रायगढ़ : मुख्यमंत्री सम्मेलन कार्यक्रम दौरान वीआईपी सुरक्षा एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत भारी वाहनों का प्रवेश /आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित कार्यक्रम में आने वाले नागरिक के लिए प्रतिबंधित वस्तुएं ।

रायगढ़ : मुख्यमंत्री सम्मेलन कार्यक्रम दौरान वीआईपी सुरक्षा एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत भारी वाहनों का प्रवेश /आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित
कार्यक्रम में आने वाले नागरिक के लिए प्रतिबंधित वस्तुएं ।

छत्तीसगढ़

वाहन आवागमन / निषेधाज्ञा, पार्किंग व्यवस्था एवं निर्देश
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Sadanand Kumar IPS Raigarh District

आप सभी आमजन, गणमान्य नागरिक, वाहन चालक/ स्वामी एवं ट्रांसपोर्टरगण को सूचित किया जाता है कि माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के ग्राम कोड़ातराई में भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम दौरान वीआईपी सुरक्षा एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 04.10.2023 को प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक क्रमशः
1 जोरापाली (खरसिया रोड),
2 धनागर (नंदेली रोड),
3 झारमुडा मेन रोड (पुसौर रोड), 4 तेतला (चंद्रपुर रोड),
5 इंदिरा विहार
6 चिराईपानी
7 लाखा (घरघोड़ा रोड)
8 बड़माल (रेंगालपाली रोड)
उपरोक्त पॉइंट से भारी वाहनों का प्रवेश /आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है एवं

सामान्य यातायात / छोटे वाहन जैसे कार, जीप, टैक्सी व मोटरसाइकिल जिन्हें :-
1 रायगढ़ से रायपुर की ओर जाना है, वे रायगढ़ से बिलासपुर मार्ग होते हुए रायपुर की ओर जा सकते हैं।
2 उड़ीसा / रेंगालपाली रोड से जिन्हें सारंगढ़ या रायपुर जाना है वह रेंगालपाली रोड से बड़माल लारा तिराहा होते हुए पुसौर बोरोडीपा चौक से थाना सरिया थाना बरमकेला होते हुए सारंगढ़ या रायपुर की ओर प्रस्थान कर सकते हैं ।।
3 जिन वाहन चालकों को सारंगढ़ से रायगढ़ की ओर आना है वे चंद्रपुर से डभरा मार्ग होते हुए खरसिया से रायगढ़ आ सकते हैं ।।
4 नंदेली मार्ग से कार्यक्रम में आने वाले धनागर से पटेलपाली मार्ग या धनागर से कोड़ातराई मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।।

भरोसे के सम्मेलन कार्यक्रम में आने वाले सम्माननीय नागरिक एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए पार्किंग व्यवस्था

यातायात विभाग द्वारा सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था के लिए क्रमशः P1 से P13 तक पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है:-
जिसमें पार्किंग P1, P2 वीआईपी वाहन पार्किंग एवं P3:- वीआईपी वाहन पार्किंग व प्रेस मीडिया वाहन पार्किंग हेतु आरक्षित रखा गया है।।

पार्किंग P4, P6 से P13 :- आम जनता वाहन पार्किंग हेतु निर्धारित किया गया है।।

पार्किंग में आने हेतु निर्धारित रूट एवं पार्किंग :-
1 धरमजयगढ़, लैलूंगा, खरसिया की ओर से आने वाली बड़ी वाहने रायगढ़ से छातामुड़ा चौक होते हुए सहदेवपाली, पटेलपाली होकर कोड़ातराई हाई स्कूल के पीछे स्थित पार्किंग क्रमांक 13 में अपनी वाहन पार्क करें ।।

2 बिलाईगढ़, सारंगढ़, चंद्रपुर से आने वाली वाहने बड़ेभंडार, सुपा, चिखली, तेतला होते हुए ग्राम सुर्री में निर्धारित पार्किंग क्रमांक 9 एवं 10 में तथा कोड़ातराई पार्किंग क्रमांक 11 एवं 12 में वाहन पार्क करें।।

3 बरमकेला, सरिया की ओर से आने वाली बड़ी वाहने सूरजपुर, पड़ीगांव, माचिदा, ओड़ेकेला, पुसौर, तड़ोला, झारमुड़ा होकर पार्किंग क्रमांक 7 एवं 8 में अपनी वाहन पार्क करें।।

4 सभी तरफ से आने वाली दो पहिया वाहन पार्किंग क्रमांक 6 भागवत मैदान में पार्क करें ।।

5 सभी तरफ से आने वाली पार्टी पदाधिकारी की चार पहिया वाहन कोड़ातराई कार्यक्रम स्थल पार्किंग क्रमांक 4 व 5 में पार्क करें।।

