महासमुन्द/सामाजिक कार्यकर्ता सह प्रारंभिक बाल्यावस्था एजुकेटर के रिक्त (संविदा) पद पर भर्ती हेतु 2 मार्च तक दावा आपत्ति आमंत्रित

महासमुन्द/सामाजिक कार्यकर्ता सह प्रारंभिक बाल्यावस्था एजुकेटर के रिक्त (संविदा) पद पर भर्ती हेतु 2 मार्च तक दावा आपत्ति आमंत्रित

महासमुन्द/ महिला एवं बाल विकास अंतर्गत विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण, महासमुन्द में सामाजिक कार्यकर्ता सह प्रारंभिक बाल्यावस्था एजुकेटर के रिक्त (संविदा) पद के लिए 21 जनवरी 2026 तक डाक के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

प्राप्त आवेदनों की पात्र एवं अपात्र सूची चयन समिति द्वारा तैयार कर ली गई है। उक्त सूची की विस्तृत जानकारी महिला एवं बाल विकास कार्यालय के सूचना पटल पर तथा जिले की वेबसाइट www.mahasamund.gov.in पर देखी जा सकती है। इस संबंध में जिन अभ्यर्थियों को कोई आपत्ति हो, वे दिनांक 02 मार्च 2026 तक सायं 5 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर, स्पीड पोस्ट अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, जिला महासमुन्द में अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले दावा-आपत्तियों पर चयन समिति द्वारा कोई विचार नहीं किया जाएगा।

महासमुंद : प्रशासन की कार्रवाई0 9 बोरी गुटखा जब्त, नमूने जांच हेतु भेजे गए

महासमुंद : प्रशासन की कार्रवाई0 9 बोरी गुटखा जब्त, नमूने जांच हेतु भेजे गए

महासमुंद// खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने आज स्थानीय गंजपारा में औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की। टीम द्वारा फर्म मेसर्स मनभावन एजेंसी, गंजपारा, महासमुंद एवं फर्म मेसर्स हरीश जनरल स्टोर, गंजपारा, महासमुंद का आकस्मिक जांच किया गया।

जांच के दौरान टीम ने मेसर्स मनभावन एजेंसी से 08 बोरी ‘पान पसंद’ (कुल 276 पैकेट) संभावित गुटखा जब्त (अभिगृहित) किया। वहीं मेसर्स हरीश जनरल स्टोर से 01 बोरी ‘पान पसंद’ संभावित गुटखा सीज किया गया। कार्रवाई के दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती रोशनी राजपूत एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शंखनाद भोई द्वारा विधिवत नमूना संकलित किया गया।

अभिहित अधिकारी श्री उमेश वर्मा ने बताया कि जब्त किए गए नमूनों को परीक्षण हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

महासमुंद/जनगणना 2027 के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न प्रथम चरण में मकान सूचीकरण तथा मकानों के गणना का कार्य 01 मई से 31 मई तक किया जाएगा

महासमुंद/जनगणना 2027 के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न प्रथम चरण में मकान सूचीकरण तथा मकानों के गणना का कार्य 01 मई से 31 मई तक किया जाएगा

महासमुंद/ जनगणना 2027 के लिए कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार 20 से 21 फरवरी 2026 तक दो दिवसीय प्रशिक्षण जिला पंचायत महासमुन्द के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। जिसमें श्रीमती रश्मिता स्वाईं सहायक निदेशक जनगणना कार्य निदेशालय रायपुर तथा श्री देवांशु कुमार शाक्य सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-02 द्वारा प्रशिक्षण प्रदान दिया गया।

प्रशिक्षण में श्रीमती रश्मिता स्वाईं सहायक निदेशक जनगणना कार्य निदेशालय रायपुर द्वारा बताया गया कि जनगणना – 2027 भारत की प्रथम पूर्णतः डिजिटल आधारित जनगणना होगी। मोबाईल एप और वेब पोर्टल सीएमएमएस (सेंसस मैनेजमेंट एंड मॉनिटरिंग सिस्टम) के माध्यम से डेटा संकलन का कार्य गणना खण्ड स्तर से किया जाएगा, जिससे जनगणना प्रक्रिया त्वरित, प्रभावी एवं अधिक पारदर्शी होगी।

