बसना : मै भाग रहा हु रात 11 बजे खौफनाक अंत: बलौदाबाजार से दोस्तो के साथ क्या करने आए थे जमनीडीह के जंगल में मिला सर कटा शव परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप ? 

बसना : मै भाग रहा हु रात 11 बजे खौफनाक अंत: बलौदाबाजार से दोस्तो के साथ क्या करने आए थे जमनीडीह के जंगल में मिला सर कटा शव परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप ?

बसना: बलौदा बाजार से लड़की को मिलने की चाहत गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश:सिर गायब था, दोस्त को आखिरी बार कहा- मैं भाग रहा हूं; परिजन बोले- मर्डर हुआ है महासमुंद जिला के भंवरपुर थाना अंतर्गत जमदहरा जमीन डीह जंगल में मिला बलौदाबाजार के लापता नाबालिग का शव। पुलिस कर रही जांच।

छत्तीसगढ़ में महासमुंद जिले में गर्लफ्रेंड से मिलने गए एक नाबालिग युवक का शव मिला है। 29 जनवरी को उद्रेश वर्मा (17) अपने दोस्तों के साथ टूड्री गांव में मड़ई मेला देखने गया था। वहां से अपनी गर्लफ्रेंड को कॉल कर रात 11 बजे जमनीडीह गांव मिलने पहुंचा। तब से लापता हो गया। दोस्तों ने तलाश की। कहीं नहीं मिला तो थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

 

जमनीडीह गांव के जंगल में उसका शव मिला। परिजनों और दोस्तों ने हत्या का आरोप लगाया है। मामला भंवरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। दोस्तों ने पुलिस को एक ऑडियो सौंपा है, जिसमें आखिरी बार नाबालिग ने डरे सहमे आवाज में भटकने की बात कही थी और लोकेशन भेजने कहा था।

29 जनवरी से उद्रेश वर्मा (17) लापता था।
12 फरवरी को महासमुंद जिले में जंगल में सड़ा गला शव मिला। सिर गायब था। मीडिया रिपोर्ट के माने तो सिर गायब था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 13 फरवरी को थाने पहुंचकर न्याय की मांग की।
अब जानिए पूरा मामला

महासमुंद जिले के जमनीडीह गांव के जंगल में 12 फरवरी को नाबालिग का शव मिला। पुलिस जांच में पता चला कि यह लाश बलौदाबाजार जिले के ग्राम सर्वा के रहने वाले उद्रेश वर्मा (17) की है। जो पिछले 29 जनवरी से लापता था। उसके दोस्त ने भंवरपुर चौकी में 30 जनवरी को गुमशदुगी की शिकायत की थी।

पूछताछ में पता चला कि उद्रेश 29 जनवरी को अपने दोस्तों के साथ टूड्री गांव में मड़ाई मेला देखने गया था। लौटते समय उसने महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत जमदरहा के आश्रित गांव जमनीडीह में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने की इच्छा जताई। दोस्तों ने मना किया लेकिन वह नहीं माना।

उद्रेश ने दोस्त के मोबाइल से गर्लफ्रेंड को कॉल किया और रात 11 बजे उससे मिलने चला गया। इसके बाद दोस्तों ने उसे बहुत खोजा पर वह मिला नहीं।

दोस्त ने की थी उद्रेश के लापता होने की शिकायत
30 जनवरी को दोस्त धर्मेंद्र वर्मा ने भंवरपुर चौकी में उद्रेश के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। कुछ दिनों बाद उद्रेश का दोस्त से लिया गया मोबाइल गांव के पास पुलिस को मिला, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी।

पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद ली, लेकिन डॉग लड़की के घर के आसपास जाकर भी कोई सुराग नहीं दे पाया। 12 फरवरी दोपहर करीब 2 बजे तलाशी टीम को युवती के गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में उद्रेश का शव मिला। शव के कुछ हिस्से जानवरों ने खा लिए थे। सिर गायब था।

वायरल ऑडियो में क्या था जानिए
5 फरवरी को जंगल से फोन बरामद किया गया था। पुलिस के मुताबिक, एक ऑडियो में दोस्तों और उद्रेश वर्मा (17) के बीच बातचीत है। जिसमें उद्रेश धीरे डरे सहमें आवाज में लोकेशन भेजने कह रहा है।

दोस्तों ने पूछा कहां हो तो नाबालिग बोला मैं वहां से भाग रहा हूं। दोस्तों ने पूछा कहा हो, तब नाबालिग बोला यहां छोटा सा रास्ता है। आगे उसने दोस्तों से कहा कि इधर मत आओ। मैं अपना लोकेशन भेजता हूं। हालांकि इस ऑडियो की पुष्टि मीडिया नहीं करता है।

