2) उपेंद्र सिंह (3) निशांत उर्फ पंकज कुमार महतो उर्फ राजेश दास (4) राहुल कुमार सिंह (5) अमरजीत कुमार को गिरफ्तार कर आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया ।

आईजी बिलासपुर श्री अजय यादव एवं डीआईजी रायगढ़ श्री राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन पर एसएसपी रायगढ़ श्री सदानंद कुमार स्वयं विवेचनाटीम को मॉनिटरिंग कर रहे थे, आरोपियों से की गई मैराथन पूछताछ में मिले महत्वपूर्ण इनपुट पर एसएसपी रायगढ़ द्वारा सीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में थाना कोतवाली, चक्रधरनगर, साइबर सेल के स्टाफ की विशेष टीम गठित कर बिहार, झारखंड रवाना किया गया, जहां टीम ने टेक्निकल इनपुट और ह्यूमन इंटेलिजेंस के साथ बड़ी सूझबूझ और जान जोखिम में डालकर 02 हथियाबंद डकैत- निलेश उर्फ नीतीश जाधव और प्रकाश उर्फ पवन उर्फ पंकज जाधव को घेराबंदी कर पकड़ने में सफलता हासिल की ।

पुलिस टीम की तैयारी व रेड-

शेरघाटी गैंग के सभी डकैत मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करते थे जिससे इन्हें लोकेट करना और भी कठिन चुनौती के रूप में सामने आ रहा था । सीएसपी अभिनव ने रायगढ़ से ही अपनी स्पेशल टीम को अलग-अलग टास्क देकर आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाने हेतु विभक्त किया गया था जिसमें आरोपियों द्वारा किये गये मूव्हमेंट का सीसीटीवी फुटेज खंगालने से लेकर गिरफ्तार आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर फरार आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना शामिल था।टेक्निकल इनपुट की कमी होने के बावजूद भी स्पेशल टीम एसएसपी श्री सदानंद कुमार से परमीशन लेकर दिगर राज्य आरोपियों की पतासाजी हेतु रवाना हुई । पूछताछ के दौरान स्पेशल टीम को पता चला था कि फरार आरोपियों के द्वारा टाटानगर (झारखंड) में विगत तीन माह से एक कमरा किराये में लिया गया था जिसे वे बिहार और छत्तीसगढ़ के बीच छिपने के ठिकाने के रूप में इस्तेमाल करते थे । स्पेशल टीम द्वारा बड़ी मशक्कत के पश्चात सबसे पहले टाटानगर के कमरे की पहचान की गई और वहां रेड किया गया लेकिन वह कमरा बंद मिला ।

पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ पर आरोपियों के जिस मित्र के द्वारा कमरा दिलाया गया था उसे बुलाकर पूछताछ किया गया जिसमें फरार आरोपी निलेश उर्फ नीतीश के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी निलेश उर्फ नीतीश अपने ठिकाने से आज रात्रि रांची से बाराचट्टी बस पकड़ कर बस स्टैण्ड आने वाला है , इस जानकारी पर तत्काल सीएसपी अभिनव अपनी टीम को लेकर टाटानगर जमशेदपुर से बाराचट्टी, गया (बिहार) हेतु रवाना हुये । आरोपियों को पकड़ने में किसी प्रकार की चूक ना हो इस बात को ध्यान में रखते हुये सीएसपी अभिनव ने टीम को ब्रीफ कर तीन भाग में विभक्त किया जिसमें पहली टीम में हेम प्रकाश सोन, प्रशांत पंडा, नवीन शुक्ला एव उत्तम सारथी को पास के ही टोल प्लाजा में रूक कर आरोपी के बस की पहचान और पीछा कर बस स्टैंड तक आने का कार्य दिया गया । दूसरी टीम में पुष्पेन्द्र जाटवर, डेहरू उरांव को आरोपी के मित्र के साथ बस स्टैंड में स्थित पान ठेला (जहां आरोपी ने अपने मित्र को मिलने का समय दिया था) के पास रूक कर आरोपी के कॉल आने का इंतजार करने कहा गया । तीसरी टीम में स्वयं सीएसपी अभिनव उपाध्याय, एएसआई इगेश्वर यादव और आरक्षक तारीक अनवर हथियार से लैस होकर हिटिंग टीम के रूप में बस के रूकने के संभावित स्थान पर छिपकर इंतजार करने लगे । तभी पहली टीम ने टोल नाके के पास एक बस को चिन्हाकित कर आरोपी की बस के रूप में पहचान कर समय का मिलान करते हुये स्पेशल टीम को सूचित कर अलर्ट किया गया एवं वह टीम उक्त बस का पीछा करने लगी । जैसे ही बस स्टैंड पर बस रूकी आरोपी निलेश उर्फ नीतीश जाधव बस से उतर कर निर्धारित गंतव्य स्थान पान ठेले की ओर जाने लगा । चूंकि गहन पूछताछ के दौरान आरोपी निलेश की फोटो स्पेशल टीम को मिल चुकी थी, अत: सीएसपी अभिनव द्वारा आरोपी निलेश को देखते ही पहचान लिया गया और एएसआई इगेश्वर यादव के साथ पीछे से जाकर आरोपी निलेश उर्फ नीतीश जाधव को पकड़ने में सफलता हासिल की । सभी टीमें बस स्टैंड पर पहुंच की थी । आरोपी के मित्र द्वारा आरोपी निलेश की पहचान की पुष्टि की गई ।