कार्यक्रम में आने वाले सम्माननीय नागरिक के लिए प्रतिबंधित वस्तुएं

पर्सनल सामान
1 लाइटर
2 बिनोक्युलर
3 फ्लास्क
4 छाता
5 कैमरा / हैंडिकैम

धारदार वस्तुएं
1 चाकू
2 छुरी
3 ब्लेड / रेजर
4 कैची आदि

बंदूक एवं फायर आर्म्स
1 एम्युनिशन
2 फायर आर्म्स
3 खिलौना बंदूके
4 नकली बंदूके आदि

हथियार
1 हथोड़ा
2 ड्रिल
3 आरी
4 पेचकस

विस्फोटक पदार्थ
1 पटाखे
2 बारूद अन्य विस्फोटक पदार्थ ।

ज्वलनशील पदार्थ
1 पेट्रोल/ डीजल /केरोसिन
2 माचिस
3 अल्कोहलिक पदार्थ
4 एरोसॉल/ जेल/ पेस्ट आदि ।।

और सुरक्षा के दृष्टि से अनुपयुक्त अन्य पदार्थ।।

यातायात पुलिस रायगढ़ द्वारा तैयार किए गए यातायात रूट एवं पार्किंग प्लान का पालन करते हुए यातायात पुलिस को सहयोग प्रदान करने विनम्र अपील की जाती है।।।

जिला प्रशासन एवं पुलिस रायगढ़

महासमुन्द : पुलिस अधीक्षक महासमुन्द  धर्मेन्द्र सिंह के द्वारा राष्ट्रपिता श्री महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का किया गया आयोजन।

पुलिस अधीक्षक महासमुन्द  धर्मेन्द्र सिंह के द्वारा राष्ट्रपिता श्री महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का किया गया आयोजन।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग की उपस्थिति में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का किया गया आयोजन

महासमुन्द जिले के थाना परिसर एवं कार्यालय परिसरों में साफ सफाई एवं सौंदर्यीकरण किया गया।

आयोजन के दौरान उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा अपने आसपास की साफ सफाई कर वातावरण शुद्ध रखने लिया गया संकल्प

पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेन्द्र सिंह द्वारा आमजन से अपने आसपास के जगहों की साफ सफाई कर वातावरण को शुद्ध रखने की गई अपील

आज दिनांक 02.10.2023 राष्ट्रपिता श्री महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव के द्वारा महासमुन्द जिले के थाना परिसर एवं कार्यालयों में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान/ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह तथा नगर पालिका अध्यक्ष, महासमुन्द श्रीमती राशि महिलांग, अनुविभागीय अधिकारी (पु.), रक्षित निरीक्षक, थाना प्रभारी महासमुन्द, सायबर सेल प्रभारी एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक, महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह ने अपने उद्बोधन में भारत में हर वर्ष 2 अक्टूबर के दिन को महात्मा गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। देश को अंग्रेजों से आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा को लेकर न सिर्फ भारत वर्ष का बल्कि पूरी दुनिया का मार्गदर्शन करते रहें। मानवता की पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के असीम एवं अनंत योगदान को आज संपूर्ण राष्ट्र ही नही बल्कि संपूर्ण विश्व स्मरण कर स्वच्छता दिवस के रूप में मना रहा है। इसी कडी में थाना परिसरों में वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा स्वच्छता अभियान चलाकर थाना परिसर एवं कार्यालय परिसरों की सफाई कराकर हरा-भरा एवं सौंदर्यीकरण किया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग के द्वारा अपने उद्बोधन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के “स्वच्छ भारत” के सपने को साकार करने के लिए महासमुन्द जिले के नगरों को स्वच्छ बनाने हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा स्वच्छता अभियान चलाया गया।

उक्त कार्यक्रम में पुसिल अधीक्षक, महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पु.) महासमुन्द श्रीमती मंजुलता बाज प्रशिक्षु डीएसपी सुश्री मोनिका श्याम थाना प्रभारी महासमुन्द निरीक्षक शसांक पौराणिक, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक नसीम उद्दीन खान,प्रभारी रक्षित निरीक्षक श्रीमती दीप्ती कश्यप, एवं थाना कोतवाली के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

रायगढ़ : पुलिस ने अपहरण, हत्या के प्रयास और बलवा की गैर जामानतीय धाराओं में गिरफ्तार कर रिमांड बाद जेल वारंट दाखिल किया है मामले में अपचारी बालक समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है

रायगढ़ : पुलिस ने अपहरण, हत्या के प्रयास और बलवा की गैर जामानतीय धाराओं में गिरफ्तार कर रिमांड बाद जेल वारंट दाखिल किया है मामले में अपचारी बालक समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है

छत्तीसगढ़

अपहरण, हत्या के प्रयास और बलवा मामले के फरार दो और आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल…..

Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस Thana City Kotwali Raigarh

रायगढ़ । सत्तीगुड़ी चौक पर 29 सितंबर की रात एक युवक के साथ हुई मारपीट घटना में शामिल रहे दो और आरोपी- अमन मेश्राम और प्रकाश नेताम को आज कोतवाली पुलिस ने अपहरण, हत्या के प्रयास और बलवा की गैर जामानतीय धाराओं में गिरफ्तार कर रिमांड बाद जेल वारंट दाखिल किया है । कल दिनांक 01.10.2023 को अपचारी बालक समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था ।

घटना को लेकर प्रार्थी/आहत अजय दास मानिकपुरी पिता जगत दास उम्र 23 साल निवासी कोतरारोड कल्लू पान ठेला के पास थाना कोतवाली रायगढ़ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया की 29 सितंबर के शाम अपने मोहल्ले का गणेश विसर्जन करने विजयपुर जा रहा था जो गांधी पुतला के पास से अकेले पैदल लौटकर वापस घर आने लगा, रात्रि करीब 9:30 बजे सत्तीगुडी चौक के पास रुककर अजय अपने भाई विनोद महंत को लेने सत्तीगुडी चौक बुलाया ,

उसी समय सत्तीगुडी चौक पर वास्तव ठाकुर, सागर विश्वकर्मा और उसके साथियों के साथ वहां पहुंचे । वास्तव ठाकुर ने अजय दास को उसके मोटर सायकल में बैठकर साथ चलने बोला ।

अजय के मना करने पर सभी एक राय होकर अजय को गाली गलौज करते मारपीट कर मोटर सायकल में जबरन बिठाकर अष्टभुजी मंदिर के पास बने क्लब में ले जाकर बिज्जू ठाकुर के साथ हत्या करने की नियत से हाथ मुक्का डंडा राड से मारपीट कर चोंट पहुंचाये । आहत के रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध अपहरण, हत्या का प्रयास,

बलवा की सुसंगत धाराओं में अपाध दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी किया गया । आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार थे । मामले में कल दिनांक 01.10.2023 के दोपहर तीन आरोपी वास्तव सिंह ठाकुर, सागर विश्वकर्मा और उसके साथी अपचारी बालक को हिरासत में लिया गया जिन्हें सक्षम न्यायालय रिमांड पर भेजा गया, आरोपी वास्तव ठाकुर और सागर विश्वकर्ता को जेल वारंट पर जेल एवं नाबालिक को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है ।

आज छापेमारी दौरान मुखबिर सूचना पर फरार दो आरोपी – (1) अमन मेश्राम पिता विनोद मेश्राम उम्र 20 साल निवासी कोतरारोड राजीव नगर गली नंबर 02 रायगढ़ थाना कोतवाली (2) प्रकाश नेताम पिता गणेश राम नेताम उम्र 23 साल निवासी कोतरारोड राजीव नगर गली नंबर 1 रायगढ़ थाना कोतवाली को कोतवाली पुलिस ने अपहरण, हत्या के प्रयास और बलवा की गैर जामानतीय धाराओं में गिरफ्तार कर रिमांड बाद जेल वारंट दाखिल किया है । मामले में अपचारी बालक समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, फरार अन्य आरोपियों की टीआई कोतवाली शनिप रात्रे के नेतृत्व में टीम लगातार आरोपियों के मिलने के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है ।

बसना : सराईपाली को दो दो विधायक मिल जाते थे जिसका फायदा सराईपाली के जनता को मिलता था डॉ.सम्पत को टिकट मिलने पर वर्षो से अनाथ रहा बसना को मिल रह अपना विधायक —अमित सिन्हा ।

बसना : सराईपाली को दो दो विधायक मिल जाते थे जिसका फायदा सराईपाली के जनता को मिलता था डॉ.सम्पत को टिकट मिलने पर वर्षो से अनाथ रहा बसना को मिल रह अपना विधायक —अमित सिन्हा ।

बसना

बीजेपी ने अभी बसना के डॉ सम्पत अग्रवाल का टिकट का फायनल किया ही नही है उनका नाम संभावित है लेकिन डॉ सम्पत अग्रवाल के चाहने वालो का सोसल मीडिया पर बधाई देने लगे है लोग उन्हें अब जीत का बधाई देने लगे है अब जनता बेसब्री से टिकट पर मुहर लगने लगने का इंतजार कर रहे है

हालाकि बसना से कांग्रेस से अब किसको टिकट मिलेगा इस बात का भी जनता को इंतजार है सायद कांग्रेस अब नवरात्रि में टिकट वितरण करने की सोच रही है ।

ऐसे में बसना के अमित सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बसना के क्षेत्र के लोगो के लिए कुछ लिखा है
छत्तीसगढ़ के बसना विधानसभा हर चुनाव मे बहोत ही ख़ास सीट मानी जाती है वही पिछले पांच सालों से विकाश कांग्रेस की जीत के बाद विकास की कार्यों मे पांच साल पीछे चलें जाने वाली बसना विधानसभा और कई वर्षो से इस विधानसभा मे बाहरी