गर्लफ्रेंड और उसके परिवार से पूछताछ कर रही पुलिस
पुलिस उद्रेश की गर्लफ्रेंड और उसके परिवार से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि दोनों के बीच सोशल मीडिया के जरिए पहचान हुई थी। दोनों एक दूसरे से फोन पर भी बात किया करते थे।

वहीं, नाबालिग की लाश मिलने के बाद गुस्साए परिजनों ने 13 फरवरी को भंवरपुर चौकी का घेराव किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों को शक है कि उद्रेश की हत्या की गई है और उसके शव को जंगल में फेंक दिया गया।

परिजनों ने क्या कहा जानिए
मामा कुलेश्वर वर्मा ने कहा, वो बचपन से छिरा गांव रहा है और वहीं पढ़ाई-लिखाई किया। चार लड़कों के साथ पहुंचा। इसके बाद लड़की के बुलाने पर वो उससे मिलने गया ​था। लड़की को गिरफ्तार करना चाहिए। हमें इंसाफ चाहिए।

चाची सोनिया वर्मा ने कहा, 29 जनवरी को वो घर से निकला था। फिर 30 जनवरी को उसके दोस्त लोग ढूंढते हुए घर आए थे। इसके बाद थाने में गुमशुदगी की शिकायत की गई। इसके बाद 15 दिन में हमारा बच्चा नहीं मिला। उसका जूता और मोबाइल मिल गया। लेकिन 15 दिन बाद हमें बच्चे की डेड बॉडी मिली। जो भी अपराधी हो उसके खिलाफ जल्दी से जल्दी कार्रवाई हो।

सरायपाली बसना पिथौरा मे 16, 17 एवं 18 फरवरी को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 19000 रुपए तक वेतनमान

सरायपाली बसना पिथौरा मे
16, 17 एवं 18 फरवरी को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 19000 रुपए तक वेतनमान

महासमुंद 13 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित स्थानीय बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुन्द द्वारा 16 फरवरी 2026 को पिथौरा जनपद पंचायत कार्यालय, 17 फरवरी 2026 को बसना जनपद पंचायत एवं 18 फरवरी 2026 को सरायपाली

जनपद पंचायत कार्यालय में प्रातः 11.00 बजे से 2.00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि निजी क्षेत्र के नियोजक एसपीएसजी सेक्युरिटी रायपुर के द्वारा सेक्युरिटी गार्ड के 150 पद हेतु 10वीं, उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 12000 से 19000 रुपए वेतनमान पर एवं स्वतंत्र माईक्रोवफीन पीवीटी रायपुर के द्वारा फील्ड ऑफिसर एवं कलेक्शन ऑफिसर के 40 पदों के लिए 10वीं, 12वीं उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 12200 रुपए प्रतिमाह की दर पर की जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए आवेदक को रोजगार विभाग के पोर्टल लिंक https://erojgar.cg.gov.in/MainSit e/JobSeeker/RegistrationWithAdhar.aspx या रोजगार विभाग के एप लिंकhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgemployment.cge_rozgar app में अपना रोजगार पंजीयन कराने के साथ-साथ

प्लेसमेंट कैम्प के लिए भी पंजीयन कराना आवश्यक है। जॉब फेयर पर उपस्थित होने वाले इच्छुक एवं योग्य आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर शैक्षणिक योग्यता की छायाप्रति के साथ उपस्थित रहें।

बसना : खबर का असर: प्रकाशन के तीन दिवस के भीतर बसना–पदमपुर मार्ग पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य

बसना : खबर का असर: प्रकाशन के तीन दिवस के भीतर बसना–पदमपुर मार्ग पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य

बसना। बसना से पदमपुर (उड़ीसा अंतराज्यीय सीमा) को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण अंतरराज्यीय मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर का त्वरित असर देखने को मिला। खबर प्रकाशन के मात्र तीन दिवस के भीतर ही सड़क मरम्मत एवं डामरीकरण कार्य प्रारंभ कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि इस मार्ग पर बने बड़े एवं गहरे गड्ढों के कारण लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा था और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस गंभीर समस्या को लेकर जनपद पंचायत बसना के सभापति एवं जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 21 अंकोरी, प्रकाश सिन्हा ने 06 फरवरी को जिला कलेक्टर महासमुंद को पत्र लिखकर शीघ्र मरम्मत की मांग की थी। इसके बाद 10 फरवरी को समाचार पत्रों में यह मुद्दा प्रमुखता से प्रकाशित हुआ।

समाचार प्रकाशन के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और संबंधित विभाग को निर्देशित करते हुए मरम्मत कार्य प्रारंभ कराया गया। वर्तमान में ठेकेदार द्वारा सड़क पर बने गड्ढों को भरने एवं डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है।

