रायगढ़ : स्वच्छता ही सेवा अभियान : कार्यस्थल को स्वच्छ बनाए रखने पुलिसकर्मियों ने अपने किया श्रमदान, थाना चौकियों में ली गई “स्वच्छता की शपथ”….

रायगढ़ : स्वच्छता ही सेवा अभियान : कार्यस्थल को स्वच्छ बनाए रखने पुलिसकर्मियों ने अपने किया श्रमदान, थाना चौकियों में ली गई “स्वच्छता की शपथ”….

Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Sadanand Kumar IPS Raigarh District #SwachhataHiSeva
रायगढ़ । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 154वीं जयंती से पहले आज 01 अक्टूबर को देशभर में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के मार्गदर्शन में आज सुबह पुलिसकर्मियों द्वारा अपने कार्यस्थल- थाना, चौकी एवं कार्यालयों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए 1 घंटे श्रमदान किया गया जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने “स्वच्छता शपथ” लिये ।

 

पुलिस कार्यालय में सुबह एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा, डीएसपी निकिता तिवारी के साथ पूरे कार्यालयीन स्टाफ द्वारा कार्यालय परिसर की साफ सफाई में योगदान दिया गया । इसी कड़ी में जिले के थाना/चौकी, पुलिस लाइन, महिला सेल, साइबर सेल में एसडीओपी व थाना प्रभारी अपने जवानों के साफ सफाई का कार्य किया गया तथा स्वच्छता की शपथ ली गई । पुलिस विभाग में श्रमदान का विशेष महत्व भी है, विभाग में सप्ताह का एक दिन श्रमदान के लिये रखा जाता है जिसमें पुलिसकर्मी अपने थाना, चौकी में रखे आर्म्स एवं मालखाने की साफ सफाई के साथ परिसर की साफ-सफाई करते हैं ।

रायगढ़ : स्वच्छता ही सेवा अभियान : कार्यस्थल को स्वच्छ बनाए रखने पुलिसकर्मियों ने अपने किया श्रमदान, थाना चौकियों में ली गई “स्वच्छता की शपथ”….

Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Sadanand Kumar IPS Raigarh District #SwachhataHiSeva
रायगढ़ । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 154वीं जयंती से पहले आज 01 अक्टूबर को देशभर में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के मार्गदर्शन में आज सुबह पुलिसकर्मियों द्वारा अपने कार्यस्थल- थाना, चौकी एवं कार्यालयों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए 1 घंटे श्रमदान किया गया जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने “स्वच्छता शपथ” लिये ।

पुलिस कार्यालय में सुबह एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा, डीएसपी निकिता तिवारी के साथ पूरे कार्यालयीन स्टाफ द्वारा कार्यालय परिसर की साफ सफाई में योगदान दिया गया । इसी कड़ी में जिले के थाना/चौकी, पुलिस लाइन, महिला सेल, साइबर सेल में एसडीओपी व थाना प्रभारी अपने जवानों के साफ सफाई का कार्य किया गया तथा स्वच्छता की शपथ ली गई । पुलिस विभाग में श्रमदान का विशेष महत्व भी है, विभाग में सप्ताह का एक दिन श्रमदान के लिये रखा जाता है जिसमें पुलिसकर्मी अपने थाना, चौकी में रखे आर्म्स एवं मालखाने की साफ सफाई के साथ परिसर की साफ-सफाई करते हैं ।

रायगढ़ : पुलिस कर्मियों के मानवीय कार्य से समाज में पुलिस की छवि अच्छी बनती है   कई बार जिला पुलिस के अधिकारियों को ड्यूटी के साथ-साथ इन्सानियत के कार्य करते देखा गया है

रायगढ़ : पुलिस कर्मियों के मानवीय कार्य से समाज में पुलिस की छवि अच्छी बनती है   कई बार जिला पुलिस के अधिकारियों को ड्यूटी के साथ-साथ इन्सानियत के कार्य करते देखा गया है

छत्तीसगढ़ रायगढ़ हेमन्त वैष्णव

खाकी की मानवीय संवेदना : चक्रधरनगर पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को मनोरोग अस्पताल में कराया भर्ती….
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Sadanand Kumar IPS Raigarh District