प्रत्याशी को टिकट मिलने के कारण बसना अनाथ रह जाता था वही सराईपाली को दो दो विधायक मिल जाते थे जिसका फायदा सराईपाली के जनता को मिलता था और यहाँ का विकास कार्य सभी सराईपाली मे होता था केंद्रीय विद्यालय,

नवोदये विद्यालय सभी प्रमुख कार्यालय सराईपाली मे बना बसना पे कोई ध्यान नहीं दिया गया इस बार बसना के निवासी और यहाँ के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. सम्पत जी को बीजेपी से टिकट मिलने पर राजनीती विज्ञान के छात्र नेता अमित सिन्हा नें बताया की बसना अब बहोत जल्द अपने विकास के कामों मे कदम बढ़ायेगा यहाँ की जनता को डॉ. सम्पत जी पे पूरा विश्वास है और उनके नीलाँचल सेवा समिति के कार्यों को देख कर बसना

 

की जनता टिकट मिलने के पहले ही इन्हे अपना विधायक मान चुकी है बसना अब अनाथ नहीं रहा बसना विधानसभा को भी उनके ही निवास के विधायक मिलने वाले है एसे मे और भी उम्मीद है यहाँ की आने वाले कार्यकाल मे बसना एक जिला के रूप मे विकसित होने वाला है, स्कूल कॉलेज,जैसे अन्य सुविधा यहाँ बढ़ने वाली है

सरायपाली : बलवा को अंजाम देने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार थाना बलौदा में हुई 2 पक्षों में हुई लड़ाई झगड़ा, आगजनी व तोड़ फोड़ बलवा पर  खुलासा।

सरायपाली : बलवा को अंजाम देने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार थाना बलौदा में हुई 2 पक्षों में हुई लड़ाई झगड़ा, आगजनी व तोड़ फोड़ बलवा पर  खुलासा।

पुरानी रंजिश के कारण दिये घटना को दिया अंजाम।

पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन में ग्राम कसडोल, थाना बलौदा में हुई 2 पक्षों में हुई लड़ाई झगड़ा, आगजनी व तोड़ फोड़ बलवा का खुलासा।

घटना की सूचना मिलने के चंद घंटों के भीतर महासमुन्द पुलिस टीम ने पकडा आरोपियों को।

मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है।*

घटना संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.09.23 को प्रार्थीया सखी मेहेर पति स्व. धनपति मेहेर ग्राम कसडोल थाना बलौदा महासमुन्द ने थाना बलौदा में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30.09.23 को हिमालय, गोपाल, सुभाष, कुलमणी एवं अपने अन्य साथीयों के द्वारा ग्राम

कसडोल में अनंत चतुर्दशी के दौरान विसर्जन रैली में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ जिसमें एक पक्ष एकजुट होकर करण मेहर को दौडाते हुए उसके घर तक ले गए उक्त व्यक्ति जब घर पर नहीं मिला तो उसके घर जा कर घर को तोड़ फोड़ कर घर मे रखे सामग्री कपड़ा बनाने वाले मसीन घर में मौजूद महिलाओं को भी मारपीट कर जान से मारने कि धमकी दिए, प्रार्थिया श्रीमती सखी मेहेर के द्वारा ग्राम

कसडोल में संचालित किराना दुकान को आरोपियों के द्वारा जलाकर नुकसान पहुंचाया गया, कि प्रार्थी रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध धारा 294,506,323,427,436,452,34 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) उक्त घटना को गंभीरता से थाना बलौरा की टीम को उक्त घटना शामिल आरोपीयों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिसमें टीम के द्वारा घटना स्थल मौका पहुच कर घटना स्थल निरीक्षण एवं दोनों पक्षों की लडाई झगडों के बारे जानकारी प्राप्त कर आरोपीयों की पतासाजी की जा रही थी।

पतासाजी के दौरान घटना संलिप्त गांव के ही 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम (1) हिमालय मेहेर पिता हरिशंकर मेहेर उम्र 39 वर्ष (2) सुभाष मेहेर पिता गौतम मेहेर उम्र 30 वर्ष (3) गोपाल मिहिर पिता रामेश्वर मिहेर उम्र 27 वर्ष (4) दीनबंधु मेहेर पिता संतोष मेहेर उम्र 38 वर्ष (5) शशि भूषण मेहेर पिता नंदकिशोर मेहेर साकिन कसडोल पुलिस थाना बलौदा जिला महासमुंद का निवासी होना बताये।

 