यह मार्ग कालकासा, अंकोरी, अंकोरी टांडा मार्ग एवं पलसपाली (अ) सहित उड़ीसा क्षेत्र के सैकड़ों गांवों को जोड़ता है, जहां से प्रतिदिन भारी संख्या में स्कूली बच्चे, किसान, मजदूर तथा दोपहिया-चारपहिया एवं भारी वाहन गुजरते हैं।

मरम्मत कार्य प्रारंभ होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर देखी गई। अंकोरी के ग्रामीणों में पूर्व जनपद सदस्य राजेंद्र डडसेना, सरपंच मिश्रा दीप, पूर्व सरपंच रविंद्र डडसेना, महेंद्र प्रधान, सोसायटी अध्यक्ष मुरलीधर नायक, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष विनोद विशाल, हीरालाल साव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सभापति प्रकाश सिन्हा को बधाई एवं आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि समय रहते समस्या उठाए जाने से संभावित बड़ी दुर्घटनाओं की आशंका अब कम होगी और आवागमन अधिक सुरक्षित बनेगा।

इस अवसर पर प्रकाश सिन्हा ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दिलाना उनका कर्तव्य है और क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान हेतु वे आगे भी निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

बसना: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में विशेषज्ञ डॉक्टरों के विशेष शिविर, तीन दिनों तक मिलेगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में विशेषज्ञ डॉक्टरों के विशेष शिविर, तीन दिनों तक मिलेगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं

बसना।
क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में लगातार विशेष चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में फरवरी माह में विभिन्न सुपर स्पेशलिटी डॉक्टरों द्वारा परामर्श एवं उपचार की सुविधा दी जा रही है।

14 फरवरी 2026 (शनिवार) को एम.एम.आई. नारायणा हॉस्पिटल से जुड़े वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉक्टर बसना में उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान डॉ. अनुपम महापात्रा (गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी विशेषज्ञ) पेट, लिवर एवं आंत संबंधी रोगों का परामर्श देंगे, वहीं डॉ. विपेश मस्के (पल्मोनोलॉजी विशेषज्ञ) छाती, दमा एवं श्वांस रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच एवं उपचार करेंगे। दोनों चिकित्सक सुबह 11 बजे से मरीजों को परामर्श देंगे। बीजू कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड धारकों को उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी, साथ ही एंडोस्कोपी एवं सीटी स्कैन जैसी आधुनिक जांच सुविधाएं भी मौजूद रहेंगी।

इसके अलावा 15 फरवरी 2026 (रविवार) को नाक, कान एवं गला रोग से संबंधित परामर्श एवं ऑपरेशन सुविधा प्रदान की जाएगी। इस दिन डॉ. सतीश राठी (एमएस ईएनटी) द्वारा कान संक्रमण, नाक की एलर्जी, टॉन्सिल, थायराइड, सुनने की जांच, हियरिंग एड, एंडोस्कोपी एवं ऑडियोमेट्री जैसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।

वहीं 16 फरवरी 2026 (सोमवार) को विशाल दर्द निवारण निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में डॉ. संदीप सराफ अग्रवाल (हड्डी रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. राहुल कश्यप (एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ) द्वारा घुटना, कमर, कंधा, गर्दन, नसों एवं जोड़ों के दर्द का उपचार किया जाएगा। जरूरतमंद मरीजों को दर्द निवारण इंजेक्शन निःशुल्क लगाए जाएंगे। शिविर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा।

अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इन विशेष शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। अस्पताल में 24×7 आपातकालीन सेवा, एडवांस जांच सुविधाएं एवं अनुभवी चिकित्सकों की टीम उपलब्ध

सरायपाली: गांव अंधेरे में कैसे डूबा, जब चालू लाइन से उड़ा दी गई ट्रांसफार्मर की क्वाइल

सरायपाली: गांव अंधेरे में कैसे डूबा, जब चालू लाइन से उड़ा दी गई ट्रांसफार्मर की क्वाइल

सरायपाली थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला  ग्राम डूमरपाली का है, जहां अज्ञात चोरों ने गांव के पास लगे ट्रांसफार्मर से क्वाइल चोरी कर ली। हैरानी की बात यह है कि 11 केवी विद्युत लाइन चालू होने के बावजूद चोरों ने लाइन काटकर वारदात को अंजाम दिया और रातों-रात गांव को अंधेरे में डाल दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि चोर अब केवल निजी संपत्ति ही नहीं, बल्कि समय-समय पर सरकारी संपत्तियों को भी निशाना बना रहे हैं। यह पहली घटना नहीं है—क्षेत्र में इससे पहले भी ट्रांसफार्मर चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मामले पर जानकारी देते हुए बजरंग आडील, एई (सरायपाली) ने बताया कि गिरसा में 10 केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित था। लाइन चालू थी, बावजूद इसके चोरों ने लाइन काटकर क्वाइल चोरी की है।

