बसना :- ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ तिरंगा झंडा लेकर आजादी का शंखनाद करने वाले आंचलिक पद यात्रा के प्रणेता पं जयदेव सतपथी एवम पं लक्मण सतपथी द्वारा संचालित 79 वी वार्षिक गांधी सप्ताह पदयात्रा का समापन देखें विडियो ।।

बसना :- ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ तिरंगा झंडा लेकर आजादी का शंखनाद करने वाले आंचलिक पद यात्रा के प्रणेता पं जयदेव सतपथी एवम पं लक्मण सतपथी द्वारा संचालित 79 वी वार्षिक गांधी सप्ताह पदयात्रा का समापन ।

 

बसना : सतपथी परिवार की 79 वी गांधी पदयात्रा का समापन पथरला में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ

वीडियो

बसना :- ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ तिरंगा झंडा लेकर आजादी का शंखनाद करने वाले आंचलिक पद यात्रा के प्रणेता पं जयदेव सतपथी एवम पं लक्मण सतपथी द्वारा संचालित 79 वी वार्षिक गांधी सप्ताह पदयात्रा का समापन ।

महासमुन्द बसना सरायपाली

सन 1942 से ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ तिरंगा झंडा लेकर आजादी का शंखनाद करने वाले आंचलिक पद यात्रा के प्रणेता पं जयदेव सतपथी एवम पं लक्मण सतपथी द्वारा संचालित 79 वी वार्षिक गांधी सप्ताह पदयात्रा का समापन ग्रामोदय उ मां विद्यालय पथरला में 2 अकटुबर को भब्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ,

वीडियो

1942 से आज 2022 पर्यन्त तक अनवरत जन जागरण अभियान गांधी पदयात्रा ग्राम तोषगाव के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पण्डित जयदेव सतपथी द्वारा प्रारम्भ की गई थी जो आज पर्यन्त तक जारी है,पंडित जयदेव सतपथी का जन्म 29 मार्च 1917 को ग्राम तोषगाव में हुआ था,1936 में स्वतन्त्रता आंदोलन में हिस्सा लेने के कारण इनको जेल जाना पड़ा था,एवम भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लेने के कारण पुनः जेल गये,
1940 में गांधीजी से सेवाग्राम महाराष्ट्र में मुलाकात कर अस्पर्सयौद्धार दलितोउत्थान के कार्य मे लग गए एवम बसना में सत्याग्रह शुरू किया,1941 में पुनः रायपुर व नागपुर जेल में सश्रम कारावास हुआ,

2 अकटुबर 1942 से आपने गांधी पदयात्रा कर जन जनसमस्या से अवगत होते हुए जन जागृति कर स्वच्छता सहयोग की शुरुआत की जो आज तक अनवरत जारी है,उक्त पदयात्रा 40-50 गांव के यात्रा में असपृश्यता,जुआ उन्मूलन,शिक्षा पर नृत्य गीत शास्त्रार्थ,के द्वारा लोगो को जागरूक करते चौपाल यात्रा में छुआछूत पर ब्याप्त कुरूतियो पर अभियान एवम सँकीर्तन मण्डली के माध्यम से पेड़ कटाई को रोकने

जनजागरण कर वृक्षयारोपन करवाते थे,अंचल ले लोग उनको फुलझरिया बापू के नाम से पुकारते थे,साहित्य के क्षेत्र में आपने उत्थान पत्रिका का सम्पादन किया,अंग्रेजी,हिंदी उड़िया संस्कृत के आप प्रकांड विद्वान थे,आप स्वालम्बी कुशल वक्ता और शिक्षा के अग्रदूत थे,आपके प्रयास से 1951 में सराईपाली के माध्यमिक विद्यालय की नींव रखी गई,1961 में ग्राम तोषगाव में हाई स्कूल की स्थापना की गई, एवम आस पास अंचल में लगभग 10

 

विद्यालय की नींव रखी जो आज तक अनवरत जारी है,आपकी भूमिका को याद करते हुए बसना के शासकीय महाविद्यालय का नामकरण पंडित जयदेव सतपथी स्मृति महाविद्यालय बसना किया गया,
बहुमुखी प्रतिभा के धनी सत्य अहिंसा सहिष्णुता परोपकार सेवा परायणता नम्रता के सन्देश वाहक दिनाक 28 जनवरी 1985 को स्वर्गगामी बने,
आपके बेंकुठ धाम वासी होने पश्चात इस पदयात्रा की कमान उनके ज्येष्ठ पुत्र पण्डित लक्मण जयदेव सतपथी ने संभाली,पण्डित लक्मण सतपथी प्रखर सत्य वक्ता थे,उनके पश्चात यह पदयात्रा अब पण्डित जयदेव सतपथी की कनिष्ठ पुत्र युवा समाजसेवी स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी उतर्राधिकारी

 

पंडित विद्याभूषण सतपथी अपने सहयोगियों के साथ कर रहे है,इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य गांधी जी के ग्राम सुराज एवम पंचायत राज के महत्व तथा जन सामान्य को कर्तब्य एवम दायित्वो से अवगत कराना एवम स्वच्छता एवम जन जागरण अभियान है एवम पूर्ण रूपेण गैर राजनीतिक जन जागरण अभियान है,

26 सितम्बर को ग्राम तोषगाव में गांधी जुलूस,प्रभात फेरी निकाला गया,27 सितम्बर को नरसिंगनाथ में स्वच्छता अभियान चलाया गया,28 सितम्बर को जगदीशपुर में गांधीवाद पर चर्चा की गई,29 सितम्बर को जय नगर में वृक्षारोपण किया गया,30 सितम्बर को पझरापाली में मतदान जागरूकता अभियान किया गया,1 अकटुबर को
ग्राम नानक सागर रानी सागर में स्वच्छता एवं समानता पर जन जागरण अभियान किया गया,
2 अकटुबर को ग्राम पथरला में दोपहर 2 बजे 1942 से अनवरत जारी 79 वी गांधी पदयात्रा का समापन व पं जयदेव सतपथी के मूर्ति का नव कलेवर का स्थापना कर
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,कर्मवीर लाल बहादुर शास्त्री एवम फुलझरिया बापू पं जयदेव सतपथी एवम आदरणीय पं लक्मण सतपथी को याद कर 79 वी पदयात्रा का समापन किया गया,
कार्यक्रम में पधारे महासमुंद लोकसभा के लोकप्रिय सांसद श्री चुन्नीलाल साहू जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि
कहा कि पण्डित जयदेव सतपथी को फुलझरिया बापू गांधी क्यों कहते हैं,क्योंकि उन्होंने कपड़े से लेकर विचार, शिक्षा, चिकित्सा, गौपालन, मद्य निषेध, स्वदेशी, पंचायती व्यवस्थ

रामराज्य,स्वभाषा, कुटीर उद्योग, गीता,रामधुन, न्यासिता,शाकाहार,
अपरिग्रह,अहिंसा और सत्य जैसे मूल्यों का स्रोत भारत की प्राचीन परम्परा का प्रचार किया,पंडित जयदेव सतपथी जी फुलझर अंचल के लिए समर्पित रहे फुलझर अंचल में शिक्षा कैसे हो फुलझर अंचल में संस्कृत कैसे सुरक्षित रहे ऐसे ही कार्य कर उन्होंने पूरा जीवन व्यतीत कर दिया 1942 से लगातार गांधी विचार को फुल झर के गांव गांव में प्रचार प्रसार के लिए हुए निरंतर पदयात्रा करते रहे,