गिरफ्तार आरोपी निलेश से अन्य फरार आरोपियों के संबंध में पूछताछ की गई, उसके द्वारा सिर्फ एक फरार आरोपी पवन उर्फ पंकज जाधव की जानकारी होना बताया । आरोपी निलेश ने यह भी बताया कि पवन के द्वारा गिरफ्तारी से बचने हेतु कोई मोबाइल का उपयोग नहीं किया जा रहा है और फरार आरोपी पवन के सूर्यमंडल चौक, बाराचट्टी में मिलने की संभावना जताई जिस पर सीएसपी अभिनव और प्रशांत पंडा भेष बदलकर खलासी के रूप सूर्यमंडल चौंक के आसपास रेकी करने गये । इस दौरान आरक्षक प्रशांत पंडा को सूर्यमंडल चौक पर स्थित एक दुकान में आरोपी पवन दिखा। टीम को बुलाने का समय नहीं होने की वजह और आरोपी के फरार होने की संभावना को देखते हुये सीएसपी अभिनव और आरक्षक प्रशांत पंडा द्वारा स्वयं दुकान के अंदर घुसकर आरोपी पवन उर्फ प्रकाश जाधव को धर दबोचा गया । तत्काल पूरी टीम को बैकअप हेतु बुलाया गया एवं आरोपियों की विधिवत गिरफ्तारी कर स्पेशल टीम स्थानीय थाना को सूचना देकर रायगढ़ हेतु रवाना हुई ।

पूरे मिशन में एसएसपी श्री सदानंद कुमार के द्वारा संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक से समन्वय स्थापित कर अपनी स्पेशल टीम को स्थानीय थानों का पूर्ण सहयोग मुहैया कराया गया और लगातार दिन-रात स्पेशल टीम लीडर सीएसपी अभिनव के संपर्क में रहकर आरोपियों के गिरफ्तार करने हेतु बिहार के अपने स्थानीय संपर्क सूत्रों से हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई गई । उक्त मिशन में स्पेशल टीम को नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव उपाध्याय द्वारा लीड किया गया जिसमें एएसआई इगेश्वर यादव, हेड कांस्टेबल हेम प्रकाश सोन, आरक्षक प्रशांत पंडा, आर0 पुष्पेन्द्र जाटवर, आर0 नवीन शुक्ला, आर0 उत्तम सारथी, आर0 डहरू उरांव, आर0 गणेश भगत, आर0 तारीक अनवर शामिल थे । उक्त मिशन की सफलता में स्पेशल टीम के साथ-साथ हेड क्वाटर रायगढ़ से एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा, थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शनिप रात्रे, एएसआई दिलीप बेहरा, सायबर सेल से लगातार टीम को टेक्निकल मदद प्रदाय करने हेतु प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, महिला आरक्षक मेनका चौहान, थाना कोतवाली के प्रधान आरक्षक श्रीराम साहू, दिलीप भानू, देवनारायण मरावी, आरक्षक जगमोहन ओग्रे, संदीप मिश्रा, संदीप भगत, विनोद शर्मा, कोमल तिवारी,आर0 परमानंद पटेल, आर0 यशवंत दुबे, आर0 225 सुदर्शन पाण्डेय (छसबल ) ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

गिरफ्तार आरोपी-
(1) निलेश कुमार उर्फ नीतीश जाधव (यादव) उम्र 25 साल निवासी ग्राम नवागर्दन थाना बाराचट्टी जिला गया (बिहार)
(2) प्रकाश उर्फ पवन कुमार उर्फ पंकज जाधव (यादव) उम्र 28 साल निवासी ग्राम घिरसिंदीकला थाना बाराचट्टी जिला गया (बिहार)