रायगढ़ । पुलिसकर्मियों के मानवीय कार्य से समाज में पुलिस की छवि अच्छी बनती है । कई बार जिला पुलिस के अधिकारियों को ड्यूटी के साथ-साथ इन्सानियत के कार्य करते देखा गया है । ऐसा ही एक मानवीय कार्य थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर से देखने मिला । उन्होंने क्षेत्र की मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के ईलाज में मदद की गुहार लेकर थाने आये व्यक्ति को निराशा नहीं किये और अस्वस्थ व बेसहारा महिला की मदद कर उसे शीघ्र उचित उपचार के लिए सेंदरी बिलासपुर अस्पताल में भर्ती कराया ताकि वह स्वस्थ्य होकर सामान्य रूप से जीवन यापन कर सके।

दरअसल कुछ दिनों पहले थानाक्षेत्र में निवासरत मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला (30 साल) को उसके मामा लेकर थाना चक्रधरनगर आया और थाना प्रभारी निरीक्षक Prashant Rao Aher से अपनी व्यथा बताया कि उनकी भांजी आशा ( परिवर्तित नाम) के माता-पिता और पति का देहांत हो गया । आशा की दिमाग़ी स्थिति ठीक नहीं होने से अपने स्तर पर ईलाज कराया, ठीक नहीं हुई । घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, आगे आशा के ईलाज में मदद की आस लेकर थाना आया है । थाना प्रभारी आशा की दशा देखकर उसके मामा को ईलाज में मदद का आश्वासन दिये । तत्पश्चात थाना प्रभारी द्वारा आशा के उचित ईलाज के लिये आवेदन तैयार कराकर मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ0 राजेश अजगल्ले से आशा की जांच कराए । डॉक्टर ने आशा का मनोरोगी अस्पताल में ईलाज कराये जाने की मशवरा दिये जाने पर थाना प्रभारी ने आशा को माननीय न्यायालय में पेश किया गया । न्यायालय से अनुमति मिलने पर आज चक्रधरनगर थाने की महिला स्टाफ़ के मार्फत आशा को राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी में बेहतर ईलाज के लिये भर्ती कराया गया । क्षेत्र के रहवासी चक्रधरनगर पुलिस की इस पहल की सराहना की जा रही है।

रायगढ़ : बोलेरो वाहन से सेट्रिंग प्लेट चुराने आए 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से बोलेरो वाहन समेत ₹3,34,000 की सम्पति जप्त लैलूंगा पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर…….

रायगढ़ : बोलेरो वाहन से सेट्रिंग प्लेट चुराने आए 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से बोलेरो वाहन समेत ₹3,34,000 की सम्पति जप्त लैलूंगा पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर…….

छत्तीसगढ़ रायगढ़ / हेमन्त वैष्णव

Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Sadanand Kumar IPS Raigarh District Thana Lailunga Raigarh
रायगढ़ । 21 सितंबर को थाना लैलूंगा में रोड़/पुल निर्माण कार्य में लगी कंपनी के सुपरवाइजर राजेश चौहान (30 साल) निवासी ग्राम गिधवा जिला बेमेतरा रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेसर्स मनोज केडिया सारंगढ़ के ठेकेदार द्वारा लैलूंगा क्षेत्र में CGRDC के तहत कई स्थानों पर रोड एवं पुल निर्माण का काम कराया जा रहा है । ग्राम नारायणपुर पिपराही लमडांड मार्ग में पुल निर्माण का काम चल रहा है । दिनांक 20/09/2023 के रात्रि ग्रामीणों से पता चला कि निर्माणाधीन पुल के पास एक बुलेरो खड़ी कर कुछ लोग पुल में लगे सेंट्रिंग प्लेट को निकाल कर बुलेरो वाहन में लोड कर रहे हैं । तब कंपनी के स्टाफ और ग्रामवासी निर्माणाधीन पुल के पास जाकर देखे चार लोग थे, जो इन्हें देखकर चारों सोल्ड बुलेरो वाहन और चोरी के सेंट्रिंग प्लेट को छोडकर जंगल की ओर भाग भाग गए । घटना के संबंध में लैलूंगा पुलिस अज्ञात आरोपियों पर चोरी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।