हमारा आंचल 1936 के पहले संबलपुर उड़ीसा में जुड़ा हुआ था उसको रायपुर जिला में जोड़ने के लिए पंडित सतपथी ने अथक प्रयास किया इस अंचल को राजनीतिक सामाजिक राष्ट्रवादी विचारधारा में जोड़ने का काम यदि कोई किया है तो वह पंडित जयदेव सतपथी जी हैं इस क्षेत्र का शैक्षणिक आर्थिक एवं सामाजिक विकास करने के लिए पंडित जयदेव सतपथी के द्वारा निरंतर चलाए गए पदयात्रा को आज पर्यंत तक जारी रखने के लिए उनके परिवार जनों का मैं आभार प्रकट करता हूं यह

सतपथी परिवार निरंतर गांधी विचारों को लेकर पदयात्रा कर लोगों को जन जागरण कर रहे हैं जो की निस्वार्थ भाव से निरंतर कर रहे हैं यह निश्चित ही हम सबके लिए प्रेरणा का केंद्र है, पंडित जयदेव सतपथी जी के देश के स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी अहम भूमिका रही हम उनको नमन करते हैं एवं गांधी विचार को लेकर जिस प्रकार गांधी जी ने स्वच्छता अभियान चलाया था उसी प्रकार पंडित जयदेव सतपथी और उनके परिवार जनों द्वारा पदयात्रा के माध्यम से स्वच्छता अभियान चलाया

जा रहा है, कार्यक्रम के अंत में मंच से भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान करते हुए सांसद महोदय ने कहा कि यह हमारा कर्तव्य है कि हम इसी तरह पूर्व सैनिकों का सम्मान आगे भी करेंगे श्री मायाराम पटेल जी श्री धर्मेंद्र चौधरी जी श्री विजय प्रधान जी श्री लोकनाथ डार्सेना जी एवं श्री निरंजन भाई जी पूर्व सैनिकों का सम्मान कर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई,
साथ ही साथ मंच पर पथर्ला क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य श्री प्रेमलाल नायक जी एवं ग्राम पथर्रला के सरपंच श्रीमती सौदामिनी प्रधान जी एवं सरपंच प्रतिनिधि संजय प्रधान जी की उपस्थित थे,


उक्त गांधी पदयात्रा के प्रमुख पदयात्रि श्री विद्याभूषण सतापथी जी जिनके दिशा निर्देश नेतृत्व में यह पदयात्रा सात दिवस तक सुचारू रूप से संचालित हुआ उनके साथ में उनके सहयोगी पदयात्रा के रूप में श्री सुवर्धन प्रधान जी ग्राम रानी सागर डॉ रमेश भोई जी गढ़फुलझर श्री जितेन सतपति जी तोसगांव श्री प्रदीप सतपति जी सरायपाली श्री राहस बिहारी विशाल जी तोसगांव श्री मनमोहन दास वैष्णव जी भालूकोना श्री सोकी लाल मनहरा जी तोषगाव नगर पालिका सरायपाली के एल्डरमैन श्री गोपाल अग्रवाल जी एवं शुरू पाणिग्रही जी साथ में श्री कमल अग्रवाल एवं सुशांत राणा भी उपस्थित थे ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष श्री नित्यानंद मिश्रा जी, अयोध्या प्रसाद मिश्रा जी श्री वृंदावन सरस्वती, आनंद दास जी जगदीशपुर से लोरिस जी,श्री जसवीर सिंह जटाल जी गड़फुलझर, एवं फुलझर सेवा समिति के समस्त पदाधिकारी गण एवं पूर्व प्राचार्य एवं कर्मचारी गण एवं ग्राम पथरला के सभी कर्मचारी गण एवं शाला विकास समिति के सभी सदस्य गण भी उपस्थित थे,

सरायपाली : मीना बाजार , भारती अस्पताल , सहित अलग अलग गांव से 5 मोटर सायकल चोरी का वारदात पुलिस ने की एफआईआर दर्ज बढ़ी अचानक चोरियां के वारदात ।

सरायपाली : मीना बाजार , भारती अस्पताल , सहित अलग अलग गांव से 5 मोटर सायकल चोरी का वारदात पुलिस ने की एफआईआर दर्ज बढ़ी अचानक चोरियां के वारदात ।

महासमुन्द / सरायपाली

महासमुन्द जिले के सरायपाली क्षेत्र में इन दिनों अचानक चोरियां के वारदात बढ़ गई है हालांकि सरायपाली पुलिस भी कम नही है ट्रैक्टर चोरियां से लेकर बैटरी चोर गैंग और आज ही बसना सांकरा सारंगढ़ क्षेत्र में घूम घूम कर 15 मोटर सायकल चोरी करने वालों गैंग का पर्दाफाश कर दिया लेकिन इसके बावजूद भी चोरों का हौसला बुलंद है

चोर गैंग ने अलग अलग जगहों और अलग अलग दिनों में लगभग 5 मोटर सायकल का उठाई गिरी का मामला सामने आया है जिस पर सरायपाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है ।

केस 1 : झण्डाराम पटेल पिता जलेसर पटेल उम्र 60 वर्ष ग्राम केदुंवा थाना सरायपाली का निवासी हूं मेरे पास हीरो होण्डा स्पेलेण्डर प्लस जो सिल्वर रंग का है जिसका क्रमांक CG 06 7829 है जिसका चेचिस नंबर

02A20C00984 एवं इजन नंबर 02A18M03445 कीमती 90 हजार रूपये है जिसे मैं दिनांक 28.09.2023 को शाम करीब 08.00 बजे अपने घर के सामने खडी कर अपने घर में सो गया था सुबह उठकर दिनांक 29.09.2023 के सुबह करीब 07.00 बजे उठकर देखा तो मेरी मोटर सायकल CG 06 7829 मेरे घर के बाहर नहीं थी आसपास पता किया नहीं मिला । तब घर आकर घटना की पुरी बात अपने पडोसी भूषण नायक एवं अन्य कई लोगो को बताया और आसपास पता किये नहीं मिलने पर रिपोर्ट करने आया हूं ।

 

अत: श्रीमान जी से अनुरोध है कि मेरी मोटर सायकल हीरो होण्डा स्पेलेण्डर प्लस जो सिल्वर रंग का है जिसका क्रमांक CG 06 7829 को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। मेरी रिपोर्ट दर्ज करने की कृपा करें। प्रार्थी झण्डाराम पटेल ग्राम केदुंवा मो0नं0 99778-15310

केस 2

मै नरोत्तम डेहरी पिता केशव डेहरी उम्र 55 वर्ष निवासी वार्ड नं0 07 सरायपाली का निवासी हूं मेरे पास हीरो HF डिलक्स मोटर सायकल जो काला लाल रंग जिसका क्रमांक CG 06 GN 4165 जिसका चेचिस नंबर MBLHAR050J9KW21417 एवं इजन नंबर HA11EPJ9K22199 कीमती 90 हजार रूपये है जिसे मेरा बेटा रंजन डेहरी अपने परिवार के साथ दिनांक 27.09.2023 को करीब 08.00 बजे रात पतेरापाली मीना बाजार देखने गया था और गाडी को रोड किनारे पार्क किया था रात्रि करीब 10.00 बजे वह मीना बाजार घुम कर बाहर निकला तो देखा कि उसकी मोटर सायकल वहां पर नहीं थी आसपास पता किया नहीं मिला ।