घटना की सूचना सरायपाली थाना को दे दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है, वहीं बिजली विभाग द्वारा आपूर्ति बहाल करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

पिथौरा : सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, सोने के टॉप्स व नकदी पर हाथ साफ

सांकरा : सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, सोने के टॉप्स व नकदी पर हाथ साफ
पिथौरा। थाना पिथौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेका में सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित सलीम ने थाना पिथौरा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़ित सलीम ने पुलिस को बताया कि वह रोजी-मजदूरी के साथ जमात की सेवा का कार्य करता है। दिनांक 11 फरवरी 2026 को सुबह करीब 9 बजे वह एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम खट्टा गया था। उसी दिन दोपहर करीब 12 बजे उसका बहु-बेटा भी शादी कार्यक्रम में जाने के लिए घर से निकला। घर में बाहर से आए मेहमान थे, जो करीब 12:30 बजे मकान में ताला लगाकर चाबी खिड़की में रखकर चले गए थे।

शाम करीब 6 बजे जब बहु-बेटा शादी से लौटकर घर पहुंचा, तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखी गोदरेज आलमारी का ताला भी तोड़ा गया था। जांच करने पर आलमारी से सोने की एक जोड़ी टॉप्स (कीमत लगभग 10 हजार रुपये) तथा 15 हजार रुपये नकद, कुल 25 हजार रुपये गायब मिले।

घटना की सूचना मिलने पर सलीम थाना पिथौरा पहुंचा, जहां बहु द्वारा बताए अनुसार रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(ए)-बीएनएस एवं 331(3)-बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना में लिया है।
पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है तथा जल्द ही आरोपियों की तलाश करने की बात कही जा रही

CG सरायपाली ओम हॉस्पिटल में निःशुल्क निसंतानता परामर्श शिविर 17 फरवरी को

CG सरायपाली ओम हॉस्पिटल में निःशुल्क निसंतानता परामर्श शिविर 17 फरवरी को

सरायपाली। निसंतानता की समस्या से जूझ रहे दंपतियों के लिए राहत भरी खबर है। Oasis IVF & Fertility के सहयोग से ओम हॉस्पिटल में निःशुल्क निसंतानता परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 17 फरवरी (मंगलवार) को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।

शिविर में महिलाओं एवं दंपतियों को निःशुल्क रजिस्ट्रेशन व निःशुल्क परामर्श की सुविधा दी जाएगी। विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा पीसीओडी (PCOD), अनियमित मासिक धर्म, अंडों की गुणवत्ता में कमी, ट्यूबल ब्लॉकेज, एंडोमेट्रियोसिस, हाइड्रोसाल्पिंक्स, गर्भाशय में गांठ या पॉलिप, बार-बार गर्भपात जैसी समस्याओं पर परामर्श दिया जाएगा।

इस शिविर में फर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा तिवारी एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपिका अग्रवाल अपनी सेवाएं देंगी। आयोजकों के अनुसार, संस्था का उद्देश्य आधुनिक एवं पारदर्शी उपचार पद्धति के माध्यम से निसंतान दंपतियों को बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करना है।

अधिक जानकारी एवं पंजीयन हेतु इच्छुक दंपति मोबाइल नंबर 89786 56328 या 83700 08558 पर संपर्क कर सकते हैं।

CG : किसानों को शून्य ब्याज पर कर्ज,धान खरीदी से लेकर बस सेवा तक, सरकार के काम गिनाए मंत्री कश्यप ने

सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर वर्ष 2025-26 में कृषि ऋण वितरण हेतु 9 हजार करोड़ का लक्ष्य रखा गया था, जिसके विरूद्ध 7 हजार 667 करोड़ का ऋण वितरण किया जा चुका है। ऋण प्राप्त करने वाले कृषको की संख्या 15. लाख 55 हजार है। खरीफ सीजन वर्ष 2025-26 में 25 लाख 24 हजार किसानों से 141 लाख 04 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी समितियों के माध्यम से की गई। किसानों को धान खरीदी की राषि 31 हजार 275 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है।

सहकारिता मंत्री बताया कि सहकार से समृद्धि के अंतर्गत 515 नई पैक्स समितियों का गठन किया जा चुका है, साथ ही 351 डेयरी सोसायटी, 322 फिशरीज सोसायटी, 153 वनोपज सोसायटी सहित कुल 1341 सहकारी समितियों का गठन हो चुका है। राज्य के 2058 पैक्स समितियों में से 2028 समितियों का कम्प्यूटराईजेशन किया जा चुका है। राज्य में 2058 पैक्स समितियों में माईक्रो ए.टी.एम. लगाए जा चुके हैं, जिनसे 230 करोड़ रूपये का ट्रान्जेक्शन हो चुका है। पैक्स के सामान डेयरी समितियों में भी माईक्रो ए.टी.एम. उपलब्ध कराये जा रहे हैं।