जिनसे उक्त घटना संबंध में पुलिस की टीम के द्वारा कड़ाई से पूछताछ किया तो पुलिस पुछताछ में टूट गये तथा अपराध करना स्वीकार किये और बताये कि दिनांक 30.09.23 को प्रार्थीया सखी मेहेर के साथ मारपीट एवं गाली गलौच करना, जान से मारने की धमकी देना, दुकान एवं घर को तोड फोड कर अपराध करना बताये तथा उक्त घटना में अन्य साथी और थे जो मौका पर से फरार हो गये। पुलिस की टीम के द्वारा 05 आरोपियों के विरूध्द थाना बलौदा में अपराध /धारा 294,506,323,427,436,452,34 भादवि के तहत् कार्यवाही की गई तथा फरार आरोपियों पतासाजी की जा रही है।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली श्री अभिषेक केसरी, के निर्देशन मे थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक प्रवीण चौहान,सउनि सुखलाल भोई, प्रआर. अग्नि प्रधान, रोहित राजहंस आर. सुभाष यादव, नंद कुमार सिदार, चंदन यादव, प्रभात रंजन दास, छवि सागर, भेटनारायण सिन्हा, दासरथी सिदार गौतम भोई,वीरेंद्र कर,महिला आरक्षक सरोज टेकाम के द्वारा की गई।*

*गिरफ्तार आरोपीः-*

*(01)* हिमालय मेहेर पिता हरिशंकर मेहेर उम्र 39 वर्ष सा. कसडोल पुलिस थाना बलौदा जिला महासमुंद
*(02)* सुभाष मेहेर पिता गौतम मेहेर उम्र 30 वर्ष सा. कसडोल पुलिस थाना बलौदा जिला महासमुंद
*(03)* गोपाल मिहिर पिता रामेश्वर मिहेर उम्र 27 वर्ष सा. कसडोल पुलिस थाना बलौदा जिला महासमुंद
*(04)* दीनबंधु मेहेर पिता संतोष मेहेर उम्र 38 वर्ष सा. कसडोल पुलिस थाना बलौदा जिला महासमुंद
*(05)* शशि भूषण मेहेर पिता नंदकिशोर मेहेर सा. कसडोल पुलिस थाना बलौदा जिला महासमुंद

छत्तीसगढ़: सरायपाली के विधायक जब मध्यप्रदेश के पहले मुख्यमंत्री राजपरिवार के तीन सदस्य यहां से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के गढ़ में कब खिला कमल और जनता कब देगी महिला विधायक ।

छत्तीसगढ़: सरायपाली के विधायक जब मध्यप्रदेश के पहले मुख्यमंत्री राजपरिवार के तीन सदस्य यहां से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के गढ़ में कब खिला कमल और जनता कब देगी महिला विधायक ।

सरायपाली विधानसभा सीट के अपने राजनीतिक मायने हैं। यहां राजपरिवार का काफी दखल रहा। राजपरिवार के राजा महेंद्र बहादुर सिंह के साथ ही उनके भाई वीरेंद्र बहादुर सिंह ने भी यहां से चुनाव लड़ा और जीते भी। उनके साथ ही वीरेंद्र बहादुर सिंह के बेटे देवेंद्र बहादुर भी इस सीट से चुनाव लडक़र जीत चुके हैं।


सरायपाली विधानसभा सीट इसलिए भी काफी अहम और महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि जब यहां पहला चुनाव हुआ तो मध्यप्रदेश के पहले मुख्यमंत्री रहे पं. रविशंकर शुक्ल इस सीट से चुनावी मैदान में उतरे और शानदार जीत दर्ज की। पहले चुनाव में ही कांग्रेस की शानदार जीत को यहां के कांग्रेसी नेताओं ने आगे भी जारी रखा। 1990 में पहली बार कांग्रेस के इस गढ़ में कमल खिला और इसे खिलाने वाले थे भाजपा के नरसिंग प्रधान।


राजपरिवार के तीन सदस्य यहां से विधानसभा पहुंचे

सरायपाली राजपरिवार के तीन सदस्यों ने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। बात 1962 की है, जब राजा महेंद्र बहादुर सिंह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे। उनके सामने कांग्रेस के पूर्व विधायक जयदेव सतपथी थे। इस चुनाव में राजा महेंद्र बहादुर ने जयदेव सतपथी को 5491 वोट के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। इसी तरह 1972 के चुनाव में राजा महेंद्र बहादुर के भाई के वीरेंद्र बहादुर कांग्रेस की टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे और

भारतीय जनसंघ के जगदीश लाल को 1310 वोट के अंतर से हराकर विधायक चुने गए। साल 1998 के चुनाव में राजा वीरेंद्र बहादुर के बेटे राजा देवेंद्र बहादुर ने 14641 वोट से कांग्रेस को जीत दिलाई।

कांग्रेस के गढ़ में 1990 में खिला कमल

सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में अब तक कुल 15 विधानसभा चुनाव हुए हैं। इन चुनावों में कांग्रेस के हिस्से 10, भाजपा को 3 और 2 बार निर्दलीय के हिस्से में जीत आई। सरायपाली में कांग्रेस के विजयी रथ को रोकने का काम किया भाजपा के नरसिंग प्रधान ने। साल 1990 के विधानसभा चुनाव में नरसिंग प्रधान के सामने पूर्व विधायक पुखराज सिंह थे। ठीक पांच साल पहले निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतने वाले पुखराज सिंह को इस बार कांग्रेस ने