जप्त हथियार, वाहन व अन्य–
01 पिस्टल, 01 कट्टा, पिस्टल के 10 जिंदा राउंड, कट्टा के 06 जिंदा राउंड, 02 बाइक, 02 मोबाइल, घटना में प्रयुक्त चाकू ।

 

महासमुन्द: पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देशन में सरायपाली अनुभाग मे दिया गया निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण।

महासमुन्द: पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देशन में सरायपाली अनुभाग मे दिया गया निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण।

महासमुन्द

प्रशिक्षित पुलिस अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर्स दे रहे है निर्वाचन के दौरान पुलिस के कर्तव्य, कार्यवाही एवं भूमिका संबंधी प्रशिक्षण
आरक्षक से लेकर निरीक्षक स्तर तक के अधिकारी व कर्मचारी हुए ट्रेनिंग मे शामिल।
निर्वाचन पूर्व, दौरान तथा निर्वाचन पश्चात की अवधि में पुलिस की भूमिका, दायित्वों एवम कार्यवाहियों पर आधारित विशेष प्रशिक्षण।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्दश पर जिले के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को विधान सभा निर्वाचन के दौरान कर्तव्य एवं भूमिका सुनिश्चित करने के दृष्टि से प्रशिक्षित पुलिस अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर्स के साथ जिले के आरक्षक से लेकर निरीक्षक स्तर के अधिकारी कर्मचारियों के लिये अनुविभागवर चरणबद्ध प्रशिक्षण/कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

प्रशिक्षण/कार्यशाला के प्रथम चरण के अंतर्गत महासमुंद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में महासमुंद प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन दिनांक 26.09.2023 को संम्पन्न किया गया। उक्त प्रशिक्षण में महासमुंद अनुविभाग के समस्त थाना प्रभारियो एवं थानो मे पदस्थ पुलिस कर्मचारी शामिल हुए व प्रशिक्षण प्राप्त किये।
आज दिनांक 04.10.2023 को तृतीय चरण का निर्वाचन सह कार्यशाला का आयोजन नवीन विश्राम गृह सरायपाली में आयोजित किया गया। जिसमे अनुविभाग सरायपाली के पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को, जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण, तहसीलदार सरायपाली एवम मास्टर ट्रेनर अधिकारियों की उपस्थिति में चुनाव संबंधी प्रशिक्षण व निर्देश दिया गया।
प्रशिक्षण विषय वस्तु में शामिल कानून व्यवस्था, अवैधानिक तत्व पर प्रभावी कार्यवाही, मतदान केन्द्रों का सतत भ्रमण, संवेदनशील मतदान केन्द्रों का निर्धारण, मतदान संबंधी पुलिस की व्यवस्थायें, आदर्श आचार संहिता से संबंधी कानूनी प्रावधान एवं उल्लंघन की स्थिति में कार्यवाही संबंधी जानकारी, स्थाई वारंटी एवं अन्य वारंटियों की गिरफ्तारी के प्रयास, पोस्टल बैलेट का प्रयोग संबंधी निर्देश दिये गये।
संपूर्ण प्रशिक्षण में निर्वाचन संपन्न होने तक स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाये रखने की महती जिम्मेदारी पुलिस की है और अपनी भूमिका के लिये पुलिस को तैयार रहने निर्देश दिये गए।
आज का प्रशिक्षण पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव, के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती सारिका वैद्य एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केशरी , थाना प्रभारी बसना आशीष वासनिक , थाना प्रभारी सरायपाली शिवानंद तिवारी,थाना प्रभारी सिंघोड़ा उमेश वर्मा ,थाना प्रभारी बलौदा प्रवीण चौहान , चौकी प्रभारी भंवरपुर संतोष सिंह,तहसीलदार सरायपाली कृष्ण कुमार साहू , अतिरिक्त तहसीलदार जुगल किशोर ,नायब तहसीलदार राम लखन तथा सरायपाली अनुभाग के पुलिस अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहे।

महासमुन्द : डायल 112 टीम के द्वारा महतारी एक्सप्रेस व 108 वाहन की तुलना मे सितंबर माह में 292 महिलाओं को प्रसूति सहायता कर्मचारियों एवं चालको को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