विगत 2 वर्षं में अपेक्स बैंक और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों की 16 नवीन शाखाएं खोली गई है। वर्तमान में 345 शाखाएं कार्यरत हैं। सहकारी बैंको में ग्राहकांे की सुविधा के लिए बैंक ब्रांच स्तर पर 169 नवीन ए.टी.एम. मशीन भी लगाये गये हैं। राज्य में सहकारिता क्षेत्र अंतर्गत 04 सहकारी शक्कर कारखाने कार्यरत हैं, जिनसे 55 हजार से अधिक गन्ना उत्पादक किसान जुडे़ हुए हैं। वर्ष 2024-25 में 6.92 लाख मीट्रिक टन गन्ने की खरीदी एवं 67 हजार मीट्रिक टन शक्कर का उत्पादन किया गया है। गन्ना विक्रेता किसानों को 290 करोड़ रूपये का भुगतान किया जा चुका है। छ.ग. के शक्कर कारखानों का औसत शक्कर रिकवरी दर 11.20 प्रतिशत है, जो देश के औसत शक्कर रिकवरी दर 9.28 प्रतिशत से काफी अधिक है।

परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता दिनांक 12 फरवरी 2026

परिवहन मंत्री श्री कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत प्रथम चरण में बस्तर एवं सरगुजा संभाग के जिलों में 100 बस चलाने का लक्ष्य रखा गया था। इस योजना के तहत ऐसे ग्रामों को जहॉ पूर्व में बस सुविधा उपलब्ध नहीं है ऐसे ग्रामों को जनपद मुख्यालय/नगरीय क्षेत्र/तहसील मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय को जोड़ना। उन्होंने कहा कि इस हेतु राज्य शासन द्वारा प्रति किलोमीटर वित्तीय सहायता के रूप में प्रथम वर्ष 26 रूपए द्वितीय वर्ष 24 रूपए एवं तृतीय वर्ष 22 रूपए प्रति किलोमीटर की दर से एवं मासिक कर पूर्णतः छूट अधिकतम 03 वर्ष की अवधि के लिए दी जाएगी।

परिवहन मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत अब तक 69 चयनित मार्गों में 69 बसों का संचालन किया जा रहा है, उक्त बसों के संचालन से कुल 450 नए गांव तक पहली बार यात्री बस सुविधा पहुॅंच रही है, तथा 18 बस संचालन की कार्यवाही प्रकियाधीन है। वर्ष 2026-27 में इस योजना अंतर्गत 200 नवीन बस संचालन की कार्ययोजना है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में छत्तीसगढ़ में लगभग 15 हजार सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, जिसमें 6 हजार 700 की मृत्यु हुई है। सड़क दुर्घटना में शून्य मृत्यु जिले के रूप में पूरे भारत में 100 जिलों को इस कार्यक्रम के अंतर्गत चिन्हित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ से रायपुर जिले को इस योजना के लिए चिन्हित किया गया है। भविष्य में दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव एवं जगदलपुर को भी इस योजना के अंतर्गत शामिल किया जाएगा।

परिवहन मंत्री श्री कश्यप ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा इलेक्ट्रिक वाहन नीति अंतर्गत प्रत्येक इलेक्ट्रिक वाहन क्रेता को वाहन मूल्य का 10 प्रतिशत या अधिकतम रूपये 01 लाख छूट (सब्सिडी) दी जा रही है। इस योजना अंतर्गत ई.व्ही. वाहनों के जीवनकाल कर मे 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है। इस निति के तहत 1 लाख 73 हजार 618 इलेक्ट्रिक वाहनों का पंजीयन किया गया है तथा इलेक्ट्रिक वाहनों के पंजीयन में लगातार वृद्धि हो रही है। वर्तमान मे 60 हजार से अधिक वाहन स्वामियों को 125 करोड़ रूपये का भुगतान किया जा चुका है। आगामी वित्तीय वर्ष मे 110 करोड़ रूपए इलेक्ट्रिक सब्सिडी प्रदाय किये जाने हेतु बजट में प्रस्तावित किया गया है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष की भांति जनवरी 2026 में ऑटो एक्सपो का आयोजन 20 जनवरी 2026 से 05 फरवरी 2026 तक किया गया, जिसमें वाहनों की खरीद पर जीवनकाल कर में 50 प्रतिशत छूट प्रदान की गई थी। पूर्व वर्ष 2025 में भी ग्राहकों को यह सुविधा दी गयी थी। ऑटो एक्सपो 2025 में लगभग 29 हजार वाहन बिके थे इस वर्ष 44 हजार 826 वाहन विक्रय किये गए हैं।