केस 3

मै डिगरीलाल पटेल पिता श्रीराम पटेल उम्र 35 वर्ष ग्राम गिरसा थाना सरायपाली का निवासी हूं मैं कर्नाटका एण्टीबायटिक में एमआर का काम करता हूं मेरे पास होण्डा साईन एसपी सिल्वर रंग का है जिसका क्रमांक CG 06 GL 2734 है जिसका चेचिस नंबर ME4JC737CJ7004317 एवं इजन नंबर JC73E72007519 कीमती 95 हजार रूपये है मैं दिनांक 19.09.2023 को दोपहर करीब 12.00 बजे अपने मोटर सायकल से जिला सहकारी बैंक सरायपाली गया था और मोटर सायकल को लाक करके वहीं पर खडा करके बैंक अंदर गया और करीब 1 घंटे बाद जब मैं वहां से बाहर निकला तो जहां पर मैं अपना मोटर सायकल खडा किया था वहां नहीं मिला आसपास पता किया नहीं मिला । तब घर आकर घटना की पुरी बात अपने दोस्त नवीन पटेल को बताया और आसपास पता किये नहीं मिला मैं कंपनी के काम से बाहर जाने के कारण थाना में उस समय रिपोर्ट नही कर पाया आज रिपोर्ट करने आया हूं । अत: श्रीमान जी से अनुरोध है कि मेरी मोटर सायकल होण्डा साईन एसपी सिल्वर रंग का है जिसका क्रमांक CG 06 GL 2734 को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। मेरी रिपोर्ट दर्ज करने की कृपा करें। अस्पाष्ट हस्ताक्षर प्रार्थी डिगरीलाल पटेल ग्राम गिरसा मो0नं0 88151-71515

केस 4

 

मै राजकुमार गढ़तिया पिता उत्तम गड़तिया उम्र 36 वर्ष ग्राम बरडीह थाना बसना जिला महासमुन्द का निवासी हू दिनांक 23.09.2023 को मैं अपने मोटर सायकल क. CG 06 GA 8243 स्प्लेण्डर प्लस से अपने पत्नि रंजू गढ़तिया, पुत्री शिखा गड़तिया के साथ सरायपाली मीना बाजार देखने लगभग 800 बजे शाम आया था मैं अपने मोटर सायकल को मीना बाजार के सामने रोड किनारे पतेरापाली में

लाक कर खड़े किया था। मीना बाजार देखकर लगभग 8:30 बजे बाहर निकला तो देखा मेरी मोटर सायकल क्र. CG06 GA 8243 स्पलेण्डर प्लस इंजन नंबर HA10EJEHB11807 चेचिस नंबर MBLHA10AMEHB25231 कीमती लगभग 90,000 रू. कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। मैं अपनी मोटर सायकल को अपने परिवार वालों के साथ आसपास तलाश करते रहा कही नही मिला। परिवार साथ होने एवं रात्रि होने से अपने घर बसना चला गया था। कृषि कार्य में व्यस्त होने के कारण थाना में सूचना नही दे सका आज रिपोर्ट दर्ज कराने आया हूँ। मेरी मोटर सायकल क्र. CG 06GA 8243 को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है।

केस 5

मैं ग्राम नूनपानी में रहता हूं। कृषि कार्य करता हूं। दिनांक 14.09.2023 को मेरा तबियत खराब था तब मैं और मेरा बेटा दीपक भारती ईलाज कराने भारती हास्पीटल सरायपाली अपने मोटर सायकल HF डिलक्स क्र. CG06 GQ 4107 से आये थे और मोटर सायकल को भारती हास्पीटल के पार्किग में खडी करके अंदर चले गये करीब 2 घंटा बाद वहां से ईलाज कराकर बाहर निकले तो मेरी मोटर सायकल वहां पर नहीं थी हास्पीटल वालो से और

आसपास के लोगो से पूछताछ किये कोई पता नहीं चला चूंकि मेरा पेट का आपरेशन हुआ था इस कारण थाना रिपोर्ट करने नहीं आ पाया बाद में सुना कि थाना सरायपाली में चोरी की कई गाडिया पकडायी है तब थाना रिपोर्ट करने आया हूं। मेरी मोटर सायकल HF डिलक्स क्र. CG06 GQ 4107 कीमती 90,000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर लिया है। रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही किया जाय। रिपोर्ट अपने बेटा से पढवाकर सुना जैसा बताया वैसा लिखा गया है।

 

क्या भाजपा BJP ने  जारी कर दी कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट! सोशल मीडिया पर वायरल सूची का क्या है सच? पूरे प्रदेश में खलबली 

क्या छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने जारी कर दी कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट! सोशल मीडिया पर वायरल सूची का क्या है सच?

Chhattisgarh election 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh election 2023)की घोषणा कभी भी हो सकती है. लेकिन इससे पहले बीजेपी (BJP)अपने प्रत्याशियों(Candidates) की दूसरी लिस्ट फाइनल कर चुकी है. पहले लिस्ट में 21 को बीजेपी ने चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया है. अब दूसरी लिस्ट भी तैयार हो गई है. बताया जा रहा है कि इसमें करीब 50 लोगों के नामों पर सहमति बन गई है. जो कभी भी जारी हो सकती है. लेकिन इससे पहले छत्तीसगढ़ संभावित उम्मीदवारों के नाम सोशल मीडिया (Social media)में वायरल (Viral)हो गया है. इससे पूरे प्रदेश में खलबली मच गई है.

बीजेपी की वायरल संभावित सूची सोशल मीडिया में वायरल
दरअसल रविवार रात दिल्ली में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई है. इसमें छत्तीसगढ़ के प्रत्याशियों के नाम पर फैसला हुआ है. लेकिन पार्टी ने अपनी प्रत्यासियों की सूची जारी नहीं की है. लेकिन सोमवार से संभावित दावेदारों की सूची सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है.ये सूची किसने वायरल किया है और क्या सच में जिन दावेदारों के नाम है. उनकी टिकट कंफर्म है. ये अबतक साफ नहीं हो पाया है. लेकिन बीजेपी के दिग्गज नेताओं को और सांसदों इसमें शामिल किया गया है इसलिए असमंजस की स्थिति है.