महासमुन्द : डायल 112 टीम के द्वारा महतारी एक्सप्रेस व 108 वाहन की तुलना मे सितंबर माह में 292 महिलाओं को प्रसूति सहायता कर्मचारियों एवं चालको को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Mahasamund_Police
महासमुन्द पुलिस
दिनांक 04.10.2023
पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेंद्र सिंह (भापुसे) ने जिले के समस्त डायल 112 टीम की ली मीटिंग
डायल 112 टीम के द्वारा महतारी एक्सप्रेस व 108 वाहन की तुलना मे सितंबर माह में 292 महिलाओं को प्रसूति सहायता दिए जाने पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने टीम को सराहा
डायल 112 द्वारा सितंबर माह में 1562 ईवेंट प्राप्त कर निर्धारित समय सीमा में सहायता प्रदान की गई
सेवा के दौरान लोगों की जान व माल की रक्षा करने वाले उत्कृष्ट कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक महोदय ने किया सम्मानित
पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह के द्वारा आज जिले में सेवारत डायल 112 टीम के सभी सदस्यों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए आज दिनांक 04.10.23 को पुलिस कार्यालय के सभागार में डायल 112 की मिटिंग आहूत कि गई।जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव (नोडल अधिकारी डायल 112) द्वारा जिले के समस्त डायल 112 की अधिकारियों एवं कर्मचारियो की समस्या सुनी व डायल 112 में 6 माह से लगातार डियुटी कर रहे कर्मचारियों को बदलने का निर्देश दिया गया। डायल 112 को प्राप्त गंभीर एवं संवेदनशील ईवेंट में तय समय सीमा में पहुॅंच कर त्वरित सहायता हेतु निर्देशित किया गया। डायल 112 के कर्मचारियों को शहर में अनजान व्यक्ति दिखे तो पूछताछ कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करने व एक डायरी में नोट करने का निर्देश दिया गया। फिक्स स्टाॅपेज पाइंट को समय पर आवश्यकतानुसार बदलने तथा शहरी क्षेत्र के संवेदन शील क्षेत्र एवं धार्मिक स्थल के आसपास सतत रात्रि गस्त करने निर्देशित किया गया।
डायल 112 के कर्मचारियों के अच्छे कार्य को देखते हुए उत्साहवर्धन के लिये अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं चालको को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मीटिंग में जिले में डायल 112 सेवा के नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव, तथा डायल 112 प्रभारी उनि चन्द्रशेखर साहू, ए.बी.पी. प्रभारी भेखलाल पटेल, आरक्षक गोवर्धन साहू एवं डायल 112 मे कार्यरत कर्मचारी एवं चालक उपस्थित रहे।

CG : 6000 पदों पर पुलिस कॉन्सटेबल के भर्ती, इस डेट से कर सकेंगे अप्लाई

CG : 6000 पदों पर पुलिस कॉन्सटेबल के भर्ती, इस डेट से कर सकेंगे अप्लाई

Chhattisgarh Police Constable Recruitment 2023: छत्तीसगढ़ पुलिस में नौकरी की तलाश है तो इन रिक्तियों के लिए फॉर्म भर सकते हैं. सीजी पुलिस ने कॉन्सटेबल के अलग-अलग पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. वे कैंडिडेट्स जो इन

भर्तियों के लिए अप्लाई करने की योग्यता और इच्छा रखते हों, वे बताए गए प्रारूप में फॉर्म भर सकते हैं. ये भी जान लें कि आवेदन अभी शुरू नहीं हुए हैं. आवेदन शुरू होंगे 20 अक्टूबर 2023 से और इन पद के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख है 30 नवंबर 2023.

ऑनलाइन करें अप्लाई

छत्तीसगढ़ पुलिस के कॉन्सटेबल पद पर केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. इसके लिए आपको सीजी पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट – cgpolice.gov.in पर जाना होगा. यहीं से आप इन भर्तियों का डिटेल भी पता कर सकते हैं. ये भी जान लें कि 20 अक्टूबर को आवेदन सुबह 10 बजे से शुरू होंगे और 30 नवंबर को रात 11.59 बजे तक अप्लाई किया जा सकता है.

 

देना होगा इतना शुल्क

इस रिक्टमेंट ड्राइव के माध्यम से 6000 से ज्यादा कॉन्सटेबल के पद भरे जाएंगे. इनमें कॉन्सटेबल जीडी, ड्राइवर और ट्रेड के पद शामिल हैं. अप्लाई करने के लिए जनरल कैंडिडेट्स को 200 रुपये शुल्क देना होगा. आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 125 रुपये देने होंगे. कॉन्सटेबल जीडी के 5000 से ज्यादा पद हैं.