चुनावी मैदान में उतारा था। जब परिणाम आए तो भाजपा को 32686 वोट मिले। वहीं कांग्रेस को 26841 वोट। इस तरह नरसिंग प्रधान ने 5845 वोट के अंतर से भाजपा को पहली जीत दिलाई।

साल 2018 में कांग्रेस को मिले बंपर वोट, भाजपा के हिस्से आधे भी नहीं आए


साल 2018 के चुनाव में सरायपाली से कांग्रेस ने पूर्व पुलिस अधिकारी किस्मत लाल नंद को टिकट दिया। वहीं भाजपा की ओर से श्याम तांडी मैदान में थे। कुल 190695 मतदाताओं वाली इस विधानसभा सीट में 158419 वोट पड़े। जब परिणाम सामने आए तो किस्मत लाल नंद के हिस्से 100302 वोट आए। वहीं भाजपा के श्याम तांडी को 48014 वोट मिले। तीसरे स्थान पर नोटा रहा, जिस पर 3270 वोट पड़े। इस तरह कांग्रेस के किस्मत लाल नंद ने 52288 वोट के अंतर से चुनाव जीत लिया।

लेकिन अब तक सरायपाली विधानसभा सभा सीट से किसी महिला को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नही बनाया है , भाजपा ने अब श्रीमती सरला कोसरिया को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है अब संसद में महिला आरक्षण बिल पास हो गया है इसमें जनता को लग रहा है कि इसी हिसाब से अब सरायपाली में भी कांग्रेस से किसी महिला उम्मीदवार को उतारना चाहिए हलाकि पार्टी महिला हो या पुरुष जितने वाली ही प्रत्यासी देखते है और इसी हिसाब से सरायपाली के महिला नेत्रियों का चहल पहल भी बढ़ गए है सरायपाली से कई ऐसे महिला नेत्री है जो उच्च स्तर के नेताओ के संपर्क में है ।

बसना विधानसभा 2018 चुनाव के परिणाम 16 उम्मीदवारों पर एक नजर , डॉ सम्पत अग्रवाल को टिकट मिलने की खबर पर राजनीतिक दिलो की धड़कने तेज उनके समर्थकों में खुसी का माहौल ।

बसना विधानसभा 2018 चुनाव के परिणाम 16 उम्मीदवारों पर एक नजर , डॉ सम्पत अग्रवाल को टिकट मिलने की खबर पर राजनीतिक दिलो की धड़कने तेज उनके समर्थकों में खुसी का माहौल ।

छत्तीसगढ़ के मीडिया रिपोर्ट की माने तो आज लगभग 69 सीटों का सूची जारी होगी नाम तय माना जा रहा है महासमुन्द में बीजेपी ने पहले ही सरायपाली से सरला और खल्लारी से अल्का को टिकट देकर बिगुल फूक दिया था और आज बसना के डॉ सम्पत अग्रवाल का नाम फायनल बताया जा रहा है इससे राजनीतिक दिलो का धड़कने तेज हो गया है उनके समर्थकों में खुसी का माहौल है फिलहाल बता दें कि पिछले चुनाव में निर्दलीय खड़े होने वाले सम्पत अग्रवाल को 50 हजार से अधिक मत मिले थे और दूसरे नम्बर थे भाजपा के डीसी पटेल तीसरे नम्बर पर देवेंद्र बहादुर सिंह कांग्रेस से जीते थे लेकिन इसके बाद भी संपत अग्रवाल जनसंपर्क करना छोड़े नही बल्कि पहले से और भी ज्यादा जनसम्पर्क को बढ़ा दिए मरीजो और गरीबो के मदद के लिए जाने गए सम्पत अग्रवाल 400 बिस्तरों वाला अस्पताल खोलने की घोषणा और एम्बुलेंस जैसे सेवा से लोगो का दिल जीता हरि नाम कीर्तन भागवत जैसे कार्यक्रमों कराकर भी लोगो के बीच बने रहे और सायद आज उसी के नतीजा है कि डॉ सम्पत अग्रवाल को टिकट मिलने जा रहा है ।

अब पिछले विधानसभा चुनाव के परिणाम के नतीजे

 

बसना से इस नेता का नाम फायनल माना रहा है लेकिन मण्डल अध्यक्ष विद्याचरण चौधरी 2: 50 करोड़ के कार आरोप किस पर लगा रहे है ।

बसना से इस नेता का नाम फायनल माना रहा है लेकिन मण्डल अध्यक्ष विद्याचरण चौधरी 2: 50 करोड़ के कार आरोप किस पर लगा रहे है ।

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में अपनी दूसरी लिस्ट जल्द ही जारी करेगी लेकिन इसके पहले ही बसना के जाने माने नेता संपत अग्रवाल का टिकट फायनल वही रायपुर उत्तर विधानसभा से पुरंदर मिश्र को बीजेपी अपना प्रत्याशी बनाने की बात सामने आ रहा है दैनिकभास्कर प्रिंट मीडिया के वेबसाइट में बसना से संपत अग्रवाल का नाम फायनल बताया जा रहा है खबर की माने तो कल देर रात भाजपा की केन्द्रीय समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ के 69 सीटों पर बीजेपी ने प्रत्याशियों के