आरोपियों द्वारा मौके पर छोड़कर भागे बोलेरो वाहन एवं लगाए मुखबिरों से सूचनाएं लेकर तत्काल थाना प्रभारी लैलूंगा ने संदेही वीरेंद्र रावत निवासी कर्राहन को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसने अपने साथी अक्षय जाटवार, सनोज कुमार, अमेरिकन सिंह के साथ योजना बनाकर अक्षय जाटवार के बोलेरो वाहन से कर्राहन चुहारा निर्माणाधीन पुलिया सेटिंग प्लेट, लोहा चोरी करने जाना और घटना के 15 दिन इसी निर्माणाधीन स्थान के पास से एक पानी पंप, बैटरी चोरी कर ले जाना बताया । आरोपी वीरेंद्र रावत से मिली जानकारी पर लैलूंगा पुलिस टीम ने अन्य आरोपी अक्षय जाटवार, सनोज कुमार, अमेरिकन सिंह को हिरासत में लिया गया जिनके कब्जे से एक पानी पंप कीमत ₹20,000, एक बैटरी कीमत ₹8,000, सेट्रिंग प्लेट 6 नग कीमत 6000 और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर बोलेरो वाहन कीमत ₹300000 कुल कीमत ₹3,34,000 की सम्पत्ति आरोपियों से जप्त कर आरोपियों को चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर जेएमएफसी न्यायालय घरघोड़ा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपियों की पतासाजी और गिरफ्तारी में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक चंदन नेताम एवं हमराह स्टाफ की विशेष भूमिका रही है ।

गिरफ्तार आरोपी –

(1) अक्षय जाटवार पिता सीमन लाल जाटवार 22 साल
(2) सनोज कुमार जाटवार पिता सीमन लाल जाटवार उम्र 31 साल दोनों निवासी ग्राम पिपराही थाना लैलूंगा
(3) वीरेंद्र राउत पिता जलंधर राउत 26 साल
(4) अमरीकन सिंह पिता फोफेन्द्र सिंह 50 साल दोनों निवासी ग्राम कर्राहन थाना लैलूंगा

महासमुन्द : खबरें कभी कभी रुलाने वाली भी रहती है , जहर सेवन से हुई पुत्री का मौत पीएम कराकर शव का कफन दफन हेतु महासमुंद से तेन्दूकोना जा रहे थे और दुर्घटना मे पिता का भी मौत ।

महासमुन्द : खबरें कभी कभी रुलाने वाली भी रहती है , जहर सेवन से हुई पुत्री का मौत पीएम कराकर शव का कफन दफन हेतु महासमुंद से तेन्दूकोना जा रहे थे और दुर्घटना मे पिता का भी मौत ।

महासमुन्द जिले दुर्घटनाओं से जो अंजाम सामने आ रहा है ओ तो सबको पता है महासमुन्द जिले के एफआईआर खोल कर देखिए आये दिन दुर्घटनाओं में मौत और अगर आदमी बच जा रहा है तो उसके गम्भीर परिणाम किसी का दिमागी हालात खराब है तो कोई अपंग या किसी का स्वास्थ्य सुधार होने में सालों लग जा रहे है दुर्घटनाओं में होने वाले इलाज का बजट भी कम का नही है अगर पीड़ित किसी गरीब परिवार का है तो उसका तो बसना सरायपाली के सरकारी अस्पताल और यहां भी गंभीर दुर्घटनाओं को रेफर कर दिया जाता है

जो अच्छे और मध्यम वर्ग के लोग है वे तो निजी प्रयावेट अस्पतालों की और रुख करते है ।

दुर्घटनाओं में लोग तो जान और हाथ पैर गंवा ही रहे है साथ ही साथ दिमागी हालात भी खराब हो रहे है एक ऐसा मामला भंवरपुर क्षेत्र से भी आया जिसका खबर अगला समाचार में विस्तृत देंगे फिलहाल मामला है

 

एफआईआर के अनुसार मैं थाना खल्लारी में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हूं । थाना खल्लारी के मर्ग क्र 54/23 धारा 174 जा0फौ0 के मृतक चिंताराम खडिया पिता घासीराम खडिया उम्र 49 वर्ष साकिन सोनासिली थाना पिथौरा जिला महासमुंद का मर्ग जांच किया । मर्ग जांच के दौरान पंचान गवाह, मुकेश खडिया, प्यारे लाल खडिया, शंकर खडिया ने बताया कि दिनांक 04/09/2023 को मृतक की बडी पुत्री पुजा निर्मलकर ग्राम