वायरल लिस्ट में किसके किसके नाम?
राजनांदगांव -डॉ रमन सिंह, कुरूद -अजय चंद्राकर,रायपुर दक्षिण बृजमोहन अग्रवाल, लोरमी – अरुण साव,रायगढ़ -ओपी चौधरी,तखतपुर -धर्मजीत सिंह, धरसीवां – अनुज शर्मा,कुनकुरी – विष्णुदेव साय, नारायणपुर – केदार कश्यप, जांजगीर चांपा -नारायण चंदेल, बिल्हा धरमलाल कौशिक,बिलासपुर – अमर अग्रवाल,मस्तूरी – कृष्णमूर्ति बांधी, बसना -संपत अग्रवाल,आरंग – खुशवंत साहेब,रायपुर पश्चिम – राजेश मूणत,रायपुर ग्रामीण -मोतीलाल साहू,भिलाई नगर -प्रेम प्रकाश पांडे, बेलतरा – रजनीश सिंह,जशपुर -मुनिराय भगत, कटघोरा -प्रेम पटेल, सीतापुर -राजकुमार टोप्पो, चंद्रपुर -संयोगिता जूदेव, दुर्ग शहर – गजेंद्र यादव, कोटा -प्रबल प्रताप जूदेव, भरतपुर सोनहत -रेणुका सिंह,कवर्धा -विजय शर्मा,

बलौदाबाजार -टंकराम वर्मा, बैकुंठपुर – भैयालाल राजवाड़े, बेमेतरा-राहुल टिकिरहा, डोंगरगांव -भरत वर्मा, दुर्ग ग्रामीण -ललित चंद्राकर, गुण्डरदेही -वीरेंद्र साहू,मनेन्दगढ़ चिरमिरी-श्यामबिहारी जायसवाल, सामरी -उद्देश्वरी पैंकरा, साजा -ईश्वर साहू,वैशाली नगर -रिकेश सेन,लैलूंगा -सुनीति राठिया, पाली तानाखार -रामदयाल उइके, जैजैपुर -कृष्णकांत चंद्रा, अहिवार -डोमेनलाल, पामगढ़ -संतोष लहरे, सक्ती -डॉ. खिलावन साहू, बालोद -राकेश यादव, रामपुर – ननकी राम कंवर, केशकाल – नीलकंठ

टेकाम,मुंगेली- पुन्नूलाल मोहले, बीजापुर -महेश गागड़ा, कोंडागांव – लता उसेंडी, अंतागढ़ -विक्रम उसेंडी, महासमुंद -योगेश्वर सिन्हा, जगदलपुर – किरण देव और भाटापारा से शिवरतन शर्मा का नाम शामिल है.

वायरल सूची में साजा से चौंकाने वाला नाम आया

वायरल लिस्ट में 52 विधानसभा सीट के लिए बीजेपी के संभावित उम्मीदवारों का नाम है. इसमें पूर्व कैबिनेट मंत्रियों और जो 2018 विधानसभा चुनाव में जीते है उनके नाम शामिल है. इसके साथ बीजेपी सांसदों के नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. खासकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का संभावित लिस्ट में नाम है. वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री

रेणुका सिंह का भी नाम शामिल है. इसके अलावा साजा विधानसभा सीट से सबसे चौकाने वाला नाम सामने आया है. इसमें ईश्वर साहू को संभावित उम्मीदवार बताया गया है. ये ईश्वर साहू वही है जिसके बेटे की हत्या हालही में दो समुदाय की झड़प में हुई थी.

बीजेपी फिलहाल जारी नहीं करेगी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

वही मीडिया रिपोर्ट की माने तो भाजपा प्रत्याशियों की सूची रोक दी गई है। चर्चा है कि पार्टी के कुछ प्रमुख नेताओं की शिकायत, और सूची जारी होने के बाद असंतोष को देखकर रोकने का फैसला लिया गया। कहा जा रहा है कि अधिकृत सूची जारी होने में हफ्ते भर का समय लग सकता है। भाजपा की 67 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम लीक हो गए थे। मीडिया में प्रत्याशियों के नाम प्रकाशित होने के बाद कई जगहों पर असंतोष की खबर आई है। एक दर्जन से अधिक नेताओं ने अलग-अलग स्तरों पर आपत्ति जताई थी।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक सूची लीक होने पर कुछ नेताओं ने सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष, और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिकायत की। इसके बाद मंगलवार की शाम जारी होने वाली सूची रोक दी गई है। कहा जा रहा है कि जिन स्थानों पर ज्यादा असंतोष की खबर आई है वहां नये सिरे से प्रत्याशियों के नाम पर विचार किया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट के आधार प्रत्याशी तय किए जाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया में हफ्ते भर का समय लग सकता है। बताया गया कि पार्टी पहले 21 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है, यहां भी कुछ जगहों पर विवाद हो रहा है। मगर घोषित प्रत्याशी नहीं बदले जाएंगे।

सरायपाली : 15 वाहनो को बसना. सांकरा रायगढ़ सारंगढ़ से घूम घूम कर वाहनों को चोरी कर सरायपाली में बेचने की फिराक में पकड़े गए ।

सरायपाली : 15 वाहनो को बसना. सांकरा रायगढ़ सारंगढ़ से घूम घूम कर वाहनों को चोरी कर सरायपाली में बेचने की फिराक में पकड़े गए ।

महासमुन्द

पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देश पर हुई चोरी के प्रकरण में बड़ी कार्यवाही
जिला महासमुंद थाना सरायपाली पुलिस द्वारा 02 शातिर चोरो को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक महासमुंद के दिशानिर्देश पर हुई चोरी की 15 मोटरसाइकिल चोरो से हुआ बरामद
आरोपियों के कब्जा से 15 मोटरसाइकिल कुल किमती 14 लाख रूपये जप्त


मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 2/10/23 को जारी मूखवीर सूचना मिली आरोपी महेंद्र वैष्णव एवं गोविंद वैष्णव चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में घूम रहे हैं जिस पर तत्काल पुलिस

अधिकारियों को अवगत कराया गया एवं थाना सरायपाली से टीम गठित कर सूचना तस्दीक हेतू स्टाफ रवाना किया गया और आरोपियों के कब्जे से 15 नग मोटरसाइकिल जिसमें मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 7829. CG 06 GN 4165. CG 06GL 2734 .CG 06 GA 8243. CG 06 GQ 4107 एवं अन्य 10 मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर. हीरो एचएफ डीलक्स. बजाज प्लैटिना. सीडी डॉन. होंडा शाइन मोटरसाइकिल कुल

जुमला रकम 14 लाख रुपए जप्त कर संदेहियो को धारा 91 सीआरपीसी का नोटिस देकर पूछताछ किया गया जो अपने-अपने मेमोरेंडम में थाना सरायपाली .बसना. सकरा रायगढ़ सारंगढ़ से घूम घूम कर उक्त वाहनों को चोरी करना बताएं आरोपियों महेंद्र वैष्णव पिता देवदास वैष्णो उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बेहरापाली थाना

सरायपाली एवं आरोपी गोविंद वैष्णव पिता कार्तिक वैष्णव उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बानीगिरोला थाना सरायपाली से पूछताछ पश्चात इस्तगासा क्रमांक 09/23 धारा 41(1 -4)/ 379 34 भादवि के तहत गिरफ्तार किया गया
कुछ वाहन जो की चोरी के संबंध में थाना सरायपाली में अपराध पंजीबद्ध है जिसमें
1-अपराध क्रमांक -255/23 धारा 379 में सीजी 06 7829
2-अपराध क्रमांक -256/23 धारा 379 में मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 06 GN 4165

 