नाम तय कर उसे लिफाफे में बंद कर दिया है. चर्चा है कि इस बैठक के पहले ही सिंगल नाम तय हो चुके थे जिसके बाद से ही बसना विधानसभा में तमाम बीजेपी के दावेदारों में बैचेनी देखने को मिल रही है और भंवरपुर मंडल अध्यक्ष विद्या

चौधरी ने टिकट में लेन देन का आरोप इसारो ही इसारो में लगा दिया है और खुलासा करने की बात कर रहे है अब देखने वाली बात यह होगी कि टिकटों पर मुहर कब लगेगी ।

सरायपाली : दुकान आग के हवाले हार्वेस्टर और घरों में तोड़फोड़ और मारपीट 4 लोगो के ख़िलाप विभिन्न धराओं के तहत अपराध दर्ज गांव के सरपँच ने क्या कहा देखे फोटो और वीडियो ।

सरायपाली : दुकान आग के हवाले
हार्वेस्टर और घरों में तोड़फोड़ और मारपीट 4 लोगो के ख़िलाप विभिन्न धराओं के तहत अपराध दर्ज गांव के सरपँच ने क्या कहा देखे फोटो और वीडियो ।

सरायपाली

मैं ग्राम कसडोल में रहती हूं, किराना दुकान चलाती हूं, आज दिनांक 30/09/223 को हिमालय, गोपाल, सुभाष और चुड़ामणी द्वारा मुझे और मेरी पुत्रियों को गाली गलौच कर जान से मारनें की धमकी देकर, घर अंदर घूसकर तोड़ फोड़ करनें एवं किराना दुकान में आग लगा दिये इस संबंध में लिखित आवेदन प्रस्तुत करती हूं। आवेदिका के आवेदन पर अपराध धारा 294,323,506,427,436,452,34 का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाता है।

श्रीमती सखी मेहेर पति स्व0 धनपति मेहेर उम्र 60 वर्ष साकिन कसडोल थाना बलौदा जिला महासमुन्द (छ0ग0) की निवासी हुं। मेरे साथ मेरा लड़का करन मेहेर लड़की ताराकांती मेहेर एवं कुन्ती मेहेर रहते हैं गांव के गली में मेरा छोटा सा किराना दुकान है जिसे मैं चलाती हूं मेरी लड़का व लड़कियां घर में कपड़ा बुननें का काम करते हैं गांव में अनंत चर्तुदशी का पूजा कर रहे थे जिसका आज दिनांक 30.09.2023 के करीबन

 

01-02 बजे के बीच विसर्जन कर रहे थे जिसमें मेरा लड़का करन मेहेर भी गया था गांव के हिमालय मेहेर पिता पेटी मेहेर, गोपाल मेहेर पिता खिड़ीग, सुभाष मेहेर पिता गौतम मेहेर एवं कुलमणी मेहेर पिता पाढेश्वर मेहेर द्वारा किसी बात को लेकर मेरा लड़का को गाली गलौच कर जान से मारनें की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट करते हुये ये

लोग मेरे घर अंदर घूस कर मेरे घर के अंदर रखा कपड़ा बुननें का मशीन को एवं घर के अन्य घरेलु सामान को तोड़फोड़ कर घर के परछी में लगा हार्वेस्टर को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाये तथा मुझे एवं मेरे लड़कियों को भी गाली गलौच कर जान से मारनें की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट कर हमें घर से बाहर निकाल दिये और ये लोग लाठी, डंडा लोहे की राड़, पत्थर से मेरे घर को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचानें के बाद मेरी किराना दुकान में भी आग लगाकर किराना सामान एवं दुकान में रखा फ्रिज, पंखा, को जलाकर नुकसान पहुंचाये हैं मेरे रिपोर्ट पर इन लोगो के खिलाफ कार्यवाही करनें का कष्ट करें मामले में थाना ने 4 लोगो के ख़िलाप हिमालय मेहेर , गोपाल मेहेर , सुभाष मेहेर , कुलमणी मेहेर के ख़िलाप 294-IPC, 436-IPC, 323-IPC, 452-IPC, 34-IPC, 506-IPC, 427-IPC के तहत मामला दर्ज किया है ।


एक स्थानीय मीडिया में छपी में खबर में ग्राम सरपंच ने बताया कि अनुसारबलौदा दोनों पक्षों का विवाद पिछले करीब 1 साल से चल रहा था! इस संबंध में गाँव में कई बार बैठक भी रखी गई, जिसमें बुलाने पर करन नहीं पहुँचता था। इसके अलावा की अन्य कई प्रकार की बदमाशियों को वह अंजाम देता रहता है। इसे लेकर