तेन्दूकोना में विवाह होकर गयी थी जो जहर सेवन कर लेने से जिला अस्पताल महासमुंद में फौत हो जाने पर ग्राम सोनासिल्ली के पडोसी समारू सेन पिता गणेश्वर सेन से पल्सर नीला रंग का मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GU 9944 को चिंता खडिया एवं पुत्र मुकेश खडिया को जिला अस्पताल महासमुंद जाने के लिये दिया था। जो उसी दिनांक को जिला अस्पताल महासमुंद से अपनी पुत्री का पीएम कराकर शव का कफन दफन हेतु महासमुंद से तेन्दूकोना जा रहे थे। शाम करीबन 05.30 बजे NH 353 रोड बी के बाहरा

बाबुराव होटल के पास टर्निंग में पीछे से आ रही मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG 06 GW 9046 का चालक द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे चिंता खडिया एवं मुकेश खडिया रोड पर गिर गया गिरने से चिंता खडिया के सिर एवं पैर में चोट आया था, चिंता खडिया को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा ले गये जहां उसकी मौत हो गयी। आरोपी मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG 06 GW 9046 का चालक का कृत्य अपराध धारा 304 ए भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

रायगढ़ : चिटफंड के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले कलकत्ता वेयर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के संचालकों की लाखों की संपत्ति नीलाम करने जारी किया अंतरिम आदेश ।

रायगढ़ : चिटफंड के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले कलकत्ता वेयर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के संचालकों की लाखों की संपत्ति नीलाम करने जारी किया अंतरिम आदेश ।

3 लाख नकद भी किया गया है जप्त

सक्षम न्यायालय के अंतिम आदेश पश्चात निवेशकों को लौटाई जायेगी नीलामी और राजसात से मिली राशि

रायगढ़, 30 सितम्बर 2023

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज चिटफंड के नाम से लोगों से धोखाधड़ी करने के एक मामले में आरोपियों से जप्त 44 लाख 58 हजार रुपए की संपत्ति की नीलामी और 3 लाख रुपए नकद को राजसात करने का अंतरिम आदेश पारित किया है और प्रकरण को अंतिम आदेश के लिए माननीय जिला न्यायाधीश के समक्ष प्रेषित किया है। जहां से अंतिम आदेश के पश्चात नीलामी और राजसात से मिली राशि निवेशकों को लौटाई जायेगी।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली जिला रायगढ़ के द्वारा लिखित शिकायत आवेदन दिया गया था कि कलकत्ता वेयर इण्डस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी लक्ष्मीपुर रायगढ़ के द्वारा रकम दुगुना करने का विभिन्न स्कीम बताकर प्रार्थी से 5 लाख रुपये एवं अन्य निर्देशकों से रकम जमा कराया गया तथा परिपक्वता अवधि पूर्ण होने के पूर्व कंपनी बंद करके फरार हो गये। प्रार्थीगण की रिपोर्ट के आधार पर कलकत्ता वेयर इण्डस्ट्रीज लिमिटेड के संचालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अनावेदकगणों को सुनवाई हेतु उनके निवास गृह के पते में रजिस्टर्ड डाक से नोटिस प्रेषित किया गया। नोटिस तामिली की समस्त प्रक्रियाओं के पश्चात भी निर्धारित सुनवाई तिथि को अनावेदकगण अनुपस्थित रहे। अत: अनावेदकगणों के विरूद्ध एकपक्षीय कार्यवाही की गई।