परिवहन मंत्री श्री कश्यप ने बताया कि बस संगवारी मोबाईल एप्पलीकेशन के माध्यम से यात्रियों को गंतव्य स्थान के लिए रूट, समय एवं मार्ग में उपलब्ध बसों की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो जाती है। इसमें कुल 4 हजार 512 बसों की जानकारी संकलित की गई है, जिसमें डिवाईस के माध्यम से 2,943 बस को जोड़ा गया है। बस संगवारी ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप में भविष्य में बस के लाइव लोकेशन की जानकारी प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि वाहन 4.0 एवं सारथी 4.0 ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से वाहन, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की राष्ट्रीय परिवहन परियोजना के तहत प्रमुख ई-गवर्नेंस एप्लिकेशन है। वाहन से संबंधित समस्त कार्य वाहन-4.0 साफ्टवेयर के माध्यम से पूर्णतः आनलाईन की जाती है, जैसे- नवीन वाहनों का पंजीयन, आनलाईन टैक्स व फीस भुगतान, परमिट संबंधी कार्य आधार आथेंटिकेशन के माध्यम से विभिन्न सर्विसेस। ड्रायविंग लासेंस से संबंधित समस्त कार्य जैसे- लायसेंस, नवीनीकरण, पता परिवर्तन, रिप्लेसमेंट, डुप्लीकेट लायसेंस, अंतर्राष्ट्रीय ड्रायविंग परमिट आदि कार्य किया जा रहा है। आनलाईन मेडिकल सर्टिफिकेट फार्म 1-ए जारी करने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य है।

परिवहन मंत्री ने बताया कि आरसी/डीएल की घर पहुंच सेवा योजना के तहत परिवहन विभाग के द्वारा ड्रायविंग लायसेंस एवं वाहन पंजीयन प्रमाण पत्र आमजन को डाक के माध्यम से उनके वर्तमान पते पर दिया जा रहा है। परिवहन विभाग की यह प्रक्रिया सरल, पारदर्शी, आधुनिक एवं मध्यस्थ विमुक्त है। इस योजना द्वारा माह जून 2022 से 09 फरवरी 2026 तक लगभग 53.26 लाख ड्रायविंग लायसेंस एवं वाहन पंजीयन प्रमाण पत्र जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि ड्राईविंग टेस्ट हेतु ई-ट्रैक योजना अंतर्गत सेंसर आधारित कम्प्यूटराईज्ड ड्रायविंग टेस्ट ट्रैक (ई-ट्रैक) के निर्माण से सड़क सुरक्षा में वृद्धि होगी एवं सड़क दुर्घटना में कमी आएगी। वर्तमान में आठ जिलों (अंबिकापुर, जगदलपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायपुर, जशपुर, रायगढ़, महासमुंद) में स्थापना हेतु शासन से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, जिस पर निर्माण की कार्यवाही छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा की जा रही है। जून 2026 तक निर्माण कार्य पूर्ण होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ के समस्त परिवहन कार्यालयो में ऑटोमेटेड ड्रायविंग टेस्ट टेªक का निर्माण किया जाना है।

परिवहन मंत्री ने बताया कि परिवहन वाहनों का समय-समय पर फिटनेस जांच, परिवहन कार्यालयों द्वारा मैन्युअल पद्धति के तहत किया जाता रहा है, जिससे तकनीकी तौर पर पूर्ण रूप से वाहनों की जांच नहीं हो पाता था वर्तमान मे ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर के संचालित होने सें वाहनों का पूर्णरूप से तकनीकी जांच संभव हो पाता है। उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 08 जगहों पर एटीएस स्थापना की गई है। (रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अम्बिकापुर, जगदलपुर, कोरबा, राजनांदगांव एवं रायगढ़) ऑटोमैटिक फिटनेंस सेंटर (एटीएस) संचालन करने में भारत देश में गुजरात राज्य के पश्चात् छत्तीसगढ़ राज्य दूसरे स्थान पर है। उन्होंने बताया कि विगत एक वर्ष में 8 एटीएस के माध्यम से कुल 82 हजार 921 गाड़ियों का फिटनेस जांच किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ मे स्थित आर व्ही एस एफ द्वारा 1 अप्रैल 2025 से अब तक 642 शासकीय वाहन एवं 1606 अन्य वाहनों को स्क्रैप किया गया है। पुराने वाहनों को स्क्रैप कराने पर नवीन वाहनों के जीवनकाल कर में 15 से 25 प्रतिशत तक छूट एवं अन्य लाभ शासन द्वारा निर्धारित किये गये हैं।