जनगणना – 2027 हेतु संपूर्ण छ.ग. के लिए प्रथम चरण में मकान सूचीकरण तथा मकानों के गणना का कार्य 01 मई 2026 से 31 मई 2026 तक किया जाना है। यह कार्य प्रदेश के 33 जिलों, 252 तहसीलों और 19978 गांवों में संपन्न किया जायेगा। स्वगणना की सुविधा होने के कारण जनभागीदारी और जनविश्वास बढ़ेगा। यह कार्य विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत / 2047 की नींव रखने वाला सिद्ध होगा। मोबाईल एप और वेब पोर्टल सीएमएमएस के माध्यम से डेटा संकलन करने की प्रक्रिया, जनगणना कार्य में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर, जनगणना से संबंधित अधिनियम, नियम, मैदानी स्तर पर आने वाली संभावित समस्याओं तथा चार्जां में सीएमएमएस वेब पोर्टल में किस तरह से कार्य किया जाएगा इसका विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

यह प्रशिक्षण अपर कलेक्टर श्री सचिन भुतड़ा, अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू तथा डिप्टी कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री मनोज खाण्डे के मार्गदर्शन में तथा उपसंचालक एवं अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती मधु साहू के सहयोग से संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, समस्त तहसील के तहसीलदार सह चार्ज अधिकारी/नायब तहसीलदार, समस्त नगरीय निकाय के मुख्य नगरपालिका अधिकारी सह चार्ज अधिकारी एवं जनगणना में संलग्न सहायक तथा जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय महासमुंद से सहायक संचालक श्री निखिल भारद्वाज, सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री संजय कुमार साहू एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध महुआ शराब के खिलाफ विशेष अभियान में 10 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की शराब व सामग्री जब्त

महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध महुआ शराब के खिलाफ विशेष अभियान में 10 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की शराब व सामग्री जब्त

महासमुंद, 23 फरवरी 2026। जिले में अवैध गतिविधियों और नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए महासमुंद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरायपाली, बसना, पटेवा और बागबाहरा थाना पुलिस ने कई स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने बड़े पैमाने पर अवैध महुआ शराब, देशी प्लेन शराब और शराब बनाने की सामग्री जब्त की है तथा 10 आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस टीम ने ग्राम बगईजोर, झालपाली, पदरीडीह, सावित्रीपुर, हरनादादर तालाब किनारे और ग्राम पचरी सहित कई ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कुल 445 लीटर अवैध महुआ शराब, 28.260 लीटर देशी प्लेन शराब तथा करीब 1380 किलो महुआ लाहन पास नष्ट किया गया। इसके अलावा शराब बनाने में प्रयुक्त बर्तन, गैस चूल्हा, सिलेंडर, बांगा, प्लास्टिक ड्रम और अन्य सामग्री भी जब्त की गई।

थाना सरायपाली क्षेत्र में तीन अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों — आनंद कुमार बिश्रा, अनुप बिश्रा, संजय बिश्रा और भगत चंद्रा — को गिरफ्तार किया गया। यहां से 220 लीटर महुआ शराब और एक मोटरसाइकिल सहित लगभग 84 हजार रुपये की सामग्री जब्त हुई।

थाना बसना क्षेत्र में तीन आरोपियों — भुनेश्वर कोंद, टीकाराम कुर्रे और कुमार बरिहा — को गिरफ्तार कर 45 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। थाना बागबाहरा में आरोपी रवि सतनामी को गिरफ्तार कर 11.700 लीटर देशी प्लेन शराब बरामद की गई।

थाना पटेवा क्षेत्र में दो आरोपियों — राजेश लहरे और रवि टंडन — को गिरफ्तार किया गया। यहां से 180 लीटर महुआ शराब, 16.560 लीटर देशी प्लेन शराब तथा शराब बनाने के उपकरण जब्त किए गए।पुलिस द्वारा की गई इस संयुक्त कार्रवाई में कुल जब्ती की कीमत लगभग 1 लाख 41 हजार 560 रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सरायपाली/ केना में ‘विकसित भारत जी-राम-जी’ पर जन चौपाल, सांसद रूपकुमारी चौधरी बोलीं—ग्रामीण समृद्धि का नया अध्याय