कौन कर सकता है अप्लाई

आवेदन करने के लिए कैंडिडेट का पद के मुताबिक 5वीं, 8वीं और 10वीं पास होना जरूरी है. आयु सीमा की अगर बात करें तो ये 18 से 28 साल तय की गई है. आरक्षित श्रेणी को आयु सीमा में नियमों के अनुसार छूट मिलेगी. बाकी फिजिकल मेजरमेंट भी हैं जिन्हें पूरा करना जरूरी है. सेलेक्ट होने पर सैलरी 19500 रुपये महीना है.

छत्तीसगढ़ : नकली शराब बनाने के अड्डे पर छापा भारी मात्रा में नकली शराब बनाने में इस्तेमाल स्टीकर, होलोग्राम, शीशी केमिकल आदि किया गया जप्त

छत्तीसगढ़ : नकली शराब बनाने के अड्डे पर छापा भारी मात्रा में नकली शराब बनाने में इस्तेमाल स्टीकर, होलोग्राम, शीशी केमिकल आदि किया गया जप्त

 

छत्तीसगढ़ के जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस टीम द्वारा नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का किया गया भांडाफोड़
आरोपियों द्वारा ग्राम हिरमी में बंद पड़े ढाबा के अंदर नकली शराब बनाने का किया जाता था काम
पूरे मामले में नकली शराब बनाने वाले 02 शातिर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
आरोपियों से ₹44,000 कीमत मूल्य का 400 पाव नकली देशी मसाला शराब किया गया जप्त
पुलिस टीम द्वारा नकली शराब बनाने के अड्डे पर छापा मारकर भारी मात्रा में नकली शराब बनाने में इस्तेमाल स्टीकर, होलोग्राम, शीशी केमिकल आदि किया गया जप्त

आरोपियों के नाम
01. शिशीर वैष्णव पिता टिकमदास वैष्णव उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम कुथरौद थाना सुहेला
02. विकास कुमार पिता रामविलास महतो उम्र 28 वर्ष निवासी जयपुर, थाना नवा जयपुर, पलामु झारखण्ड हाल निवासी साहिल बिरयानी सेटर हिरमी थाना सुहेला
#chhatisgarhpolice #Dprchhattisgarh #Dial112

पिथौरा से लगे ग्राम ख़ैरखुटा में घुसा दतैल हाथी गांव में मचा हड़कंप का माहोल देखें वीडियो

पिथौरा से लगे ग्राम ख़ैरखुटा में घुसा दतैल हाथी गांव में मचा हड़कंप का माहोल देखें वीडियो

महासमुन्द

महासमुन्द जिले के अलग अलग क्षेत्रों में हाथियों का दल पहुँच कर खेती किसानी के साथ साथ आम लोगो को भी नुकसान पंहुचा रहे है

वीडियो

 

बीते 2 माह में कई जगह हाथियों का धमक हो चुका है वायरल वीडियो पिथौरा से लगे ग्राम ख़ैरखुटा का बताया जा रहा है दतैल हाथी गांव के बीचों बीच घूम रहा है आज अभी तक किसी को नुकसान पहुचने की खबर नही है देखें वीडियो

सरायपाली सरला कोसरिया  के नेतृत्व में महिला सम्मलेन में जुटी 4 हजार का भीड़ 500 महिलाओं ने लिया प्रवेश सम्बोधित करते हुए  कांग्रेस पर साधा निशाना क्या  सरला कोसरिया ने देखें वीडियो ।

सरायपाली सरला कोसरिया  के नेत्रवत में महिला सम्मलेन में जुटी 4 हजार का भीड़ 500 महिलाओं ने लिया प्रवेश सम्बोधित करते हुए  कांग्रेस पर साधा निशाना क्या  सरला कोसरिया ने देखें वीडियो ।

सरायपाली

महासमुन्द जिले के सरायपाली विधानसभा अंतर्गत भाजपा प्रत्यासी सरला कोसरिया के नेतृत्व में सरायपाली मंडी प्रांगण में महिला सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था जिसमे के महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष सहित जनपद

देखें वीडियो

अध्यक्ष कुमारी भाष्कर सहित भाजपा महिला मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता भाग लिए
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला आरक्षण बिल के पास होने पर मोदी जी को बधाई देना था कार्यक्रम में लगभग 4 से 5 हजार महिलाओं ने भाग लिए कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती सरला कोसरिया

प्रत्याशी विधानसभा सरायपाली
उपेंद्र चौधरी, प्रदीप साहू, संजय डड़सेना, कामता पटेल विद्या चौधरी कुमारी भाष्कर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।