3-अपराध क्रमांक 257/23 धारा 379 में CG06 GL 2734
4-अपराध क्रमांक 258/ 23 धारा 379 में CG06 GA 8243
5-अपराध क्रमांक 259/ 23 धारा 379 में CG06 GQ 4107
उपरोक्त वाहनों में अपराध पंजीबद्ध है जिसका पृथक-पृथक न्यायिक रिमांड लिया गया
उपरोक्त कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री धर्मेंद्र सिंह के दिशा निर्देश पर टीम गठित कर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री आकाश राव गिरेपूंजे के नेतृत्व में एवं एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केसरी के मार्गदर्शन में किया गया

जिसमें थाना सरायपाली के निरीक्षक शिवानंद तिवारी. उपनिरीक्षक असरार अली. सहायक उपनिरीक्षक श्रवण दास.सोनचंदडहरिया बलराम साहू. प्रधान आरक्षक 201 स्वाई प्रधान आरक्षक डीएम भोई. आरक्षक अनंत गेण्ड्रे चन्द्रमणी यादव. हितेश .दिनेश बुडेक .भुपेश प्रधान .ओमप्रकाश टंडन एवं अन्य स्टॉफ की सराहनीय भुमिका रही*
आरोपीगण
1- महेंद्र वैष्णव पिता देवदास वैष्णव उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बेहरा पाली थाना सरायपाली
2- गोविंद वैष्णव पिता कार्तिक राम वैष्णव उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बनी गिरोला थाना सरायपाली
आरोपियों की कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के 15 नग मोटरसाइकिल कुल कीमती 14 लाख रुपए जप्त किया गया

भारत  की कोई राष्ट्रीय भाषा नहीं है, हिंदी, अंग्रेजी आधिकारिक भाषाएं हैं

भारत  की कोई राष्ट्रीय भाषा नहीं है, हिंदी, अंग्रेजी आधिकारिक भाषाएं हैं

 भारत के दो सबसे प्रसिद्ध फिल्म सितारे, अजय देवगन और कंगना रनौत, हाल ही में अपने इस दावे को लेकर बहस के केंद्र में थे कि हिंदी राष्ट्रीय भाषा है। लेकिन यह गलत दावा है क्योंकि भारत की कोई राष्ट्रीय भाषा नहीं है।
जैसे ही भाषाई विविधता के भावनात्मक मुद्दे पर विवाद बढ़ा, कानूनी विशेषज्ञों और अन्य लोगों ने संविधान का हवाला देते हुए कहा कि अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी भी एक “आधिकारिक भाषा” है।
“भारत की कोई राष्ट्रीय भाषा नहीं है, लेकिन इसकी दो आधिकारिक भाषाएँ हैं, हिंदी और अंग्रेजी, और कई क्षेत्रीय भाषाएँ भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में मान्यता प्राप्त हैं… संवैधानिक रूप से, ‘राष्ट्र भाषा’ (राष्ट्रीय भाषा) जैसी कोई अवधारणा नहीं है। , “वरिष्ठ वकील संजय घोष ने पीटीआई को बताया।
सुप्रीम कोर्ट के वकील अनस तनवीर ने कहा, “भारत की कोई राष्ट्रीय भाषा नहीं है…।”
संविधान की आठवीं अनुसूची 22 भाषाओं को मान्यता देती है। अनुच्छेद 344(1) और 351 के अनुसार, ये हैं – असमिया, बंगाली, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, सिंधी, तमिल, तेलुगु, उर्दू, बोडो, संथाली, मैथिली और डोगरी।
हालिया बहस कन्नड़ स्टार किच्चा सुदीप के जवाब में देवगन की टिप्पणी से शुरू हुई कि “हिंदी अब हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है “।
“मेरे भाई, आपके अनुसार अगर हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा नहीं है तो आप अपनी मातृभाषा की फिल्मों को हिंदी में डब करके क्यों रिलीज करते हैं? हिंदी हमारी मातृभाषा और राष्ट्रभाषा थी, है और हमेशा रहेगी। जन गण मन,” देवगन ट्विटर पर हिंदी में कहा.
जैसे ही विवाद बढ़ा, राजनेता और फिल्मी हस्तियां उन लोगों में शामिल हो गईं जिन्होंने कहा कि हिंदी भारत की किसी भी अन्य भाषा की तरह है, न कि राष्ट्रीय भाषा। इनमें कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला, कांग्रेस के सिद्धारमैया, जेडी-एस के एचडी कुमारस्वामी के साथ-साथ निर्देशक राम गोपाल वर्मा, अभिनेता गुलशन देवैया और साउथ स्टार और राजनेता राम्या शामिल हैं।
रनौत ने देवगन का समर्थन किया और दावा किया कि संविधान में हिंदी को ‘राष्ट्रीय भाषा’ का दर्जा दिया गया है।
“हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा है। इसलिए जब अजय देवगन जी ने कहा कि हिंदी भारत की राष्ट्रीय भाषा है, तो वह गलत नहीं थे…”
“आज देश के भीतर हम संचार के लिए लिंक के रूप में अंग्रेजी का उपयोग कर रहे हैं। क्या वह लिंक होनी चाहिए, या हिंदी या संस्कृत वह लिंक होनी चाहिए, या तमिल? हमें यह निर्णय लेना होगा… फिलहाल, हिंदी ही राष्ट्रीय है संविधान के अनुसार भाषा, “ रनौत ने मुंबई में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा।
देवगन और रनौत दोनों की सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं। देवगन के ट्विटर पर 15.4 मिलियन से अधिक और इंस्टाग्राम पर 8.5 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। रानौत, जिनके ट्विटर अकाउंट को नियमों के बार-बार उल्लंघन के लिए 2021 में स्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था, के इंस्टाग्राम पर 8.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
संविधान के अनुच्छेद 343(1) के अनुसार देवनागरी लिपि में हिंदी राजभाषा होगी। तनवीर ने कहा, हालांकि, आधिकारिक भाषा अधिनियम के तहत, आधिकारिक उद्देश्यों के लिए अंग्रेजी मुख्य भाषा होगी।
उन्होंने कहा, “इसलिए लेन-देन के लिए हिंदी और अंग्रेजी आधिकारिक भाषाएं बन जाती हैं। उच्च न्यायालयों और उच्चतम न्यायालय में केवल अंग्रेजी की अनुमति है। संसद की रिकार्ड की गई कार्यवाही या कामकाज केवल हिंदी और अंग्रेजी में ही हो सकता है।”
घोष ने कहा, चूंकि हिंदी को “आधिकारिक भाषा” के रूप में स्वीकार कर लिया गया है और भारत सरकार ने अपने संचार में भाषा को “बढ़ावा” दिया है, इसलिए यह गलत धारणा बनी हुई है कि हिंदी ‘राष्ट्रीय भाषा’ है।
“…आपने भारत सरकार को हिंदी में संवाद करने को कहा, जिससे यह समझ पैदा हुई कि यह (हिंदी) राष्ट्रीय भाषा है। सरकार की नीति सभी अध्यादेशों, अधिनियमों, अधिसूचनाओं और राजपत्रों को सामने लाने की रही है। भारत सरकार अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी में भी है। इसलिए यह द्विभाषी है,” घोष ने कहा।
1960 के दशक के अंत में, हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा बनाने का कदम उठाया गया और दक्षिणी राज्यों में बड़े पैमाने पर विरोध हुआ। घोष ने कहा, इसके बाद त्रिभाषा फॉर्मूला लागू हुआ।
जैसा कि शिक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर कहा गया है, 1968 के राष्ट्रीय नीति संकल्प में प्रतिपादित सूत्र “एक आधुनिक भारतीय भाषा, अधिमानतः दक्षिणी भाषाओं में से एक, हिंदी भाषी क्षेत्रों में हिंदी और अंग्रेजी के अलावा और हिंदी के साथ” के अध्ययन के लिए प्रदान किया गया था। गैर-हिन्दी भाषी क्षेत्रों में क्षेत्रीय भाषाओं और अंग्रेजी के साथ”।
घोष ने कहा, हरियाणा में कई लोगों ने तमिल सीखी और परिणामस्वरूप हिंदी सीखने की ओर भी रुझान बढ़ा।
हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि हिंदी को स्थानीय भाषाओं के बजाय अंग्रेजी के विकल्प के रूप में स्वीकार किया जाना चाहिए।
तो इस मिथक को कैसे दूर किया जाए कि हिंदी भारत की ‘राष्ट्रीय भाषा’ है?
घोष ने कहा, उत्तर सरल है।
उन्होंने कहा, “अगर वे संविधान पढ़ेंगे, तो उन्हें पता चल जाएगा।”