पुलिस के द्वारा आरोपी 1-शाहजहाँ खान आ.मुकसद खान सा.जयदेवपुर होरिडेगा डायमण्ड हर्बर 24 परगना (पश्चिम बंगाल), 2-समशूल आलम खान पिता मुकसद खान सा.जयदेवपुर होरिडेगा डायमण्ड हारबर 24 परगना (पश्चिम बंगाल) को दिनांक 07 अप्रैल 2023 को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से जप्ती पत्रक के अनुसार नगदी रकम 3 लाख रूपये एवं सोने के जेवर मूल्य 30 लाख 03 हजार 900 रूपये, एक नग एकार्ड कंपनी की कार मूल्य 13 लाख रूपये, एक नग राडो घड़ी मूल्य 1 एक लाख रूपये एवं मोबाईल कुल कीमती लगभग 55 हजार रूपये जप्त की गई है। अनावेदकगणों को इस न्यायालय से जारी सूचना पत्र/नोटिस के बावजूद अनावेदकगण द्वारा उपस्थित होकर कोई जवाब प्रस्तुत न करने व पुलिस अधीक्षक रायगढ़ द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन से यह पुष्टि होती है कि अनावेदकगण द्वारा निक्षेपकों के हितों के विपरीत कार्य किया जा रहा है और यह कृत्य निक्षेपकों को धोखा देने के इरादे से सोची समझी साजिश के तहत कपटपूर्ण तरीके से किया गया है। जिससे उक्त अनावेदकगण निक्षेप की गई राशि निक्षेपकों को वापस किये जाने की संभावना परिलक्षित नहीं होता है। अत: छत्तीसगढ़ राज्य के निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 एवं नियम 2015 की धारा 7 (1) के (एक) एवं दो के तहत आरोपी कंपनी/वित्तीय संस्थान के संचालक, भागीदार से जप्त संपत्ति की नीलामी किये जाने एवं जप्तशुदा नगद रकम 3 लाख रूपये को राजसात किये जाने के संबंध में अंत: कालीन आदेश पारित किया जाता है। कार्यालय वरिष्ठ कोषालय अधिकारी, रायगढ़ द्वारा अवगत कराया गया है कि छ.ग. के निक्षेपकों के संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा-6 के तहत जिले में व्यापार संचालन हेतु प्रायवेट कंपनी कोलकत्ता वेयर इण्डस्ट्रीज लिमिटेड तथा अन्य किसी भी कंपनी को अनुमति नहीं दी गई है।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री आरिज आफताब और तमिलनाडू के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सत्यब्रत साहू ने निर्वाचन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिया प्रशिक्षण ।

#ECI #ECISVEEP
#Chunaitihar
Election Commission of India

 

सरायपाली : जनता ने कांग्रेस और भाजपा को बारी बारी मौका दिया लेकिन इस बार क्या होगा बीजेपी या कांग्रेस या बदलेगा 2003 से चला आ रहा जनता का मूड ।

सरायपाली : जनता ने कांग्रेस और भाजपा को बारी बारी मौका दिया लेकिन इस बार क्या होगा बीजेपी या कांग्रेस या बदलेगा 2003 से चला आ रहा जनता का मूड ।

महासमुन्द हेमन्त वैष्णव 9131614309

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने अपने एक भी प्रत्याशीयो का नाम घोषित नही कर पाया है अभी तक प्रत्याशियों के नामों पर मंथन जारी है लेकिन छत्तीसगढ़ में कई विधान सभाओं में सिंगल नाम गया है इसलिए उनका नाम फायनल माना जा रहा है ।

अब बात करते है महासमुन्द जिले के सरायपाली विधानसभा सीट की यहाँ की विधानसभा सीट के मतदाताओं का मूड जानना बहुत ही मुश्किल है चुकी छत्तीसगढ़ में सरकार किसी का भी रहा हो 2003 के बाद 4 विधानसभा चुनाव में बारी बारी भाजपा और कांग्रेस के विधायक बनाते आ रहे इसलिए कहते है कि सरायपाली विधानसभा के जनताओं का मूड जानना बहुत ही मुश्किल होगा

 

ऐसा हम क्यो कह रहे है ये जानने के पहले देखना होगा 2003 से 2018 तक के विधानसभा चुनाव के नतीजे

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की सरायपाली विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. राज्य के गठन के बाद चार बार हुए विधानसभा चुनाव में दो बार बीजेपी और 2 बार कांग्रेस ने जीत हासिल की है. मौजूदा समय में यहां से कांग्रेस के किस्मत लाल नंद विधायक हैं, लेकिन कांग्रेस और बीजेपी वापसी के लिए हरसंभव कोशिश में जुटी है


सबसे पहले 2003 के विधानसभा चुनाव की बात करते है तो इसमें

 

 

बीजेपी के त्रिलोचन पटेल को 48234 वोट मिले थे और भाजपा से विधायक चुने गए थे वही कांग्रेस के देवेंद्र बहादुर सिंह 40942 वोट मिले थे जो अभी वर्तमान में बसना विधायक है फिलहाल देवेंद्र बहादुर सिंह को किसी परिचय का मोहताज नही है