सरायपाली/ केना में ‘विकसित भारत जी-राम-जी’ पर जन चौपाल, सांसद रूपकुमारी चौधरी बोलीं—ग्रामीण समृद्धि का नया अध्याय

सरायपाली। भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के निर्देश पर जिला किसान मोर्चा द्वारा भाजपा मंडल सरायपाली के ग्राम पंचायत केना में “विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (जी-राम-जी अधिनियम 2025)” को लेकर जन जागरण अभियान के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण श्रमिकों एवं आमजन को केंद्र सरकार की नई रोजगार गारंटी योजना की जानकारी देना रहा।

जन चौपाल में मुख्य वक्ता के रूप में महासमुंद लोकसभा की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, महिला आयोग सदस्य सरला कोसरिया, पूर्व विधायक रामलाल चौहान सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मोगरा किशन पटेल, जिला महामंत्री जितेंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष विपिन उपवेजा, मंडल अध्यक्ष गुंजन अग्रवाल, किसान मोर्चा पदाधिकारी तथा ग्राम पंचायत केना की सरपंच मालती भोई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रमिक शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विदित धनानिया ने किया।

जिला महामंत्री जितेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि जी-राम-जी योजना ग्रामीण विकास, आत्मनिर्भरता और रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जो ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को साकार करेगा। उन्होंने बताया कि यह अधिनियम मनरेगा का उन्नत रूप है, जिसमें 100 दिनों के बजाय 125 दिनों की रोजगार गारंटी दी जाएगी तथा मजदूरी का भुगतान सात दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। देरी होने पर अतिरिक्त राशि देने का भी प्रावधान है।

मुख्य वक्ता सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जी-राम-जी बिल का लागू होना ऐतिहासिक कदम है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा और स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण करेगा। उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था से फर्जी मास्टर रोल, मशीनों के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी तथा वास्तविक मजदूरों को सीधा लाभ मिलेगा।

महिला आयोग सदस्य सरला कोसरिया ने बताया कि योजना में पारदर्शिता के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति, जियो-टैगिंग और लाइव डैशबोर्ड जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। पूर्व विधायक रामलाल चौहान ने कहा कि खेती के मौसम में 60 दिनों तक कार्य रोके जाने का प्रावधान किसानों के हित में है, जिससे कृषि कार्य प्रभावित नहीं होंगे।

अधिनियम के तहत जल सुरक्षा, ग्रामीण अधोसंरचना, आपदा सुरक्षा और आजीविका संवर्धन जैसे चार प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और कौशल विकास को बढ़ावा देकर ग्रामीण स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे।कार्यक्रम के अंत में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष पिलेश्वर पटेल ने आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष सरायपाली गुंजन अग्रवाल ने दी।

बसना/ सरपंच-सचिव की गैरहाजिरी से पंचायत में हंगामा, मासिक बैठक के दिन पंचायत भवन पर लटका ताला

बसना/ सरपंच-सचिव की गैरहाजिरी से पंचायत में हंगामा, मासिक बैठक के दिन पंचायत भवन पर लटका ताला

बसना/ बड़े टेमरी (ग्राम पंचायत) | 23 फरवरी 2026 ग्राम पंचायत बड़े टेमरी में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई जब मासिक बैठक के लिए बुलाए गए पंच और उपसरपंच पंचायत भवन पहुंचे, लेकिन वहां ताला लगा मिला। जानकारी के अनुसार पंचायत की सरपंच श्रीमती जयंती जगत एवं सचिव श्री दुबराज साहू द्वारा आज दिनांक 23/02/2026 को मासिक बैठक बुलाई गई थी, परंतु निर्धारित समय पर दोनों ही अधिकारी मौके पर उपस्थित नहीं हुए।