दावा: बॉलीवुड सितारे अजय देवगन और कंगना रनौत ने अलग-अलग दावे किए, एक सोशल मीडिया पर और दूसरा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, कि हिंदी भारत की राष्ट्रीय भाषा है।

तथ्य: भारत की कोई राष्ट्रीय भाषा नहीं है। संविधान की आठवीं अनुसूची 22 भाषाओं को मान्यता देती है।

निष्कर्ष: भारत की राष्ट्रीय भाषा के बारे में दो फिल्मस्टारों का दावा ‘झूठा’ है

बसना पुलिस की बड़ी कार्यवाही , छुइपाली सिंघनपुर , ,गौरटेक के 6 आरोपी , नगदी रकम, 5 मोटर सायकल , 6 नग मोबाइल जुमला किमती 5 लाख रूपये को जप्त् कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया ।

बसना पुलिस की बड़ी कार्यवाही , छुइपाली सिंघनपुर , ,गौरटेक के 6 आरोपी , नगदी रकम, 5 मोटर सायकल , 6 नग मोबाइल जुमला किमती 5 लाख रूपये को जप्त् कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया ।

महासमुन्द बसना

मै थाना बसना में प्र0आर0 के पद पर पदस्थ हूं कि आज दिनांक 02.10.2023 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि कुछ जुआडियान ग्राम बोहारपार डोंगरी के नीचे रूपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर 52 पत्ती तास से काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे है सूचना पर हमराह आर0

524,685,599,771,710,442 मय शासकिय वाहन चालक के साथ हमराह गवाह प्रमोद कुमार तथा पंकज महंती को साथ लेकर ग्राम बोहारपार डोंगरी के नीचे पहुंच कर मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर जुआडियान 06 व्यक्ति को जुआ खेलते पकडे जिन्हें नाम पता पुछने पर अपना नाम 1. श्याम कुमार पिता चन्द्रसेन स्वर्णकार उम्र 45 साल साकिन सिंघनपुर 2.

कमलेश पिता रामप्रसाद उम्र 56 साल साकिन सिंघनपुर 3. किशोर साहू पिता नरसिंग साहू उम्र 60 साल साकिन छुईपाली 4. सुरेन्द्र नर्मदा पिता प्रेम सुन्दर उम्र 44 साल साकिन छुईपाली 5. नित्यानंद साहू पिता गोविन्द साहू उम्र 62 साल साकिन छुईपाली 6. सम्पत भोई पिता युद्धिष्टिर भोई उम्र 65 साल साकिन गौरटेक का निवासी होना बताये व जुआ खेलना स्वीकार किये

जिनके संयुक्त कब्जे , फड से , पास से नगदी रकम 41270 रूपये, एक नग सफेद प्लास्टिक बोरी , 52 पत्ती तास एवं घटना स्थल से 05 नग मोटर
सायकल 1. होण्डा साईन क्र0 CG06 GL 6644 2. स्प्लेण्डर प्लस क्र0 CG06 GY 2092 3. होण्डा ड्रीम युगा क्र0 CG13 UF 7103 4. एक्टीवा

स्कूटी क्र0 CG06 GU 0286 5. हिरो सूपर स्प्लेण्डर क्र0 CG06 GY 6015 किमती करीबन 400000 तथा 06 नग मोबाईल 1. एक नग विवो कम्पनी का टच स्क्रीन मोबाईल 2. एक नग क्रीम कलर का टच स्क्रीन रियलमी मोबाईल 3. एक नग काला कलर का मोटोरोला कम्पनी का टच स्क्रीन मोबाईल 4. एक नग वन प्लस टच स्क्रीन 5. एक नग समसंग कम्पनी का कीपैड मोबाईल 6. एक नग जियो कम्पनी का कीपैड मोबाईल किमती 70000 रूपये, जुमला किमती 511270 रूपये को जप्त् कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया । मामला जमानती होने एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया ।

आरोपियों का कृत्य अपराध धारा छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 (3) (2) का पाये जाने से देहाती नालसी 0/2023 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

बसना : भंवरपुर , बुटीपाली सिंघनपुर जगदीशपुर बसना बेलटिकरी के आरोपियों को अवैध सराब और व्यवस्था करवाने वालो ठेले मालिक के मालिक सहित कई के ख़िलाप कार्यवाही ।

बसना : भंवरपुर , बुटीपाली सिंघनपुर जगदीशपुर बसना बेलटिकरी के आरोपियों को अवैध सराब और व्यवस्था करवाने वालो ठेले मालिक के मालिक सहित कई के ख़िलाप कार्यवाही ।

महासमुन्द

केस नम्बर 1 :- भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद दिनांक 01/10/2023 को मुखबीर से सूचना मिला कार्यवाही पर ग्राम बुटीपाली की ओर रवाना हुआ पहुंचकर मय गवाह के मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकडे जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम राजेश पटेल पिता समेलाल पटेल उम्र 27 वर्ष साकिन बुटीपाली चौकी भंवरपुर थाना बसना का निवासी होना बताया जिसे मुखबीर सूचना से अवगत कराकर पुलिस पार्टी एवं गवाहो का तलाशी देकर उक्त पकडे गये व्यक्ति की तलाशी ली गई जिसके कब्जे से एक नग सफेद रंग के 05 लीटर वाली जरकीन में भरा करीबन 03 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब को बरामद कियाय उक्त शराब को रखने या बिक्री करने के संबंध में धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया जो शराब रखने एवं विक्रय करने के संबंध में कोई वैध कागजात लायसेंस नही होना लिखित में दिया जिसके कब्जे से उक्त महुआ शराब को समक्ष गवाहो

01 वारेलाल पटेल 02 सौभाग्य तांडी जप्त् कर सीलबंद कर कब्जा पुलिस में लिया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तारी का कारण बताकर दिनांक 30/10/2023 के 07-20 बजे गिर0 किया गया मामला जमानतीय होने एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया

केस नँबर 2 : बसना अधिग्रहित वाहन में पेट्रोलिंग व जुर्म जरायम पतासाजी पर देहात रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर से सूचना मिला की सरायपाली बाईपास रोड किनारे बसना में हरिशंकर गुप्ता नामक व्यक्ति अपने झोपडीनुमा चखना ठेला में लोगो को अवैध रूप से शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह प्रमोद कुमार एवं

रंजन सागर को साथ में लेकर मुखबीर के बताये स्थान पर रेड की कार्यवाही किया जहां शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये शराब पीने का साधन उपलब्ध कराते एक व्यक्ति को पकडे जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम हरिशंकर गुप्ता पिता दशरथ गुप्ता उम्र 59 वार्ड नं0 07 कबीर नगर बसना, थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी होना बताया एवं लोगों को शराब पीने पीलाने का साधन उपलब्ध कराना स्वीकार किया जिसे धारा 91

जा0फौ0 का नोटिस दिया जो साधन उपलब्ध कराने के संबंध में कोई कागजात नहीं होना बताये कि गवाहों के समक्ष 02 पौवा देशी प्लेन शराब का खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है को जप्त कर सीलबंद किया गया कि आरोपी हरिशंकर गुप्ता का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से दिनांक 01/10/2023 के 17-10 बजे गिरफ्तार किया गया मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। वापस स्टेशन आकर आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।


केस नंबर 3 : थाना बसना में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हूं कि आज दिनांक 01/10/2023 को हमराह स्टाफ आरक्षक 524,685,599 के साथ अधिग्रहित वाहन में पेट्रोलिंग व जुर्म जरायम पतासाजी पर देहात रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर से सूचना मिला की जगदीशपुर चौक ग्राम जगदीशपुर में सुशंजीत सिंह नामक व्यक्ति अपने चखना ठेला में लोगो को अवैध रूप से शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह प्रमोद कुमार एवं रंजन सागर को साथ में लेकर मुखबीर के बताये

स्थान पर रेड की कार्यवाही किया जहां शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये शराब पीने का साधन उपलब्ध कराते एक व्यक्ति को पकडे जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम सुशंजीत सिंह पिता हंसराज एडविन सिंह उम्र 30 साल साकिन जगदीशपुर, थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी होना बताया एवं लोगों को शराब पीने पीलाने का साधन उपलब्ध कराना स्वीकार किया जिसे धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया जो साधन उपलब्ध कराने के संबंध में कोई कागजात नहीं होना बताये कि गवाहों के समक्ष 02 पौवा देशी प्लेन शराब का खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है को जप्त कर सीलबंद किया गया कि आरोपी सुशंजीत सिंह का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से दिनांक 01/10/2023 के 18-20 बजे गिरफ्तार किया गया मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। वापस स्टेशन आकर आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।

केस 4 : चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद में सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ हूं कि आज दिनांक 01.10.2023 को हमराह स्टप आरक्षक 409, 429 के ग्राम भ्रमण, पेट्रोलिंग, शिकायत जांच पर ग्राम बड़े साजापाली की ओर रवाना हुआ था कि जरिये मुखबिर से सूचना मिला की एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर ग्राहक की तलाश करते ग्राम बेलटिकरी मेंन रोड पीपल पेड़ के नीचे खड़ा है की सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों को लेकर रवाना होकर मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़े, पकड़े गए व्यक्ति का नाम पता पूछने पर वह अपना नाम सुकलाल चौहान पिता साहनी चौहान उम्र 33 वर्ष साकिन बेलटिकरी चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद का निवासी होना बताया जिन्हें मुखबिर सूचना से अवगत कराकर पुलिस पार्टी एवं गवाहों का बारी-बारी से तलाशी देकर उक्त पकड़े गए व्यक्ति का तलाशी लिया गया दौरान तलाशी के उक्त व्यक्ति के कब्जे से एक सफेद रंग की 5 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरा करीबन 3 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब को बरामद किया गया । उक्त बरामद शराब को रखने एवं बिक्री करने के संबंध में धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया गया जो कोई कागजात लाइसेंस नहीं होना लिखित में दिया कि बरामद हाथ भट्टी महुआ शराब को गवाहों 01 बारेलाल पटेल 02. सौभाग्य तांडी के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं पृथक से सील बंद किया गया । आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट का पाए जाने से आज दिनांक 01.10.2023 के 19:00 बजे मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक के समक्ष गवाह विधिवत गिरफ्तार किया गया । मामला जमानतीय होने एवं आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया मौके पर देहाती नालसी 0/23 धारा 34 (A) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में दिया गया

केस 5 : भंवरपुर पुलिस टाऊन पेट्रोलिंग पर भंवरपुर की ओर रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर ग्राहक की तलाश करते भंवरपुर से कुम्हारी आने वाले रोड किनारे पीपल पेड के नीचे खडा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों 1. सौभाग्य ताण्डी 2. बारेलाल पटेल को लेकर रवाना होकर मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकडे पकडे गये व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम तपराम पटेल पिता दयानिधि पटेल उम्र 50 वर्ष साकिन दातापारा सिंघनपुर थाना बसना जिला महासमुंद का निवासी होना बताया जिन्हें मुखबीर सूचना से अवगत कराकर पुलिस पार्टी एवं गवाहों का बारी-बारी से तलाशी देकर उक्त पकडे गये व्यक्ति का तलाशी लिया गया। दौरान तलाशी के उक्तक व्यक्ति के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक झोला के अंदर 20 नग CG अंग्रेजी गोवा शराब प्रत्येक शीशी में 180-180 ML भरा हुआ जुमला 3600 ml को बरामद किया गया उक्त बरामद CG अंग्रेजी गोवा शराब को रखने एवं बिक्री करने के संबंध में धारा 91 जा0फौ0 का
गया जो कोई वैध कागजात लायसेंस नहीं होना लिखित में दिया कि उक्त बरामद CG अंग्रेजी गोवा शराब को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं पृथक से सीलबंद किया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आज दिनांक 02.10.2023 के 09/25 बजे मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक के समक्ष गवाह के विधिवत गिरफ्तार किया गया मामला जमानतीय होने एवं आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। मौके पर देहाती नालसी 0/2023 धारा 34(A) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

महासमुन्द : बसना पुलिस की बड़ी कार्यवाही सिंघनपुर ,छुइपाली ,गौरटेक के 6 आरोपी , नगदी रकम, 5 मोटर सायकल , 6 नग मोबाइल जुमला किमती 5 लाख रूपये को जप्त् कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया ।

बसना पुलिस की बड़ी कार्यवाही सिंघनपुर ,छुइपाली ,गौरटेक के 6 आरोपी , नगदी रकम, 5 मोटर सायकल , 6 नग मोबाइल जुमला किमती 5 लाख रूपये को जप्त् कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया ।

महासमुन्द बसना

मै थाना बसना में प्र0आर0 के पद पर पदस्थ हूं कि आज दिनांक 02.10.2023 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि कुछ जुआडियान ग्राम बोहारपार डोंगरी के नीचे रूपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर 52 पत्ती तास से काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे है सूचना पर हमराह आर0

524,685,599,771,710,442 मय शासकिय वाहन चालक के साथ हमराह गवाह प्रमोद कुमार तथा पंकज महंती को साथ लेकर ग्राम बोहारपार डोंगरी के नीचे पहुंच कर मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर जुआडियान 06 व्यक्ति को जुआ खेलते पकडे जिन्हें नाम पता पुछने पर अपना नाम 1.