ग्रामीणों में उसके खिलाफ लगातार आक्रोश था। कल भी विसर्जन के दिन वह गाँव की गली में चाकू लेकर बैठा हुआ था और आने जाने वाले ग्रामीणों, बच्चों को डरा रहा था। इसी के कारण कुछ ग्रामीणों ने करण मेहेर को दौड़ाया, लेकिन वह कहीं जाकर छुप गया। घर में छिपे होने के संदेह में ग्रामीण उसे खोजने के लिए उसके घर पर पहुँच गए और वहाँ तोड़फोड़ कर दिया।


जबकि दुकान में किसने आग लगाई इसकी जानकारी उन्हें नहीं है!इस संबंध में बलौदा थाना प्रभारी प्रवीण चौहान से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि कल 30/09/23 की घटना है, जिसमें प्रार्थिया के द्वार शिकायत की गई है।

वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों के द्वारा भी करन के खिलाफ शिकायत की जा ही है।

 

बसना – समाजसेवी श्री जगदीश चंद्र अग्रवाल के श्रद्धांजलि सभा में 20 हजार से अधिक लोग हुए शामिल।

बसना। नगर के वरिष्ठ नागरिक मिलनसार मृदुभाषी समाजसेवी श्री जगदीश चंद्र अग्रवाल जी का 20 सितम्बर 2023 बुधवार को निधन हो गया। स्व.श्री जगदीश चंद्र अग्रवाल जी के अंतिम यात्रा शाम 04:00 बजे वार्ड क्रमांक 4 गुरु घासीदास नगर से निकली। स्व.श्री जगदीश चंद्र अग्रवाल जी के अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए थे। जिन्होंने उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
आज उनकी श्रद्धांजलि सभा एवं गंगा भोज कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे कृषि उपज मंडी में तथा पगड़ी रस्म सायं 04:00बजे निज निवास, जगदीशपुर रोड़ बसना में आयोजित किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़, उड़िसा, झारखण्ड सहित क्षेत्र से 20,000 से अधिक लोग शामिल हुए। इस दौरान भाजपा नेता डॉ. सम्पत अग्रवाल ने पुरा अग्रवाल परिवार एवं क्षेत्रवासियों के साथ अपने पुज्यनीय पिताजी श्री जगदीश चंद्र अग्रवाल जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर सभी मेहमानों से भेंट मुलाकात किये।
स्व.श्री जगदीश चंद्र अग्रवाल जी बिलासपुर के जाने-माने व्यवसायी श्री प्रहलाद राय अग्रवाल, नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ. सम्पत अग्रवाल, श्री जयनारायण अग्रवाल , श्री रामचंद्र अग्रवाल एवं श्री गुलाब अग्रवाल के पिताजी तथा पूर्व जनपद पंचायत बसना अध्यक्ष श्रीमती अनिता रामचंद्र अग्रवाल के ससुर जी थे।
वहीं उनके पांच पुत्रों में एक नाम है डॉ.सम्पत अग्रवाल। जो आज किसी परिचय की मोहताज नहीं। भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल, नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक कर्ताधर्ता होने के साथ पूर्व में नगर पंचायत बसना के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। भाजपा नेता डॉ.सम्पत अपने दमदार नेतृत्व एवं नीलांचल सेवा समिति के माध्यम से जनसेवा कार्यो के बदौलत क्षेत्रवासियों के दिलों में राज करते हैं।डॉ.सम्पत अग्रवाल अपने सामाजिक- राजनीति की सफलताओं का श्रेय अपने पुज्यनीय पिताजी श्रद्धेय श्री जगदीश चंद्र अग्रवाल जी को देते हैं। श्री जगदीश चंद्र अग्रवाल जी हमेशा से अपने पुत्र डॉ.सम्पत अग्रवाल जी के क्षेत्रवासियों के प्रति निस्वार्थ जनसेवा कार्यो के बदौलत मिल रहें प्रेम व सम्मान पर गर्व महसूस करते थे।

*श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए 20 हजार से अधिक लोग*

श्रद्धेय स्व.श्री जगदीश चंद्र अग्रवाल जी के श्रद्धांजलि सभा, गंगा भोज एवं पगड़ी रस्म में पूर्व छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री गौरीशंकर अग्रवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से श्री रुपनारायण सिन्हा, पूर्व क्रेडा अध्यक्ष श्री पुरंदर मिश्रा, श्री बालाजी सुपरस्पेशलिटी हास्पिटल के डायरेक्टर श्री देवेन्द्र नायक, भाजपा सारंगढ़ जिलाध्यक्ष श्री सुभाष जालान, बिलाईगढ नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री नरेश देवांगन, श्री राजेश शर्मा, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवम् सर्व समाज प्रमुख सहित छत्तीसगढ़, उड़िसा, झारखण्ड सहित क्षेत्र से 20 हजार से शामिल होकर स्व.श्री जगदीश चंद्र अग्रवाल जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों से भेंट मुलाकात किये।