2008 के विधानसभा चुनाव परिणाम इसमें कांग्रेस के डॉ. हरि दास भारद्वाज को 64456 वोट मिले थे और वे विधायक चुने गए
वही बीजेपी के नीरा चौहान को 48234 वोट मिले थे ।


2013 के विधानसभा चुनाव नतीजे में

बीजेपी के रामलाल चौहान को 82064 वोट मिले थे और वे विधायक चुने गए वही कांग्रेस के डॉ. हरि दास भारद्वाज 53232 वोट मिले थे

 

2018 के विधानसभा चुनाव परिणाम

कांग्रेस से किस्मत लाल नंद को 100302 1 लाख से भी ऊपर मत मीले थे

वही भाजपा से श्याम तांडी को 48014 मिले जबकि छग में 2018 के विधानसभा में कांग्रेस का लहर चल रहा था ।

 

 

इसलिए हम कह रहे है जनता का मूड जानना बहुत ही मुश्किल है एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस को जिताने वाली सीट अब किसको मौका देगी अभी वर्तमान में लगभग माह भर पूरे होने जा रहा है छत्तीसगढ़ में बीजेपी का सूची जारी किए जिसमे सरायपाली से सरला कोसरिया का नाम शामिल है

मिस्ड कॉल नम्बर जारी कर सरला कोसरिया ने मांगा समर्थन बढ़ रहा है लगातार जनसमर्थ ,वही कांग्रेस से कई दिग्गज आजमा रहे किस्मत कब होगी टिकट का वितरण ।

सरायपाली से भाजपा प्रत्यासी सरला कोसरिया का जनसम्पर्क लगातार बढ़ रहा है गांव गांव में श्रीमती कोसरिया को भारी जनसमर्थ मिल रहा है पहले सूची में नाम होने के कारण पूरा फायदा उठाते हुए दिन रात एक कर जनसम्पर्क में लगी हुई है उनके जनसम्पर्क में भारी भीड़ देखने को मिल रहा है ।

अब बात करते है सरायपाली टिकट पाने वाले नेताओ और नेत्रियों की सबसे पहले है वर्तमान विधायक किस्मत लाल नंद जो अभी जनसम्पर्क में टॉप में चल रहे हलाकि पार्टी में कुछ कार्यकर्ता नाराज है लेकिन सरायपाली के बड़े नेताजी लोगों की माने तो किस्मत को टिकट एक बार दे देना चाहिए किस्मत लाल नंद जी जीत दिला सकते है ।

अब दूसरा नाम रतन बंजारे इनका भी काफी जनसमर्थ है दोनों पती पत्नी के कांग्रेस समर्थक है इनकी पत्नी गीता बंजारे जिला सदस्य है ।

अब तीसरा नाम है दुकली बाई तांडी का इनका नाम भी लोगो मे काफी प्रचलित है वे पूर्व में जिला सदस्य भी रह चुके है हाल ही के दिनों मंत्रियों से भेंट मुलाकात कर सरायपाली विधानसभा के लिए टिंकत मांग रहे है इसके अलावा कांग्रेस से कामपाल नंद और भाजपा से बागी नेता श्याम तांडी और मिली जानकारी के अनुसार एक शिक्षिका है जिनका नाम चातुरी नंद है ये बसना ब्लॉक के किसी स्कूल में शिक्षिका है ये चौहान सेना की प्रदेश अध्यक्ष है  लागातर जनसम्पर्क कर रहे है और लागातर कार्यक्रम में भाग ले रहे चौंहान समाज के नेतृत्व में


कांग्रेस से टिकट भी मांग रहे है इनके अलावा कगभग 50 लोगों ने सरायपाली के लिए कांग्रेस से टिकट मांगा है । क्या 2003 से जनता का चला आ रहा मुड़ क्या बदलेगी या इस बार फिर सरायपाली में बारी बारी के अनुसार भाजपा का प्रत्यासी जीतेगा ।

छत्तीसगढ़ : शिकायत तथ्यहीन व निराधार पाने पर संबंधित अभ्यर्थी के विरूद्ध आयोग द्वारा एफ.आई.आर दर्ज कराया गया मुख्यमंत्री ने युवाओं से कीया अपील बहकावे में ना आए, ?

छत्तीसगढ़ : शिकायत तथ्यहीन व निराधार पाने पर संबंधित अभ्यर्थी के विरूद्ध आयोग द्वारा एफ.आई.आर दर्ज कराया गया मुख्यमंत्री ने युवाओं से कीया अपील बहकावे में ना आए, ?