बैठक में शामिल होने पहुंचे पंच एवं उपसरपंच काफी देर तक सरपंच और सचिव का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई नहीं आया। पंचायत भवन बंद होने से बैठक आयोजित नहीं हो सकी, जिससे जनप्रतिनिधियों में नाराजगी देखी गई। उपस्थित पंचों ने इसे पंचायत कार्यप्रणाली में लापरवाही बताते हुए कहा कि महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के लिए बैठक आवश्यक थी, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की अनुपस्थिति से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

पंच एवं उपसरपंचों ने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की बात कही है और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न होने की मांग की है। ग्रामीणों में भी इस घटना को लेकर असंतोष व्याप्त है।

अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बसना में रक्त एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. आदम्य गुप्ता देंगे परामर्श, 24 फरवरी को विशेष ओपीडी

अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बसना में रक्त एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. आदम्य गुप्ता देंगे परामर्श, 24 फरवरी को विशेष ओपीडी

बसना (महासमुंद)। संजीवनी कैंसर केयर हॉस्पिटल के तत्वावधान में अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बसना में 24 फरवरी 2026 (मंगलवार) को रक्त संबंधी बीमारियों एवं कैंसर रोगों के लिए विशेष परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रसिद्ध हेमेटोलॉजिस्ट एवं ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. आदित्य गुप्ता (DM) मरीजों की जांच एवं परामर्श देंगे।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। इसमें खून की कमी (एनीमिया), बार-बार खून चढ़ने की समस्या, प्लेटलेट्स की कमी, सिकल सेल, थैलेसीमिया, ब्लड कैंसर सहित रक्त संबंधी विभिन्न रोगों की जांच एवं उपचार संबंधी सलाह दी जाएगी। साथ ही बोन मैरो ट्रांसप्लांट से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

अग्रवाल नर्सिंग होम के चिकित्सकों ने क्षेत्र के मरीजों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है, ताकि गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार संभव हो सके। शिविर में परामर्श के लिए पूर्व पंजीयन भी किया जा सकता है।

आज का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन करियर प्रेम और धन का हाल

आज का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन करियर प्रेम और धन का हाल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): पुराना रोग उभर सकता है। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। जल्दबाजी न करें।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): व्यवसाय में ध्यान देना पड़ेगा। व्यर्थ समय न गंवाएं। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। थकान रहेगी। कुसंगति से बचें। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। शत्रुभय रहेगा।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद में न पड़ें। अपेक्षाकृत कार्य समय पर होंगे। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यस्तता रहेगी। प्रमाद न करें।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। स्थायी संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न तथा संतुष्ट रहेंगे। निवेश शुभ फल देगा। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, ध्यान रखें।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अपने काम पर ध्यान दें। लाभ होगा।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): दूर से बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। बेवजह तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। फालतू बातों पर ध्यान न दें। मेहनत अधिक व लाभ कम होगा। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। शत्रुओं की पराजय होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यस्तता रहेगी।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। बड़ा काम करने का मन बनेगा। झंझटों से दूर रहें। कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। फालतू खर्च होगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। जोखिम बिलकुल न लें।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है। यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। आशंका-कुशंका रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। बजट बिगड़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय होगी। संतुष्टि नहीं होगी।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): यात्रा लाभदायक रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कारोबारी सौदे बड़े हो सकते हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित होगा, सावधानी रखें।

राशि फलादेश

 

महासमुंद/विद्युत आपूर्ति बेहतर करने बढ़ाई गई 132 केवी उपकेंद्र की क्षमता 132/33 केवी उपकेंद्र बागबाहरा की क्षमता वृद्धि से ओवरलोड की समस्या से राहत

महासमुंद/विद्युत आपूर्ति बेहतर करने बढ़ाई गई 132 केवी उपकेंद्र की क्षमता 132/33 केवी उपकेंद्र बागबाहरा की क्षमता वृद्धि से ओवरलोड की समस्या से राहत