परिवहन मंत्री श्री कश्यप ने बताया कि ड्रायविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च संस्थान राज्य का पहला आईडीटीआर अटल नगर, नवा रायपुर में दिसम्बर 2021 से संचालित है। आई.डी.टी.आर. द्वारा मालवाहक चालक रिफ्रेशर कोर्स, स्कूल बस चालकों, यातायात पुलिस तथा एल.एम.व्ही. चालकों को प्रशिक्षण दिया जाता है। अब तक कुल 38 हजार 573 चालकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि राज्य मे कुल 2 आर डी टी सी जगदलपुर, बिलासपुर एवं 12 डी टी सी दंतेवाड़ा, गरियाबंद, सूरजपुर, कोरबा , सरगुजा, राजनांदगांव, धमतरी, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, दुर्ग एवं बलौदाबाजार की स्थापना हेतु केन्द्र सरकार द्वारा अनुमति प्रदान की गई है। वर्तमान मे प्रदेश में कुल 83 निजी ड्रायविंग स्कूल संचालित है।

छत्तीसगढ़ राज्य में पूर्व पंजीकृत मोटर प्रत्येक वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण चिन्ह लगाया जाना अनिवार्य किया गया है। वर्तमान में लगभग 9.66 लाख पुराने वाहनों पर एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु निर्भया फ्रेमवर्क के तहत सार्वजनिक परिवहन की गाड़ियो ं मे व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस एवं इमरजेंसी बटन लगाने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान मे लगभग 2943 यात्री वाहनों एवं 5892 स्कूल बस पर व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि ई-डिटेक्शन सॉफ्टवेयर के माध्यम से टोल नाको से गुजरने वाले बिना फिटनेस, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र के बिना संचालित वाहनों पर ई-चालान के माध्यम से कार्यवाही की जा रही है ताकि अनफिट वाहनों से होने वाले सड़क दुर्घटना मे प्रभावी कमी लाई जा सके। वर्तमान में बदईगुड़ा, भोजपुरी, छुईपाली, चोटिया, ढांक, दुर्ग बाईपास, जगतारा, झलमला, कुम्हारी, लिम्हा, लोदाम, महराजपुर, मंदिर हसौद, मषोरा, मुढ़िपार, मुड़ियापारा, पचीरा, पाराघाट, तरपोंगी, ठाकुरटोला कुल 20 टोल नाकों से गुजरने वाले बिना फिटनेस एवं टैक्स के वाहनों पर ई-चालान की कार्यवाही की जा रही है ।

परिवहन मंत्री ने बताया कि अभी तक 37 एएनपीआर कैमरे लीकेज मार्ग मे एवं 47 एएनपीआर कैमरे चेकपोस्ट तथा अन्य स्थानों पर लगाये गये है। मई 2023 से 31 जनवरी 2026 तक 3,02,591 वाहनों पर कुल 134 करोड़ रूपए का चालान किया गया है, जिसमें अब तक लगभग 41.58 करोड़ रूपए का चालान जमा किया जा चुका है। सड़क दुर्घटना में घायलों को कैशलेस उपचार योजना के अंतर्गत घायलों को प्रथम 07 दिवस तक 1.50 लाख रूपए तक के कैशलेस उपचार की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि राहवीर योजना- यह योजना सड़क दुर्घटना पीड़ितों को ‘‘गोल्डन ऑवर(पहले एक घंटे) में अस्पताल पहुँचाकर जान बचाने वाले नेक मददगारों को सम्मानित करती है। पूर्व में इस योजना का नाम गुड सेमेरिटन था, जिसके तहत 5 हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदाय की जाती थी, अप्रैल 2025 से इस योजना का नाम बदलकर राहवीर योजना किया गया। इसके तहत, जीवन बचाने वाले राहवीर को 25 हजार का नकद पुरस्कार और प्रशंसा पत्र दिया जाता है। सड़क सुरक्षा अभियान सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए युवावर्ग, एन.जी.ओ, स्थानीय लोगों कि अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करनें के लिए 2400 सड़क सुरक्षा मित्रों को तैनात किया जा रहा है।

बसना: रात में गर्लफ्रेंड से मिलने बलौदाबाजार से आया किशोर दोस्तों ने किया मना पहाड़ी जंगल में हुआ दर्दनाक अंत गर्लफ्रेंड और परिवार से पूछताछ ?