 

किसी भी तरह के बहकावे में ना आए, अपनी तैयारी मेहनत और लगन से करते रहे ।

यदि कहीं कोई गड़बड़ी हुई है तो उसकी जांच करेंगे और दोषी कोई भी होगा तो कार्रवाई होगी : मुख्यमंत्री श्री बघेल

शिकायत तथ्यहीन व निराधार पायी गई तथा संबंधित अभ्यर्थी के विरूद्ध आयोग द्वारा एफ.आई.आर दर्ज कराया गया

यदि कहीं कोई गड़बड़ी हुई है तो उसकी जांच करेंगे और दोषी कोई भी होगा तो कार्रवाई होगी : मुख्यमंत्री श्री बघेल

छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं के साथ, कोई भी उनकी मेहनत पर पानी नहीं फेर सकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने युवाओं से की अपील, किसी भी तरह के बहकावे में ना आए, अपनी तैयारी मेहनत और लगन से करते रहे

रायपुर, 30 सितंबर 2023

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) को लेकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि पीएससी की परीक्षा देने वाले किसी भी एक अभ्यर्थी ने अब तक शिकायत नहीं की है। यदि किसी तरह की कोई भी शिकायत आती है या किसी अभ्यर्थी द्वारा एक भी शिकायत की जाती है तो हम हर शिकायत की गंभीरता से जांच करेंगे। किसी का अधिकार छीनने का किसी को भी हक नहीं है। जब आप योग्य हैं, आप परीक्षा दे रहे हैं, आप पात्रता रखते हैं तो उसका लाभ आपको निश्चित रूप से मिलना चाहिए।

यदि कोई गड़बड़ी हुई है तो उसकी जांच करेंगे और यदि कोई दोषी है तो उस पर जरूर कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ हूं। उन्होंने युवा साथियों से अपील करते हुए कहा कि युवा साथी किसी भी तरह के बहकावे में ना आए, अपनी तैयारी मेहनत और लगन से करते रहे।

पीएससी की परीक्षा के रिजल्ट आए कई दिन हो गए हैं, अब तक किसी भी अभ्यर्थी द्वारा किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी अधिकारी का पुत्र-पुत्री होने में कोई दोष नहीं है, परीक्षा में सारे अभ्यर्थी समान रूप से शामिल होते हैं और उसी तर्ज पर सफलता पाते हैं। लेकिन यदि इसका अनुचित लाभ उठाया जाता है तो यह गलत है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं के विभिन्न चरणों में अभ्यर्थियों द्वारा तरह-तरह के अभ्यावेदन/शिकायत दिए जाते हैं जैसे कि शैक्षणिक अर्हता आयु मे छूट, आरक्षण रोस्टर, लिंग/जन्मतिथि परिवर्तन आवेदनों को भरने में विभिन्न प्रकार की त्रुटि. अनुक्रमांक, केन्द्र, परीक्षा की तिथि आगे-पीछे करने आदि प्राप्त सभी अभ्यावेदनों/शिकायतों पर आयोग द्वारा तत्काल संज्ञान में लिया जाकर निराकरण किया जाता है तथा अभ्यावेदनों/शिकायतों पर आवश्यक कार्यवाही निर्धारित समय में की जाती है जिससे कि अभ्यर्थियों को इसका लाभ प्राप्त हो सके। वर्ष भर परीक्षाओं को निर्बाध रूप से संपन्न कराने की कार्यवाही लगातार करते रहने एवं अभ्यर्थियों के आवेदनों को समय पर

 

निराकरण करने में आयोग द्वारा पूर्ण पारदर्शिता बरती जाती है। इसके उपरांत अभ्यर्थियों एवं कतिपय लोगों के द्वारा भ्रामक जानकारी देकर आयोग को आक्षेप लगाया गया है कि ये परीक्षा में बैठे हैं, साक्षात्कार में भी उपस्थित हुए हैं. परन्तु उनके उत्तीर्ण होने की घोषणा में दूसरे का नाम जारी कर दिया गया है। उक्त प्रकरण की जांच करने पर शिकायत तथ्यहीन व निराधार पायी गई तथा संबंधित अभ्यर्थी के विरूद्ध आयोग द्वारा एफ.आई.आर दर्ज कराया गया।