श्याम कुमार पिता चन्द्रसेन स्वर्णकार उम्र 45 साल साकिन सिंघनपुर 2. कमलेश पिता रामप्रसाद उम्र 56 साल साकिन सिंघनपुर 3. किशोर साहू पिता नरसिंग साहू उम्र 60 साल साकिन छुईपाली 4. सुरेन्द्र नर्मदा पिता प्रेम सुन्दर उम्र 44 साल साकिन छुईपाली 5. नित्यानंद साहू पिता गोविन्द साहू

उम्र 62 साल साकिन छुईपाली 6. सम्पत भोई पिता युद्धिष्टिर भोई उम्र 65 साल साकिन गौरटेक का निवासी होना बताये व जुआ खेलना स्वीकार किये जिनके संयुक्त कब्जे , फड से , पास से नगदी रकम 41270 रूपये, एक नग सफेद प्लास्टिक बोरी , 52 पत्ती तास एवं घटना स्थल से 05 नग मोटर


सायकल 1. होण्डा साईन क्र0 CG06 GL 6644 2. स्प्लेण्डर प्लस क्र0 CG06 GY 2092 3. होण्डा ड्रीम युगा क्र0 CG13 UF 7103 4. एक्टीवा स्कूटी क्र0 CG06 GU 0286 5. हिरो सूपर स्प्लेण्डर क्र0 CG06 GY 6015 किमती करीबन 400000 तथा 06 नग मोबाईल 1.

एक नग विवो कम्पनी का टच स्क्रीन मोबाईल 2. एक नग क्रीम कलर का टच स्क्रीन रियलमी मोबाईल 3. एक नग काला कलर का मोटोरोला कम्पनी का टच स्क्रीन मोबाईल 4. एक नग वन प्लस टच स्क्रीन 5. एक नग समसंग कम्पनी का कीपैड मोबाईल 6. एक नग जियो कम्पनी का कीपैड मोबाईल किमती 70000 रूपये, जुमला किमती 511270 रूपये को जप्त् कर

आरोपियो को गिरफ्तार किया गया । मामला जमानती होने एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया । आरोपियों का कृत्य अपराध धारा छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 (3) (2) का पाये जाने से देहाती नालसी 0/2023 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

रायगढ़ :-  दरवाजे का कुंदा खोलकर 08 LED लाइट और स्पीकर की चोरी, आरोपी को चौकी खरसिया पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड…

रायगढ़ :-  दरवाजे का कुंदा खोलकर 08 LED लाइट और स्पीकर की चोरी, आरोपी को चौकी खरसिया पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड…

Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस Thana Kharsia Raigarh

रायगढ़ । आज दिनांक 02.10.2023 के दोपहर पुलिस चौकी खरसिया में ग्राम मौहापाली में रहने वाले दूजे राम राठिया पिता रेशम लाल राठिया उम्र 35 वर्ष द्वारा लिखित आवेदन देकर उसके घर से 08 नग एलईडी लाइट और 15 इंच का स्पीकर चोरी होने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराया, जिसने बताया कि 28 सितंबर की रात्रि घर पर खाना खाकर सोया हुआ था, सुबह जब उठा तो देखा घर में रखे 8 नग एलईडी लाइट और 15 इंच का स्पीकर नहीं था, किसी अज्ञात चोर ने घर के पीछे का दरवाजा कुंदा खोलकर सामानों की चोरी कर ले गया था जिसे अपने स्तर पर पता कर रहा था । तब गांव के कौशल पटेल उर्फ गब्बर नाम के युवक के चोरी करने संबंध में जानकारी मिली । पुलिस चौकी खरसिया में नकबजनी का अपराध (धारा 457,380 आईपीसी) दर्ज कर चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक मनीष कांत सिंह द्वारा संदेही कौशल पटेल उर्फ गब्बर को तत्काल हिरासत में लेकर चोरी के संबंध में हिकम्त अमली से पूछताछ किया गया । आरोपी – कौशल पटेल उर्फ गब्बर पिता रामचरण पटेल उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मौहापाली खरसिया द्वारा चोरी करना स्वीकार किया जिसके मेमोरंडम पर 08 नग एलईडी लाइट, 15 इंच का स्पीकर जुमला कीमती लगभग ₹25,000 की मशरूका की जप्त कर आरोपी को नकबजनी के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

रायगढ़ :  ध्वनि प्रदूषण को लेकर सख्त प्रशासन एवं पुलिस, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई  एडिशनल एसपी ने डीजे संचालक, मैरिज गार्डन/ होटल प्रबंधन की पुलिस कंट्रोल में लिया गया बैठक….

रायगढ़ :  ध्वनि प्रदूषण को लेकर सख्त प्रशासन एवं पुलिस, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई  एडिशनल एसपी ने डीजे संचालक, मैरिज गार्डन/ होटल प्रबंधन की पुलिस कंट्रोल में लिया गया बैठक….

संचालकों को हाईकोर्ट की गाइडलाइन की दी गई जानकारी, निर्देशों के अवमानना पर होगी कार्यवाही…..

Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Sadanand Kumar IPS Raigarh District
रायगढ़ । कल दिनांक 30/09/2023 को पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ में एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा की अध्यक्षता में शहर के डीजे संचालक, विवाह भवन संचालक और होटल प्रबंधन की संयुक्त रूप से बैठक लिया गया जिसमें रायगढ़ एसडीम श्री गगन शर्मा भी उपस्थित थे ।

एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा द्वारा उपस्थित संचालकों को माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के द्वारा जनहित याचिका के संबंध में पारित आदेश दिनांक 29/099/2023 अंतर्गत माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा पूर्व में पारित आदेश दिशा निर्देशों के संबंध में जानकारी दिया गया तथा उन्हें शहर के विभिन्न क्षेत्र जैसे- औद्योगिक क्षेत्र, वाणिज्य क्षेत्र, आवासीय क्षेत्र और शांत क्षेत्र में दिन व रात के समय ध्वनि विस्तारक यंत्र की रखे जाने वाली सीमा की जानकारी दिया गया तथा नियमों का पालन करने की समझाइश दिये और उन्हें सचेत भी किया गया कि नियमों के उल्लंघन पर उन पर दंडात्मक कार्यवाही के साथ पुलिस कोलाहल अधिनियम के तहत एफआईआर एवं डीजे साऊड सिस्टेम की जप्ती कार्यवाही किया जाएगा । विदित हो कि एसडीम रायगढ़ के कार्यालय से कल ही इस संबंध में आदेश जारी कर बैठक में उपस्थित 21 डीजे संचालक, मैरिज गार्डन संचालक और होटल प्रबंधन को आदेश की लिखित पावती अभिस्वीकृति लिया गया । एएसपी संजय महादेवा ने बताया कि कलेक्टर व एसएसपी महोदय द्वारा इस आदेश की तामिली सभी संचालकों को कराकर नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिये गये हैं । बैठक में संचालकों के साथ थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव अहेर, डीएसबी प्रभारी उपनिरीक्षक डिलेश्वर साहू, थाना कोतरारोड़ के सहायक उप निरीक्षक डीपी चौहान उपस्थित थे ।