महासमुंद/छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा प्रदेश में निरंतर एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पारेषण क्षमता के विस्तार का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसी क्रम में 132/33 केवी उपकेंद्र बागबाहरा में स्थापित 40 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर के स्थान पर नवीन 63 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर का सफलतापूर्वक ऊर्जीकरण किया गया। यह इस उपकेंद्र का दूसरा 63 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर है। यह कार्य मात्र दो माह में पूर्ण किया गया।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में उपकेंद्र में 63 एमवीए एवं 40 एमवीए के ट्रांसफार्मर स्थापित थे, जिनकी कुल क्षमता 103 एमवीए थी। 40 एमवीए ट्रांसफार्मर के स्थान पर 63 एमवीए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने के पश्चात अब उपकेंद्र की कुल स्थापित क्षमता बढ़कर 126 एमवीए हो गई है। गत वर्ष पीक लोड सीजन के दौरान उपकेंद्र पर लगभग 90 एमवीए तक लोड दर्ज किया गया था, जिसके कारण ओवरलोड की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। नवीन ट्रांसफार्मर के समावेश से अब ओवरलोड की समस्या से राहत मिलेगी तथा विद्युत आपूर्ति अधिक स्थिर एवं गुणवत्तापूर्ण हो सकेगी।

बागबाहरा उपकेंद्र में 132 केवी परसवानी लाइन एवं 132 केवी झलप लाइन से आपूर्ति प्राप्त होती है तथा 33 केवी के नौ फीडरों—बागबाहरा (महासमुंद), टेमरी, सुनसुनिया, गोयनबहरा, टाउन, तेंदुकोना, मुंगसेर एवं खलारी—के माध्यम से 150 से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। इस क्षेत्र में उन्नत कृषि, कृषि आधारित उद्योग तथा अन्य औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं, जिन्हें इस क्षमता वृद्धि से विशेष लाभ प्राप्त होगा।

कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला ने पावर ट्रांसफार्मर का ऊर्जीकरण कर आपूर्ति प्रारंभ की। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं कंपनी के अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार सिंह के निर्देशन में प्रदेश के पारेषण नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। विशेष रूप से आदिवासी, वनांचल एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत अधोसंरचना को मजबूत करने पर प्राथमिकता दी जा रही है।

इस अवसर पर मुख्य अभियंता श्री अब्राहम वर्गीस, अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री आर.के. तिवारी, अधीक्षण अभियंता श्री वाय.के. मनहर, श्री पी.के. गढ़ेवाल, श्री धनेश देवांगन, कार्यपालन अभियंता श्री प्रशांत साहू, श्री विंध्याचल गुप्ता, सहायक अभियंता श्री प्रदीप साहू, सुश्री लता जगत, श्री नारायण प्रसाद लोधी एवं श्री दीपक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस उपलब्धि से क्षेत्र के कृषकों एवं उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी तथा ग्रामीण अंचलों के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सॉवर अग्रवाल की ओपीडी 22 फरवरी को सुबह 12 बजे से शुरू, बच्चों के लिए विशेष जांच व इलाज की सुविधा

बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सॉवर अग्रवाल की ओपीडी 22 फरवरी को सुबह 12 बजे से शुरू, बच्चों के लिए विशेष जांच व इलाज की सुविधा

बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में 22 फरवरी 2026 (रविवार) को वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सॉवर अग्रवाल द्वारा बच्चों के लिए विशेष ओपीडी एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह सेवा सुबह 12 बजे से शुरू होगी, जिसमें नवजात शिशुओं से लेकर बड़े बच्चों तक की बीमारियों का परीक्षण और परामर्श दिया जाएगा।

शिविर में नवजात शिशु एवं बच्चों के आईसीयू से संबंधित मार्गदर्शन, संपूर्ण टीकाकरण पर सलाह, तथा गंभीर व जटिल बीमारियों के उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन संबंधी परामर्श भी दिया जाएगा।

अस्पताल में आधुनिक जांच सुविधाएँ भी मौजूद हैं, जिनमें 96 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन, डिजिटल एक्स-रे, USG और EEG जांच शामिल हैं। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए रियायती दरों पर उपचार की व्यवस्था तथा आयुष्मान कार्ड और राशन कार्ड धारकों के लिए भी इलाज की सुविधा उपलब्ध है।

अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए इस अवसर का लाभ उठाएं और समय पर जांच कराएं।

स्थान: अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना (जिला महासमुंद, छत्तीसगढ़) संपर्क: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100