इसी प्रकार एक अन्य अभ्यर्थी के द्वारा अधिक अंक प्राप्त होने के उपरांत भी साक्षात्कार में नहीं बुलाने संबंधी अभ्यावेदन/शिकायत आयोग कार्यालय को प्राप्त हुआ था, प्राप्त अभ्यावेदन/शिकायत का परीक्षण करने पर अभ्यावेदन/शिकायत गलत पाया गया। अभ्यर्थी को आयोग के परीक्षा संबंधी समस्त नियमों के अनुरूप अनर्ह किया गया है और इस बाबत अभ्यर्थी को सूचित भी किया गया है। आयोग को पिछले एक वर्ष में विभिन्न अभ्यावेदको से लगभग कुल 95 अभ्यावेदन/शिकायत प्राप्त हुए, जिनमें से 76 प्रकरणों का निराकरण कर दिया गया है तथा शेष 19 प्रकरणों पर प्रक्रिया चल रही है। इस प्रकार कोई भी अभ्यावेदन/शिकायत आयोग में शेष नहीं है। उपरोक्त तथ्यों से यह स्पष्ट हो रहा है कि आयोग प्राप्त अभ्यावेदनो/शिकायतों पर विचार कर की गई कार्यवाही से अभ्यावेदकों को अवगत कराता है।

अभ्यर्थी अधिकृत ई-मेल पर कर सकते हैं शिकायत
यदि किसी भी अभ्यर्थी को आयोग में अभ्यावेदन/शिकायत प्रस्तुत करना हो तो आयोग के अधिकृत ई-मेल आई डी
cgpsc.cg@gov.in
एवं आयोग कार्यालय छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, नार्थ ब्लॉक सेक्टर-19, अटल नगर नया रायपुर के शिकायत प्रकोष्ठ (विधि अनुभाग) में सीधे अभ्यावेदन/शिकायत प्रस्तुत कर सकते है, जिनका नियमानुसार निराकरण कराया जाकर संबंधितों को सूचित करने की कार्यवाही की जावेगी।

महासमुन्द : मंदिरों में  देवी देवताओं की मूर्तियों को किया गया खंडित ग्रामीणों में आक्रोश सैकड़ों ग्रामीण ने थाना पहुँच कर कार्यवाही की मांग

महासमुन्द : मंदिरों में  देवी देवताओं की मूर्तियों को किया गया खंडित ग्रामीणों में आक्रोश सैकड़ों ग्रामीण ने थाना पहुँच कर कार्यवाही की मांग

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले अंतर्गत एक गांव के एक मंदिर को असमाजिक तत्वों के लोगो ने निशाना बनाए और जाने की खबर है महासमुन्द जिले के पत्रकारों से सोसल मीडिया में मिली जानकारी के अनुसार


असमाजिक तत्त्वों के खिलाफ शिकायत लेकर थाना पहुंचे ग्राम गांजर के सैकड़ों ग्रामीण ने थाना पहुँच कर कार्यवाही की मांग कर रहे है जानकारी के अनुसार ग्राम गांजर बागबाहरा खल्लारी क्षेत्र में आता है ।

महासमुन्द : मंदिरों में  देवी देवताओं की मूर्तियों को किया गया खंडित ग्रामीणों में आक्रोश शिकायत लेकर थाना पहुंचे  सैकड़ों ग्रामीण ।

महासमुन्द : मंदिरों में  देवी देवताओं की मूर्तियों को किया गया खंडित ग्रामीणों में आक्रोश शिकायत लेकर थाना पहुंचे  सैकड़ों ग्रामीण ।

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले अंतर्गत एक गांव के एक मंदिर को असमाजिक तत्वों के लोगो ने निशाना बनाए जाने हिंदुओ की आस्था के साथ खिलवाड़ करने का मामला सामने आ रहा है खबर है महासमुन्द जिले के पत्रकारों से सोसल मीडिया में मिली जानकारी के अनुसार


असमाजिक तत्त्वों के खिलाफ शिकायत लेकर थाना पहुंचे ग्राम गांजर के सैकड़ों ग्रामीण ने थाना पहुँच कर कार्यवाही की मांग कर रहे है जानकारी के अनुसार ग्राम गांजर बागबाहरा खल्लारी क्षेत्र में आता है ।