बलौदाबाजार के नाबालिग का जंगल में मिला शव:15 दिन से लापता था, हत्या के एंगल से भी जांच कर रही पुलिस, गर्लफ्रेंड से पूछताछ

15 दिन से लापता था, हत्या के एंगल से भी जांच कर रही पुलिस, गर्लफ्रेंड से पूछताछ छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के भंवरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के जंगल में एक नाबालिग का शव मिला है। उसकी पहचान बलौदाबाजार कसडोल जिले के ग्राम सर्वा निवासी 17 वर्षीय उद्रेश वर्मा के रूप में हुई है। उद्रेश 15 दिन पहले अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने बसना के जमनीडीह गांव गया था और तब से लापता था। पुलिस ने हत्या सहित सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, उद्रेश वर्मा 29 जनवरी को अपने दोस्तों के साथ टूड्री गांव में मड़ाई मेला देखने गया था। लौटते समय उसने महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत जमदरहा के आश्रित गांव जमनीडीह में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने की इच्छा जताई।

दोस्तों के मना करने के बावजूद, उद्रेश रात करीब 11 बजे जमनीडीह गांव पहुंचा और दोस्त के मोबाइल से गर्लफ्रेंड को कॉल कर उससे मिला। इसके बाद से वह लापता हो गया।

 

दोस्त ने की थी उद्रेश के लापता होने की शिकायत
30 जनवरी को उसके दोस्त धर्मेंद्र वर्मा ने भंवरपुर चौकी में उद्रेश के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। कुछ दिनों बाद, उद्रेश का दोस्त से लिया गया मोबाइल गांव के पास पुलिस को मिला, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी।

पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद ली, लेकिन डॉग लड़की के घर के आसपास जाकर भी कोई सुराग नहीं दे पाया। पुलिस तकनीकी सहायता और तलाशी अभियान में जुटी रही। दोपहर करीब 2 बजे तलाशी दल को युवती के गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में उद्रेश का शव मिला।

फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर सबूत इकट्ठा किए। शव के कुछ हिस्से जानवरों ने खा लिए थे। परिजनों ने शव की पहचान उद्रेश के रूप में की। शव डीकंपोज होने की वजह से पोस्टमार्टम के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा।

गर्लफ्रेंड और उसके परिवार से पूछताछ कर रही पुलिस
पुलिस उद्रेश की गर्लफ्रेंड और उसके परिवार से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि उद्रेश और उसके गर्लफ्रेंड के बीच सोशल मीडिया के जरिए पहचान हुई थी। दोनों एक दूसरे से फोन पर भी बात किया करते थे।

दैनिक भास्कर में छपी रिपोर्ट के माने तो
एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि बलौदाबाजार के लापता नाबालिग उद्रेश का शव जंगल से मिला है। मौत का कारण हत्या है या कोई और वजह है, हर पहलू इसकी जांच की जा रही है। जंगल में कोई संघर्ष या निशान नहीं मिला है। शव खराब हालत में होने की वजह से पोस्टमार्टम के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा।

बसना संघर्ष, संस्कार और परिश्रम से बनती है पहचान –अंकोरी में विदाई समारोह एवं वार्षिक उत्सव में शामिल हुए जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा

बसना संघर्ष, संस्कार और परिश्रम से बनती है पहचान –अंकोरी में विदाई समारोह एवं वार्षिक उत्सव में शामिल हुए जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा

बसना। शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अंकोरी में विदाई समारोह एवं वार्षिक उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद पंचायत बसना के सभापति एवं क्षेत्र क्रमांक 21 अंकोरी के जनपद सदस्य प्रकाश सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य यज्ञ राम सिदार ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष विनोद विशाल एवं भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष हीरा लाल साव की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं सरस्वती माता के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि प्रकाश सिन्हा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि संघर्ष, अनुशासन, संस्कार और निरंतर परिश्रम से प्राप्त होती है। उन्होंने नशामुक्त जीवन, लक्ष्य के प्रति समर्पण तथा माता-पिता व गुरुजनों के सम्मान पर विशेष जोर देते हुए विद्यार्थियों से क्षेत्र व विद्यालय का नाम रोशन करने का आह्वान किया। वार्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में संकुल समन्वयक आरिफ बेग, शिक्षकगण संतलाल डडसेना, लालता प्रसाद डडसेना, हीराधर राणा, मधुमंगल बारीक, उमाशंकर भोई, जगतारण जांगड़े, विजय कुमार कोशिक, जयंत कुमार वर्मा, नीलिमा साहू, चंद्रहास बांक, रविन्द्र मांझी, मगन नायक, अम्बिका सिंह, आकाश डडसेना, आशीष त्रिपाठी, दयालु नंद, जनपद सदस्य प्रतिनिधि परमीत सिंह सहित अभिभावकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य यज्ञ राम सिदार ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के विकास हेतु निरंतर सहयोग की अपेक्षा की।

विद्यालय की समस्याओं से कराया अवगत

कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य ने विद्यालय की आवश्यकताओं की जानकारी देते हुए नवीन भवन में शौचालय निर्माण, सेट निर्माण एवं साइकिल स्टैंड की मांग रखी। उन्होंने बताया कि इन मूलभूत सुविधाओं के अभाव में विद्यार्थियों को असुविधा होती है तथा विद्यालय के समग्र विकास हेतु शीघ्र स्वीकृति एवं सहयोग अपेक्षित