महासमुंद/ पशु कल्याण जागरूकता माह के तहत शासकीय उच्चतर प्राथमिक शाला उमरिया में निबंध प्रतियोगिता आयोजित

महासमुंद/ पशु कल्याण जागरूकता माह के तहत शासकीय उच्चतर प्राथमिक शाला उमरिया में निबंध प्रतियोगिता आयोजित

महासमुंद/ पशुपालन एवं डेयरी विभाग, भारत सरकार के निर्देशानुसार 14 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक जिले में पशु कल्याण जागरूकता माह का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य आधुनिक पशुपालन पद्धतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पशु कल्याण को प्रोत्साहित करना है।

इसी क्रम में उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. अंजना नायडू के मार्गदर्शन में विकासखंड बसना अंतर्गत शासकीय उच्चतर प्राथमिक शाला ग्राम उमरिया में पशु संरक्षण विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में माध्यमिक स्तर के 55 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागी विद्यार्थियों ने पशु संरक्षण एवं कल्याण पर अपने विचारों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कुमारी महक मानिकपुरी, द्वितीय पुरस्कार कुमारी दिलेश्वरी सिदार तथा तृतीय पुरस्कार कुमारी चांदनी दीवान को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. योगेश्वर पटेल, प्रभारी पशु चिकित्सालय भंवरपुर द्वारा किया गया। इसमें शाला प्राचार्य श्री जगदीश प्रसाद सिदार सहित शिक्षक श्री लखन लाल चौधरी, श्री नीलांबर चौधरी एवं श्रीमती गीतांजलि साहू का विशेष सहयोग रहा।

महासमुंद/ जिले में ऑयल पॉम खेती को बढ़ावा देने 13 फरवरी को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

महासमुंद/ जिले में ऑयल पॉम खेती को बढ़ावा देने 13 फरवरी को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में 13 फरवरी 2026 को कृषि विज्ञान केन्द्र, भलेसर महासमुंद में नेशनल मिशन ऑन एडीबल ऑयल-ऑयल पॉम योजना अंतर्गत उद्यानिकी विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यशाला में कृषि विज्ञान केन्द्र भलेसर के उद्यानिकी वैज्ञानिक, सहायक संचालक उद्यान एवं संबंधित विकासखण्ड अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में ऑयल पॉम रोपण कर चुके कृषकों के साथ-साथ ऑयल पॉम की खेती प्रारंभ करने वाले नए कृषक भी भाग लेंगे। लगभग 100 कृषक कार्यशाला में शामिल होंगे। कार्यशाला के दौरान ऑयल पॉम की वैज्ञानिक पद्धति से खेती, रोपण तकनीक, देखरेख, उत्पादन एवं शासन की योजनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही कृषकों की समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।

उद्यानिकी विभाग द्वारा जिले के ऐसे सभी कृषकों से अपील की गई है, जो ऑयल पॉम की खेती के प्रति रुचि रखते हैं एवं योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे निर्धारित तिथि को कार्यशाला में अनिवार्य रूप से सहभागिता करें।

महासमुंद/ आर.बी.सी. 6-4 के तहत 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

महासमुंद/ आर.बी.सी. 6-4 के तहत 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर मृतक के निकटतम वारिसान के लिए चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इनमें सर्पदंश से मृत्यु होने पर पिथौरा

विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम गोपालपुर की मृतिका सउरी भोई के पति श्री उपेन्द्र भोई के लिए चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

महासमुंद/ जिले में 10वीं-12वीं परीक्षा संचालन हेतु केंद्राध्यक्षों का प्रशिक्षण संपन्न कलेक्टर श्री लंगेह ने विद्यार्थियों की काउंसलिंग कर परीक्षा के भय को दूर करने पर दिया बल

महासमुंद/ जिले में 10वीं-12वीं परीक्षा संचालन हेतु केंद्राध्यक्षों का प्रशिक्षण संपन्न कलेक्टर श्री लंगेह ने विद्यार्थियों की काउंसलिंग कर परीक्षा के भय को दूर करने पर दिया बल

महासमुंद/ कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के सुव्यवस्थित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के उद्देश्य से जिले में केंद्राध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विजय कुमार लंगेह ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी देते हुए परीक्षा की गोपनीयता एवं अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री लंगेह ने सभी केंद्राध्यक्षों को निर्धारित रूट चार्ट का अनिवार्य रूप से पालन करने, परीक्षा कक्षों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व सुव्यवस्थित ढंग से बैठाया जाए एवं शौचालय तथा बाथरूम की स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्वों द्वारा व्यवधान उत्पन्न करने की स्थिति में तत्काल तहसीलदार, एसडीएम अथवा फ्लाइंग स्क्वॉड को सूचना दी जाए। साथ ही विद्यार्थियों की काउंसलिंग कर परीक्षा के भय को दूर करने पर भी विशेष बल दिया गया।

कलेक्टर श्री लंगेह ने विद्यार्थियों के अपार आईडी निर्माण की समीक्षा करते हुए शेष विद्यार्थियों का शीघ्र पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नाम अथवा अन्य विवरण में त्रुटि होने की स्थिति में फॉर्म-3 भरकर संबंधित विकासखंड कार्यालय में जमा करने के निर्देश भी दिए गए। सत्र 2025-26 में विभिन्न मदों में प्राप्त राशि के संबंध में उन्होंने विद्यालयों को निर्देशित किया कि प्राप्त राशि का नियमानुसार एवं समयबद्ध व्यय करें, ताकि शेष राशि शीघ्र प्राप्त होकर विद्यालय विकास कार्यों में उपयोग की जा सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे एवं जिला मिशन समन्वयक श्री रेखराज शर्मा ने भी संबोधित किया। समन्वय संस्था के प्राचार्य श्री हेमंत आचार्य ने माध्यमिक शिक्षा मंडल से प्राप्त प्रशिक्षण बिंदुओं का विस्तार पूर्वक प्रस्तुतीकरण किया। इस अवसर पर सहायक संचालक श्री नंदकिशोर सिन्हा, एडीपीओ श्री प्रमोद कन्नौजे, एपीसी श्री सांप बोस, श्री सुबोध तिवारी, बीईओ सरायपाली श्री टीकम चंद पटेल, विज्ञान परिषद के समन्वयक श्री जगदीश सिन्हा, बीआरसीसी श्री जागेश्वर सिन्हा सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य गण उपस्थित रहे।

संजय चौधरी बने जिला उपाध्यक्ष प्रखर शर्मा को सरायपाली शहर की कमान

संजय चौधरी बने जिला उपाध्यक्ष प्रखर शर्मा को सरायपाली शहर की कमान

सरायपाली/महासमुंद युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमन चंद्राकर ने युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी श्री मनीष शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदयभानु चिब, छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री अमीत पठानियां, सह प्रभारी डॉ. मोनिका मंडरे, प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा एवं जिला प्रभारी विक्रांत साहू,सह-प्रभारी श्री सतीश सिंह ठाकुर के निर्देशानुसार तथा पूर्व विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह जी एवं सरायपाली विधायक श्री चातुरी नंद की सहमति से युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री अमन चंद्राकर द्वारा महासमुंद जिला युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी एवं सरायपाली विधानसभा अंतर्गत ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

इन नियुक्तियों के अंतर्गत सरायपाली विधानसभा से युवा नेता संजय चौधरी को महासमुंद जिला युवा कांग्रेस का जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है, वहीं लोकेश चौधरी को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

साथ ही सरायपाली विधानसभा क्षेत्र से युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पंकज बीसी की अनुशंसा पर चार ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है,जिनमें सरायपाली शहर से प्रखर शर्मा, सरायपाली ग्रामीण से सुनील नायक, छुईपाली से विनय भोई तथा भंवरपुर से गिरवर वारे को युवा कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त युवा कांग्रेस सरायपाली विधानसभा की सोशल मीडिया की जिम्मेदारी सौरभ सतपथी एवं प्रद्युमन शर्मा को दी गई है।इन नियुक्तियों से सरायपाली क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस नियुक्ति पर नव-नियुक्त जिला उपाध्यक्ष संजय चौधरी ने युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष अमन चंद्राकर युवा कांग्रेस विक्रांत साहू जिला प्रभारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार की वादाखिलाफी, बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ युवा कांग्रेस मजबूती से जनता की आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी है, उसके निर्वहन में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

सरायपाली ग्राम मनकी के गोंडवाना समाज ने आराध्यदेव भगवान बुढ़ादेव ईशर गौरा के नाम प्रतिदिन दो मुट्ठी चावल 1 रूपए संग्रहण का संकल्प 

सरायपाली ग्राम मनकी के गोंडवाना समाज ने आराध्यदेव भगवान बुढ़ादेव ईशर गौरा के नाम प्रतिदिन दो मुट्ठी चावल 1 रूपए संग्रहण का संकल्प

विगत दिनों सरायपाली क्षेत्र के आदिवासी गोंडवाना गोंड महासभा के गोंड जनजातीय समाज बाहुल्य ग्राम मनकी में गोंडी धर्म संस्कृति परम्परा प्राचीन रूढ़ीगत रीति नीति अनुसार ग्राम में विराजित प्राचीनकालीन गोंडवाना आराध्य इष्टदेव देवी-देवताओं में प्रमुख प्रकृति महाशक्ति पंच बुढ़ादेव- आदिशक्ति माता, ग्रामाधिपति ठाकुरदेव- माता अन्नपूर्णा भातपोरसी दाई, ईसरदेव गौरा राजा – माता गौरी रानी, माता मनकीहिन डोकरी, माता खंभेश्वरी ,पाटदेव, दुल्हादेव – माता दुल्हीदाई देवी-देवताओं के नाम पर ग्राम समाज और परिवारों के मंगलमय सुख समृद्धि धन-धान्य की कामना के लिए परम्परागत गोंड बइगा -भुमका, पंडा – पुजारियों द्वारा कोया पुनेम पंडुम पूजा-पाठ प्रकृति धर्म का पालन , व्यसन मुक्त समाज, समाज विकास हित में सेवाभावना की जनचेतना के लिए दो मुटृठी चावल और एक रूपया प्रतिदिन के हिसाब से अपने कुल मूल पुरखा देवता के नाम पर कोया पुनेम पंडुम समाज हित में दान देना स्वीकार किया।

जहां बइगा भुमका त्रिभुवन सिंह सिदार संयोजक, इंदर सिंह सिदार, युधिष्ठिर सिदार, उदय सिंह सिदार, विरेन्द्र सिदार गौंटिया, राजेन्द्रसिंह सिदार एवं कैलाश सिदार भूमका छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना छत्तीसगढ़ प्रदेश के मार्गदर्शन में ग्राम के प्रत्येक गोंड समाज परिवारों के महिला- पुरूषों ने समर्पित भाव से अन्नपूर्णा कलशपात्र का वितरण माता सेवा जसगीत मांदर झांझ मंजीरा के शंख मंगल ध्वनि पीला अक्षत तिलक के साथ बुढ़ादेव के जयकारों से टोली का घर-घर नगर भ्रमण में पुष्पहार श्रीफल चांवल अर्थदान कर पाद प्रक्षालन कर स्वागत भेंट किये गए। संध्या सामाजिक सामूहिक भोजन प्रसादी रखा गया। गोंड समाज के इस धार्मिक शुभ सामाजिक आयोजन के संरक्षक उद्धवसिंह जगत संयोजक त्रिभुवनसिंह सिदार ,सूत्रधार एवं सलाहकार राजेन्द्रसिंह सिदार सचिव एवं कोषाध्यक्ष दुर्गासिंह नेताम

समाज सदस्य गण भूपेन्द्रसिंह नेताम, घसिया दीवान,बिरेन्द्र सिदार, पोहित सिदार, रबिसिंह सिदार, मकरध्वज सिदार, महेन्द्र सिदार, चमरा सिदार, खगेश्वर सिदार, सोहित सिदार सुकलाल नाग, गोकुल जगत, अर्जून सिदार, जगदीश सिदार, खूबसिंह नाग, चतुर्भुज सिदार , सुशील सिदार, जगन्नाथ मांझी, प्रवीण नेताम, भावेश सिदार, विश्वनाथ सिदार देवव्रत सिदार, ओम गणपति सिदार, जीवनलाल सिदार, धरम सिदार, जागेश्वर सिदार, कमल सिदार, रूपेश सिदार, निलेन्द्र सिदार, लोकेश सिदार,भजन सिदार, देवेश सिदार तथा मातृ-शक्तियों में – सनवाबाई सिदार, शीतलमोती नेताम, दीपकुमारी सिदार, सादमोती सिदार, सोहद्रा सिदार, मीनाक्षीरमा सिदार, धनमोती सिदार, नंदिनी सिदार सहित अनेक गोंड समाज के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहयोग व योगदान प्रदान किए।

पिथौरा/ जमीन विवाद को लेकर ग्राम अमोदीडीह में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज

पिथौरा/ जमीन विवाद को लेकर ग्राम अमोदीडीह में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज

बसना/ पिथौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमोदीडीह में पुरानी जमीन एवं रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गंभीर मारपीट की घटना सामने आई है। घटना दिनांक 10 फरवरी 2026 की सुबह लगभग 07:00 बजे की बताई जा रही है, जिसमें एक ही गांव के दो परिवार आमने-सामने आ गए। मारपीट में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं, वहीं जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम अमोदीडीह निवासी एक व्यक्ति, जो CSEB में डेली वेजेस के रूप में कार्य करता है, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जब वह सुबह नहाने के लिए तालाब गया हुआ था, उसी दौरान उसके पड़ोसी लवकुमार निषाद, दशरथ निषाद, कुन्ती निषाद एवं कुश कुमार निषाद द्वारा पुरानी जमीन से जुड़े रास्ते की बात को लेकर उसके घर पहुंचकर उसके पिता व भाई को मां-बहन की अश्लील गालियां दी गईं। मना करने पर आरोपियों ने हाथ-लात-घूंसे से मारपीट शुरू कर दी।

रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके पिता परमानंद भोई को जमीन पर पटक दिया तथा दशरथ निषाद द्वारा पिता के बाएं हाथ की उंगली को दांत से काट लिया गया। बीच-बचाव करने पहुंचे शिकायतकर्ता के दाहिने हाथ की उंगली को भी काट लिया गया। मारपीट में डंडों का भी प्रयोग किया गया, जिससे पिता के दाहिने जांघ, गले एवं हाथ में चोटें आईं।

वहीं दूसरी ओर, इसी घटना को लेकर ग्राम अमोदीडीह निवासी एक महिला, जो घरेलू कार्य करती है, ने भी थाने में अलग रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसके पड़ोसी मनबोध भोई, परमानंद भोई एवं सुरेश भोई ने जमीन व रास्ते के विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि परमानंद भोई ने लोहे की राफा से उसके सिर पर वार किया, जिससे दाहिनी आंख के ऊपर गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने आए उसके ससुर दशरथ निषाद के साथ भी लात-घूंसे व थप्पड़ों से मारपीट की गई, जिससे उनके मुंह में चोट आई।

दोनों पक्षों ने अपने-अपने बयान में कहा है कि यदि आसपास के ग्रामीण, जिनमें महेंद्र साहू सहित अन्य लोग, बीच-बचाव नहीं करते तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, 3(5) एवं 351(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है और पुलिस द्वारा घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया

महासमुन्द/फाइलेरिया उन्मूलन महाभियान कलेक्टर श्री लंगेह ने दवा खिलाकर किया शुभारंभ दवाओं का अनिवार्य रूप से सेवन करने तथा लोगों को प्रेरित करने की अपील

महासमुन्द/फाइलेरिया उन्मूलन महाभियान कलेक्टर श्री लंगेह ने दवा खिलाकर किया शुभारंभ दवाओं का अनिवार्य रूप से सेवन करने तथा लोगों को प्रेरित करने की अपील

महासमुन्द/ जिले में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) महाभियान का शुभारंभ मंगलवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महासमुन्द में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री विनय कुमार ने हितग्राही श्रीमती चमेली निर्मलकर एवं श्रीमती अमावती ठाकुर को अपने हाथों से फाइलेरिया रोधी एल्बेन्डाजोल एवं डीईसी की दवा खिलाकर अभियान की शुरुआत की तथा आमजन को नियमित दवा सेवन के लिए प्रेरित किया।

यह महाभियान जिले में 25 फरवरी 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर पात्र नागरिकों को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराएगी तथा उन्हें बीमारी से बचाव एवं आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक करेगी।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि फाइलेरिया मच्छरों के काटने से फैलने वाली एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर दवा सेवन एवं जनजागरूकता के माध्यम से इसे पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा वितरित की जा रही दवाओं का अनिवार्य रूप से सेवन करें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि महासमुन्द जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक दवा पहुंचे और कोई भी इससे वंचित न रहे। इसके लिए स्वास्थ्य अमला पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने बताया कि फाइलेरिया शरीर के लसीका तंत्र को प्रभावित करने वाली बीमारी है, जो लंबे समय में हाथ-पैर अथवा शरीर के अन्य अंगों में असामान्य सूजन (हाथीपांव) का कारण बनती है। इससे पीड़ित व्यक्ति को बार-बार बुखार, सूजन एवं दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह बीमारी मच्छरों के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलती है।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती नीलू धृतलहरे ने जानकारी दी कि अभियान के प्रारंभिक दिनों में आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर बूथ लगाकर दवा सेवन कराया जाएगा।

जिला नोडल अधिकारी डॉ. वी.पी. सिंह ने आम नागरिकों से अपील की कि वे अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करें तथा स्वयं एवं अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों को दवा अवश्य सेवन कराएं।

उन्होंने बताया कि फाइलेरिया से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय सामूहिक दवा सेवन, मच्छरों से बचाव एवं स्वच्छता बनाए रखना है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा वितरित की जा रही दवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं तथा चिकित्सकीय निर्देशानुसार सेवन करने से बीमारी की रोकथाम संभव है। कार्यक्रम में जायति, यशवंत साहू, दीपक तिवारी, राहुल, एकेश्वर सहित मितानिन एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

महासमुन्द/ग्राम साराडीह में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

महासमुंद/ग्राम साराडीह में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

महाजनपद न्यूज | ग्राम साराडीह में 9 फरवरी 2026 की रात करीब 8 बजे एक मामूली बात को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला गंभीर मारपीट और चोटिल होने तक पहुंच गया। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पहले पक्ष की रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम साराडीह निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह अपने घर में था, तभी बाहर गाली-गलौज की आवाज सुनाई दी। बाहर निकलने पर देखा कि उसके भाई मानसिंग यादव के साथ पड़ोस की महिलाएं कांति यादव और मंजू यादव हाथ व डंडे से मारपीट कर रही थीं। पूछने पर बताया गया कि दीवार के पास पेशाब करने की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसी दौरान दोनों पक्षों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और पुरानी रंजिश को लेकर लोहे की रॉड व डंडों से जमकर मारपीट हुई। इस घटना में कई लोगों को सिर, हाथ, कंधे और पैरों में चोटें आईं। बीच-बचाव के लिए गांव के कुछ लोग भी पहुंचे।

वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि घटना प्रियांका किराना स्टोर्स के पास हुई, जहां लखन यादव और उसके परिवार के सदस्यों ने कांति यादव व लक्ष्मी यादव के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। रिपोर्ट में बताया गया कि पेशाब करने से मना करने पर विवाद शुरू हुआ, जो अचानक हिंसक हो गया। इस मारपीट में कई लोगों को गंभीर चोटें आईं, जिनमें एक व्यक्ति के पैर में फ्रैक्चर भी बताया गया है।

दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं 115(2), 117(2), 191(2), 296 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, गवाहों के बयान लिए जा रहे हैं और जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की

आज का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार जानिए राशिफल

आज का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार जानिए राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। बाहर सहायता से काम होंगे। प्रसन्नता रहेगी। संतान के संबंध में संतोष रहेगा। व्यावसायिक अथवा आजीविका संबंधी समस्या का समाधान हो सकेगा। पुरुषार्थ का पूर्ण फल मिलेगा। थकान रहेगी। शत्रु भय रहेगा।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): संतान पक्ष की चिंता रहेगी। चोट व दुर्घटना से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। खर्च का बोझ बढ़ेगा। किसी पर अत्यधिक भरोसा न करें। व्यापार, नौकरी में अड़चनें आने से मनोबल में कमी आ सकती है।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): सुख के साधन जुटेंगे। भूमि व भवन की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। संतान की प्रगति होगी। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिकारक वातावरण का सृजन होगा। पारिवारिक स्थिति आनंददायक रहेगी। मन प्रफुल्लित रहेगा।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): विवाद व जल्दबाजी से बचें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। अधूरे काम समय से पूरे होने के योग हैं। नए कार्यों से लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। धन का संग्रह होगा।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): यात्रा में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। दु:खद समाचार मिल सकता है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी पर संयम रखें। विरोधियों से सावधान रहें। परिवार की परेशानी का हल संभव है। भागीदारी के कामों में सफलता मिलेगी।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): प्रेम में सफलता मिलेगी। प्रयास सफल रहेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। मान-सम्मान मिलेगा। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सुख एवं पत्नी के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी से बहस न करें। काम-धंधे में सफलता के शुभ संकेत हैं।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम उठाएं। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। सोच-समझकर कार्य करना लाभप्रद रहेगा। पुरुषार्थ सफल होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखना चाहिए। व्यापार में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): अतिथियों का आवागमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। आत्मसम्मान बना रहेगा। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभा सकेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बरकरार रहेगी। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। यात्रा होगी।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): कुसंगति से बचें। फालतू खर्च होंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें। संतान की गतिविधियों पर नजर रखना होगी। कामकाज का बोझ बढ़ने से व्यापार पर विपरीत असर हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): लेनदारी वसूल होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। राज्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विशेष लाभ का योग है। आर्थिक उन्नति होगी। सामाजिक उत्तरदायित्व की पूर्ति करेंगे। ईश्वर के प्रति श्रद्धा बढ़ेगी।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): तीर्थयात्रा हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। वरिष्‍ठजनों का सहयोग मिलेगा। नवीन योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए दिन अच्छा होने की संभावना है। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। परिवार में मेल-मिलाप बढ़ेगा। अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची):;नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। माता के स्वास्थ्य की ओर ध्यान देना आवश्यक। पुराने रुके कामों, लेनदेन में सफलता की संभावना है। रोमांस में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में उपलब्धि हासिल होने के योग हैं।

राशि